RRB JE 2025 CBT 1 Previous Year Question Paper and Answer Key PDF Hindi (Feb 19, 2026) (Shift 1)
रेलवे भर्ती बोर्ड / RAILWAY RECRUITMENT BOARDS सीईएन - 05/25 - जेई, डीएमएस, सीएमए - CEN - 05/25 - JE, DMS, CMA
सामान्य जाने
Test Date19/02/2026
Test Time9:00 AM - 10:30 AM
SubjectRRB JE DMS CMA
* Note
Correct Answer will carry 1 mark per Question.
Incorrect Answer will carry 1/3 Negative mark per Question.
1. Options shown in green color with a tick icon are correct.
2. Chosen option on the right of the question indicates the option selected by the candidate.
Section : RRB JE DMS CMA
Q.1 100 सेब ₹1,240 प्रति सौ की दर से खरीदे गए और उन्हें ₹935 के लाभ पर बेचा गया। सेबों का प्रति दर्जन विक्रय मूल्य (₹ में) ज्ञात कीजिए।
Ans 1. 271
2. 261 (correct)
3. 256
4. 266
Q.2 36 km की दूरी तय करते समय, एक आदमी ने देखा कि 2 घंटे 5 मिनट साइकिल चलाने के बाद, उसने जो दूरी तय की थी, वह शेष दूरी की 6/7 थी। उसकी लगभग चाल (km/h में) कितनी थी?
Ans 1. 6.7
2. 7.4
3. 8 (correct)
4. 8.7
Q.3 अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, दी गई श्रृंखला में प्रश्न चिह्न ‘?’ के स्थान पर क्या आना चाहिए?
RLO QKN PJM OIL ?
Ans 1. NGK
2. NGL
3. NHL
4. NHK (correct)
Q.4 एक निश्चित कूट भाषा में,
A + B का अर्थ है कि ‘A, B की माता है’,
A – B का अर्थ है कि ‘A, B का भाई है’,
A x B का अर्थ है कि ‘A, B की पत्नी है’,
A % B का अर्थ है कि ‘A, B का पिता है’ और
A # B का अर्थ है कि ‘A, B की पुत्री है’।
यदि ‘F # H x J % E % M’ है, तो F का M से क्या संबंध है?
Ans 1. भाई का पुत्र
2. पिता की बहन (correct)
3. पिता की माता
4. पुत्र की पुत्री
Q.5 यदि किसी निश्चित आंकड़े का बहुलक और माध्यक क्रमशः 24 और 18 है, तो उस आंकड़े का माध्य क्या होगा?
Ans 1. 22
2. 15 (correct)
3. 20
4. 24
Q.6 एक खिलौना निर्माता मूल रूप से 3 cm आधार त्रिज्या और 7 cm ऊँचाई वाला एक शंकु के आकार का खिलौना बनाता है। ग्राहकों की मांग के कारण, वह अब एक ऐसा ही खिलौना बनाना चाहता है जिसका आयतन मूल खिलौने के आयतन का 75% हो, जबकि आधार त्रिज्या पहले जैसी ही है। नए खिलौने की ऊँचाई ज्ञात कीजिए। (π = 22/7)
Ans 1. 5.75 cm
2. 5.25 cm (correct)
3. 5.125 cm
4. 5.5 cm
Q.7 पर्याप्त ऑक्सीजन की उपस्थिति में मेथेन (CH4) के पूर्ण दहन से कौन-से उत्पाद बनते हैं?
Ans 1. कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन
2. कार्बन और हाइड्रोजन
3. कार्बन डाइऑक्साइड और जल (correct)
4. कार्बन मोनोऑक्साइड और जल
Q.8 किस भारतीय फिल्म निर्माता को 2025 में यूरोपीय फिल्म अकादमी (European Film Academy) के पंजीकृत सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया था?
Ans 1. श्रीराम राघवन
2. किरण राव
3. नीरज घायवान
4. पान नलिन (correct)
Q.9 देसी और विदेशी कुक्कुट (Poultry) नस्लों के बीच संकरण कार्यक्रम क्यों चलाए जाते हैं?
Ans 1. केवल अंडे का आकार बढ़ाने के लिए।
2. अपने पूर्वजों के साथ समानता दर्शन वाले संकर बनाने के लिए
3. कम आकर्षक विशेषताओं वाले संकर बनाने के लिए।
4. वांछनीय गुणवत्ता वाली नयी-नयी नस्लों का विकास करने के लिए। (correct)
Q.10 यदि किसी पदार्थ (माध्यम) का निरपेक्ष अपवर्तनांक 1.7 है, तो निर्वात की तुलना में उस पदार्थ में प्रकाश की चाल के बारे में यह क्या संकेत देता है?
Ans 1. इस मान से चाल में अंतर का पता नहीं लगाया जा सकता।
2. दोनों में प्रकाश की चाल समान होती है।
3. निर्वात की तुलना में, प्रकाश की पदार्थ में चाल 1.7 गुना धीमी होती है। (correct)
4. निर्वात की तुलना में, प्रकाश की पदार्थ में चाल 1.7 गुना तेज होती है।
Q.11 निम्नलिखित अक्षर, प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और प्रश्न का उत्तर दें।
(बाएँ) V E @ M O S % & V I % X $ T P N $ V # C & B J (दाएँ)
यदि श्रृंखला से सभी अक्षरों को हटा दिया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन-सा बाएँ से पाँचवें स्थान पर होगा?
Ans 1. $ (correct)
2. @
3. %
4. #
Q.12 एक चट्टान के शीर्ष से, चट्टान के तल से 240 फीट दूर ज़मीन पर स्थित एक बिंदु का अवनमन कोण 30° है। चट्टान की ऊँचाई ज्ञात कीजिए (फीट में, निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित)। (√3 = 1.732 का उपयोग कीजिए)
Ans 1. 130
2. 139 (correct)
3. 124
4. 146
Q.13 मान लीजिए C, O के द्रवाला एक वृत्त है। मान लीजिए AB, C की एक स्पर्शरखा इस प्रकार है कि AB, वृत्त को बिंदु P पर स्पर्श करती है। मान लीजिए X और Y वृत्त C पर स्थित कोई दो बिंदु हैं। यदि ∠APX = 60° और ∠BPY = 30° है, तो क्रमशः ∠PXY और ∠PYX ज्ञात कीजिए।
Ans 1. 30°, 60°
2. 60°, 30° (correct)
3. 90°, 60°
4. 90°, 30°
Q.14 एक प्रश्न के बाद दो कथन (I) और (II) दिए गए हैं। आपको यह निर्णय करना है कि कथनों में दिए गए आंकड़े प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उचित उत्तर का चयन करें।
पाँच व्यक्ति A, B, C, D और E, एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। C के ठीक बाईं ओर कौन बैठा है?
I. B पंक्ति के किसी एक अंतिम छोर से दूसरे स्थान पर बैठा है। B और C के बीच में केवल एक व्यक्ति बैठा है। D, C के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है।
II. D, B के ठीक दाईं ओर बैठा है। D और A के बीच में केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। E, C के ठीक दाईं ओर बैठा है।
Ans 1. केवल कथन II में दिए गए आंकड़े, प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है जबकि कथन I में दिए गए आंकड़े नहीं।
2. कथन I और कथन II दोनों में एक साथ (और केवल कथन I) या केवल कथन II पर्याप्त नहीं है। दिए गए आंकड़े प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं।
3. केवल कथन I में दिए गए आंकड़े, प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है जबकि कथन II में दिए गए आंकड़े नहीं। (correct)
4. दोनों कथनों I और II में दिए गए आंकड़े एक साथ, प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
Q.15 1978 के 44वें संशोधन अधिनियम ने लोकसभा और राज्य विधानमंडल के सामान्य कार्यकाल (standard term) को पुनः कितने वर्षों तक बहाल कर दिया?
Ans 1. सात
2. छह
3. तीन
4. पाँच (correct)
Q.16 हितेश बिंदु A से गाड़ी चलाना शुरू करता है और 10 km पूर्व की ओर गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएँ मुड़कर 5 km गाड़ी चलाता है, बाएँ मुड़कर 11 km गाड़ी चलाता है, उसके बाद वह बाएँ मुड़कर 6 km गाड़ी चलाता है। अंततः वह बाएँ मुड़कर 1 km गाड़ी चलाता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर पुनः पहुंचने के लिए उसे कितनी दूर (सबसे कम दूरी) और किस दिशा में गाड़ी चलाना चाहिए? (जब तक कि निर्दिष्ट न किया जाए, सभी मोड़ केवल 90° के मोड़ हैं।)
Ans 1. दक्षिण की ओर 2 km
2. दक्षिण की ओर 1 km
3. उत्तर की ओर 2 km
4. उत्तर की ओर 1 km (correct)
Q.17 अजय अपनी आय का 80% खर्च करता है। उसकी आय में 30% की वृद्धि होती है, और उसके व्यय में 10% की वृद्धि होती है। उसकी बचत में प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए।
Ans 1. 110% (correct)
2. 90%
3. 105%
4. 100%
Q.18 भारतीय पौराणिक कथाओं और पुरातत्व के संदर्भ में, भारत की निम्नलिखित में से कौन-सी तटीय विशेषता, विवर्तनिक (टेक्टोनिक) या समुद्र के स्तर में परिवर्तन के कारण जलमग्न मानी जाती है?
Ans 1. गुजरात के पास द्वारका (correct)
2. पश्चिम बंगाल में सुंदरबन
3. तमिलनाडु के पास रामेश्वरम
4. लक्षद्वीप में कवरती
Q.19 तत्वों के परमाणु द्रव्यमान की तुलना एक मानक संदर्भ के साथ की जाती है। कार्बन-12 को मुख्य रूप से परमाणु द्रव्यमान इकाई के लिए मानक के रूप में चुना गया था क्योंकि ________।
Ans 1. कार्बन तत्वों के साथ बहुत कम रासायनिक अभिक्रियाशीलता दर्शाता है
2. कार्बन बड़ी संख्या में यौगिक बनाने में सक्षम है
3. कार्बन-12 पूर्ण संख्या के निकट परमाणु द्रव्यमान देता है (correct)
4. कार्बन प्रकृति में अत्यधिक प्रचुर मात्रा में विद्यमान है
Q.20 अस्पृश्यता पर महात्मा गांधी के विचारों ने गांधीवादी चरण (Gandhian phase) के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिकताओं को कैसे आकार दिया?
Ans 1. कृषि आर्थिक सुधारों की ओर प्राथमिक फोकस करके
2. रियासतों के राजनीतिक एकीकरण पर ध्यान केंद्रित करके
3. समुदायों के लिए पृथक राजनीतिक निर्वाचन क्षेत्रों का समर्थन करके
4. अस्पृश्यता के उन्मूलन को एक केंद्रीय उद्देश्य बना करके (correct)
Q.21 निम्नलिखित में से कौन-सी, व्यापक पर्यावरण प्रदूषण सूचकांक की विशेषता नहीं है?
Ans 1. यह एक पूर्व चेतावनी साधन है।
2. यह क्षेत्र में पहचाने गए सभी प्रदूषण स्रोतों को अधिसूचित और सार्वजनिक करता है।
3. इसे पहली बार 1983 में प्रस्तुत किया गया था। (correct)
4. इसे औद्योगिक क्षेत्रों के अलावा अन्य स्थानों पर भी प्रयुक्त किया जा सकता है।
Q.22 गिरीश ने एक परीक्षा में 459 अंक प्राप्त किए जो अधिकतम अंकों के 20% से 81 अंक कम थे। इसी परीक्षा में उसके मित्र ने 756 अंक प्राप्त किए। उसके मित्र द्वारा प्राप्त किए गए अंकों का प्रतिशत क्या है?
Ans 1. 30%
2. 29%
3. 28% (correct)
4. 27%
Q.23 अक्टूबर 2024 में जारी वैश्विक भुखमरी सूचकांक (Global Hunger Index) 2024 में, भारत कुल कितने देशों में से 105वें स्थान पर है?
Ans 1. 127 (correct)
2. 210
3. 90
4. 195
Q.24 वाशिंग सोडा के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
Ans 1. वाशिंग सोडा अत्यीय प्रकृति का होता है।
2. वाशिंग सोडा रासायनिक रूप से सोडियम कार्बोनेट डेकाहाइड्रेट (Na2CO3·10H2O) है। (correct)
3. यह जल की स्थायी कठोरता को दूर नहीं करता है।
4. सोडियम बाइकार्बोनेट को 100°C तक गर्म करके इसे प्राप्त किया जाता है।
Q.25 असंतृप्त कार्बन यौगिक, संतृप्त कार्बन यौगिकों की तुलना में सामान्यतः अधिक अभिक्रियाशील क्यों होते हैं? इस कथन की सर्वोत्तम व्याख्या क्या है?
Ans 1. असंतृप्त यौगिकों में कार्बन से कम हाइड्रोजन परमाणु जुड़े होते हैं।
2. असंतृप्त यौगिक केवल सीधी कार्बन श्रृंखलाएँ बनाते हैं।
3. असंतृप्त यौगिक के कार्बन परमाणुओं के बीच द्वि- या त्रि-आबंध होते हैं। (correct)
4. असंतृप्त यौगिकों के कार्बन परमाणुओं के बीच केवल एकल आबंध होता है।
Q.26 जब 3^339 को 8 से भाग दिया जाता है, तो शेषफल क्या बचता है?
Ans 1. 3 (correct)
2. 2
3. 0
4. 5
Q.27 अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन एक निश्चित प्रकार से संगत हैं और इस प्रकार एक समूह बनाते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-समूह, उस समूह से संबंधित नहीं है?
(ध्यान दें: असंगत अक्षर समूह, उस अक्षर समूह में व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनके स्थान पर आधारित नहीं है।)
Ans 1. PQN
2. YZW
3. VWT
4. KMI (correct)
Q.28 मार्च 2025 में विमोचित पुस्तक ‘लियोः द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ चेन्नई सुपर किंग्स’ (Leo: The Untold Story of Chennai Super Kings) के लेखक कौन हैं?
Ans 1. अनिरुद्ध श्रीकांत (correct)
2. के. चंद्रशेखरन
3. पी. एस. रमन
4. रविचंद्रन अश्विन
Q.29 वह द्विघात समीकरण क्या है, जिनके मूल 1/(2+√2) और 1/(2-√2) है?
Ans 1. 2x^2 - (2√2)x + 1 = 0 (correct)
2. 2x^2 - (4√2)x - 1 = 0
3. 3x^2 - (2√2)x - 1 = 0
4. 2x^2 + (2√5)x + 1 = 0
Q.30 राइबोसोम खुरदरी अन्तर्द्रव्यी जालिका की सतह पर चिपके रहते हैं। खुरदरी अन्तर्द्रव्यी जालिका का प्राथमिक कार्य क्या है?
Ans 1. प्रोटीन संश्लेषण और परिवहन (correct)
2. ऊर्जा उत्पादन और कोशिकीय श्वसन
3. लिपिड संश्लेषण
4. डी. एन. ए. प्रतिकृति और अनुलेखन
Q.31 दी गई शृंखला में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
7 10 16 25 37 ?
Ans 1. 53
2. 51
3. 52 (correct)
4. 50
Q.32 कौन-सा कथन किसी तत्व की परमाणु संख्या का सही से वर्णन करता है?
Ans 1. सभी उपपरमाणिक कणों का कुल द्रव्यमान
2. नाभिक में उपस्थित प्रोटोनों की संख्या (correct)
3. नाभिक में उपस्थित न्यूट्रॉनों की संख्या
4. परमाणु में न्यूक्लियोन की कुल संख्या
Q.33 कोयले का निर्माण मुख्य रूप से कैसे होता है?
Ans 1. लाखों वर्षों तक संपीडित हुए मृत पौधों की परतों से (correct)
2. पृथ्वी के भीतर संचित खनिज भंडार से
3. चट्टानों में संरक्षित जंतुओं के अवशेषों से
4. ज्वालामुखी से निकलने वाले लावे से
Q.34 मानव नेत्र में परितारिका का क्या कार्य है?
Ans 1. आने वाली प्रकाश किरणों को अपवर्तित करता है
2. दृष्टिपटल पर प्रतिबिंब बनाता है
3. मस्तिष्क को संकेत भेजता है
4. पुतली के साइज को नियंत्रित करता है (correct)
Q.35 महेश ने एक व्यवसाय शुरू करने के लिए एक बैंक से ₹4,40,000 की राशि उधार ली। 6% वार्षिक की दर से 4 वर्ष पश्चात, वह कितने साधारण ब्याज (₹ में) का भुगतान करेगा?
Ans 1. 1,04,600
2. 1,03,600
3. 1,06,600
4. 1,05,600 (correct)
Q.36 मृदा की उर्वरता में वृद्धि के लिए उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग के स्थान पर कंपोस्ट या वर्मिकंपोस्ट के प्रयोग को प्राथमिकता क्यों दी जाती है?
Ans 1. यह केवल सूक्ष्म पोषक तत्वों की आपूर्ति करता है और बृहत् पोषक तत्वों से बचाता है।
2. यह सिंचाई और निराई आवश्यकता को समाप्त कर देता है।
3. यह पौधों की जीवाणु और विषाणु जनित बीमारियों को समाप्त करता है।
4. यह जैविक अपशिष्ट का पुनर्वक्रण करता है और पर्यावरणीय नुकसान से बचाता है। (correct)
Q.37 10 के प्रथम 18 धनात्मक गुणजों का औसत ज्ञात कीजिए।
Ans 1. 10
2. 18
3. 95 (correct)
4. 90
Q.38 एक धनराशि को X, Y और Z के बीच 4 : 3 : 6 के अनुपात में बांटा जाना है। यदि Z का हिस्सा Y से ₹3300 अधिक है, तो X को Y से कितनी धनराशि अधिक मिलेगी?
Ans 1. ₹1300
2. ₹1000
3. ₹1200
4. ₹1100 (correct)
Q.39 रश्मि और वर्षा के पास मिलाकर ₹22576 हैं। यदि रश्मि की राशि का 5/16 हिस्सा, वर्षा की राशि के 3/7 हिस्से के बराबर है, तो रश्मि के पास कितनी राशि है?
Ans 1. ₹13052
2. ₹13050
3. ₹13054
4. ₹13056 (correct)
Q.40 उत्तराखंड के कौन-से दो जिले उत्तर-पश्चिम में हिमाचल प्रदेश के साथ अंतर-राज्यीय सीमा साझा करते हैं?
Ans 1. चंपावत और बागेश्वर
2. पौड़ी और रुद्रप्रयाग
3. उत्तरकाशी और देहरादून (correct)
4. चमोली और पिथौरागढ़
Q.41 1932 के पूना पैक्ट (पूना समझौता) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
Ans 1. इसमें दलित वर्गों के लिए पृथक निर्वाचन क्षेत्र के विचार को त्याग दिया गया।
2. अंबेडकर ने समझौते पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। (correct)
3. विधानमंडलों में दलित वर्गों के लिए आरक्षित सीटों में वृद्धि हुई।
4. सरकार द्वारा इसे स्वीकार कर लिया गया।
Q.42 एक निश्चित कूट भाषा में, A + B का अर्थ है 'A, B का बेटा है' A – B का अर्थ है 'A, B की बहन है' A x B का अर्थ है 'A, B की पत्नी है' A ÷ B का अर्थ है 'A, B का भाई है'
यदि ‘C x S + D – F + G’ हो, तो उपरोक्त के आधार पर C का G से क्या संबंध है?
Ans 1. माँ की बहन का बेटा
2. बहन के बेटे की पत्नी (correct)
3. माँ की बहन की बेटी
4. पिता की बहन की बेटी
Q.43 निम्नलिखित अक्षर और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और दिए गए प्रश्न का उत्तर दें। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है।
(बाएं) U P X @ F H R A A # / E M # U L J I L I I (दाएं)
ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक और ठीक बाद एक अक्षर है?
Ans 1. एक भी नहीं
2. तीन
3. एक
4. दो (correct)
Q.59 निम्नलिखित रैखिक समीकरणों को हल कीजिए।
2x + 3y - 5z = 4, x + 3y - 2z = 12, 2x + y - 3z = 5
Ans 1. x = −43/8, y = −65/8, z = 39/8
2. x = 43/8, y = 65/8, z = 39/8
3. x = 43/8, y = −65/8, z = −39/8
4. x = 65/8, y = 39/8, z = 43/8 (correct)
Q.60 किसी वृत्ताकार पाश के केंद्र पर चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता किस प्रकार परिवर्तित होती है, यदि पाश में प्रवाहित विद्युत धारा को दोगुना कर दिया जाए?
Ans 1. यह आधी रह जाएगी।
2. यह दोगुनी अधिक हो जाएगी। (correct)
3. यह अपरिवर्तित रहेगी।
4. यह चार गुना अधिक हो जाएगी।
Q.61 यदि एक उत्तल दर्पण अपने मुख्य फोकस पर एक बिंदु-साइज़ का प्रतिबिंब बनाता है, तो बिंब कहाँ स्थित है?
Ans 1. अनंत पर (correct)
2. ध्रुव पर
3. F और ध्रुव के बीच में
4. P और F के बीच में
Q.62 दी गई शृंखला में प्रश्न चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
23 34 45 56 67 ?
Ans 1. 75
2. 76
3. 77
4. 78 (correct)
Q.63 निम्नलिखित में से कौन-सी धातु विद्युत-अपघटनी परिशोधन द्वारा परिष्कृत नहीं की जाती है?
Ans 1. जिंक
2. कॉपर
3. टिन
4. सोडियम (correct)
Q.64 जब एक बंदूक चलाई जाती है, तो गोली के आगे चलने पर बंदूक पीछे की ओर धक्का देती है। यह न्यूटन के गति के तीसरे नियम को कैसे प्रदर्शित करता है?
Ans 1. बंदूक पीछे की ओर धक्का देती है क्योंकि गोली, बंदूक की अपेक्षा तेजी से चलती है।
2. गोली केवल इसलिए आगे बढ़ती है क्योंकि बंदूक में संरक्षित ऊर्जा होती है।
3. बंदूक गोली को आगे धकेलती है, और गोली समान और विपरीत बल के साथ बंदूक को पीछे की ओर धकेलती है। (correct)
4. बंदूक पीछे की ओर धक्का देती है क्योंकि यह गोली से भारी होती है।
Q.65 2^3 × 6^2 × 11, 2^2 × 11^2 × 17 और 6^3 × 11^2 × 17^2 का लघुत्तम समापवर्तक (LCM) ज्ञात कीजिए।
Ans 1. 2^4 × 3^3 × 11^2 × 17^2
2. 2^5 × 3^4 × 11^2 × 17^2
3. 2^4 × 3^4 × 11^2 × 17^2
4. 2^5 × 3^3 × 11^2 × 17^2 (correct)
Q.66 एक भौतिक विज्ञानी एक उत्तल लेंस का उपयोग करके सूर्य के प्रकाश को एक कागज के टुकड़े पर केंद्रित करता है और देखता है कि लेंस से एक निश्चित दूरी पर एक छोटा, चमकीला बिंदु (spot) बनता है। यह प्रयोग लेंस के किस गुणधर्म को निर्धारित करने में सहायता करता है?
Ans 1. यह प्रयोग लेंस की फोकस दूरी निर्धारित करने में सहायता करता है। (correct)
2. यह प्रयोग लेंस के व्यास को निर्धारित करने में सहायता करता है।
3. यह प्रयोग लेंस के प्रकाशिक केंद्र को निर्धारित करने में सहायता करता है।
4. यह प्रयोग लेंस के मुख्य अक्ष को निर्धारित करने में सहायता करता है।
Q.67 ‘रागम तानम पल्लवी (Ragam-Tanam-Pallavi)’ शब्द भारतीय संगीत की किस शैली से संबंधित है?
Ans 1. सूफी संगीत
2. लोक संगीत
3. कर्नाटक संगीत (correct)
4. हिंदुस्तानी संगीत
Q.68 यदि x = ∛512, y = 6√64 और z = 6^3 − 2 × 10^2 है, तब ∛10(x^2 + y^3 + z + 12) किसके बराबर होगा?
Ans 1. 40
2. 10
3. 20
4. 30 (correct)
Q.69 कौन-सा एंजाइम मानव मुख में कार्बोहाइड्रेट के पाचन की शुरुआत करता है?
Ans 1. लार में उपस्थित लार एमिलेज (correct)
2. जठर ग्रंथियों द्वारा स्रावित पेप्सिन
3. अग्न्याशय द्वारा स्रावित ट्रिप्सिन
4. यकृत द्वारा स्रावित लाइपेज
Q.70 ब्रिटिश भारत के दौरान भारत की पहली राष्ट्रीय जनगणना किस वर्ष आयोजित की गई थी?
Ans 1. 1891
2. 1901
3. 1871 (correct)
4. 1851
Q.71 निम्नलिखित डेटा से माध्यिका ज्ञात कीजिए।
आयु (वर्षों में)15 - 25, 25 - 35, 35 - 45, 45 - 55, 55 - 65, 65 - 75, 75 - 85
रोगियों की संख्या10, 17, 22, 26, 30, 24, 21
Ans 1. 55 वर्ष (correct)
2. 47 वर्ष
3. 65 वर्ष
4. 70 वर्ष
Q.72 कोशिका में लिपिड के निर्माण के लिए कौन-सा कोशिकांग जिम्मेदार है?
Ans 1. माइटोकॉन्ड्रिया (Mitochondria)
2. रफ एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम (Rough Endoplasmic Reticulum)
3. गॉल्जी उपकरण (Golgi Apparatus)
4. स्मूथ एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम (Smooth Endoplasmic Reticulum) (correct)
Q.73 सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले एक ही सप्ताह में P, Q, R, S, T, U और V में से प्रत्येक की परीक्षा अलग-अलग दिनों में है। T और R के बीच में केवल पांच लोगों की परीक्षा है। S की परीक्षा बुधवार को है। V की परीक्षा P के ठीक बाद है लेकिन शनिवार को नहीं है। Q की परीक्षा T से ठीक पहले है। U और V के बीच में कितने लोगों की परीक्षा है?
Ans 1. दो (correct)
2. तीन
3. चार
4. एक
Q.74 अजय स्थिर जल में 4.5 km/h की चाल से नाव चला सकता है। उसे धारा के प्रतिकूल समान दूरी तय करने में, धारा के अनुकूल समान दूरी तय करने की तुलना में दोगुना समय लगता है। धारा की चाल (km/h में) ज्ञात कीजिए।
Ans 1. 1.5 (correct)
2. 3
3. 2
4. 0.5
Q.75 जैवनिम्नीकरणीय पदार्थों की परिभाषा के संबंध में कौन-सा कथन सही है?
Ans 1. रासायनिक प्रक्रम द्वारा विघटित होने वाले पदार्थ
2. यांत्रिक प्रक्रम द्वारा विघटित होने वाले पदार्थ
3. भौतिक प्रक्रम द्वारा विघटित होने वाले पदार्थ
4. जैविक प्रक्रम द्वारा विघटित होने वाले पदार्थ (correct)
Q.76 जब कोई व्यक्ति दीवार को धक्का देता है लेकिन दीवार नहीं हिलती है, तो व्यक्ति द्वारा दीवार पर किया गया कार्य क्या है?
Ans 1. अधिकतम कार्य किया गया क्योंकि व्यक्ति पूरी ताकत का उपयोग करता है
2. ऋणात्मक कार्य किया गया क्योंकि दीवार धक्के का प्रतिरोध करती है।
3. शून्य कार्य किया गया क्योंकि दीवार का कोई विस्थापन नहीं हुआ। (correct)
4. बल लगाने के कारण धनात्मक कार्य किया गया।
Q.77 प्रकुंचन दाब तब मापा जाता है जब हृदय ______ होता है।
Ans 1. विश्राम में
2. धड़कना बंद कर दे
3. रुधिर से भरा
4. संकुचित (correct)
Q.78 उस त्रिक का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए दो त्रिकों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों त्रिक समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं।
NF - RJ - VN
MB - QF - UJ
Ans 1. TW - YZ - SY
2. RM - UT - PR
3. HK - LN - FL
4. OG - SK - WO (correct)
Q.79 45 पुस्तकों का विक्रय मूल्य, 18 पुस्तकों के क्रय मूल्य के बराबर है। हानि या लाभ प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
Ans 1. 60% लाभ
2. 100/27 % लाभ
3. 100/3 % हानि
4. 60% हानि (correct)
Q.80 यदि समान पदार्थ और समान लंबाई वाले पतले तार के स्थान पर मोटा तार लगाने से ऐमीटर का पाठ्यांक बढ़ जाता है, तो इसका सबसे संभावित कारण क्या है?
Ans 1. अधिक मोटे तार का प्रतिरोध कम होता है, जिससे अधिक धारा प्रवाहित होती है। (correct)
2. तार में वोल्टेज कम हो जाता है
3. तार की लंबाई कम होती है।
4. तार की प्रतिरोधकता बढ़ जाती है
Q.81 X व्यक्तियों के एक समूह को 32 दिनों में एक काम पूरा करने का अनुबंध दिया गया था। बीमारी के कारण 8 व्यक्ति काम पर नहीं आए, और शेष व्यक्तियों ने 40 दिनों में काम पूरा किया। X का मान क्या है?
Ans 1. 38
2. 42
3. 44
4. 40 (correct)
Q.82 निम्नलिखित में से कौन-सा रोजमर्रा का उदाहरण एक समांगी मिश्रण को दर्शाता है?
Ans 1. जल में पूर्णतः घुलित लवण (correct)
2. जल में मिला हुआ चॉक चूर्ण
3. लौह रेतन के साथ समान रूप से मिश्रित रेत
4. जल में अच्छी तरह से मिश्रित तेल
Q.83 नीचे दिए गए दो कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए।
कथन A: वृक्काणु (nephrons) में चयनात्मक पुनःअवशोषण शरीर में जल और लवण का संतुलन बनाए रखने में सहायता करता है।
कथन B: चयनात्मक पुनःअवशोषण नाइट्रोजनयुक्त अपशिष्टों को निस्यंद में प्रवेश करने से रोकता है।
Ans 1. A और B, दोनों कथन सही हैं।
2. A और B, दोनों कथन गलत हैं।
3. कथन A गलत है लेकिन B सही है।
4. कथन A सही है लेकिन B गलत है। (correct)
Q.84 अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर LKLJ एक निश्चित प्रकार से GFGE से संबंधित है। ठीक उसी प्रकार, NNML, IHHG से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए QPO निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
Ans 1. LLKQ
2. LKKJ
3. LJKJ (correct)
4. LKLJ
Q.85 जब दो जलीय विलयन एक सीलबंद फ्लास्क के भीतर अभिक्रिया करते हैं और उत्पाद बनाते हैं, तो निकाय (system) के कुल द्रव्यमान पर क्या प्रभाव पड़ता है?
Ans 1. अवशेषण के कारण इसमें कमी आती है।
2. गैस निर्माण के कारण इसमें वृद्धि होती है।
3. यह अभिक्रिया के दौरान घटता-बढ़ता रहता है।
4. यह संपूर्ण प्रक्रिया के दौरान अपरिवर्तित रहता है। (correct)
Q.86 एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए 81, 260 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए 108, 287 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए 156 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? (ध्यान दें: संख्याओं को उनके घटक अंकों में अलग-अलग किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 - 13 पर संक्रियाएँ, जैसे 13 को जोडना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग-अलग करने और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
Ans 1. 332
2. 335 (correct)
3. 334
4. 340
Q.87 किसी निश्चित धनराशि पर 2 वर्ष के लिए 11% वार्षिक ब्याज की दर से, वार्षिक रूप से संयोजित होने वाले चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज का अंतर ₹371 है। वह धनराशि ज्ञात कीजिए। [अपना उत्तर निकटतम पूर्णांक तक दें।]
Ans 1. ₹30,669
2. ₹30,672
3. ₹30,679
4. ₹30,661 (correct)
Q.88 निम्नलिखित को सरल कीजिए।
112 ÷ [16 ÷ 8 × (18 + 12 – (3 + 10 – (4 + 7)))]
Ans 1. 3
2. 2 (correct)
3. 11
4. 4
Q.89 एक समांतर चतुर्भुज का आधार और उसकी संगत ऊँचाई क्रमशः 93 cm और 29 cm है। समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल (cm² में) क्या है?
Ans 1. 2696
2. 2697 (correct)
3. 2714
4. 2701
Q.90 मई 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया?
Ans 1. डॉ. अजीत कुमार
2. डॉ. आलोक कुमार
3. डॉ. अनिल कुमार
4. डॉ. अजय कुमार (correct)
Q.91 सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH) में ______ ऋणायन के रूप में होता है।
Ans 1. H+
2. NO3-
3. Na+
4. OH- (correct)
Q.92 0.15 kg द्रव्यमान की एक क्रिकेट गेंद किसी भवन के शीर्ष से 30 m/s की चाल से क्षैतिज दिशा में फेंकी जाती है। हाथ से छूटते समय गेंद की गतिज ऊर्जा क्या होगी?
Ans 1. 67.5 J (correct)
2. 45.5 J
3. 90 J
4. 135 J
Q.93 एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए 21, 274 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए 26, 339 से संबंधित है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए 34 निम्नलिखित में से किससे संबंधित है? (ध्यान दें: संख्याओं को उनके घटक अंकों में अलग-अलग किए बिना, पूर्ण संख्याओं पर संक्रियाएँ की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 - 13 पर संक्रियाएँ, जैसे 13 को जोड़ना/घटाना/गुणा करना आदि किया जा सकता है। 13 को 1 और 3 में अलग-अलग करने और फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएँ करने की अनुमति नहीं है।)
Ans 1. 443 (correct)
2. 445
3. 452
4. 447
Q.94 सात व्यक्ति F, J, M, L, R, V और X एक पंक्ति में उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। J के दाईं ओर कोई नहीं बैठा है। J और R के बीच में केवल तीन व्यक्ति बैठे हैं। R और M के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। V, L के बाईं से तीसरे स्थान पर बैठा है। X, L के ठीक दाईं बैठा है। X के बाईं और कितने व्यक्ति बैठे हैं?
Ans 1. 4 (correct)
2. 2
3. 1
4. 3
Q.95 पौधों में गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध जल की ऊपर की ओर गति के लिए मुख्य रूप से कौन-सी संरचनात्मक विशेषता उत्तरदायी है?
Ans 1. सक्रिय रूप से विभाजित होने वाले विभज्योतकी (meristematic) ऊतक
2. साथी कोशिकाओं के साथ पतली दीवार वाली छलनी (sieve) नलिकाएँ
3. निरंतर स्तंभों का निर्माण करने वाली लिग्निनयुक्त (Lignified) जाइलम वाहिकाएँ (correct)
4. स्पंजी (spongy) मेसोफिल में बड़े अंतरकोशिकीय स्थान
Q.96 एक दुकानदार एक वस्तु का अंकित मूल्य रु. x निर्धारित करता है और उस पर 50% की छूट देता है। छूट के बाद के मूल्य पर 64% वैट (VAT) लगाने के बाद, वह उसे रु. 287 में बेचता है। x का मान क्या है?
Ans 1. 250
2. 350 (correct)
3. 300
4. 200
Q.97 एक निश्चित कूट में,
‘tall boy smart’ को ‘we ki no’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है।
‘short boy lazy’ को ‘pa ki ru’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है।
‘tall girl lazy’ को ‘we sa ru’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है।
“tall boy” के लिए क्या कूट है?
Ans 1. we sa
2. sa ki
3. we ki (correct)
4. pa ru
Q.98 G, H, I, J, P, Q और R में से प्रत्येक की परीक्षा एक ही सप्ताह के सोमवार से शुरू होकर रविवार को समाप्त होने वाले सप्ताह के अलग-अलग दिनों में है। केवल दो व्यक्तियों की परीक्षा Q से पहले है। केवल एक व्यक्ति की परीक्षा P के बाद है। Q और J के बीच में केवल तीन व्यक्तियों की परीक्षा है। I और H के बीच में केवल एक व्यक्ति की परीक्षा है। G की परीक्षा I से ठीक पहले है। R और I के बीच में कितने व्यक्तियों की परीक्षा है?
Ans 1. दो (correct)
2. एक की भी नहीं
3. एक
4. तीन
Q.99 यदि लोकसभा सत्ताधारी सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित कर देती है, तो इसका संवैधानिक परिणाम क्या होगा?
Ans 1. सरकार बिना किसी परिवर्तन के कार्यरत रह सकती है।
2. लोकसभा के अध्यक्ष को राष्ट्रपति द्वारा हटा दिया जाएगा।
3. केवल प्रधानमंत्री को ही इस्पीका देना होगा।
4. मंत्रिपरिषद पदत्याग के लिए बाध्य होगी। (correct)
Q.100 यदि x/y = 18/2 है, तो (x² + y²) / (x² − y²) का मान ज्ञात कीजिए।
Ans 1. 37/40
2. 47/40
3. 31/40
4. 41/40 (correct)
RRB JE 2025 CBT 1 Previous Year Question Paper and Answer Key PDF Hindi (Feb 19, 2026) (Shift 1)
Other Important Question Paper:
RRB-Railway-JE 2025 CBT 1 Previous Year Question Paper and Answer Key Free PDF Download English-2026-Shift 1
Railway-RRB Ministerial & Isolated Categories 2024 TGT-PGT Previous Year Question Paper and Answer Key Free PDF Download Hindi 2025-Shift 2
Railway-RRB Ministerial & Isolated Categories 2024 TGT-PGT Previous Year Question Paper and Answer Key Free PDF Download English Sep 12, 2025-Shift 2