CBSE Class 12 PSYCHOLOGY Previous Year exam Question Paper 2026– Free PDF Download
CBSE CLASS 12 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
PSYCHOLOGY - 2026
Previous Year Question paper Class 12 with Free PDF download Link
Free PDF Download Link Available in last of the question Paper / Post
Series: P3SQR
Set - 4
रोल नं. / Roll No.
प्रश्न-पत्र कोड / Q.P. Code: 63 परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें।
Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book. मनोविज्ञान (सैद्धान्तिक) / PSYCHOLOGY (Theory)
निर्धारित समय : 3 घण्टे / Time allowed: 3 hours
अधिकतम अंक : 70 / Maximum Marks: 70 कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 19 हैं।
प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख-पृष्ठ पर लिखें।
कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 33 प्रश्न हैं।
कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में यथा स्थान पर प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा। 10.15 बजे से 10.30 बजे तक परीक्षार्थी केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे। Please check that this question paper contains 19 printed pages.
Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
Please check that this question paper contains 33 questions.
Please write down the Serial Number of the question in the answer-book at the given place before attempting it.
15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the candidates will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period. सामान्य निर्देश :
(i) जिन प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं, उन्हें छोड़कर सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) खण्ड क : प्रश्न संख्या 1 से 14 में प्रत्येक के लिए 1 अंक निर्धारित है। आपसे निर्देशानुसार उत्तर देने की अपेक्षा की जाती है।
(iii) खण्ड ख : प्रश्न संख्या 15 से 19 तक अति लघु-उत्तरीय प्रकार-I प्रश्न हैं, जिनमें प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
(iv) खण्ड ग : प्रश्न संख्या 20 से 23 तक अति लघु-उत्तरीय प्रकार-II प्रश्न हैं, जिनमें प्रत्येक के लिए 3 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 60 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
(v) खण्ड घ : प्रश्न संख्या 24 से 27 तक दीर्घ उत्तरीय प्रकार-I प्रश्न हैं, जिनमें प्रत्येक के लिए 4 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 120 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
(vi) खण्ड ङ : प्रश्न संख्या 28 से 29 तक दीर्घ उत्तरीय प्रकार-II प्रश्न हैं, जिनमें प्रत्येक के लिए 6 अंक निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 200 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
(vii) खण्ड च : प्रश्न संख्या 30 से 33 तक दो व्यक्ति अध्ययनों पर आधारित प्रश्न हैं। इन पर आधारित 1 अंक वाले प्रश्नों की उत्तर सीमा 20 शब्दों और 2 अंक वाले प्रश्नों की उत्तर सीमा 30 शब्दों से अधिक नहीं होनी चाहिए। General Instructions:
(i) All questions are compulsory, except where internal choice has been given.
(ii) Question No. 1 - 14 in Section A carry 1 mark each. You are expected to answer them as directed.
(iii) Question No. 15 - 19 in Section B are Very Short Answer Type-I Questions carrying 2 marks each. Answer to each question should not exceed 30 words.
(iv) Question No. 20 - 23 in Section C are Short Answer Type-II Questions carrying 3 marks each. Answer to each question should not exceed 60 words.
(v) Question No. 24 - 27 in Section D are Long Answer Type-I Questions carrying 4 marks each. Answer to each question should not exceed 120 words.
(vi) Question No. 28 and 29 in Section E are Long Answer Type-II Questions carrying 6 marks each. Answer to each question should not exceed 200 words.
(vii) Question No. 30 - 33 in Section F are based on two case studies given. Answer to each 1 mark question should not exceed 20 words. Answer to each 2 marks question should not exceed 30 words.
CBSC class 12th preveious year exam , cbse exam , CBSE exam paper, CBSE PSYCHOLOGY exam, CBSE CLASS 12 PSYCHOLOGY QUESTION PAPER 2026 - free pdf downlaod link
CBSE CLASS 12 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
PSYCHOLOGY - 2026
Previous Year Question paper Class 12 with Free PDF download Link
Free PDF Download Link Available in last of the question Paper / Post
खण्ड क / SECTION Aहिन्दी:
नेहा सदा विद्यालय-मूल्यांकन में अच्छे अंक लाती है और उसकी आलोचनात्मक क्षमता, तर्क और विश्लेषणात्मक सोच की सराहना की जाती है। वह किस प्रकार की बुद्धि का निरूपण कर रही है ? (1 अंक)
(A) प्रकृतिवादी बुद्धि
(B) सांदर्भिक बुद्धि
(C) घटकीय बुद्धि
(D) आनुभविक बुद्धि English:
Neha always scores well in school assessments and is appreciated for her sharp, critical ability, reasoning and analytical thinking. Which form of intelligence is she most likely demonstrating? (1 mark)
(A) Naturalistic Intelligence
(B) Contextual Intelligence
(C) Componential Intelligence
(D) Experiential Intelligence हिन्दी:
एक शिक्षिका ने ध्यान दिया कि उसका एक छात्र, जो सामान्यतः शांत और सम्मानजनक व्यवहार करता है, समूह गतिविधि के दौरान आक्रामक हो जाता है। वह इस बात पर विचार करती है कि क्या उस छात्र का यह व्यवहार उसके व्यक्तित्व के बजाय साथियों के दबाव और कक्षा की सक्रियता व गतिशीलता के कारण हो सकता है। शिक्षिका किस उपागम का अनुसरण कर रही है ? (1 अंक)
(A) प्रकार्यवाद
(B) परोपकार
(C) संरचनावाद
(D) स्थितिवाद English:
A teacher notices that one of her usually calm and respectful students behaves aggressively during a group activity. She considers whether this behaviour might be due to peer pressure and classroom dynamics rather than the student's personality. Which approach is the teacher following? (1 mark)
(A) Functionalism
(B) Altruism
(C) Structuralism
(D) Situationism हिन्दी:
रोहन एक महत्त्वपूर्ण परीक्षा में असफल हो गया। यह स्वीकार करने के बजाय कि उसने परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी नहीं की, उसने आरोप लगाया कि शिक्षक पक्षपाती थे और परीक्षा औचित्यपूर्ण नहीं थी। रोहन कौन-सी रक्षा युक्ति अपना रहा है ? (1 अंक)
(A) दमन
(B) प्रक्षेपण
(C) युक्तिकरण
(D) अस्वीकरण English:
Rohan failed an important exam. Instead of accepting that he didn't prepare well, he insists that the teacher was biased and the exam was unfair. Which defence mechanism is Rohan using ? (1 mark)
(A) Repression
(B) Projection
(C) Rationalization
(D) Denial हिन्दी:
मीरा बचपन में हमेशा खुद को उपेक्षित, असहाय और अक्षम महसूस करती थी क्योंकि उसके बड़े भाई-बहन उससे अधिक सफल थे। अब वह हर कार्य में सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए बहुत मेहनत करती है। एडलर के अनुसार, इस व्यवहार को इस प्रकार व्याख्यायित किया जा सकता है : (1 अंक)
(A) स्थिरीकरण
(B) हीनता मनोग्रंथि
(C) श्रेष्ठता मनोग्रंथि
(D) प्रतिगमन English:
Meera always felt left out, low and incompetent as a child because her elder siblings were more successful. Now she works extremely hard to be the best in every task she takes up. According to Adler, this behaviour can be explained by: (1 mark)
(A) Fixation
(B) Inferiority Complex
(C) Superiority Complex
(D) Regression हिन्दी:
अनन्या अपने विद्यालय में ईमानदारी के लिए जानी जाती है। परिस्थिति कैसी भी हो, वह सदा सत्य बोलती है। ऑलपोर्ट के अनुसार, इस विशेषक को इस प्रकार वर्गीकृत किया जा सकता है : (1 अंक)
(A) केंद्रीय विशेषक
(B) प्रमुख विशेषक
(C) गौण विशेषक
(D) स्रोत विशेषक English:
Ananya is known in school for honesty. No matter the situation, she always speaks the truth. According to Allport, this trait can be classified as: (1 mark)
(A) Central Trait
(B) Cardinal Trait
(C) Secondary Trait
(D) Source Trait हिन्दी:
बंदूरा के सामाजिक अधिगम सिद्धांत पर कौन-सी अवधारणा आधारित है ? (1 अंक)
(A) आत्म-सम्मान
(B) आत्म-सक्षमता
(C) आत्म-संप्रत्यय या आत्म-धारणा
(D) पहचान का संकट English:
Which concept is based on Bandura's social learning theory? (1 mark)
(A) Self-esteem
(B) Self-efficacy
(C) Self-concept
(D) Identity crisis हिन्दी:
निम्नलिखित का सही मिलान कीजिए : (1 अंक)
स्तंभ 1 एक ही दबावकारक अथवा अन्य दबावकारकों के समक्ष दीर्घकालिक उद्भाषण से शरीर के संसाधन निष्कासित हो जाते हैं। मानसिक परिश्रांति, क्षुब्धता, दुश्चिंता, असहायता तथा निराशा की भावनाओं के रूप में प्रकट होती है। किसी हानिकर उद्दीपक या दबावकारक की उपस्थिति के कारण एड्रीनल-पीयूष-कोर्टेक्स तंत्र का सक्रियण हो जाता है। यह उन अंतःस्रावों को स्रावित करने के लिए प्रेरित करता है। परानुकंपी तंत्रिका तंत्र शरीर के संसाधनों का अधिक सावधानीपूर्वक उपयोग करने को उद्धत करता है। जीव ख़तरे का सामना करने के लिए, मुकाबला करने का प्रयास करता है। स्तंभ 2
I. प्रतिरोध
II. परिश्रांति
III. बर्नआउट
IV. सचेत विकल्प :
(A) 1-I, 2-II, 3-III, 4-IV
(B) 1-II, 2-III, 3-IV, 4-I
(C) 1-IV, 2-III, 3-I, 4-II
(D) 1-IV, 2-III, 3-II, 4-I English:
Match the following: (1 mark)
Column 1 Continued exposure to the same stressor or additional stressors drains the body of its resources. The mental exhaustion appears in the form of irritability, anxiety, feeling of helplessness and hopelessness. The presence of noxious stimulus or stressor leads to activation of the adrenal-pituitary-cortex system. This triggers the release of hormones producing the stress response. The parasympathetic nervous system calls for more cautious use of the body's resources. The organism makes efforts to cope with the threat, as through confrontation. Column 2
I. Resistance
II. Exhaustion
III. Burnout
IV. Alarm Options:
(A) 1-I, 2-II, 3-III, 4-IV
(B) 1-II, 2-III, 3-IV, 4-I
(C) 1-IV, 2-III, 3-I, 4-II
(D) 1-IV, 2-III, 3-II, 4-I हिन्दी:
उपयुक्त स्थान पर सही विकल्प का प्रयोग कीजिए।
प्रतिरक्षक तंत्र में श्वेत रक्त कोशिकाएँ () बाह्य तत्त्वों () जैसे वायरस को पहचान कर नष्ट करते हैं। (1 अंक)
(A) एंटीजन / श्वेताणु
(B) श्वेताणु / रोगप्रतिकारकों
(C) एंटीजन / रोगप्रतिकारकों
(D) श्वेताणु / एंटीजन English:
Use the correct option at the appropriate place.
The white blood cells () within the immune system identify and destroy foreign bodies () such as viruses. (1 mark)
(A) Antigens/Leucocytes
(B) Leucocytes/Antibodies
(C) Antigens/Antibodies
(D) Leucocytes/Antigens हिन्दी:
नीचे दिए गए प्रश्न में, अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में चिह्नित दो कथन दिए गए हैं। सही विकल्प का चयन कीजिए। (1 अंक)
अभिकथन (A): सर्जनात्मक मानस-प्रत्यक्षीकरण कल्पना तथा प्रतिमा का उपयोग कर दबाव-प्रबंधन में मदद करता है।
कारण (R) : यह तब अधिक प्रभावशाली होता है जब मन शांत हो, शरीर विश्राम अवस्था में हो तथा आँखें बंद हों, ऐसा करने से अवांछित विचारों में कमी और ध्यान में स्थिरता आती है।
विकल्प :
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, लेकिन कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) अभिकथन (A) सही है, लेकिन कारण (R) ग़लत है।
(D) अभिकथन (A) ग़लत है, लेकिन कारण (R) सही है। English:
In the following question, a statement of Assertion (A) is followed by a Statement of Reason (R). Read the Statements and choose the appropriate option. (1 mark)
Assertion (A): Creative visualisation helps in managing stress by using imagination and mental imagery.
Reason (R): It is more effective when the mind is quiet, the body is relaxed, and the eyes are closed, as this minimizes distractions and enhances focus.
Options:
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A).
(C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true. हिन्दी:
_____ में सामाजिक अंतःक्रिया और संप्रेषण कौशलों तथा रूढ़िवादी तरीकों के व्यवहारों, अभिरुचियों और गतिविधियों को समझने में कठिनाई आती है। (1 अंक)
(A) अधिगम विकार
(B) स्वलीनता वर्णक्रम विकार
(C) विशिष्ट अधिगम विकार
(D) अवधान न्यूनता अतिक्रिया विकार English:
_____ is characterised by widespread impairments in social interactions and communication skills, and stereotyped patterns of behaviours, interests and activities. (1 mark)
(A) Dyslexia
(B) Autism Spectrum Disorder
(C) Specific Learning Disorder
(D) Attention Deficit Hyperactivity Disorder हिन्दी:
आपका मित्र एक महत्त्वपूर्ण परीक्षा में असफल हो गया। आपने उसके साथ बैठकर उसकी भावनाओं को जाना और बिना किसी पूर्वाग्रह के उसके अनुभव समझने का प्रयास किया। आप कौन-सी विशेषता प्रदर्शित कर रहे हैं और क्यों ? (1 अंक)
(A) सहानुभूति – क्योंकि आपको अपने दोस्त की दशा पर दुख है।
(B) तदनुभूति – क्योंकि आप अपने मित्र की भावनाओं को उसके नज़रिए से समझने की कोशिश कर रहे हैं।
(C) आग्रहिता – क्योंकि आप गोपनीय रूप से उन्हें बता रहे हैं कि क्या करना है।
(D) अभिप्रेरण - क्योंकि आप उन्हें और अधिक मेहनत से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। English:
Your friend failed an important test. You sit with him/her, listen to his/her feelings, and try to understand the experience without judgement. Which quality are you demonstrating and why? (1 mark)
(A) Sympathy - because you feel sorry for your friend's situation.
(B) Empathy - because you are trying to understand your friend's feeling from their perspective.
(C) Assertiveness - because you are confidentially telling them what to do.
(D) Motivation - because you are pushing them to study harder next time. हिन्दी:
अवधान-न्यूनता अतिक्रिया विकार (ए.डी.एच.डी.) से ग्रस्त बच्चों के साथ काम करने वाला एक चिकित्सक उन्हें हर बार एक स्टार स्टिकर तब देता है, जब वे बिना किसी व्यवधान के अपना कार्य पूरा करते हैं। पाँच स्टार एकत्र करने के बाद वे इन्हें एक छोटे खिलौने के साथ बदल सकते हैं। इस प्रक्रिया में किस मनोवैज्ञानिक तकनीक का प्रयोग हो रहा है ? (1 अंक)
(A) शास्त्रीय (Classical) अनुबंधन
(B) टोकन अर्थव्यवस्था
(C) क्रमिक विसंवेदनीकरण
(D) मुक्त साहचर्य English:
A therapist working with children with Attention-Deficit Hyperactivity Disorder (ADHD) gives them a star sticker each time they complete a task without distraction. After collecting five stars, they can exchange it with a small toy. What psychological technique is being used here? (1 mark)
(A) Classical conditioning
(B) Token economy
(C) Systematic desensitization
(D) Free association हिन्दी:
हाइडेर द्वारा प्रस्तावित संतुलन के संप्रत्यय के अनुसार, असंतुलन तब पाया जाता है, जब : (1 अंक)
(i) पी-ओ-एक्स त्रिकोण की तीनों भुजाएँ नकारात्मक होती हैं।
(ii) पी-ओ-एक्स त्रिकोण की दो भुजाएँ नकारात्मक और एक भुजा सकारात्मक हो।
(iii) पी-ओ-एक्स त्रिकोण की दो भुजाएँ सकारात्मक और एक भुजा नकारात्मक होती है।
(iv) पी-ओ-एक्स त्रिकोण की तीनों भुजाएँ सकारात्मक होती हैं।
विकल्प :
(A) केवल (i) और (ii)
(B) केवल (ii) और (iv)
(C) केवल (i) और (iii)
(D) केवल (ii) English:
According to the concept of balance proposed by Fritz Heider, imbalance is found when : (1 mark)
(i) All three sides of the P-O-X triangle are negative.
(ii) Two sides of the P-O-X triangle are negative and one side is positive.
(iii) Two sides of the P-O-X triangle are positive and one side is negative.
(iv) All three sides of the P-O-X triangle are positive.
Options:
(A) (i) and (ii) only
(B) (ii) and (iv) only
(C) (i) and (iii) only
(D) (ii) only हिन्दी:
अभिवृत्ति परिवर्तन में, जब एक अभिवृत्ति परिवर्तन उसी दिशा में हो, जिस दिशा में पहले से विद्यमान अभिवृत्ति है (उदाहरणार्थ, एक सकारात्मक अभिवृत्ति और अधिक सकारात्मक या एक नकारात्मक अभिवृत्ति और अधिक नकारात्मक हो सकती है), इसे कहते हैं : (1 अंक)
(A) संगतता
(B) स्थिरता
(C) विसंगतता
(D) अस्थिरता English:
In an attitude change, when the change is in the same direction as the existing attitude (for example, a positive attitude may become more positive, or a negative attitude may become more negative), this is called : (1 mark)
(A) Congruency
(B) Incongruency
(C) Constancy
(D) Inconstancy खण्ड ख / SECTION Bहिन्दी:
बुद्धि के मनोमितिक उपागम और सूचना प्रक्रमण सिद्धांतों के बीच दो अंतर स्पष्ट कीजिए। (2 अंक) English:
Identify two differences between Psychometric theories and Information processing theories of intelligence. (2 marks) (क) हिन्दी:
एक चौदह-वर्षीय बालक जिसकी मानसिक आयु सोलह वर्ष की है, की बुद्धि-लब्धि बताइए। (2 अंक)
अथवा
(ख) हिन्दी:
शाब्दिक और अशाब्दिक परीक्षण का अंतर स्पष्ट कीजिए। (2 अंक) (a) English:
Find out the IQ of a 14-year-old child with a mental age of 16. (2 marks)
OR
(b) English:
Differentiate between a verbal and a non-verbal test. (2 marks) हिन्दी:
कायिक अभिलक्षण विकार और बीमारी दुश्चिंता विकार दोनों चिकित्सा बीमारी से संबंधित हैं, फिर भी भिन्न हैं। प्रासंगिक उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिए। (2 अंक) English:
Somatic symptom disorder and illness anxiety disorder are concerned with medical illness, yet they are different. Explain using relevant example. (2 marks) हिन्दी:
अभिवृत्ति निर्माण में सहायक कोई दो प्रक्रियाएँ बताइए और समझाइए कि ये कैसे घटित होता है ? (2 अंक) English:
Specify any two processes, that help in attitude formation and explain how it occurs. (2 marks) हिन्दी:
रिया को अपने बचपन के पारिवारिक नृत्य-समूह के साथ दृढ़ आत्मीयता और भावनात्मक लगाव महसूस होता है, लेकिन जब वह विद्यालय परिषद में शामिल हुई, तो अन्य सदस्यों के साथ नियमों का पालन और औपचारिक संवाद करती है। रिया जिन दो प्रकार के समूहों का हिस्सा है उनकी पहचान कीजिए और प्रत्येक को परिदृश्य के संदर्भ में समझाइए। (2 अंक) English:
Riya feels a strong sense of belonging and emotional attachment with her childhood family dance group, but when she joined the school council, she followed rules and communicated formally with its members. Identify the two types of groups Riya is part of and explain each with reference to the scenario. (2 marks) खण्ड ग / SECTION Cहिन्दी:
ए.ए.एम.डी. के दिशानिर्देशानुसार दस-वर्षीय रोहन को बौद्धिक अशक्तता से पीड़ित पाया गया और उसे एक विशेष शिक्षा योजना द्वारा सहायता दी जा रही है। उसके निदान के आधार पर उसकी दैनिक कार्यशैली में प्रदर्शित होने वाली दो विशेषताएँ लिखिए। (3 अंक) English:
Rohan, a 10-year-old diagnosed with intellectual deficiency as per AAMD guidelines, is supported with a special education plan. Based on his diagnosis, identify two common features he might display in his daily functioning. (3 marks) हिन्दी:
रिया सख्ती से अपने आहार पर नियंत्रण कर रही है क्योंकि वह स्वस्थ रहकर आगामी विद्यालय खेल-प्रतियोगिता की तैयारी करना चाहती है। एक शाम, जब वह फ्रिज खोलती है, तो उसमें एक बड़ा व स्वादिष्ट चॉकलेट केक देखती है, जो उसकी माँ ने अगले दिन के रात्रि पारिवारिक भोज के लिए तैयार किया था। उसके भीतर तुरंत उसे खाने की इच्छा होती है, लेकिन वह खेल प्रतियोगिता के बाद उसे खाने की योजना बनाती है। फ्रॉयड के सिद्धांत के अनुसार, रिया के व्यवहार को इद्, अहम् और पराहम् के संदर्भ में समझाइए। (3 अंक) English:
Riya is on a strict diet because she wants to stay healthy and prepare for her upcoming school sports competition. One evening, she opens the fridge and sees a big, delicious chocolate cake that her mom made for a family dinner the next day. She immediately feels the urge to eat it, but plans to eat it after the sports competition. As per Freud's theory, explain Riya's behaviour in terms of id, ego and superego. (3 marks) (क) हिन्दी:
व्यक्ति दबावपूर्ण स्थितियों का सामना करने की युक्तियों के उपयोग में संगत व्यक्तिगत विभिन्नताएँ प्रदर्शित करते हैं। इसके अंतर्गत प्रकट तथा अप्रकट दोनों प्रकार की क्रियाएँ सम्मिलित हैं। एंडलर और पार्कर द्वारा वर्णित दबाव का सामना करने की तीन युक्तियों का वर्णन कीजिए। (3 अंक)
अथवा
(ख) हिन्दी:
रुचिका बहुत दबाव में है क्योंकि उसे अपनी संगीत प्रतियोगिता और साथ ही मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी करनी है। रुचिका को दबाव प्रबंधन की चार तकनीकें सुझाइए। (3 अंक) (a) English:
Individuals show consistent individual differences in the coping strategies they use to handle stressful situations. These can include both overt and covert activities. Identify the three coping strategies given by Endler and Parker. (3 marks)
OR
(b) English:
Ruchika is very stressed as she must prepare for her music competition and for medical examinations. Suggest Ruchika four techniques to manage her stress. (3 marks) हिन्दी:
रीना सदा सोचती है, “मैं हर चीज़ में सफल होऊँ, अन्यथा मैं असफल हूँ।” इस वजह से छोटी-छोटी ग़लतियों पर वह व्यथित हो जाती है। संवेग-तर्क चिकित्सा (RET) पद्धति रीना को इस मनोवैज्ञानिक व्यथा को दूर करने में किस प्रकार मदद कर सकती है ? संवेग-तर्क चिकित्सा (RET) पद्धति के तीन चरणों का उल्लेख कीजिए। (3 अंक) English:
Reena constantly thinks, "I must succeed at everything, or I am a failure," which causes her distress when she makes small mistakes. How can Rational Emotive Therapy (RET) help Reena overcome her psychological distress? Mention three steps involved in the Rational Emotive Therapy (RET). (3 marks) खण्ड घ / SECTION D(क) हिन्दी:
बुद्धि की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए स्पष्ट कीजिए कि भारतीय परंपरा में बुद्धि के सामाजिक और पर्यावरणीय विश्व के साथ जुड़ाव पर किस प्रकार बल दिया जाता है ? (4 अंक)
अथवा
(ख) हिन्दी:
जिन व्यक्तियों को बौद्धिक रूप से अशक्तता के समूह में वर्गीकृत किया जाता है, उनकी योग्यताओं में भी पर्याप्त भिन्नताएँ दिखाई पड़ती हैं। उनमें से कुछ व्यक्तियों को तो विशेष ध्यान देकर साधारण प्रकार के कार्य करना सिखाया जा सकता है परंतु कुछ ऐसे भी व्यक्ति होते हैं जिन्हें कोई प्रशिक्षण नहीं दिया जा सकता और उन्हें जीवन भर संस्थागत देखभाल की आवश्यकता पड़ती है। बुद्धि-लब्धि के अनुसार उनके वर्गों की पहचान कर उनकी संभावित कार्यक्षमताओं को स्पष्ट कीजिए। (4 अंक) (a) English:
Elaborate on the concept of buddhi and specify how intelligence in the Indian tradition lays emphasis on its connectivity with social and environmental world. (4 marks)
OR
(b) English:
Individuals who are categorised as having intellectual disability show significant variation in their abilities, ranging from those who can be taught to work and function with special attention, to those who cannot be trained and require institutional care throughout their lives. Identify their categories according to IQ range and specify their potential functionalities. (4 marks) हिन्दी:
रितिका स्वयं को चिंतित, सामाजिक रूप से अलग-थलग और अपनी दिनचर्या को प्रबंधित करने में असमर्थ पा रही है। वह एक मनश्चिकित्सक से मिलने का निर्णय करती है। कई सत्रों के दौरान उसे महसूस होने लगता है कि उसकी बात सुनी जा रही है और उसे सहारा/समर्थन मिल रहा है। इस केस के आधार पर उन कारकों पर विस्तार से चर्चा कीजिए, जिन्होंने मनश्चिकित्सा के माध्यम से रितिका के मनोवैज्ञानिक उपचार में योगदान दिया। (4 अंक) English:
Ritika has been feeling anxious, socially withdrawn and unable to manage her daily routine. She decides to see a psychotherapist. Over the course of several sessions, she begins to feel heard and supported. Based on this case, elaborate on the factors that contributed to Ritika's psychological healing through psychotherapy. (4 marks) हिन्दी:
दृढ़ स्रोतों के कारण पूर्वाग्रह को बदलना कठिन हो सकता है। कल्पना कीजिए कि आप एक सामुदायिक सशक्तीकरण कार्यक्रम पर काम कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य पूर्वाग्रह को कम करना है। आप पूर्वाग्रह का विकास करने वाले मुख्य स्रोतों को किस प्रकार समझाएँगे ? (4 अंक) English:
Prejudice can be difficult to change due to its deep-rooted sources. Imagine you are working on a community outreach programme aiming to reduce prejudice. How would you explain the main causes that lead to development of prejudice ? (4 marks) हिन्दी:
एक अन्तर्विद्यालय विज्ञान-प्रदर्शनी के दौरान,
• रिया, जो सामान्यतः अकेले कुशलता से कार्य करती है, ने टीम के साथ काम करते समय अपनी कार्य-कुशलता में कमी देखी।
• उसके मित्र अर्जुन ने पूर्वाभ्यास के मुकाबले अंतिम समूह प्रस्तुति में कहीं बेहतर प्रदर्शन किया।
• इसी बीच, जलवायु परिवर्तन पर वाद-विवाद के दौरान समूह के सदस्यों के विचार शुरू में हल्के थे, लेकिन एक साथ अपने विकल्पों पर चर्चा के बाद उग्र हो गए।
• रस्सा-कशी के खेल में अकेले काम करने की तुलना में केवल रिया के समूह के सदस्यों ने अपेक्षाकृत कम प्रयास किया।
उपर्युक्त स्थिति के आधार पर, व्यक्तिगत व्यवहार पर समूह प्रभाव से संबंधित किन्हीं चार मनोवैज्ञानिक अवधारणाओं को पहचानिए और उन्हें स्पष्ट कीजिए। (4 अंक) English:
During an inter-school science exhibition,
• Riya, who usually works efficiently when alone, noticed a drop in her productivity while working with a team.
• Her friend Arjun, however performed much better during the final group presentation than he did during rehearsals.
• Meanwhile, during a debate on climate change, the group members who initially had mild views became more extreme after discussing their options together.
• While playing tug of war, only Riya's teammates contributed less efforts in the group task compared to working alone.
Based on the above situation, identify and explain any four psychological concepts related to group influence on individual behaviour. (4 marks) खण्ड ङ / SECTION E(क) हिन्दी:
व्यक्तित्व-मूल्यांकन की प्रत्यक्ष तकनीकों की अपनी कमियाँ हैं, विशेष रूप से सामाजिक वांछनीयता से संबंधित। ऐसी स्थिति में व्यक्तित्व-मूल्यांकन के अन्य तरीकों/अन्य विधियों को स्पष्ट कीजिए जो व्यक्तित्व के अचेतन को जान सकें। ऐसी कोई चार प्रभावशाली तकनीकें बताइए। (6 अंक)
अथवा
(ख) हिन्दी:
यह विवाद का विषय है कि सरल और आकर्षक होने पर भी प्ररूप सिद्धांत प्रत्येक व्यक्ति की विशिष्टता पकड़ पाते हैं या मानव-व्यक्तित्व के समृद्ध वैविध्य को अति-सरलीकृत कर पाते हैं। प्ररूप सिद्धांत साझा विशेषताओं के आधार पर व्यक्तियों को अलग-अलग वर्गों में रखने का प्रयास करते हैं। व्यक्तित्व के प्रति हमारे दृष्टिकोण को अनेक प्रकार के सिद्धांतों ने आकार दिया है। प्ररूप उपागम के सिद्धांतों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कीजिए। (6 अंक) (a) English:
Direct techniques of personality assessment come with their own drawbacks especially related to social desirability. In such a condition, suggest other methods of personality assessment which can tap the unconscious of the individual. Mention any four such effective techniques. (6 marks)
OR
(b) English:
While simple and appealing, type theories truly capturing the uniqueness of every individual or oversimplifying the rich diversity of human personality are debatable. Type theories attempt to place individuals into distinct categories based on shared characteristics. Many types of theories have shaped how we view personality. Elaborate on the theories by Type Approach. (6 marks) (क) हिन्दी:
रवि में अत्यधिक सामाजिक अलगाव और अनियमित मनोदशा परिवर्तन के लक्षण दिख रहे हैं। मनोविज्ञान के एक छात्र के रूप में, आप किसी भी अपसामान्य व्यवहार को समझने व समझाने के लिए विभिन्न उपागमों/मॉडलों/कारकों का किस प्रकार प्रयोग करेंगे ? (6 अंक)
अथवा
(ख) हिन्दी:
मनोवैज्ञानिक विकारों को समझना और उनके उपचार की यात्रा एक लंबा सफ़र तय कर चुकी है। मनोवैज्ञानिक विकारों को समझने के लिए हमें एक संक्षिप्त ऐतिहासिक विवरण चाहिए कि किस प्रकार इन विकारों को अलग-अलग समय के दौरान समझा गया है। जब हम अपसामान्य मनोविज्ञान का इतिहास पढ़ते हैं, तो हम पाते हैं कि कुछ सिद्धांत ऐसे हैं जो बार-बार घटित हुए हैं। इन विकारों की उत्पत्ति से लेकर नवीनतम विकास समझने के लिए उनकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि स्पष्ट कीजिए। (6 अंक) (a) English:
Ravi has been showing signs of extreme social withdrawal and erratic mood swings. As a psychology student, how would you apply different approaches/models/factors to understand and explain any abnormal behaviour? (6 marks)
OR
(b) English:
Psychological Disorders have come a long way in their journey of understanding and treatment of disorders. To understand psychological disorders, we would require a brief historical account of how these disorders have been viewed over the ages. When we study the history of abnormal psychology, we find that certain theories have occurred repeatedly. Trace the history of disorders to understand their origin and leading to the latest developments. (6 marks) खण्ड च / SECTION F(व्यक्ति अध्ययन – 1 / Case Study - 1)हिन्दी:
निम्नलिखित व्यक्ति अध्ययन पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र. 30 व 31) के उत्तर दीजिए :
रितु उच्च विद्यालय की एक छात्रा है, जो अपनी अंतिम बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। वह शैक्षणिक स्तर पर एक प्रतिभाशाली छात्रा है और कॉलेज के लिए छात्रवृत्ति प्राप्त करना चाहती है। हालाँकि पिछले कुछ सप्ताहों से वह बहुत परेशान और कुंठित महसूस कर रही है। वह निरंतर अपनी तुलना अपने साथियों से करती रहती है, जिनका प्रदर्शन बेहतर दिखता है और इस कारण वह स्वयं को इच्छाओं व आकांक्षाओं के बीच फँसा हुआ और अधूरा महसूस करती है। उसकी अपनी बढ़ती इच्छाओं के साथ-साथ घर पर उसके माता-पिता उससे बहुत अधिक अपेक्षाएँ करते हैं और उसे बार-बार स्मरण दिलाते हैं कि उसे कक्षा में अव्वल आना है। रितु स्वयं को इस दुविधा में भी घिरा पाती है कि वह अपने लिए अपनी रुचि का कॅरियर (कला व डिज़ाइन) चुने या जो उसके माता-पिता चाहते हैं (अभियांत्रिकी)। इसके अतिरिक्त वह अव्यक्त आकांक्षाओं और अपने रिश्तेदारों व सहपाठियों के कारण सामाजिक दबाव भी महसूस करती है, जो उसके भविष्य और रैंक के बारे में पूछते रहते हैं। परिणामस्वरूप रितु चिड़चिड़ी हो गई है, उसे अकसर सिर-दर्द रहता है, सोने में परेशानी होती है और वह संवेगात्मक रूप से शिथिल महसूस करती है। रितु द्वारा अनुभूत लक्षणों के आधार पर दबाव के प्रकारों की पहचान कीजिए। (1 अंक) रितु द्वारा अनुभूत दबाव के एक संवेगात्मक और एक मनोवैज्ञानिक प्रभाव का उल्लेख कीजिए। (2 अंक) English:
Read the case study given below and answer the questions (Q. 30 and 31) that follow :
Ritu is a high school student preparing for her final board exams. She is an academically bright student and wants to secure a scholarship for college. However, over the past few weeks, Ritu has been feeling overwhelmed and frustrated. She is constantly comparing herself to her peers who seem to be doing better, which causes her to feel caught between her wishes and desires and hence feels inadequate. At home, her parents have high expectations and remind her frequently that she must top the class, adding to her own increasing self-demands. Ritu also finds herself in a conflict of being caught between choosing a career she is passionate about (art & design) and what her parents want (engineering), leading to an intense dilemma. Additionally, she feels unspoken demands and a social pressure from her relatives and classmates, who keep asking about her future and ranks. As a result, Ritu has become irritable, experiences frequent headaches, has trouble sleeping and feels emotionally exhausted. Based on the symptoms described, identify the types of stress Ritu is experiencing. (1 mark) Mention one emotional and one psychological effects of stress, she may be going through. (2 marks) (व्यक्ति अध्ययन – 2 / Case Study - 2)हिन्दी:
निम्नलिखित व्यक्ति अध्ययन पढ़कर पूछे गए प्रश्नों (प्र. 32 व 33) के उत्तर दीजिए :
श्रेया के माता-पिता उसे विद्यालय परामर्शदाता (काउंसलर) के पास ले गए, जब उन्होंने देखा कि :
• पिछले आठ माह में वज़न में उल्लेखनीय कमी।
• बीच-बीच में भोजन न करना और रात्रि भोजन करने से बचना।
• कम वज़न दिखने के बावजूद सदा 'बहुत मोटा' होने की शिकायत करना।
• शारीरिक ऊर्जा की कमी, चिड़चिड़ापन और मनोदशा में बार-बार बदलाव।
श्रेया ने खुद ज़ोर देकर कहा कि "उसके साथ सब कुछ ठीक है।" उसने अपनी खाने की आदतों पर चर्चा करने के लिए मज़बूर किए जाने पर निराशा व्यक्त की। श्रेया किस बीमारी से ग्रस्त है ? (1 अंक) इस विकार के अन्य रूपों की पहचान और व्याख्या कीजिए। (2 अंक) English:
Read the case study given below and answer the questions (Q. 32 and 33) that follow :
Shreya's parents brought her to the school counsellor after noticing :
• Noticeable weight loss over the past eight months.
• Skipping meals and avoiding dinners.
• Constant complaints of feeling "too fat" despite appearing underweight.
• Loss of energy, irritability and frequent mood swings.
Shreya herself insisted that "everything is fine," expressing frustration about being forced to discuss her eating habits. What is Shreya suffering from? (1 mark) Identify and explain the various other forms of this disorder. (2 marks)
PSYCHOLOGY Question paper CBSE Class 12 Free PDF download Link
Poltical Science Question Paper CBSE class 12 -with Free PDF Downlod LINK
Physics Question Paper CBSE class 12 - Free PDF download link
Physical Education Question Paper CBSE class 12 with Free PDF download link