लेखाशास्त्र / ACCOUNTANCY / CBSE CLASS 12
CBSE Class 12 Accountancy Previous Year Question Paper with Free PDF Download Link
भाग क / PART A
(साझेदारी फर्मों तथा कम्पनियों के लिए लेखांकन / Accounting for Partnership Firms and Companies)
1. (i) हिना तथा नीना एक फर्म में साझेदार हैं। 31 मार्च, 2022 को समाप्त हुए वर्ष में, नीना ने प्रत्येक माह के प्रारम्भ में ₹ 10,000 प्रति माह का आहरण किया है । आहरण पर ब्याज 6% वार्षिक दर से प्रभारित किया जाना था । 31 मार्च, 2022 को समाप्त हुए वर्ष में नीना के आहरण पर ब्याज होगा :
Hina and Neena are partners in a firm. Neena withdrew ₹ 10,000 per month at the beginning of each month during the year ended 31st March, 2022. Interest on drawings was to be charged @ 6% per annum. Interest on Neena's drawings for the year ended 31st March, 2022 will be : (1)
(a) ₹ 3,900
(b) ₹ 325
(c) ₹ 3,600
(d) ₹ 3,300
अथवा / OR
(ii) विभा तथा आशा एक फर्म में साझेदार हैं। 31 मार्च, 2022 को समाप्त हुए वर्ष में आशा ने प्रत्येक तिमाही के अन्त में ₹ 1,000 का आहरण किया है। आहरण पर ब्याज की गणना की औसत अवधि होगी :
Vibha and Asha are partners in a firm. Asha withdrew ₹ 1,000 at the end of each quarter during the year ended 31st March, 2022. Interest on drawings will be calculated for an average period of : (1)
(a) 6 माह / 6 months
(b) 4½ माह / 4½ months
(c) 7½ माह / 7½ months
(d) 6½ माह / 6½ months
2. अमन और चमन एक फर्म में साझेदार हैं । अमन ने 1 जुलाई, 2021 को फर्म को ₹ 6,00,000 का ऋण दिया । उनका कोई साझेदारी संलेख नहीं था । 31 मार्च, 2022 को अमन ऋण पर मिलने वाले ब्याज की निम्न राशि का हकदार था :
Aman and Chaman are partners in a firm. On 1st July, 2021 Aman advanced a loan of ₹ 6,00,000 to the firm. There is no partnership deed. On 31st March, 2022, Aman was entitled to get the following amount as interest on loan : (1)
(a) ₹ 36,000
(b) ₹ 18,000
(c) ₹ 9,000
(d) ₹ 27,000
3. (i) अक्षिता लिमिटेड ने ₹ 4,70,000 की शुद्ध परिसम्पत्तियों के क्रय मूल्य के बदले ₹ 5,00,000 के पूर्ण प्रदत्त अंशों का निर्गमन किया। ₹ 30,000 के शेष की खतौनी _______ खाते के _______ में की जाएगी ।
Akshita Ltd. issued fully paid shares of ₹ 5,00,000 in purchase consideration of net assets of ₹ 4,70,000. The balance of ₹ 30,000 will be _______ to _______ account. (1)
(a) ख्याति, नाम पक्ष / debited, Goodwill
(b) पूँजी संचय, नाम पक्ष / debited, Capital Reserve
(c) पूँजी संचय, जमा पक्ष / credited, Capital Reserve
(d) सामान्य संचय, जमा पक्ष / credited, General Reserve
अथवा / OR ,
CBSE Class 12 Accountancy Previous Year Question Paper with Free PDF Download Link
(ii) माइरा लिमिटेड ने सुभव लिमिटेड की ₹ 12,00,000 की परिसम्पत्तियों तथा ₹ 4,00,000 की देयताओं की ₹ 9,00,000 के क्रय मूल्य पर अधिग्रहण करने की सहमति दी । मूल्य का भुगतान ₹ 100 प्रत्येक के 11% ऋणपत्रों का 10% बट्टे पर निर्गमन करके देय था । निर्गमित किए गए ऋणपत्रों की संख्या होगी :
Maira Ltd. took over assets of ₹ 12,00,000 and liabilities of ₹ 4,00,000 of Subav Ltd. for an agreed purchase consideration of ₹ 9,00,000. The amount was payable by issue of 11% debentures of ₹ 100 each at 10% discount. The number of debentures issued will be: (1)
(a) 9,000
(b) 10,000
(c) 8,000
(d) 11,000
निम्नलिखित काल्पनिक स्थिति को पढ़िए तथा इसमें दी गई सूचना के आधार पर प्रश्न संख्या 4 तथा 5 के उत्तर दीजिए :
कविता, सविता तथा मधु एक फर्म में साझेदार थीं तथा उनकी पूँजी क्रमशः ₹ 6,00,000, ₹ 4,00,000 तथा ₹ 2,00,000 थीं। पूँजी पर 10% वार्षिक दर से ब्याज देने के पश्चात् लाभों का विभाजन निम्न प्रकार से था : कविता 1/3 भाग, सविता 1/2 भाग तथा मधु 1/6 भाग । कविता ने व्यक्तिगत रूप से गारंटी दी कि लाभों में सविता का भाग पूँजी पर ब्याज प्रभारित करने के पश्चात् किसी भी वर्ष में ₹ 1,00,000 से कम नहीं होगा । पूँजी पर ब्याज प्रदान करने से पूर्व 31 मार्च, 2022 को समाप्त होने वाले वर्ष में लाभ ₹ 3,00,000 था ।
Read the following hypothetical situation and answer questions number 4 and 5 on the basis of the given information :
Kavita, Savita and Madhu were partners in a firm with capitals of ₹ 6,00,000, ₹ 4,00,000 and ₹ 2,00,000 respectively. After providing interest on capital @ 10% p.a., the profits are divisible as follows: Kavita 1/3, Savita 1/2 and Madhu 1/6. Kavita personally guaranteed that Savita's share of profit after charging interest on capital would not be less than ₹ 1,00,000 in any year. The profit for the year ending 31st March, 2022 amounted to ₹ 3,00,000 before providing interest on capital.
4. सविता का लाभ में भाग गारंटी की राशि से कम था :
Savita's share of profit is short of the guaranteed amount by: (1)
(a) ₹ 40,000
(b) ₹ 70,000
(c) ₹ 20,000
(d) ₹ 10,000
5. फर्म के कुल लाभों को गारंटी की राशि का समायोजन करने के पश्चात् साझेदारों में विभाजित किया जाएगा :
The total profits of the firm after adjustment of guaranteed amount will be distributed between the partners as: (1)
(a) कविता ₹ 60,000, सविता ₹ 40,000 तथा मधु ₹ 20,000 / Kavita ₹ 60,000, Savita ₹ 40,000 and Madhu ₹ 20,000
(b) कविता ₹ 50,000, सविता ₹ 1,00,000 तथा मधु ₹ 30,000 / Kavita ₹ 50,000, Savita ₹ 1,00,000 and Madhu ₹ 30,000
(c) कविता ₹ 60,000, सविता ₹ 90,000 तथा मधु ₹ 30,000 / Kavita ₹ 60,000, Savita ₹ 90,000 and Madhu ₹ 30,000
(d) कविता ₹ 60,000, सविता ₹ 1,00,000 तथा मधु ₹ 20,000 / Kavita ₹ 60,000, Savita ₹ 1,00,000 and Madhu ₹ 20,000
6. (i) एक कम्पनी ने ₹ 10 प्रत्येक के 400 अंशों का, जिन पर ₹ 8 प्रति अंश याचित किया गया था, ₹ 2 प्रति अंश की प्रथम याचना राशि का भुगतान न करने पर हरण कर लिया । इन अंशों के हरण पर 'अंश पूँजी' खाते के नाम पक्ष में खतौनी की जाएगी :
A company forfeited 400 shares of ₹ 10 each, ₹ 8 per share called up for non-payment of first call of ₹ 2 per share. On forfeiture of these shares, 'Share Capital' account will be debited with : (1)
(a) ₹ 4,000
(b) ₹ 800
(c) ₹ 3,200
(d) ₹ 2,000
अथवा / OR
(ii) एक्जिल लिमिटेड ने ₹ 10 प्रत्येक के 700 अंशों का जिन्हें 10% प्रीमियम पर निर्गमित किया गया था, ₹ 5 प्रति अंश (प्रीमियम सहित) की आबंटन राशि तथा ₹ 3 प्रति अंश की प्रथम एवं अंतिम याचना राशि का भुगतान न करने पर हरण कर लिया । इन अंशों के हरण पर 'अंश हरण खाते' के जमा पक्ष में खतौनी की जाएगी :
Xyle Ltd. forfeited 700 shares of ₹ 10 each issued at a premium of 10% for non-payment of allotment money of ₹ 5 per share (including premium) and first and final call of ₹ 3 per share. On forfeiture of these shares, 'Share Forfeiture Account' will be credited with: (1)
(a) ₹ 7,000
(b) ₹ 1,400
(c) ₹ 4,900
(d) ₹ 2,100
7. (i) रोहित लिमिटेड ने ₹ 100 प्रत्येक के 2,000, 9% ऋणपत्रों का निर्गमन ₹ 95 प्रति ऋणपत्र पर किया । 9% ऋणपत्र खाते के जमा पक्ष में खतौनी की जाएगी :
Rohit Limited issued 2,000, 9% Debentures of ₹ 100 each at ₹ 95 per debenture. 9% Debentures account will be credited by: (1)
(a) ₹ 1,90,000
(b) ₹ 1,10,000
(c) ₹ 2,00,000
(d) ₹ 10,000
CBSE Class 12 Accountancy Previous Year Question Paper with Free PDF Download Link
अथवा / OR
(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है ?
Which of the following statements is incorrect? (1)
(a) ऋणपत्रों पर ब्याज एक प्रभार है, विनियोजन नहीं । / Interest on debentures is a charge and not an appropriation.
(b) ऋणपत्रों को बट्टे पर निर्गमित किया जा सकता है । / Debentures can be issued at discount.
(c) ऋणपत्रधारियों को वोट देने का अधिकार नहीं है । / Debentureholders do not have voting rights.
(d) ऋणपत्रों को अंशों में परिवर्तित नहीं किया जा सकता । / Debentures cannot be converted into shares.
8. अमन, [Aadhaar Redacted] तथा अविनाश साझेदार थे तथा 3:2:1 के अनुपात में लाभों का विभाजन करते थे । 1 जुलाई, 2022 को अविनाश फर्म से सेवानिवृत्त हो गया । अविनाश की सेवानिवृत्ति की तिथि पर स्थिति विवरण लाभ-हानि खाते के नाम पक्ष में ₹ 1,20,000 का शेष दर्शा रहा था । अविनाश को देय राशि की गणना करते समय इस शेष का हस्तान्तरण किया जाएगा :
Aman, [Aadhaar Redacted] and Avinash were partners and sharing profits in the ratio of 3:2:1. Avinash retired from the firm on 1st July, 2022. On the date of Avinash's retirement, the Balance Sheet showed a debit balance of ₹ 1,20,000 in the Profit and Loss Account. For calculating the amount payable to Avinash, this balance will be transferred : (1)
(a) अमन तथा [Aadhaar Redacted] के पूँजी खातों के नाम पक्ष में पुराने लाभ-विभाजन अनुपात में । / To the debit side of the capital accounts of Aman and [Aadhaar Redacted] in old profit sharing ratio.
(b) अमन, [Aadhaar Redacted] तथा अविनाश के पूँजी खातों के नाम पक्ष में पुराने लाभ-विभाजन अनुपात में । / To the debit side of the capital accounts of Aman, [Aadhaar Redacted] and Avinash in old profit sharing ratio.
(c) अमन तथा [Aadhaar Redacted] के पूँजी खातों के जमा पक्ष में नए लाभ-विभाजन अनुपात में । / To the credit side of the capital accounts of Aman and [Aadhaar Redacted] in new profit sharing ratio.
(d) अमन तथा [Aadhaar Redacted] के पूँजी खातों के जमा पक्ष में उनके अधिलाभ अनुपात में । / To the credit side of the capital accounts of Aman and [Aadhaar Redacted] in their gaining ratio.
9. निधि, कुनाल तथा कबीर एक फर्म में साझेदार हैं तथा 2:1:2 के अनुपात में लाभों का विभाजन करते हैं । कुनाल सेवानिवृत्त हो गया तथा संचयों संबंधी आवश्यक समायोजनों, परिसम्पतियों के पुनर्मूल्यांकन और देयताओं के पुनर्निर्धारण के पश्चात् उसके पूँजी खाते का शेष ₹ 80,000 था । निधि और कबीर उसके दावे के पूर्ण निपटान में उसे ₹ 1,00,000 का भुगतान करने के लिए सहमत हो गए। कुनाल की सेवानिवृत्ति पर फर्म की ख्याति में उसका भाग था :
Nidhi, Kunal and Kabir are partners in a firm sharing profits in the ratio of 2:1:2. Kunal retired and the balance in his capital account after making necessary adjustments on account of reserves, revaluation of assets and reassessment of liabilities was ₹ 80,000. Nidhi and Kabir agreed to pay him ₹ 1,00,000 in full settlement of his claim. Kunal's share of goodwill of the firm, on his retirement was : (1)
(a) ₹ 4,000
(b) ₹ 20,000
(c) ₹ 16,000
(d) ₹ 1,80,000
10. अभिकथन (A) : ख्याति एक अमूर्त परिसम्पत्ति है ।
कारण (R) : ख्याति भविष्य में अपेक्षित साधारण लाभों के अतिरिक्त भावी लाभों के सम्बन्ध में एक फर्म की प्रतिष्ठा का मूल्य है ।
निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
Assertion (A): Goodwill is an intangible asset.
Reason (R): Goodwill is the value of the reputation of a firm in respect of profits expected in future, over and above the normal profits.
Select the correct answer from the following: (1)
(a) अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) ग़लत है । / Assertion (A) is correct, but Reason (R) is wrong.
(b) अभिकथन (A) ग़लत है, परन्तु कारण (R) सही है। / Assertion (A) is wrong, but Reason (R) is correct.
(c) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं । / Both Assertion (A) and Reason (R) are correct.
(d) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों ग़लत हैं । / Both Assertion (A) and Reason (R) are wrong.
11. 'क' तथा 'ख' एक फर्म में साझेदार थे तथा 7:1 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे । 'क' ने प्रत्येक तिमाही के प्रारंभ में ₹ 12,000 की एक निश्चित राशि का आहरण किया । आहरण पर 6% वार्षिक दर से ब्याज प्रभारित किया जाता है। वर्ष के अंत में आहरण पर ब्याज प्रभारित करने की रोज़नामचा प्रविष्टि होगी :
'A' and 'B' were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 7:1. 'A' withdrew a fixed amount of ₹ 12,000 at the beginning of each quarter. Interest on drawings is charged @ 6% p.a. The journal entry for charging interest on drawings at the end of the year will be : (1)
(a) आहरण पर ब्याज खाता नाम ₹ 1,800
'क' का पूँजी खाता ₹ 1,800
/ Interest on drawings A/c Dr. ₹ 1,800
To A's Capital A/c ₹ 1,800
(b) आहरण पर ब्याज खाता नाम ₹ 1,800
'क' का चालू खाता ₹ 1,800
/ Interest on drawings A/c Dr. ₹ 1,800
To A's Current A/c ₹ 1,800
(c) 'क' का पूँजी खाता नाम ₹ 1,800
आहरण पर ब्याज खाता ₹ 1,800
/ A's Capital A/c Dr. ₹ 1,800
To Interest on drawings A/c ₹ 1,800
(d) लाभ-हानि विनियोजन खाता नाम ₹ 1,800
आहरण पर ब्याज खाता ₹ 1,800
/ Profit and Loss Appropriation A/c Dr. ₹ 1,800
To Interest on drawings A/c ₹ 1,800
12. अधिकृत पूँजी का वह भाग जिसे वास्तव में जनता को अभिदत्त करने के लिए निर्गमित किया जाता है, कहलाता है :
That part of the authorised capital which is actually issued to the public for subscription is called : (1)
(a) अभिदत्त पूँजी / Subscribed capital
(b) निर्गमित पूँजी / Issued capital
(c) अधिकृत पूँजी / Authorised capital
(d) संचित पूँजी / Reserve capital
13. ज़िंकी लिमिटेड ने ₹ 100 प्रत्येक का एक अंश, जिसे 20% प्रीमियम पर निर्गमित किया गया था, ₹ 30 प्रति अंश की प्रथम याचना तथा ₹ 10 प्रति अंश की अंतिम याचना का भुगतान न करने पर, हरण कर लिया । न्यूनतम मूल्य जिस पर इस अंश को पुनर्निर्गमित किया जा सकता है :
Zinki Limited forfeited a share of ₹ 100 issued at a premium of 20% for non-payment of first call of ₹ 30 per share and final call of ₹ 10 per share. The minimum price at which this share can be reissued is : (1)
(a) ₹ 40
(b) ₹ 60
(c) ₹ 20
(d) ₹ 100
14. अक्षिता तथा अनुराग एक फर्म में साझेदार हैं तथा 2:1 के अनुपात में लाभों का विभाजन करते हैं । अक्षत को लाभों में 1/3 भाग के लिए फर्म में प्रवेश दिया गया । अक्षत ने अपने भाग का 2/3 भाग अक्षिता से तथा 1/3 भाग अनुराग से लिया । अक्षिता, अनुराग तथा अक्षत का नया लाभ-विभाजन अनुपात होगा :
Akshita and Anurag are partners in a firm sharing profits in the ratio of 2:1. Akshat is admitted in the firm with 1/3 share in profits. Akshat acquires 2/3 of his share from Akshita and 1/3 of his share from Anurag. The new profit sharing ratio of Akshita, Anurag and Akshat will be : (1)
(a) 3:2:4
(b) 4:3:2
(c) 2:1:1
(d) 4:2:3
15. फर्म के विघटन के समय निम्नलिखित में से किसे वसूली खाते में हस्तान्तरित किया जाएगा ?
(i) संदिग्ध ऋणों के लिए प्रावधान
(ii) साझेदारों का ऋण
(iii) सामान्य संचय
(iv) ख्याति
Which of the following will be transferred to Realisation Account at the time of dissolution of firm? (1)
(i) Provision for Doubtful Debts
(ii) Partners' Loan
(iii) General Reserve
(iv) Goodwill
(a) (i) और (iv) / (i) and (iv)
(b) (i), (ii) तथा (iv) / (i), (ii) and (iv)
(c) (i), (iii) तथा (iv) / (i), (iii) and (iv)
(d) (i), (ii) तथा (iii) / (i), (ii) and (iii)
16. (i) पी, क्यू तथा आर एक फर्म में साझेदार थे तथा 4:3:1 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे । 1 सितम्बर, 2022 को पी की मृत्यु हो गई। पी की मृत्यु की तिथि को फर्म के लाभों की गणना ₹ 80,000 की गई। पी के लाभ के भाग को समायोजित किया जाएगा :
P, Q and R were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 4:3:1. P died on 1st September, 2022. On the date of P's death, the profits of the firm were calculated as ₹ 80,000. P's share of profit will be adjusted by : (1)
(a) लाभ-हानि खाते के नाम पक्ष में ₹ 40,000 की खतौनी करके । / Debiting Profit and Loss Account with ₹ 40,000.
(b) लाभ-हानि विनियोजन खाते के नाम पक्ष में ₹ 40,000 की खतौनी करके । / Debiting Profit and Loss Appropriation Account by ₹ 40,000.
(c) लाभ-हानि उचंति खाते के नाम पक्ष में ₹ 80,000 की खतौनी करके । / Debiting Profit and Loss Suspense Account with ₹ 80,000.
(d) लाभ-हानि उचंति खाते के नाम पक्ष में ₹ 40,000 की खतौनी करके । / Debiting Profit and Loss Suspense Account with ₹ 40,000.
अथवा / OR
(ii) पूजा, नीता तथा अनिता एक फर्म में साझेदार थे तथा 3:2:1 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे । पूजा सेवानिवृत्त हो गई और उसका भाग नीता तथा अनिता द्वारा बराबर-बराबर लिया गया । नीता तथा अनिता का नया लाभ विभाजन अनुपात होगा :
Pooja, Nita and Anita were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 3:2:1. Pooja retired and her share is taken up by Nita and Anita equally. The new profit sharing ratio of Nita and Anita will be : (1)
(a) 2:1
(b) 7:5
(c) 1:1
(d) 3:2
17. सुमन, विवेक तथा विनोद एक फर्म में साझेदार थे तथा 5:3:2 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे । 1 अप्रैल, 2022 को सुमन सेवानिवृत्त हो गई । पुनर्मूल्यांकन, ख्याति तथा संचित लाभों आदि सम्बन्धी सभी समायोजनों को करने के पश्चात् विवेक तथा विनोद के पूँजी खातों में क्रमशः ₹ 3,60,000 तथा ₹ 1,40,000 का जमा शेष था ।
यह निर्णय लिया गया कि विवेक एवं विनोद की पूँजी को उनके नए लाभ-विभाजन अनुपात में समायोजित किया जाए । आवश्यक राशियाँ लाने अथवा आहरित करने की आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ कीजिए । अपने कार्य को स्पष्ट रूप से दर्शाइए ।
Suman, Vivek and Vinod were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 5:3:2. Suman retired on 1st April, 2022. After making all adjustments relating to revaluation, goodwill and accumulated profits, etc., the capital accounts of Vivek and Vinod showed credit balances of ₹ 3,60,000 and ₹ 1,40,000 respectively.
It was decided to adjust the capitals of Vivek and Vinod in their new profit sharing ratio. Pass necessary journal entries for bringing in or withdrawal of the necessary amounts. Show your working clearly. (3)
18. अनु, मनु, तनु तथा कनु एक फर्म में साझेदार थे तथा 2:1:2:1 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे । उन्होंने 1 अप्रैल, 2022 से लाभ-हानि को 4:2:3:1 के अनुपात में विभाजित करने का निर्णय लिया। इस तिथि को फर्म की ख्याति का मूल्यांकन ₹ 1,20,000 किया गया तथा पुस्तकों में सामान्य संचय ₹ 36,000 दर्शा रहा था ।
उपर्युक्त लेनदेनों के लिए आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ कीजिए । अपने कार्य को स्पष्ट रूप से दर्शाइए ।
Anu, Manu, Tanu and Kanu were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 2:1:2:1. They decided to share profits and losses in the ratio of 4:2:3:1 with effect from 1st April, 2022. On this date, goodwill of the firm was valued at ₹ 1,20,000 and General Reserve appeared in the books at ₹ 36,000.
Pass necessary journal entries for the above transactions. Show your workings clearly. (3)
19. (क) एनैक्स लिमिटेड ने ₹ 10 प्रत्येक के 1,00,000 अंशों को 10% प्रीमियम पर अभिदान के लिए जनता को निर्गमित किया । सम्पूर्ण राशि आवेदन पर देय थी । 3,00,000 अंशों के लिए आवेदन प्राप्त हुए तथा बोर्ड ने निर्णय लिया कि सभी अंशधारियों को आनुपातिक आधार पर अंशों का आबंटन कर दिया जाए । एनैक्स लिमिटेड की पुस्तकों में उपर्युक्त लेनदेनों के लिए आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ कीजिए ।
(a) Annex Ltd. issued 1,00,000 shares of ₹ 10 each at a premium of 10% to the public for subscription. The whole amount was payable on application. Applications were received for 3,00,000 shares and the board decided to allot shares to all shareholders on pro-rata basis. Pass necessary journal entries for the above transactions in the books of Annex Ltd. (3)
अथवा / OR
(ख) शोवन लिमिटेड ने स्वामी लिमिटेड की ₹ 60,00,000 की परिसम्पत्तियाँ तथा ₹ 10,00,000 की देयताएँ ₹ 45,00,000 के क्रय मूल्य पर लेने की सहमति दी । राशि का भुगतान ₹ 100 प्रत्येक के 10% ऋणपत्रों को 25% प्रीमियम पर निर्गमित करके किया जाना था । शोवन लिमिटेड की पुस्तकों में उपर्युक्त लेनदेनों के लिए आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ कीजिए ।
(b) Shovan Limited took over the assets of ₹ 60,00,000 and liabilities of ₹ 10,00,000 from Swami Limited for an agreed purchase consideration of ₹ 45,00,000. The amount was payable by issuing 10% debentures of ₹ 100 each at 25% premium. Pass necessary journal entries for the above transactions in the books of Shovan Limited. (3)
20. (क) 1 अप्रैल, 2022 को आशु तथा माधव की फर्म की पूँजी ₹ 1,50,000 है । नियोजित पूँजी पर प्रत्याय की सामान्य दर 10% है। फर्म के औसत लाभ ₹ 23,500 हैं । अधिलाभों के तीन वर्षों के क्रय के आधार पर फर्म की ख्याति की गणना कीजिए ।
(a) On 1st April, 2022, the capital of the firm of Ashu and Madhav is ₹ 1,50,000. The normal rate of return on capital employed is 10%. Average profits of the firm are ₹ 23,500. Calculate goodwill of the firm based on three years purchase of super profits. (3)
CBSE Class 12 Accountancy Previous Year Question Paper with Free PDF Download Link
अथवा / OR
(ख) रक्षित तथा मलिक एक फर्म में साझेदार हैं तथा 4:1 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते हैं । 1 अप्रैल, 2021 को उनकी पूँजी क्रमशः ₹ 1,20,000 तथा ₹ 80,000 थीं । 1 दिसम्बर, 2021 को उन्होंने निर्णय लिया कि फर्म की कुल पूँजी ₹ 3,00,000 होगी जिसके लिए उनके द्वारा 2:1 के अनुपात में योगदान दिया जाएगा ।
साझेदारी संलेख के अनुसार, साझेदारों को 6% वार्षिक दर से पूँजी पर ब्याज दिया जाएगा ।
31 मार्च, 2022 को समाप्त होने वाले वर्ष में पूँजी पर दिए जाने वाले ब्याज की गणना कीजिए ।
(b) Rakshit and Malik are partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 4:1. On 1st April, 2021, their capitals were ₹ 1,20,000 and ₹ 80,000 respectively. On 1st December, 2021, they decided that the total capital of the firm should be ₹ 3,00,000 to be contributed by them in the ratio of 2:1.
According to the partnership deed, interest on capital is allowed to the partners @ 6% p.a.
Calculate interest on capital to be allowed for the year ending 31st March, 2022. (3)
21. संदेश लिमिटेड की अधिकृत पूँजी ₹ 30,00,000 है जो ₹ 10 प्रत्येक के समता अंशों में विभाजित है । कम्पनी ने 70,000 अंशों को निर्गमित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए । 69,000 अंशों के लिए आवेदन प्राप्त हुए । सभी याचनाएँ माँग ली गईं तथा केवल 3,000 अंशों पर ₹ 2 प्रति अंश की प्रथम एवं अंतिम याचना राशि को छोड़कर सभी राशि प्राप्त हो गई । इन अंशों का हरण कर लिया गया ।
(क) कम्पनी अधिनियम, 2013 की अनुसूची III, भाग I के अनुसार कम्पनी के स्थिति विवरण में 'अंश पूँजी' को दर्शाइए ।
(ख) इसी के लिए 'खातों के नोट्स' भी तैयार कीजिए ।
Sandesh Ltd. has an authorised capital of ₹ 30,00,000 divided into equity shares of ₹ 10 each. The company invited applications for issuing 70,000 shares. Applications for 69,000 shares were received. All calls were made and duly received except the first and final call of ₹ 2 per share on 3,000 shares. These shares were forfeited.
(a) Present the 'Share Capital' in the Balance Sheet of the company as per Schedule III, Part I of the Companies Act, 2013.
(b) Also prepare 'Notes to Accounts' for the same. (4)
22. सुधीर, दीपक तथा नवीन एक फर्म में साझेदार थे तथा 2:2:1 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे । 31 मार्च, 2022 को उनका स्थिति विवरण निम्न प्रकार से था :
Sudhir, Deepak and Naveen were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 2:2:1. On 31st March, 2022 their Balance Sheet was as under:
31 मार्च, 2022 को सुधीर, दीपक तथा नवीन का स्थिति विवरण / Balance Sheet of Sudhir, Deepak and Naveen as at 31st March, 2022
| देयताएँ / Liabilities |
राशि / Amount (₹) |
परिसम्पत्तियाँ / Assets |
राशि / Amount (₹) |
| लेनदार / Creditors |
50,000 |
भूमि एवं भवन / Land and Building |
2,10,000 |
| सामान्य संचय / General Reserve |
1,00,000 |
मशीनरी / Machinery |
1,90,000 |
| ऋण / Loan |
1,20,000 |
स्टॉक / Stock |
30,000 |
| पूँजी / Capitals : |
|
निवेश / Investments |
1,70,000 |
| सुधीर / Sudhir : 1,60,000 |
|
विज्ञापन उचंति खाता / Advertisement Suspense A/c |
1,20,000 |
| दीपक / Deepak : 1,50,000 |
|
|
|
| नवीन / Naveen : 1,40,000 |
4,50,000 |
|
|
| कुल / Total |
7,20,000 |
कुल / Total |
7,20,000 |
30 जून, 2022 को सुधीर की मृत्यु हो गई । साझेदार की मृत्यु पर साझेदारी संलेख में निम्न का प्रावधान था :
(i) फर्म की ख्याति का मूल्यांकन पिछले चार वर्षों के औसत लाभ, जो ₹ 1,80,000 हैं, के 2½ वर्षों के क्रय के आधार पर किया जाएगा ।
(ii) मृत्यु की तिथि तक लाभ अथवा हानि में सुधीर के भाग की गणना विक्रय के आधार पर की जाएगी । 31 मार्च, 2022 को समाप्त होने वाले वर्ष में विक्रय की राशि ₹ 4,00,000 थी तथा 1 अप्रैल, 2022 से 30 जून 2022 तक विक्रय की राशि ₹ 1,50,000 थी । 31 मार्च, 2022 को समाप्त हुए वर्ष का लाभ ₹ 1,00,000 था ।
(iii) पूँजी पर 7% वार्षिक दर से ब्याज दिया जाएगा ।
सुधीर के निष्पादकों को सौंपने के लिए उनका पूँजी खाता तैयार कीजिए ।
Sudhir died on 30th June, 2022. The partnership deed provided for the following, on the death of a partner :
(i) Goodwill of the firm was to be valued at 2½ years purchase of average profits of the previous four years which were ₹ 1,80,000.
(ii) Sudhir's share of profit or loss till the date of death was to be calculated on the basis of sales. Sales for the year ended 31st March, 2022 amounted to ₹ 4,00,000 and that from 1st April, 2022 to 30th June, 2022 amounted ₹ 1,50,000. The profit for the year ended 31st March, 2022 was ₹ 1,00,000.
(iii) Interest on capital was to be provided @ 7% p.a.
Prepare Sudhir's capital account to be rendered to his executors. (4)
23. (क) निम्न परिस्थितियों में अंशों के हरण एवं पुनर्निर्गमन की आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ कीजिए :
(i) बी सी जी लिमिटेड ने ₹ 10 प्रत्येक के 75 अंशों का, जिन्हें ₹ 4 प्रति अंश प्रीमियम पर निर्गमित किया गया था, ₹ 8 प्रति अंश (प्रीमियम सहित) की आबंटन राशि का भुगतान न करने पर, हरण कर लिया । ₹ 4 प्रति अंश की प्रथम एवं अंतिम याचना राशि अभी माँगी नहीं गई थी। हरण किए गए अंशों को ₹ 15 प्रति अंश पूर्ण प्रदत्त पुनः निर्गमित कर दिया गया ।
(ii) गीतिका लिमिटेड ने ₹ 50 प्रति अंश के 1,200 अंशों को, जिन्हें सम मूल्य पर निर्गमित किया गया था, ₹ 10 प्रति अंश की अंतिम याचना का भुगतान न करने पर, हरण कर लिया । इनमें से 900 अंशों को ₹ 45 प्रति अंश पूर्ण प्रदत्त पुनः निर्गमित कर दिया गया ।
(a) Pass necessary journal entries for the forfeiture and reissue of shares in the following cases:
(i) BCG Limited forfeited 75 shares of ₹ 10 each issued at a premium of ₹ 4 per share for non-payment of allotment money of ₹ 8 per share (including premium). The first and final call of ₹ 4 per share was not made. The forfeited shares were reissued at ₹ 15 per share fully paid.
(ii) Geetika Limited forfeited 1,200 shares of ₹ 50 each issued at par for non-payment of final call of ₹ 10 per share. Out of these, 900 shares were reissued at ₹ 45 per share fully paid-up. (6)
अथवा / OR
(ख) पुष्कर लिमिटेड ने ₹ 100 प्रत्येक के 30,000 अंशों को 20% प्रीमियम पर निर्गमित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए । प्रति अंश राशि का भुगतान निम्न प्रकार से देय था :
आवेदन पर — ₹ 40 (₹ 10 प्रीमियम सहित)
आबंटन पर — ₹ 30 (₹ 10 प्रीमियम सहित)
प्रथम याचना पर — ₹ 30
द्वितीय एवं अंतिम याचना पर — शेष
40,000 अंशों के लिए आवेदन प्राप्त हुए तथा 35,000 अंशों के आवेदकों को आनुपातिक आबंटन कर दिया गया । शेष आवेदनों को अस्वीकृत कर दिया गया । आवेदन पर प्राप्त अतिरिक्त धनराशि का समायोजन आबंटन पर देय राशि में कर दिया गया ।
योगेश, जिसने 700 अंशों के लिए आवेदन किया था, आबंटन राशि का भुगतान करने में असफल रहा और आबंटन के तुरन्त पश्चात् इन अंशों का हरण कर लिया गया । उसके बाद प्रथम याचना माँगी गई तथा प्रथम याचना पर देय सभी राशि प्राप्त हो गई । द्वितीय एवं अंतिम याचना नहीं माँगी गई ।
पुष्कर लिमिटेड की पुस्तकों में उपर्युक्त लेनदेनों के लिए आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ कीजिए ।
(b) Pushkar Limited invited applications for 30,000 shares of ₹ 100 each at 20% premium. The amount per share was payable as under:
On application — ₹ 40 (including ₹ 10 premium)
On allotment — ₹ 30 (including ₹ 10 premium)
On first call — ₹ 30
On second and final call — Balance
Applications were received for 40,000 shares and pro-rata allotment was made to the applicants for 35,000 shares, the remaining applications being refused.
Excess application money was adjusted towards sums due on allotment.
Yogesh, who applied for 700 shares, failed to pay the allotment money and his shares were forfeited immediately after allotment.
First call was made thereafter and all the money due on first call was received. The second and final call was not made.
Pass necessary journal entries for the above transactions in the books of Pushkar Limited. (6)
24. (क) युव तथा वीर एक फर्म में साझेदार थे तथा 3:1 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे । 31 मार्च, 2022 को उनका स्थिति विवरण निम्न प्रकार था :
Yuv and Veer were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 3:1. Their Balance Sheet as on 31st March, 2022 was as under:
31 मार्च, 2022 को युव तथा वीर का स्थिति विवरण / Balance Sheet of Yuv and Veer as at 31st March, 2022
| देयताएँ / Liabilities |
राशि / Amount (₹) |
परिसम्पत्तियाँ / Assets |
राशि / Amount (₹) |
| लेनदार / Creditors |
41,000 |
संयंत्र एवं मशीनरी / Plant and Machinery |
60,000 |
| सामान्य संचय / General Reserve |
80,000 |
भवन / Building |
40,000 |
| अदत्त व्यय / Outstanding Expenses |
12,000 |
निवेश / Investments |
60,000 |
| पूँजी / Capitals : |
|
स्टॉक / Stock |
50,000 |
| युव / Yuv : 79,000 |
|
देनदार / Debtors : 38,000 |
|
| वीर / Veer : 48,000 |
1,27,000 |
घटा : संदिग्ध ऋणों के लिए प्रावधान / Less: Provision for Doubtful Debts : (4,000) |
34,000 |
| |
|
रोकड़ / Cash |
16,000 |
| कुल / Total |
2,60,000 |
कुल / Total |
2,60,000 |
1 अप्रैल, 2022 को उन्होंने लाभों में 1/4 भाग के लिए निम्न शर्तों पर यश को फर्म में प्रवेश दिया :
(i) यश आनुपातिक पूँजी तथा अपने भाग के ख्याति प्रीमियम के ₹ 4,000 नगद लाएगा ।
(ii) निवेश का मूल्यांकन ₹ 68,000 किया गया ।
(iii) संयंत्र एवं मशीनरी पर 10% मूल्यह्रास लगाया जाएगा ।
पुनर्मूल्यांकन खाता तथा साझेदारों के पूँजी खाते तैयार कीजिए ।
They decided to admit Yash in the firm on 1st April, 2022 for 1/4 share in profits on the following terms :
(i) Yash will bring in proportionate capital and ₹ 4,000 as his share of goodwill premium in cash.
(ii) Investments were valued at ₹ 68,000.
(iii) Plant and Machinery was to be depreciated by 10%.
Prepare Revaluation Accounts and Partners' Capital Accounts. (6)
अथवा / OR
(ख) रेयांश, आयुष्मान तथा सभ्या एक फर्म में साझेदार थे तथा 5:3:2 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे । 31 मार्च, 2022 को उनका स्थिति विवरण निम्न प्रकार था :
Reyansh, Aayushman and Sabhya were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 5:3:2. Their Balance Sheet as at 31st March, 2022 was as under:
31 मार्च, 2022 को रेयांश, आयुष्मान तथा सभ्या का स्थिति विवरण / Balance Sheet of Reyansh, Aayushman and Sabhya as at 31st March, 2022
| देयताएँ / Liabilities |
राशि / Amount (₹) |
परिसम्पत्तियाँ / Assets |
राशि / Amount (₹) |
| विविध लेनदार / Sundry Creditors |
2,20,000 |
रोकड़ / Cash |
1,60,000 |
| सामान्य संचय / General Reserve |
1,20,000 |
देनदार / Debtors : 1,80,000 |
|
| पूँजी / Capitals : |
|
घटा : संदिग्ध ऋणों के लिए प्रावधान / Less: Provision for Doubtful Debts : (20,000) |
1,60,000 |
| रेयांश / Reyansh : 6,00,000 |
|
स्टॉक / Stock |
2,00,000 |
| आयुष्मान / Aayushman : 5,00,000 |
|
मशीनरी / Machinery |
6,00,000 |
| सभ्या / Sabhya : 3,00,000 |
14,00,000 |
भवन / Building |
4,00,000 |
| |
|
पेटेन्ट्स / Patents |
1,20,000 |
| |
|
लाभ-हानि खाता / Profit and Loss A/c |
1,00,000 |
| कुल / Total |
17,40,000 |
कुल / Total |
17,40,000 |
उपर्युक्त तिथि को रेयांश सेवानिवृत्त हो गया और निम्न पर सहमति हुई :
(i) रेयांश की सेवानिवृत्ति पर फर्म की ख्याति का मूल्यांकन ₹ 12,00,000 किया गया ।
(ii) आयुष्मान तथा सभ्या भविष्य में लाभों का विभाजन 2:3 के अनुपात में करेंगे ।
(iii) ₹ 40,000 के एक अलिखित लेनदार का लेखा किया गया ।
(iv) ₹ 30,000 के देनदारों को डूबत ऋण के रूप में अपलिखित कर दिया जाएगा ।
(v) रेयांश को देय राशि का हस्तान्तरण उसके ऋण खाते में कर दिया गया ।
फर्म की पुस्तकों में उपर्युक्त लेनदेनों के लिए आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ कीजिए ।
Reyansh retired on the above date and it was agreed that :
(i) Goodwill of the firm on Reyansh's retirement was valued at ₹ 12,00,000.
(ii) Aayushman and Sabhya will share future profits in the ratio of 2:3.
(iii) An unrecorded creditor of ₹ 40,000 will be taken into account.
(iv) Debtors of ₹ 30,000 will be written off as bad debts.
(v) Amount payable to Reyansh was to be transferred to his loan amount.
Pass necessary journal entries for the above transactions in the books of the firm. (6)
25. आदिश और श्रेयांश एक फर्म में साझेदार थे तथा 3:2 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे । 31 मार्च, 2022 को उनका स्थिति विवरण निम्न प्रकार था :
Aadish and Shreyansh were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 3:2. On 31st March, 2022 their Balance Sheet was as follows:
31 मार्च, 2022 को आदिश तथा श्रेयांश का स्थिति विवरण / Balance Sheet of Aadish and Shreyansh as at 31st March, 2022
| देयताएँ / Liabilities |
राशि / Amount (₹) |
परिसम्पत्तियाँ / Assets |
राशि / Amount (₹) |
| लेनदार / Creditors |
90,000 |
बैंक में रोकड़ / Cash at Bank |
20,000 |
| श्रीमती आदिश का ऋण / Mrs. Aadish's Loan |
30,000 |
स्टॉक / Stock |
24,000 |
| श्रेयांश का ऋण / Shreyansh's Loan |
30,000 |
निवेश / Investments |
30,000 |
| सामान्य संचय / General Reserve |
45,000 |
देनदार / Debtors : 20,000 |
|
| पूँजी / Capitals : |
|
घटा : संदिग्ध ऋणों के लिए प्रावधान / Less: Provision for Doubtful Debts : (2,000) |
18,000 |
| आदिश / Aadish : 1,00,000 |
|
संयंत्र / Plant |
1,00,000 |
| श्रेयांश / Shreyansh : 97,000 |
1,97,000 |
विज्ञापन उचंति खाता / Advertisement Suspense account |
2,00,000 |
| कुल / Total |
3,92,000 |
कुल / Total |
3,92,000 |
31 मार्च, 2022 को निम्नलिखित शर्तों पर फर्म का विघटन हो गया :
(i) देनदारों से ₹ 17,000 की वसूली हुई तथा संयंत्र की पुस्तक मूल्य से 10% अधिक पर वसूली हुई ।
(ii) आदिश ने श्रीमती आदिश के ऋण को भुगतान करने का वादा किया तथा स्टॉक को ₹ 20,000 में ले लिया ।
(iii) श्रेयांश ने आधे निवेश 10% छूट पर ले लिए । शेष निवेशों से ₹ 4,500 की वसूली हुई ।
(iv) लेनदारों का भुगतान 10% छूट पर कर दिया गया ।
(v) वसूली व्यय ₹ 7,000 थे ।
वसूली खाता तैयार कीजिए ।
The firm was dissolved on 31st March, 2022 on the following terms :
(i) Debtors realised ₹ 17,000 and plant realised 10% more than the book value.
(ii) Aadish promised to pay Mrs. Aadish's loan and took away stock at ₹ 20,000.
(iii) Shreyansh took away half of the investments at a discount of 10%. Remaining investments realised ₹ 4,500.
(iv) Creditors were paid off at a discount of 10%.
(v) Expenses of realisation amounted to ₹ 7,000.
Prepare Realisation Account. (6)
26. निम्नलिखित लेनदेनों के लिए ऋणपत्रों के निर्गमन से सम्बन्धित आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ कीजिए :
(क) गगन लिमिटेड ने ₹ 100 प्रत्येक के ₹ 10,00,000, 9% ऋणपत्रों को 5% प्रीमियम पर निर्गमित किया जिनका शोधन चार वर्षों के पश्चात् सममूल्य पर किया जाएगा ।
(ख) के.एस. लिमिटेड ने ₹ 100 प्रत्येक के ₹ 10,00,000, 10% ऋणपत्रों को सममूल्य पर निर्गमित किया जिनका शोधन चार वर्षों के पश्चात् 10% प्रीमियम पर किया जाएगा ।
(ग) क्यू.आर. लिमिटेड ने ₹ 100 प्रत्येक के ₹ 10,00,000, 9% ऋणपत्रों को 10% छूट पर निर्गमित किया जिनका शोधन पाँच वर्षों के पश्चात् 5% प्रीमियम पर किया जाएगा ।
Pass necessary journal entries for the following transactions relating to the issue of debentures : (6)
(a) Gagan Limited issued ₹ 10,00,000, 9% Debentures of ₹ 100 each at a premium of 5%, redeemable at par after four years.
(b) KS Limited issued ₹ 10,00,000, 10% Debentures of ₹ 100 each at par, redeemable at 10% premium after four years.
(c) QR Limited issued ₹ 10,00,000, 9% Debentures of ₹ 100 each at a discount of 10%, redeemable at a premium of 5% after five years.
भाग ख / PART B
विकल्प - I / OPTION - I
(वित्तीय विवरणों का विश्लेषण / Analysis of Financial Statements)
27. (i) निम्नलिखित में से कौन-सा समीकरण सही है :
Which of the following equations is correct: (1)
(a) प्रचालन से आगम की लागत = प्रचालन से आगम + सकल लाभ / Cost of Revenue from Operations = Revenue from Operations + Gross Profit
(b) प्रचालन से आगम की लागत = आरम्भिक स्टॉक — शुद्ध क्रय + प्रत्यक्ष व्यय — अंतिम स्टॉक / Cost of Revenue from Operations = Opening Inventory - Net Purchases + Direct Expenses - Closing Inventory
(c) प्रचालन से आगम की लागत = आरम्भिक स्टॉक + अंतिम स्टॉक / Cost of Revenue from Operations = Opening Inventory + Closing Inventory
(d) प्रचालन से आगम की लागत = प्रचालन से आगम — सकल लाभ / Cost of Revenue from Operations = Revenue from Operations - Gross Profit
अथवा / OR
(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा वित्तीय विवरणों के विश्लेषण का एक उपकरण/तरीका है :
(i) रोकड़ प्रवाह विवरण
(ii) लाभ-हानि विवरण
(iii) खातों के नोट्स
(iv) स्थिति विवरण
सही विकल्प का चयन कीजिए :
Which of the following is a tool of Analysis of Financial Statements: (1)
(i) Cash Flow Statement
(ii) Statement of Profit and Loss
(iii) Notes to Accounts
(iv) Balance Sheet
Choose the correct option:
(a) (i)
(b) (i) और (ii) / (i) and (ii)
(c)