CBSE CLASS 12 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
Home Science - 2026
Previous Year Question paper Class 12 with Free PDF download Link
Free PDF Download Link Available in last of the question Paper / Post
गृह विज्ञान (सैद्धान्तिक)
HOME SCIENCE (Theory)
निर्धारित समय: 3 घण्टे / Time allowed: 3 hours
अधिकतम अंक: 70 / Maximum Marks: 70
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका सख्ती से पालन कीजिए :
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) इस प्रश्न-पत्र में 32 प्रश्न हैं।
(iii) प्रश्न-पत्र को तीन खण्डों में विभाजित किया गया है - खण्ड क, ख तथा ग।
(iv) खण्ड क में प्रश्न संख्या 1 से 14 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
(v) खण्ड ख में प्रश्न संख्या 15 से 21 प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों के तथा प्रश्न संख्या 22 से 25 प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों के हैं।
(vi) खण्ड ग में प्रश्न संख्या 26 से 30 प्रत्येक 4 अंकों के तथा प्रश्न संख्या 31 और 32 प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों के हैं।
(vii) कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
(viii) जहाँ आवश्यक हो, उपयुक्त उदाहरणों के साथ अपने उत्तरों का समर्थन कीजिए।
General Instructions:
Read the following instructions carefully and strictly follow them :
(i) All questions are compulsory.
(ii) This question paper contains 32 questions.
(iii) The question paper is divided into three sections - Sections A, B and C.
(iv) Section A has questions no. 1 to 14 Multiple Choice Questions of 1 mark each.
(v) Section B has questions no. 15 to 21 of 2 marks each and questions no. 22 to 25 of 3 marks each.
(vi) Section C has questions no. 26 to 30 of 4 marks each and questions no. 31 and 32 of 5 marks each.
(vii) Internal choices are given in some questions.
(viii) Support your answers with suitable examples wherever required.
खण्ड क / SECTION A
(बहुविकल्पीय प्रश्न / Multiple Choice Questions)
एस.ओ.एस. बाल गाँव को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य क्या था ?
(A) 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए विद्यालय-पूर्व शिक्षा प्रदान करना।
(B) अनाथ और परित्यक्त बच्चों को परिवार-आधारित, दीर्घावधि देखरेख प्रदान करना।
(C) केवल विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को देखभाल और संरक्षण प्रदान करना।
(D) कैदियों के बच्चों को गोद लेने के लिए दिशा-निर्देश बनाना।
What was the main aim in setting up of SOS Children's Villages?
(A) To provide preschool education to the children below 6 years.
(B) To provide family-based, long-term care to orphaned and abandoned children.
(C) To provide care and protection only to children with special needs.
(D) To set-up the guidelines for the adoption of children of prisoners.
यदि खाद्य-पदार्थ रोटावायरस से संक्रमित (संदूषित) हो, तो किस प्रकार का खाद्य संकट उत्पन्न होगा ?
(A) भौतिक संकट
(B) दिखाई देने वाला जैविक संकट
(C) दिखाई न देने वाला सूक्ष्म-जैविक संकट
(D) रासायनिक संकट
What type of food hazard will occur if food is contaminated with Rotavirus?
(A) Physical hazard
(B) Visible biological hazard
(C) Invisible microbiological hazard
(D) Chemical hazard
निम्नलिखित में से कौन-सा परिधान विशिष्टतापूर्ण उदासीन रंग सुमेल का उपयुक्त उदाहरण है ?
(A) सफ़ेद फ्रॉक के साथ लाल बेल्ट
(B) गुलाबी फ्रॉक के साथ लाल बेल्ट
(C) पीली फ्रॉक के साथ लाल बेल्ट
(D) लाल फ्रॉक के साथ लाल बेल्ट
Which of the following dress is a suitable example of Accented Neutral Colour Harmony?
(A) White frock with red belt
(B) Pink frock with red belt
(C) Yellow frock with red belt
(D) Red frock with red belt
भारत सरकार की किस योजना के अंतर्गत कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय शुरू किए गए ?
(A) समेकित बाल विकास सेवाएँ
(B) भारतीय संविधान का अनुच्छेद 16 (1)
(C) बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
(D) सर्व शिक्षा अभियान (अब समग्र शिक्षा)
Under which scheme of the Government of India were Kasturba Gandhi Balika Vidyalayas initiated ?
(A) Integrated Child Development Services
(B) Article 16(1) of the Constitution of India
(C) Beti Bachao, Beti Padhao
(D) Sarva Shiksha Abhiyan (Now Samagra Shiksha)
निम्नलिखित में से किस सरकारी कार्यक्रम में युवा क्लब वित्तीय सहायता का उपयोग करके पर्वतारोहण, पैदल यात्रा (ट्रैकिंग), नौकायन, तटीय जलयात्रा (नौचालन) आदि जैसी गतिविधियों का आयोजन करते हैं ?
(A) स्काउट और गाइड
(B) राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहन
(C) साहसिक कार्यों को प्रोत्साहन
(D) राष्ट्रीय सेवा योजना
In which of the following Government programme youth clubs use financial assistance and organise activities like mountaineering, trekking, canoeing, coastal sailing, etc.?
(A) Scouts and Guides
(B) Promotion of national integration
(C) Promotion of adventure
(D) National Service Scheme
'परिधान-निर्माण की कला' कौन-से फ्रेंच शब्द का अर्थ है ?
(A) प्रेट-ए-पोर्टर
(B) कूटुअर
(C) कूटुरियरे
(D) कूटुरियर
Which French term means 'the art of dress-making'?
(A) Prêt-à-porter
(B) Couture
(C) Couturière
(D) Couturier
अंडे और डेयरी उत्पाद अत्यधिक जोखिम वाले खाद्य-पदार्थ क्यों माने जाते हैं ?
(A) ये पशु-जन्य खाद्य-पदार्थ हैं।
(B) इनमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जिसे जीवाणु पसन्द करते हैं।
(C) इन्हें पाश्चुरीकृत किया जा सकता है।
(D) इन्हें पकाने में बहुत कम समय लगता है।
Why are eggs and dairy products considered high-risk foods ?
(A) They are animal-based foods.
(B) They are high in protein, which bacteria prefer.
(C) They can be pasteurised.
(D) They require very little cooking time.
राष्ट्रीय युवा नीति 2014 के अनुसार, भारत में निम्नलिखित में से किस आयु-वर्ग को 'युवा' के रूप में परिभाषित किया गया है ?
(A) 18 - 38 वर्ष
(B) 18 - 25 वर्ष
(C) 16 - 30 वर्ष
(D) 15 – 29 वर्ष
According to the National Youth Policy 2014, which of the following age-groups is defined as 'Youth' in India?
(A) 18 - 38 years
(B) 18 - 25 years
(C) 16 - 30 years
(D) 15 - 29 years
उपभोक्ता संगठन सी.ई.आर.सी. कहाँ स्थित है ?
(A) चीन
(B) अहमदाबाद
(C) दिल्ली
(D) ऑस्ट्रेलिया
Where is the consumer organisation CERC located?
(A) China
(B) Ahmedabad
(C) Delhi
(D) Australia
धुलाई मशीन में कपड़ों से जल निष्कर्षण का सबसे श्रेष्ठ तरीका कौन-सा है ?
(A) चक्रण
(B) तली-निकास
(C) तली निकास और चक्रण का संयोजन
(D) अवपातन (टम्बलिंग)
Which is the best method of water extraction from clothes in a washing machine?
(A) Spinning
(B) Bottom drain
(C) Combination of bottom drain and spin
(D) Tumbling
'मानव कारक अभियांत्रिकी', _____ भी कहलाती है।
(A) मानवमिति
(B) जैव-यांत्रिकी
(C) सुकार्यिकी (अर्गोनॉमिक्स)
(D) उद्यमिता
'Human Factors Engineering' is also known as _____
(A) Anthropometry
(B) Biomechanics
(C) Ergonomics
(D) Entrepreneurship
सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए :
सूची-I (अतिथि चक्र की अवस्था)
i. आगमन
ii. आगमन-पूर्व
iii. प्रस्थान
iv. कमरे पर आधिपत्य
सूची-II (क्रियाकलाप)
चेक-आउट
अतिथि सेवाओं का समन्वय करना
चेक-इन
अतिथियों के लिए दरें उद्धृत करना
निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए :
(A) i-3, ii-4, iii-1, iv-2
(B) i-4, ii-3, iii-2, iv-1
(C) i-2, ii-4, iii-1, iv-3
(D) i-2, ii-1, iii-4, iv-3
Match List-I with List-II:
List-I (Guest Cycle Stage)
i. Arrival
ii. Pre-arrival
iii. Departure
iv. Occupancy
List-II (Activity)
Check-out
Coordination of guest services
Check-in
Quoting rates for the guests
Choose the correct option from the following:
(A) i-3, ii-4, iii-1, iv-2
(B) i-4, ii-3, iii-2, iv-1
(C) i-2, ii-4, iii-1, iv-3
(D) i-2, ii-1, iii-4, iv-3
नीचे दो कथन दिए गए हैं; जिन्हें अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है।
अभिकथन (A) : प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ई.सी.सी.ई.) का एक मुख्य उद्देश्य बच्चों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है ताकि वे अपनी पूर्ण क्षमता की पहचान कर सकें।
कारण (R) : ई.सी.सी.ई. शिक्षकों को उपयुक्त और समावेशी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने के लिए प्रत्येक बच्चे की व्यक्तिगत क्षमताओं और सांस्कृतिक संदर्भ के महत्त्व को समझना चाहिए।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है।
(D) (A) ग़लत है, लेकिन (R) सही है।
Given below are two statements, labelled as Assertion (A) and Reason (R).
Assertion (A): One of the chief objectives of Early Childhood Care and Education (ECCE) is to ensure the holistic development of children to enable them to realise their full potential.
Reason (R): ECCE educators must realise the importance of each child's individual strengths and cultural context to design appropriate and inclusive activities.
Select the most appropriate answer from the options given below :
(A) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).
(B) Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A).
(C) (A) is true, but (R) is false.
(D) (A) is false, but (R) is true.
नीचे दो कथन दिए गए हैं; जिन्हें अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है।
अभिकथन (A) : मानकीकरण चिह्न उत्पाद की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करते हैं।
कारण (R) : केवल सोने के आभूषणों की उत्कृष्टता और शुद्धता हॉलमार्क द्वारा दर्शाई जाती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :
(A) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है, लेकिन (R) ग़लत है।
(D) (A) ग़लत है, लेकिन (R) सही है।
Given below are two statements, labelled as Assertion (A) and Reason (R).
Assertion (A): Standardisation marks ensure quality and purity of a product.
Reason (R): The fineness and purity of only gold jewellery is indicated by Hallmark.
Select the most appropriate answer from the options given below :
(A) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).
(B) Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A).
(C) (A) is true, but (R) is false.
(D) (A) is false, but (R) is true.
खण्ड ख / SECTION B
(अति लघु और लघु-उत्तरीय प्रश्न / Very Short and Short Answer Questions)
(क) किस आयु के बच्चे को टॉडलर कहा जाता है और इस शब्द की व्युत्पत्ति कैसे हुई ?
अथवा
(ख) कौन-सी संस्थागत व्यवस्था छोटे बच्चों के लिए वैकल्पिक देखभाल प्रदान करती है ? इसके द्वारा प्रदान की गई किसी एक सुविधा का उल्लेख कीजिए।
(a) A child of which age is called a toddler and how was this term derived?
OR
(b) Which institutional setting provides substitute care for young children? Mention any one facility provided by it.
(क) परिणीता ने आहारिकी में स्नातकोत्तर डिप्लोमा के लिए इंटर्नशिप पूरी कर ली है और अब वह अस्पतालों में आहार विशेषज्ञ के तौर पर नौकरी तलाश रही है। उसके लिए जीविका के दो अन्य विकल्प सुझाइए जिन पर वह विचार कर सकती है।
अथवा
(ख) सोनाली एक जिला अस्पताल की मेडिकल टीम का एक महत्त्वपूर्ण (अभिन्न) हिस्सा है। वह वहाँ भर्ती रोगियों के पोषण स्तर को जाँचती और रिकॉर्ड रखती है। रोगियों के पोषण स्तर को जाँचने के लिए वह किन दो तरीकों का प्रयोग करती होगी ?
(a) Parineeta has completed her internship for her Postgraduate Diploma in Dietetics and is now searching for jobs in hospitals as a dietitian. Suggest two other career options she may consider.
OR
(b) Sonali is an integral part of the medical team in a district hospital. She assesses the nutritional status of patients admitted there and keeps records. Which two methods would she be using to assess the patients' nutritional status?
(क) जन स्वास्थ्य पोषण क्या है ? यह क्षेत्र नैदानिक पोषण एवं आहारिकी से किस प्रकार भिन्न है?
अथवा
(ख) सूक्ष्म-पोषक हीनता के लिए किस शब्द का प्रयोग किया जाता है ? किन्हीं दो महत्त्वपूर्ण सूक्ष्म-पोषकों के नाम बताइए जिनकी कमी जन स्वास्थ्य के लिए चिन्ता का विषय है।
(a) What is Public Health Nutrition? How is this field different from Clinical Nutrition and Dietetics?
OR
(b) Which term is used to refer to micronutrient deficiency ? Name any two important micronutrients whose deficiency is a public health concern.
सरबजोत अपनी कॉलोनी में रहने वाले वृद्ध लोगों के लिए चिंतित हैं। कॉलोनी में रहने वाले लोगों के साथ वार्षिक बैठक में, वह उन्हें यह समझाने के लिए कौन-से दो कारण बताएँगे कि वृद्धजन एक संवेदनशील समूह हैं ?
Sarabjot is concerned about the elderly people living in his colony. In the annual meeting with the residents of the colony, what two reasons would he give to convince them that the elderly are a vulnerable group ?
डैनियल, एक ई.सी.सी.ई.-प्रशिक्षित शिक्षक, कक्षा I के विद्यार्थियों को गिनती सिखाने के लिए कविता, गाना और नृत्य जैसी रचनात्मक तकनीकों का उपयोग करते हैं। दो अन्य कौशलों को पहचानिए जिनका उपयोग वे अपनी कक्षा में कर सकते हैं।
Daniel, an ECCE-trained teacher, is teaching counting to Grade I students using creative techniques such as rhyme, singing and dancing. Identify two other skills that he could use in his classroom.
वस्त्रों की देखभाल और रखरखाव को प्रभावित करने वाले दो पहलुओं का उल्लेख कीजिए।
Mention two aspects that affect the care and maintenance of fabrics.
विकास संचार की विधियों के रूप में मुद्रण माध्यम और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकियों के बीच एक समानता और एक अंतर प्रस्तुत कीजिए।
Present one similarity and one difference between Print media and Information and Communication Technologies as methods of Development Communication.
यासमीन एक धुलाईघर से अपना पुराना लहँगा ज़री पॉलिश करवाना चाहती है। उसे किस उपयुक्त धुलाईघर से इसे करवाना चाहिए ? यह धुलाईघर घरेलू धुलाईघर से किस प्रकार भिन्न है ?
Yasmeen wants to get zari polishing on her old lehanga from a laundry. From which suitable laundry should she get it done? How is this laundry different from a household laundry?
(क) उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत दिए गए किन्हीं तीन उपभोक्ता अधिकारों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
अथवा
(ख) उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण के क्षेत्र में प्रशिक्षण लेने के बाद, एक व्यक्ति किन तीन क्षेत्रों में अपनी जीविका विकसित कर सकता है?
(a) Briefly describe any three consumer rights as laid down under the Consumer Protection Act.
OR
(b) After being trained in the area of consumer education and protection, in which three areas can an individual develop a career?
(क) बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ (बी.बी.बी.पी.) योजना के 11 वर्ष पूरे होने पर, समुदाय के स्थानीय नेता इसकी सर्वोत्तम प्रथाओं और उद्देश्यों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक जन सभा का आयोजन कर रहे हैं। इस योजना के किन्हीं तीन प्रमुख उद्देश्यों पर प्रकाश डालिए जिन्होंने लोगों की मानसिकता बदलने में योगदान दिया हो।
अथवा
(ख) पारंपरिक हथकरघा बुनकर चंपा देवी अपने कम आय के स्रोत से दुःखी हैं क्योंकि उनकी बुनाई कला धीरे-धीरे लुप्त हो रही है। उनकी कला को पुनर्जीवित करने के लिए भारत सरकार द्वारा उठाए गए कोई तीन प्रयास/पहल बताकर उन्हें प्रोत्साहित कीजिए।
(a) On the completion of 11 years of the Beti Bachao, Beti Padhao (BBBP) scheme, local leaders in the community are organising a public meeting to raise awareness about its best practices and objectives. Highlight any three key objectives of this scheme that may have contributed to changing mindsets of people.
OR
(b) Traditional handloom weaver, Champa Devi is in distress due to low source of income as their weaving craft is vanishing slowly. Encourage her by informing any three efforts/initiatives by the Government of India to revive their occupation.
आपके विद्यालय का मीडिया क्लब 'स्वच्छ भारत अभियान' पर जन सेवा उद्घोषणा तैयार कर रहा है। टीम के एक सदस्य के रूप में, इस संदेश को बनाते समय आप जन सेवा उद्घोषणा की किन तीन प्रमुख विशेषताओं का पालन करेंगे ?
The media club of your school is preparing a Public Service Announcement on 'Swachh Bharat Abhiyan'. As a team member, which three key features of Public Service Announcement will you follow while creating this message?
खण्ड ग / SECTION C
(दीर्घ-उत्तरीय प्रश्न / Long Answer Questions)
एक होटल का गृह-व्यवस्था विभाग स्वच्छता और साफ़-सफ़ाई को सुनिश्चित करके स्वस्थ परिवेश प्रदान करने के लिए मुख्यतः उत्तरदायी होता है।
(क) होटल की विभिन्न सतहों और वस्तुओं की सफ़ाई के लिए कौन-से दो कार्मिक उत्तरदायी हैं ?
(ख) इनके द्वारा प्रयोग किए जाने वाले किन्हीं दो सफ़ाई कारकों के नाम लिखिए।
(ग) पर्यावरण के संरक्षण के लिए गृह-व्यवस्था कर्मचारी कौन-सी दो पर्यावरण-हितैषी (ईको-फ्रेंडली) प्रक्रियाएँ अपनाएगा ?
The Housekeeping department in a hotel is primarily responsible for providing a healthy environment by ensuring cleanliness and hygiene.
(a) Which two personnel are responsible for cleaning various surfaces and materials in the hotel ?
(b) Name any two cleansing agents used by them.
(c) Which two eco-friendly practices would be adopted by the Housekeeping staff for environmental conservation?
(क) पुनर्वास क्षेत्र में कार्यरत एक एन.जी.ओ. जन पोषण संबंधी समस्याओं से जूझने के लिए वहाँ के बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक अल्पाहार प्रदान करना चाहता है।
(i) अनुमान लगाइए कि उन बच्चों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वह कौन-सी कार्यनीति अपनाएगा।
(ii) इस कार्यनीति का उपयोग करने के कोई दो लाभ और कोई एक हानि दीजिए।
अथवा
(ख) भारत के कुछ राज्य, जैसे आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु, अब भी 'आयोडीन हीनता विकार (आई.डी.डी.)' की समस्या का सामना कर रहे हैं, क्योंकि लोगों के आहार में आयोडीन का सेवन अपर्याप्त है।
(i) उस हॉर्मोन को पहचानिए जिसका स्राव आयोडीन की कमी के कारण घट जाता है।
(ii) आई.डी.डी. से ग्रस्त व्यक्तियों में देखे जाने वाले किन्हीं तीन लक्षणों का उल्लेख कीजिए।
(a) An NGO working in a resettlement area wants to combat public nutrition problem by providing a healthy snack to children living there.
(i) Anticipate which strategy will it use to meet the nutritional needs of these children.
(ii) Provide any two advantages and any one disadvantage of using this strategy.
OR
(b) Some of the states in India, like Andhra Pradesh and Tamil Nadu, continue to face the problem of 'Iodine Deficiency Disorders (IDD)' due to inadequate dietary intake of iodine by the people.
(i) Recognise the hormone whose secretion decreases due to iodine deficiency.
(ii) Mention any three symptoms seen in individuals suffering from IDD.
फ़ैशन उद्योग में, फ़ैशन व्यवसायी, उपभोक्ता की माँगों को पूरा करने के लिए अद्वितीय डिज़ाइन की कल्पना करते हैं।
(क) फ़ैशन व्यापारी की किन्हीं दो भूमिकाओं पर चर्चा कीजिए।
(ख) बाज़ार विभाजन के किन्हीं दो तरीकों की रूपरेखा बताइए।
In the fashion industry, fashion professionals conceptualise unique designs to meet consumer demands.
(a) Discuss any two roles of a fashion merchandiser.
(b) Outline any two ways of market segmentation.
(क) पादप-रसायन को परिभाषित कीजिए।
(ख) किन्हीं तीन कौशलों को सूचीबद्ध कीजिए जो व्यावसायिक नैदानिक आहार विशेषज्ञ/डाइटिशियन में अवश्य होने चाहिए।
(a) Define phytochemicals.
(b) List any three skills that a professional clinical nutritionist/dietitian must possess.
(क) हिमशीतित मटर और डिब्बाबंद फल संरक्षित खाद्य हैं। संसाधन की सीमा और प्रकार के आधार पर संसाधित खाद्य-पदार्थों को वर्गीकृत करने के कोई अन्य तीन तरीके विस्तार से बताइए।
(ख) अविकारीय खाद्य-पदार्थों के कोई दो उदाहरण दीजिए।
(a) Frozen peas and canned fruits are preserved foods. Elaborate any other three ways by which processed foods can be classified on the basis of extent and type of processing.
(b) Give any two examples of non-perishable foods.
(क) खतरों की पहचान करके एच.ए.सी.सी.पी. खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करता है। इसका पूर्ण रूप बताइए।
(ख) खाद्य मानकों के चार स्तरों का वर्णन कीजिए।
(a) HACCP ensures food safety by identifying hazards. Give its full form.
(b) Describe four levels of food standards.
(क) एक वस्त्र डिज़ाइनर कपड़ों की डिज़ाइनिंग करते समय मुंसेल रंग चक्र का प्रयोग करता/करती है। रंग के किन्हीं दो पहलुओं का अनुमान लगाइए जिनका उपयोग वह डिज़ाइनिंग में कर सकता/सकती है तथा रंगों के वर्गीकरण को भी विस्तार से समझाइए।
अथवा
(ख) डिज़ाइन के सिद्धांत वे नियम हैं, जो संचालन करते हैं कि किस प्रकार श्रेष्ठतम तरीके से डिज़ाइन के तत्त्वों को परस्पर मिलाया जाए। एक आकर्षक पोशाक के निर्माण के लिए प्रयोग किए जाने वाले किन्हीं चार डिज़ाइन के सिद्धांतों के नाम बताइए और इनमें से किन्हीं तीन का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
(a) A textile designer uses Munsell colour wheel while designing fabrics. Predict any two aspects of colour which she/he might use in designing and also elaborate the classification of colours.
OR
(b) Principles of design are the rules that govern how design elements are combined in the most appropriate way. Name any four principles of design used to produce an appealing dress and briefly describe any three of them.
Home Science question Paper CBSe class 12
History question paper CBSE class 12