Railway-RRB Group D 2026 Previous Year Question Paper and Answer Key Free PDF Download Hindi Shift 2
## Section : General Science
Q.1 मानव मस्तिष्क का कौन-सा भाग मुख्यतः शरीर के संतुलन को बनाए रखने में शामिल होता है?
Ans A. मेडुला (Medulla)
B. प्रमस्तिष्क (Cerebrum)
C. अनुमस्तिष्क (Cerebellum) (Correct)
D. पॉन्स (Pons)
Q.2 किसी कांच के पात्र में रासायनिक अभिक्रिया होती है, जिसमें न तो कोई गैस बाहर निकलती है और न ही प्रवेश करती है। प्रत्यमान संरक्षण के नियम के अनुसार, कौन-सी स्थिति सबसे सटीक है?
Ans A. अभिक्रिया के बाद कुल प्रत्यमान बढ़ता है
B. अभिक्रिया से पहले का कुल प्रत्यमान, अभिक्रिया के बाद के प्रत्यमान से कम होता है
C. अभिक्रिया से पहले और बाद का कुल प्रत्यमान अपरिवर्तित रहता है (Correct)
D. अभिक्रिया के बाद कुल प्रत्यमान कम होता है
Q.3 बॉटल ओपनर का उपयोग करके बोतल का ढक्कन खोलते समय, ढक्कन द्वारा उत्पन्न प्रतिरोध, ______ के रूप में कार्य करता है।
Ans A. ऊर्जा स्रोत
B. मशीन
C. भार (Correct)
D. आयास
Q.4 किसी विलयन में H+ आयनों की उच्चतर सांद्रता, ______ के अनुरूप होती है।
Ans A. निम्नतर pH मान (Correct)
B. उच्चतर pH मान
C. उदासीन pH
D. स्थिर pH
Q.5 जब आप अपना कान रेलवे ट्रैक पर लगाते हैं, तो आपको आती हुई ट्रेन की आवाज क्यों सुनाई देती है?
Ans A. ध्वनि ट्रैक के ऊपर वायु के माध्यम से मूव करती है
B. ध्वनि ठोस स्टील की पटरियों से होकर आपके कान तक आसानी से पहुँचती है (Correct)
C. पटरियाँ वायु की तुलना में अधिक जोर से कंपन करती हैं
D. कंपन केवल पटरियों के पृष्ठ पर यात्रा करते हैं
Q.6 जल चक्र के निम्नलिखित चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:
1. संघनन
2. वाष्पन
3. वर्षण
4. जल निकायों में संग्रह
Ans A. 3 → 2 → 1 → 4
B. 2 → 1 → 3 → 4 (Correct)
C. 2 → 3 → 1 → 4
D. 1 → 2 → 3 → 4
Q.7 हृदय के निलयों में अलिंद की तुलना में मोटी पेशीय भित्तियाँ क्यों होती हैं?
Ans A. वे शरीर के सभी अंगों में रक्त पंप करते हैं (Correct)
B. वे प्रत्येक संकुचन से पहले अधिक रक्त संग्रहीत करते हैं
C. उन्हें तंत्रिका नियंत्रण के लिए अधिक तंत्रिकाओं की आवश्यकता होती है
D. वे ऑक्सीजनित और विऑक्सीजनित रक्त को पृथक करते हैं
Q.8 यदि किसी वस्तु का द्रव्यमान दोगुना कर दिया जाए और अनुप्रयुक्त बल नियत रहे, तो बल के सूत्र के अनुसार उसके त्वरण पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
Ans A. त्वरण दोगुना हो जाएगा
B. त्वरण आधा हो जाएगा (Correct)
C. त्वरण शून्य हो जाएगा
D. त्वरण अपरिवर्तित रहेगा
Q.9 एक विद्यार्थी वायु में एथेनॉल जलाता है और नीली ज्वाला का अवलोकन करता है। कौन-सा कथन इस अवलोकन की सर्वोत्तम रूप से व्याख्या करता है?
Ans A. एथेनॉल में अशुद्धियाँ ज्वाला के नीले रंग का कारण बनती हैं
B. वायु में जलाने पर एथेनॉल लाल ज्वाला उत्पन्न करता है
C. अल्प ऑक्सीजन के कारण अपूर्ण दहन से नीली ज्वाला उत्पन्न होती है
D. पर्याप्त ऑक्सीजन आपूर्ति के कारण पूर्ण दहन से नीली ज्वाला उत्पन्न होती है (Correct)
Q.10 एक विद्यार्थी 12 cm फोकस दूरी वाले अभिसारी लैंस से 18 cm की दूरी पर एक बिंब रखता है। निर्मित प्रतिबिंब वास्तविक है। लैंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन कितना है?
Ans A. -1.5
B. +1.5
C. -2 (Correct)
D. +2
Q.11 कौन-सा कथन, अधातुओं की विद्युत चालकता को उनके शुद्ध रूप में सर्वोत्तम रूप से वर्णित करता है?
Ans A. अधातुएं, धातुओं की तरह ही विद्युत का चालन करती हैं
B. अधातुएं, विद्युत का दक्षतापूर्वक चालन करती हैं
C. अधातुओं की विद्युत चालकता उच्च होती है
D. अधातुएं, विद्युत का चालन नहीं करती हैं (Correct)
Q.12 यदि किसी प्रतिरोधक को एक वोल्टता स्रोत से जोड़ा जाए और वोल्टता को नियत रखते हुए प्रतिरोधक को आधा कर दिया जाए, तो किसी निश्चित समय में उत्पन्न ऊष्मा पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
Ans A. उत्पन्न ऊष्मा अपने पूर्व मान की चार गुनी हो जाती है
B. उत्पन्न ऊष्मा अपरिवर्तित रहती है
C. उत्पन्न ऊष्मा अपने पूर्व मान की दोगुनी हो जाती है (Correct)
D. उत्पन्न ऊष्मा घटकर अपने पूर्व मान की आधी हो जाती है
Q.13 दूरी-समय के ग्राफ से किसी वस्तु की एकसमान चाल की गणना कैसे की जा सकती है?
Ans A. केवल कुल समय मापकर
B. ग्राफ की ढलान मापकर (Correct)
C. केवल कुल दूरी मापकर
D. ग्राफ के अंतर्गत क्षेत्रफल मापकर
Q.14 चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं की निकटता की उच्च कोटी (higher degree) क्या दर्शाती है?
Ans A. उस क्षेत्र में प्रबल चुंबकीय क्षेत्र (Correct)
B. द्विध्रुव क्षेत्र की उपस्थिति
C. उस क्षेत्र में दुर्बल चुंबकीय क्षेत्र
D. उस क्षेत्र में शून्य चुंबकीय क्षेत्र
Q.15 एककोशिकीय जीवों के विपरीत, बहुकोशिकीय जीवों में ऊर्जा अंतर्ग्रहण और सामग्रियों के विनिमय के लिए विशेष तंत्रों की आवश्यकता क्यों होती है?
Ans A. क्योंकि एककोशिकीय जीवों को जीवित रहने के लिए कोशिकीय ऊर्जा की आवश्यकता नहीं होती है
B. क्योंकि वे एककोशिकीय जीवों की तुलना में बहुत भारी होते हैं
C. क्योंकि वे एक स्थान से दूसरे स्थान तक नहीं में पूर्ण रूप से असमर्थ होते हैं
D. क्योंकि अधिकांश आंतरिक कोशिकाओं का बाह्य वातावरण से प्रत्यक्ष संपर्क नहीं होता है (Correct)
Q.16 निम्नलिखित में से कौन-सा मिश्रण, स्थूलदर्शी स्तर पर विषमांगी मिश्रण को सर्वोत्तम रूप में प्रदर्शित करता है?
Ans A. चीनी और जल
B. नाइट्रोजन और ऑक्सीजन
C. लवण और जल
D. रेत और जल (Correct)
Q.17 एक नया सूक्ष्मजीव पाया जाता है जो एककोशिकीय, प्रोकैरियोटिक है और इसमें झिल्ली-बद्ध केंद्रक का अभाव होता है, लेकिन यह प्रकाश-संश्लेषण कर सकता है। पाँच जगत वर्गीकरण के अनुसार, इसे किस जगत में रखा जाएगा?
Ans A. प्लांटी
B. फंजाई
C. मोनेरा (Correct)
D. प्रोटिस्टा
Q.18 पादपों में अंतर्वेशी विभज्योतक सामान्यतः कहाँ स्थित होता है?
Ans A. पत्तियों की कोर पर
B. तने के पार्श्व भागों पर
C. मूलाग्र और प्ररोहाग्र पर
D. पत्तियों या पर्व के आधार पर (Correct)
Q.19 निम्नलिखित में से कार्बनिक यौगिकों का कौन-सा आण्विक सूत्र, वलय संरचना को प्रदर्शित नहीं करता है?
Ans A. C6H8
B. C6H6
C. C6H10
D. C6H14 (Correct)
Q.20 निम्नलिखित में से कौन-सा, गतिज ऊर्जा का एक उदाहरण है?
Ans A. आकाश में उड़ता हुआ एक पक्षी (Correct)
B. वृक्ष से लटकता हुआ एक सेब
C. शेल्फ पर रखी एक पुस्तक
D. एक खड़ी हुई साइकिल
Q.21 किसी संवेदनशील पादप (sensitive plant) की स्पर्श अनुक्रिया में कौन-सा ऊतक अनुपस्थित होता है?
Ans A. तंत्रिका ऊतक (Correct)
B. संवहन ऊतक
C. भरण ऊतक
D. उपकला ऊतक
Q.22 एक तत्व की परमाणु संख्या 17 है। इसके परमाणु में आवेशित कणों के विन्यास के आधार पर, कौन-सा कथन उसकी उदासीन अवस्था में इलेक्ट्रॉनों की संख्या को सर्वोत्तम रूप से स्पष्ट करता है?
Ans A. इसमें अकेले अंतरतम कोश में 8 इलेक्ट्रॉन होते हैं।
B. इसमें उपस्थित 17 न्यूट्रॉन से सुमेल के लिए 17 इलेक्ट्रॉन होते हैं।
C. इसमें उपस्थित 17 प्रोटॉन को संतुलित करने के लिए 17 इलेक्ट्रॉन होते हैं। (Correct)
D. इसके परमाणु द्रव्यमान के कारण इसमें प्रोटॉन की तुलना में अधिक इलेक्ट्रॉन होते हैं।
Q.23 एक चमकदार लोहे की कील को कई दिनों तक चार अलग-अलग स्थितियों में छोड़ दिया गया था:
I. शुष्क वायु युक्त एक सीलबंद पात्र में
II. विलीन ऑक्सीजन युक्त जल में
III. उबाले गए जल में डालना और फिर तेल की परत चढ़ाना
IV. आर्द्र वायु में
उपरोक्त में से किस स्थिति में लोहे में जंग लगने की सर्वाधिक संभावना है?
Ans A. केवल II और IV
B. केवल I और III
C. II, III और IV
D. I, II और IV (Correct)
Q.24 एक विद्यार्थी किसी मोमबत्ती को उत्तल लेंस की फोकस दूरी से दोगुनी दूरी पर रखती है। वह पर्दे पर बने प्रतिबिंब को देखती है। निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प प्रतिबिंब की प्रकृति, स्थिति और आकार का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
Ans A. प्रतिबिंब आभासी, उल्टा, फोकस बिंदु पर बना है, और बिंब के समान आकार का है।
B. प्रतिबिंब वास्तविक है, उल्टा है, और फोकस बिंदु तथा फोकस दूरी के गुणक के बीच बना है, और बिंब से छोटा है।
C. प्रतिबिंब आभासी, सीधा, बिंब की ओर ही बना है, और बिंब से बड़ा है।
D. प्रतिबिंब वास्तविक, सीधा, फोकस दूरी के गुणक से अधिक दूरी पर बना है, और बिंब के आकार के समान है। (Correct)
Q.25 नौ सप्ताह की गर्भवती महिला जांच के लिए क्लिनिक जाती है। डॉक्टर बताते हैं कि विकसित हो रहे बच्चे को अब ‘भ्रूण’ कहा जाता है और अंगों का विकास जारी रहेगा। वह वर्तमान में किस त्रिमास में है?
Ans A. पहले त्रिमास (Correct)
B. दूसरे त्रिमास
C. बाद की अवस्था
D. तीसरे त्रिमास
## Section : Mathematics
Q.26 b. 22 m
C. 18 m
D. 15 m
Ans A. 22 m
B. 20 m
C. 18 m
D. 15 m
Q.27 चार दुकानों I, II, III और IV पर एक कुकर का अंकित मूल्य बराबर है। दुकान I कुकर के अंकित मूल्य पर 46% और 13% की दो क्रमिक छूट प्रदान करती है, दुकान II कुकर के अंकित मूल्य पर 55% और 69% की दो क्रमिक छूट प्रदान करती है, दुकान III कुकर के अंकित मूल्य पर 47% और 68% की दो क्रमिक छूट प्रदान करती है, और दुकान IV कुकर के अंकित मूल्य पर 91%, 98%, और 18% की क्रमिक छूट प्रदान करती है। कौन-सी दुकान कुकर को न्यूनतम मूल्य पर बेच रही है?
Ans A. III
B. II
C. IV (Correct)
D. I
Q.28 राजेश ने ₹50,000 के साथ एक व्यवसाय शुरू किया। पहले वर्ष में, उसने 20% का लाभ अर्जित किया। उसने दूसरे वर्ष में पूरी राशि (मूलधन + लाभ) पुनः निवेश कर दी। दूसरे वर्ष में, उसे 15% की हानि हुई। दूसरे वर्ष के अंत में, उसने अपनी शेष व्यावसायिक परिसंपत्ति को बेच दिया और गुडविल के रूप में ₹8,000 अतिरिक्त प्राप्त किए। उसके मूल निवेश पर उसका कुल लाभ या हानि प्रतिशत कितना है?
Ans A. 15% की हानि
B. 12% की हानि
C. 18% का लाभ (Correct)
D. 20% का लाभ
Q.29 60 km/h की चाल से चलने वाली 150 मीटर लंबी एक रेलगाड़ी, समानांतर पटरी पर विपरीत दिशा में इससे दोगुनी चाल पर चलने वाली दूसरी रेलगाड़ी को 8 सेकंड में पार कर जाती है। दूसरी रेलगाड़ी की लंबाई (m में) ज्ञात कीजिए।
Ans A. 300
B. 250
C. 280
D. 320 (Correct)
Q.30 रमन की आय ₹70,000 है। वह अपनी आय का 26% बचाता है। यदि उसकी आय में 32% की वृद्धि हो जाती है और व्यय में 45% की वृद्धि हो जाती है, तो उसकी बचत पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
Ans A. ₹913 की वृद्धि होगी
B. ₹910 की कमी होगी
C. ₹908 की कमी होगी (Correct)
D. ₹909 की वृद्धि होगी
Q.31 यदि निम्नलिखित बंटन का माध्य 56 है, तो (8x + 2y) का मान ज्ञात कीजिए।
वर्ग | 0-20 | 20-40 | 40-60 | 60-80 | 80-100 | कुल
बारंबारता | 3 | 12 | x | 5 | y | 70
Ans A. 292
B. 302
C. 294
D. 298 (Correct)
Q.32 दिया है कि 17^0.3 = x, 17^0.5 = y और x^z = y^5 है, तो z का मान किसके निकटतम है?
Ans A. 7.67
B. 10.33
C. 8.67
D. 8.33 (Correct)
Q.33 निम्नलिखित बंटन का माध्य ज्ञात कीजिए।
अंक | 14 | 28 | 55 | 75 | 93
विद्यार्थियों की संख्या | 3 | 3 | 8 | 17 | 34 | 35
Ans A. 50
B. 42
C. 46 (Correct)
D. 39
Q.34 दो संख्याओं के महत्तम समापवर्तक (HCF) और लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) का गुणनफल 1944 है। यदि पहली संख्या 54 है, तो दूसरी संख्या ज्ञात कीजिए।
Ans A. 42
B. 24
C. 36 (Correct)
D. 48
Q.35 एक शंकु की तिर्यक ऊँचाई 25 cm है और उसके आधार की त्रिज्या 17 cm है। उसका संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। (π = 22/7 का उपयोग कीजिए)
Ans A. 1283 cm²
B. 2750 cm²
C. 2244 cm² (Correct)
D. 3300 cm²
Q.36 एक कारखाने का उत्पादन 1,200 यूनिट से बढ़कर 1,500 यूनिट हो गया। उत्पादन में प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए।
Ans A. 25% (Correct)
B. 30%
C. 22%
D. 20%
Q.37 एक निश्चित धनराशि को P, Q और R के बीच 2:3:5 के अनुपात में बाँटा जाता है। यदि R को Q से ₹290 अधिक मिलते हैं, तो कुल धनराशि ज्ञात कीजिए।
Ans A. ₹1200
B. ₹900
C. ₹1450 (Correct)
D. ₹1100
Q.38 (77 × 7 − 5 ÷ 7 − 4) ÷ (70 × 7 − 2 of (1/7)^−5) को सरलीकृत कीजिए।
Ans A. 49
B. 1
C. 7
D. 343 (Correct)
Q.39 नीचे दिया गया बार ग्राफ 2018 से 2023 तक सेलुलर फोन की बिक्री (हजार में) दर्शाता है। ग्राफ का अध्ययन कीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए। 2021 से 2023 तक सेलुलर फोन की औसत बिक्री (हजार में) ज्ञात कीजिए।
[Image: Bar graph "विभिन्न वर्षों में सेलुलर फोन की बिक्री". X-axis: 2018 (48), 2019 (40), 2020 (32), 2021 (25), 2022 (16), 2023 (40)]
Ans A. 27 (Correct)
B. 28
C. 26
D. 25
Q.40 रिया एक काम को 15 दिनों में पूरा कर सकती है, जबकि नेहा उसी काम को 20 दिनों में पूरा करती है। यदि दोनों मिलकर काम करें, तो काम पूरा करने में उन्हें कितने दिन लगेंगे?
Ans A. 60/7
B. 29/3
C. 35/4
D. 75/8 (Correct)
Q.41 यदि ₹30 प्रति लीटर मूल्य वाले 2 लीटर जूस को ₹50 प्रति लीटर मूल्य वाले 8 लीटर जूस में मिलाया जाता है, तो मिश्रण का प्रति लीटर मूल्य (₹ में) कितना होगा?
Ans A. 48
B. 50
C. 44
D. 46 (Correct)
Q.42 सैम ने एक निश्चित दूरी एक निश्चित चाल से तय की। यदि वह अपनी चाल 4.5 kmph बढ़ा देता, तो उसे 30 मिनट कम लगते। यदि वह अपनी चाल 4.5 kmph कम कर देता है, तो उसे 35 मिनट अधिक लगते। उसके द्वारा तय की गई दूरी ज्ञात कीजिए।
Ans A. 409.5 km
B. 411.5 km
C. 429.5 km
D. 420 km (Correct)
Q.43 एक शंकु का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल उसके संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल का दो-तिहाई है। उसकी तिर्यक ऊंचाई और त्रिज्या का अनुपात क्या होगा?
Ans A. 1 : 1
B. 1 : 2
C. 3 : 1 (Correct)
D. 2 : 1
Q.44 यदि ब्याज, अर्धवार्षिक रूप से संयोजित होता है, तो ₹10,000 पर 8% वार्षिक दर से 1.5 वर्ष के लिए चक्रवृद्धि ब्याज (₹ में, निकटतम दहाई तक पूर्णांकित) कितना होगा?
Ans A. 1,150
B. 1,450
C. 1,250 (Correct)
D. 1,350
Q.45 5 cm त्रिज्या वाले एक वृत्त में, AB और AC दो बराबर जीवाएं इस प्रकार हैं कि AB = AC = 7 cm है। जीवा BC की लंबाई ज्ञात कीजिए। (अपने उत्तर को दशमलव के 3 स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए।)
Ans A. 9.990 cm
B. 9.992 cm
C. 9.998 cm
D. 9.996 cm (Correct)
Q.46 अमित और भरत ने क्रमशः ₹40,000 और ₹55,000 का निवेश करके एक व्यवसाय शुरू किया। 6 महीने बाद, चेतन ₹60,000 का निवेश करके व्यवसाय में सम्मिलित हो गया। यदि वार्षिक लाभ ₹47,400 है, तो भरत का हिस्सा ज्ञात कीजिए।
Ans A. ₹20,716
B. ₹20,856
C. ₹20,756
D. ₹20,886 (Correct)
Q.47 ₹15,000 की धनराशि पर 5% वार्षिक दर से 2 वर्ष की अवधि में प्राप्त चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज के बीच का अंतर ज्ञात कीजिए।
Ans A. ₹33.60
B. ₹37.50 (Correct)
C. ₹42.10
D. ₹41.90
Q.48 समुद्र तल से 150 m ऊँचे प्रकाशस्तंभ के शीर्ष से देखने पर, दो जहाजों के अवनमन कोण क्रमशः 30° और 60° हैं। यदि एक जहाज, प्रकाशस्तंभ के एक ही तरफ, दूसरे जहाज के ठीक पीछे है, तो प्रकाशस्तंभ के आधार से दोनों जहाजों की क्षैतिज दूरियों के बीच का अंतर ज्ञात कीजिए। (√3=1.7 का उपयोग कीजिए)
Ans A. 178 m
B. 168 m
C. 183 m
D. 170 m (Correct)
Q.49 B की आयु A की आयु से उतनी ही कम है जितनी C से अधिक है। A और C की आयु का अनुपात 9 : 8 है तथा उनकी आयु का योगफल 68 है। A और B की आयु में कितना अंतर है?
Ans A. 2 (Correct)
B. 4
C. 5
D. 6
Q.50 ₹12,000 की राशि पर 6% वार्षिक साधारण ब्याज दर से ₹2,160 अर्जित करने के लिए आवश्यक समय (वर्षों में) क्या है?
Ans A. 2.5 वर्ष
B. 2 वर्ष
C. 3 वर्ष (Correct)
D. 3.5 वर्ष
## Section : General Intelligence and Reasoning
Q.51 दी गई अक्षर और प्रतीक शृंखला का संदर्भ लीजिए तथा दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है।
(बाएं) A S # P L $ % T U I $ * M < > S + A @ * & A W ? % A Z Y & @ E $ R (दाएं)
ऐसे कितने व्यंजन है, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक और ठीक बाद एक स्वर है?
Ans A. 3
B. 4
C. 2 (Correct)
D. 1
Q.52 निम्नलिखित में से किस अक्षर-समूह द्वारा # और % को प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए ताकि :: के बाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किया गया पैटर्न और संबंध, :: के दाईं ओर के अक्षर-समूह युग्म के बीच अनुसरण किए गए पैटर्न और संबंध के समान हो?
# : HJF :: RTP : %
Ans A. # = MKC, % = UKO
B. # = EGC, % = UWS
C. # = ELC, % = UWL
D. # = KJC, % = UML (Correct)
Q.53 संख्या 546598492 के प्रत्येक अंक को बाएँ से दाएँ आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बनी नई संख्या में बाएँ से तीसरे अंक और दाएँ से तीसरे अंक का योगफल कितना होगा?
Ans A. 12 (Correct)
B. 13
C. 10
D. 11
Q.54 दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तब कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।
कथन: कुछ पुस्तक, कागज है। कोई भी पुस्तक, तकिया नहीं है।
निष्कर्ष (I): कुछ कागज, तकिया है।
निष्कर्ष (II): कोई भी तकिया, कागज नहीं है।
Ans A. निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करते हैं।
B. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
C. न तो निष्कर्ष (I) और (II) अनुसरण करता है। (Correct)
D. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
Q.55 अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस युग्म से संबंधित नहीं हैं? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म व्यंजनों/स्वरों की संख्या या अक्षर-समूह में उनके स्थान पर आधारित नहीं है।)
Ans A. BC - FG
B. MN - QR
C. JK - NK (Correct)
D. GH - KL
Q.56 अजय अपनी कार उत्तर दिशा में चलाना शुरू करता है। 10 m चलने के बाद, वह बाएं मुड़ता है और 30 m चलता है। फिर वह दाएं मुड़ता है और 20 m चलता है। अंत में वह बाएं मुड़ता है और 10 m चलता है। अब वह किस दिशा की ओर अभिमुख है? (जब तक अन्यथा न कहा जाए, सभी मोड़ 90-डिग्री के हैं।)
Ans A. उत्तर
B. पश्चिम (Correct)
C. पूर्व
D. दक्षिण
Q.57 निम्नलिखित त्रिकों में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए अगले अक्षर-समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें, जो समान तर्क का अनुसरण करता हो।
Ans A. CRAFT : ARCTF : TRCFA
B. CLOUD : LOUDC : COULD
C. WATER : RATEW : TAWER
D. EARTH : RAHTE : HAETR (Correct)
Q.58 दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
198 210 234 246 270 282 ?
Ans A. 306 (Correct)
B. 303
C. 301
D. 311
Q.59 अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
ASW FPU KMS PJQ ?
Ans A. WGP
B. VHO
C. UGO
D. XIQ (Correct)
Q.60 सात बॉक्स R, A, C, K, E, T और S एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में हों। C के नीचे केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। C और R के बीच केवल दो बॉक्स रखे गए हैं। S के ऊपर केवल E को रखा है। K को T के नीचे किसी एक स्थान पर और A के ऊपर किसी एक स्थान पर रखा गया है। नीचे से दूसरे स्थान पर कौन-सा बॉक्स रखा गया है?
Ans A. E
B. R
C. A
D. C (Correct)
Q.61 उस युग्म का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए युग्मों के दो समूहों द्वारा अनुसरण किए गए पैटर्न के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म एक ही पैटर्न का अनुसरण करते हैं।
FSX : ANS MVD : HQY
Ans A. HWY : DSU
B. QFH : ODF
C. IXZ : FUV
D. JYA : ETV (Correct)
Q.62 दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। कथनों में दी गई जानकारी को सत्य मानते हुए, भले ही वह सामान्यतः रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हो, यह निर्धारित कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथन/कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/हैं।
कथन: कुछ लैपटॉप, घड़ी हैं। कोई घड़ी, कंप्यूटर नहीं है।
निष्कर्ष: (I) कुछ लैपटॉप, कंप्यूटर हैं। (II) कुछ घडियाँ, लैपटॉप हैं।
Ans A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
C. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
D. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है। (Correct)
Q.63 एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि 'A, B की पत्नी है', A – B का अर्थ है कि 'A, B की बहन है', A × B का अर्थ है कि 'A, B का पिता है और A ÷ B का अर्थ है कि 'A, B का भाई है'।
यदि 'M × N – O + P ÷ S' है, तो M का S से क्या संबंध है?
Ans A. भाई की पत्नी का पिता
B. भाई का पुत्र
C. माता का पिता (Correct)
D. बहन का पति
Q.64 अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस युग्म से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Ans A. BF-IM
B. SW-ZD
C. FJ-MQ
D. HL-NU (Correct)
Q.65 शब्द DERVISH के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के समूह में कितने अक्षर ठीक दो बार आएंगे?
Ans A. दो
B. एक
C. नहीं
D. एक भी नहीं (Correct)
Q.66 यह प्रश्न नीचे दी गई पांच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है।
(बाएं) 649 782 415 563 238 (दाएं) (उदाहरण- 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7)
यदि बाईं ओर से दूसरी संख्या के तीसरे अंक को, बाईं ओर से चौथी संख्या के पहले अंक में जोड़ दिया जाए, तो योग कितना होगा?
Ans A. 7
B. 6
C. 9
D. 8 (Correct)
Q.67 T, R, O, U, B, L और E में से प्रत्येक की परीक्षा सोमवार से शुरू होकर उसी सप्ताह के रविवार को समाप्त होने वाले सप्ताह के अलग-अलग दिन है। U की परीक्षा शुक्रवार को है। E और U के बीच केवल दो व्यक्तियों की परीक्षा है। L और E के बीच केवल चार व्यक्तियों की परीक्षा है। T की परीक्षा R के ठीक बाद है। O की परीक्षा सोमवार को नहीं है। O और B के बीच कितने व्यक्तियों की परीक्षा है?
Ans A. नहीं
B. चार
C. एक
D. तीन (Correct)
Q.68 एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’, A – B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’, A × B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’, A % B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’ और A # B का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’।
यदि ‘N # G × L % R % Q # K’ है, तो Q का G से क्या संबंध है?
Ans A. पुत्र की पुत्री
B. भाई की पत्नी
C. पति की माता
D. पति की बहन (Correct)
Q.69 शब्द DRAFTED के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले आने वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर बाईं छोर से चौथे स्थान पर होगा?
Ans A. D
B. F
C. G
D. E (Correct)
Q.70 छह मित्र, C, D, E, O, P और Q, एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। D के बाईं ओर केवल E बैठा है। E और Q के बीच केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। O और Q के बीच केवल C बैठा है। P और O के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
Ans A. दो
B. एक भी नहीं
C. तीन
D. एक (Correct)
Q.71 यह प्रश्न नीचे दी गई पाँच, तीन-अंकीय संख्याओं पर आधारित है।
(बाएँ) 532 637 724 386 452 (दाएँ) (उदाहरण: 697 – पहला अंक = 6, दूसरा अंक = 9 और तीसरा अंक = 7)
नोट - सभी संक्रियाएँ बाएँ से दाएँ की जानी चाहिए।
यदि प्रत्येक संख्या के पहले अंक में 2 जोड़ा जाए, तो कितनी संख्याओं में पहला अंक दूसरे अंक से पूर्णतः विभाज्य होगा?
Ans A. नहीं
B. एक भी नहीं
C. एक
D. दो (Correct)
Q.72 नीचे संख्या ऑ के दो समुच्चय दिए गए हैं। प्रत्येक समुच्चय में, पहली संख्या पर एक निश्चित गणितीय संक्रिया करने से दूसरी संख्या प्राप्त होती है। इसी प्रकार, दूसरी संख्या पर एक निश्चित गणितीय संक्रिया करने से तीसरी संख्या प्राप्त होती है, और इसी प्रकार आगे भी संख्याएँ प्राप्त होती हैं। दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प, प्रश्न में दिए गए समुच्चयों के समान संक्रियाओं का अनुसरण करता है?
(नोट - एक दो/तीन अंकीय संख्या को संक्रियाओं के लिए अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता; उदाहरण के लिए, यदि 37 के बाद 10 आता है, तो संक्रिया 3+7 नहीं हो सकती क्योंकि दो अंकों की संख्या को अलग-अलग अंकों में नहीं तोड़ा जा सकता।)
2 – 6 – 12 – 20 ; 3 – 7 – 13 – 21
Ans A. 4 - 8 - 14 - 22 (Correct)
B. 6 - 10 - 16 - 22
C. 7 - 11 - 15 - 21
D. 5 - 9 - 13 - 17
Q.73 निम्नलिखित संख्या शृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए (सभी संख्याएँ एकल-अंकीय संख्याएँ हैं)। गिनती केवल बाएँ से दाएँ की जानी चाहिए।
(बाएँ) 2 7 5 6 9 8 1 9 9 7 2 3 4 1 6 2 7 5 1 8 9 (दाएँ)
ऐसे कितने विषम अंक हैं, जिनके ठीक पहले एक सम अंक हैं और ठीक बाद में एक पूर्ण वर्ग है? (नोट: 1 भी एक पूर्ण वर्ग है।)
Ans A. एक
B. चार
C. दो (Correct)
D. तीन
Q.74 यदि + का अर्थ - है, - का अर्थ × है, × का अर्थ ÷ है और ÷ का अर्थ ÷ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
33 - 7 ÷ 81 + 44 × 22 = ?
Ans A. 320
B. 310
C. 301 (Correct)
D. 305
Q.75 आठ लोग, अखिल, बिनोद, चारू, दीपक, एकता, फिरोज़, गौरव और हीरा - उत्तर की ओर अभिमुख होकर एक पंक्ति में बैठे हैं। एकता के बाएं केवल तीन लोग बैठे हैं। बिनोद, एकता का निकटतम पड़ोसी है तथा अखिल के दाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। दीपक, चारू के बाएं तीसरे स्थान पर बैठा है। फिरोज़, चारू का निकटतम पड़ोसी नहीं है। चारू, हीरा के बाएं दूसरे स्थान पर बैठी है। पंक्ति के बाएं छोर पर कौन बैठा है?
Ans A. अखिल
B. बिनोद
C. फिरोज़
D. दीपक (Correct)
Q.76 इस प्रश्न में, एक प्रश्न के बाद दो कथन दिए गए हैं, जिन्हें (I) और (II) के रूप में क्रमांकित किया गया है। आपको यह तय करना है कि क्या कथनों में दी गई जानकारी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथनों का अध्ययन कीजिए और उचित उत्तर का चयन कीजिए।
5 खंभों F, R, H, U और T में से, जिनकी ऊँचाई अलग-अलग है, सबसे ऊँचा खंभा कौन-सा है?
(I) F, R से छोटा है, लेकिन H से लंबा है।
(II) H, U से लंबा है, लेकिन T से छोटा है।
Ans A. केवल कथन (I) पर्याप्त है, लेकिन केवल कथन (II) पर्याप्त नहीं है।
B. कथन (I) और (II) एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है। (Correct)
C. कथन (I) और (II) एक साथ भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है, और न ही इनमें से कोई एक अकेला पर्याप्त है।
D. केवल कथन (II) पर्याप्त है, लेकिन केवल कथन (I) पर्याप्त नहीं है।
Q.77 A, G, H, P, S और Y एक ही इमारत के छह अलग-अलग तलों पर रहते हैं। इमारत में सबसे निचले तल का क्रमांक 1 है, इसके ऊपर के तल का क्रमांक 2 है और इसी तरह, सबसे ऊपरी तल का क्रमांक 6 है। H किसी सम-क्रमांक वाले तल पर रहता है लेकिन तल क्रमांक 4 पर नहीं रहता। H और P के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। A किसी विषम-क्रमांक वाले तल पर रहता है लेकिन सबसे निचले तल पर नहीं रहता। A और Y के बीच केवल दो व्यक्ति रहते हैं। A के ठीक नीचे S रहता है। G और S के बीच कितने व्यक्ति रहते हैं?
Ans A. नहीं
B. दो
C. चार
D. एक (Correct)
Q.78 यदि ‘+’ और ‘–’ को आपस में बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को आपस में बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
35 × 7 ÷ 9 – 28 + 31 = ?
Ans A. 44
B. 40
C. 42 (Correct)
D. 38
Q.79 निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और प्रश्न का उत्तर दीजिए।
(बाएं) B B H J $ H & J K + ? N + ? $ & H ^ G # (दाएं)
यदि श्रृंखला से सभी अक्षर हटा दिए जाएं, तो दाएं और से सातवां कौन-सा होगा?
Ans A. +
B. =
C. # (Correct)
D. ?
Q.80 एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए, 15 का संबंध 46 से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, 2 का संबंध 7 से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए 8 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
(नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रियाएँ केवल पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए, 13 लीजिए - 13 पर संक्रियाएँ, जैसे 13 में जोड़ना/घटना/गुणा करना आदि, की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
Ans A. 29
B. 23
C. 27 (Correct)
D. 25
## Section : General Awareness and Current Affairs
Q.81 जनवरी 2026 में कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर किसे पदोन्नत किया गया था?
Ans A. न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी
B. न्यायमूर्ति कृष्णा राव
C. न्यायमूर्ति राधिका सेन
D. न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल (Correct)
Q.82 जनवरी 2026 में, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने किस प्रमुख संस्थान में स्वदेशी रूप से विकसित 3.1 पेटाफ्लॉप सुपरकंप्यूटिंग सिस्टम "परम शक्ति (Param Shakti)" लॉन्च किया?
Ans A. भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरु
B. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास
C. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे (Correct)
D. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली
Q.83 16वें वित्त आयोग ने भारत की राष्ट्रीय स्तर पर अधिसूचित आपदाओं की सूची में किन दो मौसमी परिघटनाओं को शामिल करने की अनुशंसा की थी?
Ans A. लू और बिजली गिरना
B. हिमनद झील का फटना और कीचड़ का बहाव
C. शीत लहर और ओलावृष्टि
D. धूल भरी आँधी और बादल फटना (Correct)
Q.84 जनवरी 2026 में पंजाब पुलिस द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन प्रहार का मुख्य लक्ष्य राज्य में निम्नलिखित में से किस मुद्दे का समाधान करना था?
Ans A. ड्रग तस्करी
B. गैंगस्टर नेटवर्क
C. सीमा घुसपैठ
D. साइबर क्राइम नेटवर्क (Correct)
Q.85 भारत के आयकर विभाग द्वारा अप्रैल 2026 में टैक्स फाइलिंग को सरल बनाने और 24×7 मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए लॉन्च किए गए AI-संचालित प्लेटफॉर्म का नाम क्या है?
Ans A. निर साथी (Nir Saathi)
B. कर साथी (Kar Saathi)
C. टैक्स साथी (Tax Saathi)
D. ई-टैक्स साथी (e-Tax Saathi) (Correct)
Q.86 मार्च 2026 में, किस देश ने विश्व व्यापार संगठन के 14वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC14) की मेजबानी की?
Ans A. वियतनाम
B. कैमरून
C. मोरक्को (Correct)
D. ब्राजील
Q.87 आर्थिक सर्वेक्षण 2025–26 के अनुसार, हाल ही के वर्षों में भारत के सकल विधित मूल्य (GVA) में किस क्षेत्र का योगदान सर्वाधिक रहा है?
Ans A. खनन और आखनन
B. कृषि और संबद्ध गतिविधियाँ
C. निर्माण क्षेत्र
D. सेवा क्षेत्र (Correct)
Q.88 5 जून, 2026 को “इंडो-यूके वाणिज्यिक विवादों की मध्यस्थता (Arbitrating Indo-UK Commercial Disputes)” पर चौथा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था?
Ans A. मुंबई, भारत
B. नई दिल्ली, भारत
C. मैनचेस्टर, इंग्लैंड
D. लंदन, यूनाइटेड किंगडम (Correct)
Q.89 जून 2026 में, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अन्नपूर्णा योजना का शुभारंभ किया। इसके प्राथमिक लाभार्थी कौन हैं और इसका लाभ क्या है?
Ans A. आदिवासी छात्रों को IIT-JEE की मुफ्त कोचिंग
B. महिलाओं को 3,000 रुपये की मासिक तीय सहायता (Correct)
C. ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को अल्पसंख्यक बस्तियों में आवास
D. मुस्लिम कारीगरों को 6% ब्याज दर पर ऋण
Q.90 संयुक्त राज्य अमेरिका में नस्लीय समानता, सामाजिक न्याय और राजनीतिक सक्रियता में अपने योगदान के लिए जाने जाने वाले निम्नलिखित में से किस अमेरिकी सिविल अधिकार नेता का फरवरी 2026 में निधन हो गया?
Ans A. जेसी जैक्सन (Jesse Jackson) (Correct)
B. एंड्रयू यंग (Andrew Young)
C. जॉन लुईस (John Lewis)
D. अल शार्पटन (Al Sharpton)
Q.91 मई 2026 में, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन द्वारा किस मिसाइल के अंतिम विकास परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे किए गए?
Ans A. ब्रह्मोस
B. अग्नि-प्राइम (Correct)
C. ULPGM-V3
D. निर्भय
Q.92 किस देश ने दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 तक 2025 अफ्रीका कप ऑफ नेशन्स (AFCON) की मेजबानी की?
Ans A. मिस्र
B. अल्जीरिया
C. ट्यूनीशिया
D. मोरक्को (Correct)
Q.93 भारत के किस केंद्रीय मंत्री ने "अपनापन: नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव" नामक पुस्तक लिखी है, जिसका विमोचन मई 2026 में हुआ था?
Ans A. श्री शिवराज सिंह चौहान
B. श्री मनोहर लाल
C. श्री नितिन जयराम गडकरी (Correct)
D. श्री जगत प्रकाश नड्डा
Q.94 भारत ने देश के संविधान निर्माता, डॉ. बी. आर. अंबेडकर के सम्मान में 2026 में किस तिथि को आधिकारिक तौर पर देशव्यापी कार्यक्रमों के साथ अंबेडकर जयंती मनाई?
Ans A. 17 अप्रैल 2026
B. 1 मई 2026
C. 14 अप्रैल 2026 (Correct)
D. 7 अप्रैल 2026
Q.95 निम्नलिखित में से किसने लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर 2026 (Laureus World Sportswoman of the Year 2026) का पुरस्कार जीता है?
Ans A. ऐटाना बोनमाटी (Aitana Bonmati) (Correct)
B. आर्यना सबालेंका (Aryna Sabalenka)
C. फेथ किप्येगॉन (Faith Kipyegon)
D. केटी लेडेकी (Ketie Ledecky)
Q.96 निम्नलिखित में से किस राज्य ने, 25 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (Khelo India Tribal Games) के उद्घाटन संस्करण की मेजबानी की?
Ans A. पंजाब
B. हरियाणा
C. पश्चिम बंगाल
D. छत्तीसगढ़ (Correct)
Q.97 वर्ष 2026 में रांची में आयोजित 29वें नेशनल सीनियर फेडरेशन कप में, किस भारतीय एथलीट ने पुरुषों की 100-मीटर स्पर्धा में 10.09 सेकंड का समय निकालकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया?
Ans A. अमलान बोरगोहेन
B. अनिमेष कुजूर
C. गुरिंदरवीर सिंह (Correct)
D. मणिकांत होबलीधर
Q.98 मई 2026 में भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण का कौन-सा संस्करण जारी किया गया था?
Ans A. दसवां
B. आठवां (Correct)
C. चौथा
D. छठा
Q.99 अप्रैल 2026 में मणिपुर के किस स्थान पर भूकंप का अधिकेंद्र दर्ज किया गया था?
Ans A. उखरूल
B. चुराचांदपुर
C. कामजोंग (Correct)
D. सेनापति
Q.100 EOS-N1 ले जाने वाले PSLV-C62 को 2026 में किस प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया गया था?
Ans A. थुम्बा भूमध्यरखीय रॉकेट प्रक्षेपण स्टेशन, तिरुवनंतपुरम
B. सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा (Correct)
C. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम
D. इसरो प्रणोदन परिसर, महेंद्रगिरि
Railway-RRB Group D 2026 Previous Year Question Paper and Answer Key Free PDF Download Hindi Shift 2
Other Important Question paper:
Railway-RRB Group D 2026 Previous Year Question Paper and Answer Key Free PDF Download English Shift 2
RRB Group D 2026 Previous Year Question Paper and Answer Key Free PDF Download Hindi Shift 1
Railway-RRB Group D 2026 Previous Year Question Paper and Answer Key PDF English Shift I