INSURANCE - 2026 -cbse class 12
सामान्य निर्देश :
(i) कृपया निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
(ii) इस प्रश्न-पत्र में दो खण्डों में 24 प्रश्न हैं: खण्ड क और खण्ड ख ।
(iii) खण्ड क में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न हैं, जबकि खण्ड ख में विषयपरक प्रकार के प्रश्न हैं।
(iv) दिए गए (6 + 18) = 24 प्रश्नों में से, उम्मीदवार को 3 घंटे के आबंटित (अधिकतम) समय में (6 + 11) = 17 प्रश्नों के उत्तर देने हैं।
(v) किसी विशेष खण्ड के सभी प्रश्नों को सही क्रम में करने का प्रयास किया जाना चाहिए ।
(vi) खण्ड क : वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न (30 अंक) :
(a) इस खण्ड में 6 प्रश्न हैं।
(b) कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
(c) दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए।
(d) प्रत्येक प्रश्न / भाग के सामने आबंटित अंकों का उल्लेख किया गया है।
(vii) खण्ड ख : विषयपरक प्रकार के प्रश्न (30 अंक) :
(a) इस खण्ड में 18 प्रश्न हैं। (b) उम्मीदवार को 11 प्रश्न करने हैं। (c) दिए गए निर्देशों के अनुसार कीजिए। (d) प्रत्येक प्रश्न / भाग के सामने आबंटित अंकों का उल्लेख किया गया है।
General Instructions: (i) Please read the instructions carefully. (ii) This question paper consists of 24 questions in two Sections: Section A and Section B. (iii) Section A has Objective Type Questions, whereas Section B contains Subjective Type Questions. (iv) Out of the given (6 + 18) = 24 questions, a candidate has to answer (6 + 11) = 17 questions in the allotted (maximum) time of 3 hours. (v) All questions of a particular section must be attempted in the correct order. (vi) Section A: Objective Type Questions (30 marks): (a) This section has 6 questions. (b) There is no negative marking. (c) Do as per the instructions given. (d) Marks allotted are mentioned against each question/part. (vii) Section B: Subjective Type Questions (30 marks): (a) This section has 18 questions. (b) A candidate has to do 11 questions. (c) Do as per the instructions given. (d) Marks allotted are mentioned against each question/part.
खण्ड क / SECTION A (वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न / Objective Type Questions) (30 अंक / 30 Marks)
PDF+ 2
1. रोज़गार कौशल पर दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 4 के उत्तर दीजिए । / Answer any 4 out of the given 6 questions on Employability skills. (4 × 1 = 4)
PDF
(i) वाक्य के प्रकार की पहचान कीजिए "अभी हमारे साथ चलो।" Identify the type of sentence, "Come with us right now." (A) प्रश्नवाचक / Interrogative (B) कथनात्मक / Declarative (C) आदेशात्मक / Imperative (D) विस्मयादिबोधक / Exclamatory
(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा व्यक्ति के व्यक्तित्व को वर्णित करने वाला मापदण्ड नहीं है ? Which of the following is not a parameter to describe an individual's personality? (A) आत्म-विश्वास / Self-confidence (B) खुलापन / Openness (C) न्यूरोटिसिज़्म / Neuroticism (D) सहमतता / Agreeableness
(iii) "प्रेरणा" (Motivation) शब्द का अर्थ बताइए । State the meaning of the term "Motivation".
(iv) निम्नलिखित में से कौन-सा स्प्रेडशीट में डेटा का प्रकार नहीं है ? Which of the following is not a type of data in spreadsheet ? (A) पाठ (Text) (B) संख्याएँ (Numbers) (C) सूत्र (Formula) (D) ग्राफिक (Graphic)
(v) उद्यमी बनने से संबंधित कोई दो बाधाएँ लिखिए। Write any two barriers related to becoming an entrepreneur.
(vi) किसी संगठन में हरित (Green) गतिविधियों की देखरेख कौन करता है ? Who oversees green activities in any organisation? (A) ऊर्जा लेखा परीक्षक / Energy Auditor (B) पवन ऊर्जा इंजीनियर / Wind Energy Engineer (C) सौर ऊर्जा इंजीनियर / Solar Energy Engineer (D) मुख्य संपोषणीयता अधिकारी / Chief Sustainability Officer
2. दिए गए 7 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 out of the given 7 questions. (5 × 1 = 5)
PDF
(i) बीमा के अंतर्गत _______ के विरुद्ध सुरक्षा प्रदान की जाती है। Insurance provides protection against _______.
(ii) सामान्य बीमा की अवधारणा भारत में _______ शासन के दौरान आई। The concept of General Insurance came to India during the reign of the _______. (A) मुगल / Mughals (B) ब्रिटिश / British (C) पुर्तगाल / Portuguese (D) गुलाम वंश / Slave dynasty (Ghulams)
(iii) भारतीय निर्यात ऋण गांरटी निगम के प्रबंधन के लिए जी.आई.सी. द्वारा कौन-सी कंपनी स्थापित की गई थी ? Which company was set up by the GIC to manage the Export Credit Guarantee Corporation of India ?
(iv) फसल बीमा कंपनी को अन्य किस नाम से जाना जाता है ? By what other name is the Crop Insurance Company known?
(v) बीमा हित के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ? Which of the following statements about insurable interest is true ? (A) यह बीमित को लाभ कमाने की अनुमति देता है। / It allows the insured to make a profit. (B) यह केवल चल संपत्ति के लिए होता है। / It exists only for movable property. (C) इसका मतलब है बीमित विषय वस्तु में वित्तीय हिस्सा । / It means a financial stake in the subject matter insured. (D) यह केवल अग्नि बीमा के लिए लागू होता है। / It applies only to fire insurance.
(vi) भारत में बीमा व्यवसाय शुरू करने वाली पहली बीमा कंपनी का नाम बताइए । Name the first insurance company that started insurance business in India.
(vii) कंपनी द्वारा फिडेलिटी गांरटी बीमा किस उद्देश्य के लिए लिया जाता है ? For what purpose is Fidelity Guarantee Insurance taken by a company?
3. दिए गए 7 प्रश्नों में से किन्हीं 6 के उत्तर दीजिए । / Answer any 6 out of the given 7 questions. (6 × 1 = 6)
PDF
(i) अग्नि बीमा के उस मूल सिद्धांत को बताइये जिसके अनुसार हानि की वास्तविक राशि से अधिक का दावा नहीं किया जा सकता। Enumerate the fundamental principle of fire insurance which states that no claim can be lodged for more than the actual amount of loss. (A) पूर्ण सद्विश्वास का सिद्धांत / Principle of Good faith (B) क्षतिपूर्ति का सिद्धांत / Principle of Indemnity (C) बीमा-योग्य हित का सिद्धांत / Principle of Insurable Interest (D) अधिकार समर्पण का सिद्धांत / Principle of Subrogation
(ii) वर्ष 1666 में कौन-से शहर में भीषण आग की घटना घटित हुई ? In which city did the Great Fire occur in the year 1666? (A) न्यूयॉर्क / New York (B) ब्राईटन / Brighton (C) लंदन / London (D) नई दिल्ली / New Delhi
(iii) अग्नि बीमा के उद्देश्य से किसका विषय वस्तु में बीमा-योग्य हित नहीं है ? In fire insurance, who does not have insurable interest in the subject matter? (A) दुकानदार / Shopkeeper (B) बैंक / Bank (C) पास में रहने वाला पड़ोसी / Neighbour living nearby (D) अनुसंधान संस्था / Research institution
(iv) अग्नि बीमा की कौन-सी पॉलिसी के अंतर्गत जोखिम का एक निश्चित राशि के लिए बीमा किया जाता है ? In which fire policy, risk is insured for a fixed amount?
(v) उस दस्तावेज़ का नाम बताइए जिसमें बीमा अनुबंध के नियम व शर्तें निर्धारित की गई हैं। Name the document in which the terms and conditions of an insurance contract are laid down.
(vi) अग्नि बीमा के जनक के रूप में किसको जाना जाता है ? Who is known as the Father of Fire Insurance?
(vii) किस बीमा के अंतर्गत किसी अन्य की संपत्ति को गैर-कानूनी रूप से लेने से होने वाली हानि को कवर किया जाएगा ? Under which insurance will the loss of taking property of another by unlawful manner be covered?
4. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5 × 1 = 5)
PDF
(i) किसने हवाई से मध्य अमेरिका तक की यात्रा पर जा रहें तीन जहाजों का बीमा करवाया था ? Who insured the three ships on a voyage from Hawaii to Central America? (A) फिलिप I / Phillip I (B) फिलिप II / Phillip II (C) एलिज़ाबेथ I / Elizabeth I (D) एलिज़ाबेथ II / Elizabeth II
(ii) किस पहले के बीमा अधिनियम को 1963 के बीमा अधिनियम के रूप में रूपांतरित और अधिनियमित किया गया था ? Which earlier Insurance Act was adapted and enacted as the Insurance Act, 1963?
(iii) किस पॉलिसी के अंतर्गत बीमित विषय वस्तु का मूल्य निर्दिष्ट नहीं किया जाता है। Name the policy in which the value of the insured subject matter is not specified.
(iv) कौन-से बिक्री अनुबंध में विक्रेता, खरीददार द्वारा निर्दिष्ट जहाज या पोत पर माल पहुँचाने के लिए ज़िम्मेदार होता है ? In which sale contract is the seller responsible for delivering the goods on board the vessel designated by the buyer ? (A) FOB (B) FOR (C) CIF (D) C & F
(v) समुद्री बीमा के अंतर्गत उस वारंटी का नाम बताइए जो बीमा पॉलिसी दस्तावेज में स्पष्ट रूप से उल्लिखित होती है। Name the warranty under Marine Insurance that is explicitly stated in the insurance policy document.
(vi) निम्नलिखित में से कौन-सी हानि चोरी एवं सेंधमारी बीमा के अंतर्गत कवर नहीं होती है ? Which one of the following losses is not covered under theft and burglary insurance ? (A) सेंधमारी / Burglary (B) व्यापार / Business (C) डकैती / Robbery (D) चोरी / Larceny
5. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5 × 1 = 5)
PDF
(i) मोटर वाहन बीमा के उद्देश्य से मोटर वाहन की तीन व्यापक श्रेणियों के नाम बताइए। Name the three broad categories of motor vehicles for the purpose of motor vehicle insurance.
(ii) उस अधिनियम का नाम बताइए जिसकी धारा 146 (1) तृतीय पक्ष बीमा के बिना सार्वजनिक स्थान पर मोटर वाहन का उपयोग करने की अनुमति नहीं देती है। Name the Act where Section 146(1) does not allow use of a motor vehicle in a public place without third party insurance.
(iii) तृतीय पक्ष बीमा के अंतर्गत मृत्यु या शारीरिक चोट की स्थिति में देयता की राशि की अधिकतम सीमा क्या होगी ? In case of death or bodily injury under third party insurance, what will be the maximum limit of the amount of liability ?
(iv) निम्नलिखित में से मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की किस धारा में "नो-फॉल्ट" के सिद्धांत का उल्लेख किया गया है ? In which of the following Sections of the Motor Vehicles Act, 1988, is the Principle of "No-Fault" mentioned ? (A) धारा 146(1) / Section 146(1) (B) धारा 147 / Section 147 (C) धारा 140 / Section 140 (D) धारा 165 / Section 165
(v) मोटर वाहन बीमा में IDV पद का अर्थ _______ है। In motor vehicle insurance, the term IDV means _______.
(vi) सेंधमारी एवं चोरी बीमा के कोई दो अपवर्जन बताइए। State any two exclusions of burglary and theft insurance.
6. दिए गए 6 प्रश्नों में से किन्हीं 5 के उत्तर दीजिए । / Answer any 5 out of the given 6 questions. (5 × 1 = 5)
PDF
(i) वर्ष 1694 में स्वास्थ्य बीमा की अवधारणा को किसने प्रस्तावित किया ? Who proposed the concept of health insurance in the year 1694?
(ii) निम्नलिखित में से कौन दावे की प्रक्रिया का प्रमुख हितधारक है ? Which one of the following is the key stakeholder of the claim process? (A) एजेंट / Agent (B) टीपीए (तृतीय पक्ष प्रशासक) / TPA (Third Party Administrator) (C) बीमित / Insured (D) बीमाकर्ता / Underwriter
(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा, मानक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के अंतर्गत कवर नहीं होता है ? Which one of the following is not covered under a standard health insurance policy? (A) अस्पताल में भर्ती होने का खर्च / Hospitalisation expenses (B) शल्य-चिकित्सा व्यय / Surgical expenses (C) कॉस्मेटिक सर्जरी / Cosmetic surgery (D) डॉक्टर परामर्श शुल्क / Doctor consultation fees
(iv) उस स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी का नाम बताइए जिसमें दुर्घटनावश मृत्यु होने पर बीमित व्यक्ति को बीमित राशि की 100 प्रतिशत राशि दी जाती है। Name the health insurance policy in which 100% of the sum assured is paid to the insured in case of accidental death.
(v) कंपनी द्वारा कितने वर्षों तक फ्लोटर स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी जारी की जा सकती है ? Up to how many years may a floater health insurance policy be issued by the company?
(vi) समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के अंतर्गत प्रीमियम का भुगतान कौन करता है ? Who pays the premium under the group health insurance policy?
खण्ड ख / SECTION B (विषयपरक प्रकार के प्रश्न / Subjective Type Questions) (30 अंक / 30 Marks)
PDF+ 2
रोज़गार कौशल पर दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 20 - 30 शब्दों में दीजिए। Answer any 3 out of the given 5 questions on Employability skills. Answer each question in 20 - 30 words. (3 × 2 = 6)
7. प्रत्येक प्रकार का एक वाक्य लिखिए - कथन, प्रश्न, विस्मयादिबोधक, आदेश (2) Write one sentence of each type - Statement, Question, Exclamatory, Order (2)
8. जीवन में सकारात्मक सोच के महत्त्व को समझाइए । (2) Explain the importance of positive thinking in life. (2)
9. स्प्रेडशीट को पासवर्ड से सुरक्षित करने के चरण लिखिए । (2) Write the steps to protect a spreadsheet with a password. (2)
10. संगठनात्मक कौशल से आप क्या समझते हैं ? कौन-से संगठनात्मक कौशल एक उद्यमी को सफल बनने में सहायता करते हैं ? (2) What do you understand by organisational skills? Which organisational skills help an entrepreneur to become successful ? (2)
11. कुछ तरीके बताइए, जिनसे हम उत्पन्न होने वाले कचरे की मात्रा को कम कर सकते हैं। (2) List some ways by which one can reduce the amount of waste generated. (2)
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर 20 - 30 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए। Answer any 3 out of the given 5 questions in 20-30 words each. (3 × 2 = 6)
12. सामान्य बीमा व्यवसाय (राष्ट्रीयकरण) अधिनियम, 1972 के अधिनियमन के बाद किस कंपनी को होल्डिंग कंपनी के रूप में स्थापित किया गया ? व्याख्या कीजिए। (2) After the enactment of the General Insurance Business (Nationalisation) Act, 1972, which company was set up as the holding company? Explain. (2)
13. अग्नि बीमा के मूल तत्त्वों को बताइए। (2) State the basic ingredients of Fire Insurance. (2)
14. समुद्री बीमा के अंतर्गत स्यू और श्रम क्लॉज की व्याख्या कीजिए। (2) Explain the Sue and Labour Clause under Marine Insurance. (2)
15. मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के मुख्य उद्देश्य क्या हैं ? (2) What are the main objectives of the Motor Vehicles Act, 1988? (2)
16. किस प्रकार की हानियों के लिए सेंधमारी बीमा लिया जाता है ? (2) For what types of losses is burglary insurance taken ? (2)
दिए गए 3 प्रश्नों में से किन्हीं 2 के उत्तर 30-50 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए। Answer any 2 out of the given 3 questions in 30 - 50 words each. (2 × 3 = 6)
17. कोई दो बिन्दु बताइए, जहाँ क्षतिपूर्ति का सिद्धांत लागू नहीं होता। (3) State any two points where principle of indemnity is not applicable. (3)
18. यदि प्रस्ताव प्रपत्र में विषय वस्तु कम दर्शाई गई है, तो किस अग्नि पॉलिसी के तहत हानि की प्रतिपूर्ति आनुपातिक रूप से की जाएगी ? उदाहरण भी दीजिए। (3) In which fire policy will loss be compensated proportionally, if subject matter is understated in the proposal form? Given an example also. (3)
19. सेंधमारी के उन कारणों को बताइए जिनके आधार पर बीमा कंपनी दावे को अस्वीकार कर सकती है। (3) Enumerate the reasons of burglary, by which the insurance company can reject the claim. (3)
दिए गए 5 प्रश्नों में से किन्हीं 3 के उत्तर 50-80 शब्दों (प्रत्येक) में दीजिए। Answer any 3 out of the given 5 questions in 50-80 words each. (3 × 4 = 12)
20. सामान्य बीमा को जीवन बीमा से अलग करने वाले चार बिंदुओं को बताइए। (4) Enumerate four points that distinguish General Insurance from Life Insurance. (4)
21. अग्नि बीमा में हानि की घटना होने पर क्या प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए ? (4) What procedure should be followed in the event of loss in fire insurance ? (4)
22. श्री राहुल, श्री साहुल को कलकत्ता से लंदन तक ₹ 2,00,000 का माल बिक्री अनुबंध लागत, बीमा और भाड़े (CIF) के आधार पर भेजता है। ऐसी स्थिति में बीमे की व्यवस्था कौन करेगा ? यदि रास्ते के दौरान कोई भी हानि होती है, तब बीमा कंपनी से मुआवजा पाने का हकदार कौन होगा ? टिप्पणी कीजिए। (4) Mr. Rahul sends goods to Mr. Sahul under the sale contract CIF (Cost Insurance and Freight) basis of ₹ 2,00,000 from Kolkata to London. In this situation, who will arrange the insurance? If any loss arises during transit, then who will be entitled to get compensation from the insurance company? Comment. (4)
23. आपकी कार दुर्घटना के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। इस स्थिति में बीमा दावा दर्ज करने की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए । (4) Your car has been damaged due to an accident. In this situation, describe the procedure of filing an insurance claim. (4)
24. स्वास्थ्य बीमा के अंतर्गत कवर किए जाने वाले विषयों को बताइए। (4) Enumerate the contents that are covered under health insurance. (4)
Insurance Question Paper Cbse class 12 free pdf download link
Home Science Question paper CBSE Class 12
History Question paper CBSE Class 12 Free PDF downlod link
Information Technology question Paper CBSE class 12