CBSE CLASS 12 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
OFFICE PROCEDURES & PRACTICES - 2026
खण्ड क / SECTION A
(वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न / Objective Type Questions) (30 अंक / Marks)
1. रोज़गार कौशल पर दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 के उत्तर दीजिए । / Answer any 4 out of the given 6 questions on Employability skills. (4×1=4)
(i) इस वाक्य में संयोजक (conjunction) की पहचान कीजिए :
Identify the conjunction in this sentence:
"Sheela and I went to the market."
(A) to
(B) the
(C) and
(D) I
(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्तित्व विकार अत्यधिक आत्म-महत्त्व की भावना द्वारा विशेष रूप से पहचाना जाता है ?
Which of the following personality disorder is characterised by an extreme feeling of self-importance?
(A) नार्सिसिस्टिक पर्सनैलिटी डिसऑर्डर / Narcissistic personality disorder
(B) बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर / Borderline personality disorder
(C) डिपेंडेंट पर्सनैलिटी डिसऑर्डर / Dependent personality disorder
(D) एंटी-सोशल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर / Antisocial personality disorder
(iii) "SMART" लक्ष्यों में, 'S' का क्या अर्थ है ?
In "SMART" goals, 'S' stands for:
(A) समान (Same)
(B) विशिष्ट (Specific)
(C) सरल (Simple)
(D) स्वयं (Self)
(iv) निम्नलिखित में से कौन-सा तरीका प्रजेंटेशन में स्लाइड जोड़ने का सही तरीका है ?
Which of the following is the correct option for adding a slide to a presentation?
(A) Ctrl + N
(B) Ctrl + A
(C) Ctrl + Shift + A
(D) Ctrl + M
(v) ______ उद्यमी अपनी विशेषज्ञता का उपयोग करके तकनीकी उद्यमियों के लिए बाज़ार बनाने में सहायता करते हैं।
______ Entrepreneurs use their expertise in providing services to create a market for technical entrepreneurs.
(A) पेशेवर (Professional)
(B) तकनीकी (Technical)
(C) गैर-तकनीकी (Non-technical)
(D) सेवा-आधारित (Service)
(vi) सरकार द्वारा स्थापित ______ स्थानीय युवाओं और किसानों को सहायता और प्रशिक्षण प्रदान करते हैं।
The ______ set up by the government provide support activities and training to local youth and farmers.
(A) किसानों के हित समूह / Farmers Interest Groups
(B) कृषि महाविद्यालय / Agriculture Colleges
(C) कृषि विज्ञान केन्द्र / Krishi Vigyan Kendras
(D) किसान उत्पादक संगठन / Farmer Producer Organizations
2. दिए गए 7 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। / Answer any 5 out of the given 7 questions. (5×1=5)
(i) तनाव, चिंता, चिड़चिड़ापन और ऊब तनाव के ______ लक्षण हैं।
Tension, anxiety, irritability and boredom are ______ symptoms of stress.
(A) व्यावहारिक / Behavioural
(B) शारीरिक / Physiological
(C) मनोवैज्ञानिक / Psychological
(D) पता लगाने योग्य / Detectable
(ii) लगभग सभी संगठनों में बहुत सारे गोपनीय रिकॉर्ड्स/कागज़ात होते हैं जिनकी अब आवश्यकता नहीं है। जगह की कमी है। अवांछित रिकॉर्ड्स का उचित निपटान सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा तरीका सबसे अच्छा है ?
In almost all organisations, there are a lot of confidential records/papers which are no longer required. There is a shortage of space. Which of the following is the best way to ensure proper disposal of unwanted records?
(A) उन्हें रफ़ कागज़ के रूप में उपयोग करें। / Use them as rough paper.
(B) उन्हें स्थानीय रद्दी वाले को बेच दें। / Sell them to a local scrap dealer.
(C) इन कागज़ों को बैग बनाने के लिए उपयोग करें। / Use these papers to make paper bags.
(D) उन्हें नष्ट करने के लिए पेपर श्रेडर का उपयोग करें। / Use a paper shredder to destroy them.
(iii) ग्राहक की ज़रूरतों के अनुसार लॉजिस्टिक समाधान जैसे गोदाम सुविधा, पैकिंग आदि का प्रावधान ______ सेवा की विशेषता है।
Provision of logistic solutions like godown facilities, packing, etc. as per customer's needs is a feature of ______ service.
(iv) बैठक की कार्यवाही को किसी विशेष अवधि तक या अनिश्चित काल के लिए स्थगित करना ______ कहलाता है।
Suspending the proceedings of a meeting either for a particular time period or indefinitely is called ______
(A) स्थगन / Adjournment
(B) कार्यसूची / Agenda
(C) प्रस्ताव / Motion
(D) संशोधन / Amendment
(v) रेलवे टिकट भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करके ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। (सही/ग़लत)
Railway tickets can be booked online by logging onto the official website of Indian Railways. (True/False)
(vi) क्रेडिट कार्ड एक प्लास्टिक भुगतान कार्ड है जो कार्डधारक को वित्तीय संस्थान में उसके बैंक खाते तक इलेक्ट्रॉनिक पहुँच प्रदान करता है। (सही/ग़लत)
A credit card is a plastic payment card that provides the cardholder electronic access to his/her bank account at the financial institution. (True/False)
(vii) एक सचिव का काम न केवल कार्यकारी की सहायता करना है, बल्कि बैठकों की तैयारी और प्रस्तुतियों को भी सँभालना है। (सही/ग़लत)
The job of a Secretary is not only to assist the executive, but also to handle meetings and prepare presentations. (True/False)
3. दिए गए 7 प्रश्नों में से किन्हीं 6 के उत्तर दीजिए। / Answer any 6 out of the given 7 questions. (6×1=6)
(i) कार्यकारी अधिकारी को जानकारी प्रदान करने के लिए पहल करना एक निजी सचिव के ______ कर्तव्यों का हिस्सा है।
Taking the initiative to brief the executive is a part of the ______ duties of a private secretary.
(ii) पाठकों पर डाक टिकट का अतिरिक्त भार डाले बिना ही हाल ही में प्रकाशित पुस्तक की समीक्षा प्राप्त करने के लिए आप प्रकाशक को कौन-सी डाक सेवा का उपयोग करने का सुझाव देंगे ?
Which postal service would you suggest to the publisher, for obtaining reviews of a recently published book without putting an additional burden of postage costs on the readers ?
(A) स्पीड पोस्ट / Speed Post
(B) रजिस्टर्ड डाक / Registered Post
(C) व्यावसायिक उत्तर लिफाफा / Business Reply Envelope
(D) वी पी पी / VPP
(iii) ______ का प्रयोग केवल तब किया जाता है जब किसी प्रस्ताव के 'पक्ष' और 'विपक्ष' में बराबर संख्या में वोट हों।
A ______ is used only when there are equal number of votes 'for' and 'against' a motion.
(A) उपस्थिति पर्ची / Attendance Sheet
(B) कास्टिंग वोट / Casting Vote
(C) मत / Poll
(D) प्रोक्सी / Proxy
(iv) यात्रा भत्ता बिल (दावा) फॉर्म में की जाने वाली यात्रा का विवरण होता है तथा आवश्यक अग्रिम राशि निकाले जाने के लिए इसे भरा जाता है। (सही/ग़लत)
A tour claim form contains the complete details of the journey to be taken and is filled up to draw the necessary advance. (True/False)
(v) बैठक के समक्ष रखे गए किसी प्रस्ताव पर बैठक का औपचारिक निर्णय एक ______ कहलाता है।
The formal decision of a meeting on any proposal put before it, is called a/an ______
(A) प्रस्ताव / Motion
(B) एजेंडा / Agenda
(C) संशोधन / Amendment
(D) संकल्प / Resolution
(vi) किसी बैंक या अन्य वित्तीय संस्थान द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवा जो उसके ग्राहकों को मोबाइल फोन या टैबलेट द्वारा दूरस्थ रूप से वित्तीय लेनदेन करने की अनुमति देती है, ______ कहलाती है।
A service provided by a bank or other financial institution that allows its customers to conduct financial transactions remotely using a mobile phone or tablet is called ______
(vii) एक ______ चेक होता है जिस पर बाएँ कोने पर रेखांकन नहीं किया जाता है और चेक प्रस्तुत करने पर अदाकर्ता बैंक में उपस्थित होने पर देय होता है।
A/An ______ is a cheque that is not crossed on the left corner and payable at the counter of the drawee bank on presentation of the cheque.
4. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5×1=5)
(i) शिक्षा जितनी अधिक होगी, जागरूकता उतनी ही अधिक होगी तथा समझने, ग्रहण करने और अभिव्यक्ति की शक्ति भी बेहतर होगी। (सही/ग़लत)
The more the education, the greater the awareness and better the power of understanding, grasping and expression. (True/False)
(ii) संगठन में उनकी प्राप्ति को ______ के लिए प्राप्त सभी मेल पर दिनांक अंकित की जाती है।
All the mail received is date-stamped to ______ its receipt in the same organisation.
(iii) सभी रिकॉर्ड्स को भौतिक रूप में बनाए रखना आवश्यक नहीं है। इंटरनेट और कम्प्यूटर की मदद से रिकॉर्ड्स के रखरखाव के लिए किस विधि का उपयोग किया जाता है ?
It is not necessary to maintain all the records in physical form. Using the Internet and computer, which method can be used for maintenance of records?
(A) माइक्रोफिल्मिंग / Microfilming
(B) अनुक्रमणिका / Indexing
(C) इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग / Electronic filing
(D) खड़ी (वर्टिकल) फाइलिंग / Vertical filing
(iv) निजी निकायों या संघों द्वारा आयोजित की जाने वाली बैठकें जिनमें सम्बन्धित निजी निकाय के मामलों या व्यवसाय पर चर्चा की जाती है, उन्हें ______ कहा जाता है।
Meetings which are held by private bodies or associations, in which affairs or business of the concerned private body are discussed, are called:
(A) सरकारी बैठकें / Government meetings
(B) व्यावसायिक बैठकें / Business meetings
(C) वार्षिक बैठकें / Annual meetings
(D) आपातकालीन बैठकें / Emergency meetings
(v) मैरून कवर वाला भारतीय पासपोर्ट ______ के लिए जारी किया जाता है।
An Indian passport having a maroon cover is issued to :
(A) किसी भी भारतीय नागरिक / Any Indian national
(B) शीर्ष रैंकिंग वाले सरकारी अधिकारियों / Top ranking government officials
(C) आधिकारिक कार्य के लिए भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीयों / Indians representing the Indian government on official business
(D) अनिवासी भारतीयों / Non-Resident Indians
(vi) एक निश्चित अवधि के लिए निक्षेप जिसमें धन एक विशिष्ट अवधि के लिए जमा किया जाता है तथा इस पर ब्याज परिपक्वता पर देय होता है, तथा कर देय होता है, उसे ______ कहते हैं।
A deposit for a fixed period, in which money is deposited for a specific duration and interest on this deposit is payable at maturity and is taxable, is called :
(A) आवर्ती जमा / Recurring Deposit
(B) सावधि जमा / Fixed Deposit
(C) बचत खाता / Savings Account
(D) चालू खाता / Current Account
5. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5×1=5)
(i) डायरी न लिखना और 'करने योग्य कार्य' की सूची न बनाना समय प्रबन्धन का एक अच्छा तरीका है। (सही/ग़लत)
Not keeping diaries and not making 'to-do' lists is a good way to manage time. (True/False)
(ii) सुपुर्दगी पर भुगतान भारतीय डाक द्वारा प्रदान व्यावसायिक समाधानों में से एक है। (सही/ग़लत)
Cash on delivery is one of the business solutions offered by India Post. (True/False)
(iii) रिकॉर्ड अवधि पूरी होने पर, ______ हेतु अवांछित रिकॉर्ड्स को नष्ट किया जाता है।
Destruction of unwanted records is done after completing the record period to :
(A) डिजिटल रिकॉर्ड्स का निपटान करने / Dispose digital records
(B) इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज़ों की सुरक्षा / Protect electronic documents
(C) भविष्य के दस्तावेज़ों के लिए जगह बनाने / Make space for future documents
(D) डिजिटल रिकॉर्ड्स को वर्गीकृत, प्रबन्धित और बनाए रखने / Classify, manage and retain digital records
(iv) किसी बैठक की कार्यवाही का रिकॉर्ड जो उस बैठक के दौरान किए गए कार्य का संक्षिप्त, सटीक और स्पष्ट रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के लिए बनाया जाता है, ______ कहलाता है।
A record of the proceedings of a meeting, which is kept to preserve a brief, accurate and clear record of the business transacted during that meeting, is called ______
(v) होटल में आवास की बुकिंग, कार्यकारी की पात्रता और प्राथमिकताओं तथा उस होटल द्वारा की जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के आधार पर की जानी चाहिए, जिसे आप बुक करने की योजना बना रहे हैं। (सही/ग़लत)
Hotel accommodation should be booked based on the executive's entitlement and preferences as well as the various facilities offered by the hotel you are planning to book. (True/False)
(vi) भारत में खोला गया बचत या चालू खाता, जो अनिवासी भारतीयों को भारत में अर्जित आय, जैसे किराया, लाभांश या पेंशन का प्रबन्धन करने में मदद करता है तथा जिस पर अर्जित ब्याज पर कर देय होता है, ______ कहलाता है।
A savings or current account held in India that helps NRIs manage income earned in India, such as rent, dividends or pension, on which interest earned is taxable, is called:
(A) अनिवासी साधारण रुपए खाता (एनआरओ) / Non-Resident Ordinary Rupee Account (NRO)
(B) अनिवासी बाह्य खाता (एनआरई) / Non-Resident External Account (NRE)
(C) विदेशी मुद्रा अनिवासी खाता (एफसीएनआर) / Foreign Currency Non-Resident Account (FCNR)
(D) चालू खाता / Current Account
6. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए। / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5×1=5)
(i) भूमिका का टकराव, संगठनात्मक ढाँचा तथा कार्य की माँग, तनाव के लक्षण हैं। (सही/ग़लत)
Role conflicts, organizational structures and task demands are symptoms of stress. (True/False)
(ii) प्रत्येक बाहर जाने वाले पत्र पर ______ व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षर किए जाते हैं।
Every outgoing letter is signed by a/an ______ person.
(A) अधिकृत / Authorised
(B) वरिष्ठ / Senior
(C) मान्यता-प्राप्त / Recognised
(D) स्वीकृत / Sanctioned
(iii) किसी भी विषय पर सभी प्रासंगिक कागज़ात जैसे नोट्स, पत्राचार तथा रिपोर्ट्स एक ही फाइल में संग्रहीत किए जाते हैं। (सही/ग़लत)
All relevant papers such as notes, correspondence and reports on a given subject, are stored in one file. (True/False)
(iv) यदि अध्यक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत करता है, तो उसे किसी अन्य सदस्य द्वारा समर्थित होना आवश्यक है। (सही/ग़लत)
If a Chairperson moves a motion, it is required to be seconded by another member. (True/False)
(v) किसी एयरलाइन द्वारा एक यात्री को विमान में यात्रा करने की अनुमति देने वाला प्रलेख ______ कहलाता है।
The document provided by an airline, giving permission to a passenger to travel on a flight, is called :
(A) बोर्डिंग पास / Boarding Pass
(B) पासपोर्ट / Passport
(C) यात्रा-विवरण / Itinerary
(D) यात्रा बीमा पॉलिसी / Travel Insurance Policy
(vi) वह निवेश जो किसी अन्य देश में किसी कम्पनी की भौतिक परिसम्पत्तियों या स्वामित्व/स्टॉक की एक महत्त्वपूर्ण राशि की खरीद के साथ प्रबन्धन पर कुछ हद तक नियंत्रण हासिल करने के लिए किया जाता है, उसे ______ कहते हैं।
An investment which involves the purchase of physical assets or a significant amount of ownership/stock in a company in another country, in order to gain a measure of management control, is called ______
खण्ड ख / SECTION B
(विषयपरक प्रकार के प्रश्न / Subjective Type Questions) (30 अंक / Marks)
रोज़गार कौशल पर दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 20 - 30 शब्दों में दीजिए। / Answer any 3 out of the given 5 questions on Employability skills. Answer each question in 20 - 30 words. (3×2=6)
7. सरल (Simple) वाक्य और जटिल (Complex) वाक्य में दो अंतर लिखिए ।
Write two differences between Simple and Complex sentences.
8. प्रेरणा के प्रकारों को संक्षेप में समझाइए, जिन्हें कोई व्यक्ति अनुभव करता है।
Briefly explain the types of motivation an individual experiences.
9. स्प्रेडशीट की परिभाषा दीजिए । स्प्रेडशीट के किन्हीं चार घटकों के नाम भी लिखिए ।
Define Spreadsheet. Also mention any four components of a spreadsheet.
10. तनाव प्रबंधन को परिभाषित कीजिए । तनाव से निपटने के दो तरीके लिखिए ।
Define Stress Management. Also mention two ways of dealing with stress.
11. भारत के संदर्भ में, इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) की दो हानियों को पारंपरिक ईंधन चालित वाहनों की तुलना में समझाइए ।
Explain two disadvantages of Electric Vehicles compared to fuel-powered vehicles, in the context of India.
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर 20-30 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए। / Answer any 3 out of the given 5 questions in 20 - 30 words each. (3×2=6)
12. पता लेखी (Addressing) मशीन का वर्णन कीजिए।
Describe an Addressing Machine.
13. समय तथा तनाव (stress) प्रबंधन में अंतर्भेद कीजिए।
Differentiate between Time and Stress Management.
14. बैठक के स्थगन को स्पष्ट कीजिए।
Elucidate Adjournment of a Meeting.
15. वीज़ा पर एक टिप्पणी लिखिए।
Write a note on VISA.
16. ऑनलाइन बैंकिंग क्या है और यह कैसे काम करता है ?
What is Online Banking and how does it work?
दिए गए 3 प्रश्नों में से किन्हीं 2 के उत्तर 30-50 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए । / Answer any 2 out of the given 3 questions in 30 - 50 words each. (2×3=6)
17. तनाव प्रबन्धन किसे कहते हैं? किसी संगठन में तनाव के कारणों की सूची बनाइए । तनाव का प्रबन्ध किस प्रकार किया जाता है ? (कोई दो बिंदु)
Explain Stress Management. List the reasons for stress in an organization. How can stress be managed? (Any two points)
18. बैठक क्या होती है ? बैठक से पहले सचिव द्वारा किए जाने वाले कार्यों की व्याख्या कीजिए।
What is a Meeting? Explain the tasks of a Secretary to be performed before a meeting.
19. पुस्तक अनुक्रमणिका और विलग पत्र पुस्तक अनुक्रमणिका का संक्षिप्त विवरण दीजिए।
Briefly describe Book Index and Loose Leaf Index.
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर 50-80 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए। / Answer any 3 out of the given 5 questions in 50-80 words each. (3×4=12)
20. फाइल के वर्गीकरण से आप क्या समझते हैं? इसके किन्हीं तीन प्रकारों को स्पष्ट कीजिए।
What do you understand by the Classification of Filing? Explain any three types of the same.
21. बाहर जाने वाली (जावक) डाक की प्रक्रिया स्पष्ट कीजिए।
Elaborate on the procedure for handling outgoing mail.
22. एक वैध बैठक के अनिवार्य तत्त्व क्या हैं? सूचीबद्ध कीजिए और किन्हीं चार का विवरण दीजिए।
What are the requisites of a valid meeting? List them and explain any four of them.
23. अन्तर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए कौन-से विभिन्न दस्तावेज़ों की आवश्यकता है ? व्याख्या कीजिए।
What are the different documents required for international travel ? Explain.
24. चेक (cheque) किसे कहते हैं? विभिन्न प्रकार के चेक का वर्णन कीजिए।
What is a Cheque? Explain the different types of cheques.
OFFICE PROCEDURES & PRACTICES CBSE Class 12 Question Paper Free PDF download LInk
NCC Question Paper CBSE Class 12 -Free PDF download link
Mathematics Question PAper CBSE Class 12 Free PDF download link