CHEMISTRY QUESTION PAPER CBSE 12 -2026
(I) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 23 हैं।
Please check that this question paper contains 23 printed pages.
(II) प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें।
Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
(III) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 33 प्रश्न हैं।
Please check that this question paper contains 33 questions.
(IV) कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में यथा स्थान पर प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
Please write down the serial number of the question in the answer-book at the given place before attempting it.
(V) इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक परीक्षार्थी केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे।
15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the candidates will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
रसायन विज्ञान (सैद्धांतिक) / CHEMISTRY (Theory)
निर्धारित समय: 3 घण्टे / Time allowed: 3 hours
अधिकतम अंक : 70 / Maximum Marks: 70
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए :
(i) इस प्रश्न-पत्र में 33 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) यह प्रश्न-पत्र पाँच खण्डों में विभाजित है- खण्ड क, ख, ग, घ तथा ङ।
(iii) खण्ड क - प्रश्न संख्या 1 से 16 तक बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
(iv) खण्ड ख - प्रश्न संख्या 17 से 21 तक अति लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है।
(v) खण्ड ग - प्रश्न संख्या 22 से 28 तक लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है।
(vi) खण्ड घ - प्रश्न संख्या 29 तथा 30 केस-आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है।
(vii) खण्ड ङ - प्रश्न संख्या 31 से 33 दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है।
(viii) प्रश्न-पत्र में समग्र विकल्प नहीं दिया गया है। यद्यपि, खण्ड क के अतिरिक्त अन्य सभी खण्डों के कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का चयन दिया गया है।
(ix) ध्यान दें कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए अलग प्रश्न-पत्र है।
(x) कैल्कुलेटर का उपयोग वर्जित है।
General Instructions:
Read the following instructions carefully and follow them:
(i) This question paper contains 33 questions. All questions are compulsory.
(ii) This question paper is divided into five sections - Section A, B, C, D and E.
(iii) Section A - questions number 1 to 16 are multiple choice type questions. Each question carries 1 mark.
(iv) Section B - questions number 17 to 21 are very short answer type questions. Each question carries 2 marks.
(v) Section C - questions number 22 to 28 are short answer type questions. Each question carries 3 marks.
(vi) Section D - questions number 29 and 30 are case-based questions. Each question carries 4 marks.
(vii) Section E - questions number 31 to 33 are long answer type questions. Each question carries 5 marks.
(viii) There is no overall choice given in the question paper. However, an internal choice has been provided in few questions in all the sections except Section - A.
(ix) Kindly note that there is a separate question paper for Visually Impaired candidates.
(x) Use of calculator is NOT allowed.
खण्ड - क / SECTION - A
प्रश्न संख्या 1 से 16 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रत्येक 1 अंक के प्रश्न हैं। / Questions No. 1 to 16 are Multiple Choice type questions carrying 1 mark each.
1. निम्न में से कौन सा वक्र प्रथम कोटि अभिक्रिया को निरूपित करता है ?
(A) ग्राफ: t(1/2) बनाम [R]0 (मूल बिंदु से निकलती सीधी रेखा)
(B) ग्राफ: t(1/2) बनाम [R]0 (क्षैतिज सीधी रेखा, [R]0 के समानांतर)
(C) ग्राफ: वेग बनाम सांद्रता (क्षैतिज सीधी रेखा)
(D) ग्राफ: वेग बनाम सांद्रता (अतिपरवलयिक वक्र)
2. Which of the following curve represents the first order reaction?
(A) Graph: t(1/2) vs [R]0 (straight line passing through origin)
(B) Graph: t(1/2) vs [R]0 (horizontal straight line parallel to [R]0 axis)
(C) Graph: Rate vs Concentration (horizontal straight line)
(D) Graph: Rate vs Concentration (hyperbolic curve)
2. निम्नलिखित विलयनों में से किसका पानी में हिमांक न्यूनतम होगा ?
(A) 0.1 M ग्लूकोस
(B) 0.1 M CaCl2
(C) 0.1 M KCl
(D) 0.1 M यूरिया
3. Which of the following solutions will have the lowest freezing point in water?
(A) 0.1 M Glucose
(B) 0.1 M CaCl2
(C) 0.1 M KCl
(D) 0.1 M Urea
3. निम्नलिखित में से कौन सी संक्रमण धातु नहीं है ?
(A) Sc
(B) Ag
(C) Hg
(D) Cu
4. Which of the following is not a transition metal?
(A) Sc
(B) Ag
(C) Hg
(D) Cu
4. निम्नलिखित में से कौन, Ea के समान अथवा उससे अधिक ऊर्जा वाले अणुओं की भिन्न को प्रदर्शित करता है ?
(A) +Ea/RT
(B) e^(-Ea/RT)
(C) -Ea/RT
(D) e^(+Ea/RT)
5. Which of the following represents the fraction of molecules with energies equal to or greater than Ea?
(A) +Ea/RT
(B) e^(-Ea/RT)
(C) -Ea/RT
(D) e^(+Ea/RT)
5. प्लैटिनम इलेक्ट्रोडों का उपयोग करके, CuCl2 के जलीय विलयन के वैद्युत अपघटन के दौरान क्या होगा ?
(A) ऐनोड पर Cu निक्षेप होगा।
(B) कैथोड पर H2 गैस निर्मुक्त होगी।
(C) ऐनोड पर O2 गैस निर्मुक्त होगी।
(D) ऐनोड पर Cl2 गैस निर्मुक्त होगी।
6. What will happen during the electrolysis of aqueous solution of CuCl2 by using platinum electrodes?
(A) Cu will deposit at Anode
(B) H2 gas will be released at cathode
(C) O2 gas will be released at anode
(D) Cl2 gas will be released at anode
6. निम्नलिखित में से किसके ऐसीटिलन द्वारा ऐस्पिरिन प्राप्त होगी ?
(A) फ़ीनॉल
(B) सैलिसैल्डिहाइड
(C) 2-हाइड्रॉक्सीबेन्जोइक अम्ल
(D) बेन्जोइक अम्ल
7. Aspirin is obtained by acetylation of
(A) Phenol
(B) Salicylaldehyde
(C) 2-Hydroxybenzoic acid
(D) Benzoic acid
7. [Co(NH3)5(NO2)]2+ संकुल में Co की द्वितीयक संयोजकता है
(A) 5
(B) 1
(C) 4
(D) 6
8. The secondary valency of Co in the complex [Co(NH3)5(NO2)]2+ is
(A) 5
(B) 1
(C) 4
(D) 6
8. निम्न ताप पर, फ़ीनॉल तनु HNO3 के साथ अभिक्रिया करके देता है
(A) 2, 4, 6-ट्राइनाइट्रोफ़ीनॉल
(B) केवल o-नाइट्रोफ़ीनॉल
(C) केवल p-नाइट्रोफ़ीनॉल
(D) ऑर्थो- और पैरा-नाइट्रोफ़ीनॉल
9. At low temperature, phenol reacts with dil. HNO3 to yield
(A) 2, 4, 6-Trinitrophenol
(B) o-Nitrophenol only
(C) p-Nitrophenol only
(D) ortho- and para-nitrophenol
9. निम्नलिखित में से कौन प्रतिबिंब रूप (एनेनटियोमर) के लिए सत्य नहीं है ?
(A) उनकी रासायनिक अभिक्रियाशीलता समान होती है।
(B) उनका विशिष्ट घूर्णन समान होता है।
(C) उनके गलनांक और क्वथनांक समान होते हैं।
(D) उनके अपवर्तनांक समान होते हैं।
10. Which of the following is 'not' true about enantiomers?
(A) They have the same chemical reactivity.
(B) They have the same specific rotation.
(C) They have the same melting or boiling point.
(D) They have the same refractive index.
10. ऐनिलीन सीधे नाइट्रोकरण से देता है
(A) 51%-ऑर्थो, 47%-पैरा, 2%-मेटा व्युत्पन्न
(B) 51%-मेटा, 47%-ऑर्थो, 2%-पैरा व्युत्पन्न
(C) 51%-पैरा, 47%-मेटा, 2%-ऑर्थो व्युत्पन्न
(D) 51%-ऑर्थो, 47%-मेटा, 2%-पैरा व्युत्पन्न
11. Aniline on direct nitration yields
(A) 51%-ortho, 47%-para, 2%-meta derivatives
(B) 51%-meta, 47%-ortho, 2%-para derivatives
(C) 51%-para, 47%-meta, 2%-ortho derivatives
(D) 51%-ortho, 47%-meta, 2%-para derivatives
11. निम्नलिखित ऐमीनों में से किसका pKb मान न्यूनतम है ?
(A) C6H5-N(CH3)2
(B) C6H5-NH(CH3)
(C) C6H5-NH2
(D) O2N-C6H4-NH2 (p-नाइट्रोऐनिलीन)
12. Which of the following amines has lowest pKb value?
(A) C6H5-N(CH3)2
(B) C6H5-NH(CH3)
(C) C6H5-NH2
(D) O2N-C6H4-NH2 (p-nitroaniline)
12. निम्नलिखित विटामिनों में से किसकी हीनता से RBC की भुरभुरेपन में वृद्धि तथा मांसपेशियों की कमज़ोरी हो जाती है ?
(A) विटामिन A
(B) विटामिन K
(C) विटामिन E
(D) विटामिन D
13. The deficiency of which of the following vitamins causes increased fragility of red blood cells and muscular weakness:
(A) Vitamin A
(B) Vitamin K
(C) Vitamin E
(D) Vitamin D
प्रश्न संख्या 13 से 16 के लिए, दो कथन दिए गए हैं जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) द्वारा अंकित किया गया है। इन प्रश्नों के सही उत्तर नीचे दिए गए कोडों (A), (B), (C) और (D) में से चुनकर दीजिए :
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(C) अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) गलत है।
(D) अभिकथन (A) गलत है, परन्तु कारण (R) सही है।
For questions number 13 to 16, two statements are given - one labelled as Assertion (A) and the other labelled as Reason (R). Select the correct answer to these questions from the codes (A), (B), (C) and (D) as given below:
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of the Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of the Assertion (A).
(C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
13. अभिकथन (A) : किसी स्थिरक्वाथी के घटकों को प्रभाजी आसवन द्वारा पृथक करना संभव नहीं है।
कारण (R) : स्थिरक्वाथी के घटकों की द्रव व वाष्प प्रावस्था में संघटन समान होती है और वह स्थिर ताप पर उबलते हैं।
14. Assertion (A): It is not possible to separate the components of an azeotrope by fractional distillation.
Reason (R): Components of an azeotrope have the same composition in liquid and vapour phase and boil at a constant temperature.
14. अभिकथन (A) : फ़ीनॉलों में -OH समूह की उपस्थिति आने वाले समूह को वलय में मेटा स्थिति पर निर्दिष्ट करता है।
कारण (R) : फ़ीनॉलों में -OH समूह ऐरोमैटिक वलय को इलेक्ट्रॉनरागी प्रतिस्थापन अभिक्रिया की ओर सक्रियित करता है।
15. Assertion (A): The presence of -OH group in phenols directs the incoming group to meta position in the ring.
Reason (R): -OH group in phenols activates the aromatic ring towards electrophilic substitution reaction.
15. अभिकथन (A) : ऐक्टिनॉयडें ऑक्सीकरण अवस्थाओं का वृहद् परास दर्शाती हैं।
कारण (R) : ऐक्टिनॉयडें प्राकृतिक रूप से रेडियो-सक्रिय तत्त्व हैं।
16. Assertion (A): Actinoids show wide range of oxidation states.
Reason (R): Actinoids are radioactive in nature.
16. अभिकथन (A) : ग्लूकोस का पेन्टाऐसीटेट H2N - OH के साथ अभिक्रिया नहीं करता है।
कारण (R) : यह ग्लूकोस में मुक्त -CHO समूह की उपस्थिति इंगित करता है।
17. Assertion (A): The pentaacetate of glucose does not react with H2N - OH.
Reason (R): It indicates the presence of free -CHO group in glucose.
खण्ड - ख / SECTION - B
17. फ़ीनॉल और ऐनिलीन का मिश्रण राउल्ट नियम से किस प्रकार का विचलन दर्शाता है ? कारण दीजिए।
फ़ीनॉल और ऐनिलीन को मिलाकर बने विलयन के क्वथनांक का क्या होगा ? (2)
18. What type of deviation from Raoult's law is shown by a mixture of phenol and aniline? Give reason.
What will happen to the boiling point of the solution on mixing phenol and aniline ? (2)
18. हैलोऐरीनें नाभिकरागी प्रतिस्थापन अभिक्रिया के प्रति कम अभिक्रियाशील क्यों होते हैं ? दो कारण दीजिए। (2)
19. Why are haloarenes less reactive towards nucleophilic substitution reaction? Give two reasons. (2)
19. (a) निम्नलिखित उपसहसंयोजन यौगिकों के IUPAC नाम लिखिए : (2 x 1)
(i) [Ag(NH3)2] [Ag(CN)2]
(ii) K3[Fe(C2O4)3]
अथवा
(b) (i) यह दर्शाने के लिए कि [Co(NH3)5SO4]Cl और [Co(NH3)5Cl]SO4 आयनन समावयव हैं, एक रासायनिक परीक्षण दीजिए। (2 x 1)
(ii) 'कीलेट प्रभाव' से क्या अभिप्राय है? एक उदाहरण दीजिए।
20. (a) Write IUPAC names of the following coordination compounds: (2 x 1)
(i) [Ag(NH3)2][Ag(CN)2]
(ii) K3[Fe(C2O4)3]
OR
(b) (i) Give a chemical test to show that [Co(NH3)5SO4]Cl and [Co(NH3)5Cl]SO4 are ionisation isomers. (2 x 1)
(ii) What is meant by the 'Chelate effect'? Give an example.
20. निम्नलिखित के मध्य अंतर कीजिए : (2 x 1)
(i) पेप्टाइड बंध और ग्लाइकोसाइडी बंध
(ii) आवश्यक ऐमीनो अम्ल और अनावश्यक ऐमीनो अम्ल
21. Differentiate between the following: (2 x 1)
(i) Peptide linkage and Glycosidic linkage
(ii) Essential amino acids and Non-essential amino acids
21. निम्नलिखित अभिक्रिया एक चरण में सम्पन्न होती है :
2A + B -> 2C
उपरोक्त अभिक्रिया का वेग किस प्रकार परिवर्तित होगा, यदि अभिक्रिया पात्र का आयतन उसके मूल आयतन से घटाकर एक तिहाई कर दिया जाए ? इस घटे हुए आयतन के साथ अभिक्रिया कोटि में क्या कोई परिवर्तन होगा ? (2)
22. Following reaction takes place in one step:
2A + B -> 2C
How will the rate of above reaction change if the volume of the reaction vessel is decreased to one third of its original volume? Will there be any change in the order of reaction with the reduced volume? (2)
खण्ड - ग / SECTION - C
22. किसी प्रथम कोटि के तापीय विघटन अभिक्रिया के लिए निम्न आँकड़े प्राप्त हुए : (3)
C2H5Cl(g) -> C2H4(g) + HCl(g)
क्रम संख्या समय (s) कुल दाब (atm)
1 0 0.30
2 30 0.50
वेग स्थिरांक की गणना कीजिए।
[दिया है : log 3 = 0.48]
22. For the first order thermal decomposition reaction, following data was obtained: (3)
C2H5Cl(g) -> C2H4(g) + HCl(g)
S. No. Time(s) Total Pressure (atm)
1 0 0.30
2 30 0.50
Calculate rate constant.
[Given: log 3 = 0.48]
23. (a) निम्नलिखित के उत्तर दीजिए : (3 x 1)
(i) साम्य स्थिरांक (Kc), E°(cell) से तो संबंधित है, लेकिन E(cell) से नहीं। क्यों ?
(ii) दो धातुओं 'A' और 'B' के मानक इलेक्ट्रोड विभव क्रमशः -0.24 V और +0.80 V हैं। इनमें से कौन तनु H2SO4 से हाइड्रोजन गैस निर्मुक्त करेगी ?
(iii) लेड संचायक बैटरी को आवेशित करते समय होने वाली सेल अभिक्रिया लिखिए।
अथवा
(b) मर्क्युरी सेल किस प्रकार की बैटरी है ? शुष्क सेल की तुलना में यह क्यों अधिक फ़ायदेमंद है ? मर्क्युरी सेल में होने वाली समग्र अभिक्रिया लिखिए। (3)
24. (a) Answer the following: (3 x 1)
(i) Why is the Equilibrium Constant (Kc) related to E°cell and not to Ecell?
(ii) Two metals 'A' and 'B' have standard electrode potential values of -0.24 V and +0.80 V respectively. Which of these will liberate hydrogen gas from dil. H2SO4?
(iii) Write the cell reaction which occurs in lead storage battery when it is in charging.
OR
(b) What type of battery is Mercury cell? Why it is more advantageous than dry cell? Write overall reaction taking place in Mercury cell. (3)
24. 0.61 g बेन्जोइक अम्ल (मोलर द्रव्यमान = 122 g mol^-1) को 5 g CS2 में घोलने पर, जिसमें यह 88% तक द्वितय बनाता है, बने विलयन का क्वथनांक ज्ञात कीजिए। CS2 का क्वथनांक और Kb क्रमशः 46.2 °C और 2.3 K kg mol^-1 है। (3)
25. Calculate the boiling point of a solution containing 0.61 g of benzoic acid (Molar mass 122 g mol^-1) in 5 g of CS2 in which it dimerises to the extent of 88%. The boiling point and Kb of CS2 are 46.2 °C and 2.3 K kg mol^-1 respectively. (3)
25. D-ग्लूकोस की निम्नलिखित के साथ अभिक्रियाएँ लिखिए : (3 x 1)
(a) HI
(b) Br2 जल
(c) सांद्र HNO3
26. Write the reactions of D-Glucose with the following: (3 x 1)
(a) HI
(b) Br2 water
(c) Conc. HNO3
26. निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए : (3 x 1)
(a) कार्बोक्सिलिक अम्लों के क्वथनांक समतुल्य आण्विक द्रव्यमान वाले ऐल्कोहॉलों से उच्च होते हैं।
(b) ऐल्डिहाइडों और कीटोनों के α-हाइड्रोजन परमाणुओं की प्रकृति अम्लीय होती है।
(c) अमोनिया और इसके व्युत्पन्नों का कार्बोनिल समूह के साथ नाभिकरागी संयोजन प्रबल अम्लीय माध्यम में नहीं होता है।
27. Give reasons for the following: (3 x 1)
(a) Carboxylic acids have higher boiling point than alcohols of comparable molecular masses.
(b) Alpha (α) hydrogens of aldehydes and ketones are acidic in nature.
(c) Nucleophilic addition of ammonia and its derivatives does not occur with carbonyl group in strongly acidic medium.
27. निम्नलिखित से संबद्ध अभिक्रिया लिखिए : (3 x 1)
(a) राइमर-टीमन अभिक्रिया
(b) कोल्बे अभिक्रिया
(c) ऐनिसोल की फ्रीडेल-क्राफ्ट ऐसिलन अभिक्रिया
28. Write the reaction involved in the following: (3 x 1)
(a) Reimer-Tiemann reaction
(b) Kolbe's reaction
(c) Friedel-Crafts acylation of anisole
28. C4H9Br आण्विक सूत्र वाला कोई यौगिक 'X', जलीय KOH के साथ अभिक्रिया करके एक ऐल्कोहॉल देता है। इस अभिक्रिया का वेग केवल यौगिक 'X' की सांद्रता पर निर्भर करता है। जब यौगिक 'X' के ध्रुवण घूर्णक समावयव 'Y' को जलीय KOH विलयन के साथ अभिक्रियित किया गया तो अभिक्रिया वेग यौगिक 'Y' की सांद्रता और जलीय KOH दोनों पर निर्भर पाया गया। (3 x 1)
(a) 'X' और 'Y' दोनों के संरचनात्मक सूत्र लिखिए।
(b) 'X' और 'Y' में से कौन रेसिमीकरण करेगा और क्यों ?
(c) 'X' और 'Y' में से कौन विन्यास के प्रतिलोमन के साथ उत्पाद बनाएगा और क्यों ?
29. Compound 'X' with molecular formula C4H9Br reacts with aqueous KOH to give an alcohol. The rate of this reaction depends only on the concentration of the compound 'X'. When an optically active isomer 'Y' of the compound 'X' was treated with aqueous KOH solution, the rate of reaction was found to be dependent on concentration of compound 'Y' and aqueous KOH both. (3 x 1)
(a) Write down the structural formula of both 'X' and 'Y'.
(b) Out of 'X' and 'Y', which one will undergo racemisation and why?
(c) Out of 'X' and 'Y', which one will form product with inversion of configuration and why?
खण्ड - घ / SECTION - D
निम्नलिखित प्रश्न केस-आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिया गया है और 4 (2+1+1) अंक का है। अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
The following questions are case-based questions. Each question has an internal choice and carries 4 (2+1+1) marks each. Read the passage carefully and answer the questions that follow.
29. ऐमीनों की खनिज अम्लों से अभिक्रिया द्वारा अमोनियम लवणों का बनना इनकी क्षारकीय प्रकृति को दर्शाता है। ऐलीफैटिक ऐमीन अमोनिया की अपेक्षा प्रबल क्षारक होते हैं जबकि ऐरोमैटिक ऐमीन अमोनिया से दुर्बल क्षारक होते हैं। ऐलीफैटिक तथा ऐरोमैटिक प्राथमिक एवं द्वितीयक ऐमीन ऐसिड क्लोराइड, ऐनहाइड्राइड और ऐस्टर से नाभिकरागी प्रतिस्थापन अभिक्रिया करते हैं। ऐरोमैटिक ऐमीन की इलेक्ट्रॉनरागी प्रतिस्थापन अभिक्रियाओं में मुख्य समस्या इनकी उच्च अभिक्रियाशीलता है। प्रतिस्थापन ऑर्थो तथा पैरा दोनों स्थानों पर हो सकता है। हिन्सबर्ग अभिकर्मक प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक ऐमीनों की पहचान एवं विभेद के लिए प्रयोग में लाया जाता है। प्रायः ऐरिलऐमीन से प्राप्त किये जाने वाले ऐरिलडाइएज़ोनियम लवण, विभिन्न प्रकार के नाभिकरागियों द्वारा प्रतिस्थापित किए जाते हैं जिसके द्वारा ऐरिल हैलाइड, सायनाइड, फ़ीनॉल तथा ऐरीन प्राप्त करने की लाभप्रद विधि उपलब्ध होती है।
The reaction of amines with mineral acids to form ammonium salts shows that these are basic in nature. Aliphatic amines are stronger bases than ammonia whereas aromatic amines are weaker bases than ammonia. Aliphatic and aromatic primary and secondary amines react with acid chlorides, anhydrides and esters by nucleophilic substitution reaction. The main problem encountered during electrophilic substitution reactions of aromatic amines is that of their high reactivity. Substitution tends to occur at ortho-and para-positions. Hinsberg reagent is used for the identification and distinction between primary, secondary and tertiary amines. Aryldiazonium salts, usually obtained from arylamines, undergo replacement of the diazonium group with a variety of nucleophiles to provide advantageous methods for producing aryl halides, cyanides, phenols and arenes.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए / Answer the following questions:
(a) (i) जलीय विलयन में (CH3)3N की तुलना में CH3-NH2 प्रबल क्षारक क्यों है ? / Why CH3-NH2 is a stronger base than (CH3)3N in aqueous solution?
(ii) यौगिक A और B के संरचनात्मक सूत्र लिखिए : / Write structural formulae of the compound A and B :
CH3CONH2 --(NaOBr)--> A --(C6H5COCl / Base)--> B (2 x 1)
(b) C3H9N आण्विक सूत्र वाला कोई यौगिक 'X' हिन्सबर्ग अभिकर्मक के साथ अभिक्रिया करके एक उत्पाद देता है जो क्षार में अविलेय है। 'X' की पहचान कीजिए। (1)
A compound 'X' with molecular formula C3H9N reacts with Hinsberg reagent to give a product insoluble in alkali. Identify 'X'. (1)
अथवा / OR
(b) आप ऐनिलीन को बेन्जोनाइट्राइल में कैसे रूपान्तरित कर सकते हो ? / How can you convert aniline to benzonitrile? (1)
(c) नाइट्रोकरण करने से पहले ऐनिलीन के -NH2 समूह का ऐसीटिलन क्यों किया जाता है ? / Why is -NH2 group of aniline acetylated before carrying out nitration? (1)
30. संयोजकता आबंध सिद्धांत (VBT) उपसहसंयोजन यौगिकों के बनाने, चुंबकीय व्यवहार तथा ज्यामितीय आकृतियों का यथोचित स्पष्टीकरण करता है। क्रिस्टल क्षेत्र सिद्धांत (CFT) उपसहसंयोजन यौगिकों में विद्यमान केंद्रीय धातु परमाणु/आयन के d-कक्षकों की ऊर्जा की समानता पर विभिन्न क्रिस्टल क्षेत्रों के प्रभाव (लिगन्डों को बिंदु आवेश मानते हुए उनके द्वारा प्रदत्त प्रभाव) पर आधारित है। प्रबल क्षेत्र तथा दुर्बल क्षेत्र में d-कक्षकों के विपाटन से विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक विन्यास प्राप्त होते हैं।
The Valence Bond Theory (VBT) explains the formation, magnetic behaviour and geometry of coordination compounds. The Crystal Field Theory (CFT) of coordination compounds is based on the effect of different crystal fields (provided by the ligands taken as point charges), on the degeneracy of d-orbital energies of the central metal atom/ion. The splitting of the d-orbitals provides different electronic arrangements in strong and weak crystal fields.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए / Answer the following questions:
(a) अष्टफलकीय क्रिस्टल क्षेत्र में किन d-कक्षकों की ऊर्जा में वृद्धि होती है जब लिगन्ड केन्द्रीय धातु परमाणु/आयन के समीप जाता है? अपने उत्तर के समर्थन में कारण दीजिए। (2)
In octahedral crystal field, energies of which d-orbitals will be raised when ligands approach the central metal atom/ion? Give reason in support of your answer. (2)
(b) क्रिस्टल क्षेत्र सिद्धांत का उपयोग करके, निम्नलिखित के केन्द्रीय धातु परमाणु/आयन के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए :
(i) [CoF6]3-
(ii) [Co(NH3)6]3+
[परमाणु क्रमांक: Co = 27] (1)
Using crystal field theory, write the electronic configuration of central metal atom/ion of the following:
(i) [CoF6]3-
(ii) [Co(NH3)6]3+
[At. No.: Co = 27] (1)
(c) [NiCl4]2- अनुचुंबकीय है जबकि [Ni(CO)4] प्रतिचुंबकीय है यद्यपि दोनों चतुष्फलकीय हैं। क्यों ?
[NiCl4]2- is paramagnetic while [Ni(CO)4] is diamagnetic though both are tetrahedral. Why?
[परमाणु क्रमांक / Atomic No.: Ni = 28] (1)
अथवा / OR
(c) संकुल [Fe(CN)6]3- का संकरण एवं चुंबकीय व्यवहार लिखिए। / Write hybridization and magnetic behaviour of the complex [Fe(CN)6]3-.
[परमाणु क्रमांक / Atomic No.: Fe = 26] (1)
खण्ड - ङ / SECTION - E
31. (a) (i) किसी कार्बनिक यौगिक (X) का आण्विक सूत्र C5H10O है। (X) की संरचनाएँ बनाइए यदि यह : (3)
(I) टॉलेन परीक्षण नहीं देता परन्तु धनात्मक आयडोफॉर्म परीक्षण देता है।
(II) टॉलेन परीक्षण और आयडोफॉर्म परीक्षण नहीं देता, लेकिन ऐल्डॉल संघनन करता है।
(III) कैनिज़ारो अभिक्रिया करता है।
(ii) दर्शाइए कि निम्नलिखित प्रत्येक यौगिक को कैसे बेन्जोइक अम्ल में रूपान्तरित किया जा सकता है ? (2)
(I) ऐसीटोफीनोन
(II) एथिलबेन्जीन
अथवा
(b) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (5 x 1)
(i) बेन्जैल्डिहाइड के 2, 4-डाइनाइट्रोफ़ेनिल हाइड्रेजोन व्युत्पन्न की संरचना बनाइए।
(ii) निम्नलिखित को उनकी HCN के प्रति अभिक्रियाशीलता के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए : डाइ-तृतीयक ब्यूटिल कीटोन, ऐसीटैल्डिहाइड, ऐसीटोन
(iii) बेन्जोइक अम्ल और एथिल बेन्जोएट के मध्य विभेद करने के लिए सरल रासायनिक परीक्षण दीजिए।
(iv) एथेननाइट्राइल को ऐथेनैल में रूपान्तरित करने के लिए अभिकर्मक का नाम लिखिए।
(v) निम्नलिखित अभिक्रिया में 'X' की संरचना बनाइए : साइक्लोहेक्सैनॉल --(CrO3)--> X
32. (a) (i) An organic compound (X) has the molecular formula C5H10O. Draw structures for (X) if it : (3)
(I) does not give Tollen's test but gives a positive iodoform test.
(II) does not give Tollen's test and iodoform test but undergoes Aldol condensation.
(III) undergoes Cannizzaro's reaction.
(ii) Show how each of the following compounds can be converted to benzoic acid: (2)
(I) Acetophenone
(II) Ethyl benzene
OR
(b) Answer the following questions: (5 x 1)
(i) Draw structure of the 2, 4-dinitrophenyl hydrazone derivative of benzaldehyde.
(ii) Arrange the following in increasing order of their reactivity towards HCN: Di-tert. butyl ketone, Acetaldehyde, Acetone
(iii) Give a simple chemical test to distinguish between benzoic acid and ethyl benzoate.
(iv) Write the name of the reagent to convert Ethanenitrile to Ethanal.
(v) Draw the structure of 'X' in the following reaction : Cyclohexanol --(CrO3)--> X
32. (a) (i) दिए गए E° मानों के आँकड़ों से, निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (3)
तत्त्व V Cr Mn Fe Co Ni Cu
E°(M2+/M) (V) -1.18 -0.91 -1.18 -0.44 -0.28 -0.25 +0.34
(I) उपरोक्त मानों में E°(M2+/M) अनियमित प्रवृत्ति क्यों दर्शाते हैं ?
(II) E°(Cu2+/Cu) मान असाधारण धनात्मक क्यों है ?
(III) E°(Mn2+/Mn) मान अत्यधिक ऋणात्मक क्यों है ?
(ii) पोटैशियम परमैंगनेट की अम्लीय और क्षारीय दोनों विलयनों में ऑक्सीकरण क्रिया के लिए I- के साथ अभिक्रिया की आयनिक समीकरणें लिखिए। (2)
अथवा
(b) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (1+1+1+2)
(i) लैन्थेनॉयड श्रेणी के सदस्य का नाम लिखिए जो
(I) +4 ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाता है और
(II) +2 ऑक्सीकरण अवस्था दर्शाता है।
(ii) संक्रमण धातुएँ उत्तम उत्प्रेरक का कार्य क्यों करती हैं ?
(iii) Mn की तुलना में Cr का गलनांक उच्च क्यों होता है ?
(iv) क्या होता है जब पोटैशियम परमैंगनेट का अम्लीय विलयन कुछ समय के लिए रखा जाता है ? सम्बद्ध अभिक्रिया दीजिए। इस प्रकार की अभिक्रिया को क्या कहा जाता है ?
32. (a) (i) From the given data of E° values, answer the following questions: (3)
Element V Cr Mn Fe Co Ni Cu
E°(M2+/M) (V) -1.18 -0.91 -1.18 -0.44 -0.28 -0.25 +0.34
(I) Why E°(M2+/M) show irregular trend in the above values?
(II) Why is E°(Cu2+/Cu) value exceptionally positive?
(III) Why E°(Mn2+/Mn) value is highly negative ?
(ii) Write the ionic equations for the oxidising action of potassium permanganate for its reaction with I- in both acidic and alkaline solutions. (2)
OR
(b) Answer the following questions: (1+1+1+2)
(i) Name a member of the lanthanoid series
(I) which exhibits +4 oxidation state
(II) which exhibits +2 oxidation state.
(ii) Why transition metals act as good catalyst ?
(iii) Why Cr has higher melting point than Mn ?
(iv) What happens when acidic solution of potassium permanganate is allowed to stand for sometime? Give the equation involved. What is this type of reaction called?
33. (a) 298 K पर निम्नलिखित सेल के लिए emf और ΔG परिकलित कीजिए : (5)
Mg(s) / Mg2+(0.01 M) // Ag+(0.001 M) / Ag(s)
दिया है : E°(Mg2+/Mg) = -2.37 V, E°(Ag+/Ag) = +0.80 V
[1 F = 96500 C mol^-1, log 10 = 1]
अथवा
(b) अभिक्रिया :
2AgCl(s) + H2(g) (0.4 atm) -> 2Ag(s) + 2H+(0.1 M) + 2Cl-(0.2 M)
के लिए 25 °C पर सेल का emf परिकलित कीजिए। (5)
दिया है : ΔG° = -43500 J mol^-1
[log 10 = 1, 1 F = 96500 C mol^-1]
34. (a) Calculate emf and ΔG for the following cell at 298 K: (5)
Mg(s) / Mg2+(0.01 M) // Ag+(0.001 M) / Ag(s)
Given: E°(Mg2+/Mg) = -2.37 V, E°(Ag+/Ag) = +0.80 V
[1 F = 96500 C mol^-1, log 10 = 1]
OR
(b) For the reaction:
2AgCl(s) + H2(g) (0.4 atm) -> 2Ag(s) + 2H+(0.1 M) + 2Cl-(0.2 M)
Calculate emf of the cell at 25 °C. (5)
Given: ΔG° = -43500 J mol^-1
[log 10 = 1, 1 F = 96500 C mol^-1]
Chemistry Question paper CBSE class 12
business studies question paper cbse class 12
Biotechnology Question paper CBSE class 12
Biology QUestion Paper CBSE class 12
Banking Question paper CBSE class 12