Haryana Board (BSEH) Class-12 Accountancy-Previous Year Question Paper 2023 (HBSE) PDF Download (Free)
सामान्य निर्देश :
(i) यह प्रश्न-पत्र तीन भागों में विभाजित है :
भाग – अ : अलाभकारी संस्थाएँ एवं साझेदारी खाते।
भाग – ब : कम्पनी खाते एवं वित्तीय विवरणों का विश्लेषण।
भाग – स : कम्प्यूटरीकृत लेखांकन।
(ii) भाग – अ अनिवार्य है। परीक्षार्थी अपनी इच्छा से भाग – ब तथा भाग – स में से कोई एक भाग हल करें।
(iii) सभी प्रश्न हल करने हैं। प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दर्शाए गए हैं।
(iv) बहुविकल्पीय प्रश्न 1 से 6 तक के सही विकल्प चुनिए तथा प्रश्न 12 से 17 तक के उत्तर एक या दो शब्दों या वाक्यों में या रिक्त स्थानों को भरकर दीजिए। शेष प्रश्नों के उत्तर उनके अंकों के अनुसार दीजिए।
(v) प्रश्न संख्या 11 तथा 23 में आन्तरिक छूट उपलब्ध है।
General Instructions :
(i) This question paper is divided into three Parts :
Part – A : Not-for-Profit Organizations & Partnership Accounts.
Part – B : Company Accounts & Analysis of Financial Statements.
Part – C : Computerized Accounting.
(ii) Part – A is compulsory. Candidates have to attempt any one part from Part – B and Part – C of their choice.
(iii) All questions are to be attempted. Marks of each question are indicated against it.
(iv) Choose the correct options of the multiple choice type questions 1 to 6 and answer of questions 12 to 17 may be given in one or two words or sentences or by filling up the blanks. Answer the remaining questions according to their marks.
(v) Internal choice is available in Question Nos. 11 and 23.
PART - A
[ M. M. : 30 ]
(अलाभकारी संस्थाएँ एवं साझेदारी खाते)
(Not-for-Profit Organizations & Partnership Accounts)
1. फर्म के समापन की दशा में सम्पत्तियों के विक्रय से प्राप्त राशि से सर्वप्रथम ................. भुगतान किया जाएगा।
(A) साझेदारों की पूँजी का
(B) साझेदारों द्वारा दिए गए ऋण का
(C) साझेदार की अतिरिक्त पूँजी का
(D) बाहरी लेनदारों का
On dissolution of a firm, out of the proceeds received from the sale of assets ............. will be paid first of all.
(A) Partners' Capital
(B) Partners' Loan to Firm
(C) Partner's Additional Capital
(D) Outside Creditors
2. फर्म के समापन पर सबसे अन्त में कौन-सा खाता बनाना चाहिए ?
(A) वसूली खाता
(B) साझेदारों के पूँजी खाते
(C) रोकड़ खाता
(D) साझेदार का ऋण खाता
On firms dissolution which one of the following account should be prepared at the last ?
(A) Realization Account
(B) Partners' Capital Account
(C) Cash Account
(D) Partner's Loan Account
3. साझेदार के अवकाश ग्रहण करने पर ख्याति की राशि किसके पूँजी खाते में क्रेडिट की जायेगी ? 1
(A) अवकाश ग्रहण करने वाले साझेदार के
(B) शेष साझेदारों के
(C) सभी साझेदारों के
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
On retirement of a partner, goodwill will be credited to the Capital Account of :
(A) Retiring Partners
(B) Remaining Partners
(C) All Partners
(D) None of the above
4. ‘अ’, ‘ब’ व ‘स’ 4 : 2 : 1 के अनुपात में लाभ बाँटते हुए साझेदार हैं। यदि ‘अ’ के अवकाश ग्रहण करने पर ‘ब’ व ‘स’ का नया अनुपात 3 : 1 हो, तो लाभ प्राप्ति अनुपात क्या होगा ? 1
(A) 3 : 13
(B) 13 : 3
(C) 3 : 1
(D) 12 : 5
'A', 'B' and 'C' are partners sharing profits in the ratio of 4 : 2 : 1. If the new ratio of 'B' & 'C' is 3 : 1 on A's retirement, then what will be gaining ratio ?
(A) 3 : 13
(B) 13 : 3
(C) 3 : 1
(D) 12 : 5
5. किसी नए साझेदार को साझेदारी में सम्मिलित किया जा सकता है :
(A) किसी एक साझेदार की सहमति से
(B) साझेदारों के बहुमत की सहमति से
(C) सभी पुराने साझेदारों की सहमति से
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
A new partner may be admitted into a partnership :
(A) with the consent of any one partner
(B) with the consent of majority of partners
(C) with the consent of all old partners
(D) none of the above
6. यदि नया साझेदार अपने हिस्से की ख्याति की राशि रोकड़ में देता है, तो उस राशि को डेबिट करेंगे : 1
(A) ख्याति खाते में
(B) नए साझेदार के पूँजी खाते में
(C) रोकड़ खाते में
(D) पुराने साझेदारों के पूँजी खाते में
When a new partner brings his share of goodwill in cash, the amount is debited to :
(A) Goodwill Account
(B) Capital Account of New Partner
(C) Cash Account
(D) Capital Account of Old Partners
7. साझेदारी संलेख की अनुपस्थिति में लागू होने वाली साझेदारी अधिनियम की किन्हीं चार व्यवस्थाओं का उल्लेख कीजिए। 2
Mention any four provisions of the Partnership Act, in the absence of Partnership Deed.
8. निम्नलिखित सूचनाओं के आधार पर वर्ष 2017-18 के आय-व्यय खाते में क्रेडिट होने वाले चंदे की गणना कीजिए : 4
(i) वर्ष के दौरान प्राप्त चंदा : 80,000
(ii) 31-3-2017 को अदत्त चंदा : 26,000
(iii) 31-3-2018 को अदत्त चंदा : 6,000
(iv) 31-3-2017 को अग्रिम प्राप्त चंदा : 15,000
(v) 31-3-2018 को अग्रिम प्राप्त चंदा : 10,000
From the following informations calculate the amount of subscriptions to be credited to Income and Expenditure Account for the year 2017-18 :
(i) Subscription received during the year : 80,000
(ii) Subscription outstanding on 31-3-2017 : 26,000
(iii) Subscription outstanding on 31-3-2018 : 6,000
(iv) Subscription received in advance on 31-3-2017 : 15,000
(v) Subscription received in advance on 31-3-2018 : 10,000
9. ‘पी’ और ‘क्यू’ एक फर्म के साझेदार हैं। उनका लाभ विभाजन अनुपात 5 : 3 है। 1-4-2021 को ‘आर’ को 1/8 भाग के लिए साझेदार बनाया गया और उसे गारंटी दी कि उसे लाभ में 75,000 रु से कम नहीं होगा। ‘पी’ और ‘क्यू’ का नया लाभ अनुपात पुराना ही रहेगा तथा ‘आर’ को दी गई गारंटी की सभी को ‘पी’ और ‘क्यू’ 3 : 2 के अनुपात में वहन करने के लिए सहमत हुए। 31-3-2022 को समाप्त वर्ष के लिए फर्म का लाभ 4,00,000 रु था। 31-3-2022 को समाप्त होने वाले वर्ष के लिए लाभ-हानि विभाजन खाता तैयार करें। 4
P’ and ‘Q’ were partners in a firm sharing profits in the ratio of 5 : 3. On 1-4-2021 they admitted ‘R’ as a new partner for 1/8th share in the profits with a guaranteed profit of ₹ 75,000. The new ratio between ‘P’ and ‘Q’ will be same but they agreed to bear any deficiency on account of guarantee to ‘R’ in the ratio 3 : 2. The profit of the firm for the year ended 31-3-2022 was ₹ 4,00,000. Prepare Profit and Loss Appropriation A/c for the year ended 31-3-2022.
10. 1-4-2020 को एक चालू फर्म की सम्पत्तियाँ 2,00,000 रु थीं जिसमें 4,000 रु की रोकड़ भी शामिल थी। इस तिथि को इसके लेनदार 10,000 रु के थे। साझेदारों के पूँजी खाते में 1,60,000 रु का शेष था और सामान्य संचय 30,000 रु का था। यदि प्रत्याय की सामान्य दर 15% हो और अधिलाभों के 3 वर्षीय क्रय पर फर्म की ख्याति का मूल्य 36,000 रु हो, तो फर्म के औसत लाभ ज्ञात कीजिए। 4
On 1-4-2020, an existing firm bad assets of ₹ 2,00,000 including cash of ₹ 4,000. It creditors amounted to ₹ 10,000 on that date. The partners capital accounts showed a balance of ₹ 1,60,000 while the general reserve amounted to ₹ 30,000. If the normal rate of return is 15% and the goodwill of the firm is valued at ₹ 36,000 at 3 years purchase of super profit, find the average profits of the firm.
11. ‘ए’ तथा ‘बी’ जो लाभों को 2 : 1 में बाँटते हैं, का 31-3-2018 को स्थिति विवरण निम्नलिखित है :
| दायित्व | ₹ | सम्पत्तियाँ | ₹ |
| :--- | :--- | :--- | :--- |
| बैंक अधिविकर्ष | 15,000 | देनदार | 40,000 |
| संचित कोष | 12,000 | प्रावधान घटाया | -3,600 |
| लेनदार | 20,000 | स्टॉक | 20,000 |
| पूँजी : 'A' | 40,000 | बिल्डिंग | 25,000 |
| पूँजी : 'B' | 30,000 | पेटेन्ट | 2,000 |
| | | मशीनरी | 33,600 |
| **कुल** | **1,17,000** | **कुल** | **1,17,000** |
1-4-2018 को उन्होंने ‘सी’ को साझेदारी में सम्मिलित किया। नया लाभ विभाजन अनुपात 3 : 2 : 1 होगा। निम्नांकित समायोजनाओं के बाद ‘सी’ आनुपातिक पूँजी लाता है :
(i) ‘सी’ 10,000 ₹ ख्याति के अपने हिस्से के लिए नकद में लाता है।
(ii) संदिग्ध ऋण आयोजन को 2,000 ₹ से घटाना है।
(iii) एक पुराना टाइपराइटर है जिसका मूल्य 2,600 ₹ है। यह पुस्तकों में नहीं लिखा हुआ है। इसे अब पुस्तकों में लिखना है।
(iv) एकस्व का मूल्य शून्य है।
(v) लेनदारों से 2% छूट मिलने की संभावना है।
पुनर्मूल्यांकन खाता, पूँजी खाते और प्रारंभिक चिट्टे को बनाइए।
'A' and 'B' sharing profits and losses in 2 : 1. Their Balance Sheet as on 31-3-2018 is as under :
| Liabilities | £ | Assets | £ |
| :--- | :--- | :--- | :--- |
| Bank Overdraft | 15,000 | Debtors | 40,000 |
| Reserve Fund | 12,000 | Less Provision | -3,600 |
| Creditors | 20,000 | Stock | 20,000 |
| Capitals : 'A' | 40,000 | Building | 25,000 |
| Capitals : 'B' | 30,000 | Patents | 2,000 |
| | | Machinery | 33,600 |
| **Total** | **1,17,000** | **Total** | **1,17,000** |
They admit 'C' into partnership on 1-4-2018. New profit sharing ratio is 3 : 2 : 1. 'C' brings in proportionate capital after the following adjustments :
(i) 'C' brings in £ 10,000 in cash as his share of Goodwill.
(ii) Provision for doubtful debts is to be reduced by £ 2,000.
(iii) There is an old typewriter valued £ 2,600. It does not appear in the books of the firm. It is to be shown now.
(iv) Patents are valueless.
(v) 2% discount is to be received from creditors.
Prepare Revaluation A/c, Capital Accounts and Opening Balance Sheet.
अथवा OR
एक साझेदार की मृत्यु की दशा में उसके हिस्से के लाभों की गणना करने की विभिन्न विधियों का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
Explain with examples various methods of computing the share of profits in case of death of a partner.
भाग – ब
PART – B
[ M. M. : 30 ]
(कम्पनी खाते तथा वित्तीय विवरणों का विश्लेषण)
(Company Accounts & Analysis of Financial Statements)
12. आरक्षित पूँजी और पूँजीगत संचय में एक अन्तर दीजिए।
Give one point of distinction between Reserves Capital and Capital Reserve.
13. न्यूनतम अभिदान से क्या तात्पर्य है ? 1
What is meant by Minimum Subscription ?
14. शून्य कूपन बंधपत्र क्या है ? 1
What is Zero Coupon Bond ?
15. 1 अप्रैल, 2021, को ‘ए लिमिटेड’ ने 100 ₹ वाले 5,000; 8% ऋणपत्र 5% कटौती पर निर्गमित किए। 31 मार्च, 2022 को समाप्त वर्ष के लिए कुल ब्याज कितना होगा ? 1
On 1st April, 2021, 'A Ltd.' issued 5,000; 8% debentures of ₹ 100 each at a discount of 5%. What will the total amount of interest for the year ending 31st March, 2022 ?
16. एक कम्पनी के किन्हीं दो वित्तीय विवरणों के नाम लिखिए। 1
Name any two financial statements of a company.
17. गैर-चालू दायित्वों के दो उदाहरण दीजिए। 1
Give two examples of non-current liabilities.
18. अंशों व ऋणपत्रों में कोई दो अन्तर दीजिए। 2
Give any two points of distinction between a share and a debenture.
19. ‘ए लिमिटेड’ कंपनी ने 25,000 रु के अपने दावे की संतुष्टि के पूँजीगत व्यय के लिए 20,000 रु के ऋणपत्रों का निर्गमन किया। जर्नल प्रविष्टियाँ कीजिए। 2
'A Ltd.' Company issued ₹ 20,000 debenture for a capital expenditure in satisfaction of his claim of ₹ 25,000. Pass Journal Entries.
20. कार्यशील पूँजी 6,00,000 रु; व्यापार देय 1,80,000 रु और अन्य वर्तमान देनदारियाँ 20,000 रु हैं। चालू अनुपात की गणना कीजिए। 2
Working Capital ₹ 6,00,000, Trade Payables ₹ 1,80,000 and Other Current Liabilities ₹ 20,000. Calculate Current Ratio.
21. निम्नलिखित विवरणों से निवेश गतिविधियों से नकदी प्रवाह की गणना कीजिए : 4
| | 1-4-2020 | 31-3-2021 |
| :--- | :--- | :--- |
| संयंत्र एवं मशीनरी (W.D.V.) | 7,20,000 रु | 8,60,000 रु |
सूचनाएँ :
(i) वर्ष के दौरान लगाया गया मूल्यहास 85,000 रु।
(ii) 1,10,000 रु की W.D.V. वाला प्लांट 1,25,000 रु में बेचा गया।
Calculate Cash Flow from investing activities from the following particulars :
| | 1-4-2020 | 31-3-2021 |
| :--- | :--- | :--- |
| Plant & Machinery (W.D.V.) | ₹ 7,20,000 | ₹ 8,60,000 |
Informations :
(i) Depreciation charged during the year ₹ 85,000.
(ii) Plant and machinery having Written Down Value (W.D.V.) of ₹ 1,10,000 was sold for ₹ 1,25,000.
22. निम्नलिखित सूचनाओं से स्टॉक आवर्त अनुपात ज्ञात कीजिए : 4
(i) प्रारंभिक रहितया : 28,000 रु
(ii) अंतिम रहितया : 52,000 रु
(iii) संचालन क्रियाओं से आगम : 6,00,000 रु
(iv) सकल लाभ : संचालन क्रियाओं की लागत का 25%
From the following calculate inventory turnover ratio :
(i) Opening Inventory : ₹ 28,000
(ii) Closing Inventory : ₹ 52,000
(iii) Revenue from Operations : ₹ 6,00,000
(iv) Gross Profit : 25% on cost of revenue from operations
23. ‘ए’ कम्पनी ने 10 ₹ वाले 1,00,000 अंश जारी किए जो इस प्रकार देय थे : 3 ₹ आवेदन पर, 2.50 ₹ आबंटन पर, 2.50 ₹ प्रथम याचना पर और 2 ₹ अन्तिम याचना पर। जनता ने 1,52,000 अंशों के लिए आवेदन भेजे 1,50,000 अंशों के आवेदकों को समानुपात आधार पर आबंटन किया गया। एक अंशधारी जिसके पास 200 अंश थे आबंटन राशि का भुगतान नहीं कर पाया। इन अंशों का अपहरण कर लिया गया। इसके पश्चात् प्रथम याचना की गई। अपहरण किए गए अंशों को 9 ₹ प्रति अंश पर 8 ₹ चुकता मानते हुए पुनः निर्गमन कर दिया गया। अन्तिम याचना नहीं माँगी गई है। जर्नल प्रविष्टियों कीजिए। 10
'A' Company offered 1,00,000 shares of ₹ 10 each payable as : ₹ 3 on application, ₹ 2.50 on allotment, ₹ 2.50 on Ist call and ₹ 2 on the final call. The public applied for 1,52,000 shares. The shares were allotted on a prorata basis to the applicants of 1,50,000 shares. All shareholders paid the allotment money except one holder holding 200 shares. These shares were forfeited. The first call was made thereafter. The forfeited shares were reissued @ ₹ 9 per share ₹ 8 paid up. The final call was not yet made. Pass Journal Entries.
अथवा OR
अंशों के हरण का क्या अर्थ है ? हरण किये गये अंशों के हरण और पुनःनिर्गमन की रोजनामचा प्रविष्टियों कीजिए। उदाहरण सहित समझाइए।
What do you mean by Forfeiture of Shares ? What journal entries are passed for forfeiture and reissue of forfeited shares ? Explain with an example.
भाग – स
PART - C
[ M. M. : 30 ]
(कम्प्यूटरीकृत लेखांकन)
(Computerized Accounting)
12. DBMS का पूर्ण रूप क्या है ?
What is the full form of DBMS ?
13. डेटाबेस ऑब्जेक्ट्स का नाम बताइए जो डेटा को संग्रह करता है।
Name of database object to hold data.
14. टेबल्स के बीच संबंध में उपयोग किए जाने वाले सामान्य क्षेत्रों को ............. कहा जाता है। 1
The common fields used in a relationship between tables are called ............. .
15. क्वेरी के परिणाम ................ पर क्लिक करके प्रदर्शित किया जा सकता है। 1
The result of Query can be displayed by clicking on ............. .
16. लेखांकन पैकेज किस प्रकार का सॉफ्टवेयर है ? 1
What type of software is an Accounting Package ?
17. संहिताकरण की आवश्यकता है। 1
The need of codification is ................ .
18. कम्प्यूटरीकृत लेखांकन क्या है ? 2
What is Computerized Accounting ?
19. डाटा को परिभाषित कीजिए तथा इसके प्रकार बताइए। 2
Define Data and name its types.
20. कम्प्यूटरीकृत लेखा प्रणाली द्वारा तैयार मूल लेखा रिपोर्ट क्या हैं ? 2
What are the basic accounting reports prepared by Computerized Accounting System ?
21. डाटाबेस प्रबंधन प्रणाली (DBMS) के किन्हीं चार उद्देश्यों का वर्णन कीजिए। 4
Describe any four objectives of DBMS.
22. कम्प्यूटरीकृत लेखांकन प्रणाली में चिट्ठा कैसे बनाया जाता है ? 4
How to prepare Balance Sheet in Computerized Accounting System ?
23. स्प्रेडशीट में कॉलम, कतारों व सेल्स को डालने व हटाने की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए। 10
Explain the process of inserting and deleting a column, rows and cells in Spreadsheet.
अथवा OR
स्प्रेडशीट क्या है ? इसके कार्यों का वर्णन कीजिए।
What is Spreadsheet ? Describe its functions.
Haryana Board Class 12 , Accountancy 2023 , Free PDF Download link
Other Important Question Paper :
Haryana Board (BSEH) Class-12 Banking and Finance Service-Previous Year Question Paper 2022 (HBSE) PDF Download (Free)
Haryana Board (BSEH) Class-12 Sanskrit-Previous Year Question Paper 2021 (HBSE) PDF Download (Free)
Haryana Board (BSEH) Class-12 Punjabi-Previous Year Question Paper 2021 (HBSE) PDF Download (Free)