CBSE CLASS 12 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
Legal Studies - 2026
सामान्य निर्देश:
प्रश्न-पत्र के 4 खण्ड हैं - क, ख, ग और घ।
1.1 खण्ड क - 20 अंकों के 20 बहुवैकल्पिक प्रश्न हैं।
1.2 खण्ड ख - प्रत्येक 2 अंकों वाले 8 लघु उत्तर प्रकार के प्रश्न हैं।
1.3 खण्ड ग - प्रत्येक 3 अंकों वाले 8 प्रश्न हैं।
1.4 खण्ड घ - प्रत्येक 5 अंकों वाले 4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं।
प्रश्न-पत्र में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं, हालाँकि समग्र विकल्प नहीं है।
General Instructions:
The Question Paper contains 4 sections - A, B, C and D.1.1 Section-A contains 20 Multiple Choice Questions for 20 marks.1.2 Section-B contains 8 Short Answer Type Questions for 2 marks each.1.3 Section-C contains 8 questions for 3 marks each.1.4 Section-D contains 4 Long Answer Type Questions for 5 marks each.
Internal choice is given in the paper. There is no overall choice.
खण्ड - क / SECTION - A
निम्नलिखित में से कौन सा जोड़ा (pair) सही मेलित है?
(A) भारत के प्रथम महान्यायवादी (अटर्नी जनरल) - के. के. वेणुगोपाल
(B) सबसे नया उच्च न्यायालय - कलकत्ता
(C) भारतीय उच्चतम न्यायालय - 34 न्यायाधीश
(D) सिविल विधिक प्रणाली - न्यायाधीश निर्मित कानून
Which of the following pairs is correctly matched?
(A) First Attorney General of India - K.K. Venugopal
(B) Newest High Court - Calcutta
(C) Supreme Court of India - 34 Judges
(D) Civil Law System - Judge made Laws
प्रिया ने एक राष्ट्रीयकृत बैंक में अपना बचत खाता खोला है। खाते में पर्याप्त जमा धनराशि होने के बावजूद उसके द्वारा जारी अनेक चेक अस्वीकार कर दिये गये जिससे उसको वित्तीय नुकसान हुआ और परेशानी हुई। उसके द्वारा बार-बार बैंक को लिखित शिकायतें करने के बाद भी उनका कोई उत्तर नहीं दिया गया तो एक सरल, बिना खर्च वाली प्रणाली के द्वारा ग्राहकों और बैंकों के बीच विवादों को हल करने के लिये भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा स्थापित एक स्वतंत्र प्राधिकरण के पास वह गईं।
प्रिया किस प्राधिकरण के पास गई?
(A) लोकपाल
(B) लोक आयुक्त
(C) बैंकिंग ओम्बड्समैन (Ombudsman)
(D) उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (Consumer Disputes Redressal Commission)
Priya maintained a savings account with a nationalised bank. Despite maintaining sufficient balance, several cheques issued by her were dishonoured, causing her financial loss and embarrassment. When her repeated written complaints to the bank went unanswered, she approached an independent authority established by the Reserve Bank of India to resolve disputes between customers and banks through a simple, cost-free mechanism.
Which authority did Priya approach?
(A) Lokpal
(B) Lokayukta
(C) Banking Ombudsman
(D) Consumer Disputes Redressal Commission
अतुल अपना कॉटेज (cottage) बिनोद को 5 लाख में बेचने को राजी हो जाता है।
यह करार केवल तभी संविदा (contract) बन सकता है जब
(A) पेशकश (offer) और स्वीकृति (acceptance) लिखित रूप में हों।
(B) दोनों पक्ष, गवाहों के सामने करार (agreement) पर हस्ताक्षर करें।
(C) करार, विधि द्वारा लागू करने योग्य हो।
(D) स्वीकृति के तुरंत बाद प्रतिफल (धनराशि) (consideration) का भुगतान कर दिया हो।
Atul agrees to sell his cottage to Binod for 5 lakhs.
This agreement becomes a contract only when
(A) The offer and acceptance are in writing.
(B) Both parties sign the agreement before witnesses.
(C) The agreement is enforceable by law.
(D) The consideration is paid immediately after acceptance.
इस प्रश्न में दो कथन हैं - अभिकथन (A) और तर्क (R)। दिये गये कोड के प्रयोग से सही उत्तर चुनिये:
अभिकथन (A): सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 89 विचारण (trial) कार्यवाही से पहले विवादों को माध्यस्थम (arbitration), मध्यकता (mediation) या सुलह (conciliation) जैसे वैकल्पिक विवाद समाधान पद्धतियों को भेजने की स्वीकृति न्यायालयों को देती है।
तर्क (R): सिविल प्रक्रिया संहिता की धारा 89 के अंतर्गत न्यायालयों का उद्देश्य मुकदमे (litigation) के खर्चों में कमी लाना और विवादों के शीघ्रतर और मैत्रीपूर्ण समाधान को सुनिश्चित करना है।
(A) दोनों (A) और (R) सही हैं और (A) का सही स्पष्टीकरण (R) है।
(B) दोनों (A) और (R) सही हैं, परंतु (A) का सही स्पष्टीकरण (R) नहीं है।
(C) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
The question contains two statements - Assertion (A) & Reason (R). Choose the correct answer using the codes below:
Assertion (A): Section 89 of the CPC allows courts to refer disputes to alternative dispute resolution methods like arbitration, mediation or conciliation before proceeding with trial.
Reason (R): Courts under Section 89 of the CPC aim to reduce litigation costs and ensure faster and amicable settlement of disputes.
(A) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).
(B) Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A).
(C) (A) is true, but (R) is false.
(D) (A) is false, but (R) is true.
ईस्टर्न एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमि. और सनराइज ट्रेडर्स नामक दो कंपनियाँ जैविक मसालों (organic spices) की आपूर्ति के लिये एक संविदा करते हैं। उनके करार में एक माध्यस्थम अनुच्छेद (arbitration clause) है जो यह बताता है कि "गुणवत्ता (quality), मात्रा (quantity) या वितरण (delivery)" के मामलों से उत्पन्न किसी विवाद का निवारण माध्यस्थम के द्वारा किया जाएगा।
वितरण में देरी के बारे में उत्पन्न एक विवाद के बाद आपसी सहमति से एक मध्यस्थ नियुक्त किया गया।
सुनवाई के दौरान, ईस्टर्न एक्सपोर्ट्स ने सनराइज ट्रेडर्स पर कर अपवंचन (Tax evasion) और अधिक धनराशि का बीजक बनाने (over-invoicing) का आरोप लगाया और माध्यस्थ (arbitrator) ने अपने अंतिम निर्णय को तैयार करते समय इन आक्षेपों को शामिल किया। उसने सनराइज ट्रेडर्स को वितरण में देरी के लिये ही नहीं बल्कि "कराधान मानदण्डों का अनुपालन न करने" के लिये भी हर्जाने (damages) का भुगतान करने का निर्देश दिया।
सनराइज ट्रेडर्स ने न्यायालय में निर्णय को चुनौती दी और तर्क दिया कि माध्यस्थ ने अपने प्राधिकार के बाहर जाकर कार्य किया है।
निम्नलिखित में से कौन सर्वाधिक उचित कानूनी आधार है जिससे माध्यस्थ के निर्णय को रद्द किया जा सके?
(A) माध्यस्थम करार करने में पार्टी की अक्षमता।
(B) माध्यस्थ की अनुचित नियुक्ति
(C) निर्णीत विवाद, माध्यस्थम करार की परिसीमा से बाहर है।
(D) यह निर्णय समग्र रूप से लोक नीति (public policy) का उल्लंघन करता है।
Two companies, Eastern Exports Pvt. Ltd. and Sunrise Traders, entered into a contract for the supply of organic spices. Their agreement contained an arbitration clause stating that any dispute "arising out of quality, quantity, or delivery" would be settled by arbitration.
After a dispute arose regarding late delivery, an arbitrator was mutually appointed.
During the hearings, Eastern Exports accused Sunrise Traders of tax evasion and over-invoicing and the arbitrator included those allegations while making his final decision. He directed Sunrise Traders to pay damages not only for delay in delivery but also for "non-compliance with taxation norms."
Sunrise Traders challenged the award in court, arguing that the arbitrator had acted beyond his authority.
Which of the following is the most appropriate legal ground on which the arbitral award can be set aside?
(A) Incapacity of a party to enter into the arbitration agreement.
(B) Improper appointment of the arbitrator.
(C) The dispute decided falls outside the scope of the arbitration agreement.
(D) The award violates public policy at large.
अपकृत्य कानून (law of torts) में क्षतिपूर्तियों (damages) को अनिर्धारित (unliquidated) क्षतिपूर्ति कहा गया है क्योंकि
(A) गलत घटना के बाद पक्षों के बीच सहमति द्वारा इनका निर्धारण किया जाता है।
(B) इनका निर्धारण पहले ही (in advance) नहीं किया जा सकता और न्यायालय के आकलन पर नुकसान निर्भर करता है।
(C) इनका निर्णय तभी लिया जाता है जब गलती जानबूझकर की गई हो।
(D) वह हमेशा वादी (plaintiff) द्वारा सिद्ध किये गये वास्तविक वित्तीय नुकसान के बराबर होती है।
In the law of torts, damages are termed unliquidated because
(A) They are decided by agreement between the parties after the wrong occurs.
(B) They cannot be fixed in advance and depend on the court's assessment of loss.
(C) They are awarded only when the wrong is intentional.
(D) They are always equal to the actual financial loss proved by the plaintiff.
एक पेशेवर रसोइया (शेफ) अंकिता ने विदेशी पेयों (exotic drinks) की आपूर्ति के लिये एक स्थानीय कैफे के साथ करार किया। इस करार में उसके द्वारा एक असाधारण (rare) जड़ी-बूटी (herb) का आयात करना था। इस ऑर्डर को पूरा करने से पहले ही भारतीय कानून के अंतर्गत इस जड़ी-बूटी के आयात पर प्रतिबंध लग गया। यह समझते हुए कि आयात करना अवैधानिक होगा, अंकिता ने कैफे को सूचित किया कि वह संविदा को पूरा नहीं कर पायेगी। कैफे ने आग्रह किया कि संविदा वैध है और आपूर्ति की माँग की।
इस मामले में संविदा के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
(A) संविदा पूरी करने के लिये अंकिता को कानूनी तौर पर बाध्य किया जा सकता है।
(B) संविदा अमान्य (void) है क्योंकि इसमें अवैधानिक कार्य करना निहित है।
(C) संविदा पूरी न करने के लिये कैफे का मालिक हर्जाने का दावा कर सकता है।
(D) संविदा वैध है और लागू करने योग्य है क्योंकि दोनों पक्ष स्वेच्छा से राजी थे।
Ankita, a professional chef, entered into an agreement with a local cafè to supply exotic drinks. The agreement required her to import a rare herb. Before she could fulfil the order, the import of this herb was banned under Indian law. Realizing that importing it would be illegal, Ankita informed the café that she could not perform the contract. The café insisted that the contract was valid and demanded delivery.
Which of the following statements is correct regarding the contract in this case?
(A) Ankita can be legally compelled to perform the contract.
(B) The contract is void because it involves performing an illegal act.
(C) The café owner can claim damages for non-performance.
(D) The contract is valid and enforceable because both parties agreed voluntarily.
शहर के बाहरी छोर पर श्री शर्मा का एक फार्म हाऊस है। एक दोपहर को उसका पड़ोसी श्री कपूर चारदीवारी (boundary wall) की नाप लेने के लिये, जो वह अपनी संपत्ति में बनाने की योजना कर रहा था, श्री शर्मा के फार्म हाऊस के परिसर में घुस गया। श्री शर्मा ने इसके लिये कोई अनुमति नहीं दी थी। नाप लेते समय श्री कपूर अकस्मात फूलों की कुछ क्यारियों में चला गया और इससे मामूली नुकसान हुआ। इसके बारे में पूछे जाने पर श्री कपूर ने तर्क दिया कि वह केवल अपनी भूमि की नाप ले रहा था और किसी भी नुकसान का उसका इरादा नहीं था।
श्री कपूर के कार्य के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
(A) श्री कपूर ने जमीन में अतिक्रमण किया है क्योंकि वह बिना अनुमति के श्री शर्मा की भूमि पर चला गया था।
(B) श्री कपूर को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि उसका इरादा श्री शर्मा को नुकसान पहुँचाने का नहीं था।
(C) फूलों की क्यारियों को मामूली नुकसान होना कोई महत्वपूर्ण नहीं है और कानूनी कार्रवाई के योग्य नहीं है।
(D) कोई कार्रवाई करने के लिये श्री शर्मा को अपना वित्तीय नुकसान सिद्ध करना चाहिये।
Mr. Sharma owns a farmhouse on the outskirts of the city. One afternoon, his neighbour, Mr. Kapoor, entered the farmhouse premises to take measurements for a boundary wall he was planning on his own property. Mr. Sharma had not given any permission for this. While taking the measurements, Mr. Kapoor accidentally stepped on some flower beds and caused minor damage. When confronted, Mr. Kapoor argued that he was only measuring his own property and did not intend any harm.
Which of the following statements is correct regarding Mr. Kapoor's actions?
(A) Mr. Kapoor has committed trespass to land, because he entered Mr. Sharma's property without consent.
(B) Mr. Kapoor cannot be held liable since his intention was not to harm Mr. Sharma.
(C) Minor damage to the flower beds makes the act insignificant and not legally actionable.
(D) Mr. Sharma must prove financial loss to take any action.
बढ़ते हुए उत्सर्जन (emissions) और कूड़े कचरे पर लोगों की चिंता को देखते हुए एक विनिर्माण कंपनी ईको ग्रीन इंडस्ट्रीज ने हाल ही में अपने प्रचालन कार्यों (operations) की पुनरीक्षा की। प्रबंधन ने सौर ऊर्जा पैनल की स्थापना, औद्योगिक मल-जल शोधन और जैविक रूप से (स्वयं) नष्ट होने वाले पैकिंग सामग्रियों को अपनाने का निर्णय लिया। यद्यपि इन उपायों के लिये भारी निवेश की आवश्यकता है, फिर भी कंपनी ने दीर्घकालिक विकास और सामुदायिक कल्याण के लिये इनका औचित्य माना।
ईको ग्रीन इंडस्ट्रीज का यह नया कार्य निरंतर विकास के निम्नलिखित विचारों में से किसे सर्वाधिक रूप से प्रदर्शित करता है?
(A) भावी पर्यावरणिक आवश्यकताओं के ऊपर वर्तमान आर्थिक लाभों को प्राथमिकता देना।
(B) ऐसा विकास प्राप्त करना जो भावी पीढ़ियों को नुकसान पहुँचाये बिना वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करता है।
(C) प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिये औद्योगिक क्रियाकलापों को पूर्णतः रोक देना।
(D) पर्यावरण अनुकूल पद्धतियों के कार्यान्वयन के लिये पूर्णतः सरकारी सहायता पर निर्भर रहना।
Eco Green Industries, a manufacturing company, has recently reviewed its operations after facing public concern over rising emissions and waste generation. The management decided to install solar panels, recycle industrial water and switch to biodegradable packaging materials. Although these steps required heavy investment, the company justified them as essential for long-term growth and community well-being.
Eco Green Industries' new approach best represents which of the following ideas of sustainable development?
(A) Prioritizing present economic gains over future environmental needs.
(B) Achieving development that meets present needs without harming future generations.
(C) Halting industrial activities completely to preserve natural resources.
(D) Relying solely on government aid for implementing eco-friendly practices.
एक युवा फैक्टरी कर्मचारी रमेश को एक मामूली चोरी के मामले में पूछताछ के लिये पुलिस ने हिरासत में लिया गया। उसको निरोध (detention) का कारण बताया गया था और 24 घंटे के अंदर उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। परंतु उसकी हिरासत के समय के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा उसे गंभीर यातनायें दी गईं जिससे गंभीर चोटें पहुँचीं। जब बाद में इस मामले को उच्च न्यायालय के सामने लाया गया तो यह माना गया कि इस प्रकार के बर्ताव से नागरिक के सर्वाधिक मूलभूत संवैधानिक अधिकारों का हनन हुआ है।
यद्यपि रमेश की गिरफ्तारी की प्रक्रिया में वैधानिक अपेक्षाओं का अनुपालन किया गया था, फिर भी किस संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन किया गया?
(A) अनुच्छेद 14 - समानता का अधिकार
(B) अनुच्छेद 20 - अपराधों के आरोपी व्यक्तियों के अधिकारों का संरक्षण
(C) अनुच्छेद 21 - जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का संरक्षण
(D) अनुच्छेद 22 - मनमानी गिरफ्तारी और निरोधन से सुरक्षा
Ramesh, a young factory worker, was taken into police custody for questioning regarding a minor theft case. He was informed of the reason for detention and was produced before a magistrate within 24 hours. However, during his time in custody, he was subjected to severe physical torture by police officers, resulting in serious injuries. When the matter was later brought before the High Court, it held that such treatment violated one of the most fundamental constitutional rights of a citizen.
Although Ramesh's arrest procedure followed legal requirements, which constitutional right was still violated?
(A) Article 14 - Right to equality.
(B) Article 20 - Protection of rights of persons accused of crimes.
(C) Article 21 - Protection of life and personal liberty.
(D) Article 22 - Safeguards against arbitrary arrest and detention.
रोहन और मीरा ने डिज़ाइन क्राफ्ट इंटेरियर्स नाम से एक लिमिटेड लाइबिलिटी पार्टनरशिप (LLP) की स्थापना की जिसमें प्रत्येक ने 5 लाख रुपये का निवेश किया। एक मुवक्किल (ग्राहक) परियोजना (client project) के निष्पादन के दौरान रोहन से एक गंभीर भूल हो गई जिससे 15 लाख का नुकसान हुआ। मुवक्किल (ग्राहक) ने LLP से पूरी क्षतिपूर्ति की माँग की।
ऐसी परिस्थिति में मीरा की देनदारी क्या होगी?
(A) अपनी हिस्सेदारी के अनुसार नुकसान के लिये 7.5 लाख का भुगतान करने के लिये मीरा व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होगी।
(B) LLP में उसके सहमत पूँजी अंशदान तक ही मीरा की देनदारी सीमित होगी।
(C) मीरा की देनदारी केवल तब होगी यदि वह गलती के कार्य में सीधे शामिल हो।
(D) रोहन के कार्य के प्रति मीरा संयुक्त रूप से जिम्मेदार होगी क्योंकि दोनों भागीदार (partners) हैं।
Rohan and Meera formed an Limited Liability Partnership (LLP) called Design Craft Interiors. Each invested 5 lakh. While executing a client project, Rohan made a serious error, leading to a loss of 15 lakh. The client demanded full compensation from the LLP.
What will be Meera's liability in this situation?
(A) Meera will be personally liable to pay 7.5 lakh as her share in the loss.
(B) Meera's liability will be limited to her agreed capital contribution in the LLP.
(C) Meera will be liable only if she was directly involved in the wrongful act.
(D) Meera will be jointly liable for Rohan's act as both are partners.
चोरी के संदेह में राहुल को पुलिस हिरासत में लिया गया। कुछ दिन के बाद उसके परिवार को सूचित किया गया कि हिरासत में उसकी मौत हो गई है। पुलिस का दावा था कि उसने आत्महत्या की है, परंतु उसके परिवार ने पुलिस कर्मचारियों द्वारा यातना दिये जाने का आरोप लगाया। एक गैर सरकारी संगठन राष्ट्रीय स्तर के एक सांविधिक निकाय के पास पहुँचा जो हिरासत में मौतों का स्वतः संज्ञान ले सकता है, सरकार से रिपोर्ट माँग सकता है और क्षतिपूर्ति की सिफारिश कर सकता है या दोषी कर्मचारियों के अभियोजन (prosecution) की सिफारिश कर सकता है।
निम्नलिखित निकायों में से किसके पास ऐसी शक्तियाँ हैं?
(A) भारत का उच्चतम न्यायालय (Supreme Court)
(B) केन्द्रीय सतर्कता आयोग (Central Vigilance Commission)
(C) राज्य मानवाधिकार आयोग (State Human Rights Commission)
(D) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (National Human Rights Commission)
Rahul was taken into police custody on suspicion of theft. A few days later, his family was informed that he had died while in custody. The police claimed it was a case of suicide, but his family alleged torture by police officials. A non-governmental organization approached a statutory body at the national level that can take suo motu cognizance of custodial deaths, seek reports from the government and recommend compensation or prosecution of the erring officials.
Which of the following bodies has such powers?
(A) Supreme Court of India
(B) Central Vigilance Commission
(C) State Human Rights Commission
(D) National Human Rights Commission
अभिकथन (A): गरीबी, लैंगिक समानता और पर्यावरणिक संरक्षण जैसे मुद्दों को उठाकर सतत विकास लक्ष्य (SDGs) मानवाधिकारों की प्राप्ति को बढ़ावा देते हैं।
तर्क (R): सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में किसी राज्य द्वारा की गई प्रगति, मानवाधिकार दायित्वों को पूरा करने में योगदान करती है।
सही विकल्प चुनिये:
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (A) का सही स्पष्टीकरण (R) है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (A) का सही स्पष्टीकरण (R) नहीं है।
(C) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
Assertion (A): The Sustainable Development Goals (SDGs) promote the realization of human rights by addressing issues such as poverty, gender equality and environmental protection.
Reason (R): Progress made by a State in achieving SDGs contributes to fulfilling its human rights obligations.
Choose the correct option:
(A) Both (A) and (R) are true, and (R) is the correct explanation of (A).
(B) Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A).
(C) (A) is true, but (R) is false.
(D) (A) is false, but (R) is true.
एक प्रसिद्ध सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर (social media influencer) अनन्या ने एक वीडियो पोस्ट किया और दावा किया कि "स्पाइस विल्ला" (Spice Villa) नामक एक रेस्तरां स्वास्थ्य के लिये हानिकारक भोजन देता है और कालातीत (expired) सामग्रियों का प्रयोग करता है। यह पोस्ट बहु-प्रचारित (viral) हो गई और इसके कारण रेस्तरां की बिक्री में काफी कमी हो गई। बाद में यह सिद्ध हुआ कि अनन्या कभी भी रेस्तरां में नहीं गई और उसके दावे झूठे थे। रेस्तरां ने उसके विरुद्ध मामला दायर किया।
इस मामले में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही तरह कानूनी स्थिति को बताता है?
(A) अनन्या का कथन मानहानि के समान है क्योंकि यह झूठा था और इसने रेस्तरां की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचाया।
(B) अनन्या का कथन मानहानि नहीं है क्योंकि वह मात्र अपने बोलने की स्वतंत्रता (freedom of speech) का उपयोग कर रही थी।
(C) अनन्या का कथन मानहानि नहीं है क्योंकि उसके कथन से कोई शारीरिक नुकसान नहीं हुआ।
(D) अनन्या का कथन मानहानि का मामला नहीं बनता यदि अनन्या यह सिद्ध कर पाती कि उसका कथन सही था।
A well-known social media influencer, Ananya, posted a video claiming that a restaurant, "Spice Villa," serves unhygienic food and uses expired ingredients. The post went viral, leading to a significant drop in the restaurant's sales. Later, it was proved that Ananya had never visited the restaurant and her claims were false. The restaurant filed a case against her.
Which of the following statements correctly identifies the legal position in this case?
(A) Ananya's statement amounts to defamation as it was false and harmed the restaurant's reputation.
(B) Ananya's statement is not defamation because she was merely exercising her freedom of speech.
(C) Ananya's statement is not defamation since the statement did not cause physical harm.
(D) Ananya's statement would not be defamation if Ananya could prove that her statement was true.
रोहन नामक दुकानदार को, जानबूझकर ऐसे मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने के लिए जो कि उपभोक्ताओं को गंभीर नुकसान पहुँचा सकते हैं, पकड़ा गया। न्यायालय ने यह सुनिश्चित करने के लिये कि बाजार में अन्य लोग भी ऐसे ही अपराध न करें उस पर आर्थिक दण्ड और कारावास की सजा दी।
आपराधिक कानून का कौन सा उद्देश्य न्यायालय की कार्रवाई को प्राथमिक रूप से प्रदर्शित करता है?
(A) प्रतिशोध/अपराध की सजा (Retribution)
(B) निवारण (Deterrence)
(C) पुनर्वास (Rehabilitation)
(D) अक्षमता (Incapacitation)
Rohan, a shopkeeper, was caught intentionally selling adulterated food products that could cause serious harm to consumers. The court imposed a fine and imprisonment to ensure that others in the market refrain from committing similar offences.
Which objective of criminal law does the court's action primarily reflect?
(A) Retribution
(B) Deterrence
(C) Rehabilitation
(D) Incapacitation
एक जमीन के टुकड़े पर अपने स्वामित्व का दावा करते हुए रवि ने सुरेश के विरुद्ध एक मुकदमा दायर किया। जब मामला अभी भी न्यायालय में लंबित था, सुरेश ने यह जमीन मीरा को बेच दी। बाद में न्यायालय ने रवि के पक्ष में फैसला दिया। मीरा ने इस आधार पर दावा किया कि उसने वैधानिक रूप से यह संपत्ति खरीदी थी। निम्नलिखित में से कौन सर्वोत्तम रूप से इसकी वैधानिक स्थिति को स्पष्ट करता है?
(A) मीरा की खरीददारी वैध है क्योंकि अंतिम फैसला आने से पहले ही विक्रय विलेख (sale deed) तैयार हो चुका था।
(B) यह हस्तान्तरण अमान्य है क्योंकि मामले के लंबित होने के दौरान संपत्ति बेची नहीं जा सकती।
(C) हस्तान्तरण अमान्य नहीं है परंतु लंबित मुकदमे के फैसले पर निर्भर है।
(D) हस्तान्तरण वैध है क्योंकि मीरा मूल मुकदमे की पक्षकार नहीं थी।
Ravi filed a suit against Suresh claiming ownership of a piece of land. While the case was still pending in court, Suresh sold the same land to Meera. Later, the court ruled in Ravi's favour. Meera claimed ownership on the ground that she had purchased the property lawfully.
Which of the following best explains the legal position?
(A) Meera's purchase is valid as the sale deed was executed before the final judgment.
(B) The transfer is void because property cannot be sold during the pendency of a case.
(C) The transfer is not void but remains subject to the outcome of the pending litigation.
(D) The transfer is valid since Meera was not a party to the original suit.
स्पीड हॉल लिमि. (Speed Haul Ltd.) नामक एक लॉजिस्टिक कंपनी ने आपूर्ति (डिलीवरी) मार्गों को अनुकूलतम बनाने और ईंधन की लागत काफी कम करने वाले एक अनूठे सॉफ्टवेयर अल्गोरिथ्म को तैयार करने में पाँच वर्ष लगाये। कंपनी ने अल्गोरिथ्म को गोपनीय रखा और सीमित कर्मचारियों को इसकी सुविधा दी। इसकी गोपनीयता बनाये रखने के लिये अल्गोरिथ्म को पेटेंट (एकस्व अधिकृत) नहीं किया गया। बाद में एक डेटा एनालिस्ट (आँकड़ा विश्लेषक) ने त्यागपत्र देने से पहले कोड का हिस्सा नकल कर लिया और एक विरोधी कंपनी को बेच दिया जिसने अपने लॉजिस्टिक कार्यों के लिये इसका उपयोग शुरू कर दिया।
इस मामले में निम्नलिखित में से कौन सा कथन वैधानिक स्थिति को सही रूप में स्पष्ट करता है?
(A) गोपनीयता की संविदात्मक और न्यायसंगत (equitable) बाध्यताओं के अंतर्गत संरक्षित व्यापार गोपनीयता के रूप में अल्गोरिथ्म शर्तें पूरी करता है।
(B) विश्लेषक (analyst) इसके निर्माता के रूप में स्वामित्व का दावा कर सकता है क्योंकि अपनी सेवा के दौरान उसने सॉफ्टवेयर तैयार करने में योगदान किया।
(C) विशिष्ट व्यापार गोपनीयता संविधि (कानून) के अभाव के कारण भारत में व्यापार गोपनीयताओं को कोई वैधानिक संरक्षण नहीं है।
(D) अल्गोरिथ्म के प्रयोग से दूसरों को कानूनी रूप से रोकने के लिये कंपनी को एकस्व अधिकार (patent) प्राप्त करना चाहिए।
A logistics company, Speed Haul Ltd., spent five years developing a unique software algorithm that optimizes delivery routes and significantly reduces fuel costs. The company kept the algorithm confidential and restricted employee access. The algorithm was not patented to maintain its secrecy. Later, a data analyst copied part of the code before resigning and sold it to a rival firm, which began using it for its own logistics operations.
Which of the following statements correctly explains the legal position in this case?
(A) The algorithm qualifies as a trade secret protected under contractual and equitable obligations of confidentiality.
(B) The analyst can claim ownership as the creator since he contributed to developing the software during employment.
(C) Trade secrets have no legal protection in India due to the absence of a specific trade secret statute.
(D) The company must obtain a patent to legally prevent others from using the algorithm.
कथन I: भारतीय राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (NLSIU), बैंगलुरु की स्थापना ने भारत में कानूनी शिक्षा में सुधारों का शुभारंभ किया।
कथन II: एम.सी. सीतलवाड ने विधिक शिक्षा (कानूनी शिक्षा) में सुधार के आन्दोलन का नेतृत्व किया और वह भारतीय राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना में सहायक रहे।
(A) कथन I और कथन II दोनों सही हैं।
(B) कथन I और कथन II दोनों गलत हैं।
(C) कथन I सही है, परंतु कथन II गलत है।
(D) कथन I गलत है, परंतु कथन II सही है।
Statement I: The establishment of National Law School of India University (NLSIU), Bengaluru, marked the beginning of reform of legal education in India.
Statement II: M.C. Setalvad pioneered the movement for reform in legal education and was instrumental in setting up NLSIU.
(A) Both Statement I and Statement II are true.
(B) Both Statement I and Statement II are false.
(C) Statement I is true, but Statement II is false.
(D) Statement I is false, but Statement II is true.
दिल्ली उच्च न्यायालय में 15 वर्षों से प्रैक्टिस कर रहे एक प्रसिद्ध वकील श्री राघव को उनके असाधारण ज्ञान और संवैधानिक कानून में योगदान के लिये न्यायालय द्वारा हाल ही में वरिष्ठ अधिवक्ता (Senior Advocate) नियुक्त किया गया।
इसके तुरंत बाद उनके एक मुवक्किल (clients) ने व्यक्तिगत रूप से एक शपथपत्र (affidavit) तैयार करने और एक जिला न्यायालय के समक्ष एक सिविल मामले में वकालतनामा दायर करने का उनसे अनुरोध किया। राघव ने इस विश्वास के साथ कि उनके अपने अनुभव के आधार पर वह स्वतंत्र रूप से मामले को संचालित कर सकते हैं, इस अनुरोध को स्वीकार किया।
अधिवक्ता अधिनियम, 1961 की धारा 16 के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन सा कथन इस स्थिति में सही रूप से लागू होता है?
(A) एक वरिष्ठ अधिवक्ता एक साधारण अधिवक्ता के सभी कार्य कर सकता है।
(B) एक वरिष्ठ अधिवक्ता मुवक्किल के लिये सीधे ही वकालतनामा या ड्राफ्ट प्लीडिंग्स दायर नहीं कर सकता।
(C) एक वरिष्ठ अधिवक्ता केवल उच्चतम न्यायालय के सामने पेश हो सकता है।
(D) एक वरिष्ठ अधिवक्ता केवल भारतीय बार कौंसिल के माध्यम से मामले स्वीकार कर सकता है।
Raghav, a well-known lawyer with 15 years of practice before the Delhi High Court, was recently designated as a Senior Advocate by the court for his exceptional knowledge and contribution to constitutional law.
Soon after, one of his clients requested him to personally draft an affidavit and file a Vakalatnama in a civil matter before a district court. Raghav agreed, believing that his experience allowed him to handle the matter independently.
Under Section 16 of the Advocates Act, 1961, which statement correctly applies to this situation?
(A) A Senior Advocate can perform all the functions of an ordinary advocate.
(B) A Senior Advocate cannot file a Vakalatnama or draft pleadings directly for a client.
(C) A Senior Advocate can appear only before the Supreme Court.
(D) A Senior Advocate may accept cases only through the Bar Council of India.
भारत में पेशेवर अधिवक्ता श्री रोहित राजमार्गों के समीप के दुर्घटना-संभावित क्षेत्रों की अधिकतर यात्रा करता है। जब कभी भी उसे सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलती है, वह अस्पताल जाता है, पीड़ित व्यक्ति के परिवार से मिलता है और प्रदान की गई धनराशि के एक निश्चित प्रतिशत के बदले में उनके मुआवजों के दावों को संचालित करने की पेशकश करता है। उसका तर्क है कि वह केवल "लोगों को उनके कानूनी अधिकारों" के बारे में जानकारी दे रहा है।
निम्नलिखित में से कौन रोहित के आचरण का सर्वोत्तम उल्लेख करता है?
(A) यह वैध है यदि पीड़ित व्यक्ति स्वेच्छा से उसकी सेवाओं को चुनते हैं।
(B) यह जायज (स्वीकार्य) है क्योंकि वह दुर्घटना-पीड़ितों के बीच कानूनी जागरूकता को बढ़ावा दे रहा है।
(C) यह मुवक्किल को गोपनीयता के उल्लंघन के समान हो सकता है यदि ऐसे मामलों का बाद में प्रचार किया जाय।
(D) यह अनैतिक है क्योंकि इसमें कानूनी पेशे का लालच और व्यापारीकरण निहित है।
Rohit, a practicing advocate in India, often visits accident-prone areas near highways. Whenever he learns of a road accident, he rushes to the hospital, approaches the victims' families and offers to "handle" their compensation claims in return for a fixed percentage of the awarded amount. He argues that he is merely "informing people of their legal rights".
Which of the following best describes Rohit's conduct?
(A) It is valid if the victims voluntarily choose his services.
(B) It is permissible as he is promoting legal awareness among victims.
(C) It may amount to breach of client confidentiality if such cases are later publicised.
(D) It is unethical because it involves solicitation and commercialisation of the legal profession.
खण्ड - ख / SECTION - B
भारत के राष्ट्रपति एक उच्च न्यायालय में एक नये न्यायाधीश की नियुक्ति कर रहे हैं। नियुक्ति को अंतिम रूप देने के लिये वह केवल भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श करते हैं। क्या यह संवैधानिक रूप से वैध है? कानूनी उपबंधों का उल्लेख करते हुए अपने उत्तर को सही सिद्ध कीजिये।
The President of India is appointing a new judge to a High Court. He consults only Chief Justice of India for finalising the appointment. Is this constitutionally valid? Justify your answer by referring to legal provisions.
आरव भारत में एक आपराधिक मामले का आरोपी है। उसका वकील न्यायालय में साक्ष्य जुटाने, गवाहों से जिरह (cross examination) करने और उसका बचाव करने संबंधी कार्य सक्रिय रूप से कर रहा है। आरव के ध्यान में आता है कि न्यायाधीश प्रस्तुत किये गये साक्ष्यों के आधार पर ही मामले को देख रहा है और मूल्यांकन कर रहा है और कार्यवाही में अधिक दखलंदाजी नहीं कर रहा है।
बताइये कि आरव का परीक्षण कौन सी वैधानिक प्रणाली पर आधारित है और इस प्रणाली का एक लाभ क्या है?
Aarav is accused in a criminal case in India. His lawyer is actively involved in collecting evidence, cross examining witnesses and defending him in court. Aarav notices that the judge is only observing and evaluating the case on the basis of evidence presented, not interfering much in proceedings.
Identify the type of legal system Aarav's trial is based on and state one advantage of this system.
(a) ऋषभ इस इरादे से मनोज को शीशम के पेड़ बेचता है कि वह फर्नीचर बनाने के लिये इनको काटेगा और इनका उपयोग करेगा।
कानूनी तर्क देते हुए बेची संपत्ति का वर्गीकरण कीजिए कि यह चर (movable) संपत्ति है या अचर (Immovable) संपत्ति है।
अथवा
(b) रीमा एक मौलिक कविता लिखती है और अपने ब्लॉग (blog) में डाल देती है। उसकी अनुमति के बिना एक पत्रिका इस कविता को पुनः प्रकाशित कर देती है, यद्यपि लेखिका के रूप में उसी के नाम का उल्लेख किया गया है परंतु उसको कोई भुगतान नहीं किया जाता और कॉपी राइट अधिकारी भी नहीं बताया जाता।
क्या पत्रिका द्वारा कॉपी राइट अधिनियम, 1957 के अंतर्गत रीमा के किसी अधिकार का उल्लंघन किया गया है। कारण बताते हुए इसे स्पष्ट कीजिये।
(a) Rishabh sells a grove of Shisham trees to Manoj with the intention that Manoj will cut and use them for making furniture.
Classify the property sold as movable and immovable giving legal reasoning.
OR
(b) Reema, a poet writes an original poem and uploads it on her blog. A magazine republishes the poem without her permission, though mentioning her name as the author but without paying or crediting her as the copyright holder.
Has any right of Reema under the Copyright Act, 1957 been violated by the magazine. Explain giving reasons.
(a) केन्द्र सरकार ने अंतर्राज्यीय बस सेवाओं के लिये एक समान किराया प्रणाली अपनाने हेतु सभी राज्य सरकारों को निर्देश देते हुए एक अधिसूचना जारी की। एक राज्य सरकार ने इस अधिसूचना को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी और तर्क दिया कि इससे राज्य की प्रशासनिक शक्तियों में दखलंदाजी हुई है। उच्चतम न्यायालय ने मामले की जाँच की और संविधान के अंतर्गत केन्द्र सरकार का शक्तियों से बढ़कर काम करने के लिये इस अधिसूचना के प्रावधानों को रद्द कर दिया।
इस मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रयोग की गई शक्ति की पहचान कीजिए और इसे संक्षेप में स्पष्ट कीजिए।
अथवा
(b) निम्नलिखित स्थितियों को पढ़िये और बताइये कि क्या उच्चतम न्यायालय में अपील करना संभव है। प्रत्येक मामले में संविधान के संबंधित अनुच्छेद का उल्लेख कीजिये।
(i) उच्च न्यायालय ने एक आरोपी की दोषमुक्ति को पलट दिया और उसे मौत की सजा दी।
(ii) एक सिविल मामले में उच्च न्यायालय ने निचले न्यायालय की डिक्री (आज्ञा) को सही बताया और उसमें कानून का कोई पर्याप्त प्रश्न शामिल नहीं था। हारने वाली पार्टी अब इस निर्णय को उच्चतम न्यायालय के सामने चुनौती देना चाहती है।
(a) The Central Government issued a notification directing all State Governments to adopt a uniform fare system for intra-state bus services. A state government challenged the notification in the Supreme Court, arguing that it interfered with the state's administrative powers. The Supreme Court examined the case and struck down the provisions of the notification for exceeding the powers of the Central Government under the Constitution.
Identify the power exercised by the Supreme Court in this case and explain it briefly.
OR
(b) Read the following situations and state whether an appeal to the Supreme Court is possible. Mention the relevant Article of the Constitution in each case.
(i) The High Court reversed the acquittal of an accused and sentenced him to death.
(ii) In a civil case, the High Court upheld the lower court's decree and no substantial question of law was involved. The losing party now wishes to challenge this decision before the Supreme Court.
(a) एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न देशों ने वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के ह्रास जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। सभी स्तरों पर स्थायी (निरंतर) विकास को बढ़ावा देने के लिये उन्होंने "एजेंडा-21" नामक एक वैश्विक कार्य-योजना को अंगीकार किया।
इस उल्लिखित सम्मेलन की पहचान कीजिये और उसके मुख्य उद्देश्य को बताइये।
अथवा
(b) एक राष्ट्रीय प्राधिकरण (national authority) को देश के अंदर औद्योगिक प्रदूषण की पुनरीक्षा करने और वायु एवं जल की गुणवत्ता के समान मानक बनाये रखना, सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। पर्यावरणिक नीतियाँ तैयार करने के लिये भी यह केन्द्र सरकार को सलाह देती है।
इस प्राधिकरण की पहचान कीजिये और बताइये कि किस विधान (कानून) के अंतर्गत इसकी स्थापना की गई थी?
(a) At an international conference, various countries discussed global issues such as deforestation, climate change and depletion of natural resources. They adopted a global action plan called Agenda 21 to promote sustainable development at all levels.
Identify the conference being referred to and state its main objective.
OR
(b) A national authority is directed to review industrial pollution levels across the country and ensure that uniform standards for air and water quality are maintained. It also advises the Central Government on framing environmental policies.
Identify this authority and mention the legislation under which it was established.
एक अधिसूचित धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य ने एक सांविधिक आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज की और आरोप लगाया कि सरकारी दुकानों के आबंटन में विलम्ब किया गया है और दावा किया कि उसके अल्प