CBSE Class 12 History Previous Year Question Paper 2022 Free PDF Download
HISTORY QUESTION PAPER CBSE CLASS 12 -2022
Series: AB3CD/1
SET~1
रोल नं. / Roll No.
प्रश्न-पत्र कोड / Q.P. Code 61/1/1
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर अवश्य लिखें ।
Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book.
नोट / NOTE:
(i) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 12 (मानचित्र सहित) हैं।
Please check that this question paper contains 12 printed pages (Including Map).
(ii) प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को छात्र उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें ।
Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
(iii) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 10 प्रश्न हैं।
Please check that this question paper contains 10 questions.
(iv) कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें ।
Please write down the Serial Number of the question in the answer-book before attempting it.
(v) इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा । 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे।
15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the candidates will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
Free PDF Download Link Available in Last of the Question Paper / Post
Previous Year Question paper CBSE Class 12 -History -2022
CBSC class 12th preveious year exam , cbse exam , CBSE exam paper, CBSE History exam, CBSE CLASS 12 History QUESTION PAPER 2022
इतिहास / HISTORY
निर्धारित समय: 2 घण्टे / Time allowed: 2 hours
अधिकतम अंक: 40 / Maximum Marks: 40
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका पालन कीजिए :
(i) इस प्रश्न-पत्र में कुल 10 प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न के सामने प्रश्न के अंक दिये गए हैं।
(ii) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(iii) यह प्रश्न-पत्र चार खण्डों में विभाजित किया गया है- खण्ड क, ख, ग तथा घ ।
(iv) खण्ड-क में प्रश्न संख्या 1 से 4 तक लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं जिसमें प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है । इन प्रश्नों के उत्तर 80 शब्दों से अधिक नहीं दिये जाने चाहिये ।
(v) खण्ड-ख में प्रश्न संख्या 5 से 7 तक दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं जिसमें प्रत्येक प्रश्न 6 अंकों का है। इन प्रश्नों के उत्तर 150 से 200 शब्दों से अधिक नहीं दिये जाने चाहिये ।
(vi) खण्ड-ग में प्रश्न संख्या 8 तथा 9 केस आधारित प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है।
(vii) खण्ड-घ प्रश्न संख्या 10 मानचित्र आधारित 2 अंकों का प्रश्न है।
(viii) प्रश्न-पत्र में कोई समग्र विकल्प नहीं है। हालाँकि कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का चयन प्रदान किया गया है। इस प्रकार के प्रश्नों में से केवल एक ही प्रश्न का उत्तर लिखिए ।
General Instructions: (Previous Year Question paper CBSE Class 12 -History -2022 )
Please read the following instructions carefully and strictly follow them.
(i) This question paper contains 10 questions. Marks have been indicated against each question.
(ii) All questions are compulsory.
(iii) This question paper is divided into FOUR Sections - Section A, B, C and D.
(iv) Section A - Question Nos. 1 to 4 are Short answer type questions of 3 marks each. Answer to each question should not exceed 80 words.
(v) Section B - Question Nos. 5 to 7 are Long answer type questions, carrying 6 marks each. Answer to each question should not exceed 150 to 200 words.
(vi) Section C - Question Nos. 8 and 9 are Case Based questions, carrying 4 marks each.
(vii) Section D - Question No. 10 is MAP based question, carrying 2 marks.
(viii) There is no overall choice in the question paper. However, an internal choice has been provided in some questions. Only one of the choices in such questions have to be attempted.
खण्ड - क / SECTION - A
(लघु-उत्तरीय प्रश्न / Short Answer Type Questions)
[ 3 × 4 = 12 ]
1. झांसी की रानी की स्मृति को जीवित रखने में कला ने किस प्रकार सहायता की है ? स्पष्ट कीजिए । (3)
How has the art helped in keeping alive the memory of Rani of Jhansi ? Explain. (3)
2. (क) गांधीजी द्वारा 'असहयोग आंदोलन' को शुरू करने के कारणों को स्पष्ट कीजिए । (3)
अथवा
(ख) उन कारणों की व्याख्या कीजिए जिनके कारण 1930 का 'सविनय अवज्ञा' आंदोलन शुरू हुआ ।
(a) Explain the reasons of initiating the Non-Cooperation Movement by Gandhiji. (3)
OR
(b) Explain the reasons that led to the Civil Disobedience Movement of 1930.
3. संविधान सभा में 'एकीकृत राष्ट्र' पर गोविंद वल्लभ पंत की भूमिका की परख कीजिए । (3)
Examine the role of Gobind Ballabh Pant on the Unified Nation in the Constituent Assembly. (3)
4. अंग्रेजों ने बंगाल में इस्तमरारी बंदोबस्त की शुरुआत क्यों की? स्पष्ट कीजिए । (3)
Why did British introduce the Permanent Settlement in Bengal? Explain. (3)
खण्ड - ख / SECTION - B : Previous Year Question paper CBSE Class 12 -History -2022
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न / Long Answer Type Questions) [ 6 × 3 = 18 ]
5. 1801 के बाद से अंग्रेजों द्वारा अवध के अधिग्रहण किए जाने के चरणों की व्याख्या कीजिए । (6)
Explain the stages of conquest of Awadh by the British from 1801 onwards. (6)
6. (क) “संविधान सभा में, 'राष्ट्रभाषा के विषयक' पर गहन बहस हुई।" उदाहरण सहित कथन को स्पष्ट कीजिए। (6)
अथवा
(ख) 'संविधान सभा में केन्द्र और राज्य स्तर पर 'सत्ता के विभाजन' के मुद्दे पर बहुत बहस हुई ।' उदाहरण सहित कथन को स्पष्ट कीजिए ।
(a) "In the Constituent Assembly, issues over 'national language' were intensely debated." Explain the statement with examples. (6)
OR
(b) "Issues of 'division of power of the government' at the Centre and State level were intensely debated in the Constituent Assembly." Explain the statement with examples.
7. (क) अबुल फजल कौन था ? अकबरनामा को उसके महत्त्वपूर्ण योगदानों में से एक क्यों माना जाता है ? स्पष्ट कीजिए । (6)
अथवा
(ख) मुगल साम्राज्य में शाही अधिकारियों को दरबारी इतिहासकारों ने 'फूलों के गुलदस्ते' के रूप में क्यों वर्णित किया ? व्याख्या कीजिए ।
(a) Who was Abul Fazal? Why is Akbarnama considered as his one of the important contributions? Explain. (6)
OR
(b) Why were the imperial officers in the Mughal Empire described by the court historians as a 'bouquet of flowers'? Explain.
खण्ड - ग / SECTION - C : Previous Year Question paper CBSE Class 12 -History -2022
(केस आधारित प्रश्न / Case Based Questions)
[ 4 × 2 = 8 ]
8. दिए गए केस का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
बादशाहनामा का सफ़र
मुगलों के अधीन बहुमूल्य पांडुलिपियों की भेंट एक स्थापित राजनयिक प्रथा थी। इसी का अनुकरण करते हुए अवध के नवाब ने 1799 में जार्ज तृतीय को सचित्र बादशाहनामा भेंट में दिया। तभी से यह विडिंसर कासल के अंग्रेजी शाही संग्रहों में सुरक्षित है।
1994 में हुए संरक्षण कार्य में बँधी हुई पांडुलिपि को अलग-अलग करना आवश्यक हो गया । इसी की वजह से चित्रों को प्रदर्शित करना संभव हुआ और 1997 में पहली बार बादशाहनामा के चित्र नई दिल्ली, लंदन और वाशिंग्टन में हुई प्रदर्शनियों में दिखाए गए।
8.1 मुगलों की राजनयिक प्रथा को स्पष्ट कीजिए । (1)
8.2 अवध के नवाब ने जार्ज तृतीय के साथ राजनयिक उपहार देने की प्रथा को क्यों साझा किया ? (1)
8.3 मुगलों की बेशकीमती कृतियों को कैसे सुरक्षित रखा गया है ? (2)
Read the case given below and answer the questions that follow:
Travels of the Badshah Nama
Gifting of precious manuscripts was an established diplomatic custom under the Mughals. In emulation of this, the Nawab of Awadh gifted the illustrated Badshah Nama to King George III in 1799. Since then it has been preserved in the English Royal Collections, now at Windsor Castle.
In 1994, conservation work required the bound manuscript to be taken apart. This made it possible to exhibit the paintings, and in 1997 for the first time, the Badshah Nama paintings were shown in exhibitions in New Delhi, London and Washington.
8.1 Explain the diplomatic practice of Mughals. (1)
8.2 Why did Nawab of Awadh share a common ground of diplomatic gift giving practice with King George III ? (1)
8.3 How have the precious work of Mughals preserved ? (2)
9. दिए गए केस का अध्ययन कीजिए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
चरखा
महात्मा गाँधी आधुनिक युग, जिसमें मशीनों ने मानव को गुलाम बनाकर श्रम को हटा दिया था, के घोर आलोचक थे । उन्होंने चरखा को एक ऐसे, मानव समाज के प्रतीक रूप में देखा, जिसमें मशीनों और प्रौद्योगिकी को बहुत महिमामंडित नहीं किया जाएगा। इससे भी अधिक चरखा गरीबों को पूरक आमदनी प्रदान कर सकता था तथा उन्हें स्वावलम्बी बना सकता था ।
"मेरी आपत्ति मशीन के प्रति सनक से है। यह सनक श्रम बचाने वाली मशीनरी के लिए है। ये तब तक 'श्रम बचाते' रहेंगे जब तक कि हज़ारों लोग बिना काम के और भूख से मरने के लिए सड़कों पर न फेंक दिए जाएँ। मैं मानव समुदाय के किसी एक हिस्से के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए समय और श्रम बचाना चाहता हूँ; मैं धन का केंद्रीकरण कुछ ही लोगों के हाथों में नहीं बल्कि सभी के हाथों में करना चाहता हूँ।"
— यंग इंडिया, 13 नवंबर, 1924
"खद्दर मशीनरी को नष्ट नहीं करना चाहता बल्कि यह इसके प्रयोग को नियमित करता है और इसके विकास को नियंत्रित करता है। यह मशीनरी का प्रयोग सर्वाधिक ग़रीब लोगों के लिए उनकी अपनी झोपड़ियों में करता है। पहिया अपने आप में ही मशीनरी का एक उत्कृष्ट नमूना है।"
— यंग इंडिया, 17 मार्च, 1927
9.1 गांधीजी ने चरखे को पवित्र क्यों माना ? (1)
9.2 गांधीजी ने खद्दर को महत्त्व क्यों दिया ? (1)
9.3 गांधीजी ने चरखे को सेवा की भावना और समर्थ ग्रामीण जीवन की नींव से कैसे जोड़ा ? (2)
Previous Year Question paper CBSE Class 12 -History -2022
Read the case given below and answer the questions that follow:
Charkha
Mahatma Gandhi was profoundly critical of the modern age in which machines enslaved humans and displaced labour. He saw the charkha as a symbol of a human society that would not glorify machines and technology. The spinning wheel, moreover, could provide the poor with supplementary income and make them self-reliant.
"What I object to, is the craze for machinery as such. The craze is for what they call labour-saving machinery. Men go on "saving labour", till thousands are without work and thrown on the open streets to die of starvation. I want to save time and labour, not for a fraction of mankind, but for all; I want the concentration of wealth, not in the hands of few, but in the hands of all."
— Young India, 13 November, 1924
"Khaddar does not seek to destroy all machinery but it does regulate its use and check its weedy growth. It uses machinery for the service of the poorest in their own cottages. The wheel is itself an exquisite piece of machinery."
— Young India, 17 March, 1927
9.1 Why was Charkha considered sacred by Gandhiji? (1)
9.2 Why did Gandhiji give importance to Khaddar? (1)
9.3 How had Gandhiji related Charkha with the spirit of service and foundation of sound village life? (2)
खण्ड - घ / SECTION - D
(मानचित्र आधारित प्रश्न / Map Based Questions)
[ 1 + 1 = 2 ]
10. भारत के दिए गए राजनीतिक रेखा-मानचित्र पर निम्नलिखित में से किसी एक को उपयुक्त चिह्न के साथ अंकित कीजिए और नाम लिखिए ।
(I) (क) वह राज्य जहाँ गांधीजी ने असहयोग आंदोलन वापिस लिया । (1)
अथवा
(ख) वह राज्य जहाँ गांधीजी ने खेड़ा के किसानों के पक्ष में सत्याग्रह शुरू किया था।
(II) भारत के इसी रेखा-मानचित्र पर मुगल साम्राज्य के राजधानी शहर को A के रूप में अंकित किया गया है। इसकी पहचान कीजिए और उसके पास खींची गई रेखा पर उसका नाम लिखिए । (1)
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 10 के स्थान पर है।
10. (I) मुगल साम्राज्य के किसी एक राजधानी शहर का नाम लिखिए । (1)
(II) (क) 1857 के विद्रोह के किसी एक केन्द्र का उल्लेख कीजिए । (1)
अथवा
(ख) उस राज्य का नाम लिखिए जहाँ जलियांवाला बाग घटना घटी ।
10. On the given political outline Map of India, locate and label any one of the following with appropriate symbol.
(I) (a) The State where Gandhiji withdrew Non-Cooperation Movement. (1)
OR
(b) The State where Gandhiji started Satyagraha for the Kheda peasants.
(II) On the same outline Map of India, a place related to the Capital city of Mughal Empire is marked as A. Identify it and write its name on the lines drawn near them. (1)
Note: The following questions are for the Visually Impaired Candidates only in lieu of Q. No. 10.
10. (I) Name any one capital city of Mughal Empire. (1)
(II) (a) Mention any one centre related to the Revolt of 1857. (1)
OR
(b) Name the State where Jallianwala Bagh event took place.
Previous Year Question paper CBSE Class 12 -History -2022
Free PDF Download Link CBSE Class 12 History All Sets 2022
Previous Year Question Paper CBSE Board Class 12
Hindi Elective CBSE Class 12 Question paper 2022
Hindi Core Question paper CBSE Class 12
Elective English Question Paper CBSE Class 12