Railway-RRB ALP 2025 CBT 1 Previous Year Question Paper and Answer Key Free PDF Download Hindi -Shift 3
Q.1 नमिता बिंदु A से शुरू करके पूर्व दिशा में 26 km ड्राइव करती है। फिर वह बाएँ मुड़ती है, 25 km ड्राइव करती है, फिर बाएँ मुड़ती है और 33 km ड्राइव करती है। इसके बाद वह फिर बाएँ मुड़ती है और 35 km ड्राइव करती है। अंत में वह बाएँ मुड़ती है, 7 km ड्राइव करके बिंदु P पर रुक जाती है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए?
A. 11 km, उत्तर की ओर
B. 12 km, दक्षिण की ओर
C. 10 km, उत्तर की ओर ✓
D. 13 km, दक्षिण की ओर
Q.2 अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह उस ग्रुप से संबंधित नहीं है?
(नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. GKN
B. LOS ✓
C. TXA
D. OSV
Q.3 अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
ZWM URK PMI KHG ?
A. FCL
B. FDF
C. KCE
D. FCE ✓
Q.4 G, J, M, O, R, S और T में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह के अलग-अलग दिन हैं। O और S के बीच केवल तीन व्यक्तियों की परीक्षा है। S की परीक्षा सप्ताह के अंतिम दिन है। G और J के बीच केवल एक व्यक्ति की परीक्षा है। T की परीक्षा, M की परीक्षा से ठीक एक दिन पहले है। R की परीक्षा शुक्रवार को नहीं है। J की परीक्षा, G की परीक्षा से पहले है। मंगलवार को किसकी परीक्षा है?
A. G
B. T
C. O
D. J ✓
Q.5 भारत में डेयरी उद्देश्यों के लिए मुख्य रूप से किस नस्ल के मवेशियों का उपयोग किया जाता है?
A. साहिवाल ✓
B. ओंगोल
C. गिर
D. कांकरेज
Q.6 अभिनेत्र लेंस की अलग-अलग दूरियों पर वस्तुओं को स्पष्ट रूप से देखने के लिए अपनी फोकस दूरी को समायोजित करने की क्षमता को क्या कहते हैं?
A. दृष्टि निर्बाध
B. दृष्टि परिसर
C. अभिसरण क्षमता
D. समंजन क्षमता ✓
Q.7 निम्नलिखित अक्षर शृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है।
(बाएं) O Q K M I W K M F A F Y U T U B H T X S (दाएं)
ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक स्वर है और ठीक बाद भी एक स्वर है?
A. दो
B. एक भी नहीं
C. तीन
D. एक ✓
Q.8 निम्नलिखित शृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएं केवल एकल-अंकीय संख्याएं हैं। गिनती बाएं से दाएं की जानी है।)
(बाएं) 3 7 2 6 2 7 3 8 7 3 7 6 4 2 4 5 4 9 5 7 7 2 4 (दाएं)
ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम अंक और ठीक बाद एक सम अंक है?
A. एक भी नहीं
B. एक
C. तीन ✓
D. दो
Q.9 सात बॉक्स T, U, V, W, X, Y और Z एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन आवश्यक नहीं कि वे इसी क्रम में हों। X के ऊपर केवल एक बॉक्स रखा गया है। T को Y के ठीक ऊपर रखा गया है। U को Y के ठीक नीचे रखा गया है। V को सबसे नीचे से पाँचवे स्थान पर रखा गया है। W को Z के नीचे किसी स्थान पर रखा गया है। कौन-सा बॉक्स सबसे ऊपर रखा गया है?
A. Z ✓
B. T
C. U
D. V
Q.10 निम्नलिखित आंकड़ों का बहुलक क्या है?
89, 89, 64, 86, 64, 79, 81, 85, 82, 81, 75, 85, 82, 84, 61, 82, 81, 64, 74, 71, 61, 68, 77, 64, 79
A. 89
B. 64 ✓
C. 82
D. 81
Q.11 निखिल ने अपनी साइकिल रवि को 24% हानि पर बेची। रवि ने उसकी मरम्मत पर ₹486 खर्च किए और साइकिल को विकास को ₹2,875 में बेचकर 15% लाभ कमाया। निखिल के लिए साइकिल का लागत मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. ₹2,540
B. ₹2,650 ✓
C. ₹2,460
D. ₹2,710
Q.12 यदि संख्या 6785234 में प्रत्येक सम अंक में से 2 घटा दिया जाए तथा प्रत्येक विषम अंक में 1 जोड़ दिया जाए, तो निर्मित नई संख्या में कितने अंक एक से अधिक बार आएंगे?
A. दो ✓
B. एक
C. तीन
D. चार
Q.13 एक निश्चित कूट भाषा में, 'A + B' का अर्थ है कि 'A, B की पुत्री है', 'A – B' का अर्थ है कि 'A, B का पिता है', 'A × B' का अर्थ है कि 'A, B का पुत्र है' और 'A ÷ B' का अर्थ है कि 'A, B की बहन है'।
उपरोक्त के आधार पर, यदि 'Q × M + V – J ÷ P' है, तो Q का P से क्या संबंध है?
A. बहन का पति
B. पिता
C. भाई
D. बहन का पुत्र ✓
Q.14 उस सेट का चयन कीजिए जिसमें संख्याएं उसी प्रकार से संबंधित हैं जिस प्रकार से निम्नलिखित सेटों की संख्याएं संबंधित हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रियाएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए।)
(156, 12, 13)
(126, 14, 9)
A. (198, 24, 8)
B. (176, 16, 11) ✓
C. (196, 15, 13)
D. (240, 45, 5)
Q.15 निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ समूह गैर-जैवनिम्ननीय पदार्थों का प्रतिनिधित्व करता है?
A. सब्जियों के छिलके, फूल, कागज
B. घास, खराब भोजन, सब्जियों के छिलके
C. प्लास्टिक बबल पैक, दूध के सामान्य पैकेट, दवा की प्लास्टिक की बोतलें ✓
D. खराब भोजन, सब्जियों के छिलके, इस्तेमाल की हुई चाय की पत्तियाँ
Q.16 एक कूट भाषा में, 'AGENT' को GAHTN के रूप में और 'ADOPT' को DARTP के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी भाषा में 'DRINK' को किस रूप में कूटबद्ध किया जाएगा?
A. RDLKN ✓
B. SDLKM
C. SEKNM
D. REKNL
Q.17 निम्नलिखित अक्षर श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है।
(बाएं) K N C G I N F Z X I J X M N W T K K S V V (दाएं)
ऐसे कितने व्यंजन हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक स्वर है और ठीक बाद एक व्यंजन है?
A. एक
B. तीन
C. दो ✓
D. एक भी नहीं
Q.18 यदि किसी उत्तल दर्पण के सामने अनंत और ध्रुव (P) के बीच एक वस्तु रखी जाए, तो किस प्रकार का प्रतिबिंब बनेगा?
A. आभासी, सीधा और छोटा (साइज़ में छोटा) ✓
B. वास्तविक, उल्टा और विवर्धित
C. वास्तविक, उल्टा और छोटा
D. वास्तविक, सीधा, और वस्तु के समान साइज़
Q.19 पांच व्यक्तियों V, W, X, Y और Z में से प्रत्येक की एक निश्चित आयु है। Y की आयु X की आयु की चार गुना है। V की आयु X की आयु की दो गुना है। Y की आयु W की आयु की पांच गुना है। W की आयु 12 वर्ष है। यदि Z की आयु V की आयु की तीन गुना है, तो Z की आयु कितनी है?
A. 75
B. 89
C. 85
D. 90 ✓
Q.20 एक प्रश्न के बाद दो कथन दिए गए हैं। पांच स्तंभों, I, L, O, M और D में से प्रत्येक की ऊंचाई अलग-अलग है, इनमें से सबसे ऊंचा स्तंभ कौन-सा है?
कथनः
(I) O, D से छोटा है।
(II) M, D से ऊंचा है।
A. दोनों कथनों I और II में दी गई जानकारी एक साथ (केवल कथन I या केवल कथन II नहीं) प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
B. दोनों कथनों I और II में दी गई जानकारी एक साथ भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है। ✓
C. केवल कथन I में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है जबकि कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
D. केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है जबकि कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
Q.21 निम्नलिखित में से कौन-सा अनुपात न्यूनतम है?
A. 8 : 15 ✓
B. 7 : 13
C. 5 : 9
D. 4 : 7
Q.22 केंद्रक के दोहरे परत वाले आवरण को ______ कहा जाता है।
A. क्रोमैटिन भित्ति
B. कोशिका भित्ति
C. केंद्रक झिल्ली ✓
D. प्लाज्मा झिल्ली
Q.23 M, O की माता है। O, J की बहन है। T, K की पुत्री है। T, J की बहन है। J, B का पिता है। B, F की पत्नी है। M का K से क्या संबंध है?
A. पति
B. बहन
C. भाई
D. पत्नी ✓
Q.24 दो धनात्मक पूर्णांकों का महत्तम समापवर्तक (HCF) = 12 और लघुत्तम समापवर्त (LCM) = 924 है। यदि इनमें से एक संख्या 84 है, तो दूसरी संख्या क्या है?
A. 180
B. 132 ✓
C. 72
D. 96
Q.25 पांच खंभों—I, N, C, H और L—जिनकी ऊंचाई अलग-अलग है, इनमें से सबसे छोटा खंभा कौन-सा है?
(I) L, N से छोटा है। H, I से छोटा है।
(II) H, L से ऊँचा है।
A. दोनों कथन I और II एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। ✓
B. दोनों कथन I और II एक साथ (केवल कथन I या केवल कथन II नहीं) प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं।
C. केवल कथन I में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
D. केवल कथन II में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दी गई जानकारी पर्याप्त नहीं है।
Q.26 एक सेल के दौरान, 48% माल 31% लाभ पर बेचा जाता है, शेष का 25% माल 16% लाभ पर बेचा जाता है, और शेष माल को 32% हानि पर बेचा जाता है। यदि कुल लाभ x% है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
A. 7
B. 4.48 ✓
C. 8
D. 7.5
Q.27 एक दुकानदार ₹10,000 अंकित मूल्य की एक वस्तु पर 20% और 30% की दो क्रमिक छूटें प्रदान करता है, जिससे उसे वस्तु के क्रय मूल्य पर 12% का लाभ प्राप्त होता है। वस्तु का क्रय मूल्य और विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए।
A. क्रय मूल्य = ₹5,000, विक्रय मूल्य = ₹5,500
B. क्रय मूल्य = ₹4,000, विक्रय मूल्य = ₹5,000
C. क्रय मूल्य = ₹5,000, विक्रय मूल्य = ₹6,000
D. क्रय मूल्य = ₹5,000, विक्रय मूल्य = ₹5,600 ✓
Q.28 एक निश्चित कूट भाषा में, 'HATS' को '2743' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और 'AHUS' को '7483' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में 'U' के लिए कूट क्या है?
A. 8 ✓
B. 4
C. 7
D. 3
Free PDF Download link given below:
Railway-RRB ALP 2025 CBT 1 Previous Year Question Paper and Answer Key Free PDF Download Hindi -Shift 3
Other Important Question paper:
Railway-RRB ALP 2025 CBT 1 Previous Year Question Paper and Answer Key Free PDF Download English-Shift 3
Railway-RRB ALP 2025 CBT 1 Previous Year Question Paper and Answer Key Free PDF Download Hindi -Shift 2
Railway-RRB ALP 2025 CBT 1 Previous Year Question Paper and Answer Key Free PDF Download English Shift 2