UP Board Class 12 Previous Year Question Paper
UP Board Class 12 -Biology – Second Question Paper (Botany) Question Paper -2015 -जीव विज्ञान-द्वितीय प्रश्नपत्र (वनस्पति विज्ञान)- Free PDF Download Link
UP Board Class 12 -Biology – Second Question Paper (Botany) Question Paper -2015
जीव विज्ञान-द्वितीय प्रश्नपत्र (वनस्पति विज्ञान)- Free PDF Download Link
इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2015
जीव विज्ञान-द्वितीय प्रश्नपत्र (वनस्पति विज्ञान)
समय : 3 घण्टे 15 मिनट] [पूर्णांक : 35
377 (JW)
UP board Previous year question Paper , LAst year question paper , UP board Class 10 previous year question paper , Biology (Botany) question Paper , UP Board 2015 - Free PDF download Link
UP Board Class 12 -Biology – Second Question Paper (Botany) Question Paper -2015
जीव विज्ञान-द्वितीय प्रश्नपत्र (वनस्पति विज्ञान)- Free PDF Download Link
इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2015
जीव विज्ञान-द्वितीय प्रश्नपत्र (वनस्पति विज्ञान)
समय : 3 घण्टे 15 मिनट] [पूर्णांक : 35
377 (JW)
सही विकल्प चुनकर लिखिए-
(क) एल्जिनेट्स; एल्जिनिक अम्ल के लवण हैं जो कोशिकाभित्ति में पाए जाते हैं- 1
(i) रोडोफाइसी के सदस्यों में
(ii) मिक्सोफाइसी के सदस्यों में
(iii) फीयोफाइसी के सदस्यों में
(iv) क्लोरोफाइसी के सदस्यों में।
(ख) मानव में कवक द्वारा उत्पन्न एक सामान्य व्याधि है- 1
(i) कोलेरा
(ii) टाइफॉयड
(iii) टिटनेस
(iv) रिंगवर्म।
(ग) ऐसिटेबुलेरिया नामक शैवाल के प्रयोगों द्वारा केन्द्रक के महत्त्व को सर्वप्रथम बताया- 1
(i) वाटसन ने
(ii) हैमरलिंग ने
(iii) नीरेनबर्ग ने
(iv) रॉबर्ट ब्राउन ने।
(घ) डाइमोर्फिक हरितलवक पत्तियों में पाए जाते हैं- 1
(i) मटर में
(ii) सूर्यमुखी में
(iii) साइप्रस में
(iv) चना में।
सूत्री विभाजन की किस अवस्था में प्रत्येक गुणसूत्र का गुणसूत्र बिन्दु दो भागों में बँट जाता है? 1
प्रोकैरियोटिक कोशिका के केन्द्रक की क्या विशेषताएँ होती हैं? 1
वाष्पोत्सर्जन की दर नापने वाले उपकरण का नाम लिखिए। 1
फ्लोएम ऊतक के क्या कार्य हैं? 1
अनावृतबीजी पौधों की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखिए। 1
आधारीय बीजाण्डासन किस कुल में पाया जाता है? इस कुल के दो पौधों के वानस्पतिक नाम लिखिए। 1+1=2
अथवा
निम्न का कारण स्पष्ट कीजिए-
(क) जलोद्भिदों में वायु अवकाश अत्यधिक विकसित होते हैं। 1
(ख) मध्योद्भिद् पौधा नमक के जल में रखने पर मर जाता है। 1
पारिस्थितिक पिरैमिड क्या है? एक तालाब के पारिस्थितिक तन्त्र के जीव-भार के पिरैमिड का चित्र बनाइए। 1+1=2
रेडियोधर्मी प्रदूषण क्या है? रेडियोधर्मी प्रदूषण फैलाने वाले किन्हीं दो रेडियोधर्मी पदार्थों के नाम लिखिए। 1+1=2
ऊतक संवर्धन क्या है? इसके अन्तर्गत आने वाले विभिन्न पदों के नाम लिखिए। 2
अथवा
निम्नलिखित में अन्तर स्पष्ट कीजिए-
(क) पैचीटीन एवं डिप्लोटीन गुणसूत्र (ख) बाइकोलेटरल एवं अरीय संवहन बण्डल। 1+1=2
माइटोकॉण्ड्रिया के अनुप्रस्थ एवं लम्बवत् काट का केवल चित्र बनाइए। 2
अथवा
ऊर्ध्ववर्ती एवं अधोवर्ती अण्डाशयों की लम्ब काट का नामांकित चित्र बनाइए। 2
निम्नलिखित में अन्तर स्पष्ट कीजिए- 1+1=2
(क) निष्क्रिय एवं सक्रिय जल अवशोषण (ख) भ्रूणकोष एवं भ्रूणपोष।
अथवा
निम्नलिखित को समझाइए- 1+1=2
(क) स्थूलकोण ऊतक (ख) पादप उद्यान।
रन्ध्रीय वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं? इसका क्या महत्त्व है? 1+1=2
अथवा
परिपक्व परागकोष की अनुप्रस्थ काट का चित्र बनाइए। 2
निम्न पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए- 1+1=2
(क) परिपक्व बीजाण्ड की अनुदैर्ध्य काट (आवृतबीजी का)
(ख) साधारण एवं जटिल एन्जाइमों में अन्तर।
प्रकाशहीन की प्रक्रिया क्या है? केल्विन चक्र का सचित्र वर्णन कीजिए। 5
अथवा
इलेक्ट्रॉन अभिगमन तन्त्र क्या है? इसका वर्णन करते हुए ए०टी०पी० के महत्त्व को समझाइए। 4+1=5
निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए- 1+1+1+1+1=5
(क) ऑक्जिन्स (ख) श्वसन गुणांक (ग) दीप्तिकालिता (घ) बीटी फसलें (ङ) बहुभ्रूणता।
अथवा
निम्नलिखित का वर्णन कीजिए- 1+1+1+1+1=5
(क) जल विभव (ख) खनिज तत्त्वों की कमी को दूर करना (ग) C₃ व C₄ पौधों में अन्तर (घ) माइक्रोप्रोपेगेशन (ङ) दोहरा निषेचन।
Up Board Class 12 All subjects Question Paper 2015 -free pdf download link
Biology Question Paper UP board Class 12 -with free pdf download link
Chemistry Question Paper UP Board Class 12
Chemistry I Question Paper UP board Class 12 - Free PDF Download Link