CBSE Class 12 GEOGRAPHY Previous Year Question Paper 2026– Free PDF Download
CBSE CLASS 12 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
GEOGRAPHY 2026
Previous Year Question paper Class 12 with Free PDF download Link
Free PDF Download Link Available in last of the question Paper / Post
Series: QR3SP
SET-1
प्रश्न-पत्र कोड / Q.P. Code: 64/3/1
रोल नं. / Roll No.
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें।
Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book. भूगोल (सैद्धान्तिक) / GEOGRAPHY (Theory)
निर्धारित समय: 3 घण्टे / Time allowed: 3 hours
अधिकतम अंक: 70 / Maximum Marks: 70
CBSC class 12th preveious year exam , cbse exam , CBSE exam paper, CBSE GEOGRAPHY exam, CBSE CLASS 12 GEOGRAPHY QUESTION PAPER 2026 - with Free PDF Download Link
CBSE CLASS 12 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
GEOGRAPHY 2026
Previous Year Question paper Class 12 with Free PDF download Link
Free PDF Download Link Available in last of the question Paper / Post
भूगोल (सैद्धान्तिक) / GEOGRAPHY (Theory)
निर्धारित समय: 3 घण्टे / Time allowed: 3 hours
अधिकतम अंक: 70 / Maximum Marks: 70 नोट / NOTE:
(I) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 23 + 2 मानचित्र हैं।
Please check that this question paper contains 23 printed pages + 2 Maps.
(II) प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें।
Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
(III) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 30 प्रश्न हैं।
Please check that this question paper contains 30 questions.
(IV) कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में यथा स्थान पर प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
Please write down the Serial Number of the question in the answer-book at the given place before attempting it.
(V) इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक परीक्षार्थी केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे।
15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the candidates will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period. सामान्य निर्देश:
निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए:
(i) इस प्रश्न-पत्र में 30 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) प्रश्न-पत्र पाँच खण्डों में विभाजित है - खण्ड क, ख, ग, घ एवं ङ।
(iii) खण्ड क - प्रश्न संख्या 1 से 17 तक बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
(iv) खण्ड ख - प्रश्न संख्या 18 एवं 19 स्रोत-आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है।
(v) खण्ड ग - प्रश्न संख्या 20 से 23 तक लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है। इन प्रश्नों के उत्तर 80 से 100 शब्दों में लिखा जाना चाहिए।
(vi) खण्ड घ - प्रश्न संख्या 24 से 28 तक दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है। इन प्रश्नों के उत्तर 120 से 150 शब्दों में लिखा जाना चाहिए।
(vii) खण्ड ङ - प्रश्न संख्या 29 एवं 30 मानचित्र-आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है।
(viii) इसके अतिरिक्त, ध्यान दें कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए चित्र तथा मानचित्र आदि आधारित प्रश्नों के स्थान पर एक अन्य प्रश्न दिया गया है। इन प्रश्नों के उत्तर केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थी ही लिखें।
(ix) प्रश्न-पत्र में समग्र विकल्प नहीं दिया गया है। यद्यपि, खण्ड क और ख के अतिरिक्त सभी खण्डों के कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का चयन दिया गया है। General Instructions:
Read the following instructions carefully and follow them:
(i) This question paper contains 30 questions. All questions are compulsory.
(ii) Question paper is divided into five sections - Sections A, B, C, D and E.
(iii) Section A - Questions no. 1 to 17 are Multiple Choice Type Questions. Each question carries 1 mark.
(iv) Section B - Questions no. 18 and 19 are Source-based Questions. Each question carries 3 marks.
(v) Section C - Questions no. 20 to 23 are Short Answer Type Questions. Each question carries 3 marks. Answer to these questions shall be written in 80 to 100 words.
(vi) Section D - Questions no. 24 to 28 are Long Answer Type Questions. Each question carries 5 marks. Answer to these questions shall be written in 120 to 150 words.
(vii) Section E - Questions no. 29 and 30 are Map-based Questions. Each question carries 5 marks.
(viii) In addition to this, note that a separate question has been provided for Visually Impaired Candidates in lieu of questions having visual inputs, map etc. Such questions are to be attempted by Visually Impaired Candidates only.
(ix) There is no overall choice given in the question paper. However, an internal choice has been provided in a few questions in all sections other than Section A and B. खण्ड क / SECTION A
(प्रश्न संख्या 1 से 17 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं / Question nos. 1 to 17 are Multiple Choice Type Questions) (17 x 1 = 17) निम्नलिखित में से कौन-सा 'मानव विकास' का एक प्रमुख उद्देश्य है? सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) दीर्घ जीवन
(B) स्वस्थ जीवन
(C) समृद्ध जीवन
(D) सार्थक जीवन
Which of the following is one of the main objectives of 'human development'? Choose the most appropriate option.
(A) Long life
(B) Healthy life
(C) Wealthy life
(D) Meaningful life 'मानव विकास' के निम्न स्तर वाले देशों से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-से पहलू सही हैं? सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
I. ये देश बड़े स्तर पर राजनीतिक उपद्रव का सामना कर रहे हैं।
II. ये देश सामाजिक अस्थिरता का सामना कर रहे हैं।
III. निम्न स्तर श्रेणी वाले देशों की संख्या सबसे अधिक है।
IV. इन देशों के लोगों की स्वास्थ्य दशा कमजोर है।
विकल्प:
(A) केवल I, II और III सही हैं।
(B) केवल I, II और IV सही हैं।
(C) केवल I, III और IV सही हैं।
(D) केवल II, III और IV सही हैं।
Which of the following aspects are true regarding the countries with 'low level of human development'? Choose the most appropriate option.
I. These countries are largely facing political turmoil.
II. These countries are facing social instability.
III. The number of countries in the low level category is the largest.
IV. The health status of the people of these countries is poor.
Options:
(A) Only I, II and III are correct.
(B) Only I, II and IV are correct.
(C) Only I, III and IV are correct.
(D) Only II, III and IV are correct. निम्नलिखित में से किस प्रकार के पत्तन को कार्य के आधार पर वर्गीकृत किया गया है?
(A) बाह्य पत्तन
(B) तैल पत्तन
(C) अंतर्देशीय पत्तन
(D) विस्तृत पत्तन
Which one of the following types of ports is categorised on the basis of function?
(A) Out port
(B) Oil port
(C) Inland port
(D) Comprehensive port कुटीर विनिर्माण की निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषताएँ सही हैं? सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
I. शिल्पकार स्थानीय कच्चे माल का उपयोग करते हैं।
II. इन इकाइयों के उत्पादों की आपूर्ति दूरदराज के बाज़ारों में होती है।
III. अधिकांश समय परिवार के सदस्य इन इकाइयों में काम करते हैं।
IV. तैयार उत्पाद जैसे चटाई, ईंट, मिट्टी के बर्तन, आदि कुछ महत्त्वपूर्ण उदाहरण हैं।
विकल्प:
(A) केवल I, II और III सही हैं।
(B) केवल I, III और IV सही हैं।
(C) केवल I, II और IV सही हैं।
(D) केवल II, III और IV सही हैं।
Which of the following are the true characteristics of cottage manufacturing? Choose the most appropriate option.
I. The artisans use local raw materials.
II. The products of these units are supplied at distant markets.
III. Most of the times, the family members work in these units.
IV. The finished products like mats, bricks, pottery, etc. are some important examples.
Options:
(A) Only I, II and III are correct.
(B) Only I, III and IV are correct.
(C) Only I, II and IV are correct.
(D) Only II, III and IV are correct. निम्नलिखित में से कौन-सा वन-आधारित उद्योग का एक उत्पाद है?
(A) चमड़ा
(B) चाय
(C) कपास
(D) कागज़
Which of the following is a product of forest-based industry?
(A) Leather
(B) Tea
(C) Cotton
(D) Paper बड़े-पैमाने के विनिर्माण में निम्नलिखित में से कौन-से कारक शामिल हैं? सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
I. विभिन्न प्रकार का कच्चा माल
II. विकसित प्रौद्योगिकी
III. अर्द्धकुशल श्रमिक
IV. अधिक निवेश
विकल्प:
(A) केवल I, II और III सही हैं।
(B) केवल I, III और IV सही हैं।
(C) केवल I, II और IV सही हैं।
(D) केवल II, III और IV सही हैं।
Which of the following factors are involved in large-scale manufacturing? Choose the most appropriate option.
I. Variety of raw material
II. Advanced technology
III. Semi-skilled worker
IV. Large investment
Options:
(A) Only I, II and III are correct.
(B) Only I, III and IV are correct.
(C) Only I, II and IV are correct.
(D) Only II, III and IV are correct. निम्नलिखित में से कौन-सा 'अंतर्राष्ट्रीय व्यापार' का आधार नहीं है?
(A) राष्ट्रीय संसाधनों में भिन्नता
(B) आर्थिक विकास की प्रावस्था
(C) परिवहन के विकास का स्तर
(D) देश में सामाजिक विविधता
Which one of the following is not the base of 'international trade'?
(A) Differences in national resources
(B) Stage of economic development
(C) Level of transport development
(D) Social diversity in the country कॉलम I का सही मिलान कॉलम II से कीजिए और सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए:
कॉलम I (पत्तन का प्रकार):
a. पैकेट स्टेशन
b. नौसेना पत्तन
c. मार्ग पत्तन (विश्राम पत्तन)
d. आंत्रपो पत्तन
कॉलम II (उदाहरण):
i. कोच्चि
ii. कोपेनहेगेन
iii. डोवर
iv. होनोलूलू
विकल्प:
(A) a-iii, b-i, c-iv, d-ii
(B) a-iii, b-i, c-ii, d-iv
(C) a-i, b-ii, c-iii, d-iv
(D) a-i, b-ii, c-iv, d-iii
Match Column I with Column II correctly and choose the most appropriate option:
Column I (Type of Port):
a. Packet station
b. Naval port
c. Port of call
d. Entrepot port
Column II (Example):
i. Kochi
ii. Copenhagen
iii. Dover
iv. Honolulu
Options:
(A) a-iii, b-i, c-iv, d-ii
(B) a-iii, b-i, c-ii, d-iv
(C) a-i, b-ii, c-iii, d-iv
(D) a-i, b-ii, c-iv, d-iii निम्नलिखित में से किस दशक के दौरान भारत में जनसंख्या वृद्धि नकारात्मक थी?
(A) 1911-1921
(B) 1931-1941
(C) 1951-1961
(D) 1971-1981
During which one of the following decades, the population growth in India was negative?
(A) 1911 to 1921
(B) 1931 to 1941
(C) 1951 to 1961
(D) 1971 to 1981 निम्नलिखित में से किन राज्यों के समूह की नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत सबसे कम है?
(A) मध्य प्रदेश और केरल
(B) पंजाब और गुजरात
(C) गोआ और महाराष्ट्र
(D) बिहार और हिमाचल प्रदेश
Which of the following set of states have the lowest percentage of urban population?
(A) Madhya Pradesh and Kerala
(B) Punjab and Gujarat
(C) Goa and Maharashtra
(D) Bihar and Himachal Pradesh निम्नलिखित स्थानों का कौन-सा समूह 'अटल टनल' द्वारा जुड़ा है?
(A) शिमला और मनिकरण
(B) शिमला और लाहौल-स्पीति
(C) मनाली और लाहौल-स्पीति
(D) मनाली और मनिकरण
Which one of the following set of places are connected by the 'Atal Tunnel'?
(A) Shimla and Manikaran
(B) Shimla and Lahaul-Spiti
(C) Manali and Lahaul-Spiti
(D) Manali and Manikaran निम्नलिखित में से किस संगठन ने हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर गैस पाइपलाइन का निर्माण किया?
(A) हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन
(B) तेल और प्राकृतिक गैस कॉर्पोरेशन
(C) भारतीय तेल प्राधिकरण लिमिटेड
(D) भारतीय गैस प्राधिकरण लिमिटेड
Which one of the following organisations constructed the Hazira-Vijaipur-Jagdishpur gas pipeline?
(A) Hindustan Petroleum Corporation
(B) Oil and Natural Gas Corporation
(C) Oil Authority of India Limited
(D) Gas Authority of India Limited निम्नलिखित में से किस मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में जलसंभर प्रबंधन कार्यक्रम को धन उपलब्ध कराया गया?
(A) कृषि मंत्रालय
(B) नगरीय विकास मंत्रालय
(C) मानव विकास मंत्रालय
(D) वित्त मंत्रालय
The Watershed Management Programme in Jhabua district of Madhya Pradesh was funded by which one of the following ministries?
(A) Ministry of Agriculture
(B) Ministry of Urban Development
(C) Ministry of Human Development
(D) Ministry of Finance निम्नलिखित में से किसने भारत में 'व्यर्थ भूमि' को वर्गीकृत किया है?
(A) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
(B) भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान
(C) क्षेत्रीय सुदूर संवेदन केंद्र
(D) राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र
Which one of the following has classified 'wastelands' in India?
(A) Indian Space Research Organisation
(B) Indian Institute of Remote Sensing
(C) Regional Remote Sensing Centres
(D) National Remote Sensing Centre दी गई तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और प्रश्न संख्या 15 से 17 तक के उत्तर लिखिए:
चयनित देशों का मानव विकास सूचकांक (2022)
क्र. सं. | देश | मानव विकास सूचकांक मूल्य (2022) भूटान | 0.681 बुल्गारिया | 0.799 मॉरीशस | 0.796 सिंगापुर | 0.949 स्वीडन | 0.952 वेनेजुएला | 0.699 Study the given table carefully and answer the question nos. 15 to 17:
Human Development Index of Selected Countries (2022)
S. No. | Country | HDI Value (2022) Bhutan | 0.681 Bulgaria | 0.799 Mauritius | 0.796 Singapore | 0.949 Sweden | 0.952 Venezuela | 0.699 निम्नलिखित में से कौन-सा देश मानव विकास सूचकांक में सबसे उत्तम है?
(A) भूटान
(B) बुल्गारिया
(C) मॉरीशस
(D) सिंगापुर
Which one of the following countries is ranked the best in Human Development Index?
(A) Bhutan
(B) Bulgaria
(C) Mauritius
(D) Singapore निम्नलिखित देशों को उनके मानव विकास सूचकांक के अनुसार अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
I. मॉरीशस
II. सिंगापुर
III. स्वीडन
IV. वेनेजुएला
विकल्प:
(A) II, III, IV, I
(B) II, III, I, IV
(C) III, II, I, IV
(D) III, II, IV, I
Arrange the following countries in descending order of their HDI and choose the correct option.
I. Mauritius
II. Singapore
III. Sweden
IV. Venezuela
Options:
(A) II, III, IV, I
(B) II, III, I, IV
(C) III, II, I, IV
(D) III, II, IV, I दी गई तालिका में निम्नलिखित में से किस महाद्वीप के देशों की संख्या सबसे अधिक है?
(A) एशिया
(B) अफ्रीका
(C) यूरोप
(D) दक्षिण अमेरिका
Which continent has the highest number of countries in the given table?
(A) Asia
(B) Africa
(C) Europe
(D) South America खण्ड ख / SECTION B
(प्रश्न संख्या 18 एवं 19 स्रोत-आधारित प्रश्न हैं / Question nos. 18 and 19 are Source-based Questions) (2 x 3 = 6) दिए गए मानचित्र का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
चलवासी पशुचारण के क्षेत्र
(18.1) मानचित्र पर 'A' अंकित चलवासी पशुचारण क्षेत्र की पहचान कीजिए। (1)
(18.2) मानचित्र पर अंकित 'B' क्षेत्र में पाले जाने वाले प्रमुख पशु का नाम लिखिए। (1)
(18.3) विश्व में चलवासी पशुचारण की प्रमुख विशेषता का वर्णन कीजिए। (1)
Study the given map carefully and answer the questions that follow:
Areas of Nomadic Herding
(18.1) Identify the area of nomadic herding marked as 'A' on the map. (1)
(18.2) Name an important animal reared in the areas marked as 'B' on the map. (1)
(18.3) Describe the main characteristic of nomadic herding practised in the world. (1) नोट: निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 18 के स्थान पर है।
विश्व में 'आखेट एवं भोजन संग्रहण' की प्रमुख विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए। (3)
Note: The following question is for the Visually Impaired Candidates only in lieu of Question No. 18.
Explain the main characteristics of 'hunting and gathering' practised in the world. (3) दिए गए अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:
जल प्रदूषण
जल प्रदूषण विभिन्न प्रकार की जल-जनित बीमारियों का एक प्रमुख स्रोत होता है। संदूषित जल के उपयोग के कारण प्राय: दस्त (डायरिया), आँतों के कृमि, हेपेटाइटिस जैसी बीमारियाँ होती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट दर्शाती है कि भारत में लगभग एक-चौथाई संचारी रोग जल-जनित होते हैं। यद्यपि नदी प्रदूषण सभी नदियों से संबंधित है, लेकिन गंगा नदी जो भारत के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से होकर बहती है, का प्रदूषण सभी के लिए चिंता का विषय है। गंगा नदी की स्थिति में सुधार के लिए, राष्ट्रीय स्तर पर गंगा सफ़ाई राष्ट्रीय अभियान शुरू किया गया था। वर्तमान 'नमामि गंगे' कार्यक्रम इसी से संबंधित है।
(19.1) जल प्रदूषण के प्रमुख कारण का वर्णन कीजिए। (1)
(19.2) नमामि गंगे कार्यक्रम की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। (1/2 + 1/2 = 1)
(19.3) मानव स्वास्थ्य पर जल प्रदूषण के प्रभाव की व्याख्या कीजिए। (1) Read the given passage carefully and answer the questions that follow:
Water Pollution
Water pollution is a source of various water-borne diseases. The diseases commonly caused due to contaminated water are diarrhoea, intestinal worms, hepatitis, etc. The World Health Organization shows that about one-fourth of the communicable diseases in India are water-borne. Though river pollution is common to all rivers, yet pollution of the river Ganga flowing through one of the most populous regions of India has caused great concerns among all. To improve the condition of the river, National Mission for Clean Ganga was initiated. The Namami Gange Programme has been launched for the same.
(19.1) Describe the main cause of water pollution. (1)
(19.2) Mention any two features of the Namami Gange Programme. (1/2 + 1/2 = 1)
(19.3) Explain the impact of water pollution on human health. (1) खण्ड ग / SECTION C
(प्रश्न संख्या 20 से 23 लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं / Question nos. 20 to 23 are Short Answer Type Questions) (4 x 3 = 12) 'नव-निश्चयवाद' की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए। (3)
Explain the concept of 'neo-determinism'. (3) दिए गए आरेख का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर लिखिए: (3 x 1 = 3)
जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत (अवस्था I, अवस्था II, अवस्था III)
जन्म दर, मृत्यु दर और जनसंख्या वृद्धि के आधार पर जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत की प्रथम (I) अवस्था की प्रमुख विशेषताओं की व्याख्या कीजिए।
Study the given diagram carefully and answer the question that follows: (3 x 1 = 3)
Demographic Transition Theory (Stage I, Stage II, Stage III)
Explain the main characteristics of Stage I of the Demographic Transition Theory on the bases of birth rate, death rate and growth of population. नोट: निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 21 के स्थान पर है।
'जनांकिकीय चक्र' की प्रमुख विशेषताओं की व्याख्या कीजिए। (3)
Note: The following question is for the Visually Impaired Candidates only in lieu of Question No. 21.
Explain the main characteristics of 'demographic cycle'. (3) (क) "भारत के किशोर लोगों में उच्च संभावनाएँ हैं, लेकिन वे काफी सुभेद्य (Vulnerable) हैं।" इस कथन की व्याख्या कीजिए। (3)
अथवा
(ख) "भारतीय सरकार ने कौशल विकास के लिए राष्ट्रीय नीति बनाई है।" नीति की आवश्यकता की व्याख्या कीजिए। (3)
(a) "The adolescent people of India have high potential but they are quite vulnerable." Explain the statement. (3)
OR
(b) "The Indian government formulated the National Policy for Skill Development." Explain the need for the policy. (3) भारत में ग्रामीण गुच्छित बस्तियों की विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए। (3)
Explain the characteristics of clustered rural settlements in India. (3) खण्ड घ / SECTION D
(प्रश्न संख्या 24 से 28 दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं / Question nos. 24 to 28 are Long Answer Type Questions) (5 x 5 = 25) "चतुर्थ क्रियाकलाप विशिष्टीकृत ज्ञान और कौशल पर आधारित हैं।" उपयुक्त तर्क देकर इस कथन को न्यायसंगत ठहराइए। (5)
"Quaternary activities are based on specialised knowledge and skill." Justify the statement by giving suitable arguments. (5) (क) "विश्व भर में सड़कें देश के वाणिज्य एवं व्यापार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।" उदाहरणों सहित इस कथन की पुष्टि कीजिए। (5)
अथवा
(ख) "विश्व में रेलमार्ग लंबी दूरी तक स्थूल वस्तुओं और यात्रियों के स्थल परिवहन का साधन है।" उदाहरणों सहित इस कथन की पुष्टि कीजिए। (5)
(a) "Roads play a vital role in trade and commerce of a country across the world." Support the statement with examples. (5)
OR
(b) "Railways are a mode of land transport for bulky goods and passengers over long distances in the world." Support the statement with examples. (5) (क) "मेट्रो रेल ने भारत में नगरीय परिवहन व्यवस्था में क्रांति ला दी है।" उदाहरणों सहित इस कथन की पुष्टि कीजिए। (5)
अथवा
(ख) "भारत में सभी वैयक्तिक संचार तंत्रों में इंटरनेट सर्वाधिक प्रभावी एवं उन्नत है।" उदाहरणों सहित इस कथन की पुष्टि कीजिए। (5)
(a) "Metro rail has revolutionised the urban transport system in India." Support the statement with examples. (5)
OR
(b) "Among all the personal communication systems, Internet is the most effective and advanced one in India." Support the statement with examples. (5) (क) स्वतंत्रता प्राप्ति के समय से भारत में कृषि के विकास की परख कीजिए। (5)
अथवा
(ख) भारतीय कृषि की विभिन्न समस्याओं की परख कीजिए। (5)
(a) Examine the agricultural development in India since independence. (5)
OR
(b) Examine the various problems of Indian agriculture. (5) (क) "भारत में ऊर्जा के गैर-परंपरागत स्रोत समान रूप से वितरित हैं।" उपयुक्त तर्कों सहित इस कथन को न्यायसंगत ठहराइए। (5)
अथवा
(ख) "समाप्यता के कारण ऊर्जा के परम्परागत स्रोतों को बदलने की आवश्यकता है।" उपयुक्त तर्कों सहित इस कथन को न्यायसंगत ठहराइए। (5)
(a) "Non-conventional energy sources are equitably distributed in India." Justify the statement with suitable arguments. (5)
OR
(b) "The conventional sources of energy need to be replaced due to their exhaustibility." Justify the statement with suitable arguments. (5) खण्ड ङ / SECTION E
(प्रश्न संख्या 29 एवं 30 मानचित्र-आधारित प्रश्न हैं / Question nos. 29 and 30 are Map-based Questions) (2 x 5 = 10) दिए गए विश्व के राजनीतिक रेखा-मानचित्र पर, सात भौगोलिक लक्षणों को A, B, C, D, E, F और G के रूप में अंकित किया गया है। निम्नलिखित जानकारी की सहायता से किन्हीं पाँच की पहचान कीजिए और उनके सही नाम समीप खींची गई रेखाओं पर लिखिए: (5 x 1 = 5)
A. पार-ऑस्ट्रेलियाई रेलमार्ग पर एक टर्मिनल स्टेशन
B. एक प्रमुख समुद्री पत्तन
C. एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय वायु पत्तन
D. एक महत्त्वपूर्ण आंतरिक जलमार्ग
E. निर्वाहन संग्रहण का एक क्षेत्र
F. गहन वाणिज्य अनाज कृषि का एक क्षेत्र
G. मिश्रित कृषि का एक क्षेत्र On the given political outline map of the World, seven geographical features have been marked as A, B, C, D, E, F and G. Identify any five with the help of the following information and write their correct names on the lines drawn near them: (5 x 1 = 5)
A. A terminal station on the Trans-Australian Railway
B. A major sea port
C. A major international airport
D. An important inland waterway
E. An area of subsistence gathering
F. An area of extensive commercial grain farming
G. An area of mixed farming नोट: निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 29 के स्थान पर हैं। निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (5 x 1 = 5)
(29.1) पार-ऑस्ट्रेलियाई रेलमार्ग के पश्चिमी टर्मिनल स्टेशन का नाम लिखिए।
(29.2) संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट के उस स्थान का नाम लिखिए जहाँ एक प्रमुख समुद्री पत्तन स्थित है।
(29.3) उस स्थान का नाम लिखिए जहाँ फ्रांस में एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय वायु पत्तन स्थित है।
(29.4) संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के एक महत्त्वपूर्ण आंतरिक जलमार्ग का उल्लेख कीजिए।
(29.5) अफ्रीका के एक क्षेत्र का उल्लेख कीजिए जहाँ निर्वाहन संग्रहण होता है।
(29.6) उस क्षेत्र का नाम लिखिए जहाँ न्यूज़ीलैंड में गहन वाणिज्य अनाज कृषि की जाती है।
(29.7) दक्षिण अमेरिका में मिश्रित कृषि के एक क्षेत्र का उल्लेख कीजिए। Note: The following questions are for the Visually Impaired Candidates only in lieu of Question No. 29. Answer any five questions out of the following: (5 x 1 = 5)
(29.1) Name the western terminal station of the Trans-Australian Railway.
(29.2) Name the place where a major sea port is located along the western coast of the United States of America.
(29.3) Name the place where a major international airport is located in France.
(29.4) Mention the important inland waterway between Canada and the United States of America.
(29.5) Mention a region of Africa where subsistence gathering is practised.
(29.6) Name the area where extensive commercial grain farming is practised in New Zealand.
(29.7) Mention an area of mixed farming in South America. दिए गए भारत के राजनीतिक रेखा-मानचित्र पर, निम्नलिखित सात भौगोलिक लक्षणों में से किन्हीं पाँच को उपयुक्त चिह्नों द्वारा अंकित कीजिए और उनके नाम लिखिए: (5 x 1 = 5)
(30.1) चावल उत्पादन में अग्रणी राज्य
(30.2) गेहूँ उत्पादन में अग्रणी राज्य
(30.3) ओडिशा में सबसे पूर्वी लौह अयस्क खनन क्षेत्र
(30.4) तमिलनाडु में कोयला खनन क्षेत्र
(30.5) बिहार में एक तेल शोधन कारखाना
(30.6) गुजरात में एक प्रमुख समुद्री पत्तन
(30.7) असम में स्थित एक अंतर्राष्ट्रीय वायु पत्तन On the given political outline map of India, locate and label any five of the following seven geographical features with appropriate symbols: (5 x 1 = 5)
(30.1) State leading in the production of rice
(30.2) State leading in the production of wheat
(30.3) Easternmost iron-ore mining area in Odisha
(30.4) Coal mining area in Tamil Nadu
(30.5) An oil refinery in Bihar
(30.6) A major sea port in Gujarat
(30.7) An international airport located in Assam नोट: निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 30 के स्थान पर हैं। निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (5 x 1 = 5)
(30.1) चावल उत्पादन में अग्रणी राज्य का नाम लिखिए।
(30.2) गेहूँ उत्पादन में अग्रणी राज्य का नाम लिखिए।
(30.3) ओडिशा में एक लौह अयस्क खनन क्षेत्र का उल्लेख कीजिए।
(30.4) तमिलनाडु में एक कोयला खनन क्षेत्र का नाम लिखिए।
(30.5) उस स्थान का नाम लिखिए जहाँ बिहार में एक तेल शोधन कारखाना स्थित है।
(30.6) उस स्थान का नाम लिखिए जहाँ गुजरात में एक प्रमुख समुद्री पत्तन स्थित है।
(30.7) उस स्थान का नाम लिखिए जहाँ असम में एक अंतर्राष्ट्रीय वायु पत्तन स्थित है। Note: The following questions are for the Visually Impaired Candidates only in lieu of Question No. 30. Answer any five questions out of the following: (5 x 1 = 5)
(30.1) Name the state leading in the production of rice.
(30.2) Name the state leading in wheat production.
(30.3) Mention the easternmost iron-ore mining area in Odisha.
(30.4) Name the coal mining area in Tamil Nadu.
(30.5) Name the place where an oil refinery is located in Bihar.
(30.6) Name the place where a major sea port is located in Gujarat.
(30.7) Name the place where an international airport is located in Assam.
Geography Question Paper CBSE board Class 12 with Free PDF download link
Front Office Operation Question Paper CBSE Class 12 with Free PDF download link
Engliash Elective Question paper CBSE class 12 with Free PDF download link
English Core CBSE CLASS 12 Question Paper With Free PDF download link