Haryana Board HBSE Class 10 Social Science Previous Year Question Paper 2019 PDF Download (Free)
CLASS : 10th (Secondary)
Code No. 4207
Series : Sec. M/2019
Roll No.
सामाजिक विज्ञान
SOCIAL SCIENCE
(History, Political Science, Geography and Economics)
(Academic/Open)
[ हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम ]
[ Hindi and English Medium ]
(Only for Fresh/Re-appear Candidates)
समय : 3 घण्टे ]
[ पूर्णांक : 80
Time allowed : 3 hours ]
[ Maximum Marks : 80
• कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 15 तथा प्रश्न 35 हैं।
Please make sure that the printed pages in this question paper are 15 in number and it contains 35 questions.
• प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिये गये कोड नम्बर तथा सेट को छात्र उत्तर-पुस्तिका के मुख्य-पृष्ठ पर लिखें।
The Code No. and Set on the right side of the question paper should be written by the candidate on the front page of the answer-book.
• कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
Before beginning to answer a question, its Serial Number must be written.
• उत्तर-पुस्तिका के बीच में खाली पन्ना/पन्ने न छोड़ें।
Don’t leave blank page/pages in your answer-book.
• उत्तर-पुस्तिका के अतिरिक्त कोई अन्य शीट नहीं मिलेगी। अतः आवश्यकतानुसार ही लिखें और लिखा उत्तर न काटें।
Except answer-book, no extra sheet will be given. Write to the point and do not strike the written answer.
• परीक्षार्थी अपना रोल नं० प्रश्न-पत्र पर अवश्य लिखें।
Candidates must write their Roll Number on the question paper.
• कृपया प्रश्नों का उत्तर देने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि प्रश्न-पत्र पूर्ण व सही है, परीक्षा के उपरान्त इस सम्बन्ध में कोई भी दावा स्वीकार नहीं किया जायेगा।
Before answering the questions, ensure that you have been supplied the correct and complete question paper, no claim in this regard, will be entertained after examination.
सामान्य निर्देश :
General Instructions :
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
All questions are compulsory.
(ii) सभी प्रश्नों के अंक उनके सामने दर्शाए गए हैं।
Marks of all the questions are shown against them.
(iii) किसी प्रश्न के सभी भागों के उत्तर एक स्थान पर साथ-साथ दीजिए।
Attempt all parts of a question together.
(iv) 1 अंक वाले प्रत्येक प्रश्न का उत्तर एक वाक्य से अधिक न हो।
Answer to each question carrying 1 mark should not exceed more than one sentence.
(v) 2 अंकों वाले प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30 शब्दों से अधिक न हो।
Answer to each question carrying 2 marks should not exceed 30 words.
(vi) 3 अंकों वाले प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 40 से 60 शब्दों से अधिक न हो।
Answer to each question carrying 3 marks should not exceed 40 to 60 words.
(vii) 6 अंकों वाले प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 100 से 125 शब्दों से अधिक न हो।
Answer to each question carrying 6 marks should not exceed 100 to 125 words.
(viii) प्रश्न संख्या 8 एवं 28 के लिए दिए गये भारत के रेखा मानचित्र को अपनी उत्तर-पुस्तिका के साथ अवश्य संलग्न कीजिए।
You must attach the given outline map of India for Question Nos. 8 and 28 along with your answer book.
(ix) कृपया मानचित्र पर अपनी उत्तर-पुस्तिका का क्रमांक अवश्य लिखिए।
You must write your Answer Book Sr. No. on the map.
[ इतिहास ]
[ HISTORY ]
[ M. M : 20 ]
1. जर्मन महासंघ की स्थापना किसने की ? 1
Who had been setup the German Confederation ?
2. फ्रेंच इण्डो-चाइना का गठन हुआ : 1
(अ) 1897
(ब) 1887
(स) 1858
(द) 1867
French Indo-China was formed in :
(a) 1897
(b) 1887
(c) 1858
(d) 1867
3. ‘होम चार्जेज’ (देशी खर्च) क्या था ? 1
What was the 'Home Charges' ?
4. वैश्विक (विश्वव्यापी) कृषि अर्थ व्यवस्था कब सामने आई ? 1
In which year Global agricultural economy had been taken shape ?
5. वर्नाकुलर या देशी प्रेस एक्ट का वर्णन कीजिए। 3
Describe the Vernacular Press Act.
6. जापान में मुद्रण तकनीक का वर्णन कीजिए। 3
Describe the printing technology in Japan.
7. 19वीं सदी के आरम्भिक धार्मिक सुधारों का वर्णन कीजिए। 6
Describe the religious reforms in the early 19th century.
अथवा
OR
लन्दन में आए सामाजिक परिवर्तनों की व्याख्या करें, जिनके कारण भूमिगत रेलवे की जरूरत पैदा हुई।
Explain the social changes in London which lead to the need for under ground Railway.
8. दिए गए भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित स्थानों को दर्शाइए :
On the given outline map of India show the following places :
(i) वह स्थान जहाँ गाँधीजी ने प्रथम सत्याग्रह भारत में चलाया। 1
The place where Gandhiji organized first Satyagrah Movement.
(ii) वह स्थान जहाँ मार्च 1919 में खिलाफत समिति का गठन किया गया। 1
The place where the Khilafat Committee was formed in March 1919.
(iii) वह स्थान जहाँ सितम्बर 1920 में कांग्रेस अधिवेशन हुआ। 1
The place where the Congress Session held in September 1920.
(iv) वह स्थान जहाँ दिसम्बर 1929 में ‘पूर्ण स्वराज’ की माँग की गई। 1
The place where 'Purna Swaraj' was demanded in December 1929.
(केवल दृष्टिहीन परीक्षार्थियों के लिए)
(For Blind Candidates only)
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिहीन परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 8 के स्थान पर हैं :
The following questions are only for Blind Candidates in lieu of Question No. 8 :
(i) गाँधीजी ने भारत में प्रथम सत्याग्रह कहाँ किया ? 1
Name the place where Gandhiji organized first Satyagrah Movement.
(ii) मार्च 1919 में खिलाफत समिति का गठन कहाँ किया गया ? 1
Name the place where the Khilafat Committee was formed in March 1919.
(iii) सितम्बर 1920 में कांग्रेस अधिवेशन कहाँ हुआ ? 1
Name the place where the Congress Session held in September 1920.
(iv) दिसम्बर 1929 में ‘पूर्ण स्वराज’ की माँग कहाँ की गई ? 1
The place where 'Purna Swaraj' was demanded in December 1929.
[ राजनीति विज्ञान ]
[ POLITICAL SCIENCE ]
[ M. M : 25 ]
9. सिंहली को राजभाषा का दर्जा दिया गया : 1
(अ) 1947 में
(ब) 1956 में
(स) 1950 में
(द) 1949 में
'Sinhala' recognized as official language in :
(a) 1947
(b) 1956
(c) 1950
(d) 1949
10. हिन्दी भाषा बोलने वालों की संख्या का क्या प्रतिशत है : 1
(अ) 40.2%
(ब) 39.2%
(स) 45.2%
(द) 49.5%
What is the percentage of Hindi language speaking population ?
(a) 40.2%
(b) 39.2%
(c) 45.2%
(d) 49.5%
11. फेडेकोर नामक संगठन किस देश का है ? 1
Name the country of FEDECOR organization.
12. ‘योर्दान्का’ कौन थी ? 1
Who was Yordanka ?
13. ‘एथनीक’ या जातीय से आपका क्या अभिप्राय है ? 2
What do you mean by 'Ethnic' ?
14. नेपाल में उठे लोकतंत्र के आन्दोलन का विशिष्ट उद्देश्य क्या था ? 2
What was the specific objective of Nepalese Movement for Democracy.
15. राजनीतिक दलों द्वारा चन्दा सम्बन्धी दो सुधारों को लिखिए। 2
Explain two reforms proposed for political funding.
16. पानी के निजीकरण के खिलाफ बोलिविया में जो आन्दोलन चला उसकी अगुवाई किसने की ? 3
Who led by the protest against water privatization in Bolivia ?
17. प्रान्तीय दल का वर्णन कीजिए। 3
Describe State Party.
18. अलोकतान्त्रिक व्यवस्था में आजादी और गरिमा न तो वैधानिक रूप से मान्य है न नैतिक रूप से। व्याख्या करें। 3
In a non-democratic setup freedom and dignity is not legally nor morally recognised. Explain it.
19. भारतीय संघीय व्यवस्था के प्रमुख लक्षणों का उल्लेख करें। 6
Mention the main characteristics of Indian Federal System.
अथवा
OR
लोकतन्त्र में राजनीतिक दलों की विभिन्न भूमिकाओं का वर्णन कीजिए।
Describe the various roles performed by political parties in Democracy.
[ भूगोल ]
[ GEOGRAPHY ]
[ M. M : 20 ]
20. भारत के किस राज्य में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान स्थित है ? 1
(अ) असम
(ब) केरल
(स) उत्तराखण्ड
(द) पश्चिम बंगाल
In which state of India Kaziranga National Park is located ?
(a) Assam
(b) Kerala
(c) Uttarakhand
(d) West Bengal
21. निम्नलिखित में कौन-सी रबी की फसल है ? 1
(अ) चावल
(ब) बाजरा
(स) चना
(द) कपास
Which one of the following is a 'Rabi' Crops ?
(a) Rice
(b) Millets
(c) Gram
(d) Cotton
22. खनिज क्या है ? 1
What is Mineral ?
23. भौमजल या भूमिगत जल किसे कहते हैं ? 1
Define Underground Water.
24. कृषि पर आधारित उद्योगों से आप क्या समझते हैं ? इनके कोई दो उदाहरण दीजिए। 2
What is Agro based industries ? Give any two examples.
25. संभाव्य संसाधन किसे कहते हैं ? इसके कोई दो उदाहरण दीजिए। 2
What is Potential Resources ? Give any two examples.
26. बहुउद्देशीय परियोजना किसे कहते हैं ? इसके कोई तीन लाभ लिखें। 3
What do you mean by Multi-purpose project ? Give its three benefits.
27. संचार के कौन-कौन-से मुख्य साधन हैं ? इनका भारतीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक भूमिका का संक्षेप में वर्णन करें। 6
Which are the main means of Communication ? Explain their positive role in the Indian Economy.
28. निम्नलिखित को भारत के मानचित्र में दर्शायें :
Marked the following in the outline map of India :
(i) पेरियार बाघ रिजर्व 1
Periyar Tiger Reserve
(ii) कैगा 1
Kaiga
(iii) डिगबोई 1
Digboi
(केवल दृष्टिहीन परीक्षार्थियों के लिए)
(For Blind Candidates only)
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिहीन परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 28 के स्थान पर हैं :
The following questions are only for Blind Candidates in lieu of Question No. 28 :
(i) पेरियार बाघ रिजर्व किस राज्य में स्थित है ? 1
In which state Periyar Tiger Reserve is located ?
(ii) कैगा किस राज्य में स्थित है ? 1
In which state Kaiga is located ?
(iii) डिगबोई किस राज्य में स्थित है ? 1
In which State Digboi is located ?
[ अर्थशास्त्र ]
[ ECONOMICS ]
[ M. M. : 15 ]
29. प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करके एक वस्तु का उत्पादन, ............. क्षेत्रक की गतिविधि है। 1
(अ) प्राथमिक
(ब) द्वितीयक
(स) तृतीयक
(द) सूचना प्रौद्योगिकी
Production of a goods by exploiting the natural resources, is an activity of the ………… sector.
(a) Primary
(b) Secondary
(c) Tertiary
(d) Information Technology
30. सामान्यतः किसी देश का विकास किस आधार पर निर्धारित किया जा सकता है ? 1
(अ) प्रति व्यक्ति आय
(ब) औसत साक्षरता दर
(स) लोगों की स्वास्थ्य स्थिति
(द) उपरोक्त सभी
Development of a country can generally be determined by :
(a) its per capita income
(b) its average literacy level
(c) health status of its people
(d) all of the above
31. भारत की केन्द्रीय सरकार की ओर से करेंसी नोट कौन जारी करता है ? 1
Which authority issues the currency notes on behalf of the Central Government of India ?
32. डब्ल्यू० टी० ओ० (WTO) का पूर्ण रूप लिखिए। 1
Write full form of W.T.O.
33. महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 का क्या उद्देश्य है ? 2
What is the objective of MGNREGA 2005 ?
34. गरीबों के लिए स्वयं सहायता समूह के किन्हीं तीन फायदों का वर्णन करें। 3
Describe any three advantage of Self Help Group of the poor.
35. उपभोक्ताओं के छः अधिकार कौन-से हैं ? संक्षेप में लिखिए। 6
What are the six rights of consumers ? Explain in brief.
अथवा
OR
धारणीयता का विषय विकास के लिए क्यों महत्त्वपूर्ण है ?
Why is the issue of sustainability important for development ?
Haryana Board Class 10 Social science 2019 free PDF download link
Other Question Paper
Haryana Board HBSE Class 10 Science Previous Year Question Paper 2019 PDF Download (Free)
Haryana Board HBSE Class 10 Sanskrit Previous Year Question Paper 2019 PDF Download (Free)
Haryana Board HBSE Class 10 Punjabi Previous Year Question Paper 2019 PDF Download (Free)