CBSE CLASS 12 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
Hindi Core - 2026
Previous Year Question paper Class 12 with Free PDF download Link
Free PDF Download Link Available in last of the question Paper / Post
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए :
(i) इस प्रश्न-पत्र में 34 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) प्रश्न-पत्र पाँच खण्डों में विभाजित है – खण्ड क, ख, ग, घ एवं ङ।
(iii) खण्ड क – प्रश्न संख्या 1 से 21 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं । प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
(iv) खण्ड ख – प्रश्न संख्या 22 से 27 लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 60 से 80 शब्दों में लिखिए ।
(v) खण्ड ग – प्रश्न संख्या 28 से 30 दीर्घ उत्तरीय (LA) प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 8 अंकों का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 300 से 350 शब्दों में लिखिए।
(vi) खण्ड घ – प्रश्न संख्या 31 से 33 तीन उप-प्रश्नों वाले स्रोत-आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है।
(vii) खण्ड ङ – प्रश्न संख्या 34 मानचित्र-आधारित प्रश्न है जिसमें महत्त्वपूर्ण परीक्षण वस्तुओं की पहचान और स्थान शामिल हैं। यह प्रश्न 5 अंकों का है। मानचित्र को उत्तर-पुस्तिका के साथ संलग्न करें।
(viii) प्रश्न-पत्र में समग्र विकल्प नहीं दिया गया है। यद्यपि, प्रश्न-पत्र के खण्ड ख, ग तथा ङ में आंतरिक विकल्प का प्रावधान दिया गया है। परीक्षार्थी को इन प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लिखना है।
(ix) इसके अतिरिक्त, ध्यान दें कि दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए चित्र तथा मानचित्र आदि आधारित प्रश्नों के स्थान पर एक अन्य प्रश्न दिया गया है। इन प्रश्नों के उत्तर केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थी ही लिखें। General Instructions:
Read the following instructions carefully and follow them:
(i) This question paper contains 34 questions. All questions are compulsory.
(ii) Question paper is divided into five Sections - Sections A, B, C, D and E.
(iii) Section A - Questions number 1 to 21 are Multiple Choice type questions. Each question carries 1 mark.
(iv) Section B - Questions number 22 to 27 are Short Answer type questions. Each question carries 3 marks. Write answer to each question in 60 to 80 words.
(v) Section C - Questions number 28 to 30 are Long Answer (LA) type questions. Each question carries 8 marks. Write answer to each question in 300 to 350 words.
(vi) Section D - Questions number 31 to 33 are Source-based questions having three sub-questions. Each question carries 4 marks.
(vii) Section E - Question number 34 is Map-based question that includes the identification and location of significant test items. This question carries 5 marks. Attach the Map with the answer-book.
(viii) There is no overall choice. However, an internal choice has been provided in Sections B, C and E of question paper. A candidate has to write answer for only one of the alternatives in such questions.
(ix) In addition to this, note that a separate question has been provided for Visually Impaired Candidates in lieu of questions having visual inputs, Map, etc. Such questions are to be attempted by Visually Impaired Candidates only. खण्ड क / SECTION A(बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न / Multiple Choice Type Questions) $(21 \times 1 = 21)$ 1. हड़प्पा की अर्थव्यवस्था के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
I. शहरी केंद्रों में संगठित शिल्प उत्पादन के अवशेष मिले हैं।
II. कृषि के लिए लोहे के औज़ारों का उपयोग आम था।
III. मुहरों के साक्ष्य लंबी दूरी के व्यापारिक संपर्कों का संकेत देते हैं।
IV. मानकीकृत बाट विनियमित व्यापारिक संपर्कों की ओर संकेत करते हैं।
विकल्प :
(A) II, III और IV
(B) I, II और III
(C) I, III और IV
(D) I, II और IV English Version:
Which of the following statements about the Harappan economy are correct?
I. Urban centres provide remains of organized craft production.
II. Use of iron tools for agriculture was common.
III. Evidence of seals indicates long distance trade.
IV. Standardised weights point towards regulated trade contacts.
Options:
(A) II, III and IV
(B) I, II and III
(C) I, III and IV
(D) I, II and IV 2. नीचे दो कथन दिए गए हैं, अभिकथन (A) और कारण (R)। इनको ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
अभिकथन (A) : अशोक के अधिकांश अभिलेख प्राकृत भाषा में थे।
कारण (R) : प्राकृत का प्रयोग आम लोगों तक संदेश पहुँचाने के उनके प्रयास को दर्शाता है।
विकल्प :
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(C) अभिकथन (A) सत्य है, परन्तु कारण (R) असत्य है।
(D) अभिकथन (A) असत्य है, परन्तु कारण (R) सत्य है। English Version:
Two statements labelled as Assertion (A) and Reason (R) are given below. Read them carefully and choose the correct option:
Assertion (A): Most Asokan inscriptions were in the Prakrit language.
Reason (R): The use of Prakrit shows his attempt to spread the message amongst the common people.
Options:
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of the Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of the Assertion (A).
(C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true. 3. निम्नलिखित शासकों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
I. कनिष्क
II. महापद्म नंद
III. समुद्रगुप्त
IV. चन्द्रगुप्त मौर्य
विकल्प :
(A) I, III, IV, II
(B) II, IV, I, III
(C) III, I, II, IV
(D) IV, II, III, I English Version:
Arrange the following rulers in chronological order and choose the correct option:
I. Kanishka
II. Mahapadma Nanda
III. Samudragupta
IV. Chandragupta Maurya
Options:
(A) I, III, IV, II
(B) II, IV, I, III
(C) III, I, II, IV
(D) IV, II, III, I 4. निम्नलिखित जानकारी की सहायता से महाभारत के पात्र की पहचान कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
• वे पांडु के बड़े भाई थे।
• वे हस्तिनापुर के राजा थे।
• वे गांधारी के पति थे।
विकल्प :
(A) दुशासन
(B) दुर्योधन
(C) धृतराष्ट्र
(D) दुष्कर्ण English Version:
Identify the character from the Mahabharata with the help of the following information and choose the correct option:
• He was the elder brother of Pandu.
• He was the king of Hastinapur.
• He was the husband of Gandhari.
Options:
(A) Dushasana
(B) Duryodhana
(C) Dhritarashtra
(D) Dushkarna 5. नीचे दिए गए बोधिसत्त के चित्र को देखिए और निम्नलिखित विकल्पों में से इस प्राचीन कला शैली की पहचान कीजिए :
(A) गन्धार
(B) मथुरा
(C) अमरावती
(D) सारनाथ English Version:
Look at the image of Bodhisatta given below and identify the ancient school of art from the following options:
(A) Gandhara
(B) Mathura
(C) Amaravati
(D) Sarnath नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्र. सं. 5 के स्थान पर है। / Note: The following question is for the Visually Impaired Candidates only, in lieu of Q. no. 5.
भोपाल के निम्नलिखित शासकों में से किसने साँची के संरक्षण के लिए धन उपलब्ध करवाया ?
(A) सिकन्दर बेगम
(B) रुखसार बेगम
(C) शाहजहाँ बेगम
(D) कुदसिया बेगम English Version:
Who amongst the following rulers of Bhopal provided money for the preservation of Sanchi?
(A) Sikandar Begum
(B) Rukhsar Begum
(C) Shahjehan Begum
(D) Qudsia Begum 6. स्तंभ A का स्तंभ B से मिलान कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए : स्तंभ A (हड़प्पा पुरास्थल)स्तंभ B (विशेषता)a. धोलावीराi. विशाल स्नानागारb. मोहनजोदड़ोii. जुते हुए खेतc. कालीबंगनiii. शिल्प केंद्रd. नागेश्वरiv. जलाशयविकल्प :
(A) a-iv, b-i, c-ii, d-iii
(B) a-i, b-iii, c-iv, d-ii
(C) a-ii, b-iv, c-iii, d-i
(D) a-iii, b-ii, c-i, d-iv English Version:
Match Column A with Column B and choose the correct option: Column A (Harappan Site)Column B (Feature)a. Dholavirai. Great Bathb. Mohenjodaroii. Ploughed Fieldsc. Kalibanganiii. Craft Centred. Nageshwariv. Water ReservoirOptions:
(A) a-iv, b-i, c-ii, d-iii
(B) a-i, b-iii, c-iv, d-ii
(C) a-ii, b-iv, c-iii, d-i
(D) a-iii, b-ii, c-i, d-iv 7. उत्तराधिकार की उस प्रणाली की पहचान कीजिए जिस पर छठी शताब्दी ई.पू. से राजवंशों द्वारा महत्त्व दिया गया और जिसे महाभारत में सुदृढ़ किया गया।
(A) चुनावी उत्तराधिकार
(B) भ्रातृ उत्तराधिकार
(C) पितृवंशीय उत्तराधिकार
(D) मातृवंशीय उत्तराधिकार English Version:
Identify the system of succession that was emphasised by ruling dynasties from the sixth century BCE onwards and reinforced in the Mahabharata.
(A) Electoral succession
(B) Fraternal succession
(C) Patriliny succession
(D) Matriliny succession 8. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित है ? स्तंभ A (यात्री)स्तंभ B (उनका देश)(A) अंतोनियो मोनसेरेते:इटली(B) दुआर्ते बारबोसा:फ्रांस(C) ज्यौं-बैप्टिस्ट तैवर्नियर:पुर्तगाल(D) पीटर मुंडी:इंग्लैंडEnglish Version:
Which one of the following pairs is correctly matched ? Column A (Traveller)Column B (Their Country)(A) Antonio Monserrate:Italy(B) Duarte Barbosa:France(C) Jean-Baptiste Tavernier:Portugal(D) Peter Mundy:England9. निम्नलिखित में से कौन-से कथन अमीर खुसरो का सटीक वर्णन करते हैं ?
I. वह एक महान कवि और संगीतज्ञ थे।
II. उन्होंने चिश्ती समा में कौल का प्रचलन शुरू किया।
III. वे शेख मोइनुद्दीन चिश्ती के शिष्य थे।
IV. उन्होंने कव्वाली परंपरा की नींव रखी।
विकल्प :
(A) II, III और IV सही हैं।
(B) I, II और IV सही हैं।
(C) I, III और IV सही हैं।
(D) I, II और III सही हैं। English Version:
Which of the following statements accurately describes Amir Khusrau?
I. He was a great poet and musician.
II. He introduced the qaul in Chishti Sama.
III. He was a disciple of Shaikh Muinuddin Sijzi.
IV. He laid the foundation of qawwali tradition.
Options:
(A) II, III and IV are correct.
(B) I, II and IV are correct.
(C) I, III and IV are correct.
(D) I, II and III are correct. 10. निम्नलिखित में से किस युद्ध के कारण 1565 में विजयनगर साम्राज्य का पतन हुआ ?
(A) पानीपत का युद्ध
(B) बक्सर का युद्ध
(C) तालीकोटा का युद्ध
(D) प्लासी का युद्ध English Version:
Which of the following battles in 1565 led to the decline of the Vijayanagara empire ?
(A) Battle of Panipat
(B) Battle of Buxar
(C) Battle of Talikota
(D) Battle of Plassey 11. नीचे दिए गए विकल्पों में से उचित शब्द से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :
पंजाब में शाह नहर की मरम्मत ____________ के शासनकाल के दौरान की गई थी।
(A) बाबर
(B) अकबर
(C) जहाँगीर
(D) शाहजहाँ English Version:
Fill in the blank with the appropriate word from the options given below :
The Shah Nahar Canal in Punjab was repaired during the reign of ____________.
(A) Babur
(B) Akbar
(C) Jahangir
(D) Shahjahan 12. अकबर के शासनकाल के दौरान निम्नलिखित में से किस प्रकार की भूमि पर बिना खाली छोड़े, हर साल खेती की जाती थी ?
(A) चचर
(B) परौती
(C) पोलज
(D) बंजर English Version:
Which of the following types of land was cultivated every year without leaving it fallow during the reign of Akbar?
(A) Chachar
(B) Parauti
(C) Polaj
(D) Banjar 13. सूफी (चिश्ती) सिलसिला के मुख्य उपदेशकों के संबंध में विषम की पहचान कीजिए : सूफी (उपदेशक)(दरगाह)(A) शेख फरीदुद्दीन गंज-ए शकर:अजोधन(B) शेख निज़ामुद्दीन औलिया:आगरा(C) शेख नसीरुद्दीन चिराग-ए-देहली:दिल्ली(D) ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी:दिल्लीEnglish Version:
Find the odd one out regarding the main teachers of Sufi Silsila : (Sufi teachers)(Dargah)(A) Shaikh Fariduddin Ganj-i Shakar:Ajodhan(B) Shaikh Nizamuddin Auliya:Agra(C) Shaikh Nasiruddin Chirag-i-Delhi:Delhi(D) Khwaja Qutbuddin Bakhtiyar Kaki:Delhi14. अल-बिरूनी की "किताब-उल-हिंद" के संबंध में निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
I. यह अस्सी अध्यायों का एक विस्तृत ग्रंथ है।
II. यह अरबी, उर्दू और हिंदवी में लिखा गया है।
III. इसका प्रत्येक अध्याय एक प्रश्न से आरंभ होता है।
IV. इसमें खगोल विज्ञान, त्योहार, आदि जैसे कई विषयों को सम्मिलित किया गया है।
विकल्प :
(A) I, III और IV सही हैं।
(B) I, II और III सही हैं।
(C) I, II और IV सही हैं।
(D) II, III और IV सही हैं। English Version:
Read the following statements carefully regarding Al-Biruni's "Kitab-ul-Hind" and choose the correct option:
I. It is a voluminous text of eighty chapters.
II. It is written in Arabic, Urdu and Hindavi.
III. Each of its chapters begins with a question.
IV. It covers many subjects like astronomy, festivals, etc.
Options:
(A) I, III and IV are correct.
(B) I, II and III are correct.
(C) I, II and IV are correct.
(D) II, III and IV are correct. 15. निम्नलिखित में से किस ब्रिटिश गवर्नर जनरल ने बंगाल में इस्तमरारी बंदोबस्त लागू किया था ?
(A) चार्ल्स कॉर्नवालिस
(B) वॉरेन हेस्टिंग्स
(C) विलियम बेंटिंक
(D) जॉर्ज बार्लो English Version:
Who amongst the following British Governor Generals introduced the Permanent Settlement in Bengal ?
(A) Charles Cornwallis
(B) Warren Hastings
(C) William Bentinck
(D) George Barlow 16. निम्नलिखित में से कौन-सा 1857 के विद्रोह का प्रमुख केंद्र नहीं था ?
(A) दिल्ली
(B) झाँसी
(C) आरा
(D) बम्बई English Version:
Which of the following was not a major centre of the Revolt of 1857?
(A) Delhi
(B) Jhansi
(C) Arrah
(D) Bombay 17. भारत के राष्ट्रवादी नेताओं के क्षेत्रों के संबंध में निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :
बिपिन चंद्र पाल : बंगाल; लाला लाजपत राय : ____________
(A) महाराष्ट्र
(B) गुजरात
(C) पंजाब
(D) दिल्ली English Version:
Choose the correct option from the following to fill in the blank regarding the regions of nationalist leaders of India :
Bipin Chandra Pal : Bengal; Lala Lajpat Rai : ____________
(A) Maharashtra
(B) Gujarat
(C) Punjab
(D) Delhi 18. संविधान सभा की प्रमुख समितियों एवं उनके अध्यक्षों के संबंध में स्तंभ A का स्तंभ B से मिलान कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए : स्तंभ A (समिति)स्तंभ B (अध्यक्ष)a. नियम समितिi. जे.बी. कृपलानीb. संघ शक्ति समितिii. वल्लभभाई पटेलc. प्रांतीय संविधान समितिiii. जवाहरलाल नेहरूd. झंडा समितिiv. राजेंद्र प्रसादविकल्प :
(A) a-iv, b-iii, c-ii, d-i
(B) a-i, b-ii, c-iii, d-iv
(C) a-iii, b-iv, c-i, d-ii
(D) a-iv, b-i, c-ii, d-iii English Version:
Match Column A with Column B regarding important Committees of the Constituent Assembly and its Presidents and choose the correct option: Column A (Committee)Column B (President)a. Rules of Procedures Committeei. J.B. Kripalanib. Union Power Committeeii. Vallabhbhai Patelc. Provincial Constitution Committeeiii. Jawaharlal Nehrud. Flag Committeeiv. Rajendra PrasadOptions:
(A) a-iv, b-iii, c-ii, d-i
(B) a-i, b-ii, c-iii, d-iv
(C) a-iii, b-iv, c-i, d-ii
(D) a-iv, b-i, c-ii, d-iii 19. नीचे दो कथन दिए गए हैं, अभिकथन (A) और कारण (R) । इनको ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
अभिकथन (A) : 1857 के विद्रोह में सिपाहियों ने बहादुर शाह ज़फ़र को अपना नेता घोषित किया।
कारण (R) : बहादुर शाह ज़फ़र के समर्थन से 1857 के विद्रोह को वैधता मिली।
विकल्प :
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है।
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(C) अभिकथन (A) सत्य है, परन्तु कारण (R) असत्य है।
(D) अभिकथन (A) असत्य है, परन्तु कारण (R) सत्य है। English Version:
Two statements labelled as Assertion (A) and Reason (R) are given below. Read them carefully and choose the correct option:
Assertion (A): The Sepoys proclaimed Bahadur Shah Zafar as their leader in the Revolt of 1857.
Reason (R): Bahadur Shah Zafar's acceptance gave legitimacy to the Revolt of 1857.
Options:
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of the Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of the Assertion (A).
(C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true. 20. निम्नलिखित जानकारी की सहायता से उन्नीसवीं शताब्दी के भारतीय समाज सुधारक की पहचान कीजिए और सही विकल्प का चयन कीजिए :
• बाल विवाह का विरोध किया।
• सामाजिक न्याय की वकालत की।
• हिंदू धर्म में सुधार की मुहिम चलाई।
• वैदान्तिक सिद्धांतों के लिए जाने जाते थे।
विकल्प :
(A) ज्योतिबा फूले
(B) स्वामी विवेकानंद
(C) एम.जी. रानाडे
(D) गोपाल हरि देशमुख English Version:
Identify the Indian social reformer of the nineteenth century with the help of the following information and choose the correct option:
• Opposed child marriage
• Advocated for social justice
• Campaigned for reform of Hinduism
• Known for Vedantic theory
Options:
(A) Jyotiba Phule
(B) Swami Vivekananda
(C) M.G. Ranade
(D) Gopal Hari Deshmukh 21. नीचे दिए गए विकल्पों में से उचित शब्द से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :
दक्कन दंगा आयोग ने एक रिपोर्ट तैयार की, जो 1878 में ____________ पार्लियामेंट में पेश की गई।
(A) स्पैनिश
(B) इटालियन
(C) फ्रेंच
(D) ब्रिटिश English Version:
Fill in the blank with the appropriate word from the options given below :
The Deccan Riots Commission produced a report that was presented to the ____________ Parliament in 1878.
(A) Spanish
(B) Italian
(C) French
(D) British खण्ड ख / SECTION B(लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न / Short-Answer Type Questions) $(6 \times 3 = 18)$ 22. (क) कल्पना कीजिए कि आप राष्ट्रीय संग्रहालय में प्रदर्शित हड़प्पा मुहरों का अध्ययन कर रहे एक शोधार्थी हैं। व्यापार और प्रशासन में हड़प्पा मुहरों की भूमिका के किन्हीं तीन पहलुओं को स्पष्ट कीजिए। (3)
अथवा
(ख) कल्पना कीजिए कि आप राष्ट्रीय संग्रहालय में हैं और मोहनजोदड़ो में मिली 'पुरोहित-राजा' की मूर्ति की प्रतिकृति देख रहे हैं। इस कलाकृति से आप हड़प्पा के बारे में कौन-से तीन निष्कर्ष निकालेंगे ? स्पष्ट कीजिए। (3) English Version:
(a) Imagine you are a research scholar studying Harappan seals displayed in the National Museum. Explain any three aspects about the role of Harappan seals in trade and administration. (3)
OR
(b) Imagine you are visiting the National Museum and see the replica of the 'Priest-King' stone statue from Mohenjodaro. Which three conclusions would you make about Harappa from this artefact? Explain. (3) 23. मौर्य साम्राज्य के इतिहास के पुनर्निर्माण के लिए किन्हीं तीन स्रोतों का वर्णन कीजिए। (3) English Version:
Describe any three sources to reconstruct the history of the Mauryan Empire. (3) 24. बर्नियर के विवरण ने भारतीय महिलाओं की सकारात्मक भूमिका को कैसे उजागर किया ? स्पष्ट कीजिए। (3) English Version:
How did Bernier's account highlight the positive role of Indian women? Explain. (3) 25. (क) "कबीर निर्गुण भक्ति के संत-कवियों में से एक अत्यंत उत्कृष्ट उदाहरण हैं।" इस कथन की व्याख्या कीजिए। (3)
अथवा
(ख) “छठी शताब्दी के अलवारों ने एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की रचना की।" इस कथन की व्याख्या कीजिए। (3) English Version:
(a) "Kabir is one of the most outstanding examples of poet-saints of Nirguna Bhakti." Explain the statement. (3)
OR
(b) "Alvars of the sixth century created a rich cultural legacy." Explain the statement. (3) 26. 1813 की पाँचवीं रिपोर्ट के विभिन्न पहलुओं की आलोचनात्मक परख कीजिए। (3) English Version:
Critically examine the varied aspects of the Fifth Report of 1813. (3) 27. भारतीय कला और साहित्य ने 1857 के विद्रोह को प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के रूप में किस प्रकार चित्रित किया ? स्पष्ट कीजिए। (3) English Version:
How did Indian art and literature depict the Revolt of 1857 as the First War of Independence? Explain. (3) खण्ड ग / SECTION C(दीर्घ-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न / Long-Answer Type Questions) $(3 \times 8 = 24)$ 28. (क) "महाभारत को एक गतिशील ग्रंथ माना जाता है।" उदाहरणों सहित इस कथन की व्याख्या कीजिए। (8)
अथवा
(ख) "महाभारत ने पारिवारिक मूल्यों के विचारों को सुदृढ़ किया।" उदाहरणों सहित इस कथन की व्याख्या कीजिए। (8) English Version:
(a) "Mahabharata is considered as a dynamic text." Explain the statement with examples. (8)
OR
(b) "Mahabharata reinforced the ideas of familial values." Explain the statement with examples. (8) 29. (क) विजयनगर साम्राज्य के महानवमी डिब्बा की संरचनात्मक और आनुष्ठानिक विशेषताओं की परख कीजिए। (8)
अथवा
(ख) विजयनगर की किलेबंदियों की विशिष्ट विशेषताओं की परख कीजिए जो साम्राज्य की शक्ति को प्रतिबिम्बित करती थीं। (8) English Version:
(a) Examine the structural and ceremonial features of the Mahanavami Dibba of the Vijayanagara Empire. (8)
OR
(b) Examine the distinctive features of the Vijayanagara fortifications that reflected the strength of the empire. (8) 30. (क) "असहयोग आंदोलन औपनिवेशिक भारत के इतिहास में एक अभूतपूर्व लोकप्रिय आंदोलन बन गया ।” उपयुक्त तर्कों के साथ इस कथन को न्यायसंगत ठहराइए। (8)
अथवा
(ख) "नमक सत्याग्रह औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक अखिल भारतीय अभियान था ।" उपयुक्त तर्कों के साथ इस कथन को न्यायसंगत ठहराइए। (8) English Version:
(a) "The Non-Cooperation Movement became an unprecedented popular movement in the history of colonial India." Justify the statement with suitable arguments. (8)
OR
(b) "The Salt Satyagraha was an all-India campaign in opposition to colonial rule." Justify the statement with suitable arguments. (8) खण्ड घ / SECTION D(स्रोत-आधारित प्रश्न / Source-Based Questions) $(3 \times 4 = 12)$ 31. दिए गए स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : उपनिषद की कुछ पंक्तियाँ
यहाँ पर संस्कृत भाषा में रचित लगभग छठी सदी ईसा पूर्व के छांदोग्य उपनिषद से दो श्लोक दिए गए हैं : आत्मा की प्रकृति
मेरी यह आत्मा धान या यव या सरसों या बाजरे के बीज की गिरी से भी छोटी है। मन के अंदर छुपी मेरी यह आत्मा पृथ्वी से भी विशाल, क्षितिज से भी विस्तृत, स्वर्ग से भी बड़ी है और इन सभी लोकों से भी बड़ी है। सच्चा यज्ञ
यह (पवन) जो बह रहा है, निश्चय ही एक यज्ञ है ... बहते-बहते यह सबको पवित्र करता है; इसलिए यह वास्तव में यज्ञ है। (31.1) श्लोक के अनुसार आत्मा कहाँ निवास करती है ? (1)
(31.2) आकार के संदर्भ में आत्मा का वर्णन कैसे किया गया है ? (1)
(31.3) छांदोग्य उपनिषद के अनुसार जब कोई व्यक्ति वास्तव में स्वयं (आत्मा) को जान लेता है, तो क्या होता है ? (2) English Version:
Read the given source carefully and answer the questions that follow: Verses from the Upanishads
Here are two verses from the Chhandogya Upanishad, a text composed in Sanskrit c. sixth century BCE : The nature of the self
This self of mine within the heart, is smaller than paddy or barley or mustard or millet or the kernel of a seed of millet. This self of mine within the heart is greater than the earth, greater than the intermediate space, greater than heaven, greater than these worlds. The true sacrifice
This one (the wind) that blows, this is surely a sacrifice ... While moving, it sanctifies all this; therefore it is indeed a sacrifice. (31.1) Where does the soul reside according to the verse ? (1)
(31.2) How is the soul described in terms of size ? (1)
(31.3) What happens when a person truly knows the self (soul) according to the Chhandogya Upanishad? (2) 32. दिए गए स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : भारत में चाँदी कैसे आई
जोवान्नी कारेरी के लेख (बर्नियर के लेख पर आधारित) के निम्नलिखित अंश से हमें पता चलता है कि मुगल साम्राज्य में कितनी भारी मात्रा में बाहर से धन आ रहा था : (मुगल) साम्राज्य की धन-संपत्ति का अंदाज़ा लगाने के लिए पाठक इस बात पर गौर करें कि दुनिया भर में बिचरने वाला सारा सोना-चाँदी आखिरकार यहीं पहुँच जाता है। ये सब जानते हैं कि इसका बहुत बड़ा हिस्सा अमेरिका से आता है, और यूरोप के कई राज्यों से होते हुए, (इसका) थोड़ा-सा हिस्सा कई तरह की वस्तुओं के लिए तुर्की में जाता है; और थोड़ा-सा हिस्सा रेशम के लिए स्मिरना होते हुए फ़ारस पहुँचता है। अब चूँकि तुर्की लोग कॉफ़ी से अलग नहीं रह सकते, जो कि ओमान और अरबिया से आती है... (और) न ही फ़ारस, अरबिया, और तुर्की (के लोग) भारत की वस्तुओं के बिना रह सकते हैं। (वे) मुद्रा की विशाल मात्रा लाल सागर पर बेबल मंडेल के पास स्थित मोचा भेजते हैं; (इसी तरह वे ये मुद्राएँ) फ़ारस की खाड़ी पर स्थित बसरा भेजते हैं; ... बाद में ये (सारी संपत्ति) जहाज़ों से इन्दोस्तान (हिंदुस्तान) भेज दी जाती है। भारतीय जहाज़ों के अलावा जो डच, अंग्रेज़ी और पुर्तगाली जहाज़ हर साल इन्दोस्तान की वस्तुएँ लेकर पेगू, तानस्सेरी (म्याँमार के हिस्से), स्याम (थाइलैंड), सीलोन (श्रीलंका) ... मालदीव के टापू, मोज़ाम्बिक और अन्य जगहें ले जाते हैं, (इन्हीं जहाज़ों को) निश्चित तौर पर बहुत सारा सोना-चाँदी इन देशों से लेकर वहाँ (हिंदुस्तान) पहुँचाना पड़ता है। वो सब कुछ, जो डच लोग जापान की खानों से हासिल करते हैं, देर-सवेर इन्दोस्तान (को) चला जाता है; और यहाँ से यूरोप को जाने वाली सारी वस्तुएँ, चाहे वो फ्रांस जाएँ या इंग्लैंड या पुर्तगाल, सभी नकद में खरीदी जाती हैं, जो (नकद) वहीं (हिन्दुस्तान में) रह जाता है। (32.1) अमेरिका से चाँदी और सोना भारत तक कैसे पहुँचा ? (1)
(32.2) जहाज़ों ने भारत में चाँदी और सोने के प्रवाह में कैसे योगदान दिया ? (1)
(32.3) 17वीं शताब्दी में भारत को वैश्विक व्यापार संजाल से कैसे लाभ मिला ? (2) English Version:
Read the given source carefully and answer the questions that follow: How Silver Came to India
This excerpt from Giovanni Careri's account (based on Bernier's account) gives an idea of the enormous amount of wealth that found its way into the Mughal Empire : That the Reader may form some idea of the Wealth of this (Mughal) Empire, he is to observe that all the Gold and Silver, which circulates throughout the World at last Centres here. It is well known that as much of it comes out of America, after running through several Kingdoms of Europe, goes partly into Turky (Turkey), for several sorts of Commodities; and part into Persia, by the way of Smirna for Silk. Now the Turks not being able to abstain from Coffee, which comes from Hyeman (Oman), and Arabia nor Persia, Arabia, and the Turks themselves to go without the commodities of India, send vast quantities of Mony (money) to Moka (Mocha) on the Red Sea, near Babel Mandel; to Bassora (Basra) at the bottom of the Persian Gulgh (Gulf); which is afterwards sent over in Ships to Indostan (Hindustan). Besides the Indian, Dutch, English, and Portuguese Ships, that every Year carry the Commodities of Indostan to Pegu, Tanasserri (parts of Myanmar), Siam (Thailand), Ceylon (Sri Lanka) ... the Maldive Islands, Mozambique and other Places, must of necessity convey much Gold and Silver thither, from those Countries. All that the Dutch fetch from the Mines in Japan, sooner or later, goes to Indostan; and the goods carry'd hence into Europe, whether to France, England, or Portugal, are all purchas'd for ready Mony, which remains there. (32.1) How did silver and gold from America reach India? (1)
(32.2) How did ships contribute to the flow of silver and gold to India ? (1)
(32.3) How did India benefit from global trade networks in the 17th century? (2) 33. दिए गए स्रोत को ध्यानपूर्वक पढ़िए और इसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : संविधान का निर्माण
भारतीय संविधान 26 जनवरी, 1950 को अस्तित्व में आया और यह दुनिया का सबसे लंबा संविधान है। यदि हम अपने देश के आकार और विविधता पर ध्यान दें तो इसकी लंबाई व पेचीदगी को आसानी से समझ सकते हैं। स्वतंत्रता के समय भारत न केवल एक विशाल और विविधतापूर्ण बल्कि गहरे तौर पर बिखरा हुआ देश भी था। ऐसे में देश की एकजुटता और प्रगति के लिए एक विस्तृत, गहन विचार-विमर्श पर आधारित और सावधानीपूर्वक सूत्रबद्ध किया गया संविधान लाज़िमी था । हमारे संविधान ने अतीत और वर्तमान के घावों पर मरहम लगाने और विभिन्न वर्गों, जातियों व समुदायों में बँटे भारतीयों को एक साझा राजनीतिक प्रयोग में शामिल करने में मदद दी है। दूसरी ओर, इस संविधान ने लंबे समय से चली आ रही ऊँच-नीच और अधीनता की संस्कृति में लोकतांत्रिक संस्थानों को विकसित करने का भी प्रयास किया है।
भारत के संविधान को दिसंबर 1946 से नवंबर 1949 के बीच सूत्रबद्ध किया गया। इस दौरान संविधान सभा में इसके मसविदे के एक-एक भाग पर लंबी चर्चाएँ चलीं। (33.1) भारतीय संविधान को दुनिया का सबसे लंबा संविधान क्यों माना जाता है ? (1)
(33.2) स्वतंत्रता के समय संविधान क्यों आवश्यक माना गया ? (1)
(33.3) संविधान ने भारत में लोकतंत्र को पोषित करने का प्रयास किस प्रकार किया ? (2) English Version:
Read the given source carefully and answer the questions that follow : Framing the Constitution
The Indian Constitution, which came into effect on 26 January, 1950, has the dubious distinction of being the longest in the world. But its length and complexity are perhaps understandable when one considers the country's size and diversity. At Independence, India was not merely large and diverse, but also deeply divided. A Constitution designed to keep the country together, and to take it forward, had necessarily to be an elaborate, carefully-worked-out, and painstakingly drafted document. For one thing, it sought to heal wounds of the past and the present, to make Indians of different classes, castes and communities come together in a shared political experiment. For another, it sought to nurture democratic institutions in what had long been a culture of hierarchy and deference.
The Constitution of India was framed between December 1946 and November 1949. During this time, its drafts were discussed clause-by-clause in the Constituent Assembly of India. (33.1) Why is the Indian Constitution regarded as the longest in the world? (1)
(33.2) Why was the Constitution seen as essential at the time of Independence? (1)
(33.3) How did the Constitution seek to nurture the democracy in India? (2) खण्ड ङ / SECTION E(मानचित्र-आधारित प्रश्न / Map-Based Questions) $(3 + 2 = 5)$ 34. (34.1) भारत के दिए गए राजनीतिक रेखा-मानचित्र (पृष्ठ 27 पर) में, निम्नलिखित स्थानों को उपयुक्त चिह्नों से अंकित कीजिए और उनके नाम लिखिए : $(3 \times 1 = 3)$
(i) लोथल – विकसित हड़प्पा पुरास्थल
(ii) अमरावती - बौद्ध स्थल
(iii) (क) दिल्ली – मुगलों के अधीन क्षेत्र
अथवा
(iii) (ख) विजयनगर - मध्यकालीन साम्राज्य (34.2) भारत के इसी राजनीतिक रेखा-मानचित्र पर, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन से संबंधित केंद्रों को 'A' और 'B' दो स्थानों के रूप में अंकित किया गया है। इनको पहचानिए और इनके सही नाम उनके निकट खींची गई रेखाओं पर लिखिए। (2) English Version:(34.1) On the given political outline map of India (on page 27), locate and label the following places with appropriate symbols : (3 x1 1 = 3)
(i) Lothal - A mature Harappan site
(ii) Amaravati - A Buddhist site
(iii) (a) Delhi - A territory under Mughals
OR
(iii) (b) Vijayanagara - A medieval period kingdom (34.2) On the same political outline map of India, two places have been marked as 'A' and 'B', as centres of the Indian National Movement. Identify them and write their correct names on the lines drawn near them. (2) नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्र. सं. 34 के स्थान पर हैं : / Note: The following questions are for the Visually Impaired Candidates only, in lieu of Q. No. 34:
(34.1) पश्चिमी भारत में किसी एक विकसित हड़प्पा पुरास्थल का उल्लेख कीजिए। (1)
(34.2) दक्षिण भारत में स्थित किसी एक प्राचीन बौद्ध स्थल का उल्लेख कीजिए। (1)
(34.3) (क) मुगलों के अधीन किसी एक क्षेत्र का नाम लिखिए। (1)
अथवा
(34.3) (ख) विजयनगर साम्राज्य के किसी एक पड़ोसी साम्राज्य का नाम लिखिए। (1)
(34.4) भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के किन्हीं दो केंद्रों के नाम लिखिए। (2) English Version:
(34.1) Mention any one mature Harappan site in Western India. (1)
(34.2) Mention any one ancient Buddhist site in South India. (1)
(34.3) (a) Name any one territory which was under the Mughals. (1)
OR
(34.3) (b) Name any one neighbouring kingdom of the Vijayanagara Empire. (1)
(34.4) Name any two centres of the Indian National Movement. (2)
पृष्ठ 27 / Page 27 (मानचित्र विवरण / Map Details):
प्रश्न सं. 34 के लिए / For question no. 34 भारत का रेखा-मानचित्र (राजनीतिक) /
Outline Map of India (Political) Marked point A: Coastal Gujarat Marked point B: Champaran (Bihar)
History Question Paper CBSE Class 12 with free pdf download link
Hindi Elective Question Paper CBSE class 12 with free pdf download link
Hindi Core Question Paper CBSE Class 12 free pdf download link
Geography Question Paper CBSE class 12