CBSE Class 12 HISTORY Previous Year Question Paper 2023 Free PDF Download
HISTORY Question Paper CBSE Class 12 -2023
Series E1GFH/1
Set No. 1
प्रश्न-पत्र कोड / Q.P. Code: 61/1/1
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें ।
Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book.
अनुक्रमांक / Roll No.: ____________________
निर्धारित समय : 3 घण्टे / Time allowed : 3 hours
अधिकतम अंक : 80 / Maximum Marks : 80
इतिहास / HISTORY
नोट / NOTE :
(I) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 21 + 1 मानचित्र हैं । / Please check that this question paper contains 21 printed pages + 1 Map.
(II) प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें । / Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
(III) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 34 प्रश्न हैं। / Please check that this question paper contains 34 questions.
(IV) कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें । / Please write down the serial number of the question in the answer-book before attempting it.
(V) इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा । 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे । / 15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the students will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका सख्ती से पालन कीजिए :
(i) इस प्रश्न-पत्र में 34 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
(ii) यह प्रश्न-पत्र पाँच खण्डों में विभाजित है - क, ख, ग, घ एवं ङ ।
(iii) खण्ड क में प्रश्न संख्या 1 से 21 तक बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के एक-एक अंक के प्रश्न हैं।
(iv) खण्ड ख में प्रश्न संख्या 22 से 27 तक अति लघु-उत्तरीय (SA) प्रकार के तीन-तीन अंकों के प्रश्न हैं । इन प्रश्नों के उत्तर 60 से 80 शब्दों की शब्द सीमा में लिखे जाने चाहिए ।
(v) खण्ड ग में प्रश्न संख्या 28 से 30 तक दीर्घ उत्तरीय (LA) प्रकार के आठ-आठ अंकों के प्रश्न हैं । इन प्रश्नों के उत्तर 300 से 350 शब्दों की शब्द सीमा में लिखे जाने चाहिए ।
(vi) खण्ड घ में प्रश्न संख्या 31 से 33 तक स्रोत-आधारित प्रश्न, जिनमें तीन उप-प्रश्न हैं । प्रत्येक चार-चार अंकों के प्रश्न हैं।
(vii) खण्ड ङ में प्रश्न संख्या 34 मानचित्र-आधारित पाँच अंकों का प्रश्न है जिसमें महत्त्वपूर्ण परीक्षण वस्तुओं की पहचान और स्थान शामिल हैं। इस मानचित्र को उत्तर-पुस्तिका के साथ संलग्न करें ।
(viii) प्रश्न-पत्र में समग्र विकल्प नहीं दिया गया है । यद्यपि कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का प्रावधान दिया गया है। इन प्रश्नों में से केवल एक ही प्रश्न का उत्तर लिखा जाए ।
(ix) इसके अतिरिक्त, प्रत्येक खण्ड एवं प्रश्नों के साथ, जहाँ आवश्यक हैं, निर्देश दिए गए हैं।
General Instructions:
Read the following instructions very carefully and strictly follow them :
(i) This question paper contains 34 questions. All questions are compulsory.
(ii) This question paper is divided into five Sections - A, B, C, D and E.
(iii) In Section A - Questions no. 1 to 21 are Multiple Choice (MCQ) type questions, carrying 1 mark each.
(iv) In Section B - Questions no. 22 to 27 are Short Answer (SA) type questions, carrying 3 marks each. Answers to these questions should not exceed 60 to 80 words.
(v) In Section C - Questions no. 28 to 30 are Long Answer (LA) type questions carrying 8 marks each. Answers to these questions should not exceed 300 to 350 words.
(vi) In Section D - Questions no. 31 to 33 are Source-based questions with three sub-questions of 4 marks each.
(vii) In Section E - Question no. 34 is Map-based question carrying 5 marks that includes the identification and location of significant test items. Attach the map with the answer book.
(viii) There is no overall choice in the question paper. However, an internal choice has been provided in few questions. Only one of the choices in such questions has to be attempted.
(ix) In addition to this, separate instructions are given with each section and question, wherever necessary.
Previous Year Question paper Class 12 with Free PDF download Link
Free PDF Download Link Available in last of the question Paper / Post
Previous Year Question paper Class 12 with Free PDF download Link
Free PDF Download Link Available in last of the question Paper / Post
CBSC class 12th preveious year exam , cbse exam , CBSE exam paper, CBSE HIstory exam, CBSE CLASS 12 HISTORY QUESTION PAPER 2023 ,free pdf download link
HISTORY Question Paper CBSE Class 12 -2023
खण्ड क / SECTION A
(बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न / Multiple Choice Type Questions)
(21×1=21)
1. हड़प्पा संस्कृति का प्राचीन पुरास्थल 'राखीगढ़ी', आधुनिक भारत के किस राज्य में स्थित है ?
(a) हिमाचल प्रदेश
(b) उत्तर प्रदेश
(c) हरियाणा
(d) राजस्थान
In which of the modern Indian states is Rakhigarhi, an ancient site of Harappan culture, located?
(a) Himachal Pradesh
(b) Uttar Pradesh
(c) Haryana
(d) Rajasthan
2. निम्नलिखित में से 'द स्टोरी ऑफ इण्डियन आरक्योलिजी' पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
(a) आर.डी. बैनर्जी
(b) डी.आर. साहनी
(c) एस.एन. रॉय
(d) बी.बी. लाल
Who among the following archaeologists is the author of 'The Story of Indian Archaeology'?
(a) R.D. Banerjee
(b) D.R. Sahni
(c) S.N. Roy
(d) B.B. Lal
3. निम्नलिखित में से कौन-सी स्तूप की संरचनात्मक विशेषता नहीं है ?
(a) हर्मिका
(b) छतरी
(c) गर्भगृह
(d) तोरणद्वार
Which one of the following is not a structural feature of Stupa ?
(a) Harmika
(b) Chhatri
(c) Garbhagriha
(d) Gateways
4. निम्नलिखित जानकारी की सहायता से महाभारत के इस चरित्र की पहचान कीजिए :
• उसका संबंध राक्षस समुदाय से था ।
• उसका विवाह भीम से हुआ था ।
• वह घटोत्कच की माता थी ।
(a) भीलनी
(b) सुभद्रा
(c) द्रौपदी
(d) हिडिम्बा
Identify the character of Mahabharata with the help of following information:
• She belonged to Rakshasa clan.
• She was married to Bheema.
• She was the mother of Ghatotkatcha.
(a) Bhilni
(b) Subhadra
(c) Draupadi
(d) Hidimba
5. निम्नलिखित में से किस शासक ने 'सुदर्शन झील' को पुनर्निर्मित किया ?
(a) सिरि सतकर्नि
(b) शाकासेन
(c) सिरि विजय सतकर्नि
(d) रुद्रदमन
Who among the following rulers rebuilt the 'Sudarshan Lake'?
(a) Siri Satakarni
(b) Sakasena
(c) Siri Vijaya Satakarni
(d) Rudradaman
6. पाँचवीं शताब्दी का 'देवगढ़ मंदिर' भारत के किस राज्य में स्थित है ?
(a) बिहार
(b) पश्चिम बंगाल
(c) उड़ीसा
(d) उत्तर प्रदेश
In which state of India is the fifth century temple, Devgarh situated?
(a) Bihar
(b) West Bengal
(c) Orissa
(d) Uttar Pradesh
7. निम्नलिखित में से किस शासक ने अपनी प्रजा और अधिकारियों के लिए संदेशों को पहली बार अभिलेखित किया था ?
(a) चन्द्रगुप्त
(b) समुद्रगुप्त
(c) अशोक
(d) बिंदुसार
Who among the following was the first ruler to inscribe messages to his subjects and officials ?
(a) Chandragupta
(b) Samudragupta
(c) Ashoka
(d) Bindusara
8. इब्न बतूता के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
(a) भारत में आने वाला वह एक मोरक्को का यात्री था ।
(b) उसके यात्रा वृत्तांत की किताब को 'बादशाहनामा' कहते हैं ।
(c) वह शरिया या इस्लाम धर्म के कानून का विशेषज्ञ था ।
(d) उसने मक्का की तीर्थयात्रा की थी ।
Which of the following statement is not true regarding Ibn Battuta?
(a) He was a Moroccan traveller to India.
(b) His book of travels is known as 'Badshahnama'.
(c) He had expertise in the Islamic religious law Sharia.
(d) He had made a pilgrimage to Mecca.
9. नीचे दो कथन दिए गए हैं, अभिकथन (A) और कारण (R) । निम्नलिखित को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
अभिकथन (A) : फ्राँस्वा बर्नियर ने मुगल बादशाह को 'क्रूर राजा' कहा था ।
कारण (R) : राजकीय भूस्वामित्व इसका कारण था ।
(a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
(b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है ।
(c) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों ग़लत हैं ।
(d) अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) ग़लत है ।
Two statements as Assertion (A) and Reason (R) are given below. Read them carefully and answer the questions that follow :
Assertion (A): Francois Bernier has called the Mughal king as the 'king of barbarians'.
Reason (R): Crown ownership of land was its reason.
(a) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct and Reason (R) is the correct explanation of the Assertion (A).
(b) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct, but Reason (R) is not the correct explanation of the Assertion (A).
(c) Both Assertion (A) and Reason (R) are not correct.
(d) Assertion (A) is correct, but Reason (R) is incorrect.
10. निम्नलिखित में से कौन-सा जोड़ा सुमेलित है ?
(a) इब्न बतूता - पुर्तगाली
(b) फ्राँस्वा बर्नियर - फ्रांसिसी
(c) दुआर्ते बरबोसा - मोरोक्कन
(d) मनुची - स्पेनिश
Which of the following pairs is correctly matched ?
(a) Ibn Battuta - Portuguese
(b) Francois Bernier - Frenchman
(c) Duarte Barbosa - Moroccan
(d) Manucci - Spanish
11. नीचे दो कथन दिए गए हैं, अभिकथन (A) और कारण (R) । निम्नलिखित को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
अभिकथन (A) : मीराबाई निर्गुण भक्ति परंपरा की कवयित्री थीं ।
कारण (R) : वह शताब्दियों से प्रेरणा का स्रोत रहीं हैं।
(a) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
(b) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(c) अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) ग़लत है ।
(d) अभिकथन (A) ग़लत है, परन्तु कारण (R) सही है ।
Two statements as Assertion (A) and Reason (R) are given below. Read them carefully and answer the questions that follow :
Assertion (A): Mirabai was the woman poet of Nirguna Bhakti tradition.
Reason (R): She has been recognized as a source of inspiration for centuries.
(a) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct and Reason (R) is the correct explanation of the Assertion (A).
(b) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct, but Reason (R) is not the correct explanation of the Assertion (A).
(c) Assertion (A) is correct, but Reason (R) is incorrect.
(d) Assertion (A) is incorrect, but Reason (R) is correct.
12. निम्नलिखित को काल अनुसार क्रमबद्ध कीजिए और नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
(i) गुरु गोबिन्द सिंह
(ii) गुरु अर्जन देव
(iii) गुरु हरकिशन देव
(iv) गुरु नानक देव
विकल्प :
(a) (i), (iv), (iii), (ii)
(b) (ii), (iii), (iv), (i)
(c) (iii), (i), (ii), (iv)
(d) (iv), (ii), (iii), (i)
Arrange the following in chronological order and select the correct option from the given options.
(i) Guru Gobind Singh
(ii) Guru Arjan Dev
(iii) Guru Har Kishan Dev
(iv) Guru Nanak Dev
Option:
(a) (i), (iv), (iii), (ii)
(b) (ii), (iii), (iv), (i)
(c) (iii), (i), (ii), (iv)
(d) (iv), (ii), (iii), (i)
13. निम्नलिखित जानकारी की सहायता से विजयनगर के वंश की पहचान कीजिए :
• हरिहर और बुक्का इसी वंश के थे ।
• इन्होंने हीरिया नहर का निर्माण करवाया ।
• यह विजयनगर साम्राज्य का सबसे पहला वंश था ।
(a) संगम
(b) सलुव
(c) तुलुव
(d) अराविडू
Identify the dynasty of Vijayanagara with the help of the following information:
• Harihara and Bukka belonged to this dynasty.
• They built Hiriya canal.
• It was the first dynasty of Vijayanagara empire.
(a) Sangama
(b) Saluva
(c) Tuluva
(d) Aravidu
14. अकबर के शासनकाल में जमीन को चार भागों में वर्गीकृत किया जाता था । निम्नलिखित चार वर्गों में से कौन-सा सबसे अच्छा माना जाता था ?
(a) पोलज
(b) परौती
(c) चचर
(d) बंजर
The land was classified into four categories under the rule of Akbar. Which of these four categories was considered the best?
(a) Polaj
(b) Parauti
(c) Chachar
(d) Banjar
15. निम्नलिखित में से किसने 'बंगाल में इस्तमरारी बंदोबस्त' लागू किया ?
(a) थॉमस मुनरो
(b) चार्ल्स कॉर्नवालिस
(c) विलियम बेन्टिंक
(d) हेनरी हार्डिंग
Who among the following introduced 'Permanent Settlement in Bengal'?
(a) Thomas Munro
(b) Charles Cornwallis
(c) William Bentinck
(d) Henry Hardinge
16. निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
(i) अंग्रेज़ों ने भारत में पाश्चात्य शिक्षा की शुरुआत की ।
(ii) उन्होंने अंग्रेज़ी माध्यम के विद्यालय और कॉलेज खोले ।
(iii) उन्होंने सती प्रथा को खत्म करने के लिए कानून बनाए ।
(iv) उन्होंने विधवा विवाह की अनुमति नहीं दी ।
विकल्प :
(a) (i), (ii) और (iii)
(b) (ii), (iii) और (iv)
(c) (i), (iii) और (iv)
(d) (i), (ii) और (iv)
Which of the following statements are correct?
(i) The English introduced western education in India.
(ii) They set up English-medium schools and colleges.
(iii) They established laws to abolish sati system.
(iv) They did not permit widow remarriage.
Option:
(a) (i), (ii) and (iii)
(b) (ii), (iii) and (iv)
(c) (i), (iii) and (iv)
(d) (i), (ii) and (iv)
17. निम्नलिखित में से किसको 'फ्रंटियर गाँधी' कहा जाता था ?
(a) मौलाना आज़ाद
(b) खान अब्दुल गफ़्फ़ार खान
(c) गोपाल कृष्ण गोखले
(d) दादाभाई नौरोजी
Who among the following was called as 'Frontier Gandhi'?
(a) Maulana Azad
(b) Khan Abdul Ghaffar Khan
(c) Gopal Krishna Gokhale
(d) Dadabhai Naoroji
18. निम्नलिखित में से किसने संविधान सभा में महिलाओं के लिए न्याय की माँग की ?
(a) एच.जे. खांडेकर
(b) टी.ए. रामालिंगम चेट्टियार
(c) हंसा मेहता
(d) जयपाल सिंह
Who among the following demanded justice for women in the Constituent Assembly?
(a) H.J. Khandekar
(b) T.A. Ramalingam Chettiar
(c) Hansa Mehta
(d) Jaipal Singh
19. निम्नलिखित विकल्पों में से सही जोड़े का चयन कीजिए :
(a) महात्मा गाँधी - संविधान सभा के अध्यक्ष
(b) जवाहरलाल नेहरू - संविधान सभा के वकील
(c) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद - उद्देश्य प्रस्ताव पारित किया
(d) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर - प्रारूप समिति के अध्यक्ष
Select the correct pair from the following options:
(a) Mahatma Gandhi - President of Constituent Assembly
(b) Jawaharlal Nehru - Lawyer of Constituent Assembly
(c) Dr. Rajendra Prasad - Passed Objectives Resolution
(d) Dr. B. R. Ambedkar - Chairman of Drafting Committee
20. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही सुमेलित है ?
(a) झाँसी - बहादुर शाह
(b) आरा - कुँवर सिंह
(c) दिल्ली - वाजिद अली शाह
(d) अवध - लक्ष्मी बाई
Which of the following option is correctly matched ?
(a) Jhansi - Bahadur Shah
(b) Arrah - Kunwar Singh
(c) Delhi - Wajid Ali Shah
(d) Awadh - Lakshmi Bai
21. निम्नलिखित जानकारी की सहायता से अंग्रेज़ ईस्ट इंडिया कम्पनी के अफसर की पहचान कीजिए :
• वह लॉर्ड वेल्सली का चिकित्सक था
• उसने बंगाल का विस्तृत सर्वेक्षण किया
• उसने कलकत्ता में चिड़ियाघर की स्थापना की
(a) कॉलिन मैकेन्ज़ी
(b) जॉन मार्शल
(c) मार्को पोलो
(d) फ्रांसिस बुकानन
Identify the East India Company's officer with the help of following information :
• Was a physician of Lord Wellesley
• He surveyed Bengal
• He established zoo in Bengal
(a) Colin Mackenzie
(b) John Marshall
(c) Marco Polo
(d) Francis Buchanan
खण्ड ख / SECTION B
(लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न / Short-Answer Type Questions)
(6×3=18)
22. (क) हड़प्पाई शहरों की जल निकास प्रणाली शहरी नियोजन का संकेत किस प्रकार देती है ? स्पष्ट कीजिए । (3)
अथवा
(ख) हड़प्पाई लोगों द्वारा मुहरों और मुद्रांकनों का प्रयोग क्यों किया जाता था ? स्पष्ट कीजिए । (3)
(a) Explain how the drainage system of Harappan cities indicate town planning. (3)
OR
(b) Explain why the seals and sealings were used by the Harappans. (3)
23. महाभारत किस प्रकार एक गतिशील ग्रंथ है ? उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए । (3)
How is Mahabharata a dynamic text? Explain with examples. (3)
24. अलवार और नयनार परंपराओं में महिला भक्तों की भूमिका की व्याख्या कीजिए । (3)
Explain the role of women devotees in the traditions of Alvars and Nayanars. (3)
25. (क) मध्यकाल में चिश्तियों ने भारत की स्थानीय भाषाओं को किस प्रकार अपनाया ? स्पष्ट कीजिए । (3)
अथवा
(ख) अल बिरूनी की किताब-उल-हिन्द की विशिष्ट विशेषताओं की व्याख्या कीजिए । (3)
(a) How did the Chishtis adopt the local languages of India during the Medieval period? Explain. (3)
OR
(b) Explain the distinctive features of Al-Biruni's Kitab-Ul-Hind. (3)
26. 1861 के अमरीकी गृह युद्ध ने भारत में रैयत समुदाय के जीवन को कैसे प्रभावित किया ? स्पष्ट कीजिए । (3)
How did the American Civil War of 1861 affect the lives of Ryots of India? Explain. (3)
27. "कला और साहित्य ने लक्ष्मी बाई के महत्त्व को उजागर किया ।" उपयुक्त उदाहरणों सहित कथन की पुष्टि कीजिए । (3)
"Art and literature highlighted the importance of Lakshmi Bai." Support the statement with suitable examples. (3)
खण्ड ग / SECTION C
(दीर्घ-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न / Long-Answer Type Questions)
(3×8=24)
28. (क) “साँची का स्तूप प्राचीनतम समय के सर्वश्रेष्ठ संरक्षित स्मारकों में से एक है।” इस कथन की व्याख्या कीजिए । (8)
अथवा
(ख) पौराणिक हिन्दू धर्म के उदय की व्याख्या कीजिए । (8)
(a) "The Stupa at Sanchi is among the best preserved monuments of the earliest times." Explain the statement. (8)
OR
(b) Explain the growth of Puranic Hinduism. (8)
29. (क) विजयनगर साम्राज्य के चरमोत्कर्ष और पतन के कारणों की व्याख्या कीजिए । (8)
अथवा
(ख) विजयनगर साम्राज्य के शाही केन्द्र की विभिन्न विशेषताओं की व्याख्या कीजिए । (8)
(a) Explain the reasons of apogee and fall of the Vijayanagara Empire. (8)
OR
(b) Explain the distinctive features of the Royal Centre of Vijayanagara Empire. (8)
30. (क) 'नमक सत्याग्रह' के कारणों और परिणामों की परख कीजिए । (4+4=8)
अथवा
(ख) 'भारत छोड़ो आंदोलन' के कारणों और घटनाओं की परख कीजिए । (4+4=8)
(a) Examine the reasons and outcomes of the Salt Satyagraha. (4+4=8)
OR
(b) Examine the causes and events of Quit India Movement. (4+4=8)
खण्ड घ / SECTION D
(स्रोत-आधारित प्रश्न / Source-Based Questions)
(3×4=12)
31. दिए गए स्रोत को पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (1+1+2=4)
सेना के लिए हाथी पकड़ना
अर्थशास्त्र में सैनिक और प्रशासनिक संगठन के बारे में विस्तृत विवरण मिलते हैं । मिसाल के तौर पर हाथी को पकड़ने के उपाय के बारे में उसमें यह लिखा है :
हाथी वनों के संरक्षक हाथियों को पालने वाले लोगों, हाथी के पैरों में जंज़ीर बाँधने वाले लोगों, सीमारक्षकों, वनवासियों और महावतों के साथ मिलकर पाँच से सात हथिनियों की मदद से, जंगली हाथियों द्वारा गिराए गए मलमूत्र को पहचानते हुए उन्हें पकड़ने का काम करते थे ।
यूनानी स्रोतों के अनुसार, मौर्य सम्राट के पास छः लाख पैदल सैनिक, तीस हज़ार घुड़सवार तथा नौ हज़ार हाथी थे। कुछ इतिहासकार इस विवरण को अतिशयोक्तिपूर्ण मानते हैं ।
(31.1) अर्थशास्त्र के लेखक कौन हैं ? (1)
(31.2) जंगलों में हाथियों का पता कैसे लगाया जाता था ? (1)
(31.3) मौर्य शासकों द्वारा हाथियों को क्यों पकड़ा जाता था ? (2)
Read the given source and answer the questions that follow : (1+1+2=4)
Capturing elephants for the army
The Arthashastra lays down minute details of administrative and military organisation. This is what it says about how to capture elephants:
Guards of elephant forests, assisted by those who rear elephants, those who enchain the legs of elephants, those who guard the boundaries, those who live in forests, as well as by those who nurse elephants, shall, with the help of five or seven female elephants to help in tethering wild ones, trace the whereabouts of herds of elephants by following the course of urine and dung left by elephants.
According to Greek sources, the Mauryan ruler had a standing army of 600,000 foot-soldiers, 30,000 cavalry and 9,000 elephants. Some historians consider these accounts to be exaggerated.
(31.1) Who is the author of Arthashastra? (1)
(31.2) How were the elephants traced in the forests? (1)
(31.3) Why were the elephants captured by the Mauryan rulers ? (2)
32. दिए गए स्रोत को पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (1+1+2=4)
नक़द या जीन्स ?
आइन से यह एक और अनुच्छेद है :
अमील-गुज़ार सिर्फ़ नक़द लेने की आदत न डाले बल्कि फ़सल भी लेने के लिए तैयार रहे । यह बाद वाला तरीक़ा कई तरह से काम में लाया जा सकता है । पहला, कणकुतः हिंदी जुबान में कण का मतलब है, अनाज, और कुत, अंदाज़ा... अगर कोई शक हो, तो फ़सल को तीन अलग-अलग पुलिंदों में काटना चाहिए – अच्छा, मध्यम और बदतर, और इस तरह शक दूर करना चाहिए । अकसर अंदाज़ से किया गया ज़मीन का आकलन भी पर्याप्त रूप से सही नतीजा देता है । दूसरा, बटाई जिसे भाओली भी कहते हैं (में) फ़सल काट कर जमा कर लेते हैं, और फिर सभी पक्षों की मौजूदगी में व रज़ामंदी में बँटवारा करते हैं । लेकिन इसमें कई समझदार निरीक्षकों की ज़रूरत पड़ती है; वर्ना दुष्ट-बुद्धि और मक्कार धोखेबाज़ी की नीयत रखते हैं। तीसरे, खेत बटाई जब वे बीज बोने के बाद खेत बाँट लेते हैं। चौथे, लाँग बटाई फ़सल काटने के बाद, वे उसका ढेर बना लेते हैं और फिर उसे अपने में बाँट लेते हैं, और हरेक (पक्ष) अपना हिस्सा घर ले जाता है और उससे मुनाफ़ा कमाता है ।
(32.1) नक़द के अर्थ का उल्लेख कीजिए । (1)
(32.2) अमील-गुज़ार की भूमिका की व्याख्या कीजिए । (1)
(32.3) लाँग बटाई के तरीके की व्याख्या कीजिए । (2)
Read the given source and answer the questions that follow : (1+1+2=4)
Cash or Kind ?
The Ain on land revenue collection:
Let him (the amil-guzar) not make it a practice of taking only in cash but also in kind. The latter is effected in several ways. First, kankut: in the Hindi language kan signifies grain, and kut, estimates... If any doubts arise, the crops should be cut and estimated in three lots, the good, the middling, and the inferior, and the hesitation removed. Often, too, the land taken by appraisement, gives a sufficiently accurate return. Secondly, batai, also called bhaoli, the crops are reaped and stacked and divided by agreement in the presence of the parties. But in this case several intelligent inspectors are required; otherwise, the evil-minded and false are given to deception. Thirdly, khet-batai, when they divide the fields after they are sown. Fourthly, lang batai, after cutting the grain, they form it in heaps and divide it among themselves, and each takes his share home and turns it to profit.
(32.1) Explain the meaning of cash. (1)
(32.2) Explain the role of Amil-Guzar. (1)
(32.3) Explain the system of lang batai. (2)
33. दिए गए स्रोत को पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (1+1+2=4)
"अंग्रेज़ तो चले गए, मगर जाते-जाते शरारत का बीज बो गए"
सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कहा था :
यह दोहराने का कोई मतलब नहीं है कि हम पृथक निर्वाचिका की माँग इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हमारे लिए यही अच्छा है। यह बात हम बहुत समय से सुन रहे हैं । हम सालों से यह सुन रहे हैं और इसी आंदोलन के कारण अब हम एक विभाजित राष्ट्र हैं...। क्या आप मुझे एक भी स्वतंत्र देश दिखा सकते हैं जहाँ पृथक निर्वाचिका हो ? अगर आप मुझे दिखा दें तो मैं आपकी बात मान लूँगा । लेकिन अगर इस अभागे देश में विभाजन के बाद भी पृथक निर्वाचिका की व्यवस्था बनाए रखी गई तो यहाँ जीने का कोई मतलब नहीं होगा । इसलिए मैं कहता हूँ कि यह सिर्फ़ मेरे भले की बात नहीं है बल्कि आपका भला भी इसी में है कि हम अतीत को भूल जाएँ । एक दिन हम एकजुट हो सकते हैं....। अंग्रेज़ तो चले गए, मगर जाते-जाते शरारत का बीज बो गए हैं। हम इस शरारत को और बढ़ाना नहीं चाहते । (सुनिए, सुनिए) । जब अंग्रेज़ों ने यह विचार पेश किया था तो उन्होंने यह उम्मीद नहीं की थी कि उन्हें इतनी जल्दी भागना पड़ेगा। उन्होंने तो अपने शासन की सुविधा के लिए यह किया था। खैर, कोई बात नहीं । मगर अब वे अपनी विरासत पीछे छोड़ गए हैं। अब हम इससे बाहर निकलेंगे या नहीं ?
(33.1) पृथक निर्वाचिका के अर्थ को उल्लेखित कीजिए । (1)
(33.2) सरदार पटेल ने एकता पर ज़ोर क्यों दिया ? (1)
(33.3) पृथक निर्वाचिका को अंग्रेज़ों की शरारत क्यों माना गया ? (2)
Read the given source and answer the questions that follow : (1+1+2=4)
"The British element is gone, but they have left the mischief behind"
Sardar Vallabh Bhai Patel said:
It is no use saying that we ask for separate electorates, because it is good for us. We have heard it long enough. We have heard it for years, and as a result of this agitation we are now a separate nation... Can you show me one free country where there are separate electorates? If so, I shall be prepared to accept it. But in this unfortunate country if this separate electorate is going to be persisted in, even after the division of the country, woe betide the country; it is not worth living in. Therefore, I say, it is not for my good alone, it is for your own good that I say it, forget the past. One day, we may be united ... The British element is gone, but they have left the mischief behind. We do not want to perpetuate that mischief. (Hear, hear). When the British introduced this element they had not expected that they will have to go so soon. They wanted it for their easy administration. That is all right. But they have left the legacy behind. Are we to get out of it or not?
(33.1) Mention the meaning of separate electorates. (1)
(33.2) Why did Sardar Patel insist on unity? (1)
(33.3) Why was separate electorate considered a mischief by the British ? (2)
खण्ड ङ / SECTION E
(मानचित्र-आधारित प्रश्न / Map-Based Questions)
(5 अंक)
34. (34.1) भारत के दिए गए राजनीतिक रेखा-मानचित्र (पृष्ठ 23 पर) में, निम्नलिखित को उपयुक्त चिह्नों से अंकित कीजिए और उनके नाम लिखिए : (3×1=3)
(i) मथुरा - अशोक अभिलेख का एक क्षेत्र ।
(ii) राजगीर - मगध के प्राचीन राज्य की राजधानी ।
(iii) (क) चन्द्रगिरि - अराविडू वंश का शासन क्षेत्र ।
अथवा
(iii) (ख) दिल्ली - मुगल साम्राज्य की राजधानी
(34.2) इसी राजनीतिक रेखा-मानचित्र में 1857 के विद्रोह के दो केन्द्रों को A और B से अंकित किया गया है। उन्हें पहचानिए और उनके निकट खींची गई रेखाओं पर सही नाम लिखिए । (2)
(34.1) On the given political outline map of India (on page 23), locate and label the following with appropriate symbols : (3×1=3)
(i) Mathura - A place of Ashokan inscription.
(ii) Rajgir - The capital of early State of Magadha.
(iii) (a) Chandragiri - Where Aravidu dynasty ruled.
OR
(iii) (b) Delhi - Capital of Mughal Empire.
(34.2) On the same map, two centres related to the Revolt of 1857 are marked as A and B. Identify them and write their names on the lines drawn near them. (2)
नोट / Note :
निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्र. सं. 34 के स्थान पर हैं :
(The following questions are for the Visually Impaired Candidates, only in lieu of Q. No. 34 :)
(34.1) अशोक के अभिलेख पाए जाने वाले किसी एक स्थान का नाम लिखिए । (1) / Name one place where Ashokan inscription is found. (1)
(34.2) मगध राज्य का राजधानी नगर कौन-सा था ? (1) / Which was the capital town of State of Magadha? (1)
(34.3) (क) संगम वंश के शासन की राजधानी का नाम लिखिए । (1) / (a) Name the place where Sangam dynasty ruled. (1)
अथवा / OR
(34.3) (ख) उत्तर प्रदेश में मुगल साम्राज्य की राजधानी का नाम लिखिए । (1) / (b) Name the capital of Mughal Empire in Uttar Pradesh. (1)
(34.4) 1857 के विद्रोह के किन्हीं दो केन्द्रों का उल्लेख कीजिए । (2) / Mention any two centres of Revolt of 1857. (2)
History Question Paper CBSE Board Class 12 with Free pdf Download link All sets
Previous Year Question paper Class 12 with Free PDF download Link
hindi elective question paper cbse board class 12
HINDI CORE QUESTION PAPER