UPSC Previous Year Question Paper 2021-22 – Combined SO (Grade B) LDCE PDF | Paper II – PROCEDURE-PRACTICE-CATEGORY-III
UPSC Previous Year Question Paper 2021-22
The free PDF download link is provided at the end of this post.
1. रेल सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1968 किस पर लागू होंगे?
(a) अधिकारी और कर्मकार सहित सभी रेलवे कर्मचारी
(b) केवल सहायक स्टेशन मास्टर के रैंक से ऊपर के अधिकारी
(c) रेलवे के केवल अराजपत्रित कर्मचारी
(d) केवल रेल-पटरी (ट्रैक) अनुरक्षण के कार्य में संलग्न कर्मकार
2. निर्वाह-भत्ते से निम्नलिखित में से कौन-सी कटौती की जा सकती है?
(a) रेल सेवक पर अधिरोपित जुमाना
(b) अदालती कुकी के संबंध में देय राशि
(c) सरकारी भविष्य निधि और कुटुंब पेशन निधि के लिए अभिदान
(d) आयकर और अधिकर (सुपरटेक्स)
3. आरोप-पत्र के लिए नियमों के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
-
आरोप-पत्र में, कर्मचारी पर अधिरोपित विशेष शास्ति का अवश्य उल्लेख नहीं किया जाए।
-
कर्मचारी के विरुद्ध लगाए गए आरोप स्पष्ट, विशिष्ट, यथातथ्य और यथार्थ होने चाहिए।
-
यदि रेल सेवक निरक्षर हो, तो किसी राजपत्रित अधिकारी या किसी वरिष्ठ अराजपत्रित रेल सेवक द्वारा उसे आरोप-पत्र पढ़कर सुनाया जाएगा और इसकी व्याख्या की जाएगी।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
4. निम्नलिखित में से कौन-सी बड़ी शास्ति नहीं है?
(a) अनिवार्य सेवानिवृत्ति
(b) सेवा से पदच्युति
(c) सेवा से निष्कासन
(d) किसी विनिर्दिष्ट अवधि के लिए पदोन्नति को रोकना
5. किस आदेश के विरुद्ध कोई अपील स्वीकार्य नहीं होगी?
(a) भारत के राष्ट्रपति द्वारा किया गया कोई आदेश
(b) रेल सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1968 के नियम 5 के अधीन किया गया या किया हुआ माना गया निलंबन आदेश
(c) रेल सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1968 के नियम 6 के अधीन अधिरोपित किसी शास्ति में वर्धन करने का आदेश
(d) वेतन और भत्तों का निर्धारण करने वाला कोई आदेश
6. संबंधित कर्मचारी का निलंबन पूर्णतया आवश्यक होता है, जब
(a) कमर्चारी का कार्य पर निरंतर बने रहना लोक सुरक्षा को संकट में डाल सकता हो
(b) कमर्चारी पर जिस अपराध के लिए आरोप लगाया गया हो उसमें गंभीर नैतिक अधमता शामिल हो
(c) कमर्चारी के कार्य पर निरंतर बने रहने से रेल संपत्ति को कोई गंभीर क्षति या हानि नहीं हो
(d) कमर्चारी का कार्य पर निरंतर बने रहना जाँच पर प्रतिकूल प्रभाव न डालता हो
upsc previous year question paper
7. किसी रेल कर्मचारी की सेवा से पदच्युति के कारणों के संबंध में, निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
-
जब कर्मचारी को न्यायालय द्वारा सिद्धदोष ठहराया गया हो
-
जब कर्मचारी दिवालिया या आभ्यासिक ऋणग्रस्तता का दोषी हो
-
जब कर्मचारी रेलवे सिग्नल को संकट दशा में पार करने के लिए उत्तरदायी हो
उपर्युक्त में से कौन-से कारण सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
8. किसी रेल सेवक के सेवा से निष्कासन के संबंध में, निम्नलिखित कारणों पर विचार कीजिए :
-
अदक्षता
-
बार-बार लघु अपराध करना
-
लोगों के प्रति अशिष्टता करना
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कारण सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1
(c) केवल 3
(d) 1, 2 और 3
9. रेल सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1968 का कौन-सा नियम उन शास्तियों को विनिर्दिष्ट करता है, जो रेल सेवक पर अधिरोपित की जा सकती हैं?
(a) नियम 9
(b) नियम 14
(c) नियम 21
(d) नियम 32
10. सेवानिवृत्त जाँच अधिकारियों के लिए कौन-सी एक विशिष्ट निबंधन और शर्त है?
(a) जाँच अधिकारी को पैनल में रखे जाने के वर्ष के जुलाई माह की पहली तारीख को 70 वर्ष की आयु से अधिक का नहीं होना चाहिए
(b) जाँच अधिकारी को पैनल में रखे जाने के वर्ष के जुलाई माह की पहली तारीख को 65 वर्ष की आयु से अधिक का नहीं होना चाहिए
(c) जाँच अधिकारी को पैनल में रखे जाने के वर्ष के जुलाई माह की पहली तारीख को 60 वर्ष की आयु से अधिक का नहीं होना चाहिए
(d) जाँच अधिकारी को पैनल में रखे जाने के वर्ष के जुलाई माह की पहली तारीख को 75 वर्ष की आयु से अधिक का नहीं होना चाहिए
11. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
-
किसी सरकारी सेवक के निष्कासन/पदच्युति के लिए आदेश भूतलक्षी प्रभाव से नहीं किया जा सकता है।
-
जब किसी कमचारी की चूक को एक बार माफ कर दिया जाता है, तो उस मामले को पुनः आरंभ नहीं किया जा सकता है।
-
किसी ऐसे आरोप के लिए कोई दंड नहीं दिया जा सकता है, जो आरोप-पत्र की विषय-वस्तु नहीं हो।
उपयुक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
upsc previous year question paper
12. बड़ी शास्ति अधिरोपित करने के मामलों में विभागीय कार्यवाहियों को अंतिम रूप देने के लिए सभी प्रारंभिक कार्यवाहियों पूरी करने के बाद कितने समय के भीतर जाँच नियत की जानी चाहिए?
(a) 20 दिन
(b) 25 दिन
(c) 30 दिन
(d) 35 दिन
13. अपील के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) किसी रेलवे कर्मचारी को दक्षता रोध पार करने की अयोग्यता के आधार पर वेतन के समय-मान में दक्षता रोध पर रोकने के आदेश के विरुद्ध अपील होती है।
(b) किसी रेलवे कर्मचारी के द्वारा उच्च सेवा, ग्रेड या पद पर स्थानापन्न रहने के दौरान किसी निचली सेवा, ग्रेड या पद के लिए आदेश तामील किए जाने के विरुद्ध अपील होती है।
(c) अनुशासन एवं अपील नियम के नियम 6 के अधीन अधिरोपित किसी शास्ति में वृद्धि किए जाने के आदेश के विरुद्ध अपील होती है।
(d) अनुशासन एवं अपील नियम के नियम 9 के अधीन जाँच के दौरान किसी जाँच प्राधिकारी द्वारा जारी किसी आदेश के विरुद्ध अपील होती है।
14. रेलवे विभाग में ‘परिनिदा’ शास्ति को किसमें दर्ज किया जाता है?
(a) वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट
(b) चरित्र पंजी
(c) सेवा पुस्तिका
(d) दंड अभिलेख (रिकॉर्ड)
15. किसी रेल सेवक के द्वारा अनुशासन एवं अपील नियम के नियम 25 के अधीन पुनरीक्षण याचिका प्रस्तुत करने की समय-सीमा क्या होती है?
(a) जिस आदेश का पुनरीक्षण चाहा गया है, उस आदेश की सुपुदगी की तारीख से 45 दिन
(b) जिस आदेश का पुनरीक्षण चाहा गया है, उस आदेश की सुपुदगी की तारीख से 50 दिन
(c) जिस आदेश का पुनरीक्षण चाहा गया है, उस आदेश की सुपुदगी की तारीख से 40 दिन
(d) जिस आदेश का पुनरीक्षण चाहा गया है, उस आदेश की सुपुदगी की तारीख से 55 दिन
upsc previous year question paper
16. समूह ‘B’ के अराजपत्रित अनुसचिवीय कर्मचारियों सहित अराजपत्रित रेल सेवकों की सभी श्रेणियों को निर्लंबनाधीन रखने के लिए शक्ति-प्राप्त प्राधिकारी निम्नलिखित में से कौन है?
(a) सचिव, रेलवे बोर्ड
(b) संयुक्त सचिव, रेलवे बोर्ड
(c) उप-सचिव, रेलवे बोर्ड
(d) किनष्ठ वेतनमान या समूह ‘B’ अधिकारी (राजपत्रित)
17. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
-
कोई अनुशासनिक प्राधिकारी बिना कोई जाँच चलाए किसी रेल सेवक के विरुद्ध छोटी शास्तियाँ प्रारंभ कर सकता है।
-
अपीली प्राधिकारी, अनुशासनिक प्राधिकारी द्वारा अधिरोपित शास्ति में वर्धन कर सकता है।
उपयुक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
18. मादक पेय या मादक औषध के सेवन से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
-
कोई रेल सेवक मादकता की स्थिति में सार्वजनिक स्थान में उपस्थित नहीं होगा।
-
कोई रेल सेवक मादक पेय या मादक औषध का बहुत अधिक उपभोग नहीं करेगा।
-
कोई रेल सेवक किसी सार्वजनिक स्थान पर मादक पेय का उपभोग करने से विरत रहेगा।
उपयुक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
19. रेल सेवा (आचरण) नियम, 1966 के नियम 18 के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
(a) नियम 18 जंगम, स्थावर और मूल्यवान संपत्ति से संबंधित है।
(b) नियम 18 दिवालिया और आभ्यासिक ऋणप्रस्तता से संबंधित है।
(c) नियम 18 उप-किराएदारी और सरकारी आवास खाली करने से संबंधित है।
(d) नियम 18 निजी व्यापार या रोजगार से संबंधित है।
20. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
-
अनुशासनिक जाँच के आरंभ होने से पहले ही अनुशासनिक प्राधिकारी किसी रेल सेवक को निर्लंबित कर सकता है।
-
विभागीय जाँच में दोषी पाए जाने वाला कोई रेल सेवक भारत के राष्ट्रपति को अपील कर सकता है।
उपयुक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
upsc previous year question paper
21. निम्नलिखित में से हड़ताल की कौन-सी व्याख्या सही नहीं है?
(a) बिना अनुमति कार्य से सामूहिक अनुपस्थिति
(b) जहाँ लोकहित में समयोपरि कार्य करना अनिवार्य हो, वहाँ समयोपरि कार्य करने से इंकार करना
(c) ऐसी प्रथा या आचरण का आश्रय लेना, जिससे किसी संगठन में कार्य बंद हो जाए या काफी मंद हो जाए या हो जाना संभावित हो
(d) पाँच से कम व्यक्तियों द्वारा आकस्मिक छुट्टी ले लेना
22. रेल सेवा (आचरण) नियम, 1966 के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
-
नियम 26 आदेश, नोटिस आदि की तामील से संबंधित है।
-
नियम 27 समय-सीमा में छूट देने और विलंब के लिए माफ करने की शक्ति से संबंधित है।
-
नियम 28 निरसन और व्यावृत्ति से संबंधित है।
उपयुक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
23. यदि अनुशासनिक जाँच में, किसी आरोपित रेल सेवक को माफी दे दी जाती है, तो अनुशासनिक प्राधिकारी द्वारा कौन-सी कार्रवाई की जानी चाहिए?
(a) चेतावनी पत्र जारी करना
(b) आगे और कोई कार्रवाई अपेक्षित नहीं होती
(c) विधित शास्ति की सिफारिश करना
(d) नई जाँच के आदेश करना
24. किसी रेल सेवक पर कदाचार के आरोप लगाए जाते हैं, किन्तु आरोप-पत्र जारी करते समय वह छुट्टी पर है। क्या छुट्टी पर रहने के दौरान कार्यवाही जारी रह सकती है?
(a) हाँ, किन्तु केवल उस रेल सेवक की लिखित सहमति से
(b) हाँ, छुट्टी पर रहने की स्थिति पर ध्यान दिए बिना
(c) नहीं, रेल सेवक के पुनः कार्य पर उपस्थित होने तक कार्यवाहियाँ स्थगित कर दी जाएँ
(d) नहीं, बशतें कक छुट्टी अल्पावधिक हो
25. जिन मामलों में जाँच करना आवश्यक नहीं है, उनके संबंध में निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
-
जहाँ किसी रेल सेवक पर ऐसे आचरण के आधार पर, जिसके कारण उसे आपराधिक आरोप के लिए दोषसिद्ध किया गया हो, कोई शास्ति अधिरोपित की जाती है
-
जहाँ अनुशासनिक प्राधिकारी को इस बात का समाधान हो जाए, जिनके कारणों को उसके द्वारा लिखित में दर्ज किया जाए, कि इन नियमों में यथाउपबंधित रीति से जाँच करना युक्तियुक्त रूप से साध्य नहीं है
-
जहाँ राष्ट्रपति को इस बात का समाधान हो जाए कि इन नियमों में यथाउपबंधित रीति से जाँच करना राज्य की सुरक्षा के हित में समीचीन नहीं है
उपयुक्त में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
upsc previous year question paper
26. निम्नलिखित में से किसे जाँच के एक अभिलेख के रूप में नहीं माना जाता है?
(a) रेल सेवक द्वारा प्रस्तुत प्रतिरक्षा का लिखित कथन, यदि कोई हो
(b) जाँच प्राधिकारी द्वारा तैयार की गई जाँच रिपोर्ट
(c) जाँच के क्रम में प्रस्तुत मौखिक और दस्तावेजी साक्ष्य
(d) अनुशासनिक प्राधिकारी द्वारा पारित नहीं किया गया आदेश, यदि कोई हो
27. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
-
संवर्ग (काडर) के बाहर स्थानांतरण अवैध है।
-
निलंबनाधीन स्थानांतरण अवैध है।
-
दांडिक प्रकृति के स्थानांतरण की अनुमति नहीं दी जा सकती।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
28. निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कृत्य कदाचार की कोटि में आता है/आते हैं?
-
किसी दंड न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध
-
बिना अनुमति के आभ्यासिक अनुपस्थिति और अवधि से अधिक समय तक छुट्टी पर रहना
-
आभ्यासिक विलंब-उपस्थिति
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(a) केवल 1
(b) केवल 1 और 2
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
29. स्टाफ को सुख-सुविधाएँ उपलब्ध कराने के प्रयोजन से निम्नलिखित में से कौन-सा कार्य निष्पादित किया जाता है?
(a) जमा कार्य (डिपॉजिट वर्क्स)
(b) पंजीकरण कार्य
(c) स्टाफ व्यय कार्य
(d) स्टाफ कल्याण कार्य
30. कोई रेल सेवक आरोप-पत्र का प्रतिष्ठान करने से मना कर देता है। क्या अनुशासनिक कार्यवाहियाँ उसके प्रतिष्ठान के बिना की जा सकती हैं?
(a) हाँ, यदि आरोप गंभीर हों
(b) हाँ, अनुशासनिक प्राधिकारी के अनुमोदन से
(c) नहीं, प्रतिष्ठान आज्ञापक है
(d) नहीं, नया आरोप-पत्र जारी किया जाना चाहिए
upsc previous year question paper
31. यदि कोई रेल सेवक एक ही कदाचार के लिए विभागीय जाँच और दांडिक कार्यवाही दोनों का सामना कर रहा हो, तो अनुशासनिक प्राधिकारी को क्या कार्यवाही करनी चाहिए?
(a) दांडिक मामले की समाप्ति तक विभागीय जाँच को स्थगित कर देना चाहिए
(b) दोनों कार्यवाहियाँ साथ-साथ जारी रखनी चाहिए
(c) दोनों कार्यवाहियों की समाप्ति तक रेल सेवक को निर्लंबित कर देना चाहिए
(d) विभागीय जाँच को छोड़ देना चाहिए और दांडिक मामले के परिणाम पर निर्भर रहना चाहिए
32. क्या अनुशासनिक जाँच के दौरान किसी रेल सेवक का प्रतिनिधित्व किसी वकील द्वारा किया जा सकता है?
(a) हाँ, सदैव
(b) हाँ, किनु केवल अनुशासनिक प्राधिकारी की अनुमति से
(c) नहीं, ऐसी कार्यवाहियों में वकीलों को अनुमति नहीं होती
(d) नहीं, केवल व्यवसाय संघ (ट्रेड यूनियन) के प्रतिनिधि उपस्थित रह सकते हैं
33. आचरण नियम के अधीन, निम्नलिखित में से किसे कदाचार माना जाता है?
(a) सेवा में सुधार के लिए नवप्रवर्तनकारी विचारों की पहल करना
(b) अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण कार्य के लिए विलंब से उपस्थित होना
(c) विज्ञेताओं या ठेकेदारों से उपहार स्वीकार करना
(d) खाली समय में धर्मार्थ कार्यक्रमों में भाग लेना
34. समूह ‘C’ कर्मचारियों की पदोन्नति के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
-
पदोन्नति में निम्न श्रेणी से उच्च श्रेणी में पदोन्नत होना शामिल है।
-
अप्रवरण पद ऐसे पद, ग्रेड या वर्ग होते हैं, जिन्हें ‘चयन पद’ घोषित नहीं किया गया है।
-
‘चयन पद’ ऐसे पद, ग्रेड या वर्ग होते हैं, जिन्हें रेलवे बोर्ड द्वारा इस रूप में घोषित किया गया है।
उपयुक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
35. आचरण नियम के अनुसार, रेलवे कर्मचारियों को किसके लिए पूर्वानुमति लेना अपेक्षित है?
(a) अस्वस्थता छुट्टी लेने के लिए
(b) पदोन्नति स्वीकार करने के लिए
(c) किसी व्यापार या व्यवसाय में शामिल होने के लिए
(d) व्यक्तिगत कार्य के लिए सरकारी लेखन सामग्री का उपयोग करने के लिए
36. समूह ‘C’ कर्मचारी के अनुप्रूरक चयन के मामले में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है?
(a) अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए बुलावा-पत्र बहुत देरे प्राप्त होने के कारण उसे साक्षात्कार स्थल पर पहुँचने में कठिनाई हुई
(b) साक्षात्कार के लिए उसे समय से भारमुक्त करने में प्रशासन की विफलता
(c) अभ्यर्थी की अस्वस्थता
(d) किसी विवाह में सम्मिलित होने के कारण साक्षात्कार में भाग नहीं ले सकना
upsc previous year question paper
37. ऐसे कमचारी के मामले में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है, जो प्रशासनिक चूक के कारण कोई भी पदोन्नति प्राप्त नहीं कर पाया हो?
(a) कमचारी को पदोन्नत किया जाना चाहिए और साथ ही साथ पहले से पदोन्नत उसके कनिष्ठों की तुलना में सही वरिष्ठता का समनुदेशन किया जाना चाहिए।
(b) कमचारी को पदोन्नत और सही वरिष्ठता का समनुदेशन नहीं किया जाना चाहिए।
(c) कमचारी को पदोन्नत नहीं किया जाना चाहिए, किन्तु उसे हुई वित्तीय हानियों की प्रतिपूर्ति के लिए विशेष वेतन वृद्धि दी जानी चाहिए।
(d) जब कभी भी अगली पदोन्नति बैठक आयोजित की जाती है, तो कमचारी को पदोन्नत कर दिया जाना चाहिए, किन्तु एक वर्ष से पहले नहीं।
38. जब अराजपत्रित रेल सेवकों के मामले में किसी ग्रेड में नियुक्ति की तारीख एक ही हो, तो निम्नलिखित में से वरिष्ठता के संबंध में कौन-सा कथन सही है?
(a) इस प्रेड से ठीक निचले प्रेड में प्रवेश की तारीखों के द्वारा वरिष्ठता का निर्धारण किया जाएगा और यदि ये तारीखें भी अनुरूप हैं, तो इस पदोन्नति के चैनल में प्रत्येक निचले प्रेड में प्रवेश की तारीख निम्नतम प्रेड के क्रम तक देखी जाएगी और यदि ये तारीखें भी अनुरूप होंगी, तो इनकी संगत जन्मतिथि से वरिष्ठता का निर्धारण होगा, आयु में बड़ा व्यक्ति वरिष्ठ होगा।
(b) जन्मतिथि मानदंड होती है और आयु में बड़ा व्यक्ति वरिष्ठ होगा।
(c) इस प्रेड से टीक निचले प्रेड में प्रवेश की तारीखों के द्वारा वरिष्ठता का निर्धारण किया जाएगा और यदि ये तारीखें भी अनुरूप हैं, तो जन्मतिथि मानदंड होगी।
(d) इसका निर्धारण उनके कार्य के क्षेत्र में, उनके पूर्व के कार्य के निष्पादन के आधार पर किया जाएगा।
39. वेतन, वेतन-बुद्धि और दक्षता रोध के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) अनुशासन एवं अपील नियम के अधीन किसी दक्षता रोध पर किसी वेतन-वृद्धि का रोका जाना शास्ति गठित नहीं करता है।
(b) किसी वेतनमान में, जहाँ दक्षता रोध है, उसे पार करने के मामले में, स्थानापन्न और मूल पद वाले रेल सेवकों में कोई विभेद नहीं किया जाएगा।
(c) कोई रेल सेवक जिसका वेतन नियमों के सामान्य प्रचालन के अधीन किसी समय-मान में दक्षता रोध से ऊपर के स्तर में निर्धारित किया जाता है, तो इस प्रकार प्रारंभिक वेतन-निर्धारण के उपरांत उसे पहली वेतन-बुद्धि स्वीकृत करने से पहले दक्षता रोध पास करना अपेक्षित होना चाहिए।
(d) एक रेल सेवक जिसे उसके दक्षता रोध पर पहुँचने से पहले वरिष्ठ वेतनमान में मूल रूप से पदोन्नत किया जाता है, तो उसे वरिष्ठ वेतनमान में स्थायीकरण के उपरांत दक्षता रोध के लिए कोई परीक्षा पास करने की आवश्यकता नहीं होगी, यदि उस वेतनमान में कोई दक्षता रोध न हो।
upsc previous year question paper
40. समूह ‘B’ अधिकारियों के मामले में द्वितीय दक्षता रोध के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?
(a) मौखिक परीक्षा ली जाती है
(b) संबंधित विभागाध्यक्ष के द्वारा व्यक्तिगत रूप से पिछले तीन वर्षों के दौरान कार्य करने वाले राजपत्रित रेल सेवकों की समीक्षा
(c) एक बोर्ड द्वारा साक्षात्कार लिया जाता है, जिसमें विभाग के विभागाध्यक्ष और दो अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष शामिल होते हैं
(d) एक बोर्ड द्वारा साक्षात्कार लिया जाता है, जिसमें विभागाध्यक्ष तथा एक और समूह ‘B’ अधिकारी शामिल होते हैं
41. लैंगिक उत्पीड़न का दोषी पाए जाने वाले किसी रेलवे कर्मचारी पर क्या कार्यवाइयाँ की जा सकती हैं?
-
लिखित चेतावनी
-
6 माह के लिए निलंबन
-
सेवा समाप्ति
-
पदावनति
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2, 3 और 4
(c) केवल 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
42. आचरण नियम के अनुसार, रेलवे कर्मचारियों को बिलकुल भी क्या नहीं करना है?
(a) कार्य स्थितियों के संबंध में शिकायत
(b) सरकारी नीतियों की आलोचना
(c) सोशल मीडिया गतिविधियों में संलग्न रहना
(d) अपनी उपलब्धियों का विज्ञापन करना
43. अनुशासनिक कार्यवाहियों का सामना कर रहे रेलवे कर्मचारी किसके हकदार होते हैं?
(a) सुनवाई पर विधिक प्रतिनिधित्व
(b) अनुशासनिक प्राधिकारी को चुनना
(c) कार्यवाहियों के आरंभ होने से पहले त्याग-पत्र देना
(d) समय-पूर्व सेवानिवृत्ति लेना
44. आचरण नियम किसी रेलवे कर्मचारी को किससे आतिष्य स्वीकार करने से प्रतिषेध करते हैं?
(a) विदेशी गणमान्य व्यक्ति
(b) सरकारी ड्यूटी पर सहकर्मी
(c) विशेष अवसर पर निकट संबंधी
(d) सरकारी लेन-देन में शामिल कोई विक्रेता या ठेकेदार
45. किसी रेलवे कर्मचारी की तैनाती किसी ऐसे स्थान पर है जहाँ मलेरिया से ग्रस्त होने का जोखिम है। क्या वह चिकित्सा आधार पर स्थानांतरण के लिए अनुरोध कर सकता/सकती है?
(a) हाँ, वह हकदार होगा/होगी
(b) नहीं, स्थानांतरण के लिए चिकित्सा आधार विधिमान्य नहीं हैं
(c) हाँ, किन्तु चिकित्सा प्रमाण-पत्र और अनुरोध पर
(d) नहीं, केवल अनुकंपा के आधारों पर ही विचार किया जाता है
upsc previous year question paper
46. निम्नलिखित में से किसका आशय पृथक् इकाई के रूप में संस्वीकृत किसी सेवा या किसी सेवा के भाग का संख्या-बल है?
(a) संवर्ग (काडर)
(b) सक्षम प्राधिकारी
(c) नियंत्रण प्राधिकारी
(d) संस्वीकृति दाता प्राधिकारी
47. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
-
‘निचले ग्रेड या पद पर अवनत करने’ की शास्ति, केवल उस रेलवे कर्मचारी को नियुक्त करने वाले प्राधिकारी से उच्च प्राधिकारी द्वारा ही अधिरोपित की जा सकती है।
-
आचरण नियम किसी रेलवे कर्मचारी को बिना पूर्वानुमति के किसी निजी कंपनी के शेयर लेने या व्याज अर्जन को प्रतिषेध करता है।
उपयुक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
48. निम्नलिखित में से किस निर्माण-कार्य के लिए वित्तीय औचित्य आवश्यक है?
(a) लाइन क्षमता निर्माण-कार्य
(b) सी० टी० आर० निर्माण-कार्य
(c) आवासिक भवन निर्माण-कार्य
(d) प्राइवेट साइडिग निर्माण-कार्य
49. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
-
चालक (रिनग) स्टाफ विश्राम-भंग के भत्ते के हकदार होते हैं।
-
चालक स्टाफ दुर्घटना भत्ते के हकदार होते हैं।
-
चालक स्टाफ चालक कक्ष सुविधाओं के बदले में भत्ते के हकदार नहीं होते हैं।
उपयुक्त में से कौन-से कथन सही है?
(a) 1, 2 और 3
(b) 2 और 3
(c) 1 और 3
(d) 1 और 2
50. आचरण नियम के अधीन, कोई रेलवे कर्मचारी अपने सहकर्मी को धन उधार दे सकता है, यदि
(a) यह आपातकालीन परिस्थिति के दौरान हो
(b) यह कायाालय परिसर के भीतर हो
(c) राशि ₹ 5,000 से कम हो
(d) कमचारी किसी उच्चतर पद पर हो
upsc previous year question paper
51. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
-
आचरण नियम किसी रेलवे कर्मचारी को विदेशी प्रतिष्ठित व्यक्तियों से उपहार स्वीकार करने से प्रतिषेध करता है।
-
आचरण नियम के अनुसार रेलवे कर्मचारी किसी ऐसी गतिविधि में भाग नहीं ले सकता है, जिसमें सरकार को वित्तीय हानि हो सकती है।
उपयुक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
52. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
-
आचरण नियम के अधीन कोई रेलवे कर्मचारी किसी वित्तीय संस्थान से ऋण स्वीकार नहीं कर सकता है।
-
आचरण नियम के अनुसार कोई रेलवे कर्मचारी कोई व्यापार या व्यवसाय नहीं कर सकता है।
उपयुक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
53. भारतीय रेलवे कर्मचारियों के लिए नियम और विनियम लागू करने के लिए उत्तरदायी शास्त्री प्राधिकारी कौन है?
(a) सचिव, रेल मंत्रालय
(b) रेलवे बोड
(c) रेलवे भर्ती बोड
(d) भारतीय रेलवे कर्मचारी संघ
54. रेलवे कर्मचारियों की पदोन्नति विभिन्न कारकों पर आधारित होती है, जिनमें वरिष्ठता, योग्यता और निम्नलिखित में से कौन-से कारक सम्मिलित हैं?
-
सेवा अवधि
-
शैक्षिक अहर्ता
-
शारीरिक स्वस्थता
-
निष्पादन मूल्यांकन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(a) केवल 1, 2 और 4
(b) केवल 3 और 4
(c) केवल 2, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
upsc previous year question paper
55. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : भारतीय रेल स्थापना संहिता में, नियम और विभिन्न अधिकाधित किए गए हैं, जो संबंधित हैं
-
रेलवे कर्मचारियों की भर्ती से
-
रेलवे कर्मचारियों की पदोन्नति और करियर में प्रगति से
-
रेलवे कर्मचारियों के वेतन और भत्ते से
-
रेलवे कर्मचारियों के अनुशासन और आचरण से
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1, 2 और 4
(b) केवल 3 और 4
(c) केवल 2, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
56. भारतीय रेल स्थापना संहिता में किसके अनुसरण के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत उपबंधित हैं?
(a) रेलवे कर्मचारियों की निजी फाइलें
(b) रेलवे परिसंपत्तियों की माल-सूची
(c) रेलवे विभागों के बजटीय रिकॉर्ड
(d) रेलवे लेखा की लेखापरीक्षा रिपोर्ट
57. निम्नलिखित में से किस प्रकार के भत्ते पर ब्याज प्रभारित किया जाता है?
(a) वाहन की खरीद के लिए
(b) स्थानांतरण पर वेतन का अद्यिम
(c) प्रतिनियुक्ति पर विदेश जाने पर/भारत लौटने पर
(d) कैंसर के उपचार के लिए
58. कंप्यूटर अद्यिम सहित सभी अद्यिमों के दिए कुल वसूली किससे अधिक नहीं होगी?
(a) कुल परिलब्धियों का 30%
(b) कुल परिलब्धियों का 40%
(c) कुल परिलब्धियों का 50%
(d) कुल परिलब्धियों का 60%
59. मकान की खरीद के मामले में, अद्यिम के उपयोग की समय-सीमा क्या है?
(a) अद्यिम राशि की प्राप्ति का 1 माह
(b) अद्यिम राशि की प्राप्ति का 2 माह
(c) अद्यिम राशि की प्राप्ति का 3 माह
(d) अद्यिम राशि की प्राप्ति का 4 माह
60. भारतीय रेलवे का राजस्व प्राथमिक रूप से किससे प्राप्त होता है?
(a) किराया और भाड़ा प्रभार
(b) कर और उगाही
(c) दान और अनुदान
(d) विदेशी निवेश
upsc previous year question paper
61. कौन-सा वित्तीय दस्तावेज, वित्तीय वर्ष के अंत में भारतीय रेलवे का वास्तविक वित्तीय निष्पादन प्रस्तुत करता है?
(a) बजट अनुमान
(b) दलन-पत्र
(c) वित्तीय विवरण
(d) व्यय रिपोर्ट
62. भारतीय रेल वित्त निगम प्राथमिक रूप से कौन-सा कार्य करता है?
(a) रेलवे टिकट जारी करना
(b) रेलवे परियोजनाओं और अधिग्रहणों का वित्तपोषण
(c) रेल की पटरियों का अनुक्िण
(d) रेलवे कार्मिकों की भर्ती
63. भारतीय रेलवे में ‘पिंक बुक’ का तात्पर्य क्या है?
(a) भाड़ा राजस्व पर वित्तीय रिपोर्ट
(b) आधारिक संरचना विकास पर दस्तावेज
(c) रेलवे के लिए बजट अनुमान
(d) यात्री राजस्व पर वित्तीय वववरण
64. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
-
परियोजना के अनियत मजदूर, जिन्होंने 180 दिनों के सतत नियोजन की अवधि पूरी कर ली है, वे एक वर्ष में 9 दिनों के अवकाश के हकदार होंगे।
-
केन्द्र सरकार के कर्मचारियों द्वारा चयन की जाने वाली प्रतिबंधित अवकाशों की संख्या दो होगी।
उपयुक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/है?
(a) 1 और 2 दोनों
(b) केवल 1
(c) केवल 2
(d) न तो 1 और न ही 2
65. निम्नलिखित में से कौन-सा वित्तीय विवरण, किसी विशिष्ट अवधि के दौरान, भारतीय रेलवे में नकदी के आगमन और बहिर्गमन को दर्शाता है?
(a) आय वववरण
(b) नकदी प्रवाह वववरण
(c) दलन-पत्र
(d) निधि प्रवाह विवरण
66. भारत सरकार का वित्त मंत्री किसके माध्यम से भारतीय रेलवे पर वित्तीय नियंत्रण करता है?
(a) भारतीय रेल वित्त निगम
(b) रेल बजट
(c) रेलवे बोर्ड
(d) भारत का राष्ट्रपति
67. भारतीय रेलवे में शून्य-आधारित बजट-व्यवस्था की अवधारणा का क्या आशय है?
(a) यात्री सुख-सुविधाओं के लिए कोई बजट आबंटन नहीं होना
(b) पिछले बजट को ध्यान में रखे बिना, आरंभ से प्रत्येक व्यय के अनुरोध का मूल्यांकन करना
(c) प्रत्येक वित्त वर्ष में बजट अधिशेष
(d) अनुक्िण और मरम्मत के लिए बजट आबंटन कम करना
upsc previous year question paper
68. बजट अनुमान में विशिष्ट रेलवे परियोजनाओं के लिए निधियों के आबंटन को क्या कहा जाता है?
(a) पूँजीगत बजट
(b) आकस्मिकता निधि
(c) विनियोग लेखा
(d) अनुदानों के लिए माँग
69. रेलवे की परिसंपत्तियों के मूल्यहास की गणना किस आधार पर की जाती है?
(a) मूल लागत
(b) वतमान बाजार मूल्य
(c) निस्तारण मूल्य
(d) रद्दी (स्त्रैप) मूल्य
70. विदेशी मुद्रा लेन-देनों में जोखिम को नियंत्रित करने के लिए वित्तीय लिखतों का उपयोग करने की पद्धति को क्या कहा जाता है?
(a) मुद्रा अनुमान (करेंसी स्पेकुलेशन)
(b) मुद्रा हेर्जग
(c) मुद्रा व्यापार (करेंसी ट्रेर्डिंग)
(d) मुद्रा अंतर-पणन (आर्बिट्रेज)
71. भारतीय रेलवे द्वारा जारी ‘ग्रीन बॉन्ड’ मुख्यतः किससे संबंधित परियोजनाओं के निधीयन के लिए उपयोग किए जाते हैं?
(a) नवीकरणीय ऊजा
(b) हरित वन-क्षेत्र और वन-रोपण
(c) रेलवे ट्रैकों का विद्युतीकरण
(d) जल संरक्षण
72. अधिवर्षिता की तारीख से आगे सेवा विस्तार या पुनर्नियोजन कितनी अवधि के लिए प्रदान किया जा सकेगा?
(a) एक समय में छः माह
(b) एक समय में एक वर्ष
(c) एक समय में अठारह माह
(d) एक समय में दो वर्ष
73. भावी आकस्मिक व्यय को पूरा करने के लिए आरक्षित निधि के रूप में लाभ के भाग को अपास्त करने की पद्धति को किस नाम से जाना जाता है?
(a) लाभांश भुगतान
(b) कर्ज चुकौती
(c) लाभ सहभाजन
(d) प्रतिधारित उपार्जन
74. भारतीय रेलवे में मूल्यहास आरक्षित निधि का प्राथमिक प्रयोजन क्या है?
(a) रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण करना
(b) नए चल स्टॉक को अधिप्राप्त करना
(c) आधारिक संरचना परियोजनाओं का वित्तपोषण करना
(d) कर्मचारी कल्याण मुख-मुविधाएँ उपलब्ध करवाना
75. भारतीय रेलवे द्वारा आंतरिक संसाधनों के माध्यम से एकत्रित की गई निधियों का उपयोग मुख्यतः किसके लिए किया जाता है?
(a) विदेशी (एक्सटर्नल) ऋणों की चुकौती
(b) रेलवे कर्मशालाओं का आधुनिकीकरण
(c) नए कर्मचारियों की भर्ती
(d) प्रशासनिक व्यय
upsc previous year question paper
76. अद्यम के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) यदि किसी कैलेंडर वर्ष में कोई त्योहार दो बार आ जाता है, तो अद्यिम केवल एक अवसर पर ही स्वीकार्य होगा।
(b) अद्यिम का भुगतान जिस माह में किया जाता है, उससे आगे कम-से-कम छः माह की अवधि तक जिनकी सेवा में बने रहने की संभावना न हो, अद्यिम का भुगतान ऐसे अस्थायी रेल सेवकों को नहीं किया जाएगा।
(c) त्योहार अद्यिम की वसूली अनधिक दस समान मासिक किस्तों में की जाएगी।
(d) त्योहार अद्यिम की वसूली अनधिक बीस समान मासिक किस्तों में की जाएगी।
77. निष्क्रिय निधि का व्याज उपाजन के लिए अल्पावधि वित्तीय लिखतों में निवेश की पद्धति क्या कहलाती है?
(a) पूँजी निवेश
(b) राजकोष प्रबंधन
(c) वित्तीय आयोजना
(d) परिसंपत्तियों का परिसमापन
78. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
जहाँ अवर प्रशासन (जे० ए०) ग्रेड और उसके नीचे के वरिष्ठ पयववेक्षक स्तर तक के ककसी सेवारत रेलवे अधिकारी द्वारा ककसी अराजपत्रित अधिकारी के ववरुद्ध ववभागीय जााँच की जाती है, तो जााँच अधिकारी
-
मानदेय का हकदार होता है
-
डाक और लेखन सामग्री प्रभारों का हकदार होता है
-
फैक्स और टेलीफोन प्रभारों के लिए किए गए व्यय का हकदार होता है
उपयुक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
79. रेलवे अभिसमय (कन्वेंशन) समिति का क्या उत्तरदायित्व है?
(a) भारतीय रेलवे की ववत्तीय लेखापरीक्षा
(b) रेलवे परियोजनाओं के निष्पादन और दक्षता का मूल्यांकन करना
(c) रेलवे प्रचालनों के लिए वित्तीय नियम और विनियम का निर्धारण करना
(d) वित्तीय नीतियों और बजट आबंटन की पुनरीक्षा करना
80. विभागीय जाँच के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
-
यह आरोप-पत्र जारी कर देने के बाद की जाती है।
-
यह कमवचारी के अभिकथित दोष को साबित करने या नासाबित करने के लिए की जाती है।
-
सामान्य रूप से उस स्थिति में इसका आदेश दिया जाता है, जहाँ कार्रवाई अनुध्यात हो जाती है, यदि दोष सिद्ध हो जाता है।
उपयुक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
upsc previous year question paper
81. ववभन्न ववभागों या क्रियाकलापों के मध्य सामान्य व्यय का प्रभाजन करने की पद्धति को क्या कहा जाता है?
(a) लागत नियतन
(b) लागत अवशोषण
(c) लागत समूहन
(d) लागत में कमी
82. लेखा के विनियोग में, निम्नलिखित में से क्या शामिल होगे?
-
फॉर्म F-440 में अनुदान और विनियोग द्वारा विनियोग लेखा का सार
-
प्रत्येक उप-शीर्ष के अधीन अंतिम अनुदान विनियोग और वास्तविक व्यय के बीच संक्षिप्त व्याख्या या विचरण द्वारा समर्थित प्रत्येक अनुदान का लेखा विनियोग (फॉर्म F-403 में)
-
1 अप्रैल के प्रारंभिक शेष के ब्यौरे सहित, एक मूल्यहास आरक्षित निधि लेखा तैयार किया जाए
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1 और 3
(c) 1, 2 और 3
(d) केवल 2 और 3
83. भारतीय रेलवे की ‘गोल्डन ऑवर’ स्कीम का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
(a) ट्रेनों में उत्तम स्वच्छता सुविधाएँ उपलब्ध करवाना
(b) लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए यात्रा-समय को कम करना
(c) दुर्घटना के पीडितों को समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान करना
(d) और अिधक (बारंबारता वाली) रेल सेवाएँ सुिनिƗत करना
84. निवृत्त परिसंपत्तियों की लागत किसमें जमा होती है?
(a) अर्जन
(b) पूँजी
(c) डी० आर० एफ०
(d) विकास निधि
85. भारतीय रेलवे की ‘परियोजना उत्कृष्ट’ का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
(a) रेलवे स्टेशनों को अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुसार उन्नत करना
(b) ट्रेन सेवाओं की समयनिष्ठता में सुधार करना
(c) ट्रेनों में स्वच्छता और स्वास्थ्यकारिता में वृद्धि
(d) प्रीमियम यात्रियों के लिए लग्नरी कोचों की व्यवस्था करना
86. प्रबंधन लेखाकार के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
प्रबंधन लेखाकार की भूमिका है
-
सभी व्यावसायिक प्रक्रयों के लिए योजना बनाने में सहायता हेतु प्रबंधन को डेटा उपलब्ध करवाना
-
सभी प्रबंधकीय स्तरों पर मौद्रिक आधार पर और दायित्वों द्वारा इस योजना की अभिव्यक्ति करना
-
किसी नई योजना बनाने के प्रारंभिक चरण में, जिस सीमा तक योजना पूरी की जा चुकी है, प्रबंधन को उसकी रिपोर्ट देना
उपयुक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
upsc previous year question paper
87. ‘बबेक देबराय सिमित’ का गठन किस उद्देश्य से किया गया?
(a) भारतीय रेलवे के वित्तीय निष्पादन की समीक्षा
(b) हाई-स्पीड ट्रेन परियोजनाओं की साध्यता का मूल्यांकन
(c) रेलवे में संसाधन जुटाने के लिए उपायों की सिफारिश करना
(d) रेलवे प्रचालनों की दक्षता का मूल्यांकन
88. भारतीय रेलवे के ‘ऑपरेशन पाँच मिनट’ पहल का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
(a) स्टेशनों पर ट्रेन टिकट आरक्षण समय को कम करना
(b) बोर्डिंग के बाद ट्रेन के प्रस्थान समय को न्यूनतम करना
(c) स्टेशनों में यात्री-सुविधाओं की उपलब्धता में सुधार लाना
(d) ट्रेनों में सफाई और स्वच्छता में वृद्धि करना
89. रेल सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1968 के नियम 17 में किसके विरुद्ध कोई अपील स्वीकार्य नहीं होने का उपबंध है?
(a) भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया गया कोई आदेश
(b) निलंबन का आदेश
(c) रेल सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1968 के नियम 6 में विनिर्दिष्ट शास्तियों में से कोई शास्ति अधिरोपित करने के संबंध में कोई आदेश
(d) रेल सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1968 के नियम 6 के अधीन अधिरोपित किसी शास्ति में वर्धन का आदेश
90. नियम 1102 F-1-भारतीय रेलवे में हानियों की रिपोर्ट से संबंधित प्रारंभिक रिपोर्ट के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
-
यह हानि के स्वरूप पर आधारित होती है।
-
यह अंतर्गत राशि पर आधारित होती है।
-
यह कमियों को दूर करने के लिए उठाए गए कदमों पर आधारित होती है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1 और 3
(c) केवल 2 और 3
(d) 1, 2 और 3
upsc previous year question paper
91. डी० सी० एफ० तकनीक के अंतर्गत परियोजना लाभप्रद मानी जाती है, यदि प्रतिलाभ
(a) 4% से कम न हो
(b) 6% से कम न हो
(c) 8% से कम न हो
(d) 10% से कम न हो
92. निम्नलिखित में से कौन-सा वित्तीय दस्तावेज, आगामी वित्त वर्ष के लिए भारतीय रेल के राजस्व और व्यय का व्यीरेवार प्राक्कलन उपलब्ध कराता है?
(a) वार्षिक रिपोर्ट
(b) बजट अनुमान
(c) व्यय विवरण
(d) तुलन-पत्र
93. भारतीय रेल के लिए आंतरिक वित्तपोषण का प्राथमिक स्रोत क्या है?
(a) सरकारी अनुदान
(b) विश्व बैंक से उधार
(c) माल-भाड़ा से अर्जन
(d) यात्री टिकट राजस्व
94. भारतीय रेल में वित्त विभाग की क्या भूमिका होती है?
(a) दिन प्रतिदिन का प्रचालन प्रबंधन
(b) आधारिक संरचना विकास और अनुर्लक्षण
(c) वित्तीय नीतियों का निरूपण और संसाधन प्रबंधन
(d) यात्री सेवा और टिकटिंग
95. परिचालन अनुपात की गणना किस प्रकार की जाती है?
(a) कुल राजस्व का कुल व्यय से विभाजन, और 100 से गुणा कर
(b) कुल व्यय का कुल राजस्व से विभाजन, और 100 से गुणा कर
(c) यात्री राजस्व का माल-भाड़ा राजस्व से विभाजन कर
(d) सकल लाभ का निवल लाभ से विभाजन कर
96. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
स्टाफ काटरर निर्माण-कायर प्रभाररत ककए जाते हैं
-
विकास निधि में
-
मूल्यहास आरक्षित निधि में
उपर्युक्त में से कौन-सा/कौन-से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
97. निम्नलिखित में से कौन-सा वित्तीय विवरण, किसी विनिर्दिष्ट समय पर भारतीय रेलवे की वित्तीय स्थिति का चित्र उपलब्ध कराता है?
(a) आय वववरण
(b) नकदी प्रवाह वववरण
(c) तुलन-पत्र
(d) निधि प्रवाह वववरण
upsc previous year question paper
98. विशिष्ट परियोजनाओं के लिए निधियाँ जुटाने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा निम्नलिखित में से किस वित्तीय साधन का उपयोग किया जाता है, जिसकी परिपक्वता अवधि 10 वर्ष से अधिक है?
(a) वाणिज्यिक पत्र
(b) राजकोष बिल
(c) मियादी ऋण
(d) राजस्व बंध-पत्र
99. भारतीय रेलवे चल स्टॉक और आधारिक संरचना जैसी नई आस्लियों के अधिग्रहण पर हुए व्यय को निम्नलिखित में से किस श्रेणी में वर्गीकृत करता है?
(a) पूँजीगत व्यय
(b) राजस्व व्यय
(c) परिचालन व्यय
(d) विविध व्यय
100. भावी पूँजीगत व्यय आवश्यकताओं के लिए राजस्व के किसी भाग को अपास्त करने की पद्धति किस नाम से जानी जाती है?
(a) राजस्व आरक्षित निधि
(b) ऋण-शोधन (सिंकिंग) निधि
(c) आकस्मिकता निधि
(d) परिचालन अनुपात
101. लेखाओं और सहायक दस्तावेजों की परिषद्धता और पूर्णता का सत्यापन करने की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?
(a) विधिमान्यकरण
(b) लेखा-परीक्षण
(c) समाधान
(d) प्रमाणन
102. निम्नलिखित में से कौन-सा दस्तावेज, वस्तु या सेवाओं की सरकारी खरीद आरंभ करने के लिए अपेक्षित होता है?
(a) निविदा (टेंडर)
(b) बीजक (इनवॉइस)
(c) दर-सूची (कोटेशन)
(d) रसीद (रिसीप्ट)
103. किसी उच्चतर प्राधिकारी की ओर से कार्रवाई करने के लिए किसी व्यक्ति को आधिकारिक रूप से प्राधिकृत करने की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?
(a) प्रत्यायोजन
(b) प्राधिकार देना
(c) सशक्तीकरण
(d) अधिदेश
104. कायाालय पद्धति नियम पुस्तक के अनुसार, गोपनीय फाइल-संबंधी काया करने की अनुशंसित प्रक्रिया क्या है?
(a) सुगम पहुँच के लिए इन्हें किसी कैबिनेट में बिना ताले के रखा जाए
(b) संदेह से बचने के लिए इन्हें अगोपनीय फाइलों के साथ रखा जाए
(c) इन पर ‘गोपनीय’ अंकित करें और इन तक पहुँच प्रतिबंधित कर केवल प्राधिकृत कार्मिकों के लिए पहुँच रखें
(d) व्यापक इनपुट के लिए इन्हें सहकर्मियों के साथ साझा करें
105. लेखाकरण या सरकारी रिकॉर्ड में त्रुटियों को सही करने की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?
(a) पुनरीक्षा करना
(b) लेखा-परीक्षण
(c) परिशोधन
(d) समाधान
upsc previous year question paper
106. प्राप्त प्रक्रियाओं के संदर्भ में, ‘बोली-पूर्व कॉन्ड्रेस’ करने का प्रयोजन क्या है?
(a) बोली के विजेता की घोषणा करने के लिए
(b) संभाव्य बोलीदाताओं के संदेहों को स्पष्ट करने और उनके प्रश्नों के जवाब देने के लिए
(c) चयनित बोलीदाताओं के साथ संविदा की शतों पर बातचीत करने के लिए
(d) विस्तीय बोलियों का मूल्यांकन करने के लिए
107. कायाालय पद्धति नियम पुस्तक के अनुसार, ‘अति- आवश्यक’ चिहित फाइलों पर कारावाई की संस्तुत प्रक्रिया क्या है?
(a) अन्य नेमी कायों को छोड़ दें और ‘अति- आवश्यक’ फाइलों को प्राथमिकता दें
(b) नियमित कार्य के घंटों में ‘अति-आवश्यक’ फाइलों पर कारवाई करें
(c) ‘अति-आवश्यक’ मामलों पर कारवाई करने से पहले उच्चतर प्राधिकारियों से अनुमोदन प्राप्त करें
(d) ‘अति-आवश्यक’ फाइलों पर अविलंब शीघ्र कारवाई करें
108. कायाालय पद्धति के संदर्भ में, ‘फाइल टिप्पण’ पद का आशय क्या है?
(a) किसी फाइल को आगे भेजने से पहले, इस पर टिप्पणियाँ या सुझाव देना
(b) किसी विद्यमान दस्तावेज को नई फाइल संख्या समानदेशित करना
(c) किसी फाइल के साथ संलग्न जोड़ना
(d) अभिलेखबद्ध करने के लिए किसी फाइल की फोटोकॉपी करना
109. कायाालय पद्धति नियम पुस्तक के अनुसार, पुरानी और निष्क्रिय फाइलों के भंडारण के लिए संस्तुत पद्धति क्या है?
(a) सुरक्षा प्रयोजनों के लिए उनको सूक्ष्म कतरनों में काटकर नष्ट करना
(b) उनको सुगम्य अलमारियों (शेल्क) में रखना
(c) इन फाइलों को कार्यस्थल से दूर किसी भंडारण सुविधा में भेज देना
(d) इलेक्ट्रॉनिक रीति से इन्हें डिजिटल रूप में परिवर्तित करना और अभिलेखागार में रखना
110. कायाालय पद्धति के संदर्भ में, ‘आर० एफ० डी०’ पद से क्या अभिप्राय है?
(a) रिसीव्ड फॉर डिलीवरी
(b) रिकेस्ट फॉर डिस्पैच
(c) रेडी फॉर डिस्पोजल
(d) रिकॉर्ड फॉर डॉक्यूमेंटेशन
111. भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के अधीन ‘प्रभारित’ व्यय को प्रतिष्ठापित किया गया है?
(a) अनुच्छेद 113(1)
(b) अनुच्छेद 114(1)
(c) अनुच्छेद 115(1)
(d) अनुच्छेद 116(1)
upsc previous year question paper
112. निम्नलिखित में से कौन-सा किसी कार्यालय रजिस्ट्री का प्रकृपी कार्य नहीं है?
(a) पत्राचार प्राप्ति और प्रेषण
(b) सभी फाइलों और दस्तावेजों का रिकॉर्ड रखना
(c) कार्यालय बजट और वित्त का प्रबंधन करना
(d) कार्यालयी अभिलेखों का सूचक और सूची-पत्र बनाना
113. कार्यालय पद्धति नियम पुस्तक के अनुसार, विदेशी सरकारों के साथ सरकारी पत्राचार करने के लिए अधिमानित पद्धति/पद्धतियाँ क्या है/हैं?
-
टेलीफोन के द्वारा संदेशों का आदान-प्रदान
-
डाक-पत्र (पोस्टल मेल)
-
ई-मेल
-
राजनियक सरणी (डिप्लोमैटिक चैनल)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(a) केवल 4
(b) केवल 2, 3 और 4
(c) केवल 1, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
114. कायाालयी पद्धति के संदर्भ में, ‘बिन बारी’ पद का आशय क्या है?
(a) अति-आवश्यकता और महत्त्व के आधार पर कायों को प्राथमिकता देना
(b) स्थापित पद्धति और दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करना
(c) अनुसूचित समयक्रम से पहले कार्य पूरा करना
(d) यादच्छिक रीति से कर्मचारियों को कार्य सौपना
115. संघ के शासकीय प्रयोजनों के लिए हिन्दी के प्रयोग संबंधी आदेशों के संकलन के अनुसार, संसदीय राजभाषा समिति की क्या भूमिका/भूमिकाएँ है/हैं?
-
सरकारी पत्राचार में क्षेत्रीय भाषाओं के प्रयोग को बढ़ावा देना
-
शासकीय कार्यों में हिन्दी के कार्यान्वयन की समीक्षा करना और रिपोर्ट प्रस्तुत करना
-
सभी शासकीय प्रयोजनों के लिए अंग्रेजी भाषा के अन्य उपयोग का प्रवर्तन करना
-
राजभाषा अधिनियम, 1963 के कार्यान्वयन का पर्यवेक्षण करना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2
(c) 1 और 3
(d) 1, 2 और 4
upsc previous year question paper
116. राजभाषा अधिनियम, 1963 की निम्नलिखित में से किस धारा के अधीन सभी संकल्प, सामान्य आदेश, नियम, अधिसूचना, रिपोर्ट, कार, प्रेस विज्ञाप्ति द्विभाषिक रूप में जारी करना अपेक्षित है?
(a) Section 3(3)
(b) Section 2(3)
(c) Section 2(2)
(d) Section 1(3)
117. शासकीय पत्र-व्यवहार में, किसी ई-मेल में ‘बी० सी० सी०’ संक्षिप्त का आशय क्या है?
(a) Blind Courtesy Copy
(b) Blind Carbon Copy
(c) Backward Circulation Copy
(d) Bulk Communication Copy
118. संघ के शासकीय प्रयोजनों के लिए हिन्दी के प्रयोग संबंधी आदेशों के संकलन के अनुसार, शासकीय कार्य में हिन्दी के प्रगामी प्रयोग के वर्णन के लिए किस पद का उपयोग किया जाता है?
(a) हिन्दी प्रगतत योजना
(b) हिन्दी संवर्धन नीति
(c) हिन्दी कार्यान्वयन कार्यनीति
(d) हिन्दी अनुवर्ती कार्यक्रम
119. राजकोषीय नियंत्रण निम्नलिखित में से किसके लिए एक महत्त्वपूर्ण उपकरण है?
(a) वित्तीय नियंत्रण
(b) समायोजन का नियमन
(c) क्रणों या वसूलियों पर निगरानी रखना
(d) नकद व्यय का नियमन
120. संघ के शासकीय प्रयोजनों के लिए हिन्दी के प्रयोग संबंधी आदेशों के संकलन में, शासकीय पत्र-व्यवहार में अंग्रेजी को हिन्दी से क्रमिक रूप से प्रतिस्थापित करने की प्रक्रिया का वर्णन करने के लिए किस पद का उपयोग किया गया है?
(a) भाषायी संक्रमण
(b) राजभाषा अंतरण (शिप्ट)
(c) हिन्दी भाषा संवर्धन
(d) हिन्दी प्रतिस्थापन कार्यक्रम
upsc previous year question paper
SPACE FOR ROUGH WORK
DO NOT OPEN THIS TEST BOOKLET UNTIL YOU ARE TOLD TO DO SO
T.B.C.:DFRL- S- PXT
Serial No.
1000141
TEST BOOKLET
Paper- II
( Procedure and Practice, Category III )
Time Allowed : Two Hours
Maximum Marks : 150
INSTRUCTIONS
-
IMMEDIATELY AFTER THE COMMENCEMENT OF THE EXAMINATION, YOU SHOULD CHECK THAT THIS TEST BOOKLET DOES NOT HAVE ANY UNPRINTED OR TORN OR MISSING PAGES OR ITEMS, ETC. IF SO, GET IT REPLACED BY A COMPLETE TEST BOOKLET.
-
Please note that it is the candidate's responsibility to encode and fill in the Roll Number and Test Booklet Series A, B, C or D carefully and without any omission or discrepancy at the appropriate places in the OMR Answer Sheet. Any omission/discrepancy will render the Answer Sheet liable for rejection.
-
You have to enter your Roll Number on the Test Booklet in the Box provided alongside. DO NOT write anything else on the Test Booklet.
-
This Test Booklet contains 120 items (questions). Each item is printed both in Hindi and English. Each item comprises four responses (answers). You will select the response which you want to mark on the Answer Sheet. In case you feel that there is more than one correct response, mark the response which you consider the best. In any case, choose ONLY ONE response for each item.
-
You have to mark all your responses ONLY on the separate Answer Sheet provided. See directions in the Answer Sheet.
-
All items carry equal marks.
-
Before you proceed to mark in the Answer Sheet the response to various items in the Test Booklet, you have to fill in some particulars in the Answer Sheet as per instructions sent to you with your Admission Certificate.
-
After you have completed filling in all your responses on the Answer Sheet and the examination has concluded, you should hand over to the Invigilator only the Answer Sheet. You are permitted to take away with you the Test Booklet.
-
Sheets for rough work are appended in the Test Booklet at the end.
-
Penalty for wrong answers :
THERE WILL BE PENALTY FOR WRONG ANSWERS MARKED BY A CANDIDATE IN THE OBJECTIVE TYPE QUESTION PAPERS.
(i) There are four alternatives for the answer to every question. For each question for which a wrong answer has been given by the candidate, one-third of the marks assigned to that question will be deducted as penalty.
(ii) If a candidate gives more than one answer, it will be treated as a wrong answer even if one of the given answers happens to be correct and there will be same penalty as above to that question.
(iii) If a question is left blank, i.e., no answer is given by the candidate, there will be no penalty for that question.
DO NOT OPEN THIS TEST BOOKLET UNTIL YOU ARE TOLD TO DO SO
upsc previous year question paper
UPSC Previous Year question paper 2021-22 Free PDF download link :PROCEDURE-PRACTICE-CATEGORY-III
UPSC Previous Year Question paper 2021-22
UPSC Previous Year Question paper 2020-21
UPSC Previous Year Question paper 2019-20