Haryana Board (BSEH) Class-12 Economics-Previous Year Question Paper 2021 (HBSE) PDF Download (Free)
सामान्य निर्देश :
General Instructions :
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
All questions are compulsory.
(ii) प्रश्न क्रमांक 1 से 40 तक वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय/ रिक्त स्थान की पूर्ति/ सही-गलत) प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। सही उत्तर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए।
Questions from 1 to 40 are objective (Multiple choice/fill in the blanks/ true- false) type questions. Each question is of 1 mark. Write correct answer in your answer-book.
निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सही विकल्प चुनिये :
Choose the correct alternatives of the following multiple choice type questions :
1. निम्नलिखित में से कौन-सा व्यष्टि अध्ययन है ? 1
(A) राष्ट्रीय आय (B) समग्र माँग
(C) व्यापार चक्र (D) माँग का सिद्धान्त
Which of the following is a study of microeconomics ?
(A) National income (B) Aggregate demand
(C) Trade cycle (D) Law of demand
2. ‘गिफेन’ वस्तु की स्थिति में माँग वक्र का ढलान होता है : 1
(A) धनात्मक (B) ऋणात्मक
(C) OX-अक्ष के समानान्तर (D) OY-अक्ष के समानान्तर
In case of 'Giffen' goods, the slope of demand curve is :
(A) Positive (B) Negative
(C) Parallel to OX-axis (D) Parallel to OY-axis
3. ‘केन्स’ की विचारधारा किसकी वकालत करती है ? 1
(A) मिश्रित अर्थव्यवस्था की (B) अर्थव्यवस्था पर सरकारी नियन्त्रण की
(C) मुक्त अर्थव्यवस्था की (D) उपरोक्त सभी
The Keynesian school of thought advocates :
(A) Mixed economy (B) Government control on economy
(C) Free economy (D) All of these
4. यदि सीमान्त उपभोग प्रवृत्ति (MPC) = 1 है, तो गुणक (K) होगा : 1
(A) शून्य (B) एक
(C) दो (D) अनन्त
If MPC =1, then multiplier (K) will be :
(A) Zero (B) One
(C) Two (D) Infinity
5. भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना किस वर्ष में हुई ? 1
(A) 1905 ई० में (B) 1920 ई० में
(C) 1935 ई० में (D) 1995 ई० में
In which year, the Reserve Bank of India established ?
(A) 1905 AD (B) 1920 AD
(C) 1935 AD (D) 1995 AD
6. इनमें से कौन-सा प्रत्यक्ष कर है ? 1
(A) सीमा शुल्क (B) बिक्री कर
(C) उत्पाद शुल्क (D) आय कर
Which of the following is direct tax ?
(A) Custom duty (B) Sales tax
(C) Excise duty (D) Income tax
7. सही समीकरण चुनिए : 1
(A) TR = AR (B) AR = MR / Q
(C) MR = ΔTR / ΔQ (D) AR = TR × Q
Choose the correct equation :
(A) TR = AR (B) AR = MR / Q
(C) MR = ΔTR / ΔQ (D) AR = TR × Q
8. MC वक्र, AC वक्र को उस स्थिति में काटता है, जब : 1
(A) AC वक्र नीचे की ओर गिर रहा होता है।
(B) AC वक्र ऊपर की ओर उठ रहा होता है।
(C) AC वक्र न्यूनतम होता है।
(D) इनमें से कोई नहीं
MC curve cuts AC curve, when :
(A) AC curve is falling.
(B) AC curve is rising.
(C) AC curve is minimum.
(D) None of these
9. पूर्ण प्रतियोगिता में फर्म के सन्तुलन की स्थिति होती है, जब : 1
(A) MC = TR (B) MC = MR
(C) MC = TC (D) AC = AR
Under perfect competition the firm is in equilibrium, when :
(A) MC = TR (B) MC = MR
(C) MC = TC (D) AC = AR
10. निम्नलिखित में से दोहरी गणना की समस्या कौन-सी विधि में होती है ? 1
(A) आय विधि में (B) व्यय विधि में
(C) उत्पाद विधि में (D) उपरोक्त सभी में
Which of the following method deals with the problem of double counting ?
(A) Income Method (B) Expenditure Method
(C) Product Method (D) All of the above
11. निम्नलिखित में से कौन-सी गैर-कर प्राप्ति है ? 1
(A) उपहार कर (B) बिक्री कर
(C) उपहार और अनुदान (D) उपरोक्त सभी
Which of the following is a non-tax receipt ?
(A) Gift tax (B) Sales tax
(C) Gifts and Grants (D) All of the above
12. भुगतान संतुलन सदैव होता है : 1
(A) प्रतिकूल (B) संतुलित
(C) अनुकूल (D) इनमें से कोई नहीं
Balance of payments is always :
(A) Unfavourable (B) Balanced
(C) Favourable (D) None of these
उचित शब्दों से रिक्त स्थान भरें :
Fill in the blanks with appropriate words :
13. अर्थशास्त्र एक ...... विज्ञान है। (सामाजिक, प्राकृतिक)
Economics is a ......science. (social, natural)
14. एक तटस्थता वक्र मूल बिंदु की ओर ...... होता है। (उत्तल, अवतल)
An indifference curve is ...... to the point of origin. (convex, concave)
15. एक सीधी रेखा माँग वक्र के मध्य बिंदु पर माँग की कीमत लोच ...... होगी। (इकाई, इकाई से अधिक)
Price elasticity of demand at the mid point of a straight line demand curve will be ...... . (unitary, more than unitary)
16. पैमाने के प्रतिफल एक ...... अवधारणा है। (अल्पकाल, दीर्घकाल)
Returns to a scale is a ...... concept. (short-run, long-run)
17. औसत लागत वक्र ................ होता है। (एक सीधी रेखा, U-आकार) 1
Average cost curve is ........... (a straight line, U-shaped)
18. औसत आय प्रति इकाई उत्पादन की ................ होती है। (कीमत, लागत) 1
Average revenue is ................ per unit of output. (price, cost)
19. सामान्य लाभ की अवस्था में ................ । (TR = TC, TR > TC) 1
In a situation of normal profits ................ . (TR = TC, TR > TC)
20. ................ की पूर्ति बेलोचदार होती है। (दूध, कपड़ा) 1
Supply of ................ is inelastic. (milk, cloth)
21. कीमत विभेद ................ बाजार की अवस्था में सम्भव है। (एकाधिकार, पूर्ण प्रतियोगिता) 1
Price discrimination is possible under ................ market. (monopoly, perfect competition)
22. विश्व महामन्दी का वर्ष ................ था। (1929, 1942) 1
Year of world's great depression was ................ . (1929, 1942)
23. बाजार कीमत पर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) = बाजार कीमत पर शुद्ध घरेलू उत्पाद + ......... । (अप्रत्यक्ष कर, ह्रास व्यय) 1
GDP at market price = NDP at market price + ................ . (Indirect taxes, Depreciation)
24. ................. अवस्था में वस्तुओं के बदले वस्तुओं का विनिमय होता है। (वस्तु विनिमय, मौद्रिक) 1
In ................. system goods are exchanged for goods. (barter system, monetary)
25. भारत में एक रुपये के नोट ................. द्वारा जारी किया जाता है। (रिज़र्व बैंक, केन्द्रीय सरकार) 1
One rupee note in India is issued by ................ . (Reserve Bank, Central Government)
26. जब AS > AD हो, तब अर्थव्यवस्था में वस्तुओं और सेवाओं की पूर्ति की प्रवृत्ति उनकी माँग से ................ होगी। (अधिक, कम) 1
When AS > AD, then supply of goods and services in the economy tends to be ................., than their demand. (more, less)
27. ................. एक अप्रत्यक्ष कर का उदाहरण है। (उपहार कर, सीमा शुल्क) 1
................. is an example of indirect tax. (Gift tax, Excise duty)
28. जब निर्यात का मूल्य आयात के मूल्य से अधिक होता है, तब व्यापार सन्तुलन ................ होगा। (अनुकूल, प्रतिकूल) 1
When value of exports is more than value of imports, the balance of trade will be ................ . (favourable, unfavourable)
निम्नलिखित कथन सही है या गलत, बताइए :
State whether the following statements are true or false :
29. पूर्ति, स्टॉक से अधिक हो सकती है।
Supply can exceed stock.
30. तटस्थता वक्र पर उपयोगिता समान रहती है। 1
Utility remains same on an indifference curve.
31. सरकारी बजट सरकार के आय और व्यय का अनुमानित आकलन है। 1
Government budget is an estimated statement of revenue and expenditure of the government.
32. गुणक का मूल्य = 1 / (1 - MPS)
Value of multiplier = 1 / (1 - MPS)
33. वृद्धावस्था पेंशन, राष्ट्रीय आय में शामिल होती है। 1
Old age pension is included in national income.
34. व्यापार शेष तथा भुगतान शेष में अन्तर पाया जाता है। 1
There is difference between Balance of Trade and Balance of Payments.
35. बैंक दर वह दर है जो बैंक सरकार को ऋण देने पर लेते हैं। 1
Bank rate is that rate which is charged by the banks when giving loans to the government.
36. व्यष्टि अर्थशास्त्र तथा समष्टि अर्थशास्त्र में कोई सम्बन्ध नहीं है। 1
There is no relationship between Microeconomics and Macroeconomics.
37. बजट रेखा को सम उत्पाद रेखा भी कहते हैं। 1
Budget line is also known as iso-product line.
38. घटते प्रतिफल का नियम कृषि पर लागू नहीं होता है। 1
Law of diminishing returns is not applicable on agriculture.
39. एकाधिकार में फर्म तथा उद्योग का अन्तर समाप्त हो जाता है। 1
The difference between Firm and Industry disappears in monopoly.
40. ‘सेवा कर’ एक अप्रत्यक्ष कर है। 1
'Service tax' is an indirect tax.
Haryana Board Class 12 Economics 2021 , Free PDF Download
Other Important Question paper:
Haryana Board (BSEH) Class-12 Computer Science-Previous Year Question Paper 2021 (HBSE) PDF Download (Free)
Haryana Board (BSEH) Class-12 Chemistry-Previous Year Question Paper 2021 (HBSE) PDF Download (Free)
Haryana Board (BSEH) Class-12 Business Studies-Previous Year Question Paper 2021 (HBSE) PDF Download (Free)