CBSE CLASS 12 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
Agriculture 2026
Previous Year Question paper Class 12 with Free PDF download Link
Free PDF Download Link Available in last of the question Paper / Post
खण्ड क / SECTION A
(वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न / Objective Type Questions - 30 अंक / 30 marks)
प्रश्न 1. रोज़गार कौशल पर दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 के उत्तर दीजिए। (4×1=4)
Answer any 4 out of the given 6 questions on Employability skills.
(i) प्रत्येक प्रभावी संचार ________ शुरू होता है।
(A) सुनने से
(B) पढ़ने से
(C) लिखने से
(D) बोलने से
Every effective communication starts with ________:
(A) Listening (B) Reading (C) Writing (D) Speaking
(ii) लक्ष्य प्राप्त करने के लिए, व्यक्ति को एक निर्दिष्ट समय-सीमा में कार्य पूरा करने के लिए हमेशा ________ निर्धारित करना/करनी चाहिए।
(A) क्षेत्र
(B) योजनाएँ
(C) अंतिम तिथि
(D) मानक
To achieve goals, one must always set ________ to get the job done within a specified time limit:
(A) Areas (B) Plans (C) Deadlines (D) Standards
(iii) व्यक्तित्व विकार के संबंध में FFM से आप क्या समझते हैं?
What do you understand by FFM in relation to personality disorder?
(iv) ________ एक आयताकार बॉक्स है, जहाँ पंक्तियाँ और स्तंभ मिलते हैं।
(A) स्तंभ
(B) ग्रिड
(C) सूत्र
(D) सेल
A ________ is a rectangle-shaped box, where the rows and columns meet:
(A) Column (B) Grid (C) Formula (D) Cell
(v) आत्म-संशय तब आता है जब हमें अपने ________ और ________ पर भरोसा नहीं होता।
Self-doubt comes when we do not have confidence in our ________ and ________.
(vi) छत पर वर्षाजल संचयन क्या है?
What is rooftop rainwater harvesting?
प्रश्न 2. दिए गए 7 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। (5×1=5)
Answer any 5 out of the given 7 questions.
(i) खाद्य संरक्षण, खाद्य सुरक्षा में किस प्रकार योगदान देता है?
How does food preservation contribute to food security?
(ii) मधुमक्खियों का झुंड में होना (Swarming) को परिभाषित कीजिए।
Define 'swarming' in honeybees.
(iii) आँवला किस विटामिन का समृद्ध स्रोत है?
Amla is a rich source of which vitamin?
(iv) खाद्य उत्पाद विनिर्देशों (FPO) के अनुसार, फल जेली में फलों के रस (जूस) की न्यूनतम आवश्यक मात्रा कितनी होनी चाहिए?
According to the Food Product Order (FPO) specifications, what should be the least amount of fruit juice required in fruit jelly?
(v) एक फल का नाम बताइए जिसका उपयोग 'मुरब्बा' बनाने के लिए किया जा सकता है।
Name a fruit that can be used for making 'Murabba'.
(vi) पौधे की वृद्धि के लिए मृदा का जल निकास (Soil Drainage) क्यों महत्त्वपूर्ण है?
Why is soil drainage important for plant growth?
(vii) उच्च-तकनीक नर्सरी स्थापित करने के आर्थिक लाभ क्या हैं?
What are the economic advantages of establishing a Hi-Tech nursery?
प्रश्न 3. दिए गए 7 प्रश्नों में से किन्हीं 6 के उत्तर दीजिए। (6×1=6)
Answer any 6 out of the given 7 questions.
(i) जैविक खाद और रासायनिक उर्वरकों के पोषक तत्त्वों की मात्रा में अंतर का मूल्यांकन कीजिए।
Evaluate the difference in nutrient content of organic manure and chemical fertilizers.
(ii) भारत में, खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की देखभाल कौन-सा मंत्रालय करता है?
In India, which Ministry looks after the food processing sector?
(iii) फलों और सब्ज़ियों की पैकेजिंग के लिए उपयोग किए जाने वाले लकड़ी के बक्सों (टोकरों) में वायु-संचालन छिद्र क्यों होते हैं?
Why are ventilation openings present in wooden crates used for packaging fruits and vegetables?
(iv) तटस्थ मिट्टी (Neutral Soil) का pH मान कितना होता है?
What is the pH of neutral soil?
(v) वैक्यूम पैकेजिंग के दौरान, सील करने से पहले पैकेज से ________ को निकाला जाता है।
During vacuum packaging, ________ is removed from the package before sealing.
(vi) कच्चे आम के टुकड़ों का उपयोग करके बनाए गए संरक्षित उत्पाद का नाम बताइए।
Mention a preserved product made using pieces of unripe mango.
(vii) मृदा की उर्वरता कैसे मापी जाती है?
How is soil fertility measured?
प्रश्न 4. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। (5×1=5)
Answer any 5 out of the given 6 questions.
(i) फलों और सब्ज़ियों के कटाई-पश्चात प्रबंधन में शून्य ऊर्जा प्रशीतन कक्ष (जीरो एनर्जी कूल चेम्बर) का उद्देश्य क्या है?
What is the purpose of a zero energy cool chamber in the post-harvest management of fruits and vegetables?
(ii) फलों के रस उत्पादों में KMS का उपयोग अधिकतर ________ ppm में किया जाता है।
KMS is mostly used at ________ ppm in fruit juice products.
(iii) फ़ॉस्फोरस किस ऊर्जा-समृद्ध जैव-अणु का मुख्य घटक है?
Phosphorus is the key component of which energy-rich biomolecule?
(iv) एक हरित खाद (ग्रीन मैन्योर) वाली फ़सल का नाम बताइए।
Name one green manure crop.
(v) वर्ग-2 के परिरक्षकों में से, फलों और सब्ज़ियों के संरक्षण में केवल दो रासायनिक परिरक्षकों का उपयोग किया जाता है। किसी एक का नाम बताइए।
Among Class-2 preservatives, only two chemical preservatives are used in the preservation of fruits and vegetables. Name any one.
(vi) पूर्णतः जैविक राज्य बनने वाले पहले भारतीय राज्य का नाम बताइए।
Name the first Indian state to become a fully organic state.
प्रश्न 5. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। (5×1=5)
Answer any 5 out of the given 6 questions.
(i) अनाज, दलहन और तिलहन में से, जैविक उत्पादों के निर्यात में सबसे अधिक योगदान किसका है?
Among cereals, pulses, and oilseeds, which contributes the most to the export of organic products?
(ii) खाद्य प्रसंस्करण के दौरान अवायवीय स्थितियाँ बनाने का एक तरीका लिखिए।
Write one way to create anaerobic conditions during food processing.
(iii) मधुमक्खी-पालन से प्राप्त प्राथमिक उत्पाद क्या है?
What is the primary product obtained from apiculture?
(iv) किस सिंचाई प्रणाली में जल उपयोग दक्षता सबसे अधिक होती है?
Which irrigation system has the highest water use efficiency?
(v) HACCP का विस्तार कीजिए।
Expand HACCP.
(vi) द्वितीयक अनाज प्रसंस्करण में शामिल एक प्रक्रिया का नाम बताइए।
Name one process involved in secondary cereal processing.
प्रश्न 6. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। (5×1=5)
Answer any 5 out of the given 6 questions.
(i) पौधों के लिए आवश्यक एक वृहत् पोषक तत्त्व का नाम लिखिए।
Write one essential macronutrient required by plants.
(ii) फलों या सब्ज़ियों पर मोम लगाना (वैक्सिंग) किस चरण में किया जाता है – कटाई से पहले या कटाई के बाद?
Waxing of fruits or vegetables is carried out at which stage of handling - pre-harvest or post-harvest?
(iii) नमक के साथ संरक्षित किसी मूल्य-वर्धित उत्पाद का नाम बताइए।
Name one value-added product preserved with salt.
(iv) मधुमक्खी की कौन-सी जाति निषेचित और अनिषेचित दोनों प्रकार के अंडे देती है?
Which caste of honey bee lays both fertilised and unfertilised eggs?
(v) केशिका जल, पौधों के लिए मृदा जल का मुख्य स्रोत है। (सत्य या असत्य)
Capillary water is the main source of soil water to plants. (True or False)
(vi) फलों के पेड़ किचन गार्डन की उत्तर दिशा में क्यों लगाए जाने चाहिए?
Why should fruit trees be planted on the north side of a kitchen garden?
खण्ड ख / SECTION B
(विषयपरक प्रकार के प्रश्न / Subjective Type Questions - 30 अंक / 30 marks)
रोज़गार कौशल पर दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 20 - 30 शब्दों में दीजिए। (3×2=6)
Answer any 3 out of the given 5 questions on Employability skills in 20 - 30 words each.
प्रश्न 7. किन्हीं चार संचार बाधाओं के नाम बताइए।
Name any four communication barriers.
प्रश्न 8. व्यक्तित्व विकास से आप क्या समझते हैं?
What do you understand by personality development?
प्रश्न 9. स्प्रेडशीट में फॉर्मेटिंग क्या है? कोई दो उदाहरण दीजिए।
What is formatting in spreadsheets? Give any two examples.
प्रश्न 10. गैर-तकनीकी उद्यमियों का योगदान लिखिए।
Write the contribution of non-technical entrepreneurs.
प्रश्न 11. हरित श्रमिक सेवाओं से संबंधित कोई चार उदाहरण दीजिए।
Give any four examples related to Green workers services.
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर 20 - 30 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए। (3×2=6)
Answer any 3 out of the given 5 questions in 20 - 30 words each.
प्रश्न 12. सिंचाई की महत्त्वपूर्ण अवस्थाओं की अवधारणा को समझाइए। गेहूँ और मक्का की सिंचाई की महत्त्वपूर्ण अवस्थाओं के नाम बताइए।
Explain the concept of critical stages of irrigation. Name the critical stages of irrigation of wheat and maize.
प्रश्न 13. बागवानी उत्पादों के भंडारण के समय किन महत्त्वपूर्ण कारकों/बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि भंडारण अवधि के दौरान वे ताज़ा और सुरक्षित रहें?
What important factors/practices should be taken care of at the time of storage of horticultural produce, so that it remains fresh and safe during the storage period?
प्रश्न 14. निम्नलिखित के दो उपयोग लिखिए:
(क) शहद
(ख) मधुमक्खी मोम
Write two uses of the following: (a) Honey (b) Bee wax
प्रश्न 15. खाद और उर्वरक के बीच कोई दो अंतर लिखिए।
Write any two differences between manure and fertilizer.
प्रश्न 16. जेली बनाने के दौरान देखे जाने वाले किन्हीं दो सामान्य दोषों की सूची बनाइए और ऐसा क्यों होता है, इसके प्राथमिक कारण बताइए।
List any two common defects seen during jelly preparation and mention the primary reasons why they occur.
दिए गए 3 प्रश्नों में से किन्हीं 2 के उत्तर 30 - 50 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए। (2×3=6)
Answer any 2 out of the given 3 questions in 30 - 50 words each.
प्रश्न 17. औपचारिक शैली उद्यान की प्रमुख विशेषताएँ संक्षेप में समझाइए। निम्नलिखित प्रत्येक उद्यान शैलियों का एक उदाहरण दीजिए:
(क) औपचारिक शैली
(ख) अनौपचारिक शैली
(ग) मुक्त शैली
Explain briefly the key features of a formal style garden. Give an example of each of the following garden styles: (a) Formal style (b) Informal style (c) Free style
प्रश्न 18. मृदा उर्वरता को नियंत्रित करने वाले किन्हीं छह प्राकृतिक और कृत्रिम कारकों की सूची बनाइए।
List out any six natural and artificial factors that govern soil fertility.
प्रश्न 19. फलों के जैम की तैयारी के दौरान, अंतिम बिंदु का आकलन करने के लिए उपयोग की जाने वाली विभिन्न विधियों की व्याख्या कीजिए।
Explain the different methods used to judge the end point during fruit jam preparation.
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर 50 - 80 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए। (3×4=12)
Answer any 3 out of the given 5 questions in 50 - 80 words each.
प्रश्न 20. स्प्रिंकलर सिंचाई और ड्रिप सिंचाई के बीच गुण-दोष की दृष्टि से निम्नलिखित पर ध्यान केंद्रित करते हुए अंतर स्पष्ट कीजिए:
(क) जल संरक्षण की क्षमता
(ख) फ़सल उपयुक्तता
(ग) प्रारंभिक निवेश
(घ) मृदा क्षरण और लवणता पर प्रभाव
Critically differentiate between sprinkler irrigation and drip irrigation focusing on the following: (a) Water conservation potential (b) Crop suitability (c) Initial investment (d) Impact on soil erosion and salinity
प्रश्न 21. जैव उर्वरक क्या है? मृदा उर्वरता बढ़ाने में जैव उर्वरकों की किन्हीं तीन भूमिकाओं की व्याख्या कीजिए। (1+3=4)
What is biofertilizer? Explain any three roles of biofertilizers in enhancing the soil fertility. (1+3=4)
प्रश्न 22. फसलोत्तर प्रबंधन, फलों और सब्ज़ियों की हानि को कम करने और उनकी गुणवत्ता बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। निम्नलिखित के उत्तर दीजिए: (1+2+1=4)
(क) बागवानी फ़सलों के लिए फसलोत्तर (कटाई-उपरांत) प्रबंधन क्यों महत्त्वपूर्ण है?
(ख) फ़सल कटाई के बाद की किन्हीं दो प्रक्रियाओं के नाम बताइए और उनका संक्षिप्त वर्णन कीजिए जो उपज की निधानी आयु (शेल्फ लाइफ) बढ़ाती हैं।
(ग) ग्रामीण भारत में प्रयुक्त एक आधुनिक और एक पारंपरिक भंडारण विधि का उल्लेख कीजिए।
Post-harvest management plays a crucial role in reducing losses and maintaining quality of fruits and vegetables. Answer the following: (1+2+1=4)
(a) Why is post-harvest management important for horticultural crops?
(b) Name and briefly describe any two post-harvest practices that extend the shelf life of the produce.
(c) Mention one modern and one traditional storage method used in rural India.
प्रश्न 23. फलों और सब्ज़ियों के लिए प्रयुक्त किन्हीं आठ पैकेजिंग सामग्रियों के नाम लिखिए तथा उनकी विशेषताएँ भी लिखिए। (8×21=4)
Write any eight packaging materials used for fruits and vegetables and also write their characteristics. (8×21=4)
प्रश्न 24.
(क) रानी मधुमक्खी की विशेषताएँ लिखिए।
(ख) भोजन स्रोत की दूरी बताने के तरीके में मधुमक्खी के गोल नृत्य और वैगल नृत्य में क्या अंतर है? (3+1=4)
(a) Write the features of the Queen Bee.
(b) How do the round dance and waggle dance of honey bee differ in the way they communicate the distance of a food source? (3+1=4)
Agriculture Question Paper CBSE class 12 free pdf download link
Accountancy Question paper CBSE class 12 Free PDF download link
Poltical Science Question Paper Cbse class 12
Physics Question paper cbse class 12 free pdf download