-
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 12 हैं।
- प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए कोड नम्बर को छात्र उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें ।
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 13 प्रश्न हैं।
- कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें ।
- इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा । 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे ।
-
Please check that this question paper contains 12 printed pages.
-
Code number given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
-
Please check that this question paper contains 13 questions.
-
Please write down the Serial Number of the question in the answer-book before attempting it.
-
15 minutes time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the students will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
अर्थशास्त्र / ECONOMICS
निर्धारित समय : 2 घण्टे / Time allowed: 2 hours
अधिकतम अंक : 40 / Maximum Marks: 40
सामान्य निर्देश :
(i) इस प्रश्न पत्र में 13 प्रश्न हैं।
(ii) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रत्येक प्रश्न के समक्ष अंक अंकित किए गए हैं।
(iii) इस प्रश्न-पत्र में 2 अंकों के 5 प्रश्न, 3 अंकों के 5 प्रश्न तथा 5 अंकों के 3 प्रश्न हैं।
(iv) 2 अंकों वाले प्रश्न लघु-उत्तरीय प्रश्न हैं तथा इनके उत्तर 30-50 शब्दों में दीजिए ।
(v) 3 अंकों वाले प्रश्न लघु-उत्तरीय प्रश्न हैं तथा इनके उत्तर 50-80 शब्दों में दीजिए ।
(vi) 5 अंकों वाले प्रश्न दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं तथा इनके उत्तर 80-120 शब्दों में दीजिए ।
(vii) प्रश्न-पत्र में किसी भी प्रकार का समग्र विकल्प नहीं है। हालाँकि, कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं। परीक्षार्थी इन प्रश्नों में से केवल एक प्रश्न का ही उत्तर दें।
(viii) इस प्रश्न-पत्र में केस/स्रोत आधारित प्रश्न भी हैं।
General Instructions:
(i) This question paper contains 13 questions.
(ii) All questions are compulsory. Marks are indicated against each question.
(iii) This question paper contains 5 questions of 2 marks each, 5 questions of 3 marks each and 3 questions of 5 marks each.
(iv) 2 marks questions are Short Answer Type questions and are to be answered in 30-50 words.
(v) 3 marks questions are Short Answer Type questions and are to be answered in 50-80 words.
(vi) 5 marks questions are Long Answer Type questions and are to be answered in 80-120 words.
(vii) There is no overall choice in the question paper. However, internal choice has been provided in few questions. The candidates need to attempt only one question from such questions.
(viii) This question paper contains Case/Source Based Question also.
1. "भारत में, ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी विस्तारों में महिलाओं की भागीदारी दर कम है।" वैध तर्कों द्वारा व्याख्या करें । (2)
अथवा
"आधारिक संरचना किसी राष्ट्र के आर्थिक विकास में प्रत्यक्ष रूप से योगदान देती है।" क्या आप दिए गए कथन से सहमत हैं ? व्याख्या करें ।
"In India women participation rate is lower in urban areas than in the rural areas." Explain with valid arguments. (2)
OR
"Infrastructure contributes directly to the economic development of a country." Do you agree with the given statement? Explain.
2. निम्नलिखित तालिका के आधार पर, दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें :
| आय (₹ करोड़ में) |
0 |
50 |
100 |
150 |
200 |
| बचत (₹ करोड़ में) |
-20 |
-10 |
0 |
30 |
60 |
(a) ₹ 150 करोड़ के आय स्तर पर सीमांत बचत प्रवृत्ति (MPS) की गणना करें । (1)
(b) स्वायत्त उपभोग का क्या मूल्य होगा ? (1)
अथवा
एक अर्थव्यवस्था में आय में वृद्धि का 75% उपभोग पर व्यय किया जाता है। निवेश में ₹ 1,000 करोड़ की वृद्धि हुई है।
दी गई सूचना के आधार पर आय में कुल वृद्धि की गणना करें । (2)
On the basis of following schedule, answer the given questions:
| Income (in ₹ crores) |
0 |
50 |
100 |
150 |
200 |
| Savings (in ₹ crores) |
-20 |
-10 |
0 |
30 |
60 |
(a) Calculate Marginal Propensity to Save (MPS) at ₹ 150 crores level of income. (1)
(b) What is the value of Autonomous Consumption? (1)
OR
In an economy 75 percent of the increase in income is spent on consumption. Investment increased by ₹ 1,000 crore.
Calculate the total increase in income on the basis of given information. (2)
3. 'अर्थव्यवस्था में अधि-माँग (excess demand) रोजगार के अधिक अवसर उत्पन्न करती है।' वैध स्पष्टीकरण द्वारा दिए गए कथन का समर्थन अथवा खंडन करें । (2)
'Excess demand creates greater opportunities of employment in the economy.' Defend or refute the given statement with valid explanation. (2)
4. मूल्य वर्धन विधि द्वारा राष्ट्रीय आय की गणना करते समय बरती जाने वाली किन्हीं दो सावधानियों का उल्लेख करें । (2)
अथवा
मूल्यह्रास व पूँजीगत हानि के मध्य अंतर स्पष्ट करें ।
State any two precautions that are taken while estimating National income by value added method. (2)
OR
Distinguish between depreciation and capital loss.
5. अनौपचारिक क्षेत्र से संबंधित समस्याओं पर संक्षेप में चर्चा करें। (2)
Briefly discuss the problems associated with informal sector. (2)
6. वैध कारण सहित समझाएँ कि राष्ट्रीय आय की गणना करते समय निम्नलिखित के साथ कैसा व्यवहार किया जायेगा :
(a) एक फर्म द्वारा अप्रत्यक्ष करों का भुगतान (1½)
(b) भारत में विदेशी पर्यटकों द्वारा वस्तुओं का क्रय (1½)
अथवा
निम्नलिखित सूचना के प्रयोग से सकल घरेलू उत्पाद डिफ्लेटर (GDP Deflator) की गणना व विश्लेषण करें : (3)
| वर्ष |
2014-15 |
2016-17 |
| मौद्रिक GDP |
6.5 |
9 |
| वास्तविक GDP |
6.5 |
7.2 |
Giving valid reasons, explain how the following would be treated while estimating National income:
(a) Payment of indirect taxes by a firm. (1½)
(b) Purchase of goods by foreign tourists. (1½)
OR
Using the following information, calculate and analyse the value of Gross Domestic Product (GDP) deflator: (3)
| Year |
2014-15 |
2016-17 |
| Nominal GDP |
6.5 |
9 |
| Real GDP |
6.5 |
7.2 |
7. पर्यावरण संकट का अर्थ लिखें तथा संसाधनों पर इसके प्रभाव का उल्लेख करें । (3)
State the meaning of Environmental crisis and its impact on resources. (3)
8. 'ग्रेटलीप फॉरवर्ड' अभियान के समक्ष आयी समस्याओं की संक्षिप्त व्याख्या करें । (3)
Explain briefly the problems faced by Great leap forward campaign. (3)
9. भारत व चीन की वार्षिक जनसंख्या वृद्धि की तुलना व विश्लेषण करें । (3)
| देश |
वार्षिक जनसंख्या वृद्धि (2015) |
| भारत |
1.2% |
| चीन |
0.5% |
Compare and analyse the Annual Growth rate of population of India and China. (3)
| Country |
Annual Growth rate of population (2015) |
| India |
1.2% |
| China |
0.5% |
10. यदि किसी अर्थव्यवस्था में बैंक दर में वृद्धि होती है, तो यह ऋण की माँग को कैसे प्रभावित करेगी ? व्याख्या करें । (3)
If in an economy Bank rate is increased, how will it affect the demand for credit? Explain. (3)
11. (a) (i) निम्नलिखित आँकड़ों के आधार पर, साधन लागत पर शुद्ध मूल्य वृद्धि ($NVA_{FC}$) की गणना करें : (3)
| क्रम संख्या |
चर |
राशि (₹) करोड़ में |
| (i) |
उत्पाद का प्रति इकाई मूल्य (₹) |
20 |
| (ii) |
उत्पाद की बिक्री (इकाइयों में) |
1250 (इकाइयाँ) |
| (iii) |
उत्पाद शुल्क |
5,000 |
| (iv) |
स्थायी पूँजी का उपभोग |
1,000 |
| (v) |
स्टॉक में परिवर्तन |
(-) 500 |
| (vi) |
एकल उपभोग उत्पादक वस्तुएँ |
6,000 |
(ii) अंतिम वस्तुओं व मध्यवर्ती वस्तुओं में विभेद करने की आवश्यकता क्यों होती है ? (2)
अथवा
(b) (i) उचित उदाहरण द्वारा, 'बाह्यताओं' की धारणा की संक्षिप्त व्याख्या करें । (3)
(ii) निर्यात 'विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय' का हिस्सा नहीं है। दिए गए कथन का कारण स्पष्ट करें। (2)
11. (a) (i) From the following data, calculate Net Value Added at Factor Cost ($NVA_{FC}$): (3)
| S. No. |
Particulars |
Amount in (₹ Crores) |
| (i) |
Price per unit of output |
20 |
| (ii) |
Output sold (units) |
1250 units |
| (iii) |
Excise duty |
5,000 |
| (iv) |
Consumption of fixed capital |
1,000 |
| (v) |
Change in stock |
(-) 500 |
| (vi) |
Single use producer goods |
6,000 |
(ii) Why there is a need to make distinction between final and intermediate goods ? (2)
OR
(b) (i) Discuss briefly the concept of 'Externalities', with suitable example. (3)
(ii) Export are not a part of 'Net Factor Income from abroad'. Elaborate the reason behind the given statement. (2)
12. व्याख्या करें कि, किसी अर्थव्यवस्था में अवस्फीतिकारी अंतराल को सही करने में रेपो रेट तथा रिवर्स रेपो रेट किस प्रकार अपनी भूमिका निभाते हैं। (5)
Explain the role of Repo rate and Reverse Repo rate in correcting deflationary gap in an economy. (5)
प्रकरण अध्ययन / Case Study
निम्नलिखित गद्य का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें तथा अधोलिखित प्रश्न संख्या 13(a) व 13(b) के उत्तर दें।
केन्द्र की प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना सम्पूर्ण भारतवर्ष में आधारभूत संरचना के विकास को प्रोत्साहित करेगी। यह योजना इस्पात और सीमेंट जैसे उद्योगों को बढ़ावा देकर आर्थिक विकास को गति देगी ।
नई सड़कों, कार्गो टर्मिनलों आदि के माध्यम से छोटे किसानों व लघु व मध्यम उद्योगों के लिए अधिक संयोजकता (connectivity) से आर्थिक अवसरों में सुधार की उम्मीद है।
गति शक्ति योजना 2022-23 बजट के केन्द्र में है, जो कि प्रतिस्पर्धात्मक समग्र लागत प्राप्त करने में गुणवत्ता वाले परिवहन के महत्त्व पर प्रकाश डालती है।
गति शक्ति योजना के अंतर्गत, रेलवे छोटे कृषकों और व्यवसायों पर लक्षित नये उत्पादों व सेवाओं का विकास करेगी ताकि उन्हें वृहद् आपूर्ति श्रृंखला का भाग बनने में सहायता मिल सके ।
स्रोतः इकोनॉमिक टाईम्स, फरवरी 2, 2022 (संशोधित)
Read the following text carefully and answer question number 13(a) and 13(b) given below :
The centre's PM Gati Shakti Scheme will give much needed push to infrastructure development and logistics across India. This scheme will drive the economic growth by giving boost to industries such as steel and cement.
Greater connectivity is expected to improve economic opportunities for small farmers and small and medium enterprises through new roads, cargo terminals etc.
The Gati Shakti Scheme features at the centre stage of Budget 2022-23, highlighting the importance of quality multi-modal transport in achieving overall cost competitiveness.
Under Gati Shakti Scheme, the railways will develop new products and services targeted at small farmers and businesses to help them become a part of larger supply chain.
13.
(a) आधारिक संरचना का अर्थ बताएँ । (2)
(b) प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना के किन्हीं दो उद्देश्यों की व्याख्या करें । (3)
(a) State the meaning of infrastructure. (2)
(b) Explain any two objectives of PM Gati Shakti Scheme. (3)
Previous Year Question paper CBSE Board Free PDF Download Link
Economics PDF DOWNLOAD
Elective English Question Paper CBSE Class 12
English Core Previous Year Question Paper Class 12 CBSE Board