Haryana Board (BSEH) Class-12 History-Previous Year Question Paper 2026 (HBSE) PDF Download (Free)
सामान्य निर्देश :
(i) इस प्रश्न-पत्र में कुल 36 प्रश्न हैं, जोकि पाँच खण्डों ‘क’, ‘ख’, ‘ग’, ‘घ’ तथा ‘ङ’ में विभक्त हैं। सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
(ii) खण्ड - ‘क’ में प्रश्न संख्या 1 से 21 तक वस्तुनिष्ठ प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है। निर्देशानुसार इन प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
(iii) खण्ड - ‘ख’ में प्रश्न संख्या 22 से 29 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 80 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
(iv) खण्ड - ‘ग’ में प्रश्न संख्या 30 से 32 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 6 अंक का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 250 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए।
(v) खण्ड - ‘घ’ में प्रश्न संख्या 33 से 35 तक चार उप-प्रश्नों (i-iv) के साथ स्रोत आधारित प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है।
(vi) खण्ड - ‘ङ’ में प्रश्न संख्या 36 मानचित्र आधारित है, जिसके 5 अंक हैं। मानचित्र को भरकर उत्तर-पुस्तिका के साथ संलग्न करें।
(vii) कृष्ठ प्रश्नों में आन्तरिक विकल्प उपलब्ध हैं। ऐसे प्रश्नों में से आपको केवल एक ही प्रश्न करना है।
## General Instructions :
(i) This question-paper contains a total of 36 questions, which are divided into five Sections : 'A', 'B', 'C', 'D' and 'E'. All questions are compulsory.
(ii) Section - 'A' consists of Objective Type Questions from Question Nos. 1 to 21, carrying 1 mark each. Answer these questions as per directions.
(iii) Section - 'B' consists of Short Answer Type Questions from Question Nos. 22 to 29, carrying 3 marks each. Answer to each question should not exceed 80 words.
(iv) Section - 'C' consists of Long Answer Type Questions from Question Nos. 30 to 32, carrying 6 marks each. Answer to each question should not exceed 250 words.
(v) Section - 'D' consists of Source Based Questions from Question Nos. 33 to 35 with four sub-questions (i - iv). Each question carries 4 marks.
(vi) Section - 'E' consist of Question No. 36 which is Map - based, carrying 5 marks. After filling the map attach it with your answer-book.
(vii) Internal choice is available in some questions. You have to attempt only one of the given choices in such questions.
खण्ड – क
SECTION – A
(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
(Objective Type Questions)
निर्देशः निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए :
Direction : Choose the correct alternatives of the following multiple choice type questions :
1. मोहनजोदड़ो की खोज किसने की थी ?
(A) दयाराम साहनी
(B) आरंठीबनजी
(C) सर जॉन मार्शल
(D) आरंटएसंबिष्ट
Who had discovered Mohenjodaro ?
(A) Daya Ram Sahni
(B) R. D. Banerjee
(C) Sir John Marshall
(D) R. S. Bisht
2. कौटिल्य द्वारा लिखित ग्रन्थ का नाम बताइए : 1 (A) अर्थशास्त्र (B) इंडिका (C) मेघदूत (D) पंचतंत्र Name the book written by Kautilya : (A) Arthashastra (B) Indica (C) Meghduta (D) Panchatantra
3. मौर्य साम्राज्य का संस्थापक कौन था ? 1 (A) अशोक (B) समुद्रगुप्त (C) चन्द्रगुप्त मौर्य (D) बिन्दुसार Who was the founder of Mauryan Dynasty ? (A) Ashoka (B) Samudragupta (C) Chandragupta Maurya (D) Bindusara
4. एकलव्य की कथा का सम्बन्ध किस ग्रन्थ से है ? 1
(A) महाभारत (B) रामायण (C) पुराण (D) जातक
The story of Eklavya has been described in one of the following books :
(A) Mahabharata (B) Ramayana (C) Puranas (D) Jatakas
5. जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर कौन थे ? 1
(A) स्वामी पाश्वनाथ (B) वर्धमान महावीर (C) ऋषभदेव (D) अनंत
Who was the first Tirthankar of Jainism ?
(A) Swami Parshvanath (B) Vardhaman Mahavira (C) Rishabhdev (D) Anant
6. हीनयान का सम्बन्ध किस धर्म से है ?
(A) हिन्दू धर्म (B) शैव धर्म (C) जैन धर्म (D) बौद्ध धर्म
Hinayana was related to which religion ?
(A) Hinduism (B) Shaivism (C) Jainism (D) Buddhism
7. ‘रिहला’ किस भाषा में लिखी गई थी ?
(A) अरबी (B) फारसी (C) तुर्की (D) संस्कृत
'Rihala' was written in which language ?
(A) Arabian (B) Persian (C) Turkish (D) Sanskrit
8. इनबतूता के आगमन के समय भारत का शासक कौन था ?
(A) गाजी तुगलक (B) फिरोज तुगलक (C) मुहम्मद बिन तुगलक (D) अलाउद्दीन खिलजी
Ibn-Battuta visited India in the reign of :
(A) Gazi Tughlaq (B) Firoz Tughlaq (C) Mohd. Bin Tughlaq (D) Ala-ud-din Khilji
9. मलिक मुहम्मद जायसी की रचना कौन-सी है ?
(A) पृथ्वीराज रासो (B) पद्मावत (C) शाहनामा (D) तहकीक-ए-हिन्द
Name the book written by Malik Mohd. Jayasi :
(A) Prithviraj Raso (B) Padmavat (C) Shahnama (D) Tehkik-i-Hind
10. विजयनगर साम्राज्य के शासकों को क्या कहा जाता था ? 1
(A) सुल्तान (B) सम्राट (C) महाराजा (D) राय
The rulers of Vijaynagar Empire were called as :
(A) Sultan (B) Samrat (C) Maharaja (D) Ray
11. इलाहाबाद की संधि कब हुई थी ? 1
(A) 1756 ई० (B) 1765 ई० (C) 1767 ई० (D) 1769 ई०
When the Treaty of Allahabad was signed ?
(A) 1756 A. D. (B) 1765 A. D. (C) 1767 A. D. (D) 1769 A. D.
12. 1857 ई० के विद्रोह के समय अवध का शासक कौन था ? 1
(A) कूँवर सिंह (B) बहादुरशाह ज़फर (C) वाजिद अली शाह (D) नाना साहेब
Who was the king of Awadh on the eve of the Revolt of 1857 ?
(A) Kunwar Singh (B) Bahadurshah Zafar (C) Wajid Ali Shah (D) Nana Saheb
निर्देशः निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द/वाक्य में दीजिए :
Direction : Answer the following questions in one word/sentence :
13. भारत का प्रथम शहीद कौन था ? 1
Who was the first Martyr of India ?
14. ‘चौरी-चौरा’ घटना कब हुई थी ? 1
When did the incident of 'Chauri-Chaura' take place ?
15. महात्मा गाँधी के राजनीतिक गुरु कौन थे ? 1
Who was the Political Guru of Mahatma Gandhi ?
निर्देशः रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित शब्दों द्वारा कीजिए :
Direction : Fill in the blanks by appropriate words :
16. खिलाफत आन्दोलन मुहम्मद अली और ................ के नेतृत्व में भारतीय मुसलमानों का एक आन्दोलन था। 1 Khilafat Movement was an Indian Muslims Movement headed by Mohd. Ali and ................ .
17. ‘रैजिडेंट’ ................ के प्रतिनिधि को कहा जाता था। 1 ‘Resident’ was called as the representative of ................ .
18. ‘प्रयाग प्रशस्ति’ की रचना ................ ने संस्कृत में की थी। 1 ‘Prayag Prashasti’ was written by ................ in Sanskrit.
निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों (प्र० सं० 19 से 21) में दो-दो कथन दिए गए हैं, जिनमें एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) द्वारा अंकित किया गया है। इन दोनों कथनों को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए विकल्पों (A), (B), (C) व (D) में से उत्तर के रूप में सही विकल्प चुनिए :
Direction : The following questions (Q. Nos. 19 to 21) there are two statements in each, one labelled as Assertion (A) and the other labelled as Reason (R). Read both statements carefully and choose the correct option as your answer from the options (A), (B), (C) and (D) given below :
19. अभिकथन (A) : महाभारत एक महाकाव्य है।
कारण (R) : इस ग्रन्थ में गांधारी ने अपने ज्येष्ठ पुत्र दुर्योधन से युद्ध न करने की विनती की।
विकल्प :
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है। (B) अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) सही नहीं है।
(C) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(D) कारण (R) सही है, परन्तु अभिकथन (A) सही नहीं है।
Assertion (A) : Mahabharata is an Epic.
Reason (R) : In this text Gandhi requested her elder son Duryodhan to not fought war.
Options :
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
(B) Assertion (A) is correct, but Reason (R) is not correct.
(C) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A).
(D) Reason (R) is correct, but Assertion (A) is not correct.
20. अभिकथन (A) : 1793 में बंगाल में इस्तमरारी बंदोबस्त लागू किया गया।
कारण (R) : उस समय बर्दमान के राजा तेजचंद थे।
विकल्प :
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(C) अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) सही नहीं है।
(D) कारण (R) सही है, परन्तु अभिकथन (A) सही नहीं है।
Assertion (A) : Istamrari Settlement introduced in Bengal in 1793.
Reason (R) : Tejchand was the king of Bardhaman of that time.
Options :
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct, but Reason (R) is not correct explanation of Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
(C) Assertion (A) is correct, but Reason (R) is not correct.
(D) Reason (R) is correct, but Assertion (A) is not correct.
21. अभिकथन (A) : दिसम्बर 1929 में कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन लाहौर में हुआ था।
कारण (R) : इसमें ‘पूर्ण स्वराज’ अथवा ‘पूर्ण स्वतंत्रता’ की घोषणा की गई।
विकल्प :
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं और कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सही हैं, परन्तु कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) अभिकथन (A) सही है, परन्तु कारण (R) सही नहीं है।
(D) कारण (R) सही है, परन्तु अभिकथन (A) सही नहीं है।
Assertion (A) : In December, 1929 Congress Session was organized in Lahore.
Reason (R) : In this Session 'Purna Swaraj' or 'Complete Independence' was declared.
Options :
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are correct, but Reason (R) is not correct explanation of Assertion (A).
(C) Assertion (A) is correct, but Reason (R) is not correct.
(D) Reason (R) is correct, but Assertion (A) is not correct.
खण्ड – ख
SECTION – B
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
(Short Answer Type Questions)
22. हड़प्पाकालीन लिपि की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए। 3
Describe the salient features of Harappan Inscriptions.
23. महाजनपदों के विशिष्ट अभिलक्षणों का वर्णन कीजिए। 3
Describe the salient features of Mahajanapadas.
24. बौद्ध धर्म की मुख्य शिक्षाओं का वर्णन कीजिए। 3
Describe the main teachings of Buddhism.
25. ‘किताब-उल-हिन्द’ पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए। 3
Write a note on 'Kitab-ul-Hind'.
26. सूफी आन्दोलन में ‘सिलसिला’ से क्या अभिप्राय है ? भारत में प्रचलित किन्हीं चार प्रमुख सूफी सिलसिलों के नाम बताइए। 3
What is meant by 'Silsila' in the Sufi Movement ? Write the names of four famous Sufi Silsilas of India.
अथवा
OR
‘गरीब नवाज’ की दरगाह के बारे में आप क्या जानते हैं ?
What do you know about the Dargah of Garib Nawaz ?
27. ‘अमर नायक’ कौन थे तथा उनके क्या कार्य थे ? 3
Who was 'Amar Nayak' and what were his duties ?
28. ‘लेप्स की नीति’ क्या थी ? 3
What was 'Doctrine of Lapse' ?
29. ‘फूट डालो और राज करो’ का सिद्धान्त क्या था ? 3
What was the policy of 'Divide and Rule' ?
अथवा
OR
‘डाण्डी यात्रा’ के बारे में आप क्या जानते हैं ?
What do you know about 'Dandi March' ?
खण्ड – ग SECTION – C (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) (Long Answer Type Questions)
30. हड़प्पाकालीन कृषि प्रौद्योगिकी का वर्णन कीजिए। 6 Explain Harappan Agricultural Technology.
अथवा OR
मोहनजोदड़ो के उत्खनन से प्राप्त विशाल स्नानागार अथवा जलाशय की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए। Explain salient features of Great Bath or Votive Tank excavated from Mohenjodaro.
31. गुरुनानक देव की मुख्य शिक्षाओं का वर्णन कीजिए। 6 Explain main teachings of Guru Nanak Dev.
अथवा OR
मीराबाई की जीवनी एवं उपदेशों का वर्णन कीजिए। Describe life and teachings of Meera Bai.
32. अवध में 1857 ई० के विद्रोह के व्यापक होने के कारणों का वर्णन कीजिए। 6 Explain the causes due to which the Revolt of 1857 in Awadh became very wide.
अथवा
OR
विद्रोही क्या चाहते थे ? विभिन्न सामाजिक समूहों की दृष्टि में कितना अन्तर था ?
What did the revolutionaries want ? To what extent did the vision of different social groups differ ?
खण्ड – घ
SECTION – D
(स्रोत आधारित प्रश्न)
(Source Based Questions)
निर्देशः प्रश्न संख्या 33 से 35 तक के स्रोतों को ध्यान से पढ़िए और उसके नीचे दिये गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
Direction : Read the Sources of Question Nos. 33 to 35 carefully and answer the questions that follow :
33. वणिकों की स्थिति
संस्कृत के ग्रन्थ और अभिलेखों में व्यापारियों के लिए वणिक शब्द प्रयुक्त किया जाता है। हालाँकि शास्त्रों में व्यापार को वैश्यों की जीविका बताया जाता है अन्य स्रोतों में अधिक जटिल परिस्थिति देखने को मिलती है। जैसे शूद्रक के नाटक मृच्छकटिकम् (लगभग चौथी शताब्दी ई०) के नायक चारुदत्त को ‘ब्राह्मण-वणिक’ बताया गया है। पाँचवीं शताब्दी ई० के एक अभिलेख में दो भाइयों का जिक्र है जिन्होंने एक मंदिर के निर्माण के लिए दान दिया था, उन्हें ‘क्षत्रिय-वणिक’ कहा गया है।
प्रश्न :
(i) ‘मृच्छकटिकम्’ की रचना कब हुई है ? 1
(ii) ‘मृच्छकटिकम्’ की भाषा क्या है ? 1
(iii) ‘मृच्छकटिकम्’ का नायक कौन है ? 1
(iv) ‘मृच्छकटिकम्’ के नायक को क्या बताया गया है ? 1
## The case of the Vanik
Sanskrit texts and inscriptions used the term 'Vanik' to designate merchants. While trade was defined as an occupation for Vaishyas in the Shashtras, a more complex situation is evident in plays such as 'Mirchchhakatikam' written by 'Shudraka' (fourth century CE). Here the hero 'Charudatta' was described as 'Brahman Vanik'. And a fifth century inscription described two brothers who made a donation for the construction of a temple as 'Kshatriya Vanikas'.
## Questions :
(i) When 'Mirchchhakatikam' was written ?
(ii) What is the language of 'Mirchchhakatikam' ?
(iii) Who was the hero of 'Mirchchhakatikam' ?
(iv) What was 'Mirchchhakatikam' hero described ?
34. तम्बाकू का प्रसार
यह पौधा सबसे पहले दक्कन पहुँचा और वहाँ से 17वीं सदी के शुरुआती वर्षों में इसे उत्तर-भारत लाया गया। आइन, उत्तर-भारत की फसलों की सूची में तम्बाकू का जिक्र नहीं करती है। अकबर और उसके अभिजातों ने 1604 ई० में पहली बार तम्बाकू देखा। ऐसा लगता है कि इसी समय तम्बाकू का धूम्रपान करने की लत ने जोर पकड़ा। जहाँगीर इस बुरी आदत के फैलने से इतना चिंतित हुआ कि उसने इस पर पाबंदी लगा दी। यह पाबंदी पूरी तरह से बेअसर साबित हुई क्योंकि हम जानते हैं कि 17वीं सदी तक यह तम्बाकू पूरे भारत में खेती, व्यापार और उपयोग की मुख्य वस्तुओं में से एक थी।
प्रश्न :
(i) ‘आइन’ की रचना किसने की है ? 1
(ii) तम्बाकू सबसे पहले भारत के किस भाग में पहुँचा ? 1
(iii) उस मुगल बादशाह का नाम लिखिए जिसने तम्बाकू पर पाबंदी लगाई थी ? 1
(iv) बादशाह अकबर ने तम्बाकू को पहली बार कब देखा ? 1
## The Spread of Tobacco
The plant, which arrived first in the Deccan, spread to Northern India in the early years of the 17th Century. The 'Ain' does not mention tobacco in the lists of crops in Northern India. Akbar and his nobles came across tobacco for the first time in 1604. At this time smoking tobacco seems to have caught in a big way. Jahangir was so concerned about its addiction that he believed it. This was totally ineffective because by the end of 17th century, tobacco had become a major article of consumption, cultivation and trade all over India.
## Questions :
(i) Who wrote 'Ain' ?
(ii) In which part of India, Tobacco first arrived ?
(iii) Name the Mughal Empire, who imposed Tobacco ?
(iv) When Akbar saw Tobacco in India ?
35. “जी नहीं, असली अल्पसंख्यक इस देश की जनता है”
जवाहरलाल नेहरू द्वारा प्रस्तुत किए गए उद्देश्य प्रस्ताव का स्वागत करते हुए एन० जी० रंगा ने कहा था : महोदय, अल्पसंख्यकों के बारे में बहुत बातें हो रही हैं। असली अल्पसंख्यक कौन हैं ? तथाकथित पाकिस्तानी प्रांतों में रहने वाले हिन्दू, सिक्ख और यहाँ तक मुसलमान भी अल्पसंख्यक नहीं हैं। जी नहीं, असली अल्पसंख्यक तो इस देश की जनता है। यह जनता इतनी दबी-कुचली और इतनी उत्पीड़ित है कि अभी तक साधारण नागरिक के अधिकारों का लाभ भी नहीं उठा पा रही है। स्थिति क्या है। आप आदिवासी इलाकों में जाइए। इनके अपने जनजातीय कानून उनकी जमीन को उनसे नहीं छीन जा सकता। लेकिन हमारे व्यापारी वहाँ जाते हैं, और तथाकथित मुक्त बाजार के नाम पर उनकी जमीन छीन लेते हैं। भले ही कानून जमीन की इस बेदखली के खिलाफ हो, व्यापारी इन आदिवासियों को तरह-तरह के बंधनों में जकड़कर गुलाम बना लेते हैं और पीढ़ी-दर-पीढ़ी दासता के नर्क में ढकेल देते हैं। आइए अब आम गाँव वाले को देख लेते हैं। वहाँ सूदखोर पैसा लेकर जाता है और गाँव वालों को अपनी जेब में डाल लेता है। इन लोगों में मूलभूत शिक्षा तक नहीं है। असली अल्पसंख्यक यही लोग हैं जिन्हें सुरक्षा का आश्वासन मिलना चाहिए। उन्हें आवश्यक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केवल इस प्रस्ताव से काम चलने वाला नहीं है।
प्रश्न :
(i) संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव किसने प्रस्तुत किया था ? 1
(ii) एन० जी० रंगा के अनुसार असली अल्पसंख्यक किसे कहेंगे ? 1
(iii) आदिवासी इलाकों में आदिवासियों की जमीन किस वर्ग के लोग छीन रहे हैं ? 1
(iv) “असली अल्पसंख्यक इस देश की जनता है” – कथन का विश्लेषण कीजिए। 1
## "The real minorities are the masses of this country"
Welcoming the objectives resolution introduced by Jawahar Lal Nehru, N. G. Ranga said : Sir, there is a lot of talks about minorities. Who are the real minorities ? Not the Hindus in the so- called Pakistan provinces, not the Sikhs, not even the country. No, the real minorities are the masses of this country. These people are so depressed and opposed till now that they are not able to take advantage of the ordinary civil rights. What is the Position ? You go to the tribal areas. According to law, their traditional law, their tribal law, their lands connot be alienated. Yet our merchants go there, and in the so- called free market they are able to snatch their lands. Thus, even though the law goes against this snatching away of their lands, still the merchants are able to turn the tribal people into veritable slaves by various kinds of bonds, and make them hereditary bond slaves. Let us go to the ordinary villages. There goes the money lender with his money and he is able to get the villagers in his pocket. There is the landlord himself, the Zamindar, and the Malguzar and there are the various other people who are able to exploit these poor villagers. These are the real minorities that need protection and assurance of protection.
## Questions :
(i) Who had presented objective resolution in Constituent Assembly ?(ii) According to N. G. Ranga who are the real minority ?(iii) Which class of people are Snatching away the land of tribals in tribal areas ?(iv) Analyze the statement of N. G. Ranga.
खण्ड – ङ
SECTION – E
(मानचित्र कार्य)
(Map Work)
36. दिए गए भारत के राजनैतिक रेखा-मानचित्र पर निम्नलिखित स्थानों को दर्शाइए :
Locate the following places on the given political map of India :
(i) बौलावीरा
Dhaulavira
(ii) हस्तिनापुर
Hastinapur
(iii) साँची का बुद्ध स्तूप
Buddha Stupa of Sanchi
(iv) हम्पी
Hampi
(v) जलियाँवाला बाग
Jalianwala Bagh
[ केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए ] [ For Blind Candidates Only ]
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 36 के स्थान पर हैं :
The following questions are only for Blind Candidates in lieu of Question No. 36 :
(i) बौलावीरा कहाँ स्थित है ? 1
Where is the Dhauiavira located ?
(ii) हस्तिनापुर का संबंध किस महाजनपद से है ? 1
Hastinapur is related to which Mahajanapada ?
(iii) साँची कहाँ स्थित है ? 1
Where is the Sanchi located ?
(iv) हम्पी किस मध्यकालीन साम्राज्य की राजधानी थी ? 1
Hampi was the capital of which Medieval Empire ?
(v) जलियाँवाला बाग कहाँ स्थित है ? 1
Where is the Jalianwala Bagh located ?
Haryana Board Class 12 History 2026 Free PDF download link
Other Important Question paper:
Haryana Board (BSEH) Class-12 Hindi-Previous Year Question Paper 2026 (HBSE) PDF Download (Free)
Haryana Board (BSEH) Class-12 Health Care-Previous Year Question Paper 2026 (HBSE) PDF Download (Free)
Haryana Board (BSEH) Class-12 Geography-Previous Year Question Paper 2026 (HBSE) PDF Download (Free)