CBSE BOARD CLASS 12th Previous Year Question Paper
CBSE Class 12 Chemistry Previous Year Question Paper 2024 Free PDF Download
Previous Year Question paper Class 12 with Free PDF download Link
Free PDF Download Link Available in last of the question Paper / Post
Chemistry Question Paper Class 12 CBSE Board
Series SQR1P/1
रोल नं. / Roll No.
SET-1
प्रश्न-पत्र कोड / Q.P. Code: 56/1/1
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें ।
Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book.
नोट / NOTE :
(I) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 27 हैं। / Please check that this question paper contains 27 printed pages.
(II) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 33 प्रश्न हैं। / Please check that this question paper contains 33 questions.
(III) प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर लिखें । / Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
(IV) कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें । / Please write down the serial number of the question in the answer-book before attempting it.
(V) इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा । 10.15 बजे से 10.30 बजे तक छात्र केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे । / 15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the students will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period.
रसायन विज्ञान (सैद्धान्तिक)
CHEMISTRY (Theory)
निर्धारित समय : 3 घण्टे / Time allowed : 3 hours
अधिकतम अंक : 70 / Maximum Marks : 70
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए :
(i) इस प्रश्न-पत्र में 33 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
(ii) यह प्रश्न-पत्र पाँच खण्डों में विभाजित है – खण्ड क, ख, ग, घ एवं ङ ।
(iii) खण्ड क – प्रश्न संख्या 1 से 16 तक बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
(iv) खण्ड ख – प्रश्न संख्या 17 से 21 तक अति लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है।
(v) खण्ड ग – प्रश्न संख्या 22 से 28 तक लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है।
(vi) खण्ड घ – प्रश्न संख्या 29 तथा 30 केस-आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है।
(vii) खण्ड ङ – प्रश्न संख्या 31 से 33 दीर्घ उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है।
(viii) प्रश्न-पत्र में समग्र विकल्प नहीं दिया गया है । यद्यपि, खण्ड क के अतिरिक्त अन्य सभी खण्डों के कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का चयन दिया गया है ।
(ix) ध्यान दें कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए अलग प्रश्न-पत्र है ।
(x) कैल्कुलेटर का उपयोग वर्जित है ।
General Instructions:
Read the following instructions carefully and follow them:
(i) This question paper contains 33 questions. All questions are compulsory.
(ii) This question paper is divided into five sections - Section A, B, C, D and E.
(iii) Section A - questions number 1 to 16 are multiple choice type questions. Each question carries 1 mark.
(iv) Section B - questions number 17 to 21 are very short answer type questions. Each question carries 2 marks.
(v) Section C - questions number 22 to 28 are short answer type questions. Each question carries 3 marks.
(vi) Section D - questions number 29 and 30 are case-based questions. Each question carries 4 marks.
(vii) Section E - questions number 31 to 33 are long answer type questions. Each question carries 5 marks.
(viii) There is no overall choice given in the question paper. However, an internal choice has been provided in few questions in all the sections except Section A.
(ix) Kindly note that there is a separate question paper for Visually Impaired candidates.
(x) Use of calculators is not allowed.
Free PDF Download Link Available in last of the question Paper / Post
CBSC class 12th preveious year exam , cbse exam , CBSE exam paper, CBSE Chemistry exam, CBSE CLASS 12 Chemistry QUESTION PAPER 2024 ,free pdf download link
Chemistry Question Paper Class 12 CBSE Board
खण्ड क / SECTION A
प्रश्न संख्या 1 से 16 तक बहुविकल्पीय प्रकार के 1 अंक के प्रश्न हैं। / Questions no. 1 to 16 are Multiple Choice type Questions, carrying 1 mark each. (16 x 1 = 16) निम्नलिखित प्रथम संक्रमण श्रेणी के तत्त्वों में से किसकी तृतीय आयनन एन्थैल्पी उच्चतम अपेक्षित है ? / Which one of the following first row transition elements is expected to have the highest third ionization enthalpy?
(A) आयरन (Z = 26) / Iron (Z = 26)
(B) मैंगनीज़ (Z = 25) / Manganese (Z = 25)
(C) क्रोमियम (Z = 24) / Chromium (Z = 24)
(D) वैनेडियम (Z = 23) / Vanadium (Z = 23) निम्नलिखित यौगिकों में से कौन-सा क्रोमिक ऐनहाइड्राइड (CrO3) द्वारा ऑक्सीकृत होकर कीटोन देगा ? / Which of the following compounds will give a ketone on oxidation with chromic anhydride (CrO3)?
(A) (CH3)2CH-CH2OH
(B) CH3CH2CH2OH
(C) (CH3)3C-OH
(D) CH3-CH2-CH(OH)-CH3 DNA के तीन घटकों में से दो घटक beta-D-2-डिऑक्सीराइबोस और विषमचक्रीय क्षारक होते हैं। तीसरा घटक है : / Two among the three components of DNA are beta-D-2-deoxyribose and a heterocyclic base. The third component is:
(A) ऐडेनीन / Adenine
(B) फ़ॉस्फोरिक अम्ल / Phosphoric acid
(C) सल्फ्यूरिक अम्ल / Sulphuric acid
(D) यूरेसिल / Uracil किसी विद्युत-अपघट्य का विलायक में संगुणन होने पर, वान्ट हॉफ कारक : / For an electrolyte undergoing association in a solvent, the van't Hoff factor:
(A) सदैव एक से अधिक होता है / is always greater than one
(B) का ऋणात्मक मान होता है / has negative value
(C) का शून्य मान होता है / has zero value
(D) सदैव एक से कम होता है / is always less than one अभिक्रिया X + 2Y -> P के लिए, वेग नियम का अवकल रूप समीकरण है : / For the reaction X + 2Y -> P, the differential form equation of the rate law is:
(A) 2 d[P]/dt = -d[Y]/dt
(B) -d[P]/dt = -d[X]/dt
(C) +d[X]/dt = -d[P]/dt
(D) -2 d[Y]/dt = +d[P]/dt वह यौगिक जो SN1 अभिक्रिया अत्यधिक शीघ्रता से करता है, वह है : / The compound which undergoes SN1 reaction most rapidly is :
(A) 1-bromocyclohexane / Cyclohexyl bromide
(B) Benzyl bromide (C6H5-CH2-Br)
(C) Bromobenzene (C6H5-Br)
(D) 1-bromo-1-phenylcyclohexane ऐसीटिक अम्ल PCl5 के साथ अभिक्रिया करके देता है : / Acetic acid reacts with PCl5 to give :
(A) Cl-CH2-COCl
(B) Cl-CH2-COOH
(C) CH3-COCl
(D) CCl3-COOH ऐल्डिहाइड से सायनोहाइड्रिन का बनना एक उदाहरण है : / The formation of cyanohydrin from an aldehyde is an example of:
(A) नाभिकरागी योगज का / nucleophilic addition
(B) इलेक्ट्रॉनरागी योगज का / electrophilic addition
(C) नाभिकरागी प्रतिस्थापन का / nucleophilic substitution
(D) इलेक्ट्रॉनरागी प्रतिस्थापन का / electrophilic substitution आर्रेनिअस समीकरण में जब 1/T के साथ log k का ग्राफ खींचा जाता है, तो एक सीधी रेखा प्राप्त होती है जिसकी : / In the Arrhenius equation, when log k is plotted against 1/T, a straight line is obtained whose :
(A) ढाल A/R है और अंत:खंड Ea है । / slope is A/R and intercept is Ea.
(B) ढाल A है और अंत:खंड -Ea/R है। / slope is A and intercept is -Ea/R
(C) ढाल -Ea/RT है और अंत:खंड log A है । / slope is -Ea/RT and intercept is log A.
(D) ढाल -Ea/(2.303 R) है और अंत:खंड log A है । / slope is -Ea/(2.303 R) and intercept is log A. ऐल्किल हैलाइड की सोडियम ऐल्कॉक्साइड के साथ अभिक्रिया द्वारा ईथर बनने को कहते हैं : / The reaction of an alkyl halide with sodium alkoxide forming ether is known as:
(A) वुज़ अभिक्रिया / Wurtz reaction
(B) राइमर-टीमन अभिक्रिया / Reimer-Tiemann reaction
(C) विलियम्सन संश्लेषण / Williamson synthesis
(D) कोल्बे अभिक्रिया / Kolbe reaction निम्नलिखित ऐल्कोहॉलों का सान्द्र सल्फ्यूरिक अम्ल द्वारा निर्जलन की सुगमता का सही क्रम है : / The correct order of the ease of dehydration of the following alcohols by the action of conc. H2SO4 is:
(A) (CH3)3C-OH > (CH3)2CH-OH > CH3CH2-OH
(B) (CH3)2CH-OH > CH3CH2-OH > (CH3)3C-OH
(C) CH3CH2-OH > (CH3)2CH-OH > (CH3)3C-OH
(D) (CH3)2CH-OH > (CH3)3C-OH > CH3CH2-OH ग्लूकोस के कौन-से प्रकार्यात्मक समूह आपस में क्रिया करके चक्रीय हैमीऐसीटैल बनाकर पाइरैनोस संरचना का निर्माण करते हैं ? / Which functional groups of glucose interact to form cyclic hemiacetal leading to pyranose structure?
(A) C - 4 पर ऐल्डिहाइड समूह और हाइड्रॉक्सिल समूह / Aldehyde group and hydroxyl group at C - 4
(B) C - 5 पर ऐल्डिहाइड समूह और हाइड्रॉक्सिल समूह / Aldehyde group and hydroxyl group at C - 5
(C) C - 4 पर कीटोन समूह और हाइड्रॉक्सिल समूह / Ketone group and hydroxyl group at C - 4
(D) C - 5 पर कीटोन समूह और हाइड्रॉक्सिल समूह / Ketone group and hydroxyl group at C - 5 प्रश्न संख्या 13 से 16 के लिए, दो कथन दिए गए हैं जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) द्वारा अंकित किया गया है। इन प्रश्नों के सही उत्तर नीचे दिए गए कोडों (A), (B), (C) और (D) में से चुनकर दीजिए ।
For Questions number 13 to 16, two statements are given - one labelled as Assertion (A) and the other labelled as Reason (R). Select the correct answer to these questions from the codes (A), (B), (C) and (D) as given below:
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है । / Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of the Assertion (A).
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है। / Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of the Assertion (A).
(C) अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) ग़लत है । / Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) अभिकथन (A) ग़लत है, परन्तु कारण (R) सही है । / Assertion (A) is false, but Reason (R) is true. अभिकथन (A) : जल में NaCl मिलाए जाने पर हिमांक में अवनमन प्रेक्षित किया जाता है । / Assertion (A): When NaCl is added to water a depression in freezing point is observed.
कारण (R) : जल में NaCl वियोजित हो जाता है । / Reason (R): NaCl undergoes dissociation in water. अभिकथन (A) : Zr और Hf का पृथक्करण कठिन है । / Assertion (A): Separation of Zr and Hf is difficult.
कारण (R) : लैन्थेनॉयड आकुंचन के कारण Zr और Hf की त्रिज्याएँ समान होती हैं। / Reason (R): Zr and Hf have similar radii due to lanthanoid contraction. अभिकथन (A) : Cl-CH2-COOH की अपेक्षा एथेनॉइक अम्ल का pKa मान निम्नतर होता है । / Assertion (A): The pKa of ethanoic acid is lower than that of Cl-CH2-COOH.
कारण (R) : क्लोरीन इलेक्ट्रॉन अपनयन (-I) प्रभाव दर्शाती है जिससे Cl-CH2-COOH का अम्लीय अभिलक्षण बढ़ जाता है । / Reason (R): Chlorine shows electron withdrawing (-I) effect which increases the acidic character of Cl-CH2-COOH. अभिकथन (A) : अमोनिया की तुलना में ऐनिलीन प्रबलतर क्षारक है । / Assertion (A): Aniline is a stronger base than ammonia.
कारण (R) : ऐनिलीन में नाइट्रोजन परमाणु पर उपस्थित असहभाजित इलेक्ट्रॉन युगल, अनुनाद के कारण प्रोटॉनन के लिए कम उपलब्ध होता है । / Reason (R): The unshared electron pair on nitrogen atom in aniline becomes less available for protonation due to resonance. खण्ड ख / SECTION Bआयरन इलेक्ट्रोड का विभव परिकलित कीजिए जिसमें Fe2+ आयन की सांद्रता 0.01 M है। (298 K पर E0 Fe2+/Fe = -0.45 V) [ दिया गया है : log 10 = 1] (2)
Calculate the potential of Iron electrode in which the concentration of Fe2+ ion is 0.01 M. (E0 Fe2+/Fe = -0.45 V at 298 K) [Given: log 10 = 1] (2) अभिक्रिया की आण्विकता परिभाषित कीजिए । कोई एक परिस्थिति बताइए जिसमें एक द्विआण्विक अभिक्रिया गतिकतः प्रथम कोटि का अनुसरण करती है । (2)
Define molecularity of the reaction. State any one condition in which a bimolecular reaction may be kinetically of first order. (2) क्या होता है जब D-ग्लूकोस को निम्नलिखित अभिकर्मकों के साथ अभिकृत किया जाता है ? (1+1=2)
(क) HI
(ख) सान्द्र HNO3
What happens when D-glucose is treated with the following reagents? (1+1=2)
(a) HI
(b) Conc. HNO3 (क) निम्नलिखित प्रत्येक अभिक्रिया के मुख्य मोनोहैलो उत्पादों की संरचनाएँ बनाइए : (1+1=2)
(i) Cyclohexene with -CH=CH2 substituent + HBr ->
(ii) Toluene (C6H5-CH3) + Br2 (under UV light) ->
अथवा / OR
(ख) निम्नलिखित के लिए कारण दीजिए : (1+1=2)
(i) ग्रीन्यार अभिकर्मक का विरचन निर्जलीय अवस्थाओं में करना चाहिए । / Grignard reagent should be prepared under anhydrous conditions.
(ii) ऐल्किल हैलाइड जलीय KOH के साथ ऐल्कोहॉल देते हैं जबकि ऐल्कोहॉली KOH की उपस्थिति में ऐल्कीन निर्मित होते हैं । / Alkyl halides give alcohol with aqueous KOH whereas in the presence of alcoholic KOH, alkenes are formed. रासायनिक समीकरण लिखिए जब : (1+1=2)
(क) ब्यूटेन-2-ओन को Zn(Hg) और सान्द्र HCl के साथ अभिकृत किया जाता है ।
(ख) बेन्ज़ैल्डिहाइड के दो अणुओं को सान्द्र NaOH के साथ अभिकृत किया जाता है ।
Write the chemical equation when : (1+1=2)
(a) Butan-2-one is treated with Zn(Hg) and conc. HCl.
(b) Two molecules of benzaldehyde are treated with conc. NaOH. खण्ड ग / SECTION Cजब किसी चालकता सेल को 0.05M KCl विलयन से भरा जाता है, तो 25°C पर इसका प्रतिरोध 100 ओम है। जब उसी सेल को 0.02 M AgNO3 विलयन से भरा गया, तो प्रतिरोध 90 ओम था । AgNO3 विलयन की चालकता और मोलर चालकता परिकलित कीजिए । (दिया गया है : 0.05M KCl विलयन की चालकता = 1.35 x 10^-2 ohm^-1 cm^-1) (3)
When a certain conductivity cell was filled with 0.05 M KCl solution, it has a resistance of 100 ohm at 25°C. When the same cell was filled with 0.02 M AgNO3 solution, the resistance was 90 ohm. Calculate the conductivity and molar conductivity of AgNO3 solution. (Given: Conductivity of 0.05 M KCl solution = 1.35 x 10^-2 ohm^-1 cm^-1) (3) अभिक्रिया 2NO (g) + Br2 (g) -> 2NOBr (g) के लिए निम्नलिखित प्रारंभिक वेग आँकड़े प्राप्त हुए :
The following initial rate data were obtained for the reaction : 2NO(g) + Br2(g) -> 2NOBr(g)
Expt. No. | [NO]/mol L^-1 | [Br2]/mol L^-1 | Initial Rate (mol L^-1 s^-1)
1 | 0.05 | 0.05 | 1.0 x 10^-3
2 | 0.05 | 0.15 | 3.0 x 10^-3
3 | 0.15 | 0.05 | 9.0 x 10^-3 (क) अभिक्रिया में NO और Br2 के प्रति कोटि क्या है ? / What is the order with respect to NO and Br2 in the reaction?
(ख) वेग स्थिरांक (k) परिकलित कीजिए । / Calculate the rate constant (k).
(ग) अभिक्रिया वेग निर्धारित कीजिए जब NO और Br2 की सांद्रता क्रमशः 0.4 M और 0.2 M है । / Determine the rate of reaction when concentration of NO and Br2 are 0.4 M and 0.2 M, respectively. (1+1+1=3) (क) निम्नलिखित उपसहसंयोजन यौगिक का सूत्र लिखिए : पोटैशियम टेट्राहाइड्रॉक्सिडोज़िंकेट (II) / Write the formula for the following coordination compound : Potassium tetrahydroxidozincate (II)
(ख) निम्नलिखित संकुलों को उनके विलयन की चालकता के बढ़ते हुए क्रम में व्यवस्थित कीजिए : [Cr(NH3)5Cl]Cl2, [Cr(NH3)3Cl3], [Cr(NH3)6]Cl3 / Arrange the following complexes in the increasing order of conductivity of their solution : [Cr(NH3)5Cl]Cl2, [Cr(NH3)3Cl3], [Cr(NH3)6]Cl3
(ग) निम्नलिखित संकुलों द्वारा प्रदर्शित समावयवता की पहचान कीजिए : / Identify the type of isomerism exhibited by the following complexes :
(i) [Co(NH3)5NO2]2+
(ii) [Co(en)3]Cl3 (1+1+(1/2+1/2)=3) (क) निम्नलिखित में से कौन-सा ऐलिलिक हैलाइड है ? / Which of the following is an allylic halide ?
(i) CH3-CH=CH-Br
(ii) CH2=CH-CH(Br)-CH3
(ख) क्लोरोबेन्ज़ीन और 2,4,6-ट्राइनाइट्रोक्लोरोबेन्ज़ीन में से कौन नाभिकरागी प्रतिस्थापन के प्रति अधिक अभिक्रियाशील है और क्यों ? / Out of chlorobenzene and 2,4,6-trinitrochlorobenzene, which is more reactive towards nucleophilic substitution and why?
(ग) C4H9Cl के किस समावयव का न्यूनतम क्वथनांक होता है ? / Which isomer of C4H9Cl has the lowest boiling point ? (3 x 1 = 3) (क) निम्नलिखित अभिक्रिया की क्रियाविधि लिखिए : CH3CH2OH --(H+, 443 K)--> CH2=CH2 / Write the mechanism of the following reaction: CH3CH2OH --(H+, 443 K)--> CH2=CH2
(ख) निम्नलिखित प्रत्येक अभिक्रिया के मुख्य उत्पाद लिखिए : / Write the main product in each of the following reactions:
(i) CH3-CH2-CH=CH2 --(a) B2H6 / b) 3H2O2/OH-)-->
(ii) Phenol (C6H5OH) --(a) aq. NaOH / b) CO2, H+)--> (1+2=3) निम्नलिखित के उत्तर दीजिए : (कोई तीन) / Answer the following: (any three) (3 x 1 = 3)
(क) पेप्टाइड आबंध क्या है ? / What is peptide linkage?
(ख) किस प्रकार का आबंध DNA की द्विकुंडली को परस्पर जोड़े रखता है ? / What type of bonds hold a DNA double helix together?
(ग) निम्नलिखित में से कौन-सा पॉलिसैकैराइड है ? सूक्रोस, ग्लूकोस, स्टार्च, फ्रक्टोज़ / Which one of the following is a polysaccharide ? Sucrose, Glucose, Starch, Fructose
(घ) जल में विलेय विटामिन और वसा में विलेय विटामिन प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिए । / Give one example each for water-soluble vitamins and fat-soluble vitamins. यौगिक (A) (C6H12O2), LiAlH4 से अपचयित होकर दो यौगिक (B) और (C) देता है । यौगिक (B) PCC के साथ ऑक्सीकृत होकर यौगिक (D) देता है जो तनु NaOH के साथ अभिकृत करके तदुपरान्त गर्म करने पर यौगिक (E) देता है । यौगिक (E) उत्प्रेरकीय हाइड्रोजनन करने पर यौगिक (C) देता है। यौगिक (D) और ऑक्सीकृत होकर यौगिक (F) देता है जो कि एकक्षारकीय अम्ल (अणु भार = 60) पाया गया । यौगिकों (A), (B), (C), (D), (E) और (F) की पहचान कीजिए । (6 x 1/2 = 3)
Compound (A) (C6H12O2) on reduction with LiAlH4 gives two compounds (B) and (C). The compound (B) on oxidation with PCC gives compound (D) which upon treatment with dilute NaOH and subsequent heating gives compound (E). Compound (E) on catalytic hydrogenation gives compound (C). The compound (D) is oxidized further to give compound (F) which is found to be a monobasic acid (Molecular weight = 60). Identify the compounds (A), (B), (C), (D), (E) and (F). (6 x 1/2 = 3) खण्ड घ / SECTION D
निम्नलिखित प्रश्न केस-आधारित प्रश्न हैं। केस को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / The following questions are case-based questions. Read the case carefully and answer the questions that follow. बैटरियाँ और ईंधन सेल गैल्वेनी सेल के अत्यन्त उपयोगी रूप हैं । विद्युत ऊर्जा के स्रोत के लिए प्रयुक्त कोई भी बैटरी अथवा सेल मूलभूत रूप से गैल्वेनी सेल होता है । तथापि, किसी बैटरी के प्रायोगिक उपयोग के लिए इसे हल्की तथा सुसंबद्ध होना चाहिए एवं प्रयोग में लाते समय इसकी वोल्टता में अधिक परिवर्तन नहीं होना चाहिए । मुख्यतः बैटरियाँ दो प्रकार की होती हैं - प्राथमिक बैटरियाँ और संचायक बैटरियाँ । प्राथमिक बैटरियों में, अभिक्रिया केवल एक बार होती है तथा कुछ समय तक प्रयोग के बाद बैटरी निष्क्रिय हो जाती है एवं पुनः प्रयोग में नहीं लाई जा सकती, जबकि संचायक बैटरियाँ पुनःआवेशित की जा सकती हैं । ऊष्मीय संयंत्रों से विद्युत उत्पादन बहुत अधिक उपयोगी विधि नहीं है तथा यह प्रदूषण का एक बड़ा स्रोत है । इस समस्या के समाधान के लिए ऐसे गैल्वेनी सेल अभिकल्पित किए गए हैं जिनमें ईंधनों की दहन ऊर्जा को सीधे ही विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है, और इन्हें ईंधन सेल कहते हैं । ऐसे ही एक ईंधन सेल को अपोलो अंतरिक्ष कार्यक्रम में प्रयोग में लाया गया था । Batteries and fuel cells are very useful forms of galvanic cell. Any battery or cell that we use as a source of electrical energy is basically a galvanic cell. However, for a battery to be of practical use it should be reasonably light, compact and its voltage should not vary appreciably during its use. There are mainly two types of batteries - primary batteries and secondary batteries. In the primary batteries, the reaction occurs only once and after use over a period of time the battery becomes dead and cannot be reused again, whereas the secondary batteries are rechargeable. Production of electricity by thermal plants is not a very efficient method and is a major source of pollution. To solve this problem, galvanic cells are designed in such a way that energy of combustion of fuels is directly converted into electrical energy, and these are known as fuel cells. One such fuel cell was used in the Apollo space programme. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : / Answer the following questions:
(क) प्राथमिक बैटरियाँ, संचायक बैटरियों से किस प्रकार भिन्न होती हैं ? / How do primary batteries differ from secondary batteries ? (1)
(ख) मर्क्युरी सेल का सेल विभव 1.35 V होता है तथा सम्पूर्ण कार्य-अवधि में स्थिर रहता है । कारण दीजिए । / The cell potential of Mercury cell is 1.35 V, and remains constant during its life. Give reason. (1)
(ग) लेड संचायक बैटरी के पुनः आवेशन (रिचार्जिंग) में सम्मिलित अभिक्रियाएँ लिखिए । / Write the reactions involved in the recharging of the lead storage battery. (2)
अथवा / OR
(ग) अन्य गैल्वेनी सेलों की अपेक्षा ईंधन सेलों के दो लाभ लिखिए । / Write two advantages of fuel cells over other galvanic cells. (2) संयोजकता आबंध सिद्धांत (VBT) उपसहसंयोजन यौगिकों के बनने, चुंबकीय व्यवहार और ज्यामितीय आकृतियों का यथोचित स्पष्टीकरण देता है जबकि 'क्रिस्टल क्षेत्र सिद्धांत' उपसहसंयोजन यौगिकों में विद्यमान केन्द्रीय धातु परमाणु/आयन के d-कक्षकों की ऊर्जा की समानता पर विभिन्न क्रिस्टल क्षेत्रों के प्रभाव (लिगन्डों को बिंदु आवेश मानते हुए उनके द्वारा प्रदत्त प्रभाव) पर आधारित है । प्रबल तथा दुर्बल क्रिस्टल क्षेत्रों में d-कक्षकों के विपाटन (splitting) से विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक विन्यास प्राप्त होते हैं। क्रिस्टल क्षेत्र सिद्धांत यह मानता है कि उपसहसंयोजन यौगिकों का रंग इलेक्ट्रॉन के d-d संक्रमण (transition) के कारण होता है । उपसहसंयोजन यौगिकों की धातुकर्म प्रक्रमों, विश्लेषणात्मक तथा औषध रसायन के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण अनुप्रयोग हैं । The Valence Bond Theory (VBT) explains the formation, magnetic behaviour and geometrical shapes of coordination compounds whereas 'The Crystal Field Theory' for coordination compounds is based on the effect of different crystal fields (provided by ligands taken as point charges), on the degeneracy of d-orbital energies of the central metal atom/ion. The splitting of the d-orbitals provides different electronic arrangements in strong and weak crystal fields. The crystal field theory attributes the colour of the coordination compounds to d-d transition of the electron. Coordination compounds find extensive applications in metallurgical processes, analytical and medicinal chemistry. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : / Answer the following questions :
(क) क्रिस्टल क्षेत्र विपाटन ऊर्जा क्या है ? / What is crystal field splitting energy? (1)
(ख) क्रिस्टल क्षेत्र सिद्धांत के आधार पर संकुल [Ti(H2O)6]3+ के बैंगनी रंग का कारण दीजिए । / Give reason for the violet colour of the complex [Ti(H2O)6]3+ on the basis of crystal field theory. (1)
(ग) [Cr(NH3)6]3+ अनुचुम्बकीय है जबकि [Ni(CN)4]2- प्रतिचुम्बकीय है । व्याख्या कीजिए, क्यों । [परमाणु क्रमांक: Cr = 24, Ni = 28] / [Cr(NH3)6]3+ is paramagnetic while [Ni(CN)4]2- is diamagnetic. Explain why. [Atomic No.: Cr = 24, Ni = 28] (2)
अथवा / OR
(ग) [Fe(CN)6]3- एक आंतरिक कक्षक संकुल है जबकि [Fe(H2O)6]3+ बाह्य कक्षक संकुल है, व्याख्या कीजिए, क्यों । [परमाणु क्रमांक : Fe = 26] / Explain why [Fe(CN)6]3- is an inner orbital complex, whereas [Fe(H2O)6]3+ is an outer orbital complex. [Atomic No.: Fe = 26] (2) खण्ड ङ / SECTION E(क) (i) समान ताप पर O2 गैस की तुलना में CO2 गैस जल में अधिक विलेय होती है । इनमें से किसका KH का मान उच्चतर होगा और क्यों ? / At the same temperature, CO2 gas is more soluble in water than O2 gas. Which one of them will have higher value of KH and why?
(ii) जब रुधिर कोशिकाओं को 0.9% (द्रव्यमान / आयतन) से अधिक सोडियम क्लोराइड के जलीय विलयन में रखा जाता है तब उनका आमाप (साइज़) किस प्रकार परिवर्तित होता है ? / How does the size of blood cells change when placed in an aqueous solution containing more than 0.9% (mass/volume) sodium chloride ?
(iii) किसी विद्युत-अपघट्य A2B3 का 1 मोलल जलीय विलयन 60% आयनीकृत होता है । विलयन का क्वथनांक परिकलित कीजिए । (दिया गया है : जल के लिए Kb = 0.52 K kg mol^-1) (1+1+3=5)
1 molal aqueous solution of an electrolyte A2B3 is 60% ionized. Calculate the boiling point of the solution. (Given: Kb for H2O = 0.52 K kg mol^-1) (1+1+3=5)
अथवा / OR
(ख) (i) 25°C पर A और B के वाष्प दाब क्रमशः 75 mm Hg और 25 mm Hg हैं। यदि A और B को इस प्रकार मिलाया जाए कि मिश्रण में A का मोल-अंश 0.4 है, तो B की वाष्पीय प्रावस्था में मोल-अंश की गणना कीजिए । / The vapour pressures of A and B at 25°C are 75 mm Hg and 25 mm Hg, respectively. If A and B are mixed such that the mole fraction of A in the mixture is 0.4, then calculate the mole fraction of B in vapour phase.
(ii) अणुसंख्य गुणधर्म को परिभाषित कीजिए । बृहदाणुओं के मोलर द्रव्यमान ज्ञात करने के लिए कौन-से अणुसंख्य गुणधर्म को वरीयता दी जाती है ? / Define colligative property. Which colligative property is preferred for the molar mass determination of macromolecules ?
(iii) सोडियम क्लोराइड और ग्लूकोस के सममोलर विलयन समपरासारी क्यों नहीं होते हैं ? / Why are equimolar solutions of sodium chloride and glucose not isotonic? (2+2+1=5) निम्नलिखित किन्हीं पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए : / Answer any five questions of the following: (5 x 1 = 5)
(क) N,N-डाइएथिल-बेन्ज़ीनसल्फोनैमाइड क्षार में अविलेय होता है । कारण दीजिए । / N,N-diethyl-benzenesulphonamide is insoluble in alkali. Give reason.
(ख) ऐनिलीन फ्रीडेल-क्राफ्ट्स अभिक्रिया नहीं करती । क्यों ? / Aniline does not undergo Friedel-Crafts reaction. Why?
(ग) मेथिलऐमीन और ऐनिलीन में विभेद करने के लिए सरल रासायनिक परीक्षण लिखिए । / Write a simple chemical test to distinguish between methylamine and aniline.
(घ) गैब्रिएल थैलिमाइड संश्लेषण में सम्मिलित रासायनिक अभिक्रिया लिखिए । / Write the chemical reaction involved in Gabriel phthalimide synthesis.
(ङ) आप ऐनिलीन का p-ब्रोमोऐनिलीन में रूपान्तरण कैसे सम्पन्न करेंगे ? / How will you convert aniline to p-bromoaniline ?
(च) निम्नलिखित अभिक्रिया को पूर्ण कीजिए : / Complete the following reaction :
C6H5-N2+ Cl- --(i) HBF4 / (ii) NaNO2/Cu, Delta)-->
(छ) निम्नलिखित अभिक्रिया में A और B की संरचनाएँ लिखिए : / Write the structures of A and B in the following reaction :
Ph-COOH --(NH3, Delta)--> A --(Br2 + NaOH)--> B (क) (i) निम्नलिखित के कारण लिखिए : / Account for the following:
(1) Zn, Cd और Hg के गलनांक और क्वथनांक निम्न होते हैं । / The melting and boiling points of Zn, Cd and Hg are low.
(2) Cr2+ प्रबल अपचायक है जबकि Mn3+ प्रबल ऑक्सीकारक है, जबकि दोनों ही d4 स्पीशीज़ हैं । / Of the d4 species, Cr2+ is strongly reducing while Mn3+ is strongly oxidizing.
(3) Cu2+/Cu का E0 मान + 0.34 V है। / E0 value of Cu2+/Cu is + 0.34 V.
(ii) निम्नलिखित रासायनिक समीकरण पूर्ण और संतुलित कीजिए : / Complete and balance the following chemical equations :
(1) KMnO4 --(Heat)-->
(2) Cr2O7^2- + 6 I^- + 14 H^+ -> (3+2=5)
अथवा / OR
(ख) (i) Cu2Cl2 और CuCl2 में से कौन-सा जलीय विलयन में अधिक स्थायी है और क्यों ? / Out of Cu2Cl2 and CuCl2, which is more stable in aqueous solution and why?
(ii) f-ब्लॉक तत्त्वों का सामान्य इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए । / Write the general electronic configuration of f-block elements.
(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा जलीय विलयन में रंगीन होगा और क्यों ? Sc3+, Fe3+, Zn2+ [परमाणु क्रमांक : Sc = 21, Fe = 26, Zn = 30] / Predict which of the following will be coloured in aqueous solution and why? Sc3+, Fe3+, Zn2+ [Atomic number: Sc = 21, Fe = 26, Zn = 30]
(iv) आप सोडियम क्रोमेट से पोटैशियम डाइक्रोमेट कैसे प्राप्त कर सकते हैं ? / How can you obtain potassium dichromate from sodium chromate?
(v) संक्रमण धातुएँ तथा इनके यौगिक उत्प्रेरकीय सक्रियता क्यों दर्शाते हैं ? / Why do transition metals and their compounds show catalytic activities? (5 x 1 = 5)
Chemistry Question paper CBSE Board Class 12
Business Studies Question paper CBSE Class 12
Biology Question paper CBSE Board Class 12
Applied matematics Question Papec CBSE Board Class 12