CBSE CLASS 12 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
TYPOGRAPHY & COMPUTER APPLICATION - 2026
Previous Year Question paper Class 12 with Free PDF download Link
Free PDF Download Link Available in last of the question Paper / Post
खण्ड-क / SECTION A (वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न / Objective Type Questions) (30 अंक / 30 Marks)
1. रोज़गार कौशल पर दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 के उत्तर दीजिए / Answer any 4 out of the given 6 questions on Employability Skills (4 x 1 = 4):
(i) संप्रेषण (Communication) क्या है ? What is Communication?
(ii) “राजू ने एक परियोजना को बहुत अच्छे प्रकार से पूरा किया। अब वह अपने कार्य पर प्रतिक्रिया और सुझाव एकत्र कर रहा है।" राजू की यह क्रिया किस बात को दर्शाती है ? (A) आत्म-जागरूकता (B) जिम्मेदारी (C) समय प्रबंधन (D) अनुकूलनशीलता
"Raju completed a project very well. Now he is collecting feedback and insights into his work." This action of Raju indicates : (A) Self-awareness (B) Responsibility (C) Time Management (D) Adaptability
(iii) "न्यूरोटिसिज़्म" (Neuroticism) शब्द से आप क्या समझते हैं ? What do you understand by the term "Neuroticism"?
(iv) _____ एक आयताकार बॉक्स होता है, जहाँ पंक्ति और कॉलम मिलते हैं। (A) बॉक्स (B) सेल (C) नाम बॉक्स (D) रेखा
A _____ is a rectangle-shaped box, where the rows and columns meet. (A) Box (B) Cell (C) Name box (D) Line
(v) प्रतिक्रिया (फीडबैक) बातचीत में _____ महत्त्वपूर्ण है। (A) दूर रहना (B) खुले दिमाग से रहना (C) बन्द रहना (D) चुप रहना
It is important to stay _____ in a feedback conversation. (A) away (B) open-minded (C) closed (D) quiet
(vi) शहरी उत्पादकों (Urban growers) की दो भूमिकाएँ लिखिए। Write two roles of Urban growers.
2. दिए गए 7 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए / Answer any 5 out of the given 7 questions (5 x 1 = 5):
(i) पत्र के टंकण के फुल्ली ब्लॉक्ड स्टाइल (fully blocked style) का दूसरा नाम लिखिए। Write down the other name of the fully blocked style of typewriting the letter.
(ii) किसी पत्र में 'Dear Sir' को _____ माना जाता है। 'Dear Sir', in a letter is considered as _____
(iii) पत्राचार (correspondence) की परिभाषा लिखिए। Define correspondence.
(iv) अर्ध-शासकीय पत्र (D.O. letter) के अंत में तथा हस्ताक्षर से पहले किस सम्मानजनक अंत पद (complimentary close) का प्रयोग किया जाता है ? Which complimentary close is used at the end and before the signature, in a D.O. letter?
(v) मैनुस्क्रिप्ट (manuscript) में स्मॉल केस (small case) के लिए कौन-सा प्रतीक (sign) प्रयोग किया जाता है ? Which manuscript sign is used for small case ?
(vi) मैनुस्क्रिप्ट (manuscript) में Ctr. का क्या अर्थ है ? What is the meaning of Ctr. in a manuscript ?
(vii) मैनुस्क्रिप्ट (manuscript) में Caps का अर्थ स्पष्ट कीजिए। Explain the meaning of Caps in a manuscript.
3. दिए गए 7 प्रश्नों में से किन्हीं 6 के उत्तर दीजिए / Answer any 6 out of the given 7 questions (6 x 1 = 6):
(i) वर्कशीट्स (worksheets) के संग्रह को _____ कहा जाता है। A collection of worksheets is called _____
(ii) एक्सेल (Excel) में सेल (cell) को _____ के रूप में अंकित किया जाता है। (A) 1, 2, 3 ... (B) I, II, III ... (C) A, B, C ... (D) A1, B1, C1 ...
In Excel, cells are labelled as (A) 1, 2, 3 ... (B) I, II, III ... (C) A, B, C ... (D) A1, B1, C1 ...
(iii) किसी विशिष्ट पंक्ति या स्तंभ को लॉक (lock) करने के लिए फ़्रीज़ पेन्स (Freeze Panes) विकल्प का उपयोग किया जाता है। (सही / ग़लत) Freeze Panes option is used to lock specific rows or columns. (True/False)
(iv) ग्रेटर देन (>) प्रतीक _____ ऑपरेटर (operator) का उदाहरण है। The greater than sign (>) exemplifies a _____ operator.
(v) एक्सेल (Excel) में पेज ओरिएंटेशन (Page orientation) के कितने प्रकार उपलब्ध हैं ? उनके नाम भी लिखिए। How many types of page orientations are available in Excel? Write down the names also.
(vi) एक्सेल (Excel) में ऑटोफिल (Autofill) को स्पष्ट कीजिए। Explain Autofill in Excel.
(vii) एक्सेल (Excel) में पिछली प्रविष्टि (previous entry) वापस पाने के लिए किस कीबोर्ड शॉर्टकट कुंजी (की) का उपयोग किया जाता है ? (A) Ctrl + X (B) Ctrl + Y (C) Ctrl + Z (D) Ctrl + S
To get back the previous entry in Excel, which keyboard shortcut key is used? (A) Ctrl + X (B) Ctrl + Y (C) Ctrl + Z (D) Ctrl + S
4. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए / Answer any 5 out of the given 6 questions (5 x 1 = 5):
(i) वस्तुओं और सेवाओं का व्यापार, जिसमें अंतिम ऑर्डर इंटरनेट के माध्यम से दिया जाता है, को _____ कहा जाता है। The trading of goods and services in which the final order is placed over the Internet is called _____
(ii) किन्हीं दो सर्च इंजनों (search engines) के नाम बताइए। Write the names of any two Search Engines.
(iii) _____ नोट्स (notes) और स्लाइड्स (slides) के पेज लेआउट (page layout) को प्रदर्शित करता है। _____ displays a page layout of the notes and the slides.
(iv) _____ एनिमेशन प्रभाव (animation effects) वह होते हैं जो स्लाइड्स (slides) के बीच होते हैं। _____ are the animation effects that occur between slides.
(v) रीना चाहती है कि उसकी प्रस्तुतीकरण में सभी स्लाइड्स (slides) एक सी दिखाई दें, तो निम्नलिखित में से कौन-से विकल्प का उपयोग किया जाएगा ? (A) प्रस्तुतीकरण डिज़ाइन टेम्पलेट (A presentation design template) (B) स्लाइड लेआउट (Slide layout) (C) स्लाइड जोड़ना (Add a slide) (D) आउटलाइन व्यू (Outline view)
Reena wants the same look in all slides of her presentation. Which of the following options will be used? (A) A presentation design template (B) Slide layout (C) Add a slide (D) Outline view
(vi) ड्रैग (Drag) एंड ड्रॉप (Drop) विधि क्या है ? What is Drag and Drop method ?
5. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए / Answer any 5 out of the given 6 questions (5 x 1 = 5):
(i) C2C का पूर्ण रूप लिखिए। Write the full form of C2C.
(ii) _____ सूचना को श्रेणियों और उप-श्रेणियों में व्यवस्थित करते हैं और उन सर्च इंजनों (search engines) से भी भिन्न होते हैं जिनमें वे सूचना को व्यवस्थित करते हैं। _____ organize information into categories and sub-categories and also differ from search engines in which they organize information.
(iii) ई-मेल (E-mail) में दिखने वाले टेक्स्ट (text appearance) को संशोधित करने के लिए कौन-से विकल्प का उपयोग किया जाता है ? Which option is used to modify the text appearance of an E-mail?
(iv) किन्हीं दो ई-मेल सेवा प्रदाताओं (E-mail service providers) के नाम लिखिए। Write names of any two E-mail service providers.
(v) ई-मेल (E-mail) में "CC" क्या होता है ? What is "CC" in E-mail?
(vi) ई-मेल (E-mail) में प्रयुक्त किए जाने वाले "तारांकित (starred)" पद को स्पष्ट कीजिए। Explain the term "Starred" to be used in E-mail.
6. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए / Answer any 5 out of the given 6 questions (5 x 1 = 5):
(i) किसी ई-मेल (E-mail) में एक अटैचमेंट (attachment) जोड़ने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा आइकन (icon) उपयोग किया जाता है ? (A) स्टेशनरी आइकन (Stationery icon) (B) जीआईएफ आइकन (GIF icon) (C) ईमोजी आइकन (Emoji icon) (D) पेपर क्लिप आइकन (Paper clip icon)
Which of the following icon is used to add an attachment to an E-mail? (A) Stationery icon (B) GIF icon (C) Emoji icon (D) Paper Clip icon
(ii) बूट सेक्टर वायरस (Boot Sector Virus) क्या है ? What is Boot Sector Virus?
(iii) जैविक वायरसों में आनुवंशिक सामग्री (genetic material) _____ के रूप में होती है। Biological viruses contain genetic material in the form of _____
(iv) _____ एकदम वायरस की तरह होता है और उसमें अपने को स्वयं प्रतिकृत (self-replicate) करने और कम्प्यूटर को भी संक्रमित करने की क्षमता होती है। _____ is very similar to a virus and has the ability to self-replicate itself and infect the computer also.
(v) कम्प्यूटर वायरस का दूसरा नाम _____ है। Another name for a computer virus is _____
(vi) एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर (Anti-Virus software) क्या है ? किसी एक एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर का नाम लिखिए। What is Anti-Virus software? Write down the name of any one Anti-Virus software.
खण्ड-ख / SECTION B (विषयपरक प्रकार के प्रश्न / Subjective Type Questions) (30 अंक / 30 Marks)
रोज़गार कौशल पर दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 20 - 30 शब्दों में दीजिए / Answer any 3 out of the given 5 questions on Employability Skills. Answer each question in 20 - 30 words (3 x 2 = 6):
7. ध्यानपूर्वक सुनना क्यों महत्त्वपूर्ण है? इसके कोई चार कारण बताइए। State any four reasons why listening attentively is important.
8. किसी व्यक्ति को अपने लक्ष्य कैसे निर्धारित करने चाहिए ? किसी व्यक्ति के लिए लक्ष्य निर्धारण क्यों महत्त्वपूर्ण होता है ? How should one set their goals? Why is goal-setting important for an individual?
9. स्प्रेडशीट के एक सेल में डेटा संपादित करने की किन्हीं दो विधियों को संक्षेप में समझाइए। Briefly explain any two methods to edit data in a cell of a spreadsheet.
10. किसी उद्यमी को प्रेरित करने वाले चार गुण कौन-से हैं? What are the four qualities that motivate an entrepreneur ?
11. जैविक खेती को परिभाषित कीजिए। जैविक खेती के दो लाभ लिखिए। Define organic farming. List two advantages of organic farming.
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर 20-30 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए / Answer any 3 out of the given 5 questions in 20-30 words each (3 x 2 = 6):
12. एक पत्र (letter) की अर्ध-ब्लॉक (semi-block) शैली की विशेषताएँ स्पष्ट कीजिए। Explain the features of Semi-block style of a letter.
13. निम्नलिखित हस्तलिपि (manuscript) प्रतीकों को स्पष्ट कीजिए : (i) /;/ (ii) / ""/ (iii) Stet (iv) d या D
Explain the following Manuscript signs: (i) /;/ (ii) / ""/ (iii) Stet (iv) d or D
14. सेल (Cell) और सक्रिय सेल (Active Cell) के बीच क्या अंतर है ? Differentiate between Cell and Active Cell.
15. किसी एक विद्यमान प्रस्तुतीकरण (existing presentation) को खोलने के चरणों (steps) को लिखिए। Write down the steps to open an existing presentation.
16. ई-बिजनेस (E-business) को स्पष्ट कीजिए। Define E-business.
दिए गए 3 प्रश्नों में से किन्हीं 2 के उत्तर 30 - 50 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए / Answer any 2 out of the given 3 questions in 30-50 words each (2 x 3 = 6):
17. आप एक्सेल शीट में वर्कशीट, पंक्तियों (Rows) और कॉलम (Columns) को किस प्रकार जोड़ेंगे ? इसके चरणों (steps) को लिखिए। How do you add Worksheets, Rows and Columns in an Excel sheet ? Write the steps.
18. स्लाइड (Slide) की पृष्ठभूमि (background) बदलते समय आप किन चरणों (steps) को अपनाएँगे ? What steps do you follow while changing the background of a slide ?
19. ई-मेल (E-mail) क्या है? ई-मेल (E-mail) के लाभों को लिखिए। What is E-mail? Write down the advantages of E-mail.
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर 50-80 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए / Answer any 3 out of the given 5 questions in 50-80 words each (3 x 4 = 12):
20. कार्यालय ज्ञापन (Office Memorandum) तथा उसकी महत्त्वपूर्ण विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए। Explain Office Memorandum and its important features.
21. एक्सेल (Excel) में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के चार्ट्स (Charts) क्या हैं? किन्हीं चार को स्पष्ट कीजिए। What are the different types of charts to be used in Excel? Explain any four.
22. सर्च इंजनों (search engines) की तीन मूल श्रेणियाँ (categories) उदाहरण सहित लिखिए। Write three basic categories of Search Engines with examples.
23. पावरप्वॉइंट (PowerPoint) प्रस्तुतीकरण में एनिमेशन (Animation) और ट्रांज़िशन (Transition) के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए। Explain the difference between Animation and Transition in PowerPoint presentation.
24. कम्प्यूटर वायरस के नुकसानदायक प्रभाव क्या हैं? किन्हीं चार बिन्दुओं का उल्लेख कीजिए। What are the harmful effects of computer virus? Mention any four points.
TYPOGRAPHY & COMPUTER APPLICATION Question paper CBSE class 12 - Free PDF downlaod Link
Tourism Question paper CBSE Class 12 with Free PDF download Link
Sociology Question paper CBSE class 12 with Free PDF download link
Sindi Question paper CBSE class 12 with Free PDF download link