Haryana Board Bhiwani Class 12 Previous Year Question Paper
Haryana Board (BSEH) Class-12 Hindi-Previous Year Question Paper 2020 (HBSE) PDF Download (Free)
Haryana Board (BSEH) Class-12 Hindi-Previous Year Question Paper 2020 (HBSE) PDF Download (Free)
CLASS : 12th (Sr. Secondary) Code No. 4903
Series : SS-M/2020
रोल नं०
SET : A
हिन्दी केन्द्रिक (कोर)
[ सभी वर्ग I, II, III के लिए ]
ACADEMIC/OPEN
(Only for Fresh/Re-appear Candidates)
समय : 3 घण्टे |
[ पूर्णांक : 80
• कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 8 तथा प्रश्न 11 हैं।
• प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिये गये कोड नम्बर तथा सेट को छात्र उत्तर-पुस्तिका के मुख्य-पृष्ठ पर लिखें।
• कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
• उत्तर-पुस्तिका के बीच में खाली पन्ना/ पन्ने न छोड़ें।
• उत्तर-पुस्तिका के अतिरिक्त कोई अन्य शीट नहीं मिलेगी। अतः आवश्यकतानुसार ही लिखें और लिखा उत्तर न काटें।
• परीक्षार्थी अपना रोल नं० प्रश्न-पत्र पर अवश्य लिखें।
• कृपया प्रश्नों का उत्तर देने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि प्रश्न-पत्र पूर्ण व सही है, परीक्षा के उपरान्त इस सम्बन्ध में कोई भी दावा स्वीकार नहीं किया जायेगा।
Free PDF Download link given in last of this post
Quarry Solved:
Class 12 ,BSEH , Haryana Board Previous Year Question Paper, HBSE Previous Year Question Paper, Haryana Board Class 12 Previous Year Question Paper, HBSE Class 12 Previous Year Question Paper, Haryana Board Class 12 Question Paper PDF, HBSE Class 12 Quest
Haryana Board (BSEH) Class-12 Hindi-Previous Year Question Paper 2020 (HBSE) PDF Download (Free)
सामान्य निर्देश :-
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) प्रश्नों के निर्धारित अंक उनके सामने दिए गए हैं।
(iii) शुद्ध, सार्थक एवं तर्कसंगत उत्तरों को उचित अधिमान दिया जाएगा। वर्तनीगत अशुद्धियों तथा विषयांतर की स्थिति में कम/शून्य अंक देकर दंडित किया जा सकता है।
1. निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उचित विकल्प चुनकर उत्तर-पुस्तिका में लिखिए : 1 × 6 = 6
(i) 'कार्यक्रम कैसा होना चाहिए' ? कैमरे में बंद अपाहिज पाठ के आधार पर बताइए :
(क) अदृश्य (ख) दिव्य (ग) रोचक (घ) अलौकिक
(ii) 'अर्थ राति गई कपि नहिं आयउ' काव्यांश में किस पात्र के न आने का वर्णन है ?
(क) सुग्रीव (ख) मयंद (ग) अंगद (घ) हनुमान
(iii) सीधी बात किसके चक्कर में फँस गई ?
(क) दर्शन के (ख) तर्कशास्त्र के (ग) विज्ञान के (घ) भाषा के
(iv) कवि ने गरीबी को कैसा बताया है ?
(क) सुनहरी (ख) गरबीली (ग) रंगीन (घ) जोशीली
(v) 'निराला' ने अट्टालिकाओं को क्या कहा है ?
(क) अजायबघर (ख) आतंक भवन (ग) योग भवन (घ) व्यायामशाला
(vi) लुटते रहने से क्या जरा भी कम नहीं होती ?
(क) सम्पत्ति (ख) रसधारा (ग) जिज्ञासा (घ) औषधि
2. निम्नलिखित काव्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए : 5
नील जल में या
किसी की गौर, झिलमिल देह
जैसे हिल रही हो
और
जादू टूटता है इस उषा का अब
सूर्योदय हो रहा है।
अथवा
जीर्ण बाहु है शीर्ण शरीर
तुझे बुलाता कृषक अधीर,
ऐ विप्लव के वीर !
चूस लिया है उसका सार,
हाड़-मात्र ही है आधार,
हे जीवन के पारावार !
3. हरिवंश राय बच्चन अथवा उमाशंकर जोशी के जीवन, साहित्य एवं भाषा-शैली का संक्षिप्त परिचय दीजिए। 4
4. निम्नलिखित काव्यांश का काव्य-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए : 2
छोटा मेरा खेत चौकोना
कागज का एक पन्ना
कोई अंधड़ कहीं से आया
क्षण का बीज वहाँ बोया गया।
5. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 4 + 4 = 8
(क) भोर के नभ को राख से लीपा गया चौका क्यों कहा गया है ?
(ख) 'जन्म से ही वे अपने साथ लाते हैं कपास' — कपास से बच्चों का क्या सम्बन्ध है ?
(ग) 'दिन जल्दी-जल्दी ढलता है' पंक्ति की आवृत्ति से कविता की किस विशेषता का पता चलता है ?
6. निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के उचित विकल्प चुनकर उत्तर-पुस्तिका में लिखिए : 1 × 7 = 7
(i) भिक्तन कहाँ की रहने वाली थी ?
(क) झाँसी (ख) हाँसी (ग) झूँसी (घ) हूँसी
(ii) 'काले मेघा पानी दे' पाठ में 'बोल गंगा मैया की जय' का पहला नारा कौन लगाता था ?
(क) मेंढक मण्डली (ख) जीजी (ग) पुजारी (घ) गली मोहल्ले वाले
(iii) सफिया की माँ सफेद बारीक मलमल का दुपट्टा कब ओढ़ा करती थी ?
(क) ईद पर (ख) रक्षाबन्धन पर (ग) मुहरम पर (घ) होली पर
(iv) लुट्टेन पहलवान ने चाँद सिंह को कहाँ के दंगल में हराया ?
(क) जामनगर (ख) श्यामनगर (ग) भावनगर (घ) चाँदनगर
(v) चार्ली चैप्लिन की कला ने कितनी पीढ़ियों को मुग्ध किया है ?
(क) दो (ख) तीन (ग) चार (घ) पाँच
(vi) उमस और लू में कौन-सा पेड़ कालजयी अवधूत की भाँति अजेय है ?
(क) पलाश (ख) शिरीष (ग) गुलाब (घ) गुलमोहर
(vii) लेखक ने कवि बनने के लिए क्या बनना आवश्यक माना है ?
(क) सुखी (ख) दुखी (ग) फक्कड़ (घ) विद्वान
7. निम्नलिखित गद्यांश की सप्रसंग व्याख्या कीजिए : 5
शिरीष वायुमण्डल से रस खींचकर इतना कोमल और कठोर है। गोंधी जी भी वायुमण्डल से रस खींचकर इतना कोमल और कठोर हो सका था। मैं जब-जब शिरीष की ओर देखता हूँ तब-तब हूक उठती है – हाय, वह अवधूत आज कहाँ है !
अथवा
चार्ली की अधिकांश फिल्में भाषा का इस्तेमाल नहीं करतीं इसलिए उन्हें ज्यादा-से-ज्यादा मानवीय होना पड़ा। सवाक् चित्रपट पर कई बड़े-बड़े कॉमेडियन हुए हैं, लेकिन वे चार्ली की सार्वभौमिकता तक क्यों नहीं पहुँच पाए इसकी पड़ताल अभी होने को है। चार्ली का चिर युवा होना या बच्चों-जैसा दिखना एक विशेषता तो है ही, सबसे बड़ी विशेषता शायद यह है कि वे किसी भी संस्कृति को विदेशी नहीं लगते।
8. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(क) 'काले मेघा पानी दे' संस्मरण का मूलभाव स्पष्ट कीजिए। 4
(ख) पहलवान की ढोलक का पूरे गाँव पर क्या असर पड़ता था ? 2
(ग) भवतिन के चरित्र की किन्हीं चार विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। 2
9. 'वितान' (भाग - 2) के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 2 × 5 = 10
(क) यशोधर बाबू की कहानी को दिशा देने में किशनदा की क्या भूमिका रही है ?
(ख) 'जूझ' पाठ में बचपन में लेखक के मन में पढ़ने के प्रति क्या विचार थे ?
(ग) मोहनजोदड़ो के अजायबघर में क्या-क्या रखा हुआ था ?
(घ) ऐन ने अपने थैले में क्या-क्या भरा और क्यों ?
(ङ) अज्ञातवास के दौरान टकी से सम्बंधित वह कौन-सी अफवाह थी जिसे सुनकर ऐन के परिवार का उत्साह बढ़ गया था ?
10. (क) अभिव्यक्ति और माध्यम के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए : 1 × 5 = 5
(i) भारत में पहला छापाखाना कहाँ खोला गया ?
(ii) रंगमंच किस साक्षिक विधा में आवश्यक है ?
(iii) टेलीविजन में 'लाइव' का क्या अर्थ है ?
(iv) इंटरव्यू के लिए हिन्दी शब्द क्या है ?
(v) पूर्णकालिक पत्रकार किसे कहते हैं ?
(ख) किसी कहानी का नाट्य रूपांतरण करते समय दृश्य विभाजन कैसे किया जाता है ? 5
अथवा
कविता के प्रमुख घटकों का उल्लेख कीजिए।
(ग) समाचार कैसे लिखा जाता है ? स्पष्ट कीजिए। 5
अथवा
परीक्षा को लेकर अध्यापक और शिष्य के बीच संवादों को लिखिए।
11. (क) (i) स्वर संधि की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। 2
(ii) निम्नलिखित की संधि कीजिए : 1
उत् + डयन
(ख) (i) अव्ययीभाव समास की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। 2
(ii) निम्नलिखित का विग्रह करके समास का नाम भी लिखिए : 1
दोषहर
(ग) मानवीकरण अलंकार की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए। 2
(घ) निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध कीजिए : 1 + 1 = 2
(i) मुझे अनेकों भाषाओं का ज्ञान है।
(ii) वह सज्जन पुरुष है।
Haryana Board Class 12 Hindi free Pdf download link
Other Important Question paper :
Haryana Board (BSEH) Class-12 Geography-Previous Year Question Paper 2020 (HBSE) PDF Download (Free)
Haryana Board (BSEH) Class-12 Economics-Previous Year Question Paper 2020 (HBSE) PDF Download (Free)
Haryana Board (BSEH) Class-12 Computer Science-Previous Year Question Paper 2020 (HBSE) PDF Download (Free)