CBSE CLASS 12 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
GEOGRAPHY
भूगोल (सैद्धान्तिक) / GEOGRAPHY (Theory)
निर्धारित समय : 3 घण्टे / Time allowed: 3 hours
अधिकतम अंक : 70 / Maximum Marks: 70
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए :
(i) इस प्रश्न-पत्र में 30 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) प्रश्न-पत्र पाँच खण्डों में विभाजित है - खण्ड क, ख, ग, घ एवं ङ ।
(iii) खण्ड क – प्रश्न संख्या 1 से 17 तक बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
(iv) खण्ड ख - प्रश्न संख्या 18 एवं 19 स्रोत-आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है।
(v) खण्ड ग - प्रश्न संख्या 20 से 23 तक लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है। इन प्रश्नों का उत्तर 80 से 100 शब्दों में लिखा जाना चाहिए।
(vi) खण्ड घ – प्रश्न संख्या 24 से 28 तक दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है। इन प्रश्नों का उत्तर 120 से 150 शब्दों में लिखा जाना चाहिए।
(vii) खण्ड ङ - प्रश्न संख्या 29 एवं 30 मानचित्र-आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है।
(viii) इसके अतिरिक्त, ध्यान दें कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए फोटो तथा मानचित्र आदि आधारित प्रश्नों के स्थान पर एक अन्य प्रश्न दिया गया है। इन प्रश्नों के उत्तर केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थी ही लिखें।
(ix) प्रश्न-पत्र में समग्र विकल्प नहीं दिया गया है। यद्यपि, खण्ड क के अतिरिक्त अन्य खण्डों के कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का चयन दिया गया है।
General Instructions:
Read the following instructions carefully and follow them:
(i) This questions paper contains 30 questions. All questions are compulsory.
(ii) Question paper is divided into five sections - Sections A, B, C, D and E.
(iii) Section A - Questions no. 1 to 17 are Multiple Choice type questions. Each question carries 1 mark.
(iv) Section B - Questions no. 18 and 19 are Source-based questions. Each question carries 3 marks.
(v) Section C - Questions no. 20 to 23 are Short Answer type questions. Each question carries 3 marks. Answer to these questions shall be written in 80 to 100 words.
(vi) Section D - Questions no. 24 to 28 are Long Answer type questions. Each question carries 5 marks. Answer to these questions shall be written in 120 to 150 words.
(vii) Section E - Questions no. 29 and 30 are Map-based questions. Each question carries 5 marks.
(viii) In addition to this, NOTE that a separate question has been provided for Visually Impaired candidates in lieu of questions having visual inputs, map etc. Such questions are to be attempted by Visually Impaired candidates only.
(ix) There is no overall choice given in the question paper. However, an internal choice has been provided in a few questions in all sections other than Section A.
खण्ड क / SECTION A
प्रश्न संख्या 1 से 17 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं। / Questions no. 1 to 17 are Multiple Choice Type Questions. (17 × 1 = 17)
निम्नलिखित में से कौन-सा विश्व में जनसंख्या परिवर्तन का एक घटक है ?
(A) नगरीकरण
(B) औद्योगीकरण
(C) प्रवास
(D) शिक्षा
Which one of the following is a component of population change in the world?
(A) Urbanisation
(B) Industrialisation
(C) Migration
(D) Education
निम्नलिखित में से कौन-सा 'इंदिरा गाँधी नहर कमान क्षेत्र' में सिंचाई का एक सकारात्मक प्रभाव है ?
(A) जल भराव
(B) कृषि उत्पादकता में वृद्धि
(C) मृदा लवणता में वृद्धि
(D) नहर के जल से वाष्पीकरण में वृद्धि
Which one of the following is the positive impact of irrigation in the 'Indira Gandhi Canal Command Area'?
(A) Waterlogging
(B) Increase in agricultural productivity
(C) Increase in soil salinity
(D) Increase in evaporation from canal water
'ब्रंटलैंड रिपोर्ट' निम्नलिखित में से किसके द्वारा जानी जाती है ?
(A) आवर कॉमन फ्यूचर
(B) द पापुलेशन बम
(C) द लिमिट्स टू ग्रोथ
(D) पुनर्वितरण के साथ वृद्धि
The 'Brundtland Report' is known by which one of the following?
(A) Our Common Future
(B) The Population Bomb
(C) The Limits to Growth
(D) Redistribution with Growth
निम्नलिखित जनजातियों में से भरमौर जनजातीय क्षेत्र में किसकी अधिकता है ?
(A) गोंड
(B) संथाल
(C) भील
(D) गद्दी
Bharmaur tribal region is dominated by which one of the following tribes ?
(A) Gond
(B) Santhal
(C) Bhils
(D) Gaddi
निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में भारत में सबसे पहले चाय बागान की शुरुआत हुई ?
(A) नीलगिरी पहाड़ियाँ
(B) इलायची (कार्डामम) पहाड़ियाँ
(C) असम की ब्रह्मपुत्र घाटी
(D) दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी
Tea plantation was started in India for the first time in which one of the following areas ?
(A) Nilgiri Hills
(B) Cardamom Hills
(C) Brahmaputra Valley of Assam
(D) Darjeeling and Jalpaiguri
भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा राज्यों का जोड़ा कपास उत्पादन में अग्रणी है ?
(A) गुजरात और महाराष्ट्र
(B) कर्नाटक और तमिलनाडु
(C) पंजाब और हरियाणा
(D) राजस्थान और मध्य प्रदेश
Which of the following pair of states is the leading producer of cotton in India?
(A) Gujarat and Maharashtra
(B) Karnataka and Tamil Nadu
(C) Punjab and Haryana
(D) Rajasthan and Madhya Pradesh
भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्रक धरातलीय और भौमजल का सर्वाधिक उपयोग करता है ?
(A) औद्योगिक
(B) ऊर्जा
(C) कृषि
(D) घरेलू
Which one of the following sectors utilizes the highest surface and groundwater in India?
(A) Industrial
(B) Power
(C) Agricultural
(D) Domestic
भारत में 'हरियाली' जल-संभर विकास परियोजना निम्नलिखित में से किसके द्वारा प्रायोजित है ?
(A) केन्द्र सरकार
(B) राज्य सरकारें
(C) जिला प्रशासन
(D) गैर-सरकारी संगठन
'Haryali' a watershed development project in India is sponsored by which one of the following?
(A) Central Government
(B) State Governments
(C) District Administration
(D) Non-Governmental Organisation
निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का एक प्राकृतिक पोताश्रय और सबसे बड़ा समुद्री पत्तन है ?
(A) कोलकाता पत्तन
(B) चेन्नई पत्तन
(C) मुंबई पत्तन
(D) कांडला पत्तन
Which one of the following is a natural harbour and the biggest sea port of India?
(A) Kolkata port
(B) Chennai port
(C) Mumbai port
(D) Kandla port
सन् 2016 – 17 में भारत में निम्नलिखित वस्तुओं में से किसके अंतर्गत सर्वाधिक निर्यात हुआ था ?
(A) कृषि एवं समवर्गी उत्पाद
(B) अयस्क एवं खनिज
(C) विनिर्मित वस्तुएँ
(D) कच्चा पेट्रोलियम व पेट्रोलियम उत्पाद
Under which one of the following commodities was the export from India the highest during 2016-17?
(A) Agriculture and allied products
(B) Ores and minerals
(C) Manufactured goods
(D) Crude and petroleum products
भू-प्रदूषण के निम्नलिखित स्रोतों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए :
I. अनुचित मानवीय क्रियाएँ।
II. कीटनाशकों एवं उर्वरकों का उपयोग ।
III. सिंचाई के लिए भौमजल का उपयोग ।
IV. अशोधित औद्योगिक अपशिष्ट का निपटान ।
विकल्प :
(A) केवल I, II और III सही हैं ।
(B) केवल II, III और IV सही हैं।
(C) केवल I, II और IV सही हैं ।
(D) केवल I, III और IV सही हैं ।
Read the following sources of land pollution carefully and choose the most appropriate option :
I. Improper human activities.
II. Use of fertilizers and pesticides.
III. Use of groundwater for irrigation.
IV. Disposal of untreated industrial waste.
Options:
(A) Only I, II and III are correct.
(B) Only II, III and IV are correct.
(C) Only I, II and IV are correct.
(D) Only I, III and IV are correct.
नीचे दो कथन, अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में दिए गए हैं। इनको ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A) : खनिज निक्षेपों से युक्त और औद्योगिक क्षेत्र सघन जनसंख्या वाले हैं।
कारण (R) : "खनन और औद्योगिक क्रियाकलाप रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराते हैं और इसीलिए बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करते हैं।"
विकल्प :
(A) अभिकथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) सही नहीं है।
(B) अभिकथन (A) सही नहीं है, लेकिन कारण (R) सही है।
(C) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(D) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
Two statements are given below as Assertion (A) and Reason (R). Read them carefully and choose the correct option.
Assertion (A): Areas with mineral deposits and industries are densely populated.
Reason (R): "Mining and industrial activities generate employment opportunities and thus attract large population."
Options:
(A) Assertion (A) is correct, but Reason (R) is not correct.
(B) Assertion (A) is not correct, but Reason (R) is correct.
(C) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
(D) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A).
निम्नलिखित में से किसे तृतीयक गतिविधि माना जाता है ?
(A) पशुपालन
(B) कृषि
(C) नलसाज़ों का कार्य (प्लंबर का कार्य)
(D) औद्योगिक काम
Which of the following is regarded as a Tertiary activity?
(A) Cattle rearing
(B) Farming
(C) Work of plumbers
(D) Industrial work
नीचे दो कथन, अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में दिए गए हैं। इनको ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A) : "रहने के लिए झुग्गी बस्तियाँ (स्लम) न्यूनतम वांछित आवासीय क्षेत्र होते हैं।"
कारण (R) : "झुग्गी बस्तियों (स्लम) में अनियमित जल निकासी, पेयजल, शौचालय, प्रकाश आदि आधारभूत सुविधाओं का अभाव होता है।"
विकल्प :
(A) अभिकथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) सही नहीं है।
(B) अभिकथन (A) सही नहीं है, लेकिन कारण (R) सही है।
(C) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(D) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
Two statements are given below as Assertion (A) and Reason (R). Read them carefully and choose the correct option.
Assertion (A): "Slums are residential areas of least choice for living."
Reason (R): "Slums are associated with unregulated drainage, lack of basic amenities like drinking water, toilets, lights, etc."
Options:
(A) Assertion (A) is correct, but Reason (R) is not correct.
(B) Assertion (A) is not correct, but Reason (R) is correct.
(C) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
(D) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A).
[ग्राफ: जनांकिकीय संक्रमण सिद्धांत / Demographic Transition Theory]
(अवस्था I: उच्च उतार-चढ़ाव, उदाहरण: बांग्लादेश, वर्षा वनों के आदिवासी; अवस्था II: विस्तृत होती, उदाहरण: पेरू, श्रीलंका, केन्या; अवस्था III: निम्न उतार-चढ़ाव, उदाहरण: कनाडा, जापान, सं.रा. अमेरिका)
निम्नलिखित ग्राफ का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और प्रश्न संख्या 15 से 17 तक के उत्तर दीजिए । / Study the graph given below and answer Q. No. 15 to 17.
जनांकिकीय संक्रमण की प्रथम अवस्था से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
(A) प्रथम अवस्था में उच्च प्रजननशीलता और उच्च मर्त्यता है।
(B) जनसंख्या वृद्धि उच्च है।
(C) अधिकांश लोग औद्योगिक क्रियाकलापों से जुड़े हैं।
(D) जीवन-प्रत्याशा मध्यम है।
Which one of the following statements regarding Stage I of demographic transition is true?
(A) Stage I has high fertility and high mortality.
(B) Population growth is high.
(C) Most of the people are engaged in industrial activities.
(D) Life expectancy is moderate.
जनांकिकीय संक्रमण की द्वितीय अवस्था पर निम्नलिखित में से कौन-सा लागू होता है ? सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) द्वितीय अवस्था मर्त्यता दर में कमी के रूप में चिह्नित है।
(B) स्वास्थ्य और स्वच्छता की दशाएँ प्रथम अवस्था के अनुरूप बनी रहीं।
(C) उच्च जन्म दर के बावजूद, उच्च मृत्यु दर जनसंख्या को कम कर देती है।
(D) द्वितीय अवस्था के प्रथम अर्द्ध के अंत तक जन्म दर और मृत्यु दर के मध्य अंतर कम है।
Which one of the following is applicable to Stage II of demographic transition? Choose the most appropriate option.
(A) Stage II is marked by the reduction in mortality rate.
(B) Health and sanitation conditions remained the same as in Stage I.
(C) In spite of high birth rate, high death rate lowers the population.
(D) By the end of the first half of Stage II, the gap between birth rate and death rate is low.
निम्नलिखित में से कौन-सी जनांकिकीय संक्रमण की अंतिम अवस्था की विशेषता है ? सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।
(A) प्रजननशीलता और मर्त्यता दोनों में पर्याप्त रूप से गिरावट आती है।
(B) जनसंख्या वृद्धि मध्यम रूप से उच्च है।
(C) लोग अधिकांशतः कृषि में संलग्न हैं।
(D) प्रौद्योगिकीय अनुप्रयोग मध्यम रूप से निम्न है।
Which one of the following is a characteristic of the last stage of demographic transition? Choose the most appropriate option.
(A) Both fertility and mortality decline considerably.
(B) Growth of population is moderately high.
(C) People are largely involved in agriculture.
(D) Technological application is moderately low.
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 15 से 17 के स्थान पर हैं। / Note: The following questions are for the Visually Impaired Candidates only in lieu of Q. No. 15 to 17.
निम्नलिखित में से कौन-सा देश जनांकिकीय संक्रमण की अंतिम अवस्था में है ?
(A) श्रीलंका
(B) बांग्लादेश
(C) जापान
(D) केन्या
Which one of the following countries is in the last stage of demographic transition?
(A) Sri Lanka
(B) Bangladesh
(C) Japan
(D) Kenya
जनांकिकीय संक्रमण की निम्नलिखित में से कौन-सी अवस्था जन्म और मृत्यु की उच्च दरों के साथ लगभग स्थिर जनसंख्या दर्शाती है? सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए ।
(A) प्रथम अवस्था
(B) द्वितीय अवस्था का प्रथम अर्द्ध भाग
(C) द्वितीय अवस्था का द्वितीय अर्द्ध भाग
(D) अंतिम अवस्था
Which one of the following stages of demographic transition shows high rates of births and deaths with almost stable population? Choose the most appropriate option.
(A) Stage I
(B) First half of Stage II
(C) Second half of Stage II
(D) Last Stage
जनांकिकीय संक्रमण की निम्नलिखित में से किस अवस्था के अंतर्गत देश उच्च विकसित होता है ?
(A) प्रथम अवस्था
(B) द्वितीय अवस्था का प्रथम अर्द्ध भाग
(C) द्वितीय अवस्था का द्वितीय अर्द्ध भाग
(D) अंतिम अवस्था
Under which one of the following stages of demographic transition, the country is highly developed ?
(A) Stage I
(B) First half of Stage II
(C) Second half of Stage II
(D) Last Stage
खण्ड ख / SECTION B
प्रश्न संख्या 18 एवं 19 स्रोत-आधारित प्रश्न हैं। / Questions number 18 and 19 are Source-based Questions. (2 × 3 = 6)
दिए गए अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (3 × 1 = 3)
दौराला में पारिस्थितिकी के पुनर्भरण और मानव स्वास्थ्य के सुरक्षण का एक अनुकरणीय उदाहरण
"प्रदूषक भोगता है” के वैश्विक नियम के आधार पर मेरठ के निकट दौराला में लोगों की प्रतिभागिता के सहारे पारिस्थितिकी के पुनर्भरण और मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रयास किया गया है। मेरठ के एक गैर-सरकारी संगठन (एन.जी.ओ.) द्वारा पारिस्थितिकी पुनर्भरण के एक मॉडल की रचना के तीन वर्ष बाद परिणाम आने आरंभ हो गए। दौराला स्थित उद्योगों के पदाधिकारियों, गैर-सरकारी संगठनों, सरकारी अधिकारियों और अन्य पणधारियों की मेरठ में हुई मीटिंग में परिणाम सामने आए । लोगों के शक्तिशाली तर्कों, प्रामाणिक अध्ययनों और दबाव ने इस गाँव के 12,000 निवासियों को एक नया जीवन दान दिया है। यह सन् 2003 की बात है जब दौरालावासियों की दयनीय दशा ने एक जनहित सभा (सिविल सोसायटी) का ध्यान आकृष्ट किया। 12,000 लोगों की जनसंख्या वाले इस गाँव का भू-जल भारी धातुओं के संपर्क से संदूषित हो चुका था। इसका कारण यह था कि दौराला के उद्योगों के अनुपचारित अपशिष्ट जल का भू-जल स्तर में निक्षालन हो रहा था । एन.जी.ओ. के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य-स्तर संबंधी सर्वेक्षण किया और एक रिपोर्ट बनाई। उस संगठन, ग्रामीण समुदाय और जन-प्रतिनिधियों ने आपस में बैठकर इन समस्याओं के टिकाऊ समाधान ढूँढ़ने का प्रयास किया। उद्योगपतियों ने पारिस्थितिकी की गिरती दशा को नियंत्रित करने में गहरी रुचि दिखाई। गाँव की उपरली टंकी (overhead tank) की क्षमता बढ़ाई गई और समुदाय को पीने योग्य जल उपलब्ध कराने के लिए 900 मीटर की अतिरिक्त पाइपलाइन बिछाई गई। गाँव के गाद-युक्त तालाब को साफ़ किया गया और इसे गाद-विमुक्त करके पुनः जल से भर दिया गया। बड़ी मात्रा में गाद को हटाकर अधिक मात्रा में जल का मार्ग प्रशस्त किया गया तथा जलभृतों में जल पुनः भरा गया । जगह-जगह वर्षा-जल संग्रहण की संरचनाएँ बनाई गई जिनसे मानसून के पश्चात भू-जल के संदूषण में कमी आई। एक हज़ार वृक्षों को लगाया गया जिनसे पर्यावरण का संवर्धन हुआ।
(18.1) दौराला के लोगों द्वारा सामना की जाने वाली समस्याओं का उल्लेख कीजिए। (1)
(18.2) दौराला की पारिस्थितिकी की गिरती दशा के पुनर्भरण के लिए किए गए उपायों का वर्णन कीजिए। (1)
(18.3) दौराला के लोगों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार के लिए गैर-सरकारी संगठनों की भूमिका की परख कीजिए। (1)
Read the given passage carefully and answer the questions that follow: (3 × 1 = 3)
A Role Model to Restore the Ecology and Safeguard Human Health in Daurala
Based on the universal law "Polluter pays", effort to restore the ecology and safeguard the human health with people's participation has taken place in Daurala near Meerut. These efforts are now bearing fruits after a span of three years when Meerut based NGO had developed a model for ecological restoration. The meeting of the Daurala Industries Officials, NGOs, Government officials and other stakeholders at Meerut has brought out results. The powerful logics, authentic studies and the pressure of people have brought a new lease of life to the twelve thousand residents of this village. It was in the year 2003 that the pitiable condition of Dauralaites drew the attention of the civil society. The groundwater of this village was contaminated with heavy metals. The reason was that the untreated wastewater of Daurala industries was leaching to the groundwater table. The NGO conducted a door to door survey of the health status of the residents and came out with a report. The organisation, the village community and people's representatives sat together to find out sustainable solutions to the health problem. The industrialists showed a keen interest towards checking the deteriorating ecology. The overhead water tank's capacity in the village was enhanced and a 900 m extra pipeline was laid to supply potable water to the community. The silted pond of the village was cleaned and recharged by desilting it. Large quantity of silt was removed paving way to large quantity of water so that it recharged the aquifers. Rainwater harvesting structures have been constructed at different places which has helped in diluting the contaminants of the groundwater after the monsoons. 1000 trees have also been planted which have improved the environment.
(18.1) Mention the problems faced by the people of Daurala. (1)
(18.2) Describe measures taken to restore the deteriorating ecology of Daurala. (1)
(18.3) Examine the role of Non-Governmental Organizations improving the health status of the people of Daurala. (1)
दिए गए मानचित्र का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (3 × 1 = 3)
[मानचित्र: स्वेज नहर (Suez Canal) - नील का डेल्टा, दामिता, शिरबिन, मंज़ाला झील, अल मंसूरा, सिमबिलाविन, जगाजिग, बिलबिस, सालहिया, इस्मालिया, अल कंटारा, बीर हसन झील, ग्रेट बीटर झील, लिटल बिटर झील, फईद, अईन मुसा, सूद्र; पोत नहर, रेल मार्ग, ताज़े पानी की नहर, पत्तन A और B]
(19.1) स्वेज नहर का निर्माण किस देश में किया गया है ? (1)
(19.2) मानचित्र पर A और B के रूप में चिह्नित पत्तनों के नाम लिखिए। (1/2 + 1/2 = 1)
(19.3) अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए स्वेज नहर के महत्त्व के किन्हीं दो कारणों का वर्णन कीजिए। (1/2 + 1/2 = 1)
Study the given map carefully and answer the questions that follow : (3 × 1 = 3)
(19.1) In which country has the Suez Canal has been constructed? (1)
(19.2) Name the ports marked as (A) and (B) on the map. (1/2 + 1/2 = 1)
(19.3) Describe any two reasons of the importance of Suez Canal for international trade. (1/2 + 1/2 = 1)
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 19 के स्थान पर हैं। / Note: The following questions are for the Visually Impaired Candidates only in lieu of Q. No. 19.
(19.1) उस देश का नाम लिखिए जिसमें स्वेज नहर का निर्माण हुआ है। (1) / Name the country in which the Suez Canal has been constructed. (1)
(19.2) प्रमुख जल खंडों के नाम लिखिए जो स्वेज नहर द्वारा जुड़े हैं। (1/2 + 1/2 = 1) / Name the major water bodies which are linked by the Suez Canal. (1/2 + 1/2 = 1)
(19.3) स्वेज नहर के महत्त्व का उल्लेख कीजिए। (1) / Mention the significance of the Suez Canal. (1)
खण्ड ग / SECTION C
प्रश्न संख्या 20 से 23 लघु-उत्तरीय प्रश्न हैं। / Questions number 20 to 23 are Short Answer Type Questions. (4 × 3 = 12)
“प्रकृति अवसर प्रदान करती है और मानव उसका उपयोग करता है तथा धीरे-धीरे प्रकृति का मानवीकरण हो जाता है।" इस कथन की परख कीजिए। (3)
"Nature provides opportunities and human beings make use of these and slowly nature gets humanised." Examine the statement. (3)
(क) मानव के विकास के 'आधारभूत आवश्यकता उपागम' के प्रमुख पहलुओं की व्याख्या कीजिए। (3)
अथवा
(ख) मानव विकास के 'कल्याण उपागम' के प्रमुख पहलुओं की व्याख्या कीजिए। (3)
(a) Explain the main aspects of the 'Basic Needs Approach' of human development. (3)
OR
(b) Explain the main aspects of 'Welfare Approach' of human development. (3)
(क) भारत में 'गुच्छित बस्तियों' की प्रमुख विशेषताओं की व्याख्या कीजिए। (3)
अथवा
(ख) भारत में 'परिक्षिप्त बस्तियों' की प्रमुख विशेषताओं की व्याख्या कीजिए। (3)
(a) Explain the main features of 'Clustered Settlements' in India. (3)
OR
(b) Explain the main features of Dispersed Settlements' in India. (3)
भारत में सौर ऊर्जा की संभावनाओं की परख कीजिए। (3)
Examine the potential of Solar Energy in India. (3)
खण्ड घ / SECTION D
प्रश्न संख्या 24 से 28 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। / Questions number 24 to 28 are Long Answer Type Questions. (5 × 5 = 25)
(क) विश्व में 'आदिकालीन निर्वाह कृषि' की मुख्य विशेषताओं की व्याख्या कीजिए। (5)
अथवा
(ख) विश्व में 'वाणिज्य पशुधन पालन' की मुख्य विशेषताओं की व्याख्या कीजिए। (5)
(a) Explain the main features of 'Primitive Subsistence Agriculture' in the world. (5)
OR
(b) Explain the main features of 'Commercial Livestock Rearing' in the world. (5)
विश्व में बड़े पैमाने के विनिर्माण उद्योगों की मुख्य विशेषताओं का विश्लेषण कीजिए। (5)
Analyse the main characteristics of large scale manufacturing industries in the world. (5)
"अंतर्राष्ट्रीय व्यापार देशों के लिए हानिकारक हो सकता है यदि वह अन्य देशों पर निर्भरता बढ़ा दे।" इस कथन को न्यायसंगत ठहराइए। (5)
"International trade can prove to be detrimental to nations if it leads to dependence on the other countries." Justify the statement. (5)
भारत में जनसंख्या का अत्यधिक असमान स्थानिक वितरण किस प्रकार भौतिक, सामाजिक, आर्थिक तथा ऐतिहासिक कारकों के साथ इसके घनिष्ठ संबंधों को दर्शाता है ? उदाहरणों सहित विश्लेषण कीजिए। (5)
How does the highly uneven spatial distribution of the population in India suggest its close relationship with physical, social, economic and historical factors? Analyse with examples. (5)
(क) देश के आर्थिक विकास में भारतीय रेल की भूमिका का विश्लेषण कीजिए। (5)
अथवा
(ख) भारत के आर्थिक विकास में पक्की सड़कों की भूमिका का विश्लेषण कीजिए। (5)
(a) Analyse the role of the Indian Railways in the economic development of the country. (5)
OR
(b) Analyse the role of metalled roads in the economic development of India. (5)
खण्ड ङ / SECTION E
प्रश्न संख्या 29 एवं 30 मानचित्र-आधारित प्रश्न हैं। / Questions number 29 and 30 are Map-based Questions. (2 × 5 = 10)
दिए गए विश्व के राजनीतिक रेखा-मानचित्र (पृष्ठ 25 पर), में सात भौगोलिक लक्षणों को A, B, C, D, E, F और G के रूप में अंकित किया गया है। निम्नलिखित जानकारी की सहायता से किन्हीं पाँच की पहचान कीजिए और उनके सही नाम उनके समीप खींची गई रेखाओं पर लिखिए : (5 × 1 = 5)
A. एक प्रमुख समुद्री पत्तन
B. एक अंतर्राष्ट्रीय वायु पत्तन
C. एक महत्त्वपूर्ण नौपरिवहन नहर
D. निर्वाहन संग्रहण का एक क्षेत्र
E. चलवासी पशुचारण का एक क्षेत्र
F. पारमहाद्वीपीय रेलवे के अंतिम सिरे का (टर्मिनल) स्टेशन
G. विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि का एक क्षेत्र
On the given political outline map of the World (on page 25), seven geographical features have been marked as A, B, C, D, E, F and G. Identify any five with the help of the following information and write their correct names on the lines drawn near them: (5 × 1 = 5)
A. A major sea port
B. An international airport
C. An important shipping canal
D. An area of subsistence gathering
E. An area of nomadic herding
F. A trans-continental railway terminal station
G. A region of extensive commercial grain farming
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 29 के स्थान पर हैं। निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (5 × 1 = 5)
Note: The following questions are for Visually Impaired Candidates only in lieu of Q. No. 29. Answer any five questions out of the following: (5 × 1 = 5)
(29.1) ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित एक प्रमुख समुद्री पत्तन का नाम लिखिए। / Name the major sea port located on the south-east coast of Australia.
(29.2) केन्या के एक अंतर्राष्ट्रीय वायु पत्तन का नाम लिखिए। / Name the international airport of Kenya.
(29.3) प्रशांत महासागर को अटलांटिक महासागर से जोड़ने वाली एक महत्त्वपूर्ण नौपरिवहन नहर के नाम का उल्लेख कीजिए। / Mention the name of the important shipping canal linking the Pacific Ocean with the Atlantic Ocean.
(29.4) उत्तरी कनाडा के एक निर्वाहन संग्रहण क्षेत्र का उल्लेख कीजिए। / Mention one area of subsistence gathering in Northern Canada.
(29.5) एशिया के एक चलवासी पशुचारण के क्षेत्र का नाम लिखिए। / Name an area of nomadic herding in Asia.
(29.6) पार-साइबेरियन रेल लाइन के पूर्वी सबसे अंतिम सिरे के स्टेशन (टर्मिनल स्टेशन) का नाम लिखिए। / Name the eastern terminal station of Trans-Siberian Railway line.
(29.7) कनाडा के विस्तृत वाणिज्य अनाज कृषि के एक क्षेत्र का उल्लेख कीजिए। / Mention an area of extensive commercial grain farming in Canada.
दिए गए भारत के राजनीतिक रेखा-मानचित्र (पृष्ठ 27 पर), में निम्नलिखित सात भौगोलिक लक्षणों में से किन्हीं पाँच को उपयुक्त चिह्नों द्वारा अंकित कीजिए और उनके नाम लिखिए : (5 × 1 = 5)
(30.1) कपास उत्पादन में अग्रणी राज्य
(30.2) बिहार में एक तेल शोधन कारखाना
(30.3) ओडिशा में एक महत्त्वपूर्ण बॉक्साइट खनन क्षेत्र
(30.4) आंध्र प्रदेश के तट पर एक समुद्री पत्तन
(30.5) केरल का एक अंतर्राष्ट्रीय वायु पत्तन
(30.6) तमिलनाडु में कोयला खनन का एक क्षेत्र
(30.7) सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य
On the given political outline map of India (on page 27), locate and label any five of the following seven geographical features with appropriate symbols: (5 × 1 = 5)
(30.1) The state leading in the production of cotton
(30.2) An oil refinery in Bihar
(30.3) An important bauxite mining area in Odisha
(30.4) A sea port along the coast of Andhra Pradesh
(30.5) An international airport in Kerala
(30.6) A coal mining area in Tamil Nadu
(30.7) The state with the highest density of population
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 30 के स्थान पर हैं। निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए : (5 × 1 = 5)
Note: The following questions are for Visually Impaired Candidates only in lieu of Q. No. 30. Answer any five questions out of the following: (5 × 1 = 5)
(30.1) कपास के उत्पादन में अग्रणी राज्य का नाम लिखिए। / Name the state leading in the production of cotton.
(30.2) बिहार के उस स्थान का नाम लिखिए जहाँ तेल शोधन कारखाना स्थित है। / Name the place where oil refinery is located in Bihar.
(30.3) ओडिशा के एक महत्त्वपूर्ण बॉक्साइट खनन क्षेत्र के नाम का उल्लेख कीजिए। / Mention the name of an important bauxite mining area in Odisha.
(30.4) आंध्र प्रदेश के तट पर स्थित एक समुद्री पत्तन का उल्लेख कीजिए। / Mention the sea port along the coast of Andhra Pradesh.
(30.5) केरल के एक अंतर्राष्ट्रीय वायु पत्तन का उल्लेख कीजिए। / Mention an international airport in Kerala.
(30.6) तमिलनाडु के एक कोयला खनन क्षेत्र का नाम लिखिए। / Name the coal mining area of Tamil Nadu.
(30.7) सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले राज्य का नाम लिखिए। / Name the state with the highest density of population.
FREE PDF DOWNLOAD LINK GEOGRAPHY CBSE CLASS 12
ENGLISH CORE PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER CBSE
ECONOMICS PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER CBSE
CHEMISTRY QUESTION PAPER CBSE CLASS 12
ENGLISH ELECTIVE CBSE CLASS 12