Economics 2026
अर्थशास्त्र / ECONOMICS निर्धारित समय: 3 घण्टे / Time allowed: 3 hours अधिकतम अंक : 80 / Maximum Marks: 80
नोट : (I) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 23 हैं। (II) प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें। (III) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 34 प्रश्न हैं। (IV) कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में यथास्थान पर प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें । (V) इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक परीक्षार्थी केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे ।
NOTE: (I) Please check that this question paper contains 23 printed pages. (II) Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate. (III) Please check that this question paper contains 34 questions. (IV) Please write down the serial number of the question in the answer-book at the given place before attempting it. (V) 15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the candidates will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
सामान्य निर्देश : निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए : (i) इस प्रश्न-पत्र में 34 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। (ii) यह प्रश्न-पत्र दो खण्डों में विभाजित है : खण्ड-क : समष्टि अर्थशास्त्र खण्ड-ख : भारतीय आर्थिक विकास (iii) इस प्रश्न-पत्र में 20 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। (iv) इस प्रश्न-पत्र में 4 लघु-उत्तरीय प्रकार-I के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है। इन प्रश्नों के उत्तर 60 से 80 शब्दों में लिखे जाने चाहिए । (v) इस प्रश्न-पत्र में 6 लघु-उत्तरीय प्रकार-II के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है। इन प्रश्नों के उत्तर 80 से 100 शब्दों में लिखे जाने चाहिए । (vi) इस प्रश्न-पत्र में 4 दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 6 अंकों का है। इन प्रश्नों के उत्तर 100 से 150 शब्दों में लिखे जाने चाहिए । (vii) प्रत्येक प्रश्न के सभी भागों के उत्तर एक साथ लिखे जाने चाहिए । (viii) इसके अतिरिक्त, ध्यान दें कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए चित्र तथा मानचित्र आदि आधारित प्रश्नों के स्थान पर एक अन्य प्रश्न दिया गया है। इन प्रश्नों के उत्तर केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थी ही लिखें । (ix) प्रश्न-पत्र में कोई समग्र विकल्प नहीं है। यद्यपि, कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का प्रावधान दिया गया है। इन प्रश्नों में से केवल एक ही प्रश्न का उत्तर लिखा जाए ।
General Instructions: Read the following instructions carefully and follow them: (i) This question paper contains 34 questions. All questions are compulsory. (ii) This question paper contains two sections: Section A: Macro Economics Section B: Indian Economic Development (iii) This Question paper contains 20 Multiple Choice type questions. Each question carries 1 mark. (iv) This Question paper contains 4 Short Answer Type-I questions. Each question carries 3 marks. Answer these questions in 60 to 80 words. (v) This Question paper contains 6 Short Answer Type-II questions. Each question carries 4 marks. Answer these questions in 80 to 100 words. (vi) This Question paper contains 4 Long Answer type questions. Each question carries 6 marks. Answer these questions in 100 to 150 words. (vii) Attempt all parts of a question together. (viii) In addition to this, NOTE that a separate question has been provided for Visually Impaired candidates in lieu of questions having visual inputs, map etc. Such questions are to be attempted by Visually Impaired candidates only. (ix) There is no overall choice in the question paper. However, an internal choice has been provided in few questions. Only one of the choices in such questions has to be attempted.
खण्ड - क / SECTION - A
(समष्टि अर्थशास्त्र / Macro Economics)
- किसी द्वि-क्षेत्रक अर्थव्यवस्था में, कारक भुगतान का प्रवाह ______ से ______ की ओर जाता है। (सही विकल्प द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति करें ।) (A) फर्म, गृहस्थ (B) फर्म, सरकार (C) बैंक, गृहस्थ (D) गृहस्थ, फर्म
In a two sector economy, the flow of factor payments moves from ______ to ______. (Choose the correct option to fill in the blanks) (A) firms, households (B) firms, government (C) banks, households (D) households, firms
- निम्नलिखित कथनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) का अध्ययन करें। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें : अभिकथन (A) : मुद्रा की प्रकृति नाशवान है तथा सामान्यतः यह किसी भी समय पर सभी द्वारा स्वीकृत की जाती है। कारण (R) : मुद्रा मूल्य के भंडार के रूप में कार्य करती है, जो कि व्यक्तियों को वर्तमान से भविष्य में क्रय शक्ति स्थानांतरित करने की सुविधा प्रदान करती है। विकल्प : (A) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है। (B) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है। (C) अभिकथन (A) सत्य है, परन्तु कारण (R) असत्य है। (D) अभिकथन (A) असत्य है, परन्तु कारण (R) सत्य है।
Read the following statements: Assertion (A) and Reason (R). Choose the correct option from those given below : Assertion (A): Money is of perishable nature and is generally accepted by all at any point of time. Reason (R): Money serves as a store of value, facilitating individuals to transfer purchasing power from the present to the future. Options: (A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A). (B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A). (C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false. (D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
- निम्नलिखित कथनों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें : कथन 1 : मुद्रा का मूल्यह्रास एक आर्थिक कार्यवाही है जो कि, किसी राष्ट्र की सरकार द्वारा स्थिर विनिमय दर प्रणाली के अंतर्गत की जाती है। कथन 2 : नम्य विनिमय दर प्रणाली के अंतर्गत, विदेशी मुद्रा भंडार को कायम रखते हुए, अधिकारी विदेशी मुद्रा बाज़ार में सक्रिय रूप से हस्तक्षेप करते हैं। उपरोक्त कथनों के आलोक में, निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन करें : (A) कथन 1 सत्य है तथा कथन 2 असत्य है। (B) कथन 1 असत्य है तथा कथन 2 सत्य है। (C) कथन 1 व 2 दोनों सत्य हैं। (D) कथन 1 व 2 दोनों असत्य हैं।
Read the following statements carefully: Statement 1: Depreciation of currency is an economic action undertaken by the government of a nation under the fixed exchange rate system. Statement 2: Under the floating exchange Rate system, authorities actively intervene in the foreign exchange market by way of maintaining foreign exchange reserves. In the light of the given statements, choose the correct option from the following: (A) Statement 1 is true and statement 2 is false. (B) Statement 1 is false and statement 2 is true. (C) Both statements 1 and 2 are true. (D) Both statements 1 and 2 are false.
- किसी अर्थव्यवस्था में जब, ______ पूर्ण रोज़गार के अनुरूप उत्पादन के स्तर को प्राप्त करने के लिए अपर्याप्त होती है, तो इस अंतर को अपस्फीतिकारी अंतराल कहा जाता है। (सही विकल्प द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति करें ।) विकल्प : (A) नियोजित समग्र माँग (B) वास्तविक समग्र माँग (C) नियोजित समग्र पूर्ति (D) वास्तविक समग्र पूर्ति
In an economy, when ______ is insufficient to achieve the level of output corresponding to the full employment, the difference is termed a deflationary gap. (Choose the correct option to fill in the blank) Options: (A) ex-ante Aggregate Demand (B) ex-post Aggregate Demand (C) ex-ante Aggregate Supply (D) ex-post Aggregate Supply
- किसी अर्थव्यवस्था में ______ का अपवर्जन करने से सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के मूल्य का अल्पांकलन हो सकता है। (रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सही विकल्प का चयन करें ।) (i) वस्तु विनिमय लेनदेन (ii) परिवार के सदस्यों द्वारा प्रदत्त सेवाएँ (iii) अवैध गतिविधियाँ (iv) परिसंपत्तियों का मूल्यह्रास विकल्प : (A) (i) व (ii) (B) (ii) व (iii) (C) (iii) व (iv) (D) (i), (ii) व (iii)
In an economy, exclusion of ______ may lead to under estimation of the value of Gross Domestic Product (GDP). (Choose the correct option to fill in the blank) (i) Barter Transactions (ii) Services provided by family members (iii) Illegal activities (iv) Depreciation of Assets Options: (A) (i) and (ii) (B) (ii) and (iii) (C) (iii) and (iv) (D) (i), (ii) and (iii)
- पहचान करें कि, निम्नलिखित में से कौन सम स्तर आय पर सत्य है। (सही विकल्प का चयन करें ।) विकल्प : (A) उपभोग वक्र का ढाल = बचत वक्र का ढाल (B) औसत उपभोग प्रवृत्ति (APC) = औसत बचत प्रवृत्ति (APS) (C) बचत वक्र का ढाल = इकाई (1) (D) औसत उपभोग प्रवृत्ति (APC) = इकाई (1)
Identify, which of the following is true at the Break Even level of Income. (Choose the correct option) Options: (A) Slope of Consumption Curve = Slope of Saving Curve (B) Average Propensity to Consume (APC) = Average Propensity to Save (APS) (C) Slope of Saving Curve = Unity (1) (D) Average Propensity to Consume (APC) = Unity (1)
- निम्नलिखित कथनों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें : कथन 1: अंतिम वस्तुएँ वे वस्तुएँ होती हैं जो, सामान्यतः उत्पादन प्रक्रिया में अपनी पहचान खो देती हैं। कथन 2 : अंतिम वस्तुएँ उपभोक्ता द्वारा उपभोग प्रक्रिया के दौरान रूपांतरित हो सकती हैं। उपरोक्त कथनों के आलोक में, निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन करें। विकल्प : (A) कथन 1 सत्य है तथा कथन 2 असत्य है। (B) कथन 1 असत्य है तथा कथन 2 सत्य है। (C) कथन 1 व 2 दोनों सत्य हैं। (D) कथन 1 व 2 दोनों असत्य हैं।
Read the following statements carefully: Statement 1: Final goods are those goods which normally lose their identity in the production process. Statement 2: Final goods may get transformed during the consumption process by a consumer. (Choose the correct option) Options: (A) Statement 1 is true and statement 2 is false. (B) Statement 1 is false and statement 2 is true. (C) Both statements 1 and 2 are true. (D) Both statements 1 and 2 are false.
- निम्नलिखित कथनों - अभिकथन (A) तथा कारण (R) का अध्ययन करें। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें : अभिकथन (A) : एकपक्षीय स्थानांतरण किसी राष्ट्र के भुगतान संतुलन के चालू खाते में दर्ज किए जाते हैं। कारण (R) : पूँजी खाता उन लेन-देनों को अभिलेखित करता है, जो राष्ट्र की परिसंपत्तियों अथवा देनदारियों में परिवर्तन का कारण बनते हैं। विकल्प : (A) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है। (B) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है। (C) अभिकथन (A) सत्य है, परन्तु कारण (R) असत्य है। (D) अभिकथन (A) असत्य है, परन्तु कारण (R) सत्य है।
Read the following statements: Assertion (A) and Reason (R). Choose the correct option from those given below : Assertion (A): Unilateral Transfers are recorded in the Current Account of the Balance of Payments (BoP) of a nation. Reason (R): Capital account records transactions which cause a change in the assets or liabilities of the country. Options: (A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A). (B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A). (C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false. (D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
- "भारतीय बैंकिंग प्रणाली, सांविधिक तरलता अनुपात (SLR) वाणिज्यिक बैंकों की साख निर्माण क्षमता को नियंत्रित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है, क्योंकि ______।" (रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सही विकल्प का चयन करें ।) (A) यह सुनिश्चित करता है कि, सभी जमाओं को तरल परिसंपत्तियों में परिवर्तित कर दिया गया है। (B) इसमें बैंकों को जमाओं का एक निश्चित प्रतिशत तरल सम्पत्तियों के रूप में बनाए रखने की अनिवार्यता होती है । (C) यह ब्याज की वह अधिकतम सीमा निर्धारित करता है, जो बैंक ऋणों पर आरोपित कर सकते हैं। (D) बैंकों को उनकी कुल जमा राशि के एक विशिष्ट अनुपात से अधिक ऋण देने पर प्रतिबंध लगाता है।
"In the Indian Banking System, the Statutory Liquidity Ratio (SLR) plays a vital role in controlling the credit creation capacity of the Commercial Banks, as it ______." (Choose the correct option to fill in the blank) (A) requires banks to maintain a percentage of deposits in the form of liquid assets. (B) ensures that all the deposits are converted into liquid assets. (C) sets the maximum interest rate which the banks can charge on loans. (D) prevents banks from lending beyond a specific proportion of their total reserves.
- एक अर्थव्यवस्था में, जनता के पास रखी गई मुद्रा, वाणिज्यिक बैंकों के पास शुद्ध माँग जमा व वाणिज्यिक बैंकों के पास शुद्ध सावधि जमा क्रमशः ₹ 1,42,000 करोड़, ₹ 22,000 करोड़ तथा ₹ 86,000 करोड़ है। मुद्रा आपूर्ति (M₁) का मूल्य ₹ ______ करोड़ होगा । (रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सही विकल्प का चयन करें ।) विकल्प : (A) 2,50,000 (B) 86,000 (C) 1,64,000 (D) 1,42,000
In an economy, the currency held by the public, Net Demand Deposits with Commercial Banks and Net Time Deposits with Commercial Banks stand at ₹ 1,42,000 crore, ₹ 22,000 crore and ₹ 86,000 crore respectively. The value of Money Supply (M₁) would be ₹ ______ crore. (Choose the correct option to fill in the blank) Options: (A) 2,50,000 (B) 86,000 (C) 1,64,000 (D) 1,42,000
- (A) दो मित्र, मीरा व शाहिद, विगत कुछ वर्षों में भारत की आर्थिक वृद्धि की तुलना कर रहे थे। मीरा ने वर्तमान बाज़ार मूल्यों पर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में वृद्धि का उल्लेख किया, जबकि शाहिद ने मुद्रास्फीति के समायोजन के पश्चात्, सकल घरेलू उत्पाद (GDP) पर विचार करने पर बल दिया । दोनों में से कौन सा उपाय लोगों के कल्याण का सही चित्र प्रस्तुत करता है, इस पर दोनों की बहस अनिर्णीत रही । उपरोक्त स्थिति को ध्यान में रखते हुए, वैध कारण सहित विस्तार से उल्लेख करें कि दोनों में से किस चर को कल्याण का बेहतर संकेतक माना जाता है तथा क्यों ? अथवा (B) दो मित्र, रवि व हैरी इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि, किसी पुरानी कार की बिक्री को भारत की राष्ट्रीय आय में सम्मिलित किया जाना चाहिए अथवा नहीं । रवि का मानना था, इसे राष्ट्रीय आय में सम्मिलित किया जाना चाहिए, जबकि हैरी उससे सहमत नहीं था। कार डीलर को दी जाने वाली दलाली के उपचार पर भी उनके विचार पृथक-पृथक थे। दोनों छात्रों के अर्थशास्त्र शिक्षक के रूप में, वैध तर्कों द्वारा सही उपचार बताएँ ।
- (A) Meera and Shahid are two classmates, who were comparing India's economic growth over the years. Meera referred to the increase in Gross Domestic Product (GDP) at current prices prevailing in market, while Shahid insisted on considering GDP after adjusting for inflation. Their debate on which of the two measures gives a true picture of people's well-being, remained inconclusive. Considering the above mentioned situation, elaborate with valid reason, which of the two variables is considered a better indicator of welfare and why? OR (B) Two friends, Ravi and Harry were discussing whether the money received from sale of an old car should be included in India's National income. Ravi was of the view that it should be included in India's National income while Harry did not agree with him. They also had difference of opinion on the treatment of brokerage paid to the car dealer. As their Economics teacher, state the treatments with valid arguments.
- "भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) अधिनियम, 1934 की धारा 20 व धारा 21 में वर्णित प्रावधानों के अंतर्गत, RBI को भारत सरकार के बैंकिंग परिचालन को संभालने का अधिकार है।" उपरोक्त कथन के आलोक में RBI के संकेतित कार्य की विस्तृत व्याख्या करें ।
"Under the provisions stated in the Section 20 and Section 21 of the Reserve Bank of India (RBI) Act, 1934, the RBI is mandated to handle the banking operations of the Government of India." In the light of the given statement, elaborate the indicated function of the Reserve Bank of India.
- (A) किसी काल्पनिक अर्थव्यवस्था के लिए, मान लीजिए कि मात्र दो फर्म (X और Y) हैं, जिनका सकल मूल्यवर्धन (GVA) बराबर है। निम्नलिखित आँकड़ों पर दोनों फर्मों की घरेलू बिक्री का मूल्य अनुमानित कीजिए :
क्रम संख्या | चर | राशि (₹ करोड़ में) (i) | फर्म Y के उत्पाद का मूल्य | 700 (ii) | फर्म X द्वारा फर्म Y से किया गया क्रय | 200 (iii) | फर्म X द्वारा किया गया निर्यात | 100 (iv) | फर्म Y द्वारा फर्म X से किया गया क्रय | 150 (v) | फर्म X के स्टॉक में वृद्धि | 50
अथवा (B) सुश्री रीटा डी'कोस्टा, 2023 में आयकर आयुक्त के पद से सेवानिवृत्त हुई थी। उन्हें अपनी पेंशन के अतिरिक्त विभिन्न स्रोतों से निम्नलिखित राशियाँ भी प्राप्त होती हैं :
- स्व-स्वामित्व वाले फ्लैट का किराया
- उनकी सावधि जमा से ब्याज
- विदेश में बसे उनके बच्चों द्वारा प्रेषित धनराशि वैध कारणों द्वारा, रीटा की मासिक आय को 'कारक आय' व 'हस्तांतरण आय' में वर्गीकृत करें।
- (A) For a hypothetical economy, assuming there are only two firms (X and Y) with equal values of Gross Value Added (GVA). On the basis of the following data, estimate the value of Domestic Sales of both the firms (X and Y):
S. No. | Items | Amount (in ₹ crore) (i) | Value of Output of firm Y | 700 (ii) | Purchases by firm X from firm Y | 200 (iii) | Exports by firm X | 100 (iv) | Purchases by firm Y from firm X | 150 (v) | Additions to Stock of firm X | 50
OR (B) Ms. Reeta D'Costa, retired from the post of Income Tax Commissioner in the year 2023. Apart from her pension, she also receives the following from various sources:
- Rental income from a flat she owns.
- Interest income from her fixed deposits.
- Money sent by her children settled abroad. Identify and classify, her monthly incomes into 'factor income' and 'transfer income', with valid reasons.
- राष्ट्र ज़ीटा (Zeta) के एक उद्यमी माईकल ने अपने कपड़ा निर्माण व्यवसाय का विस्तार करने के लिए एक विदेशी बैंक से $ 5 मिलियन का ऋण लिया था । उसी वित्त वर्ष में, राष्ट्र ज़ीटा (Zeta) की सरकार ने प्रचलित भुगतान संतुलन (BoP) संकट का प्रबंधन करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थान से $ 30 बिलियन का ऋण प्राप्त किया था। अर्थशास्त्र के शोध छात्र सैमुअल ने इन दोनों लेनदेन को राष्ट्र ज़ीटा (Zeta) के भुगतान संतुलन (BoP) खाते में स्वायत्त लेन-देन के रूप में वर्गीकृत किया । क्या आप सैमुअल द्वारा किए गए वर्गीकरण से सहमत हैं ? अपने उत्तर की उचित कारणों से पुष्टि करें ।
Michel, an entrepreneur of Country Zeta, borrowed $ 5 million from an overseas bank to expand his textile business. During the same financial year, the Government of Country Zeta secured a loan of $ 30 Billion from an International Financial Institution to manage the ongoing Balance of Payments. Samuel, an Economics student categorised both of these transactions as 'autonomous transactions' in the BoP account of the country. Do you agree with his classification? Justify your answer with valid reasons.
- निम्नलिखित चित्र का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें : [चित्र में तराजू के एक पलड़े पर "सामान्य कीमत स्तर" (तीर ऊपर की ओर) भारी होकर नीचे झुका हुआ है तथा दूसरे पलड़े पर "मुद्रा का मूल्य" (तीर नीचे की ओर) हल्का होकर ऊपर उठा हुआ है।] इंगित समष्टिगत अर्थशास्त्र संबंधी समस्या को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बैंक द्वारा उठाए जा सकने वाले किन्हीं दो उपकरणों/उपायों की व्याख्या करें ।
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 15 के स्थान पर है : अल्प माँग की स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए केन्द्रीय बैंक द्वारा उठाए जा सकने वाले किन्हीं दो उपायों का उल्लेख व व्याख्या करें ।
Refer the given image carefully: [Image shows a weighing scale with "General Price level" (arrows pointing up) tilted downwards/heavier and "Value of Money" (arrows pointing down) raised upwards/lighter.] Explain any two measures that can be taken by the Central Bank to control the indicated macroeconomic problem.
Note: The following question is for the Visually Impaired Candidates only in lieu of Q. No. 15. State and explain any two measures that can be taken by the Central Bank to control the situation of deficient demand.
- (A) "एक अर्थव्यवस्था की आय ₹ 20,000 करोड़ से बढ़कर ₹ 50,000 करोड़ हो गई । अर्थव्यवस्था की बचत ₹ 2,000 करोड़ से ₹ 10,000 करोड़ हो गई।" (i) आय वृद्धि पूर्व व पश्चात् उनकी औसत उपभोग प्रवृत्ति (APC) व औसत बचत प्रवृत्ति (APS) की गणना करें । (ii) आय वृद्धि पर औसत उपभोग प्रवृत्ति (APC) के व्यवहार के बारे में क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है ? अथवा (B) "एक काल्पनिक राष्ट्र के व्यय पैटर्न के विश्लेषण से संबंधित एक अध्ययन के अंतर्गत यह पाया गया कि शून्य आय वाले परिवार भी बुनियादी आवश्यकताओं का उपभोग करने में कामयाब रहे। जैसे-जैसे लोगों की आय में वृद्धि हुई वैसे-वैसे उनके उपभोग में भी वृद्धि हुई, परन्तु आय जितनी तीव्रता से नहीं ।" उपरोक्त गद्य व सामान्य ज्ञान के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें : (i) प्रथम पैरा में दर्शाये गये उपभोग के प्रकार की पहचान व व्याख्या करें । (ii) सकारण बताए कि, समग्र माँग (AD) वक्र सकारात्मक रूप से ढालू क्यों होता है।
- (A) "Income of an economy increased from ₹ 20,000 to ₹ 50,000 crore. Savings of the economy increased from ₹ 2,000 crore to ₹ 10,000 crore." (i) Calculate Average Propensity to Consume (APC) and Average Propensity to Save (APS), before and after the rise in income. (ii) Draw appropriate conclusion regarding the behaviour of Average Propensity to Consume (APC) as income increases. OR (B) "Under a study, examining the spending habits of a hypothetical economy, it was observed that even households with zero income managed to consume basic necessities. As the income of people increased, their consumption also increased, but not as rapidly as income." Based on the given text and common understanding, answer the following questions: (i) Identify and elaborate the type of consumption indicated in the first para of the above text. (ii) Explain, the reason behind the positive slope of Aggregate Demand Curve.
- निम्नलिखित गद्य का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें : आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सरकारी बजट अनुमानों में यह इंगित किया गया है कि, सकल प्रत्यक्ष कर राजस्व में 12.7% की वृद्धि होगी, जबकि सकल अप्रत्यक्ष कर का संग्रह वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 8.3% से वृद्धि होने की संभावना है। प्रत्यक्ष करों में आयकर व निगम कर सम्मिलित होते हैं, जो कि गृहस्थों व फर्मों द्वारा अर्जित आय व लाभ को दर्शाते हैं। ये सरकार की राजस्व वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अप्रत्यक्ष करों में वस्तु व सेवा कर (GST), सीमा शुल्क व अन्य लेन-देनों पर आधारित शुल्क सम्मिलित होते हैं । प्रत्यक्ष करों के लिए अनुमानित उच्च वृद्धि दर बेहतर अनुपालन व सुधारों के माध्यम से कर उत्प्लावन (tax buoyancy) की वृद्धि की दिशा में एक कदम है। दूसरी ओर, अप्रत्यक्ष करों को उपभोग प्रवृत्तियों तथा वस्तु व सेवा कर (GST) प्रशासन में सुधार से लाभान्वित होने की उम्मीद है। एक संतुलित कर रणनीति का उद्देश्य राजकोषीय सुदृढ़ीकरण व सतत् आर्थिक विकास को समर्थन देते हुए संसाधन जुटाना है। (i) उपर्युक्त गद्य में इंगित दो प्रकार के करों के मध्य उपयुक्त उदाहरणों सहित अंतर स्पष्ट करें । (ii) सरकार द्वारा दिए गए कर अनुमानों के संभावित परिणामों की व्याख्या करें ।
Refer the given text carefully : According to the Economic Survey 2024-25, the government budget's projections for the fiscal year 2025-26 indicate that gross direct tax revenue will rise by 12.7%, while gross indirect tax collections are expected to grow by 8.3% relative to FY 2024-25. Direct taxes include income tax and corporate tax, reflecting earnings and profits of households and firms. It plays a key role in revenue growth of the government. Indirect taxes encompass Goods and Services Tax (GST), custom duties and other transaction-based levies. Higher growth rate projected for direct taxes suggests a push to enhance tax buoyancy through improved compliance and reforms. On the other hand, indirect taxes are expected to benefit from consumption trends and Goods and Services Tax (GST) administration improvements. The balance tax strategy aims to mobilise resources while supporting fiscal consolidation and sustainable economic growth. On the basis of the above passage and common understanding, answer the following questions: (i) Differentiate between the two types of taxes indicated in the above text, with suitable examples. (ii) Elaborate the likely consequences of the tax projections made by the government.
खण्ड - ख / SECTION - B
(भारतीय आर्थिक विकास / Indian Economic Development)
- निम्नलिखित कथनों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें : कथन 1 : ब्रिटिश शासन के दौरान, निर्यात अधिशेष का उपयोग ब्रिटेन से अदृश्य मदों के आयात करने के लिए किया गया था । कथन 2 : भारतीयों ने ब्रिटेन में औपनिवेशिक सरकार द्वारा स्थापित कार्यालय के व्यय का भुगतान भी किया था । उपरोक्त कथनों के आलोक में, निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन करें : (A) कथन 1 सत्य है तथा कथन 2 असत्य है । (B) कथन 1 असत्य है तथा कथन 2 सत्य है। (C) कथन 1 व 2 दोनों सत्य हैं। (D) कथन 1 व 2 दोनों असत्य हैं।
Read the following statements carefully : Statement 1: During the British rule in India, the export surplus was utilised to import of invisible items from Britain. Statement 2: Indians paid for the expenses incurred by an office set up by the colonial government in Britain. In the light of above statements, choose the correct option from the following: (A) Statement 1 is true and statement 2 is false. (B) Statement 1 is false and statement 2 is true. (C) Both statements 1 and 2 are true. (D) Both statements 1 and 2 are false.
- निम्नलिखित कथनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) का अध्ययन करें। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें : अभिकथन (A) : शिक्षा, ज्ञान व दक्षताओं को आत्मसात् करने की सुविधा प्रदान करती है। यह आविष्कारशील क्षमताओं को भी प्रोत्साहित करती है, तथा उन्नत प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करने की योग्यता में वृद्धि करती है। कारण (R) : शिक्षा संज्ञानात्मक दृष्टिकोण को परिवर्तित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है तथा किसी देश की आर्थिक उन्नति के लिए उत्प्रेरक का कार्य करती है। विकल्प : (A) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है। (B) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है। (C) अभिकथन (A) सत्य है, परन्तु कारण (R) असत्य है। (D) अभिकथन (A) असत्य है, परन्तु कारण (R) सत्य है।
Read the following statements: Assertion (A) and Reason (R). Choose the correct option from those given below : Assertion (A): Education facilitates the assimilation of knowledge and competencies. It also fosters inventive capacities and enhances the aptitude to integrate advance technology. Reason (R): Education plays a pivotal role in transforming cognitive perspectives and serves as a catalyst for the economic advancement of a nation. Options: (A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A). (B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A). (C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false. (D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
- निम्नलिखित गद्य का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें : "विगत कुछ समयावधि में, भारत सरकार ने प्राथमिक व द्वितीयक दोनों शेयर बाज़ारों सहित पूँजी बाजार में अधिकाधिक सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए कई उपाय आरंभ किए हैं।" उपरोक्त सुधार किस क्षेत्र के अंतर्गत प्रस्तुत किए गए हैं ? (सही विकल्प का चयन करें ।) (A) औद्योगिक (B) वित्तीय (C) कर (D) विदेशी व्यापार
Read the following text carefully : "In the recent times, the Government of India, has introduced several measures to encourage greater public participation in the capital market, including both primary and secondary stock markets." Under which sector have the above mentioned reforms been introduced? (Choose the correct option) (A) Industrial (B) Financial (C) Taxation (D) Foreign Trade
- वर्ष 1987 में मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसमें राष्ट्रों ने ______ की प्रतिबद्धता जताई थी । (सही विकल्प द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति करें ।) (A) जैव-विविधता के नुकसान को कम करने (B) वैश्विक ऊष्णता के प्रभाव को कम करने (C) ओजोन परत को क्लोरोफ्लोरो कार्बन के कारण क्षरण से बचाने (D) वनों की कटाई के प्रभाव को कम करने
The Montreal Protocol was signed in the year 1987 committing nations to ______ (Choose the correct option to fill in the blank) (A) protect biodiversity from any further losses. (B) reduce the impact of global warming. (C) protect ozone layer from depletion incurred due to chlorofluoro carbons. (D) reduce the impact of deforestation.
- निम्नलिखित कथनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) का अध्ययन करें। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें : अभिकथन (A) : कृषि उन्नति की तुलना में ग्रामीण विकास की अवधारणा में कहीं अधिक व्यापक वर्णक्रम (स्पेक्ट्रम) सम्मिलित है । कारण (R) : कृषि क्षेत्र में सरकारी हस्तक्षेप अनिवार्य है क्योंकि, कृषि ग्रामीण जनसंख्या के लिए जीविका का प्राथमिक साधन है। विकल्प : (A) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है। (B) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है। (C) अभिकथन (A) सत्य है, परन्तु कारण (R) असत्य है। (D) अभिकथन (A) असत्य है, परन्तु कारण (R) सत्य है।
Read the following statements: Assertion (A) and Reason (R). Choose the correct option from those given below : Assertion (A): The notion of rural development encompasses a far wider spectrum than agricultural advancement. Reason (R): Government interventions in the agricultural sector remain imperative, as it constitutes the primary means of sustanance for the rural population. Options: (A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A). (B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A). (C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false. (D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
- पहचान करें कि, निम्नलिखित में से कौन भारत के श्रम बाज़ार में उभरते रोजगार प्रवृत्ति (ट्रेन्ड) के स्वरूप (पैटर्न) से जुड़े एक महत्त्वपूर्ण मुद्दे पर प्रकाश डालता है। विकल्प : (A) स्थायी वेतनभोगी कर्मचारियों की हिस्सेदारी में उत्तरोत्तर वृद्धि (B) आकस्मिक रूप से नियोजित व्यक्तियों के अनुपात में वृद्धि (C) सभी क्षेत्रों में स्वरोज़गार के अवसरों का विस्तार (D) औपचारिक क्षेत्र में रोज़गार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि
Identify, which of the following, highlights a highly relevant issue associated with evolving employment trends in India's labour market? Options: (A) Progressive increase in the share of permanent salaried employees. (B) Increase in the proportion of casually employed individuals. (C) Expansion of self-employment avenues in all regions. (D) Significant rise in job opportunities within the formal sector.
- कॉलम-I में दी गई मदों को कॉलम-II में दिए गए उनके अर्थों से सुमेलित करें : (सही विकल्प का चयन करें)
कॉलम-I | कॉलम-II (i) मौसमी बेरोज़गारी | (a) ऐसे निजी उद्यम जिसमें 10 से कम कर्मचारी कार्यरत हैं (ii) स्व-रोज़गार | (b) वे व्यक्ति जो अपनी जीविका चलाने के लिए स्वयं के संसाधनों का उपयोग करते हैं (iii) असंगठित क्षेत्र | (c) कुछ विशेष मौसमों में होने वाली बेरोज़गारी (iv) प्रच्छन्न बेरोज़गारी | (d) शून्य सीमांत उत्पादकता
विकल्प : (A) (i)-(d); (ii)-(a); (iii)-(b); (iv)-(c) (B) (i)-(b); (ii)-(a); (iii)-(c); (iv)-(d) (C) (i)-(c); (ii)-(b); (iii)-(a); (iv)-(d) (D) (i)-(c); (ii)-(d); (iii)-(a); (iv)-(b)
Match the terms given in Column-I with their respective meaning in Column-II. Select the correct option:
Column-I | Column-II (i) Seasonal Unemployment | (a) Private enterprises hiring less than 10 employees (ii) Self-employed | (b) Workers using their own resources to earn livelihood (iii) Unorganised sector | (c) Unemployment occurring in specific season (iv) Disguised Unemployment | (d) Zero Marginal Productivity
Options: (A) (i)-(d); (ii)-(a); (iii)-(b); (iv)-(c) (B) (i)-(b); (ii)-(a); (iii)-(c); (iv)-(d) (C) (i)-(c); (ii)-(b); (iii)-(a); (iv)-(d) (D) (i)-(c); (ii)-(d); (iii)-(a); (iv)-(b)
- "धारणीय विकास से तात्पर्य उस विकास से है जो कि, वर्तमान पीढ़ी की आवश्यकताओं से समझौता किए बिना भावी पीढ़ी की आवश्यकताओं को पूरा करने की क्षमता रखता है।" उपर्युक्त परिभाषा ______ द्वारा दी गई है। (सही विकल्प द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति करें ।) (A) पर्यावरण व विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (B) पर्यावरण व विकास पर संयुक्त राष्ट्र समिति (C) पर्यावरण संरक्षण पर संयुक्त राष्ट्र समिति (D) पर्यावरण संरक्षण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन
"Sustainable development refers to the development that meets the need of the present generation without compromising the ability of the future generations, to meet their own needs." The above mentioned definition has been given by ______ (Choose the correct option to fill in the blank) (A) United Nations Conference on Environment and Development (B) United Nations Committee on Environment and Development (C) United Nations Committee on Protection of Environment (D) United Nations Conference on Protection of Environment
- निम्नलिखित कथनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) का अध्ययन करें। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें : अभिकथन (A) : भारत सरकार ने कृषि उत्पादों के लिए पारदर्शी व सुशासित विनियमित विपणन स्थिति सुनिश्चित करने के लिए बाज़ारों के विनियमन का उपाय अपनाया था । कारण (R) : बाज़ारों के विनियमन से पारदर्शी मूल्य निर्धारण, निष्पक्ष व्यापार प्रथाओं व कृषि विपणन में शोषण के विरुद्ध कृषकों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित की गई थी । विकल्प : (A) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है। (B) अभिकथन (A) तथा कारण (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है। (C) अभिकथन (A) सत्य है, परन्तु कारण (R) असत्य है। (D) अभिकथन (A) असत्य है, परन्तु कारण (R) सत्य है।
Read the following statements: Assertion (A) and Reason (R). Choose the correct option from those given below : Assertion (A): The Government of India adopted the measure of regulation of markets to improve marketing conditions for agricultural products. Reason (R): Regulation of market ensured transparent pricing, fair trade practices, and protection for farmers against exploitation in agricultural marketing. Options: (A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A). (B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A). (C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false. (D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
- चीन के आर्थिक विकास इतिहास में निम्नलिखित घटनाओं को सही कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें तथा उपयुक्त विकल्प का चयन करें : I. महान सर्वहारा सांस्कृतिक क्रांति II. ग्रेट लीप फॉरवर्ड III. आर्थिक सुधारों का आरंभ IV. प्रथम पंचवर्षीय योजना का शुभारंभ विकल्प : (A) II, IV, III, I (B) IV, II, I, III (C) II, IV, I, III (D) IV, I, II, III
Arrange the following events in China's economic development history in correct chronological sequence and select the correct option: I. Great Proletarian Cultural Revolution II. Great leap forward III. Introduction of Economic Reforms IV. Launch of the First Five Year Plan Options: (A) II, IV, III, I (B) IV, II, I, III (C) II, IV, I, III (D) IV, I, II, III
- (A) "औपचारिक क्षेत्र में रोज़गार, अनौपचारिक क्षेत्र में नौकरियों की तुलना में बेहतर आय व सामाजिक लाभ की गारंटी प्रदान करता है।" वैध कारण व उदाहरण के साथ उपर्युक्त कथन का समर्थन या खंडन करें । अथवा (B) 29 जून, 2025 को प्रसारित 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री ने साझा किया कि, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत को ट्रेकोमा (नेत्रों से संबंधित एक रोग) मुक्त घोषित किया है। यह स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, जागरूकता व चिकित्सा अभिगम में निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उपर्युक्त कथन के आलोक में, बताएँ कि स्वास्थ्य सेवा में निवेश किसी राष्ट्र की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में किस प्रकार योगदान देती है। अपने उत्तर के समर्थन में कारण दें।
- (A) "Employment in the formal sector guarantees better income and social benefits compared to informal sector job." Defend or refute the above statement with valid reason and example. OR (B) During the 'Mann ki Baat' program aired on 29th June, 2025, Prime Minister shared that World Health Organisation (WHO) has declared India as a Trachoma free (an eye disease). This achievement, he shared, is a result of sustained efforts in health care, sanitation, awareness and medical access. In the light of the above statement, explain how investments in health care contributes to a nation's development. Support your answer with valid arguments.
- "1970 के दशक के बाद के वर्षों में भारत की अपेक्षा, चीन की जनसंख्या वृद्धि दर में तीव्र कमी आयी थी।" इस स्थिति के कारणों व प्रभावों की व्याख्या करें ।
"In the late 1970's China's population growth rate has sharply declined as compared to India." Elucidate the reasons and impacts of this situation.
- (A) ऐसे किन्हीं दो परिवर्तनों का उल्लेख व व्याख्या करें जो कि ब्रिटिश शासन के दौरान भारत की व्यावसायिक संरचना में देखी गई थी। अथवा (B) “अंग्रेजों ने भारत में संरचनात्मक ढाँचे के विकास की अपनी नीतियों के माध्यम से अपने निहित स्वार्थ को प्राप्त करने का प्रयास किया था।" क्या आप उपर्युक्त कथन से सहमत है ? अपने उत्तर को उचित स्पष्टीकरण द्वारा प्रमाणित करें ।
- (A) State and explain any two changes which were observed in India's occupational structure during the British Rule. OR (B) "The British sought to achieve their vested interest through their policies of infrastructural development in India." Do you agree with the given statement? Justify your answer with valid explanation.
- "स्वतंत्रता के समय, भारत व पाकिस्तान दोनों को समान औपनिवेशिक आर्थिक संरचनाएँ विरासत में मिली थीं। दोनों राष्ट्रों ने आर्थिक नियोजन की कई एक जैसी रणन