CBSE Class 12 Previous Year Question Paper
Accountancy
लेखाशास्त्र / ACCOUNTANCY
निर्धारित समय: 3 घण्टे / Time allowed: 3 hours
अधिकतम अंक : 80 / Maximum Marks: 80
सामान्य निर्देश :
निम्नलिखित निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उनका पालन कीजिए :
(i) इस प्रश्न-पत्र में 34 प्रश्न हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) यह प्रश्न-पत्र दो भागों में विभाजित है: भाग क तथा भाग ख ।
(iii) भाग - क सभी परीक्षार्थियों के लिए अनिवार्य है।
(iv) भाग - ख के दो विकल्प हैं। परीक्षार्थियों को केवल एक ही विकल्प के प्रश्नों के उत्तर लिखने हैं।
विकल्प-I : वित्तीय विवरणों का विश्लेषण
विकल्प-II : अभिकलित लेखांकन
(v) प्रश्न संख्या 1 से 16 (भाग-क) तथा प्रश्न संख्या 27 से 30 (भाग-ख) बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है।
(vi) प्रश्न संख्या 17 से 20 (भाग-क) तथा प्रश्न संख्या 31 और 32 (भाग-ख) लघु-उत्तरीय प्रकार के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का है।
(vii) प्रश्न संख्या 21, 22 (भाग-क) तथा प्रश्न संख्या 33 (भाग-ख) दीर्घ उत्तरीय प्रकार-I के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंकों का है।
(viii) प्रश्न संख्या 23 से 26 (भाग-क) तथा प्रश्न संख्या 34 (भाग-ख) दीर्घ उत्तरीय प्रकार-II के प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 6 अंकों का है।
(ix) प्रश्न-पत्र में समग्र विकल्प नहीं दिया गया है। यद्यपि, प्रत्येक भाग के कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का चयन दिया गया है।
General Instructions:
Read the following instructions carefully and follow them:
(i) This question paper contains 34 questions. All questions are compulsory.
(ii) This question paper is divided into two Parts: Part- A and Part - B.
(iii) Part- A is compulsory for all candidates.
(iv) Part B has two options. Candidates must attempt only one of the given options.
Option-I: Analysis of Financial Statements
Option-II: Computerised Accounting
(v) Questions number 1 to 16 (Part-A) and Questions number 27 to 30 (Part-B) are multiple choice questions. Each question carries 1 mark.
(vi) Questions number 17 to 20 (Part-A) and Questions number 31 and 32 (Part-B) are Short answer type questions. Each question carries 3 marks.
(vii) Questions number 21, 22 (Part-A) and Question number 33 (Part-B) are Long answer type-I questions. Each question carries 4 marks.
(viii) Questions number 23 to 26 (Part-A) and Question number 34 (Part-B) are Long answer type-II questions. Each question carries 6 marks.
(ix) There is no overall choice. However, an internal choice has been provided in few questions in each of the parts.
भाग - क / PART - A
(साझेदारी फ़र्मों तथा कम्पनियों के लिए लेखांकन / Accounting for Partnership Firms and Companies)
1. सारा तथा तारा एक फर्म के साझेदार थे। 1 अप्रैल, 2023 को उनकी पूँजी क्रमशः ₹ 6,00,000 तथा ₹ 4,00,000 थी । 1 अक्टूबर, 2023 को तारा ने व्यक्तिगत उपयोग के लिए ₹ 1,00,000 का आहरण किया । साझेदारी संलेख के अनुसार पूँजी पर ब्याज 8% वार्षिक दर से देय था ।
31 मार्च, 2024 को समाप्त हुए वर्ष के लिए तारा की पूँजी पर दिये गये ब्याज की राशि थी :
Sara and Tara were partners in a firm. Their capitals as on 1st April, 2023 were ₹ 6,00,000 and ₹ 4,00,000 respectively. On 1st October, 2023, Tara withdrew ₹ 1,00,000 for personal use. According to the partnership deed, interest on capital was allowed @ 8% p.a.
The amount of interest allowed on Tara's capital for the year ended 31st March, 2024 was:
(A) ₹ 28,000
(B) ₹ 30,000
(C) ₹ 48,000
(D) ₹ 32,000
2. अभिकथन (A) : फर्म के व्यवसाय को चलाने वाला प्रत्येक साझेदार फर्म के अन्य साझेदारों के लिए प्रमुख साझेदार तथा अभिकर्ता होता है ।
कारण (R) : सभी साझेदारों के मध्य आपस में एक पारस्परिक एजेंसी का संबंध विद्यमान है।
निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
Assertion (A): Each partner carrying on the business of the firm is the principal as well as the agent for all the other partners of the firm.
Reason (R): There exists a relationship of mutual agency between all the partners.
Choose the correct option from the following:
(A) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) सही हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है। / Both Assertion (A) and Reason (R) are correct and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
(B) दोनों अभिकथन (A) तथा कारण (R) सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है। / Both Assertion (A) and Reason (R) are correct, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A).
(C) अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) गलत है। / Assertion (A) is correct, but Reason (R) is incorrect.
(D) अभिकथन (A) गलत है, परन्तु कारण (R) सही है। / Assertion (A) is incorrect, but Reason (R) is correct.
3. (a) वीएल लिमिटेड ने ₹ 10 प्रत्येक के 90,000 समता अंशों को 10% प्रीमियम पर जनता को अभिदत्त करने का प्रस्ताव दिया। संपूर्ण राशि आवेदन पर देय थी। 1,00,000 अंशों के लिए आवेदन प्राप्त हुए तथा सभी आवेदकों को आनुपातिक आधार पर अंशों का आबंटन कर दिया गया। आवेदन पर प्राप्त राशि थी
VL Ltd. offered for public subscription 90,000 equity shares of ₹ 10 each at a premium of 10%. The entire amount was payable on application. Applications were received for 1,00,000 shares and allotment was made to all the applicants on pro-rata basis. The amount received on application was
(A) ₹ 10,00,000
(B) ₹ 9,00,000
(C) ₹ 9,90,000
(D) ₹ 11,00,000
अथवा / OR
(b) वीएक्स लिमिटेड ने ₹ 100 प्रत्येक के 30,000, 8% ऋणपत्रों का निर्गमन 10% बट्टे पर किया जिनका शोधन एक निश्चित दर के प्रीमियम पर किया जाना था। इन ऋणपत्रों के निर्गमन पर 'ऋणपत्र निर्गमन हानि खाता' के नाम पक्ष में ₹ 4,50,000 से लेखा किया गया। ऋणपत्रों के शोधन पर प्रीमियम की राशि थी
VX Ltd. issued 30,000, 8% debentures of ₹ 100 each at a discount of 10% redeemable at a certain rate of premium. On issue of these debentures, 'Loss on issue of debentures account' was debited with ₹ 4,50,000. The amount of premium on redemption of debentures was
(A) ₹ 3,00,000
(B) ₹ 1,50,000
(C) ₹ 30,000
(D) ₹ 4,50,000
4. (a) कार्तिक, इंदर तथा ललित एक फर्म के साझेदार थे तथा 4:3:2 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे । 1 अप्रैल, 2024 से उन्होंने लाभों को 2:3:4 के अनुपात में बाँटने का निर्णय किया । इस उद्देश्य से फर्म की ख्याति का मूल्यांकन ₹ 1,80,000 किया गया । उपरोक्त का प्रभाव दर्शाने की आवश्यक रोजनामचा प्रविष्टि होगी :
Kartik, Inder and Lalit were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 4:3:2. With effect from 1st April, 2024, they decided to share profits and losses in the ratio of 2:3:4. For this purpose, the goodwill of the firm was valued at ₹ 1,80,000. The necessary journal entry to show the effect of the above will be:
(A)
ललित का पूँजी खाता नाम ₹ 40,000 / Lalit's Capital A/c Dr. ₹ 40,000
कार्तिक का पूँजी खाता से ₹ 40,000 / To Kartik's Capital A/c ₹ 40,000
(B)
कार्तिक का पूँजी खाता नाम ₹ 40,000 / Kartik's Capital A/c Dr. ₹ 40,000
ललित का पूँजी खाता से ₹ 40,000 / To Lalit's Capital A/c ₹ 40,000
(C)
ललित का पूँजी खाता नाम ₹ 1,80,000 / Lalit's Capital A/c Dr. ₹ 1,80,000
कार्तिक का पूँजी खाता से ₹ 1,80,000 / To Kartik's Capital A/c ₹ 1,80,000
(D)
कार्तिक का पूँजी खाता नाम ₹ 1,80,000 / Kartik's Capital A/c Dr. ₹ 1,80,000
ललित का पूँजी खाता से ₹ 1,80,000 / To Lalit's Capital A/c ₹ 1,80,000
अथवा / OR
(b) निधि, प्रणव तथा ईशु एक फर्म के साझेदार थे तथा 5:4:1 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे । 1 अप्रैल, 2024 से उन्होंने लाभों को 4:1:5 के अनुपात में बाँटने का निर्णय लिया। उस तिथि को लाभ-हानि खाते के नाम पक्ष में ₹ 4,00,000 का शेष था । उपरोक्त का प्रभाव दर्शाने के लिए आवश्यक रोजनामचा प्रविष्टि होगी :
Nidhi, Pranav and Ishu were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 5:4:1. With effect from 1st April, 2024, they decided to share profits and losses in the ratio of 4:1:5. On that date, there was a debit balance of ₹ 4,00,000 in the Profit and Loss Account. The necessary journal entry to show the effect of the above will be :
(A)
ईशु का पूँजी खाता नाम ₹ 1,60,000 / Ishu's Capital A/c Dr. ₹ 1,60,000
निधि का पूँजी खाता से ₹ 40,000 / To Nidhi's Capital A/c ₹ 40,000
प्रणव का पूँजी खाता से ₹ 1,20,000 / To Pranav's Capital A/c ₹ 1,20,000
(B)
लाभ-हानि खाता नाम ₹ 4,00,000 / Profit & Loss A/c Dr. ₹ 4,00,000
निधि का पूँजी खाता से ₹ 2,00,000 / To Nidhi's Capital A/c ₹ 2,00,000
प्रणव का पूँजी खाता से ₹ 1,60,000 / To Pranav's Capital A/c ₹ 1,60,000
ईशु का पूँजी खाता से ₹ 40,000 / To Ishu's Capital A/c ₹ 40,000
(C)
निधि का पूँजी खाता नाम ₹ 2,00,000 / Nidhi's Capital A/c Dr. ₹ 2,00,000
प्रणव का पूँजी खाता नाम ₹ 1,60,000 / Pranav's Capital A/c Dr. ₹ 1,60,000
ईशु का पूँजी खाता नाम ₹ 40,000 / Ishu's Capital A/c Dr. ₹ 40,000
लाभ-हानि खाता से ₹ 4,00,000 / To Profit & Loss A/c ₹ 4,00,000
(D)
निधि का पूँजी खाता नाम ₹ 40,000 / Nidhi's Capital A/c Dr. ₹ 40,000
प्रणव का पूँजी खाता नाम ₹ 1,20,000 / Pranav's Capital A/c Dr. ₹ 1,20,000
ईशु का पूँजी खाता से ₹ 1,60,000 / To Ishu's Capital A/c ₹ 1,60,000
5. मोक्ष तथा प्राण एक फर्म के साझेदार थे तथा 1:2 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे। उनकी पूँजी क्रमशः ₹ 5,00,000 तथा ₹ 3,00,000 थीं। उन्होंने 1 अप्रैल, 2024 को भविष्य के लाभों में 1/4 भाग के लिए तुषार को एक नए साझेदार के रूप में फर्म में प्रवेश दिया। तुषार अपनी पूँजी के भाग के रूप में ₹ 4,00,000 लाया। तुषार के प्रवेश पर फर्म की ख्याति होगी :
Moksh and Pran were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 1:2. Their capitals were ₹ 5,00,000 and ₹ 3,00,000 respectively. They admitted Tushar as a new partner on 1st April, 2024 for 1/4th share in future profits. Tushar brought ₹ 4,00,000 as his share of capital. The goodwill of the firm on Tushar's admission will be :
(A) ₹ 16,00,000
(B) ₹ 4,00,000
(C) ₹ 8,00,000
(D) ₹ 12,00,000
6. निर्देशकों द्वारा माँगे जाने से पूर्व अंशधारकों से प्राप्त अग्रिम धन राशि का लेखा :
Money received in advance from the shareholders before it is actually called up by the directors is:
(A) अग्रिम याचना खाते के जमा पक्ष में किया जाता है। / credited to calls in advance account.
(B) अग्रिम याचना खाते के नाम पक्ष में किया जाता है। / debited to calls in advance account.
(C) याचना खाते के जमा पक्ष में किया जाता है। / credited to calls account.
(D) अदत्त याचना खाते के नाम पक्ष में किया जाता है। / debited to calls in arrears account.
7. (a) ऐसे ऋणपत्र जिनसे संबंधित सभी विवरण जिसमें ऋणपत्र धारकों के नाम, पता, धारकता विवरणों की प्रविष्टि कम्पनी द्वारा रखी गयी एक पुस्तक में की जाती है, कहलाते हैं :
Debentures in respect of which all details including names, addresses and particulars of holding of the debenture holders are entered in a register kept by the company are called:
(A) वाहक ऋणपत्र / Bearer debentures
(B) शोधनीय ऋणपत्र / Redeemable debentures
(C) पंजीकृत ऋणपत्र / Registered debentures
(D) सुरक्षित ऋणपत्र / Secured debentures
अथवा / OR
(b) याचित राशि का वह भाग जिसे वास्तव में अंशधारियों से प्राप्त कर लिया गया है, जाना जाता है :
That portion of the called up capital which has been actually received from the shareholders is known as:
(A) प्रदत्त पूँजी / Paid up capital
(B) याचित पूँजी / Called up capital
(C) अयाचित पूँजी / Uncalled capital
(D) संचित पूँजी / Reserve capital
8. (a) मिशा, सरिता तथा ईशा एक फर्म के साझेदार थे तथा 3:2:1 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे । 1 अप्रैल, 2024 से उन्होंने निर्णय लिया कि वे लाभ-हानि को बराबर-बराबर बाँटेंगे । लाभ विभाजन अनुपात में परिवर्तन के कारण साझेदारों का अधिलाभ अथवा त्याग होगा :
Misha, Sarita and Isha were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 3:2:1. With effect from 1st April 2024, they decided that they will share profits and losses equally. The gain or sacrifice by the partners due to change in profit sharing ratio will be:
(A) मिशा का त्याग 1/6, ईशा का अधिलाभ 1/6 / Misha's sacrifice 1/6, Isha's gain 1/6
(B) मिशा का अधिलाभ 1/6, ईशा का त्याग 1/6 / Misha's gain 1/6, Isha's sacrifice 1/6
(C) मिशा का त्याग 1/6, सरिता का अधिलाभ 1/3, ईशा का त्याग 1/6 / Misha's sacrifice 1/6, Sarita's gain 1/3, Isha's sacrifice 1/6
(D) मिशा का त्याग 1/3, ईशा का अधिलाभ 1/3 / Misha's sacrifice 1/3, Isha's gain 1/3
अथवा / OR
(b) सिया, तिशा तथा आर्यन एक फर्म के साझेदार थे तथा 4:7:1 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे । फर्म अपनी पुस्तकें प्रत्येक वर्ष 31 मार्च को बंद करती है। 1 जुलाई, 2024 को तिशा की मृत्यु हो गयी । सिया तथा आर्यन तिशा के भाग का निम्न में से किस अनुपात में अधिग्रहण करेंगे ?
Sia, Tisha and Aryan were partners sharing profits and losses in the ratio of 4:7:1. The firm closes its books on 31st March every year. Tisha died on 1st July, 2024. Sia and Aryan will acquire Tisha's share in which of the following ratio?
(A) 1:1
(B) 4:1
(C) 4:7
(D) 7:1
9. अनुज तथा कार्तिक एक फर्म के साझेदार थे तथा 5:4 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे। 1 अप्रैल, 2023 से आरम्भ कर 31 मार्च, 2024 को समाप्त हुए वर्ष में प्रत्येक वैकल्पिक महीने के आरम्भ में अनुज ने ₹ 20,000 का आहरण किया। 6% वार्षिक दर से 31 मार्च, 2024 को समाप्त हुए वर्ष में अनुज के आहरण पर ब्याज होगा :
Anuj and Kartik were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 5:4. Anuj withdrew ₹ 20,000 in the beginning of every alternate month starting from 1st April, 2023 during the year ended 31st March, 2024. Interest on Anuj's drawings @ 6% p.a. for the year ended 31st March, 2024 will be :
(A) ₹ 8,400
(B) ₹ 1,200
(C) ₹ 4,200
(D) ₹ 3,600
10. (a) विशेष, माणिक तथा अमित एक फर्म के साझेदार थे तथा 5:4:1 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे । 31 मार्च, 2024 को अमित सेवा निवृत्त हो गया। विशेष तथा माणिक ने अमित के भाग का अधिग्रहण 2:3 के अनुपात में किया। अमित की सेवा निवृत्ति के पश्चात विशेष तथा माणिक का नया लाभ विभाजन अनुपात होगा :
Vishesh, Manik and Amit were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 5:4:1. Amit retired on 31st March, 2024. Vishesh and Manik acquired Amit's share in the ratio of 2:3. The new profit sharing ratio between Vishesh and Manik after Amit's retirement will be :
(A) 5:4
(B) 2:3
(C) 1:1
(D) 27:23
अथवा / OR
(b) वर्षा, आर्यन तथा निमित एक फर्म के साझेदार थे तथा 2:2:1 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे । वर्षा सेवा निवृत्त हो गयी तथा उसने अपने भाग का 1/3 भाग आर्यन के पक्ष में समर्पित किया तथा शेष भाग निमित के पक्ष में। आर्यन तथा निमित के मध्य नया लाभ विभाजन अनुपात होगा :
Varsha, Aryan and Nimit were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 2:2:1. Varsha retired and surrendered 1/3rd of her share in favour of Aryan and the remaining share in favour of Nimit. The new profit sharing ratio between Aryan and Nimit will be:
(A) 2:1
(B) 8:7
(C) 1:2
(D) 1:1
11. जब साझेदारों की पूँजी स्थायी होती है तो एक साझेदार द्वारा किये गये आहरणों का लेखा किया जाता है :
When the partners' capitals are fixed, the drawings made by a partner are recorded on the :
(A) साझेदार के पूँजी खाते के नाम पक्ष में / Debit side of Partner's Capital Account.
(B) साझेदार के पूँजी खाते के जमा पक्ष में / Credit side of Partner's Capital Account.
(C) साझेदार के चालू खाते के नाम पक्ष में / Debit side of Partner's Current Account.
(D) साझेदार के चालू खाते के जमा पक्ष में / Credit side of Partner's Current Account.
12. ₹ 10 प्रत्येक के 4,000 अंशों का हरण ₹ 2 प्रति अंश की दूसरी तथा अन्तिम याचना राशि का भुगतान न करने पर किया गया। इन अंशों के पुनः निर्गमन पर कम्पनी द्वारा आवश्यक रूप से एकत्रित की जाने वाली न्यूनतम राशि होगी :
4,000 shares of ₹ 10 each were forfeited for non-payment of second and final call money of ₹ 2 per share. The minimum amount that the company must collect at the time of reissue of these shares will be:
(A) ₹ 8,000
(B) ₹ 32,000
(C) ₹ 40,000
(D) ₹ 48,000
13. 1 अप्रैल, 2023 को वीबी लिमिटेड ने ₹ 100 प्रत्येक के 20,000, 13% ऋणपत्रों का निर्गमन 10% बट्टे पर किया जिनका शोधन 4 वर्षों के पश्चात 5% प्रीमियम पर किया जाएगा। 31 मार्च, 2024 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए ऋणपत्रों पर ब्याज की कुल राशि होगी :
On 1st April 2023, Veebee Ltd. issued 20,000, 13% debentures of ₹ 100 each at a discount of 10% redeemable at a premium of 5% after 4 years. Total amount of interest on debentures for the year ending 31st March, 2024 will be:
(A) ₹ 2,00,000
(B) ₹ 2,60,000
(C) ₹ 1,00,000
(D) ₹ 3,00,000
14. आरुषि, विवान तथा मिताली एक फर्म के साझेदार थे। 31 मार्च, 2024 को फर्म का विघटन हो गया । उस तिथि को फर्म की पुस्तकों में ₹ 60,000 के देनदार तथा ₹ 3,000 संदिग्ध ऋणों के लिए प्रावधान विद्यमान था । ₹ 8,000 के देनदार डूब गये तथा शेष देनदारों से पूरी राशि वसूल हो गयी। देनदारों से वसूली गई राशि थी :
Arushi, Vivaan and Mitali were partners in a firm. On 31st March 2024, the firm was dissolved. On that date the firm had debtors of ₹ 60,000 and provision for doubtful debts of ₹ 3,000 were existing in the books. Debtors of ₹ 8,000 proved bad and full amount was realised from the remaining debtors. The amount realised from debtors was:
(A) ₹ 60,000
(B) ₹ 55,000
(C) ₹ 52,000
(D) ₹ 49,000
15. अश्मित, वीना तथा रोहन एक फर्म के साझेदार थे तथा 3:2:1 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे । 31 मार्च, 2024 को वीना सेवा निवृत्त हो गयी। पुनर्मूल्यांकन, ख्याति, संचयों आदि से संबंधित सभी समायोजनों के पश्चात अश्मित, वीना तथा रोहन के पूँजी खातों में क्रमशः ₹ 2,00,000, ₹ 1,80,000 तथा ₹ 1,20,000 के जमा शेष थे। वीना को भुगतान अश्मित तथा रोहन द्वारा लाये गये रोकड़ के द्वारा इस प्रकार किया गया कि उनकी पूँजी उनके नये लाभ विभाजन अनुपात में हो जाये । अश्मित तथा रोहन की नयी पूँजी होगी :
Ashmit, Veena and Rohan were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 3:2:1. Veena retired on 31st March, 2024. The capital accounts of Ashmit, Veena and Rohan showed a credit balance of ₹ 2,00,000, ₹ 1,80,000 and ₹ 1,20,000 respectively after making all adjustments relating to revaluation, goodwill, reserves etc. Veena was paid in cash brought in by Ashmit and Rohan in such a way that their capitals were in proportion to their new profit sharing ratio. The new capitals of Ashmit and Rohan will be :
(A) अश्मित ₹ 3,75,000 तथा रोहन ₹ 1,25,000 / Ashmit ₹ 3,75,000 and Rohan ₹ 1,25,000
(B) अश्मित ₹ 2,00,000 तथा रोहन ₹ 1,20,000 / Ashmit ₹ 2,00,000 and Rohan ₹ 1,20,000
(C) अश्मित ₹ 2,50,000 तथा रोहन ₹ 2,50,000 / Ashmit ₹ 2,50,000 and Rohan ₹ 2,50,000
(D) अश्मित ₹ 3,00,000 तथा रोहन ₹ 2,00,000 / Ashmit ₹ 3,00,000 and Rohan ₹ 2,00,000
16. नीता, विदुर तथा मीता एक फर्म के साझेदार थे तथा 3:4:1 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे । 1 अप्रैल, 2024 को उन्होंने समीर को एक नया साझेदार बनाने का निर्णय किया। नीता, विदुर, मीता तथा समीर का नया लाभ विभाजन अनुपात अब 1:1:1:1 होगा। समीर के प्रवेश से पूर्व नीता, विदुर तथा मीता का स्थिति विवरण मशीनरी का ₹ 6,00,000 का शेष दर्शा रहा था। प्रवेश की तिथि को यह पाया गया कि मशीनरी का मूल्यांकन 20% अधिक दर्शाया गया है। समीर के प्रवेश के बाद नये स्थिति विवरण में दर्शाया जाने वाला मशीनरी का मूल्य होगा :
Nita, Vidur and Mita were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 3:4:1. On 1st April 2024, they decided to admit Samir as a new partner. The new profit sharing ratio between Nita, Vidur, Mita and Samir will now be 1:1:1:1. The balance sheet of Nita, Vidur and Mita before Samir's admission showed machinery at ₹ 6,00,000. On the date of admission, it was found that the machinery is overvalued by 20%. The value of machinery shown in the new Balance Sheet after Samir's admission will be:
(A) ₹ 7,50,000
(B) ₹ 4,80,000
(C) ₹ 7,20,000
(D) ₹ 5,00,000
17. जैना, यश तथा किरण एक फर्म के साझेदार थे तथा 2:2:1 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे । 1 जुलाई, 2024 को जैना की मृत्यु हो गयी। साझेदारी संलेख के अनुसार, जैना की मृत्यु की तिथि तक लाभ अथवा हानि में उसके भाग की गणना विक्रय के आधार पर की जायेगी। 31 मार्च, 2024 को समाप्त हुए वर्ष में विक्रय की राशि ₹ 4,00,000 तथा 1 अप्रैल से 30 जून, 2024 तक ₹ 1,50,000 थी । 31 मार्च, 2024 को समाप्त हुए वर्ष के लिए लाभ की गणना ₹ 1,00,000 की गयी। लेखा पुस्तकें प्रति वर्ष 31 मार्च को बंद की जाती हैं। मृत्यु की तिथि तक फर्म के लाभ में जैना के भाग की गणना कीजिए तथा इसके लिये आवश्यक रोजनामचा प्रविष्टि कीजिए । (3)
Zaina, Yash and Kiran were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio 2:2:1. Zaina died on 1st July, 2024. As per the partnership deed, Zaina's share of profit or loss till the date of her death was to be calculated on the basis of sales. Sales for the year ended 31st March, 2024 amounted to ₹ 4,00,000 and that from 1st April to 30th June, 2024 was ₹ 1,50,000. The profit for the year ending 31st March, 2024 was calculated as ₹ 1,00,000. The books of accounts are closed on 31st March every year. Calculate Zaina's share of profit in the firm till the date of her death and pass necessary journal entry for the same. (3)
18. (a) अमिश, नितिश तथा मिशा, जो 2:2:1 के अनुपात में लाभ बाँटते थे, की फर्म कुछ वर्षों से अस्तित्व में थी। मिशा चाहती थी कि उसे अमिश तथा नितिश के साथ बराबर लाभ का भाग मिले और वह यह भी चाहती थी कि लाभ विभाजन में परिवर्तन का प्रभाव पिछले तीन वर्षों से हो । इसके लिए अमिश तथा नितिश सहमत थे। पिछले तीन वर्षों के लाभ थे :
2021-22 : ₹ 1,15,000
2022-23 : ₹ 1,24,000
2023-24 : ₹ 2,11,000
एक एकल रोजनामचा प्रविष्टि के द्वारा लाभ का समायोजन दर्शाइये। अपना कार्य स्पष्टता से दर्शाइये । (3)
The firm of Amish, Nitish and Misha, who have been sharing profits in the ratio of 2:2:1, have existed for some years. Misha wanted that she should get equal share in the profits with Amish and Nitish and she further wished that the change in the profit sharing ratio should come into effect retrospectively for the last three years. Amish and Nitish had agreement for this. The profits for the last three years were: 2021-22: ₹ 1,15,000; 2022-23: ₹ 1,24,000; 2023-24: ₹ 2,11,000. Show adjustment of profits by means of a single adjustment journal entry. Show your working clearly. (3)
अथवा / OR
(b) विधि, मानस तथा अंश एक फर्म के साझेदार थे तथा 2:3:5 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे। अंश को यह गारंटी दी गयी थी कि किसी भी वर्ष के लाभों में उसका भाग ₹ 1,20,000 से कम नहीं होगा। यदि कोई कमी है तो उसका वहन विधि तथा मानस द्वारा बराबर-बराबर किया जाएगा । 31 मार्च, 2024 को समाप्त हुए वर्ष में लाभ ₹ 2,00,000 था। फर्म की पुस्तकों में लाभ विभाजन की आवश्यक रोजनामचा प्रविष्टियाँ कीजिए । (3)
Vidhi, Manas and Ansh were partners sharing profits and losses in the ratio of 2:3:5. Ansh was given a guarantee that his share of profits in any given year would not be less than ₹ 1,20,000. Deficiency, if any, would be borne by Vidhi and Manas equally. Profits for the year ended 31st March, 2024 amounted to ₹ 2,00,000. Pass necessary journal entries in the books of the firm for division of profits. (3)
19. (a) डिलाइट लिमिटेड ने मार्वल लिमिटेड की ₹ 4,00,000 की परिसम्पत्तियों तथा ₹ 70,000 की देयताओं का अधिग्रहण ₹ 3,60,000 के क्रय प्रतिफल पर किया। डिलाइट लिमिटेड ने क्रय प्रतिफल का भुगतान ₹ 100 प्रत्येक के 11% ऋणपत्रों को 20% प्रीमियम पर निर्गमित करके किया । डिलाइट लिमिटेड की पुस्तकों में आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ कीजिए । (3)
Delight Ltd. purchased assets worth ₹ 4,00,000 and took over liabilities of ₹ 70,000 of Marvel Ltd. for a purchase consideration of ₹ 3,60,000. Delight Ltd. paid the purchase consideration by issuing 11% debentures of ₹ 100 each at a premium of 20%. Pass necessary journal entries in the books of Delight Ltd. (3)
अथवा / OR
(b) प्राइम लिमिटेड ने राबी लिमिटेड की ₹ 6,00,000 की परिसम्पत्तियों तथा ₹ 1,00,000 की देयताओं का अधिग्रहण ₹ 3,60,000 के क्रय प्रतिफल पर किया। क्रय प्रतिफल के पूर्ण निपटान हेतु प्राइम लिमिटेड ने ₹ 100 प्रत्येक के 10% ऋणपत्रों का निर्गमन 10% बट्टे पर किया । प्राइम लिमिटेड की पुस्तकों में आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ कीजिए । (3)
Prime Ltd. took over assets of ₹ 6,00,000 and liabilities of ₹ 1,00,000 of Rabi Ltd. for a purchase consideration of ₹ 3,60,000. Prime Ltd. issued 10% debentures of ₹ 100 each at a discount of 10% in full satisfaction of purchase consideration. Pass necessary journal entries in the books of Prime Ltd. (3)
20. रजत तथा करन की फर्म की पूँजी ₹ 15,00,000 है तथा ब्याज की बाज़ार दर 12% है। रजत तथा करन का वार्षिक वेतन क्रमशः ₹ 20,00, तथा ₹ 30,000 है। पिछले तीन वर्षों के लाभ क्रमशः ₹ 2,40,000, ₹ 2,80,000 तथा ₹ 3,20,000 थे। फ़र्म की ख्याति का मूल्यांकन पिछले तीन वर्षों के अधिलाभ के औसत के दो वर्षों के क्रय के आधार पर होगा। फर्म की ख्याति का मूल्यांकन कीजिए । (3)
The capital of the firm of Rajat and Karan is ₹ 15,00,000 and the market rate of interest is 12%. Annual salary of Rajat and Karan is ₹ 20,000 and ₹ 30,000 respectively. The profits for the last three years were ₹ 2,40,000, ₹ 2,80,000 and ₹ 3,20,000. Goodwill of the firm is to be valued on the basis of two years purchase of last three years' average super profits. Calculate the goodwill of the firm. (3)
21. ऋणपत्रों के निर्गमन पर निम्न लेनदेनों के लिए आवश्यक रोजनामचा प्रविष्टियाँ कीजिए : (4)
(i) कीरो लिमिटेड ने ₹ 100 प्रत्येक के 80,000, 9% ऋणपत्रों का निर्गमन सममूल्य पर किया, जिनका शोधन 10% प्रीमियम पर करना है।
(ii) नारो लिमिटेड ने ₹ 100 प्रत्येक के 50,000, 10% ऋणपत्रों का निर्गमन 5% प्रीमियम पर किया, जिनका शोधन 10% प्रीमियम पर करना है।
Pass necessary journal entries for issue of debentures for the following transactions: (4)
(i) Kiero Ltd. issued 80,000, 9% debentures of ₹ 100 each at par, redeemable at a premium of 10%.
(ii) Naro Ltd. issued 50,000, 10% debentures of ₹ 100 each at a premium of 5%, redeemable at a premium of 10%.
22. राजा, भरत तथा वेदिका एक फर्म के साझेदार थे तथा 2:2:1 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे । 31 मार्च, 2024 को उनका स्थिति विवरण निम्न प्रकार था :
31 मार्च, 2024 को राजा, भरत तथा वेदिका का स्थिति विवरण / Balance Sheet of Raja, Bharat and Vedika as on 31st March, 2024
| देयताएँ / Liabilities |
राशि / Amount (₹) |
परिसम्पत्तियाँ / Assets |
राशि / Amount (₹) |
| लेनदार / Creditors |
80,000 |
बैंक / Bank |
15,000 |
| सामान्य संचय / General Reserve |
50,000 |
स्टॉक / Stock |
70,000 |
| पूँजी / Capitals: |
|
देनदार / Debtors |
85,000 |
| राजा / Raja : 1,10,000 |
|
फर्नीचर / Furniture |
1,20,000 |
| भरत / Bharat : 1,00,000 |
|
मशीनरी / Machinery |
1,40,000 |
| वेदिका / Vedika : 90,000 |
3,00,000 |
|
|
| योग / Total |
4,30,000 |
योग / Total |
4,30,000 |
31 जुलाई, 2024 को वेदिका की मृत्यु हो गयी। साझेदारी संलेख के अनुसार उसके विधिक प्रतिनिधी निम्न के हकदार थे :
(i) उसके पूँजी खाते का शेष ।
(ii) पूँजी पर 8% वार्षिक दर से ब्याज ।
(iii) मृत्यु की तिथि तक लाभ में उसका भाग जिसकी गणना पिछले वर्ष के लाभ के आधार पर की जायेगी । लाभ में वेदिका का भाग ₹ 3,000 था ।
(iv) ख्याति में उसका भाग जिसकी गणना पिछले तीन वर्षों के औसत लाभ के दो वर्षों के क्रय के आधार पर की जायेगी। पिछले तीन वर्षों का औसत लाभ ₹ 40,000 था । मृत्यु की तिथि तक वेदिका का आहरण ₹ 12,000 था ।
उसके निष्पादकों को प्रस्तुत करने के लिए वेदिका का पूँजी खाता तैयार कीजिए । (4)
Vedika died on 31st July, 2024. According to the partnership deed, her legal representatives are entitled to the following:
(i) Balance in her capital account
(ii) Interest on capital @ 8% p.a.
(iii) Her share in the profit upto the date of death to be calculated on the basis of last year's profit. Vedika's share of profit was ₹ 3,000.
(iv) Her share of goodwill calculated on the basis of two years purchase of average profits of last three years. The average profit of last three years was ₹ 40,000. Vedika's drawings upto the date of death were ₹ 12,000.
Prepare Vedika's Capital Account to be rendered to her executors. (4)
23. पी एल लिमिटेड ₹ 10 प्रत्येक के 1,00,000 समता अंशों में विभक्त ₹ 10,00,000 की अधिकृत पूँजी के साथ पंजीकृत थी । कम्पनी ने जनता को अभिदान के लिए 90,000 समता अंश प्रस्तावित किये । 82,000 समता अंशों के लिए आवेदन प्राप्त हुए तथा सभी आवेदकों को अंशों का आबंटन कर दिया गया । अतिशय को आबंटित 2,000 अंशों पर, ₹ 2 प्रति अंश की प्रथम एवं अन्तिम याचना को छोड़कर, संपूर्ण देय राशि प्राप्त हो गयी। उसके अंशों का हरण कर लिया गया ।
PL Ltd. was registered with an authorised capital of ₹ 10,00,000 divided into 1,00,000 equity shares of ₹ 10 each. The company offered to the public for subscription 90,000 equity shares. Applications were received for 82,000 equity shares and shares were allotted to all the applicants. All money due was received with the exception of first and final call money of ₹ 2 per share on 2,000 shares allotted to Atishay. His shares were forfeited.
निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए / Answer the following questions: (6)
(i) 'खातों की टिप्पणियों' में दर्शायी जाने वाली 'अदत्त याचना राशि' होगी : / The amount of 'Calls in Arrears' disclosed in 'Notes to Accounts' will be:
(A) ₹ 4,000
(B) ₹ 16,000
(C) शून्य / Nil
(D) ₹ 20,000
(ii) हरण के पश्चात् पी एल लिमिटेड के अंशों की संख्या होगी : / The number of shares of PL Ltd. after forfeiture will be :
(A) 98,000
(B) 88,000
(C) 82,000
(D) 80,000
(iii) 'खातों की टिप्पणियों' में 'अंश हरण खाते' के अन्तर्गत दर्शाई जाने वाली राशि होगी : / In the 'Notes to Accounts', the amount disclosed under 'Share Forfeiture Account' will be:
(A) ₹ 16,000
(B) ₹ 4,000
(C) ₹ 20,000
(D) शून्य / Nil
(iv) 'खातों की टिप्पणियों' में 'निर्गमित पूँजी' के अंतर्गत दर्शाई जाने वाली राशि होगी : / In the 'Notes to Accounts', the amount disclosed under Issued Capital will be :
(A) ₹ 10,00,000
(B) ₹ 9,00,000
(C) ₹ 8,20,000
(D) ₹ 8,00,000
(v) पी एल लिमिटेड के स्थिति विवरण में 'खातों के नोट्स' में 'अंश हरण खाते' के शेष को दर्शाया जायेगा : / Balance in 'Share Forfeiture Account' will be shown in 'Notes to Accounts' in the balance sheet of PL Ltd. under:
(A) अधिकृत पूँजी में / Authorised capital
(B) निर्गमित पूँजी में / Issued capital
(C) अभिदत्त पूँजी में / Subscribed capital
(D) 'खातों के नोट्स' में नहीं दर्शाया जाएगा / Will not be shown in 'Notes to Accounts'
(vi) पी एल लिमिटेड के स्थिति विवरण में दर्शायी जाने वाली 'अंश पूँजी' की राशि होगी : / The amount of 'Share Capital' disclosed in the balance sheet of PL Ltd. will be :
(A) ₹ 8,00,000
(B) ₹ 8,16,000
(C) ₹ 9,16,000
(D) ₹ 7,90,000
24. विभिन्न परिसम्पत्तियों (नगद को छोड़कर) तथा बाह्य देयताओं को वसूली खाते में हस्तांतरित करने के पश्चात् विभा तथा अजीत की साझेदारी फर्म के विघटन पर निम्नलिखित लेनदेनों की आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ कीजिए : (6)
Pass the necessary journal entries for the following transactions on the dissolution of a partnership firm of Vibha and Ajit after various assets (other than cash) and external liabilities have been transferred to Realisation Account: (6)
(i) ₹ 46,000 के लेनदारों ने अपने दावें के पूर्ण निपटान में ₹ 9,000 नगद तथा ₹ 32,000 का फर्नीचर स्वीकार किया । / Creditors worth ₹ 46,000 accepted ₹ 9,000 cash and furniture of ₹ 32,000 in full settlement of their claim.
(ii) फर्म के पास ₹ 20,000 का स्टॉक था। अजीत ने 40% स्टॉक 10% बट्टे पर ले लिया जबकि शेष स्टॉक को ₹ 18,000 में बेचा गया । / The firm had stock of ₹ 20,000. Ajit took over 40% of the stock at a discount of 10% while the remaining stock was sold for ₹ 18,000.
(iii) विभा को विघटन कार्य की देखरेख के लिए नियुक्त किया गया जिसके लिए उसे ₹ 16,000 का वेतन देय था । विभा वसूली व्यय वहन करने के लिए सहमत हो गयी। ₹ 15,000 के वास्तविक वसूली व्ययों का भुगतान विभा ने किया । / Vibha was appointed to look after dissolution work for which she was allowed a remuneration of ₹ 16,000. Vibha agreed to bear the dissolution expenses. Actual dissolution expenses ₹ 15,000 were paid by Vibha.
(iv) ₹ 45,000 के अजीत के ऋण का निपटान ₹ 42,000 में किया गया । / Ajit's loan of ₹ 45,000 was settled at ₹ 42,000.
(v) एक मशीन जिसका पुस्तकों में लेखा नहीं किया गया था, विभा ने ₹ 23,000 में ले ली, जबकि इसका संभावित मूल्य ₹ 28,000 था । / A machine which was not recorded in the books was taken over by Vibha at ₹ 23,000, whereas its expected value was ₹ 28,000.
(vi) विघटन की तिथि को फर्म के लाभ-हानि खाते में ₹ 20,000 का नाम शेष था । / The firm had a debit balance of ₹ 20,000 in the Profit and Loss Account on the date of dissolution.
25. (a) अल्टीमा लिमिटेड ने ₹ 10 प्रत्येक के 2,00,000 समता अंशों को ₹ 4 प्रति अंश के प्रीमियम पर निर्गमित करने के लिए आवेदन आमन्त्रित किये। राशि का भुगतान निम्न प्रकार से देय था :
आवेदन तथा आबंटन पर ₹ 7 प्रति अंश (₹ 1 प्रीमियम सहित)
प्रथम तथा अन्तिम याचना पर - शेष
2,40,000 अंशों के लिए आवेदन प्राप्त हुए। 30,000 अंशों के लिए आवेदन रद्द कर दिए गये तथा शेष आवेदकों को आनुपातिक आधार पर अंशों का आबंटन कर दिया गया। आवेदन तथा आबंटन पर प्राप्त अतिरिक्त राशि वापिस कर दी गयी। मानवी, जिसे 4,000 अंश आबंटित किये गये थे, प्रथम तथा अन्तिम याचना राशि का भुगतान करने में असफल रही। उसके अंशों का हरण कर लिया गया । हरण किये गये सभी अंशों को ₹ 4 प्रति अंश पूर्ण प्रदत्त पुनः निर्गमित कर दिया गया।
अल्टीमा लिमिटेड की पुस्तकों में आवश्यक रोजनामचा प्रविष्टियाँ कीजिए । (6)
Altima Ltd. invited applications for issuing 2,00,000 equity shares of ₹ 10 each at a premium of ₹ 4 per share. The amount was payable as follows:
On application and allotment — ₹ 7 per share (including premium ₹ 1)
On first and final call — Balance
Applications were received for 2,40,000 shares. Applications for 30,000 shares were rejected and pro-rata allotment was made to the remaining applicants. Excess money received on application and allotment was returned. Manvi, who was allotted 4,000 shares failed to pay the first and final call money. Her shares were forfeited. All the forfeited shares were reissued at ₹ 4 per share fully paid up.
Pass necessary journal entries in the books of Altima Ltd. (6)
अथवा / OR
(b) निम्न स्थितियों में अंशों के हरण तथा हरण किए गये अंशों के पुनः निर्गमन की आवश्यक रोजनामचा प्रविष्टियाँ कीजिए : (6)
(i) मैसिल लिमिटेड ने ₹ 100 प्रत्येक के 3,000 अंशों को जिन्हें 20% प्रीमियम पर निर्गमित किया गया था, ₹ 30 प्रति अंश की आबंटन राशि तथा ₹ 40 प्रति अंश (₹ 10 प्रीमियम सहित) की प्रथम याचना राशि का भुगतान न करने पर हरण कर लिया। ₹ 30 प्रति अंश (₹ 10 प्रीमियम सहित) की दूसरी तथा अंतिम याचना राशि अभी तक माँगी नहीं गयी थी। इनमें से 2,000 अंशों को ₹ 80 प्रति अंश प्रदत्त, ₹ 90 प्रति अंश में पुनः निर्गमित कर दिया गया ।
(ii) एवियन लिमिटेड ने ₹ 10 प्रत्येक के उन 10,000 अंशों का हरण कर लिया जिन पर ₹ 4 प्रति अंश की प्रथम याचना प्राप्त नहीं हुई थी तथा ₹ 1 प्रति अंश की दूसरी तथा अन्तिम याचना अभी माँगी नहीं गयी थी। इनमें से 4,000 अंशों को ₹ 9 प्रति अंश पूर्ण प्रदत्त अजय को पुनः निर्गमित कर दिए गये ।
Pass necessary journal entries for forfeiture and reissue of forfeited shares in the following cases: (6)
(i) Macil Ltd. forfeited 3,000 shares of ₹ 100 each issued at 20% premium for the non-payment of allotment money of ₹ 30 per share and first call of ₹ 40 per share (including premium ₹ 10). The second and final call of ₹ 30 per share (including premium ₹ 10) was not yet called. Out of these, 2,000 shares were reissued at ₹ 80 per share paid up for ₹ 90 per share.
(ii) Avian Ltd. forfeited 10,000 shares of ₹ 10 each on which the first call of ₹ 4 per share was not received and the second and final call of ₹ 1 per share was not yet called. Out of these, 4,000 shares were reissued to Ajay as fully paid up for ₹ 9 per share.
26. (a) आर्यन तथा आद्या एक फर्म के साझेदार थे तथा 3:1 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे । 31 मार्च, 2024 को उनका स्थिति विवरण निम्न प्रकार से था :
31 मार्च, 2024 को आर्यन तथा आद्या का स्थिति विवरण / Balance sheet of Aryan and Adya as at 31st March, 2024
| देयताएँ / Liabilities |
राशि / Amount (₹) |
परिसम्पत्तियाँ / Assets |
राशि / Amount (₹) |
| पूँजी / Capitals: |
|
मशीनरी / Machinery |
3,90,000 |
| आर्यन / Aryan : 3,20,000 |
|
फर्नीचर / Furniture |
80,000 |
| आद्या / Adya : 2,40,000 |
5,60,000 |
देनदार / Debtors : 90,000 |
|
| कामगार क्षतिपूर्ति संचय / Workmen's Compensation Reserve |
20,000 |
घटा : संदिग्ध ऋणों के लिए प्रावधान / Less: provision for doubtful debts : 1,000 |
89,000 |
| बैंक ऋण / Bank loan |
60,000 |
स्टॉक / Stock |
77,000 |
| लेनदार / Creditors |
48,000 |
रोकड़ / Cash |
32,000 |
| |
|
लाभ-हानि खाता / Profit & Loss Account |
20,000 |
| योग / Total |
6,88,000 |
योग / Total |
6,88,000 |
1 अप्रैल, 2024 को निम्न शर्तों पर देव को फर्म के लाभों में 1/5 भाग के लिए एक नया साझेदार बनाया गया :
(i) देव फर्म में लाभों में अपने भाग के अनुपात में पूँजी लायेगा ।
(ii) फर्म की ख्याति का मूल्यांकन ₹ 2,00,000 किया गया तथा देव अपने भाग की ख्याति प्रीमियम की राशि नगद लायेगा ।
(iii) मशीनरी का पुनर्मूल्यांकन ₹ 4,50,000 किया गया ।
(iv) देनदारों पर संदिग्ध ऋणों के लिये 5% का प्रावधान करना था ।
(v) लेनदारों में सम्मिलित ₹ 3,500 की एक देयता के उत्पन्न होने की संभावना नहीं थी ।
देव के प्रवेश पर पुनर्मूल्यांकन खाता तथा साझेदारों के पूँजी खाते तैयार कीजिए । (6)
Dev was admitted into the firm on 1st April, 2024 for 1/5th share in the profits of the firm on the following terms:
(i) Dev will bring capital proportionate to his share in the profits of the firm.
(ii) Goodwill of the firm was valued at ₹ 2,00,000 and Dev will bring his share of goodwill premium in cash.
(iii) Machinery was revalued at ₹ 4,50,000.
(iv) A provision for doubtful debts was to be created at 5% on debtors.
(v) A liability of ₹ 3,500 included in