Previous Year Question paper Class 12 with Free PDF download Link
अर्थशास्त्र ECONOMICS
खण्ड क
समष्टि अर्थशास्त्र
निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए :
कथन 1 : प्राथमिक जमा, आम जनता द्वारा वाणिज्यिक बैंकों के पास नकद जमा होते हैं ।
कथन 2 : वाणिज्यिक बैंकों द्वारा आम जनता को प्रदान किए गए ऋण के कारण उत्पन्न जमा को द्वितीयक जमा कहते हैं ।
दिए गए कथनों के आलोक में, निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
(a) कथन 1 सत्य है और कथन 2 असत्य है।
(b) कथन 1 असत्य है और कथन 2 सत्य है ।
(c) कथन 1 और 2 दोनों सत्य हैं ।
(d) कथन 1 और 2 दोनों असत्य हैं ।
SECTION A
Macro Economics
Read the following statements carefully:
Statement 1: Primary deposits are the cash deposits by general public with commercial banks.
Statement 2: Secondary deposits are those deposits which arise on account of credit provided by the commercial banks to the people.
In light of the given statements, choose the correct alternative from the following:
(a) Statement 1 is true and Statement 2 is false.
(b) Statement 1 is false and Statement 2 is true.
(c) Both Statements 1 and 2 are true.
(d) Both Statements 1 and 2 are false.
(क) बाज़ार मूल्य पर राष्ट्रीय आय व साधन लागत पर राष्ट्रीय आय का अंतर _______ होता है। (रिक्त स्थान भरने के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए)
(a) शुद्ध अप्रत्यक्ष कर
(b) विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय
(c) स्थायी पूँजी का उपभोग
(d) बाज़ार मूल्य
अथवा
(ख) पहचानिए कि निम्नलिखित में से कौन-सा केवल वास्तविक प्रवाह को दर्शाता है ?
(a) फर्मों -> वस्तुएँ व सेवाएँ -> गृहस्थ, गृहस्थ -> साधन भुगतान -> फर्में
(b) फर्मों -> वस्तुएँ व सेवाएँ -> गृहस्थ, गृहस्थ -> साधन सेवाएँ -> फर्में
(c) फर्मों -> साधन भुगतान -> गृहस्थ, गृहस्थ -> उपभोग व्यय -> फर्में
(d) फर्मों -> वस्तुएँ व सेवाएँ -> गृहस्थ, गृहस्थ -> उपभोग व्यय -> फर्में
(A) The difference between National Income at market price and National Income at factor cost is _______ (Choose the correct alternative to fill up the blank)
(a) net indirect taxes
(b) net factor income from abroad
(c) consumption of fixed capital
(d) market price
OR
(B) Identify which of the following represents only the real flow :
(a) Firms -> Goods and Services -> Household, Household -> Factor payments -> Firms
(b) Firms -> Goods and Services -> Household, Household -> Factor services -> Firms
(c) Firms -> Factor payments -> Household, Household -> Consumption Expenditure -> Firms
(d) Firms -> Goods and Services -> Household, Household -> Consumption Expenditure -> Firms
वह दर जिस पर वाणिज्यिक बैंक अपनी दीर्घकालिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक से ऋण लेते हैं, उसे _______ कहा जाता है । (रिक्त स्थान भरने के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए)
(a) मार्जिन आवश्यकता
(b) बैंक दर
(c) रेपो दर
(d) रिवर्स रेपो दर
The rate at which commercial banks borrow from the Reserve Bank of India to meet their long term requirements is known as _______ (Choose the correct alternative to fill up the blank)
(a) Margin requirement
(b) Bank rate
(c) Repo rate
(d) Reverse repo rate
निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए :
कथन 1 : किसी राष्ट्र द्वारा अपने भुगतान संतुलन (BoP) के घाटे को वित्तपोषित करने के लिए विश्व बैंक से प्राप्त ऋण पूँजी खाते में दर्ज किया जाएगा ।
कथन 2 : स्वायत्त लेन-देन भुगतान संतुलन (BoP) खाते की दशा से स्वतंत्र होते हैं ।
दिए गए कथनों के आलोक में, निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
(a) कथन 1 सत्य है और कथन 2 असत्य है।
(b) कथन 1 असत्य है और कथन 2 सत्य है ।
(c) कथन 1 और 2 दोनों सत्य हैं ।
(d) कथन 1 और 2 दोनों असत्य हैं ।
Read the following statements carefully:
Statement 1: Borrowings by a nation from the World Bank to finance Balance of Payment (BoP) deficit will be recorded in the capital account.
Statement 2: Autonomous transactions are independent of the condition of Balance of Payment (BoP) account.
In light of the given statements, choose the correct alternative from the following:
(a) Statement 1 is true and Statement 2 is false.
(b) Statement 1 is false and Statement 2 is true.
(c) Both Statements 1 and 2 are true.
(d) Both Statements 1 and 2 are false.
निम्नलिखित समाचार रिपोर्ट को ध्यानपूर्वक पढ़िए :
"केन्द्रीय बैंक ने हिसार शहरी सहकारी बैंक लि. तथा अंडमान व निकोबार राज्य सहकारी बैंक लि. पर बैंकिंग नियमों के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया है ।"
दी गई रिपोर्ट के आधार पर, केन्द्रीय बैंक के कार्य की पहचान कीजिए :
(a) करेंसी का जारीकर्ता
(b) जनता के लिए बैंक
(c) सरकार के लिए बैंक
(d) बैंकों का बैंक
Read the following news report carefully:
"The central bank has imposed fine on Hisar Urban Cooperative Bank Ltd. and Andaman and Nicobar State Cooperative Bank Ltd. for violation of banking norms."
According to the given report, identify the function of the central bank.
(a) Issue of currency
(b) Banker to the public
(c) Banker to the Government
(d) Banker's Bank
(क) यदि निवेश गुणक का मान = 4 तथा अबचत = (-) 60 है, तो निम्नलिखित में से सही बचत फलन की पहचान कीजिए :
(a) S = (-) 60 + 0.25 Y
(b) S = (-) 60 + 0.75 Y
(c) S = (-) 60 + 0.20 Y
(d) S = (-) 60 + 0.60 Y
अथवा
(ख) दिए गए उपभोग फलन C = 205 + 0.9 Y के लिए, निवेश गुणक का मूल्य _______ होगा । (रिक्त स्थान भरने के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए)
(a) 0.09
(b) 10.0
(c) 0.9
(d) 9.0
(A) If the value of investment multiplier = 4 and Dissavings = (-) 60, identify the correct Saving function from the following:
(a) S = (-) 60 + 0.25 Y
(b) S = (-) 60 + 0.75 Y
(c) S = (-) 60 + 0.20 Y
(d) S = (-) 60 + 0.60 Y
OR
(B) For the given Consumption function, C = 205 + 0.9 Y the value of investment multiplier would be _______ (Choose the correct alternative to fill up the blank)
(a) 0.09
(b) 10.0
(c) 0.9
(d) 9.0
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए: अभिकथन (A) और कारण (R) । नीचे दिए गए विकल्पों में से एक सही विकल्प चुनिए :
अभिकथन (A) : आय के सम स्तर बिंदु (Break-Even level) पर पहुँचने से पहले, औसत उपभोग प्रवृत्ति (APC) का मूल्य इकाई से अधिक होता है ।
कारण (R) : औसत उपभोग प्रवृत्ति (APC), कुल उपभोग व कुल आय का अनुपात होता है ।
विकल्प :
(a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
(b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है ।
(c) अभिकथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) असत्य है ।
(d) अभिकथन (A) असत्य है, लेकिन कारण (R) सत्य है ।
Read the following statements: Assertion (A) and Reason (R). Choose the correct alternative given below :
Assertion (A): Before reaching the Break-Even level of income, the value of Average Propensity to Consume (APC) is greater than one.
Reason (R): The Average Propensity to Consume (APC) is the ratio of the total consumption and total income.
Alternatives:
(a) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
(b) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A).
(c) Assertion (A) is true and Reason (R) is false.
(d) Assertion (A) is false and Reason (R) is true.
(क) मान लीजिए कि, एक राष्ट्र का व्यापार संतुलन ₹ 50,000 करोड़ का घाटा दर्शाता है। दृश्य वस्तुओं का आयात, दृश्य वस्तुओं के निर्यात का पाँच गुना है। दृश्य वस्तुओं के निर्यात का मूल्य ₹ _______ करोड़ होगा । (रिक्त स्थान भरने के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए)
(a) 20,000
(b) 10,000
(c) 12,500
(d) 20,300
अथवा
(ख) विदेशों को भेजे गए उपहार व प्रेषण, भुगतान संतुलन के _______ खाते के _______ पक्ष में दर्ज किए जाते हैं । (रिक्त स्थानों को भरने के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए)
(a) पूँजी, क्रेडिट
(b) पूँजी, डेबिट
(c) चालू, क्रेडिट
(d) चालू, डेबिट
(A) Suppose that, the Balance of Trade of a nation exhibits a deficit of 50,000 crore. The import of visible items are five times of the exports of visible items. The value of exports of visible items would be _______ crore. (Choose the correct alternative to fill up the blank)
(a) 20,000
(b) 10,000
(c) 12,500
(d) 20,300
OR
(B) Gifts and remittances sent abroad are recorded on the _______ side of the _______ account in Balance of Payment. (Choose the correct alternative to fill up the blanks)
(a) credit, capital
(b) debit, capital
(c) credit, current
(d) debit, current
पहचानिए कि निम्नलिखित में से कौन-सा समीकरण सत्य है ? (सही विकल्प का चयन कीजिए)
(a) MPC + MPS = 0
(b) MPC + MPS = 1
(c) MPC + MPS > 1
(d) MPC + MPS < 1
Identify which of the following equations is true. (Choose the correct alternative)
(a) MPC + MPS = 0
(b) MPC + MPS = 1
(c) MPC + MPS > 1
(d) MPC + MPS < 1
ऐसी स्थिति जहाँ एक सक्षम व्यक्ति वर्तमान मज़दूरी दर पर कार्य करने का इच्छुक नहीं होता है, वह _______ स्थिति कहलाती है। (रिक्त स्थान भरने के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए)
(a) पूर्ण रोज़गार
(b) अनैच्छिक बेरोज़गारी
(c) ऐच्छिक बेरोज़गारी
(d) प्रच्छन्न बेरोज़गारी
A situation in which an able bodied person is not willing to work at the existing wage rate, is referred to as _______ situation. (Choose the correct alternative to fill up the blank)
(a) Full employment
(b) Involuntary unemployment
(c) Voluntary unemployment
(d) Disguised unemployment
(क) 'मूल्य वृद्धि' व 'उत्पादन का अंतिम मूल्य' में विभेद कीजिए ।
अथवा
(ख) निम्नलिखित सूचना द्वारा, फर्म A की मूल्य वृद्धि की गणना कीजिए :
क्र.सं. | मदें | राशि (₹ करोड़ में)
(i) फर्म A द्वारा कारक आगतों का क्रय | 5
(ii) फर्म A द्वारा गैर-कारक आगतों का क्रय | 2
(iii) घरेलू अर्थव्यवस्था में फर्म A द्वारा अन्य फर्मों को की गई बिक्री | 10
(iv) शेष विश्व से फर्म A द्वारा कच्चे माल का आयात | 50
(v) प्रारंभिक स्टॉक की अंतिम स्टॉक पर अधिकता | 3
(a) Distinguish between 'Value Addition' and 'Final Value of Output'.
OR
(b) Find the Value Added by Firm A, from the following information :
S. No. | Particulars | Amount (in crore)
(i) Purchase of factor inputs by Firm A | 5
(ii) Purchase of non-factor inputs by Firm A | 2
(iii) Sales by Firm A to other firms in the domestic economy | 10
(iv) Import of raw materials by firm A from rest of the world | 50
(v) Excess of opening stock over closing stock | 3
"विदेशी विनिमय दर तथा विदेशी मुद्रा की आपूर्ति में धनात्मक सहसंबंध होता है ।" क्या आप दिए गए कथन से सहमत हैं ? अपने उत्तर की मान्य तर्कों द्वारा पुष्टि कीजिए ।
"There exists a positive relation between foreign exchange rate and supply of foreign exchange." Do you agree with the given statement ? Justify your answer with valid arguments.
यदि प्रत्याशित बचत, प्रत्याशित निवेश से कम हो, तो समायोजन तंत्र का वर्णन कीजिए ।
Describe the adjustment mechanism, if ex-ante savings are less than ex-ante investments.
26 सितम्बर, 2022 को प्रकाशित निम्नलिखित समाचार को पढ़िए :
"केन्द्रीय बैंक ने बैंचमार्क ऋण दर में 140 आधार अंकों की वृद्धि की है।"
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा की गई, इस कार्यवाही के पीछे संभावित कारण व परिणामों की पहचान कीजिए ।
Read the following news published on September 26, 2022:
"The central bank has increased the benchmark lending rate by 140 basis points."
Identify the likely cause and consequences behind this action taken by the Reserve Bank of India.
(क) केन्द्रीय बैंक के 'सरकार के बैंक' कार्य की व्याख्या कीजिए ।
अथवा
(ख) एक काल्पनिक संख्यात्मक उदाहरण का उपयोग करते हुए, वाणिज्यिक बैंकों द्वारा साख सृजन पर आरक्षित अनुपात में वृद्धि के प्रभाव की व्याख्या कीजिए ।
(a) Explain the 'Government's Bank' function of the central bank.
OR
(b) Using a hypothetical numerical example, explain the effect of rise in Reserve Ratio on credit creation by the commercial banks.
(क) "राष्ट्रीय आय सदैव घरेलू आय से अधिक होती है ।" क्या आप दिए गए कथन से सहमत हैं ? अपने उत्तर के समर्थन में मान्य कारण दीजिए ।
(ख) "व्यय विधि द्वारा सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का आकलन करते हुए, ध्यान केवल राष्ट्र के निवासियों द्वारा व्यय पर होता है ।" क्या आप दिए गए कथन से सहमत हैं ? अपने उत्तर के समर्थन में मान्य कारण दीजिए ।
(a) "National Income is always greater than Domestic Income." Do you agree with the given statement? Support your answer with a valid reason.
(b) "In the estimation of Gross Domestic Product (GDP) using expenditure method, focus lies only on expenditure by the residents of the country." Do you agree with the given statement? Give valid reasons for your answer.
(क) (i) चित्र में दी गई जानकारी के आधार पर, मान्य कारणों का उल्लेख करते हुए मदों को राजस्व प्राप्तियों व पूँजीगत प्राप्तियों में वर्गीकृत कीजिए ।
भारत को उसका पैसा कहाँ से आता है ?
प्रत्येक ₹ 1 के लिए जो सरकार कमाती है:
निगम कर : 21 पैसे
ऋण वसूली : 3 पैसे
गैर-कर राजस्व : 9 पैसे
GST व अन्य कर : 19 पैसे
आय कर : 16 पैसे
उत्पाद शुल्क : 8 पैसे
सीमा शुल्क : 4 पैसे
ऋण ग्रहण व अन्य दायित्व : 20 पैसे
(ii) राजस्व घाटे व राजकोषीय घाटे के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए ।
अथवा
(ख) (i) निम्नलिखित आँकड़ों द्वारा, प्राथमिक घाटे की गणना कीजिए :
क्र.सं. | मदें | राशि (₹ करोड़ में)
(i) राजस्व घाटा | 40
(ii) गैर-ऋण सृजित पूँजीगत प्राप्तियाँ | 190
(iii) कर राजस्व | 125
(iv) पूँजीगत व्यय | 220
(v) ब्याज भुगतान | 20
(ii) सरकारी बजट के 'आर्थिक स्थिरता' कार्य की व्याख्या कीजिए ।
(a) (i) From the information given in the diagram, categorize the items into revenue receipts and capital receipts, stating valid reasons.
WHERE INDIA GETS ITS MONEY FROM?
For every 1 that the Govt. earns:
Corporation tax: 21 paise
Recovery of loan: 3 paise
Non-tax revenue: 9 paise
GST and other taxes: 19 paise
Income tax: 16 paise
Excise duties: 8 paise
Customs: 4 paise
Borrowings and other liabilities: 20 paise
(ii) Distinguish between Revenue deficit and Fiscal deficit.
OR
(b) (i) From the following data, calculate the primary deficit.
S. No. | Particulars | Amount (in crore)
(i) Revenue deficit | 40
(ii) Non-debt creating capital receipts | 190
(iii) Tax revenue | 125
(iv) Capital expenditure | 220
(v) Interest payments | 20
(ii) Elaborate 'Economic stability' function of the Government Budget.
खण्ड ख
भारतीय आर्थिक विकास
निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए :
कथन 1 : ब्रिटिश शासन के अंतर्गत कृषि का व्यवसायीकरण, 1875 और 1900 के मध्य लगातार अकाल के लिए ज़िम्मेदार था ।
कथन 2 : ब्रिटिश शासनकाल में, भारत ने खाद्यान्नों का निर्यात प्रारंभ कर दिया था ।
दिए गए कथनों के आलोक में, निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
(a) कथन 1 सत्य है और कथन 2 असत्य है ।
(b) कथन 1 असत्य है और कथन 2 सत्य है।
(c) कथन 1 और 2 दोनों सत्य हैं ।
(d) कथन 1 और 2 दोनों असत्य हैं ।
SECTION B
Indian Economic Development
Read the following statements carefully:
Statement 1: Commercialization of agriculture under the British rule was responsible for frequent famines between 1875 and 1900.
Statement 2: During British rule, India began to export food grains.
In light of the given statements, choose the correct alternative from the following:
(a) Statement 1 is true and Statement 2 is false.
(b) Statement 1 is false and Statement 2 is true.
(c) Both Statements 1 and 2 are true.
(d) Both Statements 1 and 2 are false.
(क) निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए :
कथन 1 : सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर क्रय किया गया खाद्यान्न बफर स्टॉक (Buffer Stock) के रूप में रखा जाता है ।
कथन 2 : न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) कृषकों की कृषि उत्पाद के मूल्यों में किसी तेज गिरावट से बचाव करते हैं ।
दिए गए कथनों के आलोक में, निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
(a) कथन 1 सत्य है और कथन 2 असत्य है ।
(b) कथन 1 असत्य है और कथन 2 सत्य है।
(c) कथन 1 और 2 दोनों सत्य हैं ।
(d) कथन 1 और 2 दोनों असत्य हैं ।
अथवा
(ख) निम्नलिखित में से असत्य कथन की पहचान कीजिए :
(a) आयात प्रतिस्थापन विदेशी मुद्रा बचाने के लिए प्रयुक्त रणनीति थी ।
(b) लाइसेंस नीति ने क्षेत्रीय समानता सुनिश्चित की थी ।
(c) रूसी आर्थिक मॉडल भारतीय आर्थिक प्रणाली का आधार था ।
(d) रोज़गार सृजन के लिए लघु स्तरीय उद्योग आवश्यक उपकरणों में से एक हैं।
(A) Read the following statements carefully :
Statement 1: The purchase of food grains made by the Government on the Minimum Support Price (MSP) is maintained as buffer stock.
Statement 2: Minimum Support Price safeguards the farmers against any sharp fall in farm product prices.
In light of the given statements, choose the correct alternative from the following:
(a) Statement 1 is true and Statement 2 is false.
(b) Statement 1 is false and Statement 2 is true.
(c) Both Statements 1 and 2 are true.
(d) Both Statements 1 and 2 are false.
OR
(B) Identify the incorrect statement from the following:
(a) Import substitution was the strategy used to save foreign exchange.
(b) License policy ensured regional equality.
(c) Russian economic model was the base for the Indian economic system.
(d) Small Scale Industries are one of the essential tools for employment generation.
लघु-जलविद्युत संयंत्र पर्यावरण के लिए अनुकूल हैं, क्योंकि :
(i) वे केवल स्थानीय क्षेत्रों के लिए विद्युत उत्पन्न करते हैं ।
(ii) वे भूमि के उपयोग ढाँचे को परिवर्तित नहीं करते हैं ।
(iii) वे बारहमासी धाराओं (perennial streams) पर निर्भर होते हैं ।
(सही विकल्प का चयन कीजिए)
विकल्प :
(a) (i), (ii) और (iii)
(b) (ii) और (iii)
(c) केवल (i)
(d) (i) और (ii)
Mini-hydel plants are good for the environment because :
(i) they generate electricity only for local areas.
(ii) they do not change the land use pattern.
(iii) they rely on the perennial streams.
(Choose the correct alternative)
Alternatives:
(a) (i), (ii) and (iii)
(b) (ii) and (iii)
(c) (i) only
(d) (i) and (ii)
(क) चीन का ग्रेट लीप फॉरवर्ड (GLF) अभियान _______ पर केन्द्रित है । (रिक्त स्थान भरने के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए)
(a) व्यापक औद्योगीकरण
(b) नई कृषि रणनीति
(c) निजीकरण
(d) आर्थिक सुधारों
अथवा
(ख) भारत निम्नलिखित में से किस क्षेत्रीय/वैश्विक आर्थिक समूह का सदस्य नहीं है ?
(a) यूरोपियन संघ
(b) BRICS (ब्रिक्स)
(c) G20
(d) SAARC (सार्क)
(A) The Great Leap Forward (GLF) campaign in China focused on _______ (Choose the correct alternative to fill up the blank)
(a) Widespread industrialisation
(b) New agricultural strategy
(c) Privatisation
(d) Economic reforms
OR
(B) India is not a member of which of the following regional / global economic groups ?
(a) European Union
(b) BRICS
(c) G20
(d) SAARC
सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया 'Skill India' (स्किल इंडिया) कार्यक्रम भारत में _______ को बढ़ाने का एक प्रयास नहीं है । (रिक्त स्थान भरने के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए)
(a) मानव पूँजी निर्माण
(b) आगतों का कुशल उपयोग
(c) सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में वृद्धि
(d) व्यावसायिक शिक्षा का अपर्याप्त विस्तार
'Skill India' programme launched by the Government is not an attempt to increase _______ in India. (Choose the correct alternative to fill up the blank)
(a) human capital formation
(b) efficient utilisation of inputs
(c) increase in GDP growth
(d) inadequate spread of vocational education
निम्नलिखित कथन के संदर्भ में, सही विकल्प की पहचान कीजिए :
"1966 – 76 के मध्य, माओ ने इस आंदोलन का आरम्भ किया था, जिसके अंतर्गत छात्रों व पेशेवरों को कार्य करने के लिए चीन के ग्रामीण इलाकों में प्रचलित वास्तविक जीवन स्थितियों से सीखने के लिए कहा गया था ।"
(a) कम्यून प्रणाली
(b) ग्रेट लीप फॉरवर्ड
(c) खुले द्वार की नीति
(d) महान सर्वहारा सांस्कृतिक क्रांति
Identify the correct alternative with reference to the following statement:
"Between 1966-76, Mao introduced this movement under which professionals and students were asked to work and learn from real life situations prevailing in the countryside of China."
(a) Commune System
(b) Great Leap Forward
(c) Open Door Policy
(d) Great Proletarian Cultural Revolution
निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए :
कथन 1 : भारत व पाकिस्तान दोनों में, सेवा क्षेत्र विकास के एक प्रमुख स्रोत के रूप में उभरा है ।
कथन 2 : भारत के पड़ोसी देशों में, चीन की जीवन प्रत्याशा दर सर्वाधिक है ।
दिए गए कथनों के आलोक में, निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
(a) कथन 1 सत्य है और कथन 2 असत्य है ।
(b) कथन 1 असत्य है और कथन 2 सत्य है।
(c) कथन 1 और 2 दोनों सत्य हैं ।
(d) कथन 1 और 2 दोनों असत्य हैं ।
Read the following statements carefully:
Statement 1: In both India and Pakistan, the service sector has been emerging as a major source of development.
Statement 2: Amongst the neighbours of India, China has the highest life expectancy rate.
In light of the given statements, choose the correct alternative from the following:
(a) Statement 1 is true and Statement 2 is false.
(b) Statement 1 is false and Statement 2 is true.
(c) Both Statements 1 and 2 are true.
(d) Both Statements 1 and 2 are false.
(क) वे श्रमिक जो अपने नियोक्ताओं के स्थायी पे-रोल (pay-roll) पर नियुक्त होते हैं, _______ श्रमिक के रूप में जाने जाते हैं । (रिक्त स्थान भरने के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए)
(a) स्वनियोजित
(b) आकस्मिक
(c) नियमित
(d) भाड़े के
अथवा
(ख) रोज़गार-विहीन संवृद्धि, बेरोज़गारी को उत्पन्न करती है क्योंकि _______ (रिक्त स्थान भरने के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए)
(a) श्रमिक पलायन करने से मना करते हैं
(b) श्रमिक सेवाएँ बहुत महँगी होती हैं
(c) विकास दर कम होती है
(d) विकास प्रौद्योगिकी के कारण होता है
(A) Workers who are on the permanent pay-roll of their employer are called _______ workers. (Choose the correct alternative to fill up the blank)
(a) self-employed
(b) casual
(c) regular
(d) hired
OR
(B) Jobless growth leads to unemployment because _______ (Choose the correct alternative to fill up the blank)
(a) Labour refuses to migrate
(b) Labour is very expensive
(c) Growth rate is low
(d) Growth is due to technological development
किसी एक विशेष फ़सल के बजाय विविध प्रकार की फ़सलों के उत्पादन को _______ कहा जाता है । (रिक्त स्थान भरने के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए)
(a) फ़सलों का विविधीकरण
(b) कृषि उत्पादन का विविधीकरण
(c) क्षेत्रकों में विविधीकरण
(d) रोज़गार का विविधीकरण
Production of diverse varieties of crops rather than one specialized crop is called _______ (Choose the correct alternative to fill up the blank)
(a) diversification of crops
(b) diversification of agricultural production
(c) diversification in sectors
(d) diversification of employment
निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए :
कथन 1 : भारत ने अपनी प्रथम पंचवर्षीय योजना की घोषणा 1951 में की थी ।
कथन 2 : भारत, पाकिस्तान व चीन ने आर्थिक नियोजन को अपनी मुख्य विकास रणनीति के तौर पर अपनाया था ।
दिए गए कथनों के आलोक में, निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
(a) कथन 1 सत्य है और कथन 2 असत्य है ।
(b) कथन 1 असत्य है और कथन 2 सत्य है ।
(c) कथन 1 और 2 दोनों सत्य हैं ।
(d) कथन 1 और 2 दोनों असत्य हैं ।
Read the following statements carefully :
Statement 1: India announced its First Five Year Plan in 1951.
Statement 2: India, Pakistan and China adopted economic planning as the core development strategy.
In light of the given statements, choose the correct alternative from the following:
(a) Statement 1 is true and Statement 2 is false.
(b) Statement 1 is false and Statement 2 is true.
(c) Both Statements 1 and 2 are true.
(d) Both Statements 1 and 2 are false.
दिए गए चित्र की व्याख्या, वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों के आधार पर कीजिए ।
(चित्र में वनों की कटाई / Deforestation दर्शाया गया है)
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 28 के स्थान पर है :
किसी एक वर्तमान पर्यावरणीय चुनौती की व्याख्या कीजिए ।
Interpret the given picture, on account of current environmental challenges.
(The picture shows Deforestation / cut down logs of trees in a forest area)
Note: The following question is for the Visually Impaired Candidates only, in lieu of Q. No. 28:
Explain any one current environmental challenge.
(क) भारत में ग्रामीण विकास की प्रक्रिया में ग्रामीण बैंकिंग प्रणाली की भूमिका का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिए ।
अथवा
(ख) “डॉ. खुराना, एक दंत चिकित्सक, आर्थिक रूप से पिछड़े इलाके में अपना चिकित्सालय (clinic) चलाते थे । वे अपेक्षाकृत अल्प आय अर्जित कर रहे थे । इसलिए, उन्होंने शहर जाने का फैसला किया तथा उस प्रयोजन में बड़ी राशि का व्यय किया।"
डॉ. खुराना के द्वारा किए गए व्यय के उस प्रकार को पहचानिए तथा व्याख्या कीजिए, जिसने मानव पूँजी निर्माण प्रक्रिया में प्रत्यक्ष रूप से योगदान दिया है ।
(a) Critically evaluate the role of rural banking system in the process of rural development in India.
OR
(b) "Dr. Khurana, a dentist, ran his clinic in an economically backward area. He was earning a comparatively low income. So, he decided to move to a city and spent a huge amount for the same."
Identify and explain the type of expenditure incurred by Dr. Khurana, which directly contributed to the process of human capital formation.
पाकिस्तान में धीमी संवृद्धि व पुनः निर्धनता आने के मान्य कारणों की व्याख्या कीजिए ।
Explain valid reasons for the slow growth and re-emergence of poverty in Pakistan.
(क) औद्योगिक नीति प्रस्ताव, 1956 के अंतर्गत 'लाइसेंस राज' के पीछे के तर्कों को संक्षेप में समझाइए ।
(ख) बहुपक्षीय व्यापार की परिभाषा दीजिए ।
(a) Explain briefly the rationale behind the 'License Raj' under the Industrial Policy Resolution, 1956.
(b) Define Multilateral trade.
(क) मान्य तर्कों सहित, उल्लेख एवं व्याख्या कीजिए कि निम्नलिखित कथन सत्य है अथवा असत्य :
“हाल में, भारतीय अर्थव्यवस्था ने कार्यबल के औपचारीकरण की ओर संतोषजनक विकास किया है।"
अथवा
(ख) “भारत में लगभग 60% कर्मचारी स्वरोज़गार में कार्यरत हैं । स्वरोज़गारी व्यक्तियों में अल्प रोजगार के होने की संभावना अधिकतम है ।"
एक अर्थशास्त्री के रूप में, स्वरोज़गारी व्यक्तियों के लिए अधिक उत्पादक रोज़गार सुनिश्चित करने के लिए किए जाने वाले किन्हीं दो उपायों का सविस्तार सुझाव दीजिए ।
(a) State and elaborate whether the following statement is true or false, with valid arguments:
"Indian economy has showed satisfactory progress towards formalization of workforce in the recent past."
OR
(b) "In India, the self-employed constitute around 60% employees. The possible incidence of under employment is the highest among the self-employed."
As an economist, suggest and elaborate any two measures that may be taken to ensure more productive employment for the self-employed.
(क) (i) नियमित वेतनभोगी कर्मचारियों में महिलाएँ कम क्यों हैं ?
(ii) मानव पूँजी व भौतिक पूँजी में अन्तर स्पष्ट कीजिए ।
अथवा
(ख) (i) भारत में धारणीय विकास प्राप्त करने में शामिल किसी एक रणनीति का उल्लेख व चर्चा कीजिए ।
(ii) ग्रामीण भारत में सूक्ष्म ऋण कार्यक्रम के महत्त्व की संक्षेप में चर्चा कीजिए ।
(a) (i) Why are less women found in regular salaried employment?
(ii) Distinguish between human capital and physical capital.
OR
(b) (i) State and discuss any one strategy involved in attaining sustainable development in India.
(ii) Discuss briefly the importance of micro credit programme in rural India.
निम्नलिखित गद्य को ध्यानपूर्वक पढ़िए :
नीति आयोग के अनुसार, भारत में डिजिटल बैंकों की सुविधा के लिए प्रौद्योगिकीय लाभ उपलब्ध हैं । इसे प्रोत्साहित करने के लिए एक नियामक ढाँचा तैयार करने की आवश्यकता है।
नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट "Digital Banks: A Proposal for Licensing and Regulatory Regime for India" में राष्ट्र के लिए डिजिटल बैंक लाइसेंसिंग व नियामक व्यवस्था के लिए एक साँचा व रोडमैप प्रदान किया है । भारत के सार्वजनिक डिजिटल बुनियादी ढाँचे, विशेष रूप से एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) ने इस चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया है ।
आधार के साथ, भारत अपने स्वयं एक मुक्त बैंकिंग ढाँचे को संचालित करने की कगार पर है । इससे यह पता लगता है, कि डिजिटल बैंकों को पूर्ण रूप से सुविधा प्रदान करने के लिए भारत के पास तकनीकी स्टॉक उपलब्ध है ।
डिजिटल बैंकिंग, उपयोगकर्ता को नियमित उपयोगिता बिलों को भुगतान करने का एक स्वचालित भुगतान प्रक्रिया बनाने की अनुमति देता है । डिजिटल बैंकिंग फंड हस्तांतरण करके नकली मुद्रा के जोखिम को भी कम करता है । नकदी रहित समाज को प्रोत्साहित करके, डिजिटल बैंकिंग काले धन के संचलन को प्रतिबंधित करती है ।
दिए गए गद्य तथा सामान्य समझ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(क) भारत में नीति आयोग ने किस संस्था को प्रतिस्थापित किया है ? नीति आयोग के पदेन अध्यक्ष कौन हैं ?
(ख) डिजिटल बैंकिंग के किन्हीं दो मुख्य लाभों का उल्लेख व चर्चा कीजिए ।
Read the following text carefully :
According to NITI Aayog, India has a technological advantage to facilitate digital banks. There is a need for creating a regulatory framework for promoting this.
NITI Aayog, in its report titled "Digital Banks: A Proposal for Licensing and Regulatory Regime for India", offers a template and roadmap for a digital bank licensing and regulatory regime for a country. India's public digital infrastructure, especially Unified Payments Interface (UPI) has successfully faced this.
With Aadhar, India is at the cusp of operationalizing its own open banking framework. This demonstrates that India has the technology stock to fully facilitate digital banks.
Digital banking allows a user to set up automatic payments for regular utility bills. Digital banking enables fund transfers to reduce the risk of counterfeit currency. By promoting a cashless society, digital banking restricts the circulation of black money.
On the basis of the given text and common understanding, answer the following questions :
(a) Which institution has been replaced by NITI Aayog in India? Who is the ex-officio Chairman of NITI Aayog?
(b) State and discuss any two main advantages of digital banking.
Economics Question paper Class 12 with Free PDF download Link
ECONOMICS Question paper Complete Set , CBSE Class 12 All sets Free PDF Download Link
Previous Year Question Paper Free PDF Download Link CBSE Class 12
Computer Science Previos Year Question Paper CBSE Class 12
Chemistry Previous Year Question paper CBSE Class 12 Free pdf