Haryana Board Class 10 Hindi Previous Year Question Paper 2026 PDF Download (Free)
## खण्ड – क
1. ‘व्याकरण’ पर आधारित निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उचित विकल्प चुनकर उत्तर-पुस्तिका में लिखिए : 1 × 7 = 7
(क) निम्नलिखित में से ‘यण स्वर संधि’ के संबंध में सही विकल्प चुनिए :
1. इवर्ण (इ, ई) के बाद भिन्न जाति का स्वर आने पर ‘य’ बन जाए।
2. अवर्ण (अ, आ) के बाद इवर्ण (इ, ई) के आने पर ‘ए’ बन जाए।
3. उवर्ण (उ, ऊ) के बाद भिन्न जाति का स्वर आने पर ‘व’ बन जाए।
4. अवर्ण (अ, आ) के बाद ऋ आने पर ‘अर्’ बन जाए।
(i) केवल 2, 3
(ii) केवल 1, 3
(iii) केवल 1, 2 और 3
(iv) केवल 2, 3 और 4
(ख) निम्नलिखित में से किस शब्द में ‘उपसर्ग’ नहीं है ?
(i) पराजय (ii) अपवाद (iii) ओढना (iv) प्रभाव
(ग) ‘अनेक लोग उस विनाशकारी प्रलय का शिकार हुए।’ इस वाक्य में प्रयुक्त ‘प्रलय’ शब्द का विलोम ................. है।
रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त विलोम शब्द छाँटिए :
(i) ववलय
(ii) प्रकोप
(iii) संसार
(iv) सूचित
(घ) निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द ‘प्रकाश’ का पर्यायवाची नहीं है ?
(i) प्रभा
(ii) ज्योतत
(iii) दीप्ति
(iv) निन्दनी
(ङ) निम्नलिखित में से ‘अविकारी’ शब्द के उदाहरणों को छाँटकर लिखिए :
योग, कम, रमणीय, खूब, अतएव, यथा, अंत।
(च) ‘जिसकी लाठी उसकी बैंस’ में सर्वनाम का कौन-सा भेद है ?
(i) निश्चयवाचक
(ii) अनिश्चयवाचक
(iii) प्रश्नवाचक
(iv) संबंधवाचक
(छ) ‘स्वार्थी व्यक्ति की मित्रता अल्पकालिक होती है।’ इस वाक्य के अर्थ के लिए निम्न में से लोकोक्ति है :
(i) एक ही लाठी से सबको हाँकना।
(ii) एक तो करेला दूसरा नीम चढा।
(iii) ओछे की प्रीत बालू की भीत।
(iv) घर का जोगी जोगना आन गाँव का सिद्ध।
2. निम्नलिखित प्रश्नों के यथानिर्दिष्ट उत्तर दीजिए :
(क) ‘द्वंद्व समास’ को उदाहरण सहित परिभाषित कीजिए। 2
(ख) ‘यमक अलंकार’ की परिभाषा सोदाहरण दीजिए। 2
(ग) ‘दोहा छंद’ को सोदाहरण स्पष्ट कीजिए। 2
(घ) ‘अनेकार्थक शब्द’ किसे कहते हैं ? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए। 2
3. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए : 5
(क) भारतीय सेना की शौर्य-गाथा : ‘ऑपरेशन सिंदूर’
(ख) कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) : वरदान या अभिशाप
(ग) त्योहारों का व्यापारीकरण
(घ) किसान की दशा
(ङ) आदर्श विद्यार्थी : समाज की अनिवार्यता
4. विद्यालय में भाषा प्रयोगशाला स्थापित करवाने के लिए प्रधानाचार्य को एक प्रार्थना-पत्र लिखिए। 5
## अथवा
साइबर अपराध की अवैध गतिविधियों से सावधान करते हुए अपने मित्र को एक पत्र लिखिए।
## खण्ड - ख
5. ‘क्षितिज भाग-2’ नामक पाठ्य पुस्तक के काव्य खण्ड पर आधारित निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उचित विकल्प चुनकर उत्तर-पुस्तिका में लिखिए : 1 × 6 = 6
(क) ‘सुर महिसुर हरिजन अरु गाई। हमरे कुल हन्ह पर न सुराई।।’ कविता में ये शब्द किसने और किसे कहे हैं ?
(i) राम ने लक्ष्मण को
(ii) परशुराम ने लक्ष्मण को
(iii) लक्ष्मण ने परशुराम को
(iv) राम ने परशुराम को
(ख) सूरदास के पदों में गोपियों की किस विशेषता का पता चलता है ?
(i) एकनिष्ठ कृष्ण-भक्त
(ii) वाक्यातुर
(iii) विरह-पीडिता
(iv) उपरोक्त सभी
(ग) ‘फसल’ कविता में निम्नलिखित विकल्पों में से फसल के संबंध में सही विकल्प छाँटकर लिखिए :
1. फसल हजारों हाथों के स्पर्श की गरिमा है।
2. फसल ढेर सारी नदियों के पानी का जादू है।
3. फसल भूरी-लाल-दोमट मिट्टी का गुण धर्म है।
4. फसल संकोच है हवा की थिरकन का।
विकल्प :
(i) केवल 1 और 2 सही हैं।
(ii) केवल 2 और 4 सही हैं।
(iii) केवल 3 और 4 सही हैं।
(iv) केवल 2, 3 और 4 सही हैं।
(घ) ‘अट नहीं रही है’ कविता की पंक्ति – ‘कहीं पड़ी है उर में’, इस पंक्ति में ‘उर’ में क्या पड़ा है ?
(i) सौन्दर्य की माला
(ii) हरे और लाल पत्ते
(iii) हल्की खुशबू वाले फूल
(iv) आकाश के बादल
(ङ) ‘यह दंतुरित मुसकान’ कविता की पंक्ति – ‘ईंगलियाँ माँ की कराती रही हैं मधुपर्क’, इस पंक्ति में आए शब्द ‘मधुपर्क’ में क्या शामिल होता है ?
(i) घी
(ii) शहद
(iii) दही
(iv) तेल
(च) ‘संगतकार’ द्वारा अपनी आवाज को दबाए रखने के प्रयास को कवि ने ‘मनुष्यता’ मानने के लिए क्यों कहा है ?
(i) क्योंकि गायन-कला पूर्णतः सीखकर भी ऊँचा न गाना मनुष्यता होती है।
(ii) क्योंकि दूसरों को सफल बनाने के लिए त्याग करना मनुष्यता होती है।
(iii) क्योंकि अपने काम को अधिक शोर न मचाते हुए करना मनुष्यता होती है।
(iv) क्योंकि असफलता मिलने पर भी कर्तव्य पालन का प्रयास करना मनुष्यता होती है।
6. ‘क्षितिज भाग-2’ नामक पाठ्य पुस्तक के निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
उसकी स्मृति पाथेय बनी है थके पथिक की पंथा की।
सीवन को उधेड़ कर देखोगे क्यों मेरी कंथा की ?
छोटे से जीवन की कैसे बड़ी कथाएँ आज कहूँ ?
क्या यह अच्छा नहीं कि औरों की सुनता मैं मौन रहूँ ?
सुनकर क्या तुम भला करोगे मेरी भोली आत्म-कथा ?
अभी समय भी नहीं, थकी सोई है मेरी मौन व्यथा।
प्रश्न :
1 × 5 = 5
(i) प्रस्तुत काव्यांश के कवि एवं कविता का नाम लिखिए।
(ii) ‘आत्मकथ्य’ कविता में थके हुए पथिक का सहारा क्या बना हुआ है ?
(iii) कवि के लिए किसकी स्मृति पाथेय बनी हुई है ?
(iv) ‘सीवन को उधेड़ कर देखोगे क्यों मेरी कंथा की ?’ – पंक्ति में आए ‘कंथा’ शब्द का क्या अर्थ है ?
(v) कवि ने आत्मकथा न लिखने का क्या कारण बताया है ?
7. ‘क्षितिज भाग-2’ नामक पाठ्य पुस्तक के निम्नलिखित काव्यांश में निहित भाव एवं शिल्प-सौन्दर्य को स्पष्ट कीजिए : 3
नाथ संभुधनु भंजनिहारा। होइहि केउ एक दास तुम्हारा।
आयेसु काह कहिअ किन मोही। सुनि रिसाइ बोले मुनि कोही।।
सेवकु सो जो करै सेवकाई। अरिकरनी करि करिअ लराई।।
सुनहु राम जेहि सिवधनु तोरा। सहसबाहु सम सो रिपु मोरा।
8. ‘क्षितिज भाग-2’ नामक पाठ्य पुस्तक के काव्य खण्ड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
\[3 + 3 = 6\]
(i) पठित पदों के आधार पर गोपियों का योग-साधना के प्रति दृष्टिकोण स्पष्ट कीजिए।
(ii) ‘उत्साह’ कविता का मूलभाव स्पष्ट कीजिए।
## खण्ड - ग
9. ‘क्षितिज भाग-2’ नामक पाठ्य पुस्तक के गद्य खण्ड पर आधारित निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उचित विकल्प चुनकर उत्तर-पुस्तिका में लिखिए : 1 × 6 = 6
(क) संस्कृति का यदि कल्याण की भावना से नाता टूट जाएगा तो वह ................. होकर ही रहेगी।
(i) विनाशकारी
(ii) असभ्यता
(iii) पतित
(iv) असंस्कृति
(ख) ‘लखनवी अंदाज’ कहानी में लेखक ने खीरा खाने से मना क्यों किया ?
(i) लेखक को खीरे खाने से अपच की समस्या हो जाती है।
(ii) लेखक को लगा कि नवाब साहब केवल औपचारिक तौर पर खीरा खाने को कह रहे थे।
(iii) खीरे देखने में अच्छे नहीं दिख रहे थे।
(iv) खीरों पर नमक बहुत ज्यादा लगा दिया था।
(ग) ‘नेताजी का चश्मा’ पाठ के आधार पर हालदार साहब को किस बात की जिज्ञासा थी ?
(i) कैप्टन के नाम की कहानी जानने की
(ii) पान वाले की मज़ेदार बातें सुनने की
(iii) संदूकची में रखे सामान देखने की
(iv) कैप्टन की दुकान देखने की
(घ) ‘बालगोबिन भगत’ पाठ के अनुसार संन्यासी बनने के लिए कौन-सी बात महत्त्वपूर्ण है ?
(i) गृहस्थी का त्याग करना
(ii) वेश बदलना
(iii) मानवीय गुणों का पालन करना
(iv) समाज के नियमों का पालन न करना
(ङ) बिस्मिल्ला खाँ के काशी को स्वर्ग कहने का क्या कारण था ?
(i) काशी की भाषा और स्वच्छता के कारण
(ii) काशी की सुन्दरता के कारण
(iii) ज्ञानदान, कला और परंपराओं के कारण
(iv) मंदिरों की पवित्रता के कारण
(च) ‘एक कहानी यह भी’ आत्मकथ्य में निम्न कथनों में से लेखिका के संबंध में कौन-सा कथन सही नहीं है ?
(i) लेखिका महानगरों में संस्कृति की कमी अनुभव करती थी।
(ii) लेखिका ने दसवीं की परीक्षा 1945 में पास की।
(iii) लेखिका का जन्म गाँव मानपुरा में हुआ।
(iv) लेखिका ने इंटर तक की शिक्षा अजमेर में पूरी की।
10. ‘क्षितिज भाग-2’ नामक पाठ्य पुस्तक के निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
इस बार लौटे तो तबीयत कुछ सुस्त थी। खाने-पीने के बाद भी तबीयत नहीं सुधरी, थोड़ा बुखार आने लगा। किन्तु नेम-व्रत तो छोड़ने वाले नहीं थे। वही दोनों जून गीत, स्नानध्यान, खेतीबारी देखना। दिन-दिन छीनने लगे। लोगों ने नहाने-धोने से मना किया, आराम करने को कहा। किन्तु हँसकर टाल देते रहे। उस दिन भी संध्या में गीत गाए, किंतु मालूम होता जैसे तागा टूट गया हो, माला का एक-एक दाना बिखरा हुआ।
प्रश्न :
1 × 5 = 5
(i) प्रस्तुत गद्यांश के लेखक एवं पाठ का नाम लिखिए।
(ii) लोगों ने गद्यांश नायक को क्या न करने की सलाह दी ?
(iii) तबीयत खराब होने के बाद भी नायक ने क्या-क्या करना नहीं छोड़ा ?
(iv) गद्यांश में लोगों की बात को हँसकर कौन टाल देते थे ?
(v) ‘जैसे तागा टूट गया हो, माला का एक-एक दाना बिखरा हुआ।’ पंक्ति में लेखक का क्या आशय है ?
11. यशपाल अथवा मन्नू भंडारी का जीवन परिचय देते हुए उनकी साहित्यिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए। 5
12. ‘क्षितिज भाग-2’ नामक पाठ्य पुस्तक के गद्य खण्ड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
2 + 2 = 4
(क) बिस्मिल्ला खाँ को शहनाई की मंगलध्वनि का नायक क्यों कहा गया है ?
(ख) ‘नेताजी का चश्मा’ पाठ का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए।
## खण्ड - घ
13. ‘कृतिका भाग-2’ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(क) ‘मैं क्यों लिखता हूँ’ – पाठ का मूलभाव स्पष्ट कीजिए।
अथवा
‘मैं क्यों लिखता हूँ’ पाठ के आधार पर हिरोशिमा की घटना को भयानकतम दुरुपयोग क्यों कहा जाता है ?
(ख) ‘माता का अँचल’ पाठ के संदर्भ में साँप से घबराए बच्चे को शांत करने के लिए माँ ने क्या-क्या यत्न किए ? 2
(ग) ‘साना-साना हाथ जोड़ि’ पाठ में लेखिका के अनुसार प्रकृति जल संचय की कैसी व्यवस्था करती है ? 2
## खण्ड - ङ
14. ‘आदर्श जीवन मूल्य (माध्यम)’ पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 2 × 4 = 8
(i) मनुष्य की श्रेष्ठता कैसे आंकी जा सकती है ?
(ii) सफलता प्राप्त करने के लिए किसकी आवश्यकता होती है ?
(iii) भगिनी निवेदिता की भारतीय महिलाओं के संदर्भ में क्या मान्यताएँ थीं ?
(iv) अपने से बलवान के साथ संधि करने के बाद भी उससे सावधान क्यों रहना चाहिए ?
Haryana Board Class 10 hindi 2026 , Free PDF DOwnload link
Other Question paper:
Haryana Board Class 10 Banking, Financial Services & Insurance Previous Year Question Paper 2026 PDF Download (Free)
Haryana Board Class 10 English Previous Year Question Paper 2026 PDF Download (Free)
Haryana Board Class 10 Drawing Previous Year Question Paper 2026 PDF Download (Free)
Haryana Board Class 10 Computer Science Previous Year Question Paper 2026 PDF Download (Free)