BIOLOGY QUESTION PAPER CLASS 12 CBSE BOARD
Previous Year Question paper Class 12 with Free PDF download Link
खण्ड क / SECTION A
(प्रश्न संख्या 1 से 16 तक बहुविकल्पीय प्रकार के 1 अंक के प्रश्न हैं / Questions no. 1 to 16 are Multiple Choice Type Questions, carrying 1 mark each.)
16 × 1 = 16
निम्नलिखित में से किस पौधे में नर तथा मादा पुष्प दोनों एक ही पौधे पर पुष्पित होते हैं तथा उनमें सजातपुष्पी परागण अथवा परनिषेचन संभव है ?
(A) पपीता
(B) खजूर (डेट पाम)
(C) मक्का
(D) पालक
In which of the following plants are both male and female flowers born on the same plant and the mode of pollination can be geitonogamy or xenogamy?
(A) Papaya
(B) Date Palm
(C) Maize
(D) Spinach
निम्नलिखित में से कौन-सा हॉर्मोन मानव अपरा (प्लैसेंटा) द्वारा स्रावित होता है जो सगर्भता (गर्भावस्था) को बनाए रखने में सहायक है ?
(A) रिलैक्सिन
(B) मानव जरायु गोनैडोट्रॉपिन
(C) ऑक्सीटोसिन
(D) मानव अपरा लैक्टोजन
Which one of the following hormones is secreted by the human placenta that helps in the maintenance of pregnancy?
(A) Relaxin
(B) Human Chorionic Gonadotropin
(C) Oxytocin
(D) Human Placental Lactogen
परिवार नियोजन हेतु किसी दम्पति द्वारा अपनाई जाने वाली आवधिक संयम अवधि होनी चाहिए :
(A) माहवारी चक्र के 5वें से 10वें दिन के बीच
(B) माहवारी चक्र के 13वें से 15वें दिन के बीच
(C) माहवारी चक्र के 10वें से 17वें दिन के बीच
(D) माहवारी चक्र के 16वें से 20वें दिन के बीच
The periodic abstinence by a couple for family planning should be from:
(A) Day 5 to 10 of menstrual cycle
(B) Day 13 to 15 of menstrual cycle
(C) Day 10 to 17 of menstrual cycle
(D) Day 16 to 20 of menstrual cycle
निम्नलिखित से गलत जोड़े का चयन कीजिए :
मानव कैरियोटाइप | लक्षण
(A) 45+XX | चौड़ी हथेली में अभिलाक्षणिक पाम क्रीज़
(B) 44+XXY | समग्र रूप से मादा लक्षण का विकास
(C) 44+XO | अल्पवर्धित अंडाशय के कारण नारी बाँझ होती है
(D) 44+XY | सामान्य नर (पुरुष)
Select the incorrect match from the following:
Human Karyotype | Characters
(A) 45+XX | Broad palm with characteristic palm crease
(B) 44+XXY | Overall feminine development
(C) 44+XO | Sterile females as ovaries are rudimentary
(D) 44+XY | Normal male
आप जानते ही हैं कि प्राकृतिक रूप से बीस भिन्न प्रकार के ऐमीनो अम्ल पाए जाते हैं तथा डीएनए में चार भिन्न प्रकार के क्षार पाए जाते हैं। ऐसे 3 क्षारों का समूह एक विशिष्ट ऐमीनो अम्ल का कूट लेखन करता है। यदि ऐसा न होकर 96 भिन्न प्रकार के ऐमीनो अम्ल होते तथा डीएनए में 12 भिन्न प्रकार के क्षार होते, तो एक प्रकूट के संयोजन हेतु आवश्यक न्यूनतम क्षारों की संख्या होगी :
(A) 6
(B) 8
(C) 2
(D) 4
You know that there are twenty different types of naturally occurring amino acids and four different types of bases in the DNA. A combination of 3 such bases code for a specific amino acid. If instead there are 96 different amino acids and 12 different bases in the DNA, then the minimum number of combination of bases required to form a codon is :
(A) 6
(B) 8
(C) 2
(D) 4
एक योजनात्मक पॉलीन्यूक्लियोटाइड श्रृंखला में '----' लाइन इसके प्रकार बंध का निरूपण दर्शाती है :
[Diagram Description: Sugar-Phosphate-Base schematic backbone where Sugar is linked to Base via '----' line]
(A) हाइड्रोजन बंध
(B) पेप्टाइड बंध
(C) N-ग्लाइकोसिडिक बंध
(D) फॉस्फोडाइएस्टर बंध
The type of bond represented by the dotted line '----' in a schematic polynucleotide chain is :
(A) Hydrogen bond
(B) Peptide bond
(C) N-glycosidic linkage
(D) Phosphodiester bond
निम्नलिखित में से किस प्रकार की परिस्थितियों/रोग में मानव शरीर में मास्ट कोशिकाओं की अतिक्रियाशीलता (में वृद्धि) प्रेक्षित होती है ?
(A) टाइफॉइड
(B) ऐलर्जी
(C) ऐस्केरिएसिस
(D) एड्स
In which of the following conditions/diseases is there a substantial increase in the activity of mast cells observed in the human body?
(A) Typhoid
(B) Allergy
(C) Ascariasis
(D) AIDS
दूध को दही में स्कंदित करने वाले लैक्टोबैसिलस को सामान्यतः इस वर्ग में रखते हैं :
(A) सायनोबैक्टीरिया
(B) आर्की (आद्य) बैक्टीरिया
(C) रसायन-संश्लेषी बैक्टीरिया
(D) विषमपोषी बैक्टीरिया
Lactobacillus that sets milk into curd is categorised as:
(A) Cyanobacteria
(B) Archaebacteria
(C) Chemosynthetic bacteria
(D) Heterotrophic bacteria
निम्नलिखित पारजीवी जंतुओं (ट्रांसजेनिक एनिमल्स) में से किसे पोलियो के टीके (वैक्सीन) की सुरक्षा परीक्षण हेतु उपयोग किया गया है ?
(A) भेड़
(B) बकरी
(C) सूअर
(D) चूहा
Which one of the following transgenic animals is being used to test the safety of the polio vaccine?
(A) Sheep
(B) Goat
(C) Pig
(D) Mice
प्रतिबंधन एंडोन्यूक्लिएज़ - हिंड II डीएनए अणु के विशिष्ट अनुक्रम को पहचान कर विशेष बिन्दु पर काटते हैं, इस विशिष्ट अनुक्रम में क्षारक युग्मों की संख्या है :
(A) छह क्षारक युग्म
(B) चार क्षारक युग्म
(C) सात क्षारक युग्म
(D) तीन क्षारक युग्म
Restriction Endonuclease - Hind II always cuts DNA molecules at a particular point by recognising a specific sequence of:
(A) Six base pairs
(B) Four base pairs
(C) Seven base pairs
(D) Three base pairs
वह समुन्नत विशेषक जो आनुवंशिकतः रूपांतरित पारजीवी फसल गोल्डन राइस में पाया जाता है :
(A) लाइसिन की उच्च मात्रा
(B) पीड़क प्रतिरोधी
(C) प्रोटीन की उच्च मात्रा
(D) विटामिन-ए की उच्च मात्रा
The improved trait that is found in the genetically modified transgenic crop - Golden rice is :
(A) High lysine content
(B) Insect resistant
(C) High protein content
(D) High vitamin-A content
उपभोक्ताओं द्वारा नवीन कार्बनिक पदार्थों के निर्माण, तथा शाकाहारियों एवं अपघटकों के लिए भी उपभोग हेतु उपलब्ध जैव मात्रा को क्रमशः निम्न प्रकार से व्यक्त करते हैं :
(A) सकल प्राथमिक उत्पादकता तथा नेट प्राथमिक उत्पादकता
(B) नेट प्राथमिक उत्पादकता तथा द्वितीयक उत्पादकता
(C) द्वितीयक उत्पादकता तथा नेट प्राथमिक उत्पादकता
(D) द्वितीयक उत्पादकता तथा सकल प्राथमिक उत्पादकता
The rate of formation of new organic matter by consumers, and the biomass available for consumption of herbivores as well as decomposers are referred to as :
(A) Gross primary productivity and Net primary productivity
(B) Net primary productivity and Secondary productivity
(C) Secondary productivity and Net primary productivity
(D) Secondary productivity and Gross primary productivity
प्रश्न संख्या 13 से 16 के लिए निर्देश / Instructions for Questions 13 to 16:
दो कथन दिए गए हैं- जिनमें एक को अभिकथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) द्वारा अंकित किया गया है । इन प्रश्नों के सही उत्तर नीचे दिए गए कोडों (A), (B), (C) और (D) में से चुनकर दीजिए ।
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या करता है ।
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(C) अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) ग़लत है ।
(D) अभिकथन (A) ग़लत है, परन्तु कारण (R) सही है ।
For Questions number 13 to 16, two statements are given — one labelled as Assertion (A) and the other labelled as Reason (R). Select the correct answer to these questions from the codes (A), (B), (C) and (D) as given below:
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of the Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of the Assertion (A).
(C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
अभिकथन (A) : हमारे देश का कानून शिशु को कानूनन गोद लेने की इजाज़त देता है और यह आज भी संतानविहीन दंपति के लिए जनकता प्राप्ति का सर्वोत्तम उपाय है।
कारण (R) : भारत में अनाथ और दीन-हीन बच्चों को कानूनी रूप से गोद लेने में भावनात्मक, धार्मिक तथा सामाजिक घटक बाधक नहीं हैं ।
Assertion (A): The laws of our country permit legal adoption and it is as yet, one of the best methods for childless couples looking for parenthood.
Reason (R): Emotional, religious and social factors are no deterrents to the legal adoption of orphaned and destitute children in India.
अभिकथन (A) : संलग्न जीन F2 में द्विसंकर अनुपात 9:3:3:1 नहीं दर्शाते (परिलक्षित नहीं होते) हैं ।
कारण (R) : संलग्न (सहलग्न) जीनों में स्वतंत्र विसंयोजन नहीं होता ।
Assertion (A): Linked genes do not show dihybrid F2 ratio 9:3:3:1.
Reason (R): Linked genes do not undergo independent assortment.
अभिकथन (A) : ऐग्रोबैक्टीरियम ट्यूमीफेशियन्स अनेक एकबीजपत्री पौधों का रोगकारक है ।
कारण (R) : पौधे में प्रसामान्य कोशिकाओं को ट्यूमर में रूपांतरित करने हेतु यह डीएनए के एक अंश 'T-डीएनए' को हस्तांतरित करने में समर्थ है ।
Assertion (A): Agrobacterium tumefaciens is a pathogen of several monocot plants.
Reason (R): It is able to deliver a piece of DNA known as 'T-DNA' to transform normal plant cells into a tumor.
अभिकथन (A) : भारत सरकार ने जीएम अनुसंधान संबंधी कार्यों की वैधानिकता निर्धारण हेतु 'जीईएसी (GEAC)' नामक संगठन की स्थापना की है ।
कारण (R) : जब आनुवंशिकतः रूपांतरित जीवों को पारितंत्र में प्रविष्ट कराया जाता है तो उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता ।
Assertion (A): Indian Government has set up an organisation known as GEAC to decide the validity of GM research.
Reason (R): Genetic modification of organisms has no effect when such organisms are introduced in the ecosystem.
खण्ड ख / SECTION B
नीचे दी गई तालिका में 'A, B, C तथा D' को पहचानिए :
(Identify A, B, C and D in the table given below :)
[4 × 1/2 = 2]
पारिभाषिक शब्द / Terms पौधे का भाग जिसे यह निरूपित करता है / Part of the plant it represents
फलभित्ति / Pericarp 'A'
'B' घास कुल के बीज का बीजपत्र / Cotyledon in seed of grass family
भ्रूण अक्ष / Embryonal axis 'C'
'D' बीज में बीजांडकाय का अवशेष / Remains of nucellus in a seed
नीचे दिए गए चित्र का प्रेक्षण कीजिए । उस प्रकृति-वैज्ञानिक का नाम लिखिए जिन्होंने चित्र में दिए गए जीव के आधार पर जीवों के विकास का सिद्धान्त दिया । विकास के लिए उनकी दी गई व्याख्या भी लिखिए ।
[चित्र विवरण: जिराफ की गर्दन के क्रमिक विकास को दर्शाने वाला चित्र]
(Observe the picture given below. Name the naturalist and write the explanation given by him that evolution of life forms had occurred on the basis of this example.)
[2]
संतानहीन युगलों के सहायतार्थ सहायक जनन प्रौद्योगिकी (एआरटी) कार्यक्रम में अपनाए जाने वाले मूल चरणों का उल्लेख कीजिए । इसे परखनली शिशु (टेस्ट ट्यूब बेबी) कार्यक्रम भी क्यों कहा जाता है ?
(Write the basic steps followed in the Assisted Reproductive Technologies (ART) programme to help childless couples. Why is it also known as test tube baby programme?)
[2]
(क) खेत में काम करते समय एक किसान को एक विषैले साँप ने काट (डस) लिया । उसे अविलम्ब ही समीप के स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहाँ उसका जीवन बचाने हेतु चिकित्सक ने उसे एक इंजेक्शन लगाया ।
(i) चिकित्सक ने किस पदार्थ को निवेशित किया तथा क्यों ? [1½]
(ii) इस इंजेक्शन (निवेशन) से किस प्रकार की प्रतिरक्षा प्रदान की गई ? [½]
अथवा
(ख) कार्बनिक कृषि करने वाले किसान पीड़क कीटों के समूल उन्मूलन का अनुमोदन क्यों नहीं करते ? कारण सहित व्याख्या कीजिए । [2]
(a) A farmer while working on his farm was bitten by a poisonous snake. He was rushed to a nearby health centre where the doctor gave him an injection to save his life.
(i) What did the doctor inject and why? [1½]
(ii) Name the kind of immunity provided by this injection. [½]
OR
(b) Why do organic farmers not recommend complete eradication of insect pests? Explain giving reason. [2]
नीचे दिए गए जैवमात्रा के पिरामिड का अध्ययन कीजिए। ऐसी दो स्थित शस्य (खड़ी फसल) के नाम लिखिए जो स्तर 'A' तथा स्तर 'B' में पाई जा सकती हैं। इस प्रकार के पिरामिड का नाम लिखकर उस पारितंत्र का नाम लिखिए जिसमें यह पाया जाता है ।
[चित्र: उलटा पिरामिड - नीचे छोटा स्तर 'B' (PP) और ऊपर बड़ा स्तर 'A' (PC)]
(Study the diagram of a pyramid of biomass given below. Name the two standing crops that could be occupying level 'A' and level 'B' in it. Name this type of pyramid and the ecosystem in which it is found.)
[2]
खण्ड ग / SECTION C
महिलाओं द्वारा ली जाने वाली गर्भनिरोधी गोलियों (पिल्स) की क्रियाविधि के तरीके की व्याख्या कीजिए । इनके प्रभावकारी परिणाम प्राप्त करने हेतु अपनायी जाने वाली नियत समय-सारणी का उल्लेख कीजिए ।
(Explain the mode of action of contraceptive pills taken by human females. Mention the schedule to be followed for effective outcome.)
[3]
(क) उस प्रकार के डीएनए का नाम तथा दो अभिलक्षण लिखिए जो डीएनए अंगुलिछापी (डीएनए फिंगरप्रिंटिंग) तकनीक का आधार बनाते हैं । [1+1]
(ख) इस तकनीक के कोई दो अनुप्रयोगों का उल्लेख कीजिए । [½+½]
(a) Name and write two characteristics of the type of DNA that forms the basis of DNA fingerprinting technique. [1+1]
(b) Mention any two applications of this technique. [½+½]
(क) एस.एल. मिलर द्वारा किए गए प्रयोग की सार्थकता की व्याख्या कीजिए । उन वैज्ञानिकों के नाम लिखिए जिनके प्रस्तावों (परिकल्पना) ने मिलर को इस प्रयोग को करने के लिए प्रेरित किया । [2½]
(ख) उल्कापिंड विश्लेषण इस परिकल्पना का समर्थन किस प्रकार करता है ? [½]
(a) Explain the significance of the experiment carried out by S.L. Miller. Name the scientists whose hypothesis prompted him to carry out this experiment. [2½]
(b) How does meteorite analysis favour this hypothesis? [½]
नीचे दी गई तालिका में A, B, C, D, E तथा F को पहचान कर उनके नाम लिखिए :
[Identify A, B, C, D, E and F in the table given below :]
[3]
मानव रोग का नाम / Name of Human Disease रोग जनक / Causative Organism अभिलक्षण / Symptoms
न्यूमोनिया / Pneumonia स्ट्रेप्टोकोकस / Streptococcus 'A'
टाइफॉइड / Typhoid 'B' उच्च ज्वर, कमजोरी, सिरदर्द, आमाशय में पीड़ा / High fever, weakness, headache, stomach pain
सामान्य जुकाम / Common Cold राइनोवायरस / Rhino virus 'C'
दाद (रिंगवर्म) / Ringworm 'D' शरीर के विभिन्न भागों में सूखी, शल्की विक्षतियाँ (स्केली लीजन), लाल होना तथा खुजली / Dry scaly lesions on body parts, redness, itching
ऐस्केरिएसिस / Ascariasis ऐस्कारिस / Ascaris 'E'
'F' एंटअमीबा हिस्टोलिटिका / Entamoeba histolytica कब्ज, ऐंठन, श्लेषमल एवं रक्त के थक्के वाला मल / Constipation, cramps, stools with mucous and blood clots
एक परिवार में पिता, पुत्री तथा पुत्र वर्णांध हैं, जबकि माँ सामान्य दृष्टि वाली है (वर्णांध नहीं है) । आपके विचार में क्या पुत्र और पुत्री में इस विकार की वंशागति उनके पिता से आई है ? अपने उत्तर की न्यायसंगतता सिद्ध करने हेतु एक क्रॉस बनाइए ।
(In a family, the father, the daughter and the son are colour blind, whereas the mother has normal vision. Do you think the son and the daughter have inherited the disease from their father? Work out a cross to justify your answer.)
[3]
(क) (i) पारजीवी जंतु (ट्रांसजेनिक एनिमल्स) क्या हैं ? [1]
(ii) सर्वप्रथम निर्मित पारजीवी गाय का नाम लिखिए तथा इसके महत्त्व का उल्लेख कीजिए । [2]
अथवा
(ख) (i) ईको आर I (EcoRI) के नामकरण हेतु अपनाई गई परंपरा की व्याख्या कीजिए । [2]
(ii) केवल आरेख की सहायता से ईको आर I की डीएनए पॉलीन्यूक्लियोटाइड पर क्रिया को प्रदर्शित कीजिए । [1]
(a) (i) What are transgenic animals? [1]
(ii) Name the first transgenic cow and state its importance. [2]
OR
(b) (i) Explain the convention for naming EcoRI. [2]
(ii) With the help of an illustration only, show the action of EcoRI on a DNA Polynucleotide. [1]
(क) यह कैसे सुनिश्चित होता है कि ऑर्किड ऑफ़ीस का परागण एक विशिष्ट जाति की मक्षिका द्वारा ही हो ? व्याख्या कीजिए । [2]
(ख) इस उदाहरण की सहायता से 'सह-विकास' का वर्णन कीजिए । [1]
(a) Explain how it is ensured that the orchid Ophrys is pollinated by a specific species of bee. [2]
(b) Describe co-evolution with the help of this example. [1]
खण्ड घ / SECTION D
(प्रश्न संख्या 29 तथा 30 केस-आधारित प्रश्न हैं । प्रत्येक प्रश्न के 3 उप-प्रश्न हैं जिसके एक उप-प्रश्न में आंतरिक विकल्प दिया गया है / Questions No. 29 and 30 are case-based questions. Each question has 3 sub-questions with internal choice in one sub-question.)
[4]
निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
क्या यह अविश्वसनीय (आश्चर्यजनक) नहीं है कि भारत का भूमिक्षेत्र विश्व के कुल भूमिक्षेत्र का केवल 2.4% है जबकि इसकी वैश्विक जातीय विविधता प्रभावशाली रूप से 8.1% है ! परन्तु स्पीशीज़ (जातियों) के इस आकलन में प्रोकैरियोट्स की संख्या का उल्लेख कहीं भी नहीं है ।
जीव-विज्ञानी हमेशा से ही विश्व के विभिन्न क्षेत्रों की जातीय विविधता से संबंधित आँकड़ों का संग्रह करने में सजग / जिज्ञासु रहे हैं। दुनिया के तीन अलग-अलग क्षेत्रों में स्तनधारियों के विभिन्न वर्गों की जातियों की क्षेत्रीय विविधता के लिए एकत्र आँकड़ों को नीचे दिए दंड (बार) ग्राफ द्वारा दर्शाया गया है :
[चित्र: बार ग्राफ जिसमें क्षेत्र I, क्षेत्र II तथा क्षेत्र III में वर्गकों की समृद्धता (Taxonomic Richness) दिखाई गई है, जहाँ क्षेत्र III सर्वाधिक और क्षेत्र I न्यूनतम है]
(क) बार ग्राफ में क्षेत्र III में जातीय विविधता (समृद्धि) सर्वाधिक क्यों है ? [1]
अथवा
(क) बार ग्राफ में क्षेत्र I में जातीय विविधता (समृद्धि) न्यूनतम क्यों है ? [1]
(ख) पौधों तथा जन्तुओं की विविधता विश्व में एकसमान नहीं है यथा असमान वितरण अभिलक्षित होता है। उल्लेख कीजिए कि इस प्रकार की विविधता को क्या कहते हैं। [1]
(ग) ऐसा क्यों है कि प्रोकैरियोट्स में पौधों और प्राणियों की तरह उनकी प्रजातियों की विविधता की अनुमानित संख्या नहीं होती है ? स्पष्ट कीजिए । [2]
Read the following passage and answer the questions that follow:
Isn't it incredible that India's land area is only 2.4 per cent of the world's total land area whereas its share of the global species diversity is an impressive 8.1 per cent! However, in these estimates of species, prokaryotes do not figure anywhere.
Biologists are always keen on collecting data with respect to species diversity observed in different regions of the world. The data collected based on the survey conducted for species richness of groups of mammals in three different regions of the world is shown in the bar graph given below :
[Diagram: Bar graph representing Taxonomic Richness for Region I, Region II, and Region III]
(a) Why is the species richness maximum in Region III in the bar graph? [1]
OR
(a) Why is the species richness minimum in Region I in the bar graph? [1]
(b) Plants and animals do not have uniform diversity in the world but show rather uneven distribution. Mention what this kind of diversity is referred to as. [1]
(c) Why is it that prokaryotes do not have an estimated number of their species diversity as seen in plants and animals? Explain. [2]
नीचे दिए गए आरेख का अध्ययन कीजिए जिसमें रूपांतरित जीवाणुओं के चयन की कार्यविधि के विभिन्न चरणों को दर्शाया गया है। इसके आधार पर दिए गए अग्रगामी प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
[चित्र: प्लेट M (ऐंपिसिलिन युक्त) और प्लेट N (टेट्रासाइक्लीन तथा ऐंपिसिलिन युक्त) में रेप्लिका प्लेटिंग द्वारा कॉलोनियों का चयन]
(क) उस निवह (कॉलोनी) को पहचानिए जो रूपांतरित हुई है । उत्तर की न्यायसंगतता सिद्ध कीजिए । [½+½]
(ख) प्लाज्मिड में उन स्थलों को क्या कहा जाता है जहाँ एंपिसिलिन तथा टेट्रासाइक्लीन के प्रति प्रतिरोधी जीनों का निवेशन किया जाता है ? आनुवंशिक इंजीनियरिंग में उनकी भूमिका का उल्लेख कीजिए । [2]
(ग) आनुवंशिक इंजीनियरिंग में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दो एंज़ाइमों के नाम लिखिए । [1]
अथवा
(ग) निवेशी निष्क्रियता (इनसर्शनल इनएक्टीवेशन) में β-गैलेक्टोसाइडेज़ की भूमिका लिखिए । [1]
Study the diagram given below that shows the steps involved in the procedure of selecting transformed bacteria and answer the questions that follow:
[Diagram: Replica plating depicting selection using Plate M and Plate N with ampicillin and tetracycline resistance]
(a) Identify the colony that has got transformed. Justify your answer. [½+½]
(b) What are the sites in a plasmid called where ampicillin and tetracycline resistance genes are inserted? State their role in genetic engineering. [2]
(c) Name two enzymes playing an important role in genetic engineering. [1]
OR
(c) State the role of β-galactosidase in insertional inactivation. [1]
खण्ड ङ / SECTION E
(क) (i) एक आवृतबीजी (ऐंजियोस्पर्म) में नर युग्मकोद्भिद् के विकास की व्याख्या कीजिए । [2½]
(ii) एक तीन-कोशिकीय नर युग्मकोद्भिद् का नामांकित चित्र बनाइए । [2½]
अथवा
(ख) (i) मानव स्त्री के अंडाशय की आरेखीय काट का दृश्य दर्शाते हुए चित्र बनाकर निम्नलिखित भागों को नामांकित कीजिए : [2]
(1) रुधिर वाहिकाएँ
(2) प्राथमिक पुटक
(3) तृतीयक पुटक
(4) अंडाणु
(ii) मानव स्त्री के जीवन काल की किस अवस्था में प्राथमिक पुटकों का निर्माण होता है ? [½]
(iii) अंडोत्सर्ग से अगला आर्तव चक्र होने तक की हॉर्मोनी तथा संरचनात्मक परिघटनाओं की व्याख्या कीजिए । [2½]
(a) (i) Explain the development of male gametophyte in an angiosperm. [2½]
(ii) Draw a labelled diagram of a three-celled male gametophyte. [2½]
OR
(b) (i) Draw a diagrammatic sectional view of ovary of human female and label the following: [2]
(1) Blood vessels
(2) Primary follicle
(3) Tertiary follicle
(4) Ovum
(ii) At which stage of life are primary follicles formed in a human female? [½]
(iii) Explain the events (both hormonal and structural) that occur at the time of ovulation till the onset of the next menstrual cycle. [2½]
(क) आनुवंशिकी के प्रारम्भिक प्रयोगों में से एक प्रयोग द्वारा सुस्पष्ट हो गया था कि आनुवंशिक पदार्थ का स्थायी होना उसका एक महत्त्वपूर्ण अभिलक्षण है । उस वैज्ञानिक का नाम लिखिए जिनके प्रयोग द्वारा यह सिद्ध हो सका । प्रयोग का वर्णन कीजिए तथा उसके निष्कर्ष का वर्णन कीजिए । [5]
अथवा
(ख) आपको बैंगनी फूलों वाला मटर का एक लंबा पौधा दिया गया जिसका जीनीप्ररूप (जीनोटाइप) ज्ञात नहीं है। पौधों में केवल स्वपरागण के द्वारा किए गए विभिन्न क्रॉसों की सहायता से पौधे का जीनीप्ररूप (जीनोटाइप) ज्ञात कीजिए । अपने द्वारा बनाए गए प्रत्येक क्रॉस का जीनीप्ररूपी (जीनोटाइप) तथा दृश्यप्ररूपी (फीनोटाइप) अनुपात लिखिए । [5]
(a) Stability, as one of the properties of genetic material, was very evident in one of the very early experiments in genetics. Name the scientist and describe his experiment. State the conclusion he arrived at. [5]
OR
(b) A tall pea plant bearing violet flowers with unknown genotype is given. Find the genotype by working out different crosses only by selfing the plants. Write the genotypic and phenotypic ratios of each cross shown by you. [5]
(क) (i) कोशिकाओं के उस अभिलक्षण का नाम लिखकर व्याख्या कीजिए जो प्रसामान्य कोशिकाओं में तो अभिलक्षित होता है परन्तु कैंसर कोशिकाओं में लुप्त हो जाता है । [1½]
(ii) मानव की सभी प्रसामान्य कोशिकाओं में वे जीन होते हैं जो विशिष्ट परिस्थितियों में कैंसरजनी हो सकते हैं। उनका नाम लिखिए तथा बताइए कि वे कैसे उपर्युक्त रूप में व्यवहार करते हैं । [1]
(iii) कैंसर के अभिज्ञान तथा निदान में निम्नलिखित तकनीकों की भूमिका का उल्लेख कीजिए : [2½]
(1) जीवूतिपरीक्षा (बायोप्सी) तथा ऊतक विकृति (हिस्टोपैथोलॉजी) [1]
(2) चुंबकीय अनुनादी इमेजिंग (मैग्नेटिक रेज़ोनेंस इमेजिंग) [1½]
अथवा
(ख) नगरों एवं शहरों से प्रतिदिन वाहित मल एक बहुत बड़ी मात्रा में जनित होता है तथा इसे कम प्रदूषित बनाने के लिए इसका उपचार वाहित मल उपचार संयंत्रों (STP) में किया जाता है । वाहित मल उपचार संयंत्रों के विभिन्न चरणों को नीचे दिए गए प्रवाह आरेख द्वारा दर्शाया गया है ।
इस प्रवाह आरेख का अध्ययन कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
प्राथमिक बहिःस्राव को बड़े वायुवीय टैंकों में से गुज़ारा जाता है
↓
बहिःस्राव को अवसादित करने हेतु निःसादन (सैटलिंग) टैंकों में भेजा जाता है।
(i) (1) प्राथमिक बहिःस्राव को बड़े वायुवीय टैंकों से क्यों गुज़ारा जाता है ? [1]
(2) निर्मित 'अवसाद' को क्या कहते हैं ? इसके महत्त्व का उल्लेख कीजिए । [1]
(3) उपचारित बहिःस्राव को प्राकृतिक जल स्रोतों में प्रवाहित करने से पूर्व निःसादन टैंक में अंतिम चरण की व्याख्या कीजिए । [1]
(ii) विभिन्न जीव-जगतों के किन्हीं दो जीवों के नाम लिखिए जिनका आम तौर पर उपयोग जैव-उर्वरकों के रूप में किया जाता है । लिखिए कि इनमें से प्रत्येक जीव जैव-उर्वरक के रूप में कैसे कार्य करता है । [2]
(a) (i) Name and explain the property present in normal cells but is lost in cancer cells. [1½]
(ii) All normal human cells have genes that may become cancerous under certain conditions. Name them and explain how. [1]
(iii) State the role of the following techniques in detection and diagnosis of cancer: [2½]
(1) Biopsy and Histopathology [1]
(2) Magnetic Resonance Imaging [1½]
OR
(b) Large quantities of sewage are generated every day in cities as well as in towns and are treated in Sewage Treatment Plants (STPs) to make them less polluting. Given below is the flow diagram of stages of STP.
Study the flow diagram and answer the questions that follow :
Primary effluent passed into large aeration tanks
↓
Effluent passed into settling tanks to form 'sediment'
(i) (1) Why is primary effluent passed into large aeration tanks? [1]
(2) What is the 'sediment' formed, referred to as? Mention its significance. [1]
(3) Explain the final step in the settling tank before the treated effluent is released into water bodies. [1]
(ii) Name any two organisms commonly used as biofertilisers, belonging to different kingdoms. Write how each one acts as a biofertiliser. [2]
Biology Quetion paper CBSE Board Class 12 All sets / Free PDF Download Link
APPLIED MATEMATICS Question Paper CBSE Board Class 12 / Free PDF Download Link
Agriculture Question Paper CBSE Board Class 12