CBSE BOARD CLASS 12th Previous Year Question Paper
CBSE Class 12 PHYSICAL EDUCATION Previous Year exam Question Paper 2026– Free PDF Download
CBSE CLASS 12 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
PHYSICAL EDUCATION - 2026
Previous Year Question paper Class 12 with Free PDF download Link
Free PDF Download Link Available in last of the question Paper / Post
Series: SRP1Q
SET~4
रोल नं. / Roll No.
प्रश्न-पत्र कोड / Q.P. Code: 75
परीक्षार्थी प्रश्न-पत्र कोड को उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर अवश्य लिखें । / Candidates must write the Q.P. Code on the title page of the answer-book. नोट / NOTE :
(I) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 23 हैं। / Please check that this question paper contains 23 printed pages.
(II) प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिए गए प्रश्न-पत्र कोड को परीक्षार्थी उत्तर-पुस्तिका के मुख पृष्ठ पर लिखें । / Q.P. Code given on the right hand side of the question paper should be written on the title page of the answer-book by the candidate.
(III) कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 37 प्रश्न हैं। / Please check that this question paper contains 37 questions.
(IV) कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, उत्तर-पुस्तिका में यथा स्थान पर प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें । / Please write down the serial number of the question in the answer-book at the given place before attempting it.
(V) इस प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया है। प्रश्न-पत्र का वितरण पूर्वाह्न में 10.15 बजे किया जाएगा । 10.15 बजे से 10.30 बजे तक परीक्षार्थी केवल प्रश्न-पत्र को पढ़ेंगे और इस अवधि के दौरान वे उत्तर-पुस्तिका पर कोई उत्तर नहीं लिखेंगे । / 15 minute time has been allotted to read this question paper. The question paper will be distributed at 10.15 a.m. From 10.15 a.m. to 10.30 a.m., the candidates will read the question paper only and will not write any answer on the answer-book during this period. शारीरिक शिक्षा (सैद्धान्तिक) / PHYSICAL EDUCATION (Theory)
निर्धारित समय: 3 घण्टे / Time allowed: 3 hours
अधिकतम अंक: 70 / Maximum Marks: 70 सामान्य निर्देश :
(i) प्रश्न-पत्र में पाँच खण्ड और 37 प्रश्न हैं।
(ii) खण्ड-क में प्रत्येक 1 अंक वाले 1-18 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(iii) खण्ड-ख में 19-24 तक अति लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं, जिनमें से 5 प्रश्न करने हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है और उत्तर 60-90 शब्दों में होना चाहिए ।
(iv) खण्ड-ग में 25-30 तक लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं, जिनमें से 5 प्रश्न करने हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है और उत्तर 100-150 शब्दों में होना चाहिए ।
(v) खण्ड-घ में 31-33 प्रकरण अध्ययन प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। आंतरिक विकल्प उपलब्ध है।
(vi) खण्ड-ङ में 34-37 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं, जिनमें से 3 प्रश्न करने हैं। प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है और उत्तर 200-300 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए । General Instructions:
(i) The question paper consists of 5 sections and 37 questions.
(ii) Section-A consists of questions 1-18 carrying 1 mark each and are multiple choice questions. All questions are compulsory.
(iii) Section-B consists of questions 19-24 carrying 2 marks each and are Very Short Answer Type and their answer should not exceed 60-90 words. Attempt any 5.
(iv) Section-C consists of questions 25-30 carrying 3 marks each and are Short Answer Type and their answer should not exceed 100-150 words. Attempt any 5.
(v) Section-D consists of questions 31-33 carrying 4 marks each and are case studies. There is an internal choice available.
(vi) Section-E consists of questions 34-37 carrying 5 marks each and are Long Answer types and their answer should not exceed 200-300 words. Attempt any 3.
CBSC class 12th preveious year exam , cbse exam , CBSE exam paper, CBSE PHYSICAL EDUCATION exam, CBSE CLASS 12PHYSICAL EDUCATION QUESTION PAPER 2026 - free pdf downlaod link
CBSE CLASS 12 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
PHYSICAL EDUCATION - 2026
खण्ड - क / SECTION-A
(सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। / All Questions are compulsory.) निम्नलिखित में से कौन सा, खेल कार्यक्रम की योजना बनाने के बाद का अगला कदम है? (1)
Which of the following is the next step after planning the sports event? (1)
(A) रिक्तियाँ भरना (स्टाफिंग) / Staffing
(B) निर्देशन / Directing
(C) नियंत्रण करना / Controlling
(D) आयोजित करना / Organising ______ बच्चों और युवाओं की क्षमताओं और कौशल को खेल के मैदान पर प्रदर्शित करने का एक कार्यक्रम है। (1)
______ is an event to showcase children and youth's abilities and prowess on the sports field. (1)
(A) मौज-मस्ती के लिए दौड़ / Run for Fun
(B) किसी विशिष्ट कारण के लिए दौड़ / Run for a specific cause
(C) खेल-दिवस / Sports Day
(D) स्वास्थ्य-दौड़ / Health Run सुधारात्मक व्यायाम ______ की सलाह और देखरेख में किया जाना चाहिए । (1)
Corrective exercises should be done under a ______ advice and supervision. (1)
(A) चिकित्सकों या शारीरिक शिक्षा शिक्षकों / Physician's or Physical Education teacher's
(B) शारीरिक शिक्षा शिक्षकों या भौतिक चिकित्सकों / Physical Education teachers' or Physiotherapists'
(C) शारीरिक शिक्षा शिक्षकों या कोचों / Physical Education Teacher's or Coaches
(D) चिकित्सकों या भौतिक चिकित्सकों / Physician's or Physiotherapist's निम्नलिखित में से कौन से आसन "कायफोसिस" को ठीक करने के लिए किए जाते हैं ? (1)
Which of the following asanas are practised to correct "Kyphosis"? (1)
(A) चक्रासन, त्रिकोणासन, अधोमुखासन / Chakrasan, Trikonasana, Adhomukhasana
(B) धनुरासन, भुजंगासन, हलासन / Dhanurasana, Bhujangasana, Halasana
(C) भुजंगासन, त्रिकोणासन, चक्रासन / Bhujangasana, Trikonasan, Chakrasana
(D) धनुरासन, चक्रासन, भुजंगासन / Dhanurasana, Chakrasana, Bhujangasana गगन स्वयं को अस्थमा और उच्च रक्तचाप से बचाना चाहता है। उसे इन जीवनशैली सम्बन्धित बीमारियों से बचाने के आसनों की पहचान कीजिए । (1)
Gagan wants to prevent himself from asthma and hypertension. Identify the asanas to prevent him from these life style diseases. (1)
(A) उत्तान मंडूकासन, वक्रासन / Uttan Mandukasana, Vakrasana
(B) सुप्त वज्रासन, वक्रासन / Supta Vajarasana, Vakrasana
(C) चक्रासन, उत्तान मंडूकासन / Chakrasana, Uttan Mandukasana
(D) वक्रासन, चक्रासन / Vakrasana, Chakrasan आसन को पहिचानिये : (1)
Identify the asana: (1)
[चित्र: उत्तान मंडूकासन की मुद्रा]
(A) अर्ध मत्स्येन्द्रासन / Ardh Matsyendrasana
(B) धनुरासन / Dhanurasana
(C) उत्तान मंडूकासन / Uttan Mandukasana
(D) योगमुद्रा / Yogmudra (केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए) / (For Visually Impaired Candidates Only)
निम्नलिखित में से कौन सी स्थिति योग मुद्रा से संबंधित है ? (1)
Which one of the following positions is related to Yog Mudra ? (1)
(A) पद्मासन में बैठें, कलाइयों को सिर के ऊपर पकड़ें, आगे झुकें और माथे से फर्श को स्पर्श करें / Sit in Padmasana, clasp wrists over the head, bend forward and touch the forehead to the floor
(B) पद्मासन में बैठें, कलाइयों को पीठ के पीछे पकड़ें, आगे झुकें और माथे से फर्श को स्पर्श करें / Sit in Padmasana, clasp wrists behind the back, bend forward and touch the forehead to the floor
(C) वज्रासन में बैठें, कलाइयों को पीठ के पीछे पकड़ें, आगे झुकें और माथे से फर्श को स्पर्श करें / Sit in Vajrasana, clasp wrists behind the back, bend forward and touch the forehead to the floor
(D) वज्रासन में बैठें, कलाइयों को सिर के ऊपर पकड़ें, आगे झुकें और माथे से फर्श को स्पर्श करें / Sit in Vajrasana, clasp wrists over the head, bend forward and touch the forehead to the floor 1948 के लंदन ओलंपिक में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए गटमैन द्वारा निम्नलिखित में से कौन सी प्रतियोगिता आयोजित की गई थी ? (1)
Which of the following competition was organised by Guttmann at the 1948 London Olympics for disabled persons? (1)
(A) दौड़ प्रतियोगिता / Running competition
(B) तैराकी प्रतियोगिता / Swimming competition
(C) व्हीलचेयर प्रतियोगिता / Wheelchair competition
(D) साइकिल प्रतियोगिता / Bicycle competition शपथः "मुझे जीतने दो । लेकिन अगर मैं नहीं जीत सका, तो मुझे प्रयास में बहादुर बनने दो" निम्नलिखित में से किस खेल से संबंधित है ? (1)
The Oath: "Let me win. But if I cannot win, let me be brave in the attempt" is related to which of the following games? (1)
(A) विशेष ओलंपिक / Special Olympics
(B) पैरालिंपिक / Paralympics
(C) डेफलिंपिक / Deaflympics
(D) ग्रीष्म ओलंपिक / Summer Olympics नीचे सूची-I में खाद्य समूह तथा सूची-II में उनके कार्य दिए गए हैं : (1)
Given below are the food groups in List-I with their functions in List-II. (1) सूची-I (खाद्य समूह) / List-I (Food Group)
(a) प्रोटीन / Protein
(b) कार्बोहाइड्रेट / Carbohydrates
(c) वसा / Fats
(d) रुक्षांश (रफेज) / Roughage सूची-II (कार्य) / List-II (Functions)
(i) ये ऊर्जा के मुख्य स्रोत हैं । / These are the main sources of energy
(ii) यह ऊर्जा का नगण्य स्रोत है। / It is a negligible source of energy
(iii) शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करता है। / Repair body cells
(iv) यह वसा में घुलनशील विटामिनों के परिवहन में मदद करता है। / It helps in transporting fat-soluble vitamins सूची-I की मदों का सूची-II से मिलान कीजिये तथा निम्नलिखित में से सही विकल्प का चुनाव कीजिये : / Match the items of List-I with List-II and choose the correct option from the following:
(a) (b) (c) (d)
(A) (i) (ii) (iii) (iv)
(B) (iv) (iii) (i) (ii)
(C) (iii) (iv) (i) (ii)
(D) (iii) (i) (iv) (ii) बेसल मेटाबॉलिक दर (BMR) के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ? (1)
Which of the following statement is correct regarding the Basal metabolic rate? (1)
(A) व्यायाम के दौरान ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के लिए आवश्यक कैलोरी की संख्या है। / It is the number of calories needed to maintain energy level during exercise.
(B) यह शरीर को गति में बनाए रखने के लिए आवश्यक कैलोरी की संख्या है। / It is the number of calories needed to maintain the body at movement.
(C) यह शरीर के कार्य को उच्च गति पर बनाए रखने के लिए आवश्यक कैलोरी की संख्या है। / It is the number of calories needed to maintain body function at high speed.
(D) आराम की स्थिति में शरीर की कार्यप्रणाली को बनाए रखने के लिए आवश्यक कैलोरी की संख्या है। / It is the number of calories needed to maintain body function at rest. निम्नलिखित में से कौन सा श्वसन तंत्र पर व्यायाम का दीर्घकालिक प्रभाव है ? (1)
Which of the following is the long-term effect of exercise on the respiratory system? (1)
(A) अवशिष्ट आयतन बढ़ता है। / Residual volume increases
(B) श्वसन दर बढ़ती है । / Respiratory rate increases
(C) आघात आयतन बढ़ता है। / Stroke volume increases
(D) गैस के आदान-प्रदान की दर बढ़ती है। / The rate of exchange of gas increases नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें : (1)
Given below are two statements, one of which is labelled as Assertion (A) and the other is labelled as Reason (R). Read both the statements carefully: (1)
अभिकथन (A) : जब कोई वस्तु या पिंड स्थिर वेग से चलायमान हो तथा उसकी गति या दिशा में कोई परिवर्तन न हो, तो वह गतिशील संतुलन होता है।
Assertion (A): When an object or body is moving at a constant velocity, with no changes in speed or direction, it is dynamic equilibrium.
कारण (R) : गतिमान साइकिल चालक या ट्रेक पर दौड़ते समय धावक द्वारा बनाई गई शरीर की स्थिति, गतिशील संतुलन के उदाहरण हैं।
Reason (R): A cyclist in motion or the body position maintained by a sprinter on the track while running are examples of dynamic equilibrium.
उपर्युक्त दो कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा सही है ? / In the context of the above two statements, which one of the following is correct?
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है। / Both Assertion (A) and Reason (R) are true, and Reason (R) is the correct explanation of the Assertion (A).
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है। / Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of the Assertion (A).
(C) अभिकथन (A) सत्य है, परन्तु कारण (R) असत्य है। / Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) अभिकथन (A) असत्य है, परन्तु कारण (R) सत्य है। / Assertion (A) is false, but Reason (R) is true. नीचे सूची-1 में घर्षण के उदाहरण दर्शाए गए हैं तथा सूची-II में उनसे संबंधित घर्षण के प्रकार दिए गए हैं : (1)
Given below are examples of friction shown in List-I with their respective types of friction in List-II. (1) सूची-I घर्षण के उदाहरण / List-I Example of friction
(a) कुर्सी को धक्का देना / Pushing a chair
(b) समुद्री लहरें / Sea waves
(c) भारी (स्थिर) वस्तु को हिलाना / Moving heavy (stationary) objects
(d) स्केटिंग / Skating सूची-II घर्षण के प्रकार / List-II Types of friction
(i) फिसलने वाला घर्षण / Sliding friction
(ii) रोलिंग घर्षण / Rolling friction
(iii) द्रव घर्षण / Fluid friction
(iv) स्थैतिक घर्षण / Static friction निम्नलिखित विकल्पों में से कौन सा विकल्प सूची-I की मदों का सूची-II की मदों से सही ढंग से मिलान करता है ? / Which of the following options correctly matches the items of list (I) with those in list (II)?
(a) (b) (c) (d)
(A) (i) (iii) (ii) (iv)
(B) (iv) (ii) (i) (iii)
(C) (i) (iii) (iv) (ii)
(D) (ii) (i) (iv) (iii) लीवर के आलम्ब (फलक्रम) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ? (1)
Which of the following statements is correct regarding the lever's fulcrum? (1)
(A) यह वह बिंदु है जिस पर बल लगाया जाता है। / It is a point at which the force is applied.
(B) यह वह बिंदु है जिस पर भार स्थित होता है। / It is a point at which the load is located.
(C) यह वह बिंदु है जिस पर लीवर घूमता है। / It is a point at which the lever rotates.
(D) यह वह बिंदु है जिस पर प्रयास किए जाते हैं। / It is a point at which efforts are made. नीचे दो कथन दिए गए हैं, जिनमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में अंकित किया गया है। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें : (1)
Given below are two statements, one of which is labelled as Assertion (A) and the other is labelled as Reason (R). Read both statements carefully: (1)
अभिकथन (A) : एक मैच की स्थिति के दौरान दो एथलीटों की क्रियाएँ तथा प्रतिक्रियाएँ भिन्न हो सकती हैं।
Assertion (A): Actions and responses of two athletes may differ during a match situation.
कारण (R) : व्यक्तित्त्व किसी व्यक्ति के विचारों, विशेषताओं, व्यवहार, दृष्टिकोण तथा आदतों का संयोजन है।
Reason (R): Personality is the combination of an Individual's thoughts, characteristics, behaviour, attitude and habits.
उपर्युक्त दो कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा सही है ? / In the context of the above two statements, which one of the following is correct?
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या है। / Both Assertion (A) and Reason (R) are true, and Reason (R) is the correct explanation of the Assertion (A).
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R) अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है। / Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of the Assertion (A).
(C) अभिकथन (A) सत्य है, परन्तु कारण (R) असत्य है। / Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) अभिकथन (A) असत्य है, परन्तु कारण (R) सत्य है। / Assertion (A) is false, but Reason (R) is true. श्वेता 'नीट' परीक्षा की तैयारी के कारण अत्यधिक तनावग्रस्त और चिंतित है। निम्नलिखित में से कौन सा कारण उसके लिए व्यायाम करने के लिए उपयुक्त है ? (1)
Shweta is over-stressed and anxious as she is preparing for her 'NEET' exam. Which of the following is a suitable reason for her to exercise? (1)
(A) शारीरिक शक्ति विकसित करने के लिए / To develop physical strength
(B) मानसिक विश्रांति के लिए / Mental Relaxation
(C) समाजीकरण के लिए / For Socialisation
(D) बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए / To Reduce the risk of disease खेलों में प्रशिक्षण चक्र के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ? (1)
Which one of the following is NOT correct regarding the training cycle in sports? (1)
(A) मेसोसाइकिल को मध्यम अवधि प्रशिक्षण कहा जाता है। / A mesocycle is termed as medium duration training.
(B) माइक्रोसाइकिल की अवधि 3 से 10 दिन होती है। / The duration of a microcycle is 3 to 10 days.
(C) मेसोसाइकिल की अवधि 3 से 6 सप्ताह होती है। / The duration of the mesocycle is 3 to 6 weeks.
(D) मैक्रोसाइकिल में प्रशिक्षण की अवधि सबसे कम होती है। / The macrocycle has the minimum duration of training. निम्नलिखित में से किस प्रकार की सहनक्षमता को गतिविधि की प्रकृति के अनुसार वर्गीकृत किया जाता है? (1)
Which of the following types of endurance is classified according to the nature of the activity? (1)
(A) गति सहनक्षमता / Speed endurance
(B) मध्यम समय की सहनक्षमता / Medium time endurance
(C) विशिष्ट सहनक्षमता / Specific endurance
(D) अल्पकालिक सहनक्षमता / Short-term endurance खण्ड - ख / SECTION-B
(किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / Attempt any 5 questions.) "ऐसे खेल जिनमें अच्छे प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को एक निश्चित वजन बनाए रखना पड़ता है, उनमें भोजन संबंधी विकार उत्पन्न होने का जोखिम अधिक होता है ।" अपने उत्तर से इस कथन की पुष्टि कीजिए । (2)
"Sports that require athletes to maintain a specific weight to perform well are at higher risk of developing eating disorders." Justify this statement with your answer. (2) नाड़ीशोधन प्राणायाम के कोई चार लाभ लिखिए । (0.5×4=2)
Write any four benefits of Nadi-Shodhan pranayama. (0.5×4=2) खेलों में समावेशन को बढ़ावा देने में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की क्या भूमिका है ? (2)
What is the role of Physical Education teachers in promoting inclusion in sports? (2) 9 से 18 वर्ष के आयु वर्ग / कक्षा 4 से 12 के बच्चों के लिए प्रयुक्त SAI खेलो इंडिया फिटनेस टेस्ट के किसी एक शक्ति परीक्षण की प्रक्रिया समझाइए । (2)
Explain the procedure of any one strength test of the SAI Khelo India Fitness Test used for 9 to 18 years / class 4 to 12 children. (2) नीचे दिए गए उदाहरणों में न्यूटन के गति के कौन से नियम लागू होंगे ? अपने उत्तर का औचित्य सिद्ध कीजिए । (1+1=2)
In the examples given below, which of the Newton's Law of Motion will apply? Justify your answer. (1+1=2)
(a) जब कोई तैराक पानी को पीछे की ओर धकेलता है। / When a Swimmer pushes the water backwards.
(b) जब एक क्रिकेट और टेनिस बॉल को समान बल से फेंका जाता है तो टेनिस बॉल अधिक त्वरण से गति करती है। / When a cricket and tennis ball are thrown with the same force, the tennis ball moves with greater acceleration. प्रतिभा पहचान और प्रतिभा विकास की प्रक्रिया में प्रतिभा चयन और प्रतिभा हस्तांतरण को संक्षेप में समझाइए । (1×2=2)
Briefly explain talent selection and talent transfer in the process of talent identification and talent development. (1×2=2) खण्ड - ग / SECTION-C
(किन्हीं 5 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / Attempt any 5 questions.) अन्तः प्राचीर और बाह्य प्राचीर प्रतियोगिताओं की तुलना कीजिये और अंतर बताएँ । (1.5+1.5=3)
Compare and contrast the intramural and the extramural tournament. (1.5+1.5=3) 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के वयस्कों के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशानिर्देशों के अनुसार शारीरिक गतिविधियों की एक योजना तैयार करें । (3)
Devise a plan of physical activities in accordance with World Health Organization guidelines for adults aged 65 and above. (3) मोटापे के लिए आसनों को सूचीबद्ध कीजिये। इसके लिए किसी भी एक आसन की विधि का वर्णन कीजिए । (1+2=3)
Enlist the asanas for obesity. Explain the procedure of any one asana for it. (1+2=3) प्रशांत को विद्यालय में भोजन अवकाश के पश्चात वमन शुरू हो गया। उसे तुरंत पास के एक डॉक्टर को दिखाया, जहाँ उसे खाद्य असहिष्णुता से पीड़ित पाया गया। खाद्य-असहिष्णुता के तीन प्रकारों की रूपरेखा तैयार कीजिये । (1×3=3)
Prashant began vomiting after lunch at school. He was promptly taken to a nearby doctor, who diagnosed him with food intolerance. Outline three types of food intolerance. (1×3=3) उम्र बढ़ने के कारण होने वाले तीन शारीरिक परिवर्तनों को स्पष्ट कीजिए । (1×3=3)
Elucidate three physiological changes those occur due to ageing. (1×3=3) किसी प्रक्षेप्य के प्रक्षेप-पथ को प्रभावित करने वाले तीन कारकों का वर्णन करें । (1×3=3)
Describe three factors those affect the trajectory of a projectile. (1×3=3) खण्ड - घ / SECTION-D
(आंतरिक विकल्प उपलब्ध हैं / Internal choices available) अनीता ने लीग प्रतियोगिता के आधार पर एक फिक्सचर तैयार किया। उसने यह फिक्सचर सभी टीमों के कोचों को वितरित किया। खुशी को पूरे प्रिंट वाला फिक्सचर नहीं मिला, उसमें केवल राउण्ड तीन तथा चार के ही मैच दिखाई दे रहे थे। उपरोक्त कथन के अनुसार नीचे दिए गए फिक्सचर का अध्ययन करें : (4)
Anita prepared a fixture based on the league competition. She distributed this fixture to the coaches of all the teams. When Khushi received this fixture, it was misprinted and showed only the matches of rounds three and four. According to the above statement, study the fixture given below: (4) राउण्ड III / Round III:
बाई / Bye - 5
4 - 6
3 - 7
1 - 2 राउण्ड IV / Round IV:
4 - बाई / Bye
3 - 5
2 - 6
1 - 7 ऊपर दिए गए फिक्सचर तथा अपने पूर्व ज्ञान के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये : / Based on the above fixture and your previous knowledge answer the following questions: (i) किस राउण्ड में टीम नंबर चार और तीन के बीच मैच होगा ? / In which round the match between number 4 and 3 teams will be held? (ii) टूर्नामेंट में कितने राउण्ड खेले जाएँगे ? / How many rounds will be played in the tournament ?
(A) 6
(B) 7
(C) 5
(D) 4 (iii) टीम नंबर 2 को किस राउण्ड में बाई मिलेगी ? / In which round team number 2 will get a bye ? (iv) उपरोक्त फ़िक्सचर में कितने मैच खेले जाएँगे ? / How many matches will be played in the above fixture?
(A) 21
(B) 23
(C) 19
(D) 18
अथवा / OR
(iv) लीग टूर्नामेंट का दूसरा नाम ______ है। / The other name for a league tournament is ______ (केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए) / (For Visually Impaired Candidates only)
महाराष्ट्र कबड्डी संघ के महासचिव केशव को राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व सौंपा गया। उन्होंने इस आयोजन को व्यवस्थित और सुचारु रूप से आयोजित करने के लिए चार समितियाँ बनाईं - तकनीकी समिति, वित्त समिति, लॉजिस्टिक्स समिति और एक मार्केटिंग समिति ।
उपर्युक्त प्रकरण और अपने पूर्व ज्ञान के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये :
Keshav, the general secretary of Kabaddi Association of Maharashtra was given the responsibility to organise State level Kabbaddi tournament. He formed four committees i.e., technical committee, finance committee, logistics committee and marketing committee to organise the event systematically and smoothly.
Based on the above case and your previous knowledge, answer the following questions: (i) निम्नलिखित में से कौन सी समिति समाचार प्रकाशित करने के लिए जिम्मेदार है ? / Which of the following committee is responsible for publishing the news?
(A) तकनीकी समिति / Technical committee
(B) वित्त समिति / Finance committee
(C) लॉजिस्टिक्स समिति / Logistics committee
(D) मार्केटिंग समिति / Marketing committee (ii) टूर्नामेंट के आयोजन के दौरान खेल के मैदानों के रखरखाव के लिए कौन सी समिति जिम्मेदार है ? / Which committee is responsible for maintaining the play fields while organising the tournament ?
(A) मार्केटिंग समिति / Marketing committee
(B) लॉजिस्टिक्स समिति / Logistics committee
(C) वित्त समिति / Finance committee
(D) तकनीकी समिति / Technical committee (iii) खेल आयोजन के पश्चात वित्त समिति की किन्हीं दो जिम्मेदारियों को लिखिए । / Write any 2 post sports event responsibilities of finance committee ?
अथवा / OR
(iii) खेल उपकरणों की खरीद ______ समिति का काम है। / Purchase of sports equipment is a function of the ______ committee.
(A) लॉजिस्टिक्स / Logistics
(B) वित्त / Finance
(C) मार्केटिंग / Marketing
(D) तकनीकी / Technical (iv) ______ समिति जलपान, भोजन और आवास की व्यवस्था करती है। / ______ committee arranges refreshments, boarding and lodging. 16 वर्षीय छात्र रोहन फुटबॉल मैच के दौरान सचिन से टकराकर घायल हो गया। उसके टखने में असहनीय दर्द हो रहा था और वह सूज गया था। कोच ने देखा कि सचिन के माथे पर भी रक्त वाहिका के बाहर खून जमा हुआ था। उन्होंने तुरंत दोनों को प्राथमिक उपचार दिया और अस्पताल पहुँचाया । (4)
उपर्युक्त प्रकरण और अपने पूर्व ज्ञान के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये :
Rohan, a 16-year-old student, got injured after colliding with Sachin during a football match. He was having unbearable pain in his ankle, and it was swollen. The coach noticed a collection of blood outside the blood vessel on Sachin's forehead, too. He immediately gave first aid to both and rushed them to the hospital. (4)
Answer the following questions based on the above case and your prior knowledge: (i) रोहन को किस प्रकार की चोट लगी ? / What type of injury did Rohan suffer?
(A) खिंचाव / Strain
(B) खरोंच / Abrasion
(C) मोच / Sprain
(D) विदारण / Laceration (ii) सचिन के माथे पर ______ के निशान थे । / Sachin had ______ on his forehead.
(A) नील पड़ने / Contusion
(B) अस्थिभंग / Fracture
(C) विदारण / Laceration
(D) चीरे / Incision (iii) अगर सचिन को चोट के दौरान खरोंच लगी हो तो निम्न में से कौन से लक्षण होंगे ? / If Sachin suffered abrasion during the injury, which of the following symptoms would he have?
(A) स्नायुबंध का टूटना / Tear of Ligament
(B) एपिडर्मिस की ऊपरी परत का छिलना / Rubbing away of upper layer of epidermis
(C) मांसपेशियों का फटना / Tear of muscles
(D) जोड़ों की अस्थिरता / Instability of joints (iv) नरम हड्डी में अस्थिभंग, जिसमें हड्डी मुड़ जाती है, उसे ______ कहते हैं। / A fracture in a soft bone, in which the bone bends, is known as ______
(A) विखंडित अस्थिभंग / Comminuted fracture
(B) अनुप्रस्थ अस्थिभंग / Transverse fracture
(C) ग्रीनस्टिक अस्थिभंग / Greenstick fracture
(D) तिरछा अस्थिभंग / Oblique fracture 17 वर्षीय आकृति कक्षा 12 में पढ़ती है। वह जन्म से ही सुन व बोल नहीं सकती। वह होठों की गति व हावभाव के माध्यम से अपनी बात कहती है तथा दूसरों की बातों को समझती है। कक्षा में उसका केवल एक ही मित्र है - राघव । कक्षा के छात्र उसके साथ बात करने व खेलने में हिचकते हैं। कक्षा में जब भी कोई सामूहिक गतिविधि होती है तो राघव के अलावा कोई दूसरा विद्यार्थी उसे अपनी टीम में लेने के लिए तैयार नहीं होता । जिसके कारण आकृति कक्षा में खुद को अलग-थलग महसूस करती है। राघव ने इस सन्दर्भ में अपनी शारीरिक शिक्षिका सरिता से संपर्क किया। सरिता ने उसे कुछ सुझाव दिए की कैसे आकृति को शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से कक्षा में शामिल किया जा सकता है और कैसे उसे अधिक एकीकृत महसूस कराया जा सकता है। (4)
उपर्युक्त प्रकरण और अपने पूर्व ज्ञान के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये :
17-year-old Akriti is a student in class 12. She is deaf and mute by birth. She communicates through lip movements and gestures, and understands others through the same. She has only one friend in the class, Raghav. The other students in the class hesitate to talk and play with her. Whenever there is a team activity in the class, no one except Raghav is willing to include her in his team. As a result, Akriti feels isolated and alone in the class. Raghav approached their physical education teacher, Sarita, about this issue. Sarita gave him some suggestions on how Akriti can be included in the class through physical activities and how she can be made to feel more integrated. (4)
Answer the following Questions based on the above case and your prior knowledge: (i) आकृति को किस प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है ? / What type of challenges Akriti is facing?
(A) दृष्टिबाधित असमर्थता / Visually impaired
(B) सुनने और बोलने में असमर्थता / Hearing and speech impaired
(C) शारीरिक असमर्थता / Physical disability
(D) सीखने में असमर्थता / Learning disability (ii) आकृति अपनी शारीरिक गतिविधि कक्षा में अलग-थलग क्यों महसूस करती है ? / Why does Akriti feel isolated in her physical activity class?
(A) क्योंकि उसे पढ़ाई में कोई दिलचस्पी नहीं है। / Because she is not interested in studies.
(B) उसके शिक्षक सहायक नहीं हैं। / Because her teacher is not supportive
(C) क्योंकि अन्य छात्र उससे बातचीत करने में झिझकते हैं। / Because other students hesitate to interact with her.
(D) शारीरिक पुष्टि की कमी के कारण । / Due to lack of physical fitness. (iii) निम्नलिखित में से कौन सा समावेशी शारीरिक शिक्षा का मुख्य सिद्धांत है ? / Which of the following is the key principle of inclusive physical education?
(A) पृथक्करण / Segregation
(B) एकीकरण / Integration
(C) बहिष्करण / Exclusion
(D) अनुकूलन / Adaptation
अथवा / OR
(iii) शारीरिक गतिविधियों के दौरान आकृति के साथ संचार को सुविधाजनक बनाने के लिए किस रणनीति का उपयोग किया जा सकता है ? / What strategy can be used to facilitate communication with Akriti during physical activities?
(A) जोर से मौखिक निर्देशों का उपयोग करना । / Using loud verbal instructions
(B) सांकेतिक भाषा या इशारों का उपयोग करना । / Using sign language or gestures
(C) उसकी जरूरतों को अनदेखा करना । / Ignoring her needs
(D) केवल लिखित संचार पर ध्यान केंद्रित करना । / Focusing only on written communication (iv) आकृति की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए शारीरिक गतिविधियों को कैसे समावेशी बनाया जा सकता है ? / How physical activities can be made inclusive to meet Akriti's needs?
(A) आरामदायक और भावनात्मक रूप से सुरक्षित वातावरण में प्रशिक्षण । / By providing training in comfortable and emotionally secure environment.
(B) उसे गतिविधियों से बाहर करके । / By excluding her from activities
(C) अलग-अलग कार्यक्रम प्रदान करके । / By providing separate programs
(D) केवल व्यक्तिगत गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करके । / By focusing only on individual activities खण्ड - ङ / SECTION-E
(किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दीजिए । / Attempt any 3 questions.) स्कोलियोसिस तथा लॉर्डोसिस विकृतियों में अंतर स्पष्ट कीजिए। घुटने टकराने (नॉक-नी) व चपटे पैर सम्बन्धी विकृतियों के लिए सुधारात्मक उपाय सुझाइये । (2+3=5)
Differentiate between Scoliosis and Lordosis deformities. Suggest corrective measures for Knock-knee and Flat foot deformities. (2+3=5) राघव अपने दादाजी के दोस्तों को लक्ष्य करके, विशेष रूप से निचले शरीर के लिए शक्ति और लचीलेपन के परीक्षणों को आयोजित करने की योजना बना रहा है। इन परीक्षणों की प्रक्रिया और स्कोरिंग प्रणाली का विस्तृत वर्णन करें । (2.5+2.5=5)
Raghav plans to conduct strength and flexibility tests specifically for the lower body, targeting his grandfather's friend. Explain in detail the procedure and scoring system to administer these tests. (2.5+2.5=5) अभिप्रेरण से आप क्या समझते हैं ? खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए किन प्रेरक तकनीकों का उपयोग किया जाता है ? विस्तार से वर्णन कीजिए । (1+4=5)
What do you understand by motivation? Which motivational techniques are used to improve the performance of the players? Explain in detail. (1+4=5) गति क्या है ? गति विकसित करने की विधियों का विस्तार से वर्णन कीजिये । (1+2+2=5)
What is speed? Explain the methods to develop speed in detail. (1+2+2=5)
PHYSICAL EDUCATION question paper CBSE class 12 Free PDF Download Link
OFFICE PROCEDURES & PRACTICES Question Paper CBSe class 12
NCC Question Paper CBSE Class 12 with Free PDF Download Link
Mathematics Question paper CBSE class 12 with Free PDF download link