Haryana Board HBSE Class 10 Hindi Previous Year Question Paper 2018 PDF Download (Free)
Haryana Board HBSE Class 10 Hindi Previous Year Question Paper 2018 PDF Download (Free)
CLASS : 10th (Secondary)
Series : Sec. M/2018
Code No. 3501
रोल नं० _______________
SET : A
हिन्दी
(Academic/Open)
(Only for Fresh/Re-appear Candidates)
समय : 3 घण्टे ] [ पूर्णांक : 80
• कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित प्रश्न 13 हैं।
• प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिये गये कोड नम्बर तथा सेट को छात्र उत्तर-पुस्तिका के मुख्य-पृष्ठ पर लिखें।
• कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
• उत्तर-पुस्तिका के बीच में खाली पन्ना/पन्ने न छोड़ें।
• उत्तर-पुस्तिका के अतिरिक्त कोई अन्य शीट नहीं मिलेगी। अतः आवश्यकतानुसार ही लिखें और लिखा उत्तर न काटें।
• परीक्षार्थी अपना रोल नं० प्रश्न-पत्र पर अवश्य लिखें।
• कृपया प्रश्नों का उत्तर देने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि प्रश्न-पत्र पूर्ण व सही है, परीक्षा के उपरान्त इस सम्बन्ध में कोई भी दावा स्वीकार नहीं किया जायेगा।
नोट : (i) सभी प्रश्नों के उत्तर अनिवार्य हैं।
(ii) शुद्ध, सार्थक तथा तर्कसंगत उत्तरों को उचित अधिमान दिया जाएगा। वर्तनीगत अशुद्धियों तथा विषयान्तर की स्थिति में कम/शून्य अंक देकर दंडित किया जा सकता है।
Free PDF Download Link Given in Last of This Post
Quarry Solved:
Haryana Board Previous Year Question Paper, HBSE Previous Year Question Paper, Haryana Board Question Paper PDF, HBSE Question Paper PDF Download, Haryana Board Previous Year Paper PDF, HBSE Previous Year Paper Free Download, Haryana Board Class 10 Questi
Haryana Board HBSE Class 10 Hindi Previous Year Question Paper 2018 PDF Download (Free)
खण्ड – क
1. निम्नलिखित प्रश्नों के यथानिर्दिष्ट उत्तर दीजिए :
2 × 7 = 14
(क) वर्ण सन्धि के कोई दो नियम सोदाहरण लिखिए।
(ख) सम्बन्ध तत्पुरुष समास की परिभाषा एवं उदाहरण दीजिए।
(ग) अन्तर्मन, निष्कलंक (उपसर्ग छाँटिए)
(घ) तामसिक, निंदा (विलोम शब्द लिखिए)
(ङ) साधु, मछली (दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए)
(च) अलि, काम (अनेकार्थी शब्दों के दो-दो अर्थ लिखिए)
(छ) ‘पद’ को परिभाषित कीजिए।
2. (क) मानवीकरण अलंकार की परिभाषा एवं उदाहरण दीजिए। 2
(ख) चौपाई छंद का लक्षण लिखिए। 2
3. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबंध लिखिए :
6
(क) नोटबन्दी का एक वर्ष
(ख) सदाचार
(ग) मेरा प्रिय नेता
(घ) दीपावली पर पटाखों का प्रदूषण
(ङ) भारतीय किसान
4. कुसंगति से बचाव का सुझाव देते हुए अपने छोटे भाई को एक पत्र लिखिए। 6
अथवा
कक्षा-कक्ष में पंखे कम होने की शिकायत करते हुए, मुख्याध्यापक को एक पत्र लिखिए।
खण्ड – ख
5. निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उचित विकल्प चुनकर उत्तर-पुस्तिका में लिखिए :
1 × 8 = 8
(क) ‘गुर चाँटी ज्यों पानी’ – यहाँ ‘गुर’ का अर्थ है :
(i) गुरु
(ii) बड़ा
(iii) गुड़
(iv) गुर सिखाना
(ख) परशुराम ने शिव धनुष तोड़ने वाले को किसके समान अपना शत्रु बताया है ?
(i) रावण
(ii) जनक
(iii) लक्ष्मण
(iv) सहस्रबाहु
(ग) ‘पवन झुलावै, केकी कीर बतरावै’ – यहाँ ‘केकी’ का अर्थ :
(i) केक है
(ii) किसान है
(iii) कबूतर है
(iv) मोर है
(घ) जयशंकर प्रसाद ने किसकी उज्ज्वल गाथा गाने में असमर्थता व्यक्त की है ?
(i) मधुर चाँदनी रातों की
(ii) कंथा की
(iii) मधुशाला की
(iv) पथिक की पंथा की
(ङ) ‘उत्साह’ कविता में अनंत के घन किस दिशा से आने की बात कही है ?
(i) पूर्व
(ii) ज्ञात
(iii) अज्ञात
(iv) विपरीत
(च) ‘यह दंतुरित मुस्कान’ कविता में तालाब छोड़कर जलजात के कहाँ छिपने की बात कही है ?
(i) कवि की झोपड़ी में
(ii) उद्यान में
(iii) कीचड़ में
(iv) गमले में
(छ) ‘छाया मत छूना’ कविता में शरद-रात आने पर भी किसके न खिलने का दुख है ?
(i) चाँद
(ii) पुष्प
(iii) चेहरा
(iv) सुंदर रंग
(ज) जिसने अभी सीखना आरम्भ किया हो, उसे क्या कहा जाता है ?
(i) नौसिखिया
(ii) संगतकार
(iii) गीतकार
(iv) इनमें से कोई नहीं
6. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
1 × 5 = 5
माँ ने कहा पानी में झाँककर
अपने चेहरे पर मत रीझना
आग रोटियाँ सेंकने के लिए है
जलने के लिए नहीं
वस्त्र और आभूषण शाब्दिक भ्रमों की तरह
बंधन हैं स्त्री जीवन के।
(i) प्रस्तुत काव्यांश के कवि एवं कविता का नाम लिखिए।
(ii) प्रस्तुत काव्यांश का प्रसंग स्पष्ट कीजिए।
(iii) आग के माध्यम से माँ क्या समझाना चाहती है ?
(iv) वस्त्र एवं आभूषणों को स्त्री-जीवन के बंधन क्यों कहा है ?
(v) ‘शाब्दिक भ्रम’ कहकर कवि क्या दर्शाना चाहता है ?
7. निम्नलिखित काव्यांश में निहित भाव एवं शिल्प-सौन्दर्य स्पष्ट कीजिए :
2 + 2 = 4
माथे किरीट बड़े दृग चंचल, मंद हँसी मुखचंद जुन्हाई।
जै जग-मंदिर-दीपक सुंदर, श्रीब्रजनंदूलह ‘देव’ सहाई।।
8. ‘आत्मकथ्य’ कविता का मूलभाव स्पष्ट कीजिए।
3
अथवा
बच्चे की दंतुरित मुस्कान का कवि के मन पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
खण्ड – ग
9. निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उचित विकल्प चुनकर उत्तर-पुस्तिका में लिखिए :
1 × 8 = 8
(क) चश्मे वाले की देशभक्ति के प्रति नतमस्तक कौन था ?
(i) पान वाला
(ii) हालदार साहब
(iii) कैप्टन
(iv) पूरा देश
(ख) बालगोबिन भगत की मृत्यु किस कारण से हुई ?
(i) उच्चरक्तचाप से
(ii) दुर्घटना से
(iii) गंगा में डूबने से
(iv) बीमारी से
(ग) ‘लखनवी अंदाज’ पाठ में किस पर व्यंग्य किया है ?
(i) पतनशील सामंती वर्ग
(ii) लखनवी नवाब
(iii) सफेदपोश
(iv) उच्च वर्ग
(घ) फादर बुल्के भारत में कितने वर्ष रहे ?
(i) 27
(ii) 37
(iii) 47
(iv) 57
(ङ) मन्नू भण्डारी को कॉलेज की प्राध्यापिका शीला अग्रवाल क्या विषय पढ़ाती थी ?
(i) अंग्रेजी
(ii) हिन्दी
(iii) भूगोल
(iv) राजनीति शास्त्र
(च) किसकी धर्मपत्नी ने शंकराचार्य के छक्के छुड़ा दिए थे ?
(i) अत्रि
(ii) महावीर प्रसाद
(iii) भरतमुनि
(iv) मंडन मिश्र
(छ) ‘नरकट’ नामक घास डुमराँव गाँव में किस नदी के पास पाई जाती है ?
(i) गंगा
(ii) सोन
(iii) नर्मदा
(iv) यमुना
(ज) सभ्यता को किसका परिणाम कहा है ?
(i) संस्कृति का
(ii) राष्ट्रीयता का
(iii) समाज का
(iv) विकास का
10. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
1 × 4 = 4
आज से पचास साल पहले अजमेर जैसे शहर में चारों ओर से उमड़ती भीड़ के बीच एक लड़की का बिना किसी संकोच और झिझक के यों धुआँधार बोलते चले जाना ही इसके मूल में रहा हो। पर पिताजी! कितनी तरह के अन्तर्विरोधों के बीच जीते थे वे! एक ओर ‘विशिष्ट’ बनने और बनाने की प्रबल लालसा तो दूसरी ओर अपनी सामाजिक छवि के प्रति भी उतनी ही सजगता। पर क्या यह संभव है ? क्या पिताजी को इस बात का बिल्कुल भी अहसास नहीं था कि इन दोनों का तो रास्ता ही टकराहट का है ?
(i) प्रस्तुत गद्यावतरण के रचयिता एवं पाठ का नाम लिखिए।
(ii) अजमेर में भीड़ क्यों उमड़ रही थी ?
(iii) पिताजी के किन अन्तर्विरोधों का उल्लेख किया गया है ?
(iv) दोनों बातों को टकराहट का रास्ता क्यों कहा है ?
11. रामवृक्ष बेनीपुरी अथवा महावीर प्रसाद द्विवेदी का जीवन परिचय देते हुए उनकी साहित्यिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
6
12. ‘नेताजी का चश्मा’ पाठ का मूलभाव स्पष्ट कीजिए।
2
खण्ड – घ
13. ‘कृतिका’ (भाग-2) के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
2 × 5 = 10
(क) ‘माता का अँचल’ पाठ का मूलभाव स्पष्ट कीजिए।
(ख) “नयी दिल्ली में सब था …… सिर्फ नाक नहीं थी” – इस कथन के माध्यम से लेखक क्या कहना चाहता है ?
(ग) जितेन नागे ने गुरु नानक देव जी से संबंधित किस प्रसंग का उल्लेख प्रस्तुत पाठ में किया है ?
(घ) टुन्नू का चारित्रिक वैशिष्ट्य स्पष्ट कीजिए।
(ङ) ‘सड़क सुरक्षा’ पाठ से हमें क्या शिक्षा मिलती है ?
Haryana Board Class 10 , Hindi 2018
Other Question Paper
Haryana Board HBSE Class 10 Health and Physical Education Previous Year Question Paper 2018 PDF Download (Free)
Haryana Board HBSE Class 10 English Previous Year Question Paper 2018 PDF Download (Free)
Haryana Board HBSE Class 10 Drawing Science Previous Year Question Paper 2018 PDF Download (Free)