CBSE Class 12 AGRICULTURE Previous Year Question Paper 2024 Free PDF Download
AGRICULTURE QUESTION PAPER CBSE CLASS 12
Previous Year Question paper Class 12 with Free PDF download Link
Series &RQPS
SET-4
प्रश्न-पत्र कोड / Q.P. Code: 332
रोल नं / Roll No.
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें ।
Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book.
नोट / NOTE:
(I) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 11 हैं। / Please check that this question paper contains 11 printed pages.
(II) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 24 प्रश्न हैं । / Please check that this question paper contains 24 questions.
(III) प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर लिखें । / Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
(IV) कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें । / Please write down the serial number of the question in the answer-book before attempting it.
(V) इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है । प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा । 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे । / 15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the students will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
कृषि / AGRICULTURE
निर्धारित समय : 3 घण्टे / Time allowed: 3 hours
अधिकतम अंक : 60 / Maximum Marks: 60
सामान्य निर्देश :
(i) कृपया निर्देशों को ध्यान से पढ़ें ।
(ii) इस प्रश्न-पत्र में दो खण्डों में 24 प्रश्न हैं: खण्ड क और खण्ड ख ।
(iii) खण्ड क में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न हैं, जबकि खण्ड ख में विषयपरक प्रकार के प्रश्न हैं ।
(iv) दिए गए (6+18)=24 प्रश्नों में से, उम्मीदवार को 3 घंटे के आबंटित (अधिकतम) समय में (6+11)=17 प्रश्नों के उत्तर देने हैं ।
(v) किसी विशेष खण्ड के सभी प्रश्नों को सही क्रम में करने का प्रयास किया जाना चाहिए ।
(vi) खण्ड क : वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (30 अंक) :
(a) इस खण्ड में 6 प्रश्न हैं।
(b) कोई नकारात्मक अंकन नहीं है ।
(c) दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए ।
(d) प्रत्येक प्रश्न/भाग के सामने आबंटित अंकों का उल्लेख किया गया है ।
(vii) खण्ड ख : विषयपरक प्रकार के प्रश्न (30 अंक) :
(a) इस खण्ड में 18 प्रश्न हैं ।
(b) उम्मीदवार को 11 प्रश्न करने हैं ।
(c) दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए ।
(d) प्रत्येक प्रश्न/भाग के सामने आबंटित अंकों का उल्लेख किया गया है ।
General Instructions:
(i) Please read the instructions carefully.
(ii) This question paper consists of 24 questions in two sections: Section A and Section B.
(iii) Section A has Objective Type Questions, whereas Section B contains Subjective Type Questions.
(iv) Out of the given (6+18)=24 questions, a candidate has to answer (6+11)=17 questions in the allotted (maximum) time of 3 hours.
(v) All questions of a particular section must be attempted in the correct order.
(vi) Section A: Objective Type Questions (30 marks):
(a) This section has 6 questions.
(b) There is no negative marking.
(c) Do as per the instructions given.
(d) Marks allotted are mentioned against each question/part.
(vii) Section B: Subjective Type Questions (30 marks):
(a) This section has 18 questions.
(b) A candidate has to do 11 questions.
(c) Do as per the instructions given.
(d) Marks allotted are mentioned against each question/part.
Free PDF Download Link Available in last of the question Paper / Post
CBSC class 12th preveious year exam , cbse exam , CBSE exam paper, CBSE AGRICULTURE exam, CBSE CLASS 12 AGRICULTURE QUESTION PAPER 2024 ,free pdf download link
AGRICULTURE QUESTION PAPER CBSE CLASS 12
खण्ड क / SECTION A
(वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न / Objective Type Questions) — 30 अंक / Marks
1. रोज़गार कौशल पर दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 के उत्तर दीजिए । / Answer any 4 out of the given 6 questions on Employability Skills. (4 × 1 = 4)
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेयर नहीं है ? / Which of the following is not a presentation software?
(A) ओपनऑफिस इंप्रेस / OpenOffice Impress
(B) माइक्रोसॉफ्ट पावरप्वॉइंट / Microsoft PowerPoint
(C) एम.एस. वर्ड / MS Word
(D) गूगल स्लाइड्स / Google Slides
(ii) ग्रीन जॉब के लाभों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है ? / Which of the following is not correct regarding the benefits of green jobs?
(A) ऊर्जा और कच्चे माल की दक्षता में कमी / Decrease the efficiency of energy and raw material
(B) पारिस्थितिकी तंत्रों की रक्षा और पुनर्स्थापन / Protect and restore ecosystems
(C) अपशिष्ट और प्रदूषण का नियंत्रण / Control waste and pollution
(D) कम परिचालन लागत / Low operating expenses
(iii) किसी स्थिति में दूसरों से पहले कार्यभार संभालने और कार्य करने की क्षमता को ________ कहा जाता है । / The ability to take charge and act in a situation before others is called ________.
(A) पहल करना / Taking initiative
(B) अंतर्वैयक्तिक कुशलता / Interpersonal skills
(C) दृढ़ता / Perseverance
(D) निश्चितता / Decisiveness
(iv) कौन-सा व्यक्तित्व विकार एक ऐसी स्थिति है जो किसी की भावनात्मक और शारीरिक जरूरतों को पूरा करने के लिए अन्य लोगों पर अत्यधिक निर्भरता से चिह्नित होता है ? / Which personality disorder is a condition marked by an over-reliance on other people to meet one's emotional and physical needs?
(A) आत्ममुग्ध / Narcissistic
(B) परिहार / Avoidant
(C) आश्रित / Dependent
(D) जुनूनी / Obsessive
(v) निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रकार का वाक्य नहीं है ? / Which of the following is not a kind of sentence?
(A) घोषणात्मक / Declarative
(B) प्रश्नवाचक / Interrogative
(C) विशेषण / Interjective
(D) विस्मयादिबोधक / Exclamatory
(vi) एक डेटा एंट्री ऑपरेटर निम्नलिखित टूल का उपयोग करके पूरे दस्तावेज़ में किसी शब्द की वर्तनी बदल सकता है : / A data entry operator can change the spelling of a word in the entire document by using the following tool:
(A) Ctrl + V
(B) बायीं ओर संरेखित करें / Align Left
(C) Ctrl + F
(D) खोजें और बदलें / Find and Replace
2. दिए गए 7 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 out of the given 7 questions. (5 × 1 = 5)
(i) वसा में घुलनशील एक विटामिन का नाम लिखिए । / Name one fat soluble vitamin.
(ii) जेली बनाने के लिए कौन-सा फल सबसे उपयुक्त होता है ? / Which fruit is most suitable for making jelly?
(iii) मिट्टी का नमूना लेना क्यों आवश्यक है ? / Why is soil sampling essential?
(iv) मृदा परीक्षण प्रयोगशाला द्वारा किसका मूल्यांकन किया जा सकता है — मृदा उत्पादकता या मृदा उर्वरता ? / Which can be evaluated by soil testing laboratory — soil productivity or soil fertility?
(v) जैव-कीटनाशक के रूप में उपयोग किए जाने वाले दो सूक्ष्मजीवों के नाम लिखिए । / Name two microorganisms used as biopesticides.
(vi) वर्मीकम्पोस्टिंग से संबंधित जीव का नाम लिखिए । / Name the organism associated with vermicomposting.
(vii) PFA का पूर्ण रूप लिखिए । / Write the full form of PFA.
3. दिए गए 7 प्रश्नों में से किन्हीं 6 के उत्तर दीजिए । / Answer any 6 out of the given 7 questions. (6 × 1 = 6)
(i) किस फल में विटामिन A की मात्रा सबसे अधिक होती है ? / Which fruit has the maximum vitamin A content?
(ii) भारत में उद्यान की औपचारिक शैली का एक उदाहरण दीजिए । / Give one example of formal style of garden in India.
(iii) एक सीधा रास्ता या सड़क जिसके दोनों ओर पेड़ों या बड़ी झाड़ियों की कतार हो, ________ कहलाती है । / A straight path or road with a line of trees or large shrubs running along each side is called ________.
(iv) एक हेक्टेयर खेत में प्याज़ की रोपाई के लिए कितने क्षेत्रफल की नर्सरी की आवश्यकता होती है ? / How much area of nursery is required for planting onions in a one hectare field?
(v) भारत के उस स्थान का नाम लिखिए जहाँ केन्द्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (CFTRI) स्थित है । / Write the place where Central Food Technological Research Institute (CFTRI) is located in India.
(vi) एक लाभकारी पौधे के पोषक तत्त्व का नाम लिखिए । / Name one beneficial plant nutrient.
(vii) फलों को पकाने के लिए कौन-सी गैस उत्तरदायी है ? / Which gas is responsible for ripening of fruits?
4. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5 × 1 = 5)
(i) भंडारण के दौरान प्याज़ और आलू के अंकुरण को कम करने के लिए उपयोग किए जाने वाले रसायन का नाम लिखिए । / Name the chemical used to reduce the sprouting of onions and potatoes during storage.
(ii) जैव-कीटनाशक क्या है ? / What is a biopesticide?
(iii) कौन-सा फल विटामिन C का सबसे समृद्ध स्रोत है ? / Which fruit is the richest source of vitamin C?
(iv) सहजीवी नाइट्रोजन स्थिरीकरण के लिए आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्त्व का नाम लिखिए । / Name the micronutrient essential for symbiotic N-fixation.
(v) रॉयल जेली क्या है ? / What is Royal Jelly?
(vi) फल और सब्ज़ी संरक्षण में उपयोग किए जाने वाले वर्ग II परिरक्षकों के अंतर्गत दो रासायनिक परिरक्षकों के नाम लिखिए । / Name two chemical preservatives under Class II Preservatives used in fruit and vegetable preservation.
5. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 out of given 6 questions. (5 × 1 = 5)
(i) जैविक खेती का कोई एक लाभ लिखिए । / Write any one advantage of organic farming.
(ii) एक ऐसे पदार्थ का नाम लिखिए जिसका उपयोग अचार को संरक्षित करने के लिए किया जा सकता है । / Name one substance which can be used to preserve pickle.
(iii) बैक्टीरिया के उस समूह का नाम लिखिए जो अमोनिया को नाइट्राइट में परिवर्तित करता है । / Name the group of bacteria which converts ammonia to nitrite.
(iv) सिरका क्या है ? / What is vinegar?
(v) मधुमक्खी चरागाह को परिभाषित कीजिए । / Define bee pasturage.
(vi) किस पौधे की पत्तियों का उपयोग आमतौर पर रेशम उत्पादन में किया जाता है ? / Leaves of which plant are commonly used in sericulture?
6. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5 × 1 = 5)
(i) जैव-उर्वरक के अनुप्रयोग की दो विधियाँ लिखिए । / Write two methods of biofertilizer application.
(ii) खट्टे फलों (नींबू) में मुख्य रूप से मौजूद अम्ल का नाम लिखिए । / Name the acid predominantly present in citrus fruits (lime).
(iii) रेशम उत्पादन में पाले जाने वाले जीव का नाम लिखिए । / Name the organism reared in sericulture.
(iv) किचन गार्डनिंग क्या है ? / What is kitchen gardening?
(v) उस अधिनियम का नाम बताइए जो मात्रा घोषणा, निर्माण तिथि और बिक्री मूल्य के संबंध में पैक किए गए उत्पादों के लिए शर्तों को नियंत्रित और निर्धारित करता है । / Name the Act which regulates and prescribes the conditions for packed products with respect to quantity declaration, manufacturing date and sale price.
(vi) जड़ क्षेत्र के निकट फॉस्फेट उर्वरक के प्रयोग की अनुशंसा क्यों की जाती है ? / Why is placement of phosphate fertilizer near root zone recommended?
खण्ड ख / SECTION B
(विषयपरक प्रकार के प्रश्न / Subjective Type Questions) — 30 अंक / Marks
रोज़गार कौशल पर दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर दीजिए । प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 20-30 शब्दों में दीजिए । / Answer any 3 out of the given 5 questions on Employability Skills. Answer each question in 20 - 30 words. (3 × 2 = 6)
7. विद्यार्थी के जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण के महत्त्व के कोई दो बिंदु लिखिए । / Write any two points of importance of positive attitude in a student's life.
8. अंग्रेज़ी में वाक्य लिखते समय बड़े अक्षर के प्रयोग के नियम लिखिए । / Write the rules for using capital letters when writing sentences in English.
9. प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेयर के दो लाभ लिखिए । / Write two advantages of presentation software.
10. एक अर्थशास्त्री के अनुसार उद्यमिता की परिभाषा लिखिए । / Write the definition of Entrepreneurship as given by an economist.
11. बॉर्डरलाइन व्यक्तित्व विकार को समझाइए । / Explain Borderline personality disorder.
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर 20-30 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए । / Answer any 3 out of the given 5 questions in 20-30 words each. (3 × 2 = 6)
12. जैव-उर्वरक क्या हैं ? वे खाद (कम्पोस्ट) से किस प्रकार भिन्न हैं ? / What are biofertilizers? How are they different from compost?
13. जेली बनाने से जुड़ी चार समस्याओं की सूची बनाइए । / List four problems associated with Jelly making.
14. सतही सिंचाई के दो लाभ लिखिए । / Write two advantages of surface irrigation.
15. बागवानी उत्पादों के परिरक्षण में नमक की भूमिका की व्याख्या कीजिए । / Explain the role of salt in preservation of horticultural produce.
16. निम्नलिखित मधुमक्खियों के वैज्ञानिक नाम लिखिए : / Write the scientific name of the following honey bees:
(क) भारतीय मधुमक्खी (Indian bee)
(ख) छोटी मधुमक्खी (Little bee)
दिए गए 3 प्रश्नों में से किन्हीं 2 के उत्तर 30-50 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए : / Answer any 2 out of the given 3 questions in 30 - 50 words each. (2 × 3 = 6)
17. किचन गार्डनिंग के लिए उपयुक्त दो फलों के नाम लिखिए और किचन गार्डनिंग के कम-से-कम चार लाभों को सूचीबद्ध कीजिए । / Name two fruits suitable for kitchen gardening and list at least four advantages of kitchen gardening.
18. अनाज के द्वितीयक प्रसंस्करण के दौरान शामिल विभिन्न प्रक्रियाओं का वर्णन कीजिए । / Describe the various processes involved during the secondary processing of cereal.
19. भोजन को संरक्षित करना क्यों आवश्यक है ? / Why is it necessary to preserve food?
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर 50-80 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए । / Answer any 3 out of the given 5 questions in 50-80 words each. (3 × 4 = 12)
20. सिंचाई क्या है ? छिड़काव सिंचाई (स्प्रिंकलर सिंचाई) के नुकसान सूचीबद्ध कीजिए । / What is irrigation? List the disadvantages of sprinkler irrigation.
21. गृह उद्यान को परिभाषित कीजिए । सब्ज़ियों की खेती से संबंधित घर बागवानी के सिद्धांत की सूची बनाइए । / Define home garden. List out the principles of home gardening related to vegetable cultivation.
22. वर्मीकम्पोस्टिंग क्या है ? वर्मीकम्पोस्ट के लाभ लिखिए । / What is vermicomposting? Write the advantages of vermicompost.
23. फ्लो-चार्ट की सहायता से, हरी मिर्च का अचार बनाने की विधि को समझाइए । / With the help of a flow-chart, explain the preparation of green chilli pickle.
24.
(क) शून्य ऊर्जा शीतल कक्ष के सिद्धांत और संचालन की चर्चा कीजिए । / Discuss the principle and operation of Zero Energy Cool Chamber.
(ख) शून्य ऊर्जा शीतल कक्ष का चित्र बनाइए । / Draw a diagram of Zero Energy Cool Chamber.
ACCOUNTANY QUESTION PAPER