Haryana Board (BSEH) Class-12 HINDI-Previous Year Question Paper 2019 (HBSE) PDF Download (Free)
Haryana Board (BSEH) Class-12 HINDI-Previous Year Question Paper 2019 (HBSE) PDF Download (Free)
CLASS : 12th (Sr. Secondary) Code No. 4303 Series : SS-M/2019
रोल नं०
| | | | | | | | | | |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| | | | | | | | | | |
SET : A
हिन्दी केन्द्रिक (कोर)
[ सभी वर्ग I, II, III के लिए ]
ACADEMIC/OPEN
(Only for Fresh/Re-appear Candidates)
समय : 3 घण्टे |
| पूर्णांक : 80
• कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 8 तथा प्रश्न 11 हैं।
• प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिये गये कोड नम्बर तथा सेट को छात्र उत्तर-पुस्तिका के मुख्य-पृष्ठ पर लिखें।
• कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
• उत्तर-पुस्तिका के बीच में खाली पन्ना/ पन्ने न छोड़ें।
• उत्तर-पुस्तिका के अतिरिक्त कोई अन्य शीट नहीं मिलेगी। अतः आवश्यकतानुसार ही लिखें और लिखा उत्तर न काटें।
• परीक्षार्थी अपना रोल नं० प्रश्न-पत्र पर अवश्य लिखें।
• कृपया प्रश्नों का उत्तर देने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि प्रश्न-पत्र पूर्ण व सही है, परीक्षा के उपरान्त इस सम्बन्ध में कोई भी दावा स्वीकार नहीं किया जायेगा।
Free PDF Download link given in last of This Question Paper
Quarry Solved:
Class 12 , BSEH, Haryana Board Previous Year Question Paper, HBSE Previous Year Question Paper, Haryana Board Class 12 Previous Year Question Paper, HBSE Class 12 Previous Year Question Paper, Haryana Board Class 12 Question Paper PDF, HBSE Class 12 Quest
Haryana Board (BSEH) Class-12 HINDI-Previous Year Question Paper 2019 (HBSE) PDF Download (Free)
## सामान्य निर्देश :
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। (ii) प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सामने दिए गए हैं। (iii) शुद्ध, सार्थक एवं तर्कसंगत उत्तरों को उचित अधिमान दिया जाएगा। वर्तनीगत अशुद्धियों तथा विषयांतर की स्थिति में कम/शून्य अंक देकर दंडित किया जा सकता है।
1. निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उचित विकल्प चुनकर उत्तर-पुस्तिका में लिखिए : 1 × 5 = 5
(i) परदे पर दिखाई गई तसवीर के ओठों पर क्या थी ?
(क) जगमगाहट (ख) कसमसाहट (ग) गुनगुनाहट (घ) सनसनाहट
(ii) भाषा को घुमाने-फिराने से बात कैसी हो जाती है ?
(क) पेचीदा (ख) सरल (ग) दिव्य (घ) सौम्य
(iii) निराला ने अट्टालिकाओं को क्या कहा है ?
(क) ऐश्वर्य भवन (ख) सौन्दर्य सदन (ग) भव्य भवन (घ) आतंक भवन
(iv) भरत के बाहुबल एवं शील के प्रशंसक का नाम लिखिए : (क) मयंद (ख) अंगद (ग) सुग्रीव (घ) पवनकुमार (v) साहित्य का रसायन क्या है ? (क) श्रद्धा (ख) सम्मान (ग) कल्पना (घ) जल्पना
2. निम्नलिखित काव्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए : 5
यह विचार-वैभव सब दृढ़ता यह, भीतर की सरिता यह अभिनव सब मौलिक है, मौलिक है इसलिए कि पल-पल में जो कुछ भी जाग्रत है अपलक है संवेदन तुम्हारा है !
सबसे तेज बौछारें गईं भादों गया सवेरा हुआ खरगोश की ऑंखों जैसा लाल सवेरा शरद आया पुलों को पार करते हुए अपनी नई चमकीली साइकिल तेज चलाते हुए।
4303/(Set : A)
P.T.O.
3. रघुवीर सहाय अथवा सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' के जीवन, रचनाओं एवं भाषा-शैली का संक्षिप्त परिचय दीजिए। 4
4. निम्नलिखित काव्यांश का काव्य-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए : 3
भोर का नभ बहुत काली सिल जरा से लाल केसर से कि जैसे धुल गई हो स्लेट पर या लाल खड़िया चाक मल दी हो किसी ने।
5. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 4 + 4 = 8
(क) 'पतंग' कविता का उद्देश्य लिखिए। (ख) 'बगुलों के पंख' कविता का मूलभाव लिखिए। (ग) 'गजल' की मूल चेतना पर प्रकाश डालिए।
6. निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उचित विकल्प चुनकर उत्तर-पुस्तिका में लिखिए : 1 × 5 = 5
(i) शिरीष की समानता का उपमान है : (क) बकुल (ख) अशोक (ग) अवधूत (घ) ईश
4303/(Set : A)
(ii) चालीं चैलन का बड़ा गुण माना गया है : (क) हास्य-प्रतिभा (ख) शृंगार-प्रतिभा (ग) ओज-प्रतिभा (घ) भक्ति-प्रतिभा (iii) लुट्टेन सिंह के कितने पुत्र थे ? (क) तीन (ख) दो (ग) एक (घ) कोई नहीं (iv) इंदर सेना का दूसरा नाम था : (क) मेघ-मण्डल (ख) आखण्डल (ग) पर्जन्य (घ) मेढक-मण्डली (v) चूरन बेचने वाले को क्या कहते थे ? (क) भगत जी (ख) नाथ जी (ग) जोगी जी (घ) व्यास जी
## 7. निम्नलिखित गद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए : 5
दिन भर के कार्य-भार से छुट्टी पाकर जब मैं कोई लेख समाप्त करने या भाव को छंदबद्ध करने बैठती हूँ, तब छात्रावास की रोशनी बुझ चुकती है। मेरी हिरनी सोना तख्त के पैताने फर्श पर बैठकर पागुर करना बंद कर देती है। कुत्ता बसंत मचिया पर पंजों में मुख रखकर ऑंखें मूँद लेता है और बिल्ली गोधूलि मेरे तकिए पर सिकुड़कर सो रहती है।
## अथवा
मन खाली नहीं रहना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं है कि वह मन बंद रहना चाहिए। जो बंद हो जाएगा, वह शून्य हो जाएगा। शून्य होने का अधिकार बस परमात्मा का है जो सनातन भाव से संपूर्ण है। शेष सब अपूर्ण है।
8. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(क) लुट्टन सिंह की पहलवानी का वर्णन कीजिए। 4
(ख) आदर्श समाज की कल्पना पर प्रकाश डालिए। 3
(ग) 'काले मेघा पानी दे' संस्मरण में भ्रष्टाचार पर किस प्रकार से व्यंग्य किया गया है ? 3
9. 'वितान' (भाग - 2) के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 2 × 5 = 10
(क) यशोधर पंत के स्वभाव को रेखांकित कीजिए।
(ख) गुड के विषय में दादा के व्यापारिक ज्ञान पर प्रकाश डालिए।
(ग) मास्टर सौंदलगेकर के काव्य-ज्ञान का विश्लेषण कीजिए।
(घ) 'अतीत में दबे पाँव' पाठ के आधार पर बौद्ध स्तूप की संरचना का वर्णन कीजिए।
(ङ) ऐन कैंक के नारी विषयक विचारों का विवेचन कीजिए।
10. (क) अभिव्यक्ति और माध्यम के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 1 × 4 = 4
(i) भारत में पहला छापाखाना कब खुला ?
(ii) किसी खबर का घटनास्थल से सीधा प्रसारण क्या कहलाता है ?
(iii) उलटा पिरामिड शैली के कितने भाग होते हैं ?
(iv) आमतौर पर रेडियो नाटक की अवधि कितनी मानी गई है ?
(ख) रेडियो नाटक लिखने की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए। 5
## अथवा
फीचर लेखन की प्रक्रिया पर प्रकाश डालिए।
(ग) 'परीक्षा के दिन' अथवा 'मोबाइल का माहौल' विषय पर एक संक्षिप्त लेख लिखिए। 6
11. (क) निम्नलिखित के यथानिर्देश उत्तर दीजिए : 1 × 3 = 3
(i) जगज्जीवन (संधि विच्छेद कीजिए)।
4303/(Set : A)
(ii) पुरः + था (संधि कीजिए)। (iii) स्वर संधि के कोई दो भेद लिखिए। (ख) निम्नलिखित के निर्देशानुसार उत्तर दीजिए : 1 × 3 = 3 (i) अव्ययीभाव समास की परिभाषा लिखिए। (ii) वनगमन (समास का विग्रह कीजिए)। (iii) चक्रधर (समास का नाम लिखिए)। (ग) वाक्य शुद्ध कीजिए : 1 + 1 = 2 (i) श्याम और उसका भाई खेलने जाता है। (ii) उदयपुर में अनेकों झीलें हैं। (घ) (i) स्पष्ट अलंकार की परिभाषा लिखिए। 1 (ii) 'जथा पंख बिनु खग अति दीना' में कौन-सा अलंकार है ? 1
4303/(Set : A)
Haryana Board Class 12 Hindi 2019 Free PDF Download Link
Other Important Question paper:
Haryana Board (BSEH) Class-12 Geography-Previous Year Question Paper 2019 (HBSE) PDF Download (Free)
Haryana Board (BSEH) Class-12 English-Previous Year Question Paper 2019 (HBSE) PDF Download (Free)
Haryana Board (BSEH) Class-12 Economics-Previous Year Question Paper 2019 (HBSE) PDF Download (Free)