Haryana Board Class 10 Hindi Previous Year Question Paper 2025 PDF Download (Free)
नोट : (i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) शुद्ध, सार्थक तथा तर्कसंगत उत्तरों को उचित अधिमान दिया जाएगा। वर्तनीगत अशुद्धियों तथा विषयांतर की स्थिति में कम/शून्य अंक देकर दंडित किया जा सकता है।
## खण्ड – क
1. ‘व्याकरण’ पर आधारित निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उचित विकल्प चुनकर उत्तर-पुस्तिका में लिखिए : 1 × 7 = 7
(क) समास के निम्नलिखित विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए :
1. अव्ययीभाव समास – आजन्म
2. द्विगु समास – चंदमुख
3. तत्पुरुष समास – राहखर्च
4. कर्मधारय समास – लालमणि
(i) केवल 1, 4
(ii) केवल 2, 3
(iii) 1, 3 और 4 तीनों
(iv) 2, 3 और 4 तीनों
(ख) उपयुक्त विलोमाथी शब्द लिखकर खाली स्थान की पूर्ति कीजिए : सशक्त की विजय होती है, ................ को तो पराजित होना ही है।
(i) अस्वस्थ (ii) चोर (iii) डरपोक (iv) दुर्बल
(ग) तू मित्र है या शत्रु है ? जहाँ भी जाता हूँ, वहीं मेरे सामने ....................। रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त ‘मुहावरा’ होगा :
(i) डेरा डालता है
(ii) हवा में उड़ता है
(iii) त्वीरियाँ चढ़ा लेता है
(iv) दीवार खड़ी कर देता है
(घ) निम्नलिखित में से ‘संकल्प’ शब्द का पर्यायवाची नहीं है :
(i) लक्ष्य (ii) समग्र (iii) प्रतिज्ञा (iv) प्रण
(ङ) निम्नलिखित में से निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरणों को छाँटकर लिखिए :
कौन, कुछ, क्या, इस, अपना, मैं, मेरा, यह, जिसकी
(च) निम्नलिखित में से किस शब्द में ‘प्रत्यय’ नहीं है ?
(i) गुणवान
(ii) इकहरा
(iii) दूजा
(iv) दुबला
(छ) रसोई में सेब रखे हैं। वे मीठे हैं। उन्हें इधर ले आओ।
इन वाक्यों को मिलाने पर कौन-सा सरल वाक्य बनेगा ?
(i) रसोई में रखे सेब इधर ले आओ क्योंकि वे मीठे हैं।
(ii) रसोई में जो मीठे सेब रखे हैं, उन्हें इधर ले आओ।
(iii) रसोई में जाओ और मीठे सेब इधर ले आओ।
(iv) रसोई में रखे मीठे सेब इधर ले आओ।
2. निम्नलिखित प्रश्नों के यथानिर्दिष्ट उत्तर दीजिए :
(क) ‘यण स्वर संधि’ के किन्हीं दो लक्षणों को सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
अथवा
निम्नलिखित संधि के भेदों को उनके उदाहरणों से सुमेलित कीजिए :
(दक्षता आधारित प्रश्न)
| संधि | उदाहरण |
|---|---|
| 1. दीर्घ संधि | (i) संशोधन |
| 2. गुण संधि | (ii) सारांश |
| 3. व्यंजन संधि | (iii) परोपकार |
| 4. विसर्ग संधि | (iv) तपोबल |
(i) 1-(i) 2-(ii) 3-(iii) 4-(iv)
(ii) 1-(ii) 2-(iii) 3-(i) 4-(iv)
(iii) 1-(iv) 2-(i) 3-(ii) 4-(iii)
(iv) 1-(iii) 2-(i) 3-(iv) 4-(ii)
(ख) ‘उपमा’ अलंकार की परिभाषा सोदाहरण दीजिए।
(ग) ‘चौपाई छंद’ किसे कहते हैं ? सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
(घ) ‘विकारी शब्द’ किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
3. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए : 5
(क) आत्मनिर्भर भारत
(ख) आदर्श विद्यार्थी के गुण
(ग) जीवन में त्यौहारों का महत्व
(घ) ऑनलाइन खरीदारी : व्यापार का बदलता स्वरूप
(ङ) हरियाणवी युवाओं में बढ़ती विदेश जाने की प्रवृत्ति
4. विद्यालय में खेल नर्सरी स्थापित करवाने के लिए प्रधानाचार्य को एक प्रार्थना-पत्र लिखिए। 5
## अथवा
कुसंगति से बचकर रहने के लिए दसवीं कक्षा में पढ़ रही अपनी छोटी बहन को एक पत्र लिखिए।
## खण्ड - ख
5. ‘क्षितिज भाग-2’ नामक पाठ्य पुस्तक के काव्य खण्ड पर आधारित निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उचित विकल्प चुनकर उत्तर-पुस्तिका में लिखिए : 1 × 6 = 6
(क) ‘उत्साह’ कविता में बादल के लिए क्या विशेषण प्रयुक्त हुए हैं ?
(i) लिलत (ii) घुंघराले
(iii) काले (iv) उपयुक्त सभी
(ख) उद्धव के व्यवहार की तुलना गोपियों ने किससे की है ? सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A) जल में पड़े रहने वाले कमल के पत्ते से।
(B) जल में पड़ी रहने वाली तेल की गागर से।
(C) गुड़ से चिपकी रहने वाली चींटी से।
(D) कृष्ण की प्रीति-नदी में पाँव डुबोने से।
विकल्प :
(i) कथन (A) सही है।
(ii) कथन (A) और (B) सही हैं।
(iii) कथन (B) और (C) सही हैं।
(iv) कथन (A) और (D) सही हैं।
(ग) ‘आत्मकथ्य’ कविता में कवि के जीवन की विडंबना क्या है ?
(i) जीवन का सरल होना
(ii) मित्रों द्वारा थोखा दिया जाना
(iii) मित्रों द्वारा आत्मकथा लिखने को कहना
(iv) उपर्युक्त सभी
(घ) कवि ने कविता का शीर्षक ‘अट नहीं रही है’ रखा है क्योंकि फागुन का सौन्दर्य .................।
(i) प्रकृति में नहीं समा पा रहा है
(ii) कवि को प्राकृतिक लग रहा है
(iii) कवि को काल्पनिक लग रहा है
(iv) आसमान में नहीं समा पा रहा है
(ङ) फसल को किसका सिमटा हुआ संकोच कहा गया है ?
(i) सूरज की किरणों का
(ii) हवा की थिरकन का
(iii) नदियों के पानी का
(iv) उपरोक्त सभी
(च) ‘संगतकार’ कविता में किसे मुख्य भूमिका प्रदान करने का प्रयास किया है ?
(i) जो अपना कर्म केवल सफलता के लिए करते हैं
(ii) जो किसी भी कीमत पर जीवन में कभी असफल नहीं होते हैं
(iii) जो स्वयं की सफलता का त्याग कर दूसरों का आधार बनते हैं
(iv) जो असफलता को भी सफलता में बदलने की हिम्मत रखते हैं
6. ‘क्षितिज भाग-2’ नामक पाठ्य पुस्तक के निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 1 × 5 = 5
तारसप्तक में जब बैठने लगता है उसका गला
प्रेरणा साथ छोड़ती हुई उत्साह अस्त होता हुआ
आवाज से राख जैसा कुछ गिरता हुआ
तभी मुख्य गायक को ढाँहस बेंधता
कहीं से चला आता है संगतकार का स्वर
कभी-कभी वह यों ही दे देता है उसका साथ
यह बताने के लिए कि वह अकेला नहीं है
और यह कि फिर से गाया जा सकता है
गाया जा चुका राग
और उसकी आवाज में जो एक हिचक साफ सुनाई देती है
या अपने स्वर को ऊँचा न उठाने की जो कोशिश है
उसे विफलता नहीं
उसकी मनुष्यता समझा जाना चाहिए।
प्रश्न :
(i) प्रस्तुत काव्यांश के कवि एवं कविता का नाम लिखिए।
(ii) संगतकार द्वारा अपनी आवाज को दबाए रखने के प्रयास को कवि ने ‘मनुष्यता’ मानने के लिए क्यों कहा है ?
(iii) संगतकार का स्वर मुख्य गायक की सहायता कब करता है ?
(iv) ‘आवाज से राख जैसा कुछ गिरता हुआ’ इस पंक्ति में मुख्य गायक की किस स्थिति को बताया गया है ?
(v) संगतकार किसका प्रतीक है ?
7. ‘क्षितिज भाग-2’ नामक पाठ्य पुस्तक के निम्नलिखित काव्यांश में निहित भाव एवं शिल्प-सौन्दर्य को स्पष्ट कीजिए : 1½ + 1½ = 3
सूर समर करनी करहिं कहि न जनावहिं आपु।
बिधमान रन पाई रिपु कायर कथहिं प्रतापु।।
8. ‘क्षितिज भाग-2’ नामक पाठ्य पुस्तक के काव्य खण्ड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 3 + 3 = 6
(i) ‘आत्मकथ्य’ कविता में कवि अपनी आत्मकथा में जिन तथ्यों का उल्लेख नहीं करना चाहता है। उनमें से किन्हीं तीन तथ्यों का वर्णन कीजिए।
(ii) ‘यह दंतुरित मुसकान’ कविता का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।
## खण्ड – ग
9. ‘क्षितिज भाग-2’ नामक पाठ्य पुस्तक के गद्य खण्ड पर आधारित निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उचित विकल्प चुनकर उत्तर-पुस्तिका में लिखिए : 1 × 6 = 6
(क) सिद्धार्थ ने आज से 2500 वर्ष पूर्व घर को किस लिए त्याग दिया था ?
(i) तृष्णा के वशीभूत लड़ती-कटती मानवता के सुख के लिए।
(ii) संसार पर विजय पाने के लिए।
(iii) घर में मान-सम्मान न मिलने के लिए।
(iv) मजदूरों को सुखी देखने का स्वप्न पूरा करने के लिए।
(ख) ‘नेताजी का चश्मा’ पाठ के आधार पर ‘तो इस बेचारे की दुकान भी नहीं’ वाक्य में हालदार साहब की कौन-सी भावनाएँ अभिव्यक्त हो रही हैं ?
(i) आघात और भय
(ii) लज्जा और शोक
(iii) आश्चर्य और दुख
(iv) निराशा और विरोध
(ग) बालगोबिन भगत जी की गले में बेंधी हुई बेडील माला किससे बनी थी ?
(i) मोतियों से
(ii) तुलसी की जड़ों से
(iii) पूतों से
(iv) धातु से
(घ) माँ का निहायत असहाय मजबूरी में लिपटा त्याग किसका आदर्श नहीं बन सका ?
(i) लेखिका की बहन सुशीला का
(ii) लेखिका के भाइयों का
(iii) लेखिका का
(iv) लेखिका के पिता का
(ङ) लखनऊ स्टेशन पर खीरा बेचने वालों को ग्राहकों के बारे में कौन-सी बात पता है ?
(i) वे खीरे को थोकर खाते हैं।
(ii) वे तौलिए पर खीरे रखते हैं।
(iii) वे खीरे पर मसाला लगाते हैं।
(iv) वे ताजा, रसीले खीरे खरीदते हैं।
(च) ‘धत् ! पगली ई भारतरत्न हमको शहनईया पे मिला है, लुगिया पे नाही’ इस कथन के आधार पर बिस्मिल्ला खाँ के बारे में कौन-सी बात कही जा सकती है ?
(i) वे हाजिरजवाब और खुशमिजाज इंसान थे।
(ii) वे कपड़ों से ज्यादा ध्यान भारतरत्न को देते थे।
(iii) वे बहुत जल्दी कोशित और नाराज हो जाते थे।
(iv) वे कला पर गर्व करते थे इसलिए उसे बेचते नहीं थे।
10. ‘क्षितिज भाग-2’ नामक पाठ्य पुस्तक के निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 1 × 5 = 5
हाँ, इतना जरूर था कि उस जमाने में घर की दीवारें घर तक ही समाप्त नहीं हो जाती थीं, बल्कि पूरे मोहल्ले तक फैली रहती थीं। इसलिए मोहल्ले में किसी भी घर में जाने पर कोई पाबंदी नहीं थी, बल्कि कुछ घर तो परिवार का हिस्सा ही थे। आज तो मुझे बड़ी शिद्दत के साथ यह महसूस होता है कि अपनी जिंदगी खुद जीने के इस आधुनिक दबाव ने महानगरों के फ्लैट में रहने वालों को हमारे इस परंपरागत ‘पड़ोस-कल्चर’ से विच्छिन्न करके हमें कितना संकुचित, असहाय और असुरक्षित बना दिया है।
प्रश्न :
(i) प्रस्तुत गद्यांश के रचियता और पाठ का नाम लिखिए।
(ii) आज का महानगरीय जीवन कैसा है ?
(iii) ‘पड़ोस-कल्चर’ से क्या अभिप्राय है ?
(iv) लेखिका के बचपन में घर की दीवारें कहाँ तक फैली रहती थीं ?
(v) लेखिका के बचपन में मोहल्ला संस्कृति कैसी थी ?
11. स्वयं प्रकाश अथवा यतीन्द्र मिश्र का जीवन परिचय देते हुए उनकी साहित्यिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए। 5
12. ‘क्षितिज भाग-2’ नामक पाठ्य पुस्तक के गद्य खण्ड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 2 + 2 = 4
(क) बालगोबिन भगत मत्यु को आनन्द का उत्सव क्यों मानते हैं ?
(ख) सच्चे अर्थों में ‘संस्कृत व्यक्ति’ किसे कहा जा सकता है ? ‘संस्कृति’ पाठ के आधार पर तर्क सहित स्पष्ट कीजिए।
## खण्ड - घ
13. ‘कृतिका भाग-2’ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(क) ‘बाबू जी धार्मिक प्रवृत्ति के मनुष्य थे।’ – ‘माता का अंचल’ पाठ के आधार पर सिद्ध कीजिए। 3
(ख) ‘मैं क्यों लिखता हूँ’ पाठ के आधार पर हिरोशिमा की घटना को भयानकतम दुरुपयोग क्यों कहा जाता है ? 2
(ग) ‘साना-साना हाथ जोड़ि --’ पाठ में लेखिका को कब एहसास हुआ कि तमाम भौगोलिक विविधता और वैज्ञानिक प्रगति के बावजूद भारत की आत्मा एक ही है ? 2
14. ‘आदर्श जीवन मूल्य (माध्यम)’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(i) ज्ञान को कैसे प्राप्त किया जा सकता है ?
(ii) ‘प्रेरक प्रसंग’ पाठ के आधार पर आदर्श शिष्य में किन गुणों का समावेश अभिवर्ध है ?
(iii) वर्तमान भारतीय समाज में नारी का क्या स्थान है ?
(iv) उत्साहपूर्वक जीवन जीने से क्या लाभ मिलता है ?
Haryana Board Class 10 Hindi 2025 Free PDF Download link
Other Question paper :
Haryana Board Class 10 English Previous Year Question Paper 2025 PDF Download (Free)
Haryana Board Class 10 Science Previous Year Question Paper 2024 PDF Download (Free)
Haryana Board Class 10 Mathematics Standard Previous Year Question Paper 2024 PDF Download (Free)