Railway-RRB NTPC 2025 Under Graduate Previous Year Question Paper and Answer Key PDF Hindi
सही उत्तर के आगे (Correct) लिखा गया है।
## Section : Mathematics
Q.1 एक दुकानदार एक ही अंकित मूल्य वाले खिलौनों पर निम्नलिखित स्कीमें प्रदान करता है-
(A) कितनी भी संख्या में खरीदे गए खिलौनों पर 39% और 3% की क्रमिक छूट
(B) कितनी भी संख्या में खरीदे गए खिलौनों पर 36%, 13% और 8% की क्रमिक छूट
(C) पहले 2 खिलौनों पर 18% की छूट और उसके बाद प्रत्येक खिलौने पर 41% की छूट
(D) 7 खिलौने खरीदने पर 5 खिलौने मुक्त
एक ग्राहक 7 खिलौने खरीदना चाहती है। ऊपर दी गई स्कीमों में से कौन-सी स्कीम उसके लिए सबसे कम लाभप्रद है?
Ans A. A
B. D
C. C (Correct)
D. B
Q.2 (1.5 x 0.2) का मान ज्ञात कीजिए।
0.3
Ans A. 1 (Correct)
B. 0.01
C. 10
D. 0.1
Q.3 86 cm भुजा वाले घन का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल कितना होगा?
Ans A. 44,376 cm2 (Correct)
B. 44,294 cm2
C. 44,462 cm2
D. 44,325 cm2
Q.4 दो संख्याएँ 4 : 5 के अनुपात में हैं। यदि उनका लघुत्तम समापवर्त्य 240 है, तो दोनों संख्याओं का योग कितना है?
Ans A. 120
B. 96
C. 100
D. 108 (Correct)
Q.5 7-अंकों की संख्या 32A776B, 24 से विभाज्य है। (A + B) का न्यूनतम मान कितना है?
Ans A. 2 (Correct)
B. 6
C. 5
D. 4
Q.6 1.2, 4.8 और 7.15 का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए।
Ans A. 28.6 (Correct)
B. 28.2
C. 28.8
D. 28.4
Q.7 एक कर्मचारी के वेतन में पहले वर्ष में 5% की वृद्धि की जाती है और दूसरे वर्ष में 5% की वृद्धि की जाती है। दो वर्ष बाद, वेतन में कुल कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?
Ans A. 10.25% (Correct)
B. 10%
C. 11.5%
D. 11%
Q.8 एक चतुर्भुज के एक विकर्ण की लंबाई 36 cm है तथा अन्य दो शीर्षों से इस विकर्ण पर डाले गए लंब क्रमशः 20 cm और 10 cm हैं। इस चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
Ans A. 540 cm² (Correct)
B. 600 cm²
C. 360 cm²
D. 480 cm²
Q.9 रवि अपनी आय का 70% खर्च करता है। यदि उसकी आय में 25% की वृद्धि होती है तथा व्यय में 10% की वृद्धि होती है, तो उसकी बचत में कितने प्रतिशत की वृद्धि होगी?
Ans A. बचत में 30% की वृद्धि होगी
B. बचत में 40% की वृद्धि होगी
C. बचत में 50% की वृद्धि होगी
D. बचत में 60% की वृद्धि होगी (Correct)
Q.10 दो धनात्मक संख्याओं का योगफल 30 है और उनका गुणनफल 176 है। उनके बीच का धनात्मक अंतर ज्ञात कीजिए।
Ans A. 10
B. 14 (Correct)
C. 24
D. 7
Q.11 दो धनात्मक संख्याओं के बीच का माध्यानुपाती 30 है। यदि दोनों संख्याओं का अंतर 45 है, तो उनमें से छोटी संख्या कौन-सी है?
Ans A. 21
B. 18
C. 15 (Correct)
D. 12
Q.12 एक बिक्री के दौरान, 40% सामान 10% के लाभ पर बेचा गया। शेष समान में से 25% को 15% के लाभ पर बेचा गया और शेष को 29% की हानि पर बेचा गया। यदि कुल हानि x% है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।
Ans A. 1.5
B. 3.5
C. 2
D. 6.8 (Correct)
Q.13 एक दुकानदार किसी वस्तु के अंकित मूल्य पर 16 2/3% और 20% की दो क्रमिक छूट देने के बाद भी 11 1/9% का लाभ अर्जित करना चाहता है। यदि दुकानदार के लिए वस्तु का क्रय मूल्य ₹1800 है, तो उसका अंकित मूल्य कितना होगा?
Ans A. ₹3200
B. ₹3000 (Correct)
C. ₹2800
D. ₹2500
Q.14 यदि 2cos²x − 1 = 1/2, जहां 0° < x < 90° है, तो sec2x + cosec x + cot²x का मान ज्ञात कीजिए।
Ans A. 9
B. 7 (Correct)
C. 11
D. 5
Q.15 निम्नलिखित आंकड़ों का बहुलक ज्ञात कीजिए।
40, 41, 42, 51, 45, 43, 45, 43, 51, 40, 51, 54, 46, 50, 55, 47, 42, 46
Ans A. 42
B. 41
C. 40
D. 51 (Correct)
Q.16 यदि ₹25,200 को 6% वार्षिक साधारण ब्याज दर पर 4 वर्षों के लिए निवेश किया जाता है, तो अर्जित ब्याज ज्ञात कीजिए।
Ans A. ₹6,070
B. ₹6,025
C. ₹6,048 (Correct)
D. ₹8,021
Q.17 एक टैंक सामान्यतः पाइप A द्वारा 10 घंटे में भर जाता है। रिसाव के कारण, टैंक को भरने में 12 घंटे लगते हैं। केवल रिसाव के द्वारा पूरे भरे हुए टैंक को खाली होने में कितना समय लगेगा?
Ans A. 80 घंटे
B. 30 घंटे
C. 60 घंटे (Correct)
D. 40 घंटे
Q.18 एक दुकान पेन और नोटबुक बेचती है। यदि 3 पेन और 2 नोटबुक की कीमत 120 है, तथा 2 पेन और 4 नोटबुक की कीमत 140 है, तो एक नोटबुक की कीमत कितनी है?
Ans A. ₹35.00
B. ₹25.00
C. ₹22.50 (Correct)
D. ₹32.50
Q.19 एक आयताकार बगीचे की लंबाई 25 मीटर और चौड़ाई 18 मीटर है। यदि बगीचे के बाहर चारों तरफ 2 मीटर की एकसमान चौड़ाई का एक पथ बनाया जाता है, तो पथ के बाहरी कोर का परिमाप कितना होगा?
Ans A. 102 मीटर (Correct)
B. 98 मीटर
C. 86 मीटर
D. 112 मीटर
Q.20 सरल कीजिए: 30 + [(−9 × (26 − 11 + 6))]
Ans A. -161
B. -159 (Correct)
C. -162
D. -160
Q.21 तीन संख्याएँ 3 : 2 : 13 के अनुपात में हैं, और उनका LCM 6318 है। उनका HCF कितना है?
Ans A. 128
B. 81 (Correct)
C. 124
D. 80
Q.22 104 मीटर लंबी एक रेलगाड़ी, उसी दिशा में चल रही 94 मीटर लंबी दूसरी रेलगाड़ी को 16.2 सेकंड में पार करती है। यदि पहली रेलगाड़ी की चाल 61 kmph है, तो दूसरी रेलगाड़ी की चाल (kmph में) कितनी होगी?
Ans A. 105 km/hr
B. 17 km/hr (Correct)
C. 101 km/hr
D. 109 km/hr
Q.23 25 वस्तुओं का क्रय मूल्य x वस्तुओं के विक्रय मूल्य के बराबर है। यदि लाभ 25% है, तो x का मान कितना होगा?
Ans A. 23
B. 18
C. 20 (Correct)
D. 16
Q.24 यदि दो संख्याओं का तृतीयानुपाती 32 है और दूसरी संख्या 16 है, तो पहली संख्या ज्ञात कीजिए।
Ans A. 7
B. 6
C. 8 (Correct)
D. 5
Q.25 एक माता और उसकी पुत्री की वर्तमान आयु का योगफल 50 वर्ष है। पाँच वर्ष पहले, माता की आयु, पुत्री की आयु की 7 गुनी थी। माता की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए।
Ans A. 38 वर्ष
B. 42 वर्ष
C. 35 वर्ष
D. 40 वर्ष (Correct)
Q.26 यदि √x of √2601 = (√1089 + √324 ) × 35 है। x का मान ज्ञात कीजिए।
Ans A. 1223
B. 1225 (Correct)
C. 1221
D. 1227
Q.27 380 m लंबी एक ट्रेन, 340 m लंबी एक स्थिर ट्रेन को 16 सेकंड में पार कर जाती है, तो ट्रेन की चाल ज्ञात कीजिए।
Ans A. 164 km/h
B. 162 km/h (Correct)
C. 160 km/h
D. 166 km/h
Q.28 यदि ₹70,000 की धनराशि, 3% चक्रवृद्धि ब्याज दर से X वर्षों में ₹74,263 हो जाती है जबकि ब्याज वार्षिक रूप से संयोजित किया जाता है, तो X का मान ज्ञात कीजिए।
Ans A. 4
B. 3
C. 2 (Correct)
D. 5
Q.29 ऑकडा समुच्चयः 12, 36, 22, 27, 31, 17 दिया गया है। इनका माध्यिका मान कितना होगा?
Ans A. 22
B. 24.5 (Correct)
C. 27
D. 26.5
Q.30 A और B एक काम को क्रमशः 12 दिन और 36 दिन में पूरा कर सकते हैं। दोनों 4 दिन काम करते हैं और फिर A काम छोड़कर चला जाता है। शेष काम को पूरा करने में B को कितने दिन लगेंगे?
Ans A. 19
B. 22
C. 20 (Correct)
D. 21
## Section : General Awareness
Q.31 भारत के संविधान के अनुसार, कौन-सा संवैधानिक निकाय राष्ट्रपति को भारत की संचित निधि में से राज्यों को सहायता-अनुदान देने के सिद्धांतों पर सलाह देता है?
Ans A. योजना आयोग
B. भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक
C. वित्त आयोग (Correct)
D. नीति आयोग
Q.32 निम्नलिखित में से कौन-सी एक तृतीयक क्षेत्र गतिविधि है?
Ans A. विनिर्माण
B. शिक्षण (Correct)
C. कृषि
D. खनन
Q.33 भारतीय रेलवे की किस केंद्रीय पहल के तहत जनवरी 2024 से अप्रैल 2025 के बीच 260 से अधिक लापता या तस्करी किए गए बच्चों को बचाया गया है?
Ans A. मिशन वात्सल्य रेल ड्राइव
B. ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते (Correct)
C. चाइल्डलाइन एक्सप्रेस
D. ऑपरेशन शक्ति
Q.34 कौन-सी विशेषता ROM को RAM से पृथक करती है?
Ans A. ROM में स्थायी निर्देश संग्रहित होते हैं; RAM में अस्थायी डेटा संग्रहित होता है। (Correct)
B. ROM का उपयोग स्टोरेज के लिए किया जाता है; RAM का उपयोग ग्राफिक्स के लिए किया जाता है।
C. ROM, RAM की तुलना में तेज होती है।
D. ROM वोलेटाइल है; RAM नॉन-वोलेटाइल है।
Q.35 जुलाई 2025 की शुरुआत में, 17वां ब्रिक्स (BRICS) नेताओं का शिखर सम्मेलन किस शहर में आयोजित किया गया?
Ans A. जोहानसबर्ग
B. नई दिल्ली
C. रियो डी जनेरियो (Correct)
D. शंघाई
Q.36 जब तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) की सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट (NaHCO3) के साथ अभिक्रिया होती है, तो सोडियम क्लोराइड (NaCl) और जल (H2O) के साथ कौन-सा उत्पाद बनता है?
Ans A. क्लोरोफॉर्म (CHCl3)
B. कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) (Correct)
C. हाइड्रोजन गैस (H2)
D. अमोनियम क्लोराइड (NH4Cl)
Q.37 कौन-सी धातु, ठंडे जल के साथ तीव्र अभिक्रिया करके धातु हाइड्रॉक्साइड, हाइड्रोजन गैस और इतनी ऊष्मा उत्पन्न करती है कि उत्सर्जित हाइड्रोजन तत्काल प्रज्वलित हो जाती है?
Ans A. मैग्नीशियम
B. कैल्सियम
C. ऐलुमिनियम
D. पोटेशियम (Correct)
Q.38 106वें सांविधानिक संशोधन द्वारा संविधान में निम्नलिखित में से कौन-से नए अनुच्छेद शामिल किए गए?
Ans A. 325A, 327A
B. 339A, 341B
C. 371A, 371B
D. 330A, 332A (Correct)
Q.39 जिला और अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति, पदोन्नति और अवकाश पर नियंत्रण मुख्य रूप से किस प्राधिकरण/प्राधिकारी में निहित होता है?
Ans A. भारत का विधि मंत्रालय
B. उच्च न्यायालय (Correct)
C. भारत के राष्ट्रपति
D. संसद
Q.40 निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्राचीन भारत में मौर्य समाज की सामाजिक संरचना का सबसे सटीक वर्णन करता है?
Ans A. एक संगठित समाज, जिसमें स्पष्ट सामाजिक वर्ग और विविध व्यावसायिक समूह मौजूद हैं। (Correct)
B. स्थायी कृषि का अभाव वाला विशुद्ध जनजातीय समाज
C. एक पूर्णतः समतावादी समाज, जिसमें किसी भी प्रकार का सामाजिक या व्यावसायिक भेदभाव न हो।
D. एक ऐसा समाज, जिस पर केवल व्यापारिक गिल्डों का नियंत्रण हो और जिसमें कोई अन्य सामाजिक समूह न हो।
Q.41 भारतीय संविधान के अंतर्गत किसी राज्य में किस प्रकार के विधानमंडल हो सकते हैं?
Ans A. केवल द्वि-सदनीय प्रणाली
B. केवल एकल-सदनीय प्रणाली
C. या तो एकल-सदनीय प्रणाली या द्वि-सदनीय प्रणाली (Correct)
D. केवल संसद ही निर्णय ले सकती है
Q.42 वर्ष 1991 की औद्योगिक नीति के कारण क्या परिणाम प्राप्त हुए?
Ans A. सार्वजनिक क्षेत्र के एकाधिकारों की स्थापना
B. निजी क्षेत्र की भागीदारी में कमी
C. अधिकांश उद्योगों के लिए औद्योगिक लाइसेंसिंग का उन्मूलन (Correct)
D. प्रमुख उद्योगों का राष्ट्रीयकरण
Q.43 निम्नलिखित में से कौन-सा, हड़प्पा वास्तुकला का वास्तविक घटक नहीं है?
Ans A. शहरों में सार्वजनिक इमारतें और सुनियोजित घर शामिल थे
B. हड़प्पा शहरों में इमारतें मानकीकृत पकी हुई ईंटों से बनी थीं
C. वास्तुकला, सजावट के बजाय कार्यात्मक डिजाइन पर केंद्रित थी
D. शहरों में भव्य महल, स्मारक और शाही मकबरे थे (Correct)
Q.44 भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद, संविधान में संशोधन करने की संसद की शक्ति का उल्लेख करता है?
Ans A. अनुच्छेद 360
B. अनुच्छेद 368 (Correct)
C. अनुच्छेद 359
D. अनुच्छेद 361
Q.45 25 फरवरी 2026 को, भारत ने किस देश के साथ वन, वन्यजीव, पर्यावरण, जैव विविधता संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए?
Ans A. भूटान
B. नेपाल
C. श्रीलंका (Correct)
D. बांग्लादेश
Q.46 3D प्रिंटिंग के लिए त्रि-आयामी मॉडल (three-dimensional model) को सेव करने हेतु कौन-सा डिजिटल फाइल फॉर्मेट व्यापक रूप से उपयोग होता है? यह अधिकतर 3D प्रिंटर द्वारा सपोर्ट किया जाने वाला स्टैंडर्ड फॉर्मेट है।
Ans A. XLSX
B. STL (Correct)
C. DOCX
D. PDF
Q.47 कंप्यूटर, ड्राइवर (driver) के बिना प्रिंटर को ओपन नहीं कर सकता है। यह ड्राइवर, ___________ का एक उदाहरण है।
Ans A. इनपुट डिवाइस
B. गेम
C. सिस्टम सॉफ्टवेयर (Correct)
D. डॉक्यूमेंट फाइल
Q.48 अक्टूबर 2025 तक की स्थिति के अनुसार, कितनी भारतीय भाषाओं को शास्त्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त है?
Ans A. 8
B. 10
C. 11 (Correct)
D. 6
Q.49 विशाल भारतीय रेगिस्तान में किस प्रकार की जलवायु पाई जाती है?
Ans A. उष्णकटिबंधीय मानसून जलवायु
B. शुष्क और अर्ध शुष्क जलवायु (Correct)
C. भूमध्यरेखीय जलवायु
D. आर्द्र उपोष्णकटिबंधीय जलवायु
Q.50 अप्रैल 2025 में, बेंगलुरु में ब्रिक-इन्स्टेम (BRIC-InStem) ने किस चिकित्सा संस्थान के साथ मिलकर हीमोफीलिया के लिए भारत का पहला जीन थेरेपी परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया?
Ans A. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली (Correct)
B. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद
C. गांधी मेडिकल कॉलेज, हैदराबाद
D. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर
Q.51 शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत शास्त्रीय भाषाओं के संवर्धन का कार्य कौन-सा संस्थान संभालता है?
Ans A. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
B. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र
C. केंद्रीय भारतीय भाषा संस्थान (Correct)
D. भारतीय साहित्य अकादमी
Q.52 निम्नलिखित में से कौन-सा आर्थिक कारक, जनसंख्या को किसी क्षेत्र की ओर आकर्षित करता है?
Ans A. सीमित परिवहन सुविधाएँ
B. रोजगार के अवसरों का अभाव
C. उच्च जीवन निर्वाह लागत
D. औद्योगिक विकास (Correct)
Q.53 निम्नलिखित में किस प्रमुख भारतीय समाज सुधारक ने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान पूना सार्वजनिक सभा की स्थापना की थी?
Ans A. महादेव गोविंद रानाडे (Correct)
B. दादाभाई नौरोजी
C. गोपाल हरि देशमुख (लोकहितवादी)
D. गोपाल कृष्ण गोखले
Q.54 अगस्त 2025 में, निष्क्रिय ध्वनिक निगरानी और AI टूल का उपयोग करके भारत की पहली ग्रासलैंड बर्ड सेंसस को प्रधानमंत्री ने अपने ‘मन की बात’ संबोधन में प्रकाश डाला था। यह संगणना किस राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित की गई थी?
Ans A. सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान, हरियाणा
B. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, असम
C. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, राजस्थान (Correct)
D. जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान, उत्तराखंड
Q.55 निम्नलिखित में से कौन-सा मेमोरी प्रकार, नॉन-वोलेटाइल (non-volatile) है?
Ans A. ROM (Correct)
B. PCB
C. CPU
D. RAM
Q.56 आनुवंशिकी में, जीन निम्नलिखित में से किसे संदर्भित करता है?
Ans A. DNA का वह भाग जो प्रोटीन के लिए कोड करता है (Correct)
B. एक लिंग गुणसूत्र
C. ब्लड ग्रुप की एक इकाई
D. गुणसूत्र के एक प्रकार
Q.57 एस्टाडो द ईडिया (Estado da India) की राजधानी कहाँ स्थित थी?
Ans A. लिस्बन
B. गोवा (Correct)
C. मलाक्का
D. कोचीन
Q.58 भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में 'अधीनस्थ न्यायालयों पर नियंत्रण' का प्रावधान दिया गया है?
Ans A. अनुच्छेद 235 (Correct)
B. अनुच्छेद 245
C. अनुच्छेद 225
D. अनुच्छेद 255
Q.59 फरवरी 2025 में आयोजित प्रथम BIMSTEC युवा शिखर सम्मेलन का आयोजन स्थल कहां था?
Ans A. गांधीनगर, गुजरात
B. नई दिल्ली (Correct)
C. भोपाल, मध्य प्रदेश
D. हैदराबाद, तेलंगाना
Q.60 1919 में गांधीजी द्वारा रॉलेट सत्याग्रह शुरू करने के निर्णय को किस परिस्थिति ने प्रत्यक्ष रूप से प्रेरित किया था?
Ans A. प्रतिरोध के बावजूद बिना मुकदमे के हिरासत में रखने की अनुमति देने वाले कानूनों का अधिनियमन (Correct)
B. ब्रिटेन द्वारा भारतीयों की पूर्ण अधिराज्य स्थिति की मांग को अस्वीकार करना
C. ब्रिटेन द्वारा कृषि उपज पर नए कर लगाने की घोषणा
D. उत्तरी भारत में युद्धकालीन भर्ती नीतियों को रद्द करना
Q.61 निम्नलिखित में से किस हड़प्पा स्थल से धातु से ढली मूर्तियों (metal-cast sculptures) के उत्कृष्ट उदाहरण मिले हैं?
Ans A. रंगपुर (Rangpur)
B. दाइमाबाद (Daimabad) (Correct)
C. नागेश्वर (Nageshwar)
D. कालीबंगा (Kalibangan)
Q.62 वर्ष 2023-24 में अखिल भारतीय कोयला उत्पादन कितना था?
Ans A. 697.82 मिलियन टन (MT)
B. 1435.32 मिलियन टन (MT)
C. 997.826 मिलियन टन (MT) (Correct)
D. 1200.17 मिलियन टन (MT)
Q.63 निम्नलिखित में से किसने 1 मार्च 2025 को उरुग्वे के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली?
Ans A. क्लाउडिया शीनबाम (Claudia Sheinbaum)
B. मसूद पेज़ेशकियन (Masoud Pezeshkian)
C. जैयर बोल्सोनारो (Jair Bolsonaro)
D. यामांडू ओरसी (Yamandu Orsi) (Correct)
Q.64 निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता जनसांख्यिकीय संक्रमण के चरण III की विशेषता है?
Ans A. मृत्यु दर में तेजी से वृद्धि
B. उच्च प्रवासन और निम्न मृत्यु दर
C. निम्न प्रजनन दर और निम्न मृत्यु दर (Correct)
D. उच्च मृत्यु दर और उच्च प्रजनन दर
Q.65 भारत जैसे विकासशील देश 21वीं सदी में शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्रों में मानव विकास की अंतर-क्षेत्रीय असमानताओं को कैसे कम कर सकते हैं?
Ans A. प्रामीण शिक्षा और स्वास्थ्य में निवेश कम करके
B. सभी विकास प्रयासों को राजधानी शहरों पर केंद्रित करके
C. आर्थिक गतिविधियों को शहरी क्षेत्रों में केंद्रीकृत करके
D. क्षेत्र-विशिष्ट नीतियों और संसाधन आवंटन को लागू करके (Correct)
Q.66 निम्नलिखित में से कौन-सी पवन प्रणाली मुख्य रूप से शीत ऋतु के दौरान कोरोमंडल तट पर होने वाली वर्षा के लिए उत्तरदायी है?
Ans A. उत्तर-पूर्व मानसून पवनें (Correct)
B. पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance)
C. दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी पवनें
D. पछ्छमी पवन (Westerlies)
Q.67 तिब्बती पठार, जिसे प्रायः रूफ ऑफ द वर्ल्ड (Roof of the World) कहा जाता है, निम्नलिखित में से किस प्रकार के प्राकृतिक वनस्पति क्षेत्र को निरूपित करता है?
Ans A. अल्पाइन टूंड्रा (Correct)
B. आर्कटिक टूंड्रा
C. ध्रुवीय मरुस्थल
D. शीतोष्ण घासस्थल
Q.68 2025 टाइम्स हायर एजुकेशन एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर, निम्नलिखित में से कौन-सी यूनिवर्सिटी रही?
Ans A. यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग
B. सिघुआ यूनिविसिटी (Correct)
C. सियोल नेशनल यूनिवर्सिटी
D. क्योटो यूनिवर्सिटी
Q.69 दिल्ली के एक सुल्तान ने अपनी राजधानी को दिल्ली से देवगिरी (दौलताबाद) स्थानांतरित करके दक्कन पर अपना नियंत्रण मजबूत करने का प्रयास किया, यह निर्णय बाद में प्रशासनिक कठिनाइयों के कारण विवादास्पद सिद्ध हुआ। यह निर्णय किसने लिया था?
Ans A. अलाउद्दीन खिलजी
B. फिरोज शाह तुगलक
C. मुहम्मद बिन तुगलक (Correct)
D. गयासुद्दीन तुगलक
Q.70 पेशी-कंकाली तंत्र का कौन-सा भाग मुख्य रूप से मस्तिष्क के संरक्षण हेतु उत्तरदायी है?
Ans A. खोपड़ी (Skull) (Correct)
B. श्रोणि पट्टी (Pelvic girdle)
C. पसली पिंजर (Rib cage)
D. मेरुदंड (Spine)
## Section : General Intelligence and Reasoning
Q.71 उस त्रिक का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं।
JL – MO – PR
EG – HJ – KM
Ans A. MO – PR – SU
B. DP – GS – JU
C. NF – RJ – TL
D. CH – GK – JO (Correct)
Q.72 संख्या 3516472 के प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?
Ans A. तीन
B. दो
C. एक का भी नहीं
D. एक (Correct)
Q.73 सात डिब्बे A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में हों। A के नीचे केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। E के ऊपर केवल एक डिब्बा रखा गया है। E और B के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। G के ठीक ऊपर C को रखा गया है। D को F के नीचे किसी स्थान पर रखा गया है? A और D के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?
Ans A. 4
B. 2
C. 1
D. 3 (Correct)
Q.74 अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Ans A. PMO
B. XTW
C. JFI (Correct)
D. FBE
Q.75 एक निश्चित तरीके से IP 18 का संबंध KL 4 से है। उसी प्रकार, KL 16 का संबंध MH 2 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, AT 9 का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?
Ans A. BK-9
B. TR-1 (Correct)
C. JO-6
D. CP-5
Q.76 नेहा बिंदु A से चलना शुरू करती है और पूर्व दिशा में 11 km चलती है। फिर वह दाएं मुड़ती है, 8 km चलती है, फिर दाएं मुड़कर 14 km चलती है। इसके बाद वह फिर दाएं मुड़ती है और 12 km चलती है। अंत में वह दाएं मुड़कर 3 km चलती है और बिंदु P पर रुक जाती है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में चलना चाहिए? (जब तक अन्यथा निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90 डिग्री के हैं।)
Ans A. दक्षिण की ओर 3 km (Correct)
B. उत्तर की ओर 1 km
C. उत्तर की ओर 2 km
D. दक्षिण की ओर 4 km
Q.77 निम्नलिखित त्रिको में, अक्षरों का प्रत्येक समूह एक निश्चित तर्क के अनुसार अगले समूह से संबंधित है। दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो समान तर्क का अनुसरण करता है।
ROSE - RSEO - OSRE
JUGS - JGSU - UGJS
Ans A. LADY - LDYA - ALYD
B. PING - PNGI - INPG (Correct)
C. BOND - BNOO - DNOB
D. COLD - OCLD - OLDC
Q.78 निम्नलिखित अक्षर श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की ओर की जानी है।
(बाएं) Z Q M H J E K D E L K Z V N E A T Q R Z U (दाएं)
ऐसे कितने व्यंजन है, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक व्यंजन और ठीक बाद एक स्वर है?
Ans A. एक
B. चार
C. दो (Correct)
D. तीन
Q.79 निम्नलिखित संख्या युग्मों में, पहली संख्या पर कुछ गणितीय संक्रियाएँ करके दूसरी संख्या प्राप्त की गई है। उस सेट का चयन कीजिए, जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित है जैसे कि निम्नलिखित सेटों की संख्याएँ संबंधित हैं।
(नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना, संक्रियाएँ पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 को संलिखित, 13 पर – संक्रियाएँ, जैसे कि 13 में जोड़ना / घटाना / गुणा करना आदि 13 पर की जा सकती है। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
18, 325
19, 362
Ans A. 22, 485 (Correct)
B. 14, 196
C. 20, 399
D. 21, 440
Q.80 सात डिब्बे B, C, D, E, Q, R और S एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे इसी क्रम में रखे गए हों। D के ऊपर केवल पाँच डिब्बे रखे गए हैं। D और C के बीच केवल तीन डिब्बे रखे गए हैं। C और S के बीच केवल चार डिब्बे रखे गए हैं। C और B के बीच केवल E को रखा गया है। R को C के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। Q और S के बीच कितने डिब्बे रखे गए हैं?
Ans A. एक (Correct)
B. चार
C. तीन
D. दो
Q.81 एक निश्चित कूट भाषा में, 'van elf sand' को 'Id ii ne' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और 'elf poem desk' को 'ir le ii' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में 'elf' का कूट क्या होगा? (सभी कूट, दो अक्षरों के कूट हैं।)
Ans A. Id
B. ne
C. ii (Correct)
D. ir
Q.82 शब्द NERVOUS के प्रत्येक अक्षर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाईं ओर से चौथे अक्षर और दाईं ओर से तीसरे अक्षर के बीच अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में कितने अक्षर हैं?
Ans A. 3
B. 1
C. 0 (Correct)
D. 4
Q.83 निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह, दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए प्रश्न-चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
NFG 49, PIK 36, RLO 25, TOS 16, ?
Ans A. USV 10
B. VRV 10
C. VRW 9 (Correct)
D. USW 9
Q.84 अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Ans A. YI - BM
B. GV - JZ
C. BU - EY
D. OS - RV (Correct)
Q.85 एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है कि 'A, B का पुत्र है।' A - B का अर्थ है कि 'A, B का भाई है।' A x B का अर्थ है कि 'A, B की पत्नी है।' A + B का अर्थ है कि 'A, B का पिता है।'
उपरोक्त के आधार पर, यदि ‘S + D ÷ F – H x K’ है, तो S का K से क्या संबंध है?
Ans A. पिता
B. पत्नी का पिता
C. पत्नी का भाई (Correct)
D. भाई
Q.86 दी गई श्रृंखला में ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?
20 ? 38 56 80 110
Ans A. 22
B. 26
C. 32 (Correct)
D. 24
Q.87 सात व्यक्ति, S, T, I, C, K, E और R, एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। K के बाएं केवल E बैठा है। E और T के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। I और R के बीच केवल C बैठा है, और I, T का निकटतम पड़ोसी नहीं है। पंक्ति के दाएं छोर पर कौन बैठा है?
Ans A. I
B. S (Correct)
C. E
D. K
Q.88 दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हो, यह तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।
कथन: कुछ कप, जग है। कुछ जग, फूलदान है। निष्कर्ष (I): कुछ कप, फूलदान है। निष्कर्ष (II): सभी फूलदान, जग है।
Ans A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
B. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है (Correct)
C. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
D. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है
Q.89 शब्द CURRENT के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने नए अक्षर-समूह में बाईं ओर से चौथा अक्षर निम्नलिखित में से कौन-सा होगा?
Ans A. R
B. Q (Correct)
C. S
D. P
Q.90 अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन किसी निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक ग्रुप बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह, उस ग्रुप से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह, व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Ans A. DAF (Correct)
B. MJN
C. JGK
D. GDH
Q.91 आठ व्यक्ति, A, B, M, N, S, T, Y और Z, एक पंक्ति में उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। S, Y के बाईं से दूसरे स्थान पर बैठा है और S, N के दाईं से तीसरे स्थान पर बैठा है। Y पंक्ति के किसी एक छोर पर बैठा है। T, A के ठीक दाईं पड़ोस में बैठा है। B, M के ठीक बाईं पड़ोस में बैठा है और M, Z के बाईं से दूसरे स्थान पर बैठा है। पंक्ति के बाईं छोर पर कौन बैठा है?
Ans A. A (Correct)
B. S
C. B
D. M
Q.92 दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा कथन का तार्किक रूप से अनुसरण करता है।
कथन: कुछ कागज, बारिश हैं। सभी बारिश, पेड़ हैं।
निष्कर्ष: (I) कुछ कागज, पेड़ हैं। (II) सभी पेड़, बारिश हैं।
Ans A. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है
B. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है
C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है (Correct)
D. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं
Q.93 सात डिब्बे A, B, C, D, E, F और G एक के ऊपर एक रखे गए है, लेकिन जरूरी नहीं कि उनका क्रम यही हो। G के नीचे केवल दो डिब्बे रखे गए हैं। B के ऊपर केवल एक डिब्बा रखा गया है। B और A के बीच केवल एक डिब्बा रखा गया है। F को E के ठीक ऊपर रखा गया है। D को C के नीचे किसी स्थान पर रखा गया है। किस डिब्बे को सबसे ऊपर रखा गया है?
Ans A. D
B. C (Correct)
C. B
D. A
Q.94 किसी निश्चित कूट भाषा में, J × Q का अर्थ है कि 'J, Q की बहन है', J ÷ Q का अर्थ है कि 'J, Q का पिता है', J + Q का अर्थ है कि 'J, Q का पति है' और J – Q का अर्थ है कि 'J, Q की माता है'।
उपरोक्त के आधार पर, यदि 'S + T - U + V × W × Y' है, तो S का W से क्या संबंध है?
Ans A. माता के पिता
B. पिता के पिता
C. माता का भाई
D. पत्नी का भाई (Correct)
Q.95 दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए, प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
MU1, NQ4, PN16, SL64, ?
Ans A. SJ258
B. SK256
C. RJ256 (Correct)
D. WK256
Q.96 निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर रखे जाने से श्रृंखला तार्किक रूप से पूर्ण हो जाएगी? EAW 91 XTP 98 QMI 105 JFB 112 ?
Ans A. CLV 118
B. CXT 118
C. CYU 119 (Correct)
D. CZT 119
Q.97 संख्या 3147856 में प्रत्येक अंक को बाएं से दाएं आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर प्राप्त नई संख्या में, मूल संख्या की तुलना में कितने अंकों का स्थान अपरिवर्तित रहेगा?
Ans A. एक (Correct)
B. तीन
C. एक भी नहीं
D. दो
Q.98 एक निश्चित कूट भाषा में, ‘PRIME’ को ‘37862’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘REMAP’ को ‘87423’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘A’ के लिए कूट क्या है?
Ans A. 4 (Correct)
B. 2
C. 3
D. 7
Q.99 दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
26 34 45 53 64 72 ?
Ans A. 81
B. 86
C. 88
D. 83 (Correct)
Q.100 यदि ‘+’ और ‘–’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
215 - 147 ÷ 110 + 1604 × 4 = ?
Ans A. 19584
B. 14948
C. 15984 (Correct)
D. 18588
Railway-RRB NTPC 2025 Under Graduate Previous Year Question Paper and Answer Key PDF Hindi
Railway-RRB NTPC 2025 Under Graduate Previous Year Question Paper and Answer Key PDF Hindi
Other Important Question Paper:
Railway-RRB NTPC 2025 Under Graduate Previous Year Question Paper and Answer Key PDF English
Railway-RRB NTPC 2025 Previous Year Question Paper-Under Graduate Question Paper and Answer Key PDF Hindi
Railway-RRB NTPC Undergraduate Level Previous Year Question Paper 2026 Shift II CBT 1 with Answer Key – Free PDF Download