Banking CBSE Class 12 -2026
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 19 हैं।
• प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर लिखें ।
• कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 24 प्रश्न हैं।
• कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में यथा स्थान पर प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें ।
• इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा । 10.15 बजे से 10.30 बजे तक परीक्षार्थी केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे ।
• Please check that this question paper contains 19 printed pages.
• Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
• Please check that this question paper contains 24 questions.
• Please write down the Serial Number of the question in the answer-book at the given place before attempting it.
• 15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the candidates will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
सामान्य निर्देश :
(i) कृपया निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
(ii) इस प्रश्न-पत्र में दो खण्डों में 24 प्रश्न हैं: खण्ड क और खण्ड ख ।
(iii) खण्ड क में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न हैं, जबकि खण्ड ख में विषयपरक प्रकार के प्रश्न हैं।
(iv) दिए गए (6 + 18) = 24 प्रश्नों में से, उम्मीदवार को 3 घंटे के आबंटित (अधिकतम) समय में (6 + 11) = 17 प्रश्नों के उत्तर देने हैं।
(v) किसी विशेष खण्ड के सभी प्रश्नों को सही क्रम में करने का प्रयास किया जाना चाहिए।
(vi) खण्ड क : वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (30 अंक) :
(a) इस खण्ड में 6 प्रश्न हैं।
(b) कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
(c) दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए ।
(d) प्रत्येक प्रश्न/भाग के सामने आबंटित अंकों का उल्लेख किया गया है।
(vii) खण्ड ख : विषयपरक प्रकार के प्रश्न (30 अंक) :
(a) इस खण्ड में 18 प्रश्न हैं।
(b) उम्मीदवार को 11 प्रश्न करने हैं।
(c) दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए ।
(d) प्रत्येक प्रश्न/भाग के सामने आबंटित अंकों का उल्लेख किया गया है।
General Instructions:
(i) Please read the instructions carefully.
(ii) This question paper consists of 24 questions in two Sections: Section A and Section B.
(iii) Section A has Objective Type Questions whereas Section B contains Subjective Type Questions.
(iv) Out of the given (6 + 18) = 24 questions, a candidate has to answer (6 + 11) = 17 questions in the allotted (maximum) time of 3 hours.
(v) All questions of a particular section must be attempted in the correct order.
(vi) Section A : Objective Type Questions (30 marks):
(a) This section has 6 questions.
(b) There is no negative marking.
(c) Do as per the instructions given.
(d) Marks allotted are mentioned against each question/part.
(vii) Section B: Subjective Type Questions (30 marks):
(a) This section has 18 questions.
(b) A candidate has to do 11 questions.
(c) Do as per the instructions given.
(d) Marks allotted are mentioned against each question/part.
खण्ड क / SECTION A
(वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न / Objective Type Questions) (30 अंक / Marks)
1. रोज़गार कौशल पर दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 के उत्तर दीजिए। / Answer any 4 out of the given 6 questions on Employability skills. (4 × 1 = 4)
(i) सक्रिय श्रवण प्रक्रिया में पहला कदम क्या है ?
(A) अपने विचार व्यक्त करने के लिए हस्तक्षेप करना
(B) मुद्दे को समझने से पहले समाधान प्रदान करना
(C) स्पीकर पर ध्यान केंद्रित करना और आँख से संपर्क बनाना
(D) संदेशों के लिए अपने फोन की जाँच करना
What is the first step in the active listening process ?
(A) Interrupting to express your thoughts
(B) Providing solutions before understanding the issue
(C) Focusing on the speaker and making eye contact
(D) Checking your phone for messages
(ii) मनोविदलताभ (स्किज़ॉइड) व्यक्तित्व विकार का प्रमुख लक्षण क्या है ?
(A) परित्याग का डर
(B) ध्यान देने की अत्यधिक आवश्यकता
(C) अस्थिर आत्म-छवि
(D) सामाजिक और व्यक्तिगत संबंधों में रुचि की कमी
What is a key characteristic of Schizoid personality disorder ?
(A) Fear of abandonment
(B) Excessive need for attention
(C) Unstable self-image
(D) Lack of interest in social and personal relationships
(iii) आत्म-जागरूकता क्या है ?
What is self-awareness?
(iv) प्रेजेंटेशन ऐप्लिकेशन में कौन-सा दृश्य आपको अपनी सभी स्लाइड्स को एक साथ देखने की अनुमति देता है ?
(A) स्लाइड शो
(B) सामान्य दृश्य
(C) स्लाइड सॉर्टर
(D) प्रस्तुतकर्ता दृश्य
Which view in a presentation application allows you to see all your slides at once?
(A) Slide Show
(B) Normal view
(C) Slide Sorter
(D) Presenter view
(v) _______ एक कंपनी है जो अपने संचालन के पहले चरण में है।
(A) छोटी कंपनी
(B) स्टार्टअप
(C) पारंपरिक व्यवसाय
(D) छोटी फर्म
A _______ is a company that is in the first stage of its operations.
(A) small company
(B) startup
(C) traditional business
(D) small firm
(vi) किस क्षेत्र में हरित नौकरियाँ नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के विकास और कार्यान्वयन में योगदान देती हैं ?
(A) कृषि
(B) स्वास्थ्य देखभाल
(C) ऊर्जा
(D) वित्त
In which sector do green jobs contribute to the development and implementation of renewable energy sources ?
(A) Agriculture
(B) Healthcare
(C) Energy
(D) Finance
2. दिए गए 7 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। / Answer any 5 out of the given 7 questions. (5 × 1 = 5)
(i) UTR का विस्तृत रूप लिखिए।
Write the expanded form of UTR.
(ii) _______ कंप्यूटर का नियंत्रण केंद्र है।
The _______ is the control centre for a computer.
(iii) निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधियाँ बीपीओ को आउटसोर्स की जाती हैं ?
I. फ्रंट ऑफिस
II. मिडल ऑफिस
III. बैक ऑफिस
विकल्प :
(A) केवल I
(B) केवल II
(C) केवल III
(D) II और III दोनों
Which of the following activities are outsourced to the BPO ?
I. Front Office
II. Middle Office
III. Back Office
Options:
(A) Only I
(B) Only II
(C) Only III
(D) Both II and III
(iv) _______ किसी अन्य उपयोग को संदर्भित करती है जिसमें पैसा लगाया जा सकता है।
(A) अवसर लागत
(B) प्रत्यक्ष लागत
(C) अप्रत्यक्ष लागत
(D) प्रशासनिक लागत
_______ refers to any other use to which the money could be put.
(A) Opportunity cost
(B) Direct cost
(C) Indirect cost
(D) Administrative cost
(v) बताइए कि कथन सही है या ग़लत :
"आरबीआई आधार दर (बेस रेट) तय करता है।"
State whether the statement is True or False :
"RBI fixes the base rate."
(vi) _______ बैंक का संचित अवितरित लाभ है।
_______ is the accumulated undistributed profit of the bank.
(vii) लॉकर का किराया ग्राहक द्वारा न्यूनतम _______ महीने की अवधि के लिए अग्रिम रूप से देय होता है।
(A) 6
(B) 12
(C) 3
(D) 4
The locker rent is payable by the customer in advance for a minimum period of _______ months.
(A) 6
(B) 12
(C) 3
(D) 4
3. दिए गए 7 प्रश्नों में से किन्हीं 6 के उत्तर दीजिए। / Answer any 6 out of the given 7 questions. (6 × 1 = 6)
(i) _______ निर्गमित पूँजी के उस हिस्से का प्रतिनिधित्व करती है जिसे वास्तव में जनता द्वारा सब्सक्राइब किया जाता है।
(A) निर्गमित पूँजी
(B) प्रदत्त पूँजी
(C) अधिकृत पूँजी
(D) अभिदत्त पूँजी
_______ represents that part of issued capital which is actually subscribed by the public.
(A) Issued capital
(B) Paid-up capital
(C) Authorized capital
(D) Subscribed capital
(ii) मुद्रा बाज़ार में केंद्रीय बैंक द्वारा पात्र प्रतिभूतियों की खरीद और बिक्री को _______ के रूप में जाना जाता है।
Buying and selling of eligible securities by the central bank in the money market is known as _______
(iii) 30 अगस्त, 2024 की तिथि वाला एक परक्राम्य लिखत, तिथि के 3 महीने बाद देय है। परिपक्वता तिथि _______ है।
(A) 3 दिसंबर, 2024
(B) 23 दिसंबर, 2024
(C) 30 नवंबर, 2024
(D) 1 दिसंबर, 2024
A negotiable instrument dated 30th August, 2024 is made payable 3 months after the date. The maturity date is _______
(A) 3rd December, 2024
(B) 23rd December, 2024
(C) 30th November, 2024
(D) 1st December, 2024
(iv) _______ प्राधिकरण द्वारा निर्धारित विनिर्देशों के अनुसार सभी तरफ आरसीसी के साथ निर्मित एक सुरक्षित स्थान है।
_______ is a secure space constructed with RCC on all sides, as per specifications laid down by the authority.
(v) _______ में बैंकिंग उद्योग में मशीनीकरण पर आरबीआई द्वारा एक समिति का गठन किया गया था।
(A) 1983
(B) 1985
(C) 1984
(D) 1986
In _______ a committee was formed by the RBI on mechanization in the banking industry.
(A) 1983
(B) 1985
(C) 1984
(D) 1986
(vi) क्रेडिट कार्ड पर ब्याज की गणना का सूत्र क्या है ?
(A) ब्याज = (APR / 100) × (ADB / 365) × रिवॉल्वड दिनों की संख्या
(B) ब्याज = (APR / 100) × (365 / ADB) × रिवॉल्वड दिनों की संख्या
(C) ब्याज = (APR / 100) × [365 / (रिवॉल्वड दिनों की संख्या)] × ADB
(D) ब्याज = (APR / 365) × [(रिवॉल्वड दिनों की संख्या) / ADB]
The formulae for calculating interest on credit cards is :
(A) Interest = (APR / 100) × (ADB / 365) × Number of days revolved
(B) Interest = (APR / 100) × (365 / ADB) × Number of days revolved
(C) Interest = (APR / 100) × [365 / (Number of days revolved)] × ADB
(D) Interest = (APR / 365) × [(Number of days revolved) / ADB]
(vii) एनएसडीएल को _______ को सेबी द्वारा पंजीकृत किया गया था।
(A) 7 जून, 1986
(B) 17 जून, 1986
(C) 7 जून, 1996
(D) 17 जून, 1996
NSDL was registered by SEBI on _______
(A) June 7th, 1986
(B) June 17th, 1986
(C) June 7th, 1996
(D) June 17th, 1996
4. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5 × 1 = 5)
(i) _______ कार्यालय बैंक के लिए जोखिम और आईटी संसाधनों का प्रबंधन करते हैं।
(A) मिडल
(B) बैक
(C) फ्रंट
(D) ओपन
_______ offices manage risk and IT resources for the bank.
(A) Middle
(B) Back
(C) Front
(D) Open
(ii) GPRS का विस्तृत रूप लिखिए।
Write the expanded form of GPRS.
(iii) _______ एक ऐसी घटना है जिसमें लेन-देन से संबंधित विवाद के कारण व्यापारी खाते में पैसा रोक दिया जाता है।
_______ is an event in which money in a merchant account is held due to a dispute relating to a transaction.
(iv) जब सावधि जमा परिपक्व हो जाती है, तो बैंक, खाते में _______ जमा करता है।
(A) ब्याज
(B) मूलधन + ब्याज
(C) मूलधन
(D) मूलधन या ब्याज (दोनों में से कोई एक)
When a fixed deposit matures, bank credits _______ to the account.
(A) Interest
(B) Principal + Interest
(C) Principal
(D) Principal or Interest (any one of the two)
(v) यदि कोई बैंकिंग कंपनी एसएलआर की अपेक्षित राशि बनाए रखने में विफल रहती है, तो वह आरबीआई को उस दिन के लिए कमी पर बैंक दर से अधिक _______ प्रति वर्ष की दर से दंडात्मक ब्याज का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी है।
(A) 3%
(B) 4%
(C) 5%
(D) 6%
If a banking company fails to maintain the required amount of SLR, it is liable to pay to the RBI the penal interest for that day @ _______ per annum above the bank rate on the shortfall.
(A) 3%
(B) 4%
(C) 5%
(D) 6%
(vi) CDR का अर्थ है :
(A) कंपनी डेट रिपोर्ट
(B) कॉर्पोरेट डेट रिपोर्ट
(C) कॉल डिटेल रिपोर्ट
(D) कॉर्पोरेट डेट रिस्ट्रक्चरिंग
CDR stands for:
(A) Company Debt Report
(B) Corporate Debt Report
(C) Call Detail Report
(D) Corporate Debt Restructuring
5. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5 × 1 = 5)
(i) उस बैंक का नाम बताइए जिसका गठन 12 जुलाई, 1982 को भारत में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी), राज्य सहकारी बैंकों और जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के समग्र पर्यवेक्षण के लिए एक शीर्ष पर्यवेक्षी निकाय के रूप में कार्य करने के लिए किया गया था।
Name the bank which was formed on July 12th, 1982, to act as an apex supervisory body for an overall supervision of Regional Rural Banks (RRBs), State Cooperative Banks and District Central Cooperative Banks in India.
(ii) गणना किया गया फ्रंट एंड ब्याज, बैक-एंड ब्याज से कम है। (सही या ग़लत)
The front-end interest calculated is lower than the back-end interest. (True or False)
(iii) किसी बैंक का/की _______ उसकी नीतियों, परिचालनों और उपलब्धियों के दर्पण के रूप में कार्य करता/करती है।
(A) तुलन-पत्र
(B) खाता-बही
(C) तलपट
(D) रोकड़ प्रवाह विवरण
_______ of a bank acts as a mirror of its policies, operations and achievements.
(A) Balance Sheet
(B) Ledger
(C) Trial Balance
(D) Cash Flow Statement
(iv) यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने हिस्से की राशि का भुगतान करता है, तो इसे _______ के रूप में जाना जाता है।
(A) बहुपक्षीय नेटिंग
(B) द्विपक्षीय नेटिंग
(C) सकल निपटान
(D) शुद्ध निपटान
If everyone pays their share of amount owed to each, it is known as _______
(A) Multilateral Netting
(B) Bilateral Netting
(C) Gross Settlement
(D) Net Settlement
(v) PIN का अर्थ है :
(A) पर्सनल आइडेंटिफिकेशन नंबर
(B) पेरेंट आइडेंटिटी नंबर
(C) पेरेंट आइडेंटिफिकेशन नंबर
(D) पर्सनल इनिशिएशन नंबर
PIN stands for:
(A) Personal Identification Number
(B) Parent Identity Number
(C) Parent Identification Number
(D) Personal Initiation Number
(vi) UCPDC का विस्तृत रूप लिखिए।
Write the expanded form of UCPDC.
6. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5 × 1 = 5)
(i) गैर-जीवन बीमा उत्पाद के लिए अन्य शब्द का नाम बताइए।
Name the other term for a Non-Life Insurance Product.
(ii) _______ सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक संचार में एक विश्वसनीय व्यक्ति या संस्था के रूप में प्रच्छन्न होकर व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करने का आपराधिक प्रयास है।
_______ is the criminal attempt to acquire personal information by masquerading as a trustworthy individual or entity in all forms of electronic communication.
(iii) बताइए कि कथन सही है या ग़लत :
“क्लियरिंग हाउस बैंकों के बीच नकदी के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करता है।"
State whether the statement is True or False :
"Clearing house facilitates the exchange of cash between banks."
(iv) _______ जमाकर्ताओं को उनके अन्य व्ययों को स्थगित करने और धन को बैंक में रखने के लिए दिया जाने वाला प्रोत्साहन है।
(A) अधिशेष
(B) ब्याज
(C) छूट
(D) कटौती
_______ is the incentive paid to the depositors for postponing their other expenditures and keeping the money with the bank.
(A) Surplus
(B) Interest
(C) Discount
(D) Rebate
(v) अपस्फीति की स्थिति में, मुद्रा की प्रति इकाई क्रय शक्ति :
(A) घट जाएगी
(B) में कोई परिवर्तन नहीं होगा
(C) बढ़ या घट सकती है
(D) बढ़ जाएगी
In case of deflation, the purchasing power per unit of money :
(A) will decrease
(B) will show no change
(C) may increase or decrease
(D) will increase
(vi) _______ और _______ ऐसी देनदारियाँ हैं जिनका समय या राशि अनिश्चित होती है।
(A) प्रावधान, बैंक ऋण
(B) प्रावधान, आकस्मिकताएँ
(C) आकस्मिकताएँ, बैंक ऋण
(D) आकस्मिकताएँ, ऋणदाता
_______ and _______ are liabilities whose timing or amount is uncertain.
(A) Provisions, Bank loans
(B) Provisions, Contingencies
(C) Contingencies, Bank loans
(D) Contingencies, Creditors
खण्ड ख / SECTION B
(विषयपरक प्रकार के प्रश्न / Subjective Type Questions) (30 अंक / Marks)
रोज़गार कौशल पर दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 20-30 शब्दों में दीजिए। / Answer any 3 out of the given 5 questions on Employability skills. Answer each question in 20 - 30 words. (3 × 2 = 6)
-
“सक्रिय श्रवण एक कला है।" कोई चार कारक बताइए जो सक्रिय श्रवण को प्रभावित करते हैं। [2]
"Active listening is an art." Give any four factors that affect active listening. [2]
-
“तनाव चुनौतियों या माँगों के प्रति एक स्वाभाविक प्रतिक्रिया है।" तनाव को प्रबंधित करने के लिए कोई चार तरीके लिखिए। [2]
"Stress is a natural response to challenges or demands." Write any four ways to manage stress. [2]
-
स्प्रेडशीट में किस प्रकार के डेटा का उपयोग किया जाता है ? [2]
What types of data are used in a spreadsheet? [2]
-
एक उद्यमी निर्णायक क्षमता कैसे विकसित कर सकता है ? [2]
How can an entrepreneur develop decisiveness ? [2]
-
हरित नौकरियों के कोई चार लाभ लिखिए। [2]
Write any four benefits of green jobs. [2]
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर 20-30 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए। / Answer any 3 out of the given 5 questions in 20-30 words each. (3 × 2 = 6)
-
चयनात्मक पद्धति के अंतर्गत मौद्रिक नीति के चार साधन बताइए। [2]
State four instruments of monetary policy under the selective methods. [2]
-
प्रतिफल (रिटर्न) की दर क्या है ? [2]
What is rate of return? [2]
-
क्लियरिंग क्या है ? [2]
What is clearing? [2]
-
मोबाइल बैंकिंग के दो नुकसान बताइए । [2]
State two disadvantages of mobile banking. [2]
-
स्टॉक ब्रोकर्स कौन हैं ? [2]
Who are stock brokers? [2]
दिए गए 3 प्रश्नों में से किन्हीं 2 के उत्तर 30-50 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए। / Answer any 2 out of the given 3 questions in 30 - 50 words each. (2 × 3 = 6)
-
EMI क्या है ? EMI की गणना का सूत्र बताइए । [3]
What is an EMI? State the formulae for the calculation of EMI. [3]
-
नई शाखा खोलने से पहले लेआउट और न्यूनतम सुरक्षा उपायों के बारे में ध्यान रखने योग्य तीन महत्त्वपूर्ण बिंदु बताइए । [3]
State three important points to be kept in mind about layout and minimum security safeguards before opening a new branch. [3]
-
फ़िशिंग अटैक के तीन सामान्य प्रकार क्या हैं ? [3]
What are three common types of Phishing attacks? [3]
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर 50-80 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए। / Answer any 3 out of the given 5 questions in 50-80 words each. (3 × 4 = 12)
-
निम्नलिखित को परिभाषित कीजिए :
(i) विंडो ड्रेसिंग
(ii) बिल में छूट [4]
Define the following:
(i) Window Dressing
(ii) Discounting of Bill [4]
-
बताइए कि आरबीआई तरलता को नियंत्रित करने के लिए रेपो दर/रिवर्स रेपो दर का उपयोग कैसे करता है। [4]
Explain how RBI uses the Repo Rate/Reverse Repo Rate to control liquidity. [4]
-
किसी भी विशिष्ट वाणिज्यिक बैंक की शाखा संरचना की व्याख्या कीजिए। [4]
Explain the branch structure of any typical commercial bank. [4]
-
बैंकर्स चेक और डिमांड ड्राफ्ट के बीच अंतर बताइए। [4]
Differentiate between a Banker's cheque and a Demand draft. [4]
-
₹ 50,000 की 5 वर्ष की जमाराशि पर ब्याज की गणना कीजिए यदि ब्याज दर 10% प्रति वर्ष चक्रवृद्धि है :
(i) त्रैमासिक आधार पर
(ii) अर्धवार्षिक आधार पर [4]
Calculate the interest on a 5-year deposit of ₹ 50,000, if interest rate is 10% per annum compounded on :
(i) Quarterly basis
(ii) Half-yearly basis [4]
Banking CBSE Class 12 free PDF download link 2026
Artificial INtelligence (AI ) Question Paper CBSE Class 12 - With Free PDF Download Link
Applied Mathematics Question Paper CBSE Class 12
Agriculture Question Paper CBSE Class 12 - with Free pdf download link