Haryana Board Class 10 Social Science Previous Year Question Paper 2026 PDF Download (Free)
Haryana Board Class 10 Social Science Previous Year Question Paper 2026 PDF Download (Free)
CLASS : 10th (Secondary) Series : Sec/Annual Exam.-2026 Roll No.
Code No. 3509
Roll No.
सामाजिक विज्ञान
MAP
SOCIAL SCIENCE
(History, Political Science, Geography and Economics)
(Academic/Open)
[ हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम ]
[ Hindi and English Medium ]
(Only for Fresh/Re-appear/Improvement/Additional Candidates)
समय : 3 घण्टे |
Time allowed : 3 hours |
[ पूर्णांक : 80 [ Maximum Marks : 80
• कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 16 तथा प्रश्न 40 हैं।
Please make sure that the printed pages in this question paper are 16 in number and it contains 40 questions.
• प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिये गये कोड नम्बर तथा सेट को छात्र उत्तर-पुस्तिका के मुख्य-पृष्ठ पर लिखें
The Code No. and Set on the right side of the question paper should be written by the candidate on the front page of the answer-book.
• कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
Before beginning to answer a question, its Serial Number must be written.
• उत्तर-पुस्तिका के बीच में खाली पन्ना/पन्ने न छोडें।
Don’t leave blank page/pages in your answer-book.
• उत्तर-पुस्तिका के अतिरिक्त कोई अन्य शीट नहीं मिलेगी। अतः आवश्यकतानुसार ही लिखें और लिखा उत्तर न काटें।
Except answer-book, no extra sheet will be given. Write to the point and do not strike the written answer.
3509/(Set : A)
• परीक्षार्थी अपना रोल नं० प्रश्न-पत्र पर अवश्य लिखें। रोल नं० के अतिरिक्त प्रश्न-पत्र पर अन्य कुछ भी न लिखें और वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तरों पर किसी प्रकार का निशान न लगाएँ।
Candidates must write their Roll No. on the question paper. Except Roll No. do not write anything on question paper and don't make any mark on answers of objective type questions.
• कृपया प्रश्नों के उत्तर देने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि प्रश्न-पत्र पूर्ण व सही है, परीक्षा के उपरान्त इस सम्बन्ध में कोई भी दावा स्वीकार नहीं किया जायेगा।
Before answering the questions, ensure that you have been supplied the correct and complete question paper, no claim in this regard, will be entertained after examination.
## सामान्य निर्देश :
## General Instructions :
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
All questions are compulsory.
(ii) सभी प्रश्नों के अंक उनके सामने दर्शाए गए हैं।
Marks of all the questions are shown against them.
(iii) किसी प्रश्न के सभी भागों के उत्तर एक स्थान पर साथ-साथ दीजिए।
Attempt all parts of a question together.
(iv) 1 अंक वाले वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न हैं।
Objective type questions carrying 1 mark.
(v) 2 अंकों वाले प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30 शब्दों से अधिक न हो।
Answer to each question carrying 2 marks should not exceed 30 words.
(vi) 3 अंकों वाले प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 40 से 60 शब्दों से अधिक न हो।
Answer to each question carrying 3 marks should not exceed 40 to 60 words.
(vii) 5 अंकों वाले प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 100 से 125 शब्दों से अधिक न हो।
Answer to each question carrying 5 marks should not exceed 100 to 125 words.
(viii) प्रश्न संख्या 40(A) के लिए दिए गये विश्व के रेखा मानचित्र एवं प्रश्न संख्या 40(B) के लिए दिए गए भारत के रेखा मानचित्र को अपनी उत्तर-पुस्तिका के साथ अवश्य संलग्न कीजिए।
You must attach the given outline map of the World for Question No. 40(A) and outline map of India for Question No. 40(B) along with your answer book.
(ix) कृपया मानचित्र पर अपनी उत्तर-पुस्तिका का क्रमांक अवश्य लिखिए।
You must write your Answer Book Sr. No. on the map.
Free PDF Download link Given in last of this post
Quarry Solved:
Haryana Board Previous Year Question Paper, HBSE Previous Year Question Paper, Haryana Board Question Paper PDF, HBSE Question Paper PDF Download, Haryana Board Previous Year Paper PDF, HBSE Previous Year Paper Free Download, Haryana Board Class 10 Questi
Haryana Board Class 10 Social Science Previous Year Question Paper 2026 PDF Download (Free)
खण्ड – क
SECTION – A
(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
(Objective Type Questions)
1. सरस्वती-सिन्धु सभ्यता के लोग आन्तरिक व विदेशी व्यापार के लिए किस मार्ग का प्रयोग करते थे ?
(A) स्थल मार्ग (B) समुद्र मार्ग (C) वायु मार्ग (D) (A) और (B) दोनों
Which route was used by the people of Saraswati-Indus Civilization for internal and foreign trade ?
(A) Land route (B) Sea route (C) Air route (D) Both (A) and (B)
2. किस वेद में आयुर्वेद, चिकित्सा विधि एवं रोगों से संबंधित ज्ञान संकलित है ?
(A) ऋग्वेद (B) यजुर्वेद (C) सामवेद (D) अथर्ववेद
Which Veda contain the knowledge related to Ayurveda, Medical methods and diseases compiled ?
(A) Rigveda (B) Yajurveda (C) Samaveda (D) Atharvaveda
3. ईसाइयत में अनुयायियों का उपासना घर .................... होता है।
In Christianity, followers have a place of worship is called .................... .
3509/(Set : A)
P. T. O.
(4) 3509/(Set : A)
4. 712 ई० में अविभाजित भारत के सिन्ध प्रदेश के हिन्दू राजा का नाम बताइए। 1
Name the Hindu king of Sindh province of undivided India in 712 A.D.
5. निम्नलिखित में से किस भारतीय वैज्ञानिक को विश्व में ‘मिसाइल मैन’ के नाम से जाना जाता है ? 1
(A) डॉ० ए० पी० जे० अब्दुल कलाम (B) होमी जहांगीर भाभा (C) विक्रम साराभाई (D) कस्तूरी रंगन
Which of the following Indian scientists is known as 'Missile Man' in the World ?
(A) Dr. A. P. J. Abdul Kalam (B) Homi Jahangir Bhabha (C) Vikram Sarabhai (D) Kasturi Rangan
6. भारत में गोवा, दमन-दीव, दादरा-नगर हवेली आदि प्रदेशों पर किस यूरोपीय शक्ति का अधिकार था ? 1
(A) हॉलैंड के डच (B) ब्रिटिश (C) पुर्तगाली (D) फ्रांसीसी
Which European power have the right to governed the states like Goa, Daman Diu, Dadra Nagar Haveli etc. in India ?
(A) Dutch of Holland (B) British (C) Portuguese (D) French
7. सत्ता की साझेदारी के बारे में निम्नलिखित दो कथनों पर विचार करें और नीचे दिए गए विकल्प के आधार पर उत्तर दीजिए : 1
1. सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र के लिए लाभकर है। 2. इससे सामाजिक समूहों में टकराव का अंदेशा घटता है।
विकल्प :
(A) केवल 1 सही है। (B) केवल 2 सही है। (C) 1 और 2 दोनों सही हैं। (D) 1 सही है तथा 2 गलत है।
Consider the following two statements about power sharing and give answer based on the options given below :
1. Power sharing is beneficial for democracy.
2. This reduces the possibility of conflict between social groups.
Options :
(A) Only 1 is correct. (B) Only 2 is correct. (C) Both 1 and 2 are correct. (D) 1 is correct and 2 is wrong.
3509/(Set : A)
8. प्रतिरक्षा एवं विदेशी मामले संविधान की कौन-सी सूची के विषय हैं ? 1
(A) संघ सूची (B) राज्य सूची (C) समवर्ती सूची (D) इनमें से कोई नहीं
Defence and foreign affairs are subjects of which list of the Constitution ?
(A) Union list (B) State list (C) Concurrent list (D) None of these
9. भारतीय संविधान के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है ? 1
(A) यह धर्म के आधार पर भेदभाव की मनाही करता है। (B) यह एक धर्म को राजकीय धर्म बताता है। (C) सभी लोगों को कोई भी धर्म मानने की आजादी देता है। (D) किसी धार्मिक समुदाय में सभी नागरिकों को बराबरी का अधिकार देता है।
Which of the following statements is incorrect about the Indian Constitution ?
(A) It prohibits discrimination on the basis of Religion. (B) It declares one religion as the State Religion. (C) Gives freedom to all people to follow any Religion. (D) Gives rights equality of all citizens within a Religious Community.
10. निम्न कथनानुसार भारत में महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व के हिसाब से उचित विकल्प का चयन कीजिए : 1
कथन 1 : भारत की विधायिका में महिला प्रतिनिधियों का अनुपात बहुत ही कम है।
कथन 2 : 2019 में लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या 30 प्रतिशत थी।
कथन 3 : राज्यों की विधानसभाओं में उनका प्रतिनिधित्व 5% से भी कम है।
कथन 4 : इस मामले में भारत का नंबर दुनिया के देशों से काफी नीचे है।
विकल्प :
(A) केवल कथन 1 और 2 सही हैं। (B) केवल कथन 2 और 3 सही हैं। (C) केवल कथन 2, 3 और 4 सही हैं। (D) केवल कथन 1, 3 और 4 सही हैं।
3509/(Set : A)
Choose the correct option according to the following statements regarding the political representation of women in India.
Statement 1 : The proportion of women representatives in the India legislature is very low.
Statement 2 : The number of women MPs in the Lok Sabha in 2019 was 30%.
Statement 3 : Their representation in the state legislatures is less than 5%.
Statement 4 : India ranks far below the rest of the world in this regard.
Options :
(A) Only statements 1 and 2 are correct. (B) Only statements 2 and 3 are correct. (C) Only statements 2, 3 and 4 are correct. (D) Only statements 1, 3 and 4 are correct.
11. श्रीलंका में सिंहली भाषा को एकमात्र राजभाषा कब घोषित किया गया ? 1
When was Sinhala language declared the sole official language in Sri Lanka ?
12. शिरोमणि अकाली दल के चुनाव चिह्न का नाम लिखिए। 1
Write the name of the election symbol of Shiromani Akali Dal.
13. लंबे चौड़े क्षेत्र पर एक ही फसल उगाई जाने वाली कृषि प्रणाली का नाम लिखिए : 1
(A) स्थानांतरी कृषि (B) निर्वाह कृषि (C) रोपण कृषि (D) गहन कृषि
Write the name of the agricultural system in which a single crop is grown on a large area :
(A) Shifting agriculture (B) Subsistence agriculture (C) Plantation agriculture (D) Intensive farming
14. भारत का सबसे बड़ा बॉक्साइट उत्पादक राज्य का नाम चुनिए : 1
(A) ओडिशा (B) झारखण्ड (C) गुजरात (D) महाराष्ट्र
Choose the name of largest bauxite producing state of India :
(A) Odisha (B) Jharkhand (C) Gujarat (D) Maharashtra
3509/(Set : A)
3509/(Set : A)
15. विनिर्माण (वस्तु निर्माण) किस क्षेत्र की गतिविधि है ? 1
(A) प्राथमिक (B) द्वितीयक (C) तृतीयक (D) उपरोक्त सभी
Manufacturing is an activity of which sector ?
(A) Primary (B) Secondary (C) Tertiary (D) All of the above
16. विश्व बैंक, विश्व विकास रिपोर्ट में देशों का वर्गीकरण करने में किस मापदण्ड का उपयोग करता है ? 1
(A) औद्योगिक विकास (B) कृषि उत्पादन (C) प्रति व्यक्ति आय (D) शिक्षा का स्तर
What criteria does the World Bank use to classify countries in the World Development Report ?
(A) Industrial Development (B) Agricultural Production (C) Per Capita Income (D) Level of Education
17. संगठित क्षेत्रक की विशेषता है : 1
(A) यह क्षेत्रक सरकार द्वारा पंजीकृत होते हैं। (B) रोजगार की अवधि नियमित होती है। (C) सरकारी नियमों एवं विनियमों का अनुपालन करना होता है। (D) उपरोक्त सभी
It is a characteristic of the organized sector :
(A) These sectors are registered by the government. (B) The period of employment is regular. (C) Government rules and regulations have to be followed. (D) All of the above
18. बिना मुद्रा का प्रयोग किए वस्तुओं का क्रय-विक्रय करना .................... कहलाता है। (वस्तु विनिमय/साख) 1
Buying and selling of goods without using money is called .................... .
(Barter/Credit)
3509/(Set : A)
19. सूचना का अधिकार (RTI) कानून कब लागू हुआ ?
(A) 2003 (B) 2005 (C) 2006 (D) 2007
When did the Right to Information (RTI) Act come into force ?
(A) 2003 (B) 2005 (C) 2006 (D) 2007
निम्नलिखित प्रश्न में दो कथन दिए गए हैं, अभिकथन (A) एवं कारण (R)। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए :
The following question have two statements, Assertion (A) and Reason (R). Read both statements carefully and choose the correct option from given options in below :
20. अभिकथन (A) : भारत ने 1991 के प्रारंभ में उदारीकरण की प्रक्रिया को आरंभ किया। 1
कारण (R) : विदेशी व्यापार और विदेशी निवेश पर से अवरोधों को काफी हद तक हटा दिया गया।
विकल्प :
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों असत्य हैं। (B) अभिकथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) असत्य है। (C) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण है। (D) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
Assertion (A) : India started the process of liberalization in early 1991.
Reason (R) : Barriers to foreign trade and foreign investment have been significantly removed.
## Options :
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are false. (B) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false. (C) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A). (D) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A).
(9) 3509/(Set : A)
खण्ड – ख
SECTION – B
(अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
(Very Short Answer Type Questions)
21. सरस्वती-सिन्धु सभ्यता के पुरास्थल भारत के किन प्रदेशों में पाए गए हैं ? 2
In which regions of India have the Archaeological sites of Saraswati-Indus Civilization been found ?
22. जैन दर्शन और बौद्ध दर्शन की कोई दो समानताएँ लिखिए। 2
Write any two similarities between Jain Philosophy and Buddhist Philosophy.
23. राजनीतिक दलों के दो कार्यों का उल्लेख कीजिए। 2
Mention two functions of political parties.
24. भारत के निर्वाचन आयोग पर संक्षिप्त नोट लिखिए। 2
Write a short note on the Election Commission of India.
25. भारत में सौर ऊर्जा का भविष्य उज्ज्वल है। स्पष्ट कीजिए। 2
The future of solar energy in India is bright. Explain it.
26. आधारभूत उद्योग को सोदाहरण स्पष्ट कीजिए। 2
Explain the basic industry with example.
27. मनरेगा 2005 (MNREGA 2005) के उद्देश्यों का वर्णन कीजिए। 2
Describe the objectives of MNREGA 2005.
28. वैश्वीकरण के विषय में आप क्या जानते हैं ? 2
What do you know about Globalization ?
3509/(Set : A)
P. T. O.
3509/(Set : A)
( 10 )
खण्ड – ग
SECTION – C
(केस स्टडी आधारित प्रश्न)
(Case Study Based Questions)
29. दिए गए लेख को ध्यान से पढ़ें और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
रोमन लोगों का प्रमुख व्यवसाय कृषि एवं पशुपालन था। गेहूँ, जौ, बाजरा, अंगूर, जैतून, सेब आदि मुख्य फसलें थीं। भूमि पर धनी पुरुषों का अधिकार था। रोम में व्यापार, वाणिज्य एवं उद्योग धंधों का विकास अधिक विकसित नहीं था फिर भी यहाँ बर्तन उद्योग, वस्त्र उद्योग, सोना-चाँदी के आभूषण आदि बनाने का कार्य किया जाता था। राज्यों को खानों और नमक उत्पादन से भी आमदनी होती थी। ये लोग भारत से मलमल, अफ्रीका से धातु, चीन से रेशम, यूनान से लोहे का व्यापार करते थे।
प्रश्न :
(i) रोम के उद्योग धन्धों के नाम लिखिए। 1 (ii) रोम के राज्यों की आमदनी के क्या साधन थे ? 1 (iii) रोम के लोगों के व्यापारिक संबंध किन-किन देशों से थे ? 1
Read the text carefully and answer the following questions :
The main occupations of the Roman people were agriculture and animal husbandry. The main crops were wheat, barley, millet, grapes, olives, apples etc. Wealthy men owned land. Trade, commerce and industry were not very developed in Rome, yet pottery, textiles and gold and silver jewelry were manufactured there. The states also earned income from mines and salt production. These peoples traded muslin from India, metal from Africa, silk from China and iron from Greece.
## Questions :
(i) Write the names of the industries of Rome.
(ii) What were the sources of income of the Roman states ?
(iii) With which countries did the Romans have trade relations ?
30. दिए गए लेख को ध्यान से पढ़ें और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
बेल्जियम के नेताओं ने श्रीलंका से अलग रास्ता अपनाने का फैसला किया। उन्होंने क्षेत्रीय अंतरों और सांस्कृतिक विविधता को स्वीकार किया। 1970 और 1993 के बीच उन्होंने अपने संविधान में चार संशोधन सिर्फ इस बात के लिए किए कि देश में रहने वाले किसी भी आदमी को बेगानेपन का अहसास न हो और सभी मिल-जुल कर रह सकें। उन्होंने इसके लिए जो व्यवस्था की वह बहुत ही कल्पनाशील है तथा कोई और देश ऐसा नहीं कर पाया।
प्रश्न :
(i) बेल्जियम ने श्रीलंका से अलग कौन-सा रास्ता अपनाया ? 1
(ii) बेल्जियम के 1970 और 1993 के बीच संविधान में चार संशोधन करने का क्या कारण था ? 1
(iii) बेल्जियम के संविधान संशोधन की व्यवस्था कैसी है ? 1
Read the text carefully and answer the following questions :
Belgian leaders chose to take a different path from Sri Lanka. They embraced regional differences and cultural diversity. Between 1970 and 1993, they amended their Constitution four times to ensure that no one living in the country felt alienated and that everyone could live in harmony. The arrangements they made for this were incredible imaginative and no other country has achieved this.
## Questions :
(i) Which path did Belgium adopt, different from Sri Lanka ?
(ii) What were the reason for making four amendments to the Belgian Constitution between 1970 and 1993 ?
(iii) What is the procedure for amendment of the Constitution of Belgium ?
## 31. दिए गए लेख को ध्यान से पढ़ें और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
भारत के लोग प्राचीनकाल से समुद्री यात्राएँ करते रहे हैं। इसके नाविकों ने दूर तथा पास के क्षेत्रों में भारतीय संस्कृति व व्यापार को फैलाया है। जल परिवहन, परिवहन का सबसे सस्ता साधन है। यह भारी व स्थूलकाय वस्तुएँ ढोने में अनुकूल है। यह परिवहन साधनों में ऊर्जा सक्षम तथा पर्यावरण अनुकूल है। भारत में अंतःस्थलीय नौसंचालन जलमार्ग 14500 किमी० लंबा है। एक देशव्यापी जलमार्ग नेटवर्क बनाने के लिए और देश में अंतर्देशीय जल परिवहन को रेल और सड़क परिवहन के एक किफायती, पर्यावरण अनुकूल पूरक माध्यम के रूप में बढ़ावा देने के लिए 111 अंतर्देशीय जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 द्वारा राष्ट्रीय जलमार्ग (NWS) घोषित किया गया है।
3509/(Set : A)
3509/(Set : A)
प्रश्न :
(i) जल परिवहन, परिवहन का सबसे सस्ता साधन कैसे है ? 1
(ii) भारत में अंत:स्थलीय नौसंचालन जलमार्ग कितने किमी० लंबा है ? 1
(iii) 111 अंतर्देशीय जलमार्गों को राष्ट्रीय जलमार्ग किस अधिनियम द्वारा घोषित किया गया है। 1
Read the extract carefully and answer the following questions :
The people of India have been voyaging by sea since ancient times. Its sailors have spread Indian culture and trade to distant and nearby regions. Water transport is the cheapest mode of transportation. It is suitable for carrying heavy and bulky goods. It is an energy-efficient and environmentally friendly mode of transport. India's inland navigable waterways are 14500 km long. To create a nationwide waterway network and promote inland water transport as an economical, environmentally, friendly complement to rail and road transport, 111 inland waterways have been declared as National Waterways (NWs) by the National Waterways Act, 2016.
## Questions :
(i) How is water transport the cheapest mode of transport ?
(ii) How many kilometers long is the inland navigation waterway in India ?
(iii) By which Act, 111 inland waterways have been declared as National Waterways ?
## 32. दिए गए लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
भारत में सामाजिक बल के रूप में उपभोक्ता आन्दोलन का जन्म, अनैतिक और अनुचित व्यवसाय कार्यों से उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता के साथ हुआ। अत्यधिक खाद्य कमी, जमाखोरी, कालाबाजारी, खाद्य पदार्थों एवं खाद्य तेल में मिलावट की वजह से 1960 के दशक में व्यवस्थित रूप में उपभोक्ता आन्दोलन का उदय हुआ। 1970 के दशक तक उपभोक्ता संस्थाएँ बृहत् स्तर पर उपभोक्ता अधिकार से संबंधित आलेखों के लेखन और प्रदर्शनी के आयोजन का कार्य करने लगी थी। उन्होंने सड़क यात्री परिवहन में अत्यधिक भीड़-भाड़ और राशन की दुकानों में होने वाले अनुचित कार्यों पर नजर रखने के लिए उपभोक्ता दल बनाया।
3509/(Set : A)
3509/(Set : A)
प्रश्न :
(i) 1960 के दशक में उपभोक्ता आन्दोलन का उदय कैसे हुआ ? 1 (ii) उपभोक्ता संस्थाएं उपभोक्ता अधिकार से संबंधित आलेखों के लेखन का कार्य कब करने लगी थीं ? 1 (iii) भारत में उपभोक्ता आन्दोलन का जन्म किस रूप में हुआ ? 1
Read the extract carefully and answer the following questions :
The consumer movement as a social force in India arose from the need to protect and promote the interests of consumers against unethical and unfair business practices. The consumer movement emerged systematically in the 1960s due to severe food shortages, hoarding, black marketing and adulteration of food grains and edible oil. By the 1970s, consumers organizations began to write articles and organize exhibitions on consumer rights on a large scale. They formed consumer groups to monitor overcrowding in road passenger transport and unfair practices in ration shops.
## Questions :
(i) How did the consumer movement emerge in the 1960s ?
(ii) When did consumer organizations start writing articles related to consumer rights ? (iii) In what form did the consumer movement originate in India ?
खण्ड – घ
SECTION – D
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
(Short Answer Type Questions)
33. 1857 की क्रान्ति के तीन कारण लिखिए। 3
Write three reasons for the Revolt of 1857.
34. लोकतंत्र को शासन की अन्य व्यवस्थाओं से बेहतर मानने के कारण स्पष्ट कीजिए। 3
Explain the reasons why democracy is considered better than other system of government.
3509/(Set : A)
35. निर्वाह कृषि और वाणिज्यिक कृषि में अंतर लिखिए। 3
Write the difference between Subsistence farming and Commercial farming.
36. भारत में ऋण के औपचारिक तथा अनौपचारिक स्रोतों की तुलना कीजिए। 3
Compare formal and informal sources of credit in India.
खण्ड – ङ
SECTION – E
(निबन्धात्मक प्रश्न)
(Essay Type Questions)
37. मध्यकाल में विदेशी आक्रमणों के भारत पर पड़े प्रभावों का वर्णन कीजिए। 5
Describe the effects of foreign invasions on India during the Medieval period.
अथवा OR
मध्यकालीन भारतीय समाज में स्त्रियों की स्थिति को प्रभावित करने वाली व्याप्त कुरीतियों का वर्णन कीजिए। 5
Describe the prevalent evil practices affecting the status of women in Medieval Indian Society.
38. संघीय शासन व्यवस्था की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिए। 5
Describe the main features of the federal system of government.
अथवा OR
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 2½ + 2½
Answer the following questions :
(a) श्रीलंका में बहुसंख्यकवाद पर टिप्पणी कीजिए। Comment on majoritarianism in Sri Lanka.
(b) राजनीति में जाति के प्रभाव की समीक्षा कीजिए। Examine the impact of cast in politics.
3509/(Set : A)
3509/(Set : A)
39. भूमि के निम्नीकरण में मुख्य भूमिका निभाने वाली मानव क्रियाओं की व्याख्या कीजिए। 5
Explain the human activities that play a major role in land degradation.
अथवा OR
वन और वन्यजीव संरक्षण में सहयोगी रीति-रिवाजों की व्याख्या कीजिए। 5
Explain the customs that contribute to forest and wildlife conservation.
खण्ड – च
SECTION – F
(मानचित्र कौशल आधारित प्रश्न)
(Map Skill Based Questions)
40. (A) निम्नलिखित पूछे गए स्थानों को विश्व के रेखा मानचित्र में दर्शाइए : 1 + 1
(i) सरस्वती-सिन्धु सभ्यता (ii) मिस्र की सभ्यता
On the given outline map of the World show the following places :
(i) Saraswati-Indus Civilization (ii) Egyptian Civilization
(B) निम्नलिखित पूछे गए स्थानों को भारत के रेखा मानचित्र में दर्शाइए : 1 + 1 + 1
(i) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (ii) सरदार सरोवर बाँध (iii) जमशेदपुर लौह एवं इस्पात संयंत्र
On the given outline map of India, show the following places :
(i) Kaziranga National Park (ii) Sardar Sarover Dam (iii) Jamshedpur Iron and Steel Plant
3509/(Set : A)
(16) 3509/(Set : A)
(केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए)
(For Blind Candidates Only)
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 40(A) और 40(B) के स्थान पर हैं/
The following questions are only for Blind Candidates in lieu of Question No. 40(A) and 40(B).
40. (A) (i) सरस्वती-सिन्धु सभ्यता का प्रसार क्षेत्र किन-किन देशों में है ? 1
In which countries is the spread area of Saraswati-Indus Civilization ?
(ii) मिस्र की सभ्यता किस नदी के तट पर विकसित हुई ? 1
On the banks of which river did the Egypt Civilization Develop ?
(B) (i) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान कहाँ स्थित है ? 1
Where is the Kaziranga National Park located ?
(ii) सरदार सरोवर बाँध किस नदी पर बना है ? 1
On which river the Sardar Sarovar Dam is built ?
(iii) जमशेदपुर लौह इस्पात संयंत्र का संबंध किस राज्य से है ? 1
Jamshedpur Iron & Steel Plant is related to which State ?
Haryana Board Class 10 Social SCience 2026 Free PDF Download link
Other Question Paper:
Haryana Board Class 10 Science Previous Year Question Paper 2026 PDF Download (Free)
Haryana Board Class 10 Sanskrit Previous Year Question Paper 2026 PDF Download (Free)
Haryana Board Class 10 Punjabi Previous Year Question Paper 2026 PDF Download (Free)