खण्ड - क / SECTION - A
(समष्टि अर्थशास्त्र / Macro Economics)
भुगतान संतुलन के चालू खाते लेनदेन के संदर्भ में, निम्नलिखित में से असत्य कथन की पहचान करें : (1 अंक)
विकल्प :
(A) वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात को क्रेडिट मदों के रूप में दर्ज किया जाता है।
(B) वस्तुओं और सेवाओं के आयात को डेबिट मदों के रूप में दर्ज किया जाता है।
(C) सभी हस्तांतरण भुगतान डेबिट मदों के रूप में दर्ज किए जाते हैं।
(D) सभी हस्तांतरण प्राप्तियाँ डेबिट मदों के रूप में दर्ज की जाती हैं।
In the context of Current Account transactions of Balance of Payment, identify the incorrect statement from the following: (1 mark)
Options:
(A) Export of goods and services are recorded as credit items.
(B) Import of goods and services are recorded as debit items.
(C) All transfer payments are recorded as debit items.
(D) All transfer receipts are recorded as debit items.
कॉलम-I व कॉलम-II में दी गई मदों में से सही युग्म का चयन कीजिए : (1 अंक)
कॉलम-I | कॉलम-II
(a) संपत्ति से आय | (i) वृद्धावस्था पेंशन
(b) उद्यमशीलता से आय | (ii) लाभ
(c) मिश्रित आय | (iii) नियोक्ता द्वारा प्रदत्त किराया मुक्त आवास
(d) कर्मचारियों का मुआवजा | (iv) पूँजी पर ब्याज
विकल्प :
(A) (a) - (i)
(B) (b) - (ii)
(C) (c) - (iii)
(D) (d) - (iv)
From the items given in Column-I and Column-II, choose the correct pair: (1 mark)
Column-I | Column-II
(a) Income from Property | (i) Old age pension
(b) Income from Entrepreneurship | (ii) Profit
(c) Mixed Income | (iii) Rent free accommodation from an employer
(d) Compensation of Employees | (iv) Interest from capital
Options:
(A) (a) - (i)
(B) (b) - (ii)
(C) (c) - (iii)
(D) (d) - (iv)
निम्नलिखित कथनों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें : (1 अंक)
कथन 1: प्रबंधित तिरती विनिमय दर प्रणाली स्थिर व नम्य विनिमय दर प्रणाली का एक समामेलन है।
कथन 2 : प्रबंधित तिरती विनिमय दर प्रणाली को 'हाईब्रिड प्रणाली' के रूप में भी जाना जाता है।
दिए गए कथनों के आलोक में, निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A) कथन 1 सत्य है और कथन 2 असत्य है।
(B) कथन 1 असत्य है और कथन 2 सत्य है।
(C) कथन 1 और 2 दोनों सत्य हैं।
(D) कथन 1 और 2 दोनों असत्य हैं।
Read the following statements carefully: (1 mark)
Statement-1: Managed floating exchange rate system is an amalgamation of fixed and flexible exchange rate system.
Statement-2: Managed floating exchange rate system is also known as 'hybrid system'.
In the light of the given statements, choose the correct option from the following:
(A) Statement 1 is true and Statement 2 is false.
(B) Statement 1 is false and Statement 2 is true.
(C) Both Statements 1 and 2 are true.
(D) Both Statements 1 and 2 are false.
"इरफान (एक छात्र) ने अपनी कॉलेज की फीस के लिए ₹ 80,000 का ऋण लिया है। वह स्नातक होने के छह माह बाद ऋण चुकाना प्रारंभ करने की योजना बना रहा है, जिसे वह 10 वर्ष की अवधि में चुकाएगा।" (1 अंक)
उपरोक्त गद्य के आधार पर मुद्रा के निर्दिष्ट कार्य की पहचान करें ।
विकल्प :
(A) विनिमय का माध्यम
(B) खाते की इकाई
(C) स्थगित भुगतान का मानक
(D) मूल्य संचय
"Irfaan (a student) borrows 80,000 to finance his college fee. He plans to begin repaying the loan six months after his graduation, making payments over a span of ten years." (1 mark)
Based on above text, identify the indicated function of money:
Options:
(A) Medium of Exchange
(B) Unit of Account
(C) Standard of Deferred Payments
(D) Store of Value
मान लीजिए, किसी अर्थव्यवस्था का बचत वक्र ₹ 50 करोड़ के ऋणात्मक मूल्य पर अवरोध (intercept) बनता है। अर्थव्यवस्था में, आय में वृद्धि का 20% बचत के रूप में रखा जाता है। उपरोक्त संदर्भ के आलोक में, निवेश गुणक (K) के मूल्य की पहचान करें। (1 अंक)
विकल्प :
(A) 2
(B) 5
(C) 10
(D) अनंत
Suppose, the saving curve of an economy makes an intercept at a negative value of 50 crores. In the economy, 20% of an increase in income is saved. In the light of above context, identify the value of investment multiplier (K): (1 mark)
Options:
(A) 2
(B) 5
(C) 10
(D) infinite
निम्नलिखित कथनों अभिकथन (A) व कारण (R) का अध्ययन करें। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें : (1 अंक)
अभिकथन (A) : सार्वजनिक वस्तुएँ वे वस्तुएँ हैं, जिनका उपभोग जनता द्वारा सामूहिक रूप से किया जाता है।
कारण (R) : सार्वजनिक वस्तुएँ बहिष्कृत एवं प्रतिद्वन्द्वात्मक प्रकृति की होती हैं।
विकल्प :
(A) अभिकथन (A) व कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(B) अभिकथन (A) व कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(C) अभिकथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) असत्य है।
(D) अभिकथन (A) असत्य है, लेकिन कारण (R) सत्य है।
Read the following statements: Assertion (A) and Reason (R). Choose the correct option from those given below: (1 mark)
Assertion (A): Public goods are those goods that are collectively consumed by the public.
Reason (R): Public goods are excludable and rivalrous in nature.
Options:
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A).
(C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
मान लीजिए, औसत उपभोग प्रवृत्ति (APC) का मूल्य 0.8 है तथा राष्ट्रीय आय ₹ 4,000 करोड़ है, तो बचत का मूल्य ₹ _____ करोड़ होगा । (1 अंक)
विकल्प :
(A) 100
(B) 200
(C) 500
(D) 800
Suppose, the value of Average Propensity to Consume (APC) is 0.8 and National Income is 4,000 crores, the value of saving would be _____ crores: (1 mark)
Options:
(A) 100
(B) 200
(C) 500
(D) 800
वाणिज्यिक बैंकों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं ? (1 अंक)
(I) बैंकों के लिए जमाएँ देनदारियाँ होती हैं।
(II) वे अर्थव्यवस्था में साख सृजक होते हैं।
(III) वे आम जनता से जमा स्वीकार करते हैं।
(IV) वे भारतीय रिज़र्व बैंक की ओर से जमा स्वीकार करते हैं।
विकल्प :
(A) (I), (II) व (III)
(B) (II) व (III)
(C) (I) व (II)
(D) (I) व (IV)
In the context of the Commercial Banks, which of the following statements are correct? (1 mark)
(I) Deposits received are liabilities for Commercial Banks.
(II) They are creator of credit in the economy.
(III) They accept deposits from general public.
(IV) They accept deposits on behalf of Reserve Bank of India.
Options:
(A) (I), (II) and (III)
(B) (II) and (III)
(C) (I) and (II)
(D) (I) and (IV)
यदि कोई राष्ट्र ₹ 600 करोड़ का माल निर्यात करता है तथा ₹ 450 करोड़ का माल आयात करता है, तो राष्ट्र के व्यापार संतुलन का मूल्य ₹ _____ करोड़ का _____ होगा । (1 अंक)
(A) 150, घाटा
(B) 150, अधिशेष
(C) 1,050, घाटा
(D) 1,050, अधिशेष
If a country exports goods worth of 600 crores and imports goods worth of 450 crores, the value of Balance of Trade of the country would be _____ of _____ crores: (1 mark)
(A) deficit, 150
(B) surplus, 150
(C) deficit, 1,050
(D) surplus, 1,050
कॉलम-I व कॉलम-II में दिए गए पदों के समूह में से सही युग्म का चयन करें : (1 अंक)
कॉलम-I | कॉलम-II
(a) गैर-कर राजस्व | (i) वस्तु व सेवा कर
(b) अप्रत्यक्ष कर | (ii) मुफ्त खोर (Free-rider)
(c) पूँजीगत व्यय | (iii) ऋण
(d) निजी वस्तुएँ | (iv) प्रतिद्वंद्वात्मक प्रकृति
विकल्प :
(A) (a) - (i)
(B) (b) - (ii)
(C) (c) - (iii)
(D) (d) - (iv)
From the set of terms given in Column-I and Column-II, choose the correct pair: (1 mark)
Column-I | Column-II
(a) Non-tax Revenue | (i) Goods and Services Tax
(b) Indirect Tax | (ii) Free-rider
(c) Capital expenditure | (iii) Borrowings
(d) Private goods | (iv) Rivalrous in nature
Options:
(A) (a) - (i)
(B) (b) - (ii)
(C) (c) - (iii)
(D) (d) - (iv)
(a) साधन लागत पर शुद्ध मूल्य वृद्धि (NVAFC) के मूल्य की गणना करें : (3 अंक)
क्रम सं. | मदें | राशि (₹ करोड़ में)
(i) | परिचालन अधिशेष | 3,740
(ii) | रहतिया (unsold stock) में वृद्धि | 600
(iii) | बिक्री | 10,625
(iv) | कच्चे माल का क्रय | 2,625
(v) | स्थायी पूँजी का उपभोग | 500
(vi) | उपदान | 400
(vii) | अप्रत्यक्ष कर | 1,200
अथवा
(b) विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय (NFIA) तथा शुद्ध निर्यात (X - M) के मध्य अंतर स्पष्ट करें। (3 अंक)
Calculate the value of Net Value Added at Factor Cost (NVAFC): (3 marks)
S. No. | Particulars | Amount (In crore)
(i) | Operating Surplus | 3,740
(ii) | Increase in unsold stock | 600
(iii) | Sales | 10,625
(iv) | Purchase of raw materials | 2,625
(v) | Consumption of fixed capital | 500
(vi) | Subsidies | 400
(vii) | Indirect taxes | 1,200
OR
(b) Distinguish between Net Factor Income from Abroad (NFIA) and Net Exports (X - M). (3 marks)
"सरकार ने देश के विभिन्न भागों में पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए 'अतुल्य भारत' अभियान प्रारंभ किया था।" उपरोक्त अभियान के भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार तथा भुगतान संतुलन पर पड़ने वाले प्रभावों को विस्तार से उल्लेखित करें । (3 अंक)
"The Government had launched Incredible India Campaign to promote tourism in various parts of the country." Elaborate the impact of this campaign on foreign exchange reserves and Balance of Payment of India. (3 marks)
"आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सरकार समाज के निर्धन वर्ग को निःशुल्क चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराती हैं।" उपरोक्त कथन में इंगित बजट व्यय की प्रकृति व उसके उद्देश्य की पहचान व व्याख्या करें । (4 अंक)
"Under the Ayushmaan Bharat Scheme, the government provides free medical treatment to the poorer section of the society." Identify and explain the nature of budget expenditure and its objective, indicated in the given statement. (4 marks)
मान लीजिए, किसी अर्थव्यवस्था में प्राथमिक जमा ₹ 500 है, यदि आरक्षित अनुपात 25% है। बैंकिंग प्रणाली द्वारा सृजित कुल जमा राशियों तथा कुल उधार (ऋण) का अनुमान लगाएँ । (4 अंक)
Suppose in an economy, primary deposits are 500, if the Reserve Ratio is 25%. Estimate the total deposits created and the total lending by the banking system. (4 marks)
(a) एक अर्थव्यवस्था में; C = 200 + 0.75 Y (जहाँ C = उपभोग व्यय है, तथा Y = राष्ट्रीय आय है)। निवेश व्यय = ₹ 4,000 करोड़ है। (4 अंक)
निम्नलिखित की गणना करें :
(i) आय का संतुलन स्तर
(ii) आय के संतुलन स्तर पर कुल उपभोग व्यय
अथवा
(b) प्रत्याक्षित बचत के प्रत्याक्षित निवेश से अधिक होने की स्थिति में समायोजन तंत्र की व्याख्या करें। (4 अंक)
(a) In an economy; C = 200 + 0.75 Y (where C is consumption expenditure and Y is National Income). Investment expenditure is 4,000 Crore. (4 marks)
Calculate the following:
(i) Equilibrium level of income.
(ii) Total consumption expenditure at equilibrium income level.
OR
(b) Explain the adjustment mechanism in case ex-ante savings are greater than ex-ante investments. (4 marks)
निम्नलिखित गद्य का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें :
केन्द्रीय खाद्य व उपभोक्ता मामले के मंत्री ने कहा कि, सरकार ने खाद्य वस्तुओं की खुदरा (retail) कीमतों को नियंत्रित करने के लिए विगत वर्षों में कई सक्रिय कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार का लक्ष्य राष्ट्र की आर्थिक वृद्धि से समझौता किए बिना मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखना है। नवंबर 2023 में खुदरा मुद्रास्फीति 5.55% के तीन माह के उच्चतम स्तर पर पहुँच गई, जो कि खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों के कारण है। अगस्त 2023 में मुद्रास्फीति में गिरावट आयी थी, जब यह 6.83% पर पहुँच गई थी । आवश्यक वस्तुओं की थोक (wholesale) व खुदरा (retail) मूल्यों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु केन्द्र सरकार ने 140 नए मूल्य निगरानी केन्द्र स्थापित किए हैं।
सरकार ने गेहूँ, टूटे चावल, गैर-बासमती सफेद चावल, प्याज आदि कई खाद्य पदार्थों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। घरेलू आपूर्ति को प्रोत्साहित करने के लिए तथा मूल्य वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने तिलहन व दलहन पर आयात शुल्क भी कम कर दिया है।
उपरोक्त गद्य व सामान्य ज्ञान के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें :
(a) सरकार द्वारा स्थापित नए मूल्य निगरानी केन्द्रों की संख्या बताएँ । (1 अंक)
(b) घरेलू आपूर्ति को प्रोत्साहित करने व मूल्यों में कमी लाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए किन्हीं दो सक्रिय उपायों का उल्लेख करें । (2 अंक)
(c) मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए प्रयुक्त किसी एक मौद्रिक उपाय की व्याख्या करें। (3 अंक)
Read the following text carefully:
Union Food and Consumer Affairs Minister said that the Central Government has taken many proactive steps in the past few years to control retail prices of food items. He said that the government aims to keep inflation under control without compromising the country's economic growth. Retail inflation inched up to a three-month high of 5.55% in November 2023 driven by higher food prices. Inflation has been declining since August 2023, when it touched 6.83%. 140 new price monitoring centres had been set up by the Central Government to keep a close watch on wholesale and retail prices of essential commodities.
The Government has banned the export of many food items like wheat, broken rice, non-basmati white rice, onions etc. It has also reduced import duties on edible oils and pulses to boost domestic supply and control price rise.
On the basis of the given text and common understanding, answer the following questions:
(a) Mention the number of new price monitoring centres set up by government. (1 mark)
(b) State any two proactive measures taken by government to boost domestic supply and reduction in prices. (2 marks)
(c) Explain any one monetary measure used to control inflation. (3 marks)
(a) (i) व्यय विधि द्वारा राष्ट्रीय आय की गणना करते समय अपनाई जाने वाली किन्हीं दो सावधानियों की व्याख्या करें । (3 अंक)
(ii) "उच्च सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का अर्थ सदैव अर्थव्यवस्था में वस्तुओं की प्रति व्यक्ति अधि-उपलब्धता होता है।" उपरोक्त कथन का उस देश के लोगों के कल्याण के सूचकांक के रूप में समर्थन अथवा खंडन करें। (3 अंक)
अथवा
(b) (i) उपयुक्त उदाहरणों द्वारा, स्टॉक व प्रवाह चरों में अंतर स्पष्ट करें । (3 अंक)
(ii) राष्ट्रीय आय (NNPFC) का अनुमान लगाने की आय विधि के अनुसार 'लाभ' के घटकों की व्याख्या करें । (3 अंक)
(a) (i) Explain any two precautions to be adopted while estimating National Income by Expenditure method. (3 marks)
(ii) "Higher Gross Domestic Product (GDP) always means higher per capita availability of goods in the economy." Defend or refute the given statement as the index of welfare of the people of that country. (3 marks)
OR
(b) (i) Distinguish between Stock and flow variables, using suitable examples. (3 marks)
(ii) Explain the components of 'Profit' as per Income Method of estimating National Income (NNPFC). (3 marks)
खण्ड - ख / SECTION - B
(भारतीय आर्थिक विकास / Indian Economic Development)
चीन में ग्रेट लीप फॉरवर्ड का प्राथमिक केन्द्र _____ क्षेत्रक था । (1 अंक)
विकल्प :
(A) कर
(B) औद्योगिक
(C) वित्तीय
(D) शिक्षण
_____ sector was the primary focus of the Great Leap Forward in China. (1 mark)
Options:
(A) Tax
(B) Industrial
(C) Financial
(D) Educational
उन विगत घटनाओं की पहचान व चयन करें, जिनमें संसाधनों की माँग उनकी आपूर्ति से अधिक हो गई है। [चित्र आधारित प्रश्न] (1 अंक)
विकल्प :
(A) आर्थिक विकास
(B) पर्यावरणीय संकट
(C) तकनीकी उन्नति
(D) सांस्कृतिक विकास
Identify and select, the recent phenomenon in which demand for resources surpasses their supply. [Image based question] (1 mark)
Options:
(A) Economic growth
(B) Environmental crisis
(C) Technological advancement
(D) Cultural evolution
[दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 19 के स्थान पर: / Note for Visually Impaired candidates in lieu of Q. No. 19:]
पहचान करें, निम्नलिखित में से कौन सी धारणीय विकास की रणनीतियों में से एक नहीं है। (1 अंक)
विकल्प :
(A) ऊर्जा के गैर-परंपरागत स्रोतों का उपयोग
(B) परिवहन के लिए जीवाश्म ईंधन का उपयोग
(C) पारंपरिक ज्ञान का उपयोग
(D) जैविक कम्पोस्ट खाद का उपयोग
Identify, which of the following is NOT one of the strategies for Sustainable Development: (1 mark)
Options:
(A) Use of non-conventional sources of energy
(B) Use of fossil fuel for transportation
(C) Use of traditional knowledge
(D) Use of organic compost manure
निम्नलिखित कथनों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें : (1 अंक)
कथन-1 : कार्यरत व्यक्ति नियमित वेतनभोगी कर्मचारी या आकस्मिक कर्मचारी हो सकते हैं।
कथन-2 : भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित वेतनभोगी रोज़गारी रोज़गार का एक प्रमुख स्रोत है।
दिए गए कथनों के आलोक में, निम्नलिखित में से सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A) कथन 1 सत्य है और कथन 2 असत्य है।
(B) कथन 1 असत्य है और कथन 2 सत्य है।
(C) कथन 1 और 2 दोनों सत्य हैं।
(D) कथन 1 और 2 दोनों असत्य हैं।
Read the following statements carefully: (1 mark)
Statement-1: Hired workers may be regular salaried workers or casual workers.
Statement-2: Regular salaried employment is a major source of employment in rural areas in India.
In the light of the given statements, choose the correct option from the following:
(A) Statement 1 is true and Statement 2 is false.
(B) Statement 1 is false and Statement 2 is true.
(C) Both Statements 1 and 2 are true.
(D) Both Statements 1 and 2 are false.
नीचे दिए गए कॉलम-I व कॉलम-II में दिए गए पदों में से सही युग्म का चयन करें : (1 अंक)
कॉलम-I | कॉलम-II
(i) उपदान | (a) आयात की जा सकने वाली वस्तुओं की अधिकतम सीमा
(ii) भूमि सीमा निर्धारण | (b) IPR 1956 का तत्त्व
(iii) लघु उद्योग | (c) जुताई करने वालों के लिए भूमि
(iv) पंचवर्षीय योजना के उद्देश्य के रूप में आधुनिकीकरण | (d) सामाजिक दृष्टिकोण में परिवर्तन
विकल्प :
(A) (i) - (a)
(B) (ii) - (b)
(C) (iii) - (c)
(D) (iv) - (d)
From the terms given below in Column-I and Column-II, choose the correct pair of statements: (1 mark)
Column-I | Column-II
(i) Subsidies | (a) Maximum quantity of goods that can be imported
(ii) Land ceiling | (b) Element of IPR 1956
(iii) Small Scale Industries | (c) Land to the tiller
(iv) Modernisation as a goal of five year plan | (d) Change in social outlook
Options:
(A) (i) - (a)
(B) (ii) - (b)
(C) (iii) - (c)
(D) (iv) - (d)
'यह अल्पकालिक बेरोज़गारी है, जो लोगों के एक नौकरी से दूसरी नौकरी में जाने के कारण उत्पन्न होती है।' दी गई परिभाषा के आधार पर इंगित बेरोज़गारी के प्रकार की पहचान कीजिए । (1 अंक)
विकल्प :
(A) प्रच्छन्न बेरोज़गारी
(B) मौसमी बेरोज़गारी
(C) खुली बेरोज़गारी
(D) घर्षणात्मक बेरोज़गारी
"It is short-term unemployment occurring, as people transit between jobs." On the basis of given definition, identify the type of unemployment indicated: (1 mark)
Options:
(A) Disguised Unemployment
(B) Seasonal Unemployment
(C) Open Unemployment
(D) Frictional Unemployment
निम्नलिखित कथनों अभिकथन (A) व कारण (R) का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें : (1 अंक)
अभिकथन (A): आर्थिक सुधारों से पूर्व, चीन द्वारा सामाजिक संरचना पर सार्वजनिक निवेश के परिणामस्वरूप बेहतर मानव विकास संकेतक (HDI) प्राप्त हुए थे ।
कारण (R) : चीन कई मानव विकास संकेतकों (HDI) में भारत व पाकिस्तान से आगे है।
विकल्प :
(A) अभिकथन (A) व कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(B) अभिकथन (A) व कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(C) अभिकथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) असत्य है।
(D) अभिकथन (A) असत्य है, लेकिन कारण (R) सत्य है।
Read the following statements carefully: Assertion (A) and Reason (R). Choose the correct option from those given below: (1 mark)
Assertion (A): Prior to economic reforms, public investment in social infrastructure by China resulted in better Human Development Indicators (HDI).
Reason (R): China is ahead of India and Pakistan on many Human Development Indicators (HDI).
Options:
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A).
(C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
उस व्यापार पद्धति की पहचान करें, जिसने विदेशी वस्तुओं को घरेलू उत्पादन से सफलतापूर्वक प्रतिस्थापित कर दिया है। [चित्र आधारित प्रश्न: सरकार, निर्यात, आयात] (1 अंक)
विकल्प :
(A) निर्यात संवर्धन
(B) निर्यात प्रतिस्थापन
(C) आयात प्रसार
(D) आयात प्रतिस्थापन
Identify, the trade practice that has successfully replaced foreign goods with domestic production. [Image based question: GOVT., EXPORTS, IMPORTS] (1 mark)
Options:
(A) Export Promotion
(B) Export Substitution
(C) Import Proliferation
(D) Import Substitution
[दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 24 के स्थान पर: / Note for Visually Impaired candidates in lieu of Q. No. 24:]
_____ उस व्यापार नीति को संदर्भित करता है, जिसका उद्देश्य वस्तुओं के घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करके आयातित वस्तुओं पर निर्भरता को कम करना है। (1 अंक)
विकल्प :
(A) निर्यात संवर्धन
(B) निर्यात प्रतिस्थापन
(C) आयात प्रतिस्थापन
(D) आयात प्रसार
_____ refers to a trade policy aimed at reducing reliance on imported goods by encouraging domestic production. (1 mark)
Options:
(A) Export Promotion
(B) Export Substitution
(C) Import Substitution
(D) Import Proliferation
कॉलम-I में दिए गए निम्नलिखित पदों का कॉलम-II में दिए गए अर्थ से मिलान करें : (1 अंक)
कॉलम-I | कॉलम-II
(a) मानव विकास संकेतक | (i) कानून का शासन
(b) जनसांख्यिकीय संकेतक | (ii) संवैधानिक संरक्षण
(c) विशेष आर्थिक क्षेत्र | (iii) अतिरिक्त आर्थिक गतिविधियों का सृजन
(d) कम्यून प्रणाली | (iv) सामूहिक औद्योगीकरण
विकल्प :
(A) (a) - (i)
(B) (b) - (ii)
(C) (c) - (iii)
(D) (d) - (iv)
From the following terms given in Column-I, match the correct pair of meaning given in Column-II: (1 mark)
Column-I | Column-II
(a) Human Development Indicator | (i) Rule of Law
(b) Demographic Indicator | (ii) Constitutional Protection
(c) Special Economic Zone | (iii) Generation of additional economic activities
(d) Commune System | (iv) Collective industrialisation
Options:
(A) (a) - (i)
(B) (b) - (ii)
(C) (c) - (iii)
(D) (d) - (iv)
निम्नलिखित कथनों अभिकथन (A) व कारण (R) का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें : (1 अंक)
अभिकथन (A): मानव पूँजी निर्माण आर्थिक गतिविधियों में जनसंख्या की भागीदारी दर में वृद्धि करता है तथा आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करता है।
कारण (R) : भागीदारी दर किसी राष्ट्र की उत्पादन प्रक्रिया में संलग्न व्यक्तियों के प्रतिशत को संदर्भित करती है।
विकल्प :
(A) अभिकथन (A) व कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(B) अभिकथन (A) व कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
(C) अभिकथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) असत्य है।
(D) अभिकथन (A) असत्य है, लेकिन कारण (R) सत्य है।
Read the following statements carefully: Assertion (A) and Reason (R). Choose the correct option from those given below: (1 mark)
Assertion (A): Human capital formation increases the rate of participation of population to economic activities and leads to economic growth.
Reason (R): Rate of participation of people refers to the percentage of people engaged in production process of a country.
Options:
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A).
(C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
भारत निम्नलिखित में से किस क्षेत्रीय / वैश्विक आर्थिक समूह का सदस्य नहीं है ? (1 अंक)
(A) ब्रिक्स (BRICS)
(B) सार्क (SAARC)
(C) G-20
(D) G-7
India is NOT a member of which of the following regional/global economic grouping? (1 mark)
(A) BRICS
(B) SAARC
(C) G-20
(D) G-7
(a) "विगत समयावधि में सहकारी समितियों को झटका लगा है।" उपरोक्त कथन का वैध स्पष्टीकरण द्वारा औचित्य सिद्ध करें । (3 अंक)
अथवा
(b) शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित वेतनभोगी कर्मचारियों की कम संख्या के पीछे के कारणों की व्याख्या करें। (3 अंक)
(a) "Cooperatives have received a setback during the recent past." Justify the given statement with valid explanation. (3 marks)
OR
(b) Explain the reasons behind less number of regular salaried employees in rural areas as compared to urban areas. (3 marks)
मानव पूँजी व आर्थिक विकास के मध्य संबंध स्थापित करें । (3 अंक)
Trace the relationship between Human capital and Economic growth. (3 marks)
(a) "जैव कीटनाशक हरित क्रांति के मृदा व जल निकायों पर दुष्प्रभावों को सीमित करने में सहायता करते हैं तथा धारणीय विकास को प्रोत्साहित करते हैं।" उपरोक्त कथन का वैध स्पष्टीकरण द्वारा औचित्य सिद्ध करें । (3 अंक)
(b) अवशोषण क्षमता को परिभाषित करें । (1 अंक)
(a) "Bio-pesticides help to reduce the ill-impacts of green revolution on soil and water bodies while promoting sustainable development." Justify the given statement with valid explanation. (3 marks)
(b) Define Absorptive capacity. (1 mark)
(a) भारतीय अर्थव्यवस्था के योजना उद्देश्य के रूप में 'आत्म निर्भरता' के चयन के पीछे के तर्कों का संक्षिप्त वर्णन करें । (4 अंक)
अथवा
(b) व्याख्या करें कि, किस प्रकार वस्तु व सेवा कर (GST) ने वस्तुओं व सेवाओं पर करों की बहुलता को सरल बना दिया है। (4 अंक)
(a) Describe briefly a rationale behind choosing 'Self-reliance' as a planning objective for the Indian economy. (4 marks)
OR
(b) Explain how, Goods and Services Tax (GST) has simplified the multiplicity of taxes on goods and services. (4 marks)
पाकिस्तान द्वारा अपने आर्थिक विकास पथ के लिए उठाए गए विकासात्मक कदमों का वर्णन करें । (4 अंक)
Describe the path of developmental initiatives taken by Pakistan for its economic development. (4 marks)
(a) मान्य कारणों द्वारा उल्लेखित करें कि, निम्नलिखित कथन सत्य है अथवा असत्य : (6 अंक)
(i) औपनिवेशिक शासन में भारत में असंतुलित विकास हुआ था ।
(ii) 1950 से 1990 के मध्य भारत में लागू की गई आर्थिक नीतियों का उद्देश्य क्षेत्रीय समानता को प्रोत्साहित करना था ।
(iii) 1991 के उपरांत की अवधि में भारत बाह्य प्रापण (outsourcing) के लिए एक अनुकूल स्थान बन गया ।
अथवा
b) (i) अंतर स्पष्ट करें : (3 अंक)
(1) प्रशुल्क व अप्रशुल्क अवरोधक
(2) द्विपक्षीय व बहुपक्षीय व्यापार
(ii) "लघु उद्योगों को बड़े उद्योगों के विरुद्ध एक सुरक्षा कवच की आवश्यकता है।" उपरोक्त कथन के आलोक में, इस दिशा में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को विस्तार से समझाएँ । (3 अंक)
(a) Giving valid reasons, state whether the following statements are true or false: (6 marks)
(i) India followed unbalanced growth during the colonial rule.
(ii) The economic policies implemented in India between 1950-1990's sought to promote regional equality.
(iii) India has become a favourable destination of outsourcing, in post 1991 period.
OR
(b) (i) Distinguish between: (3 marks)
(1) Tariff and non-tariff barriers
(2) Bilateral and multilateral trade
(ii) "Small-Scale Industries require a shield against large scale industries." In the light of given statement, elaborate the steps initiated by the government in this direction. (3 marks)
निम्नलिखित गद्य का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें :
कृषि-स्टार्टअप व ग्रामीण उद्यम भारत में ग्रामीण विकास के लिए तीव्रता से महत्त्वपूर्ण होते जा रहे हैं। वे भारत में ग्रामीण क्षेत्र में आने वाली गंभीर चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करते हैं। ये उद्यम उन्नत कृषि, IT-आधारित निगरानी प्रणाली व डेटा आधारित निर्णय लेने वाले उपकरण जैसे तकनीकी नवाचार लाते हैं, जो उत्पादकता व संसाधन दक्षता में वृद्धि करते हैं।
आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुव्यवस्थित करके व प्रत्यक्ष बाजार से संपर्क स्थापित करके वे कृषकों के लिए उचित मूल्य निर्धारण सुनिश्चित करते हैं तथा पारंपरिक बिचौलियों पर निर्भरता भी कम करते हैं। ऐसे उद्यम ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन में सक्रिय रूप से योगदान प्रदान करते हैं। सरकार ने RKVY-RAFTAAR, कृषि अवसंरचना कोष तथा Agri-SURE आदि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कृषि स्टार्टअपों व उद्यमियों के लिए निरंतर नीति व वित्तीय सहायता का प्रदर्शन किया है।
उपरोक्त गद्य व सामान्य ज्ञान के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें :
(a) उल्लेख करें कि किस प्रकार कृषि-स्टार्टअप कृषि क्षेत्र में आने वाली गंभीर चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करते हैं। (4 अंक)
(b) भारत में कृषि स्टार्टअपों व उद्यमियों को समर्थन देने में सरकार की भूमिका पर टिप्पणी करें। (2 अंक)
Read the following text carefully:
Agro-startups and rural enterprises are becoming increasingly vital for rural development in India. They address the critical challenges faced by rural sector in India. These ventures bring in technological innovations such as precision farming, IT-based monitoring system and data-driven decision making tools that enhance productivity and resource efficiency.
By streamlining supply chains and creating direct market linkages, they ensure better pricing for farmers and reduce dependency on traditional intermediaries. Such enterprises contribute actively to employment generation in the rural areas. The government has demonstrated a continuous policy and financial support for agri-startups and entrepreneurs through various programs like RKVY-RAFTAAR, the Agri-infrastructure fund and Agri-SURE.
On the basis of given text and common understanding, answer the following questions:
(a) Explain, how agro-startups address the critical challenges faced by the agricultural sector. (4 marks)
(b) Comment on the role of government in supporting agro-startups and entrepreneurs in India. (2 marks)
Economics Question Paper CBSE class 12 Free pdf download link
Computer Science Question Paper CBSE Class 12 with Free PDF download Link
Chemistry Question Paper CBSE Class 12 - With Free PDF download Link
Biology Question Paper CBSE class 12