UP Board Class 12 Previous Year Question Paper
UP Board Class 12 -PHYSICS-First Question Paper -2015 - Online Free PDF Download Link-भौतिक विज्ञान-प्रथम प्रश्न-पत्र
UP Board Class 12 -PHYSICS-First Question Paper -2015
Online Free PDF Download Link-भौतिक विज्ञान-प्रथम प्रश्न-पत्र
इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2015
भौतिक विज्ञान-प्रथम प्रश्न-पत्र
समय : तीन घण्टे 15 मिनट] [पूर्णांक : 35
372 (IK)
UP board Previous year question Paper , Last year question paper , UP board Class 12 previous year question paper , Physics Question Paper , UP Board 2015 , Online free pdf download link
UP Board Class 12 -PHYSICS-First Question Paper -2015
Online Free PDF Download Link-भौतिक विज्ञान-प्रथम प्रश्न-पत्र
इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2015
भौतिक विज्ञान-प्रथम प्रश्न-पत्र
समय : तीन घण्टे 15 मिनट] [पूर्णांक : 35
372 (IK)
सभी खण्डों के उत्तर दीजिए-
(क) प्लांक नियतांक की विमाएँ किसके तुल्य हैं- 1
(i) बल
(ii) ऊर्जा
(iii) रेखीय संवेग
(iv) कोणीय संवेग।
(ख) लोहे की एक सुई पानी की सतह पर तैरती है। इस परिघटना का कारण है- 1
(i) द्रव का उत्प्लावन
(ii) श्यानता
(iii) पृष्ठ तनाव
(iv) गुरुत्वीय त्वरण।
(ग) संचार उपग्रह INSAT-II B का पृथ्वी के परितः परिक्रमण काल है- 1
(i) 12 घण्टे
(ii) 24 घण्टे
(iii) 48 घण्टे
(iv) 30 दिन।
(घ) पूर्णतः दृढ़ वस्तु के लिए यंग प्रत्यास्थता गुणांक का मान होगा- 1
(i) अनन्त
(ii) 1
(iii) 100
(iv) शून्य।
(ङ) विभिन्न तापों T₁, T₂, T₃ तथा T₄ पर किसी वास्तविक गैस का दाब P बढ़ाने पर आयतन V में परिवर्तन चित्र में प्रदर्शित है। गैस का क्रान्तिक ताप है- 1
(i) T₁
(ii) T₂
(iii) T₃
(iv) T₄.
किन्हीं तीन खण्डों के उत्तर दीजिए-
(क) प्रक्षेप्य के उड्डयन काल (T) की परिभाषा एवं सूत्र लिखिए। 1
(ख) किस ताप पर किसी गैस के अणुओं की माध्य गतिज ऊर्जा 27°C ताप पर गतिज ऊर्जा की 1/3 होगी? 1
(ग) जड़त्व आघूर्ण के समान्तर अक्ष का प्रमेय लिखिए। 1
(घ) 0.2 मोल गैस का ताप स्थिर दाब पर 37°C से 337°C तक बढ़ाने में किया गया कार्य ज्ञात कीजिए। गैस के लिए Cp = 7 तथा Cv = 5 कैलोरी/मोल-K. 1
किन्हीं तीन खण्डों के उत्तर दीजिए-
(क) एक रेडियो प्रसारण केन्द्र की आवृत्ति 30 मेगाहर्ट्ज़ है। केन्द्र से प्रसारित तरंगों की तरंगदैर्ध्य ज्ञात कीजिए। (प्रकाश की चाल c = 3 × 10⁸ मी/से) 1
(ख) किसी अणु के स्वातंत्र्य कोटि से क्या तात्पर्य है? 1
(ग) किसी पृष्ठ की उत्सर्जन क्षमता की परिभाषा लिखिए। 1
(घ) चित्र में तरंग का विस्थापन-समय वक्र दिखाया गया है। इसमें- 1
(i) बिन्दु P की कला क्या है?
(ii) तरंग का आवर्त-काल क्या है?
किन्हीं तीन खण्डों के उत्तर दीजिए-
(क) एक टायर जो कि 3.375 वायुमण्डलीय दाब तथा 27°C ताप पर था, अचानक फट जाता है। अन्तिम ताप ज्ञात कीजिए। (γ = 1.5) 2
(ख) पृथ्वी के परितः वृत्तीय कक्षा में परिक्रमण करते हुए भू-स्थिर उपग्रह की कक्षीय चाल तथा परिक्रमण काल का सूत्र निगमित कीजिए। 2
(ग) रबर की एक गेंद को किसी गहरी झील में 100 मी गहराई पर ले जाने से उसके आयतन में 0.2% की कमी हो जाती है। रबर के आयतन प्रत्यास्थता गुणांक की गणना कीजिए। (दिया गया है : g = 10.0 मी/से², जल का घनत्व = 1.0 × 10³ किग्रा/मी³) 2
(घ) केशिकात्व से क्या तात्पर्य है? काँच की केशनली में चढ़े जल स्तम्भ की ऊँचाई (h), नली की आन्तरिक त्रिज्या (r) तथा जल के पृष्ठ तनाव (T) में सम्बन्ध स्थापित कीजिए। 2
किन्हीं तीन खण्डों के उत्तर दीजिए-
(क) किसी तार के लिए प्रतिबल तथा विकृति के बीच ग्राफ खींचिए। इस ग्राफ से प्रत्यास्थ सीमा, पराभव बिन्दु तथा भंजक बिन्दु समझाइए। 2
(ख) दो सदिशों a तथा b के बीच कोण ज्ञात कीजिए यदि |a + b| = |a - b|. 2
(ग) घर्षण तथा सीमान्त घर्षण से आप क्या समझते हैं? सीमान्त घर्षण के नियम लिखिए। 2
(घ) सरल आवर्त गति करते हुए किसी कण का अधिकतम वेग 100 सेमी/से तथा अधिकतम त्वरण 157 सेमी/से² है। कण का आवर्तकाल ज्ञात कीजिए। 2
किन्हीं तीन खण्डों के उत्तर दीजिए-
(क) अवमन्दित कम्पन, प्रणोदित दोलन, अनुनाद एवं अनुनाद की तीक्ष्णता से आप क्या समझते हैं? विभिन्न अवमन्दन पर अनुनाद वक्र खींचिए। 2
(ख) 5 मोल ऑक्सीजन को स्थिर आयतन पर 10°C से 20°C तक गर्म किया जाता है। गैस की आन्तरिक ऊर्जा में कितना परिवर्तन होगा? ऑक्सीजन की स्थिर दाब पर ग्राम अणुक विशिष्ट ऊष्मा Cp = 8 कैलोरी/(मोल-K) है। R = 8.36 जूल/(मोल-K). 2
(ग) चार अणुओं की चाल क्रमशः v, 2v, 3v तथा 4v है। अणुओं की वर्ग माध्य मूल चाल तथा औसत चाल ज्ञात कीजिए। 2
(घ) ऊष्मा चालन की स्थायी अवस्था में एक 30 सेमी छड़ के दोनों सिरों के ताप क्रमशः 90°C तथा 15°C हैं। प्रथम सिरे से 10 सेमी दूरी पर ताप का मान बताइए। 2
किन्हीं दो खण्डों के उत्तर दीजिए-
(क) कृष्णिका-विकिरणों के स्पेक्ट्रमी वितरण के वक्र चार विभिन्न तापों (T₁ > T₂ > T₃ > T₄) पर खींचिए एवं इससे प्राप्त निष्कर्षों का उल्लेख कीजिए। 3
(ख) एक तने हुए पतले तार में संचरित अनुप्रस्थ तरंग का विस्थापन समीकरण निम्नलिखित है :
y = 0.021 sin(30t + 2x) मी, जहाँ t सेकण्ड एवं x मीटर में है। यदि तार के पदार्थ का रेखीय घनत्व 1.6 × 10⁻⁴ किग्रा/मी हो तो तरंग-वेग तथा तार में तनाव ज्ञात कीजिए। 3
(ग) डॉप्लर प्रभाव से क्या तात्पर्य है? स्थिर श्रोता की ओर एक गतिमान स्रोत एक समान वेग से जा रहा है तो आभासी आवृत्ति का सूत्र निगमित कीजिए। 3
Up Board Class 12 All subjects Question Paper 2015 -free pdf download link
English Second Question Paper UP board Class 12 - Free PDF Download Link
ENGLISH First Question Paper UP Board Class 12 - Free PDF download link
Biology Question Paper UP baord Class 12 -with Free PDF download link