Haryana Board (BSEH) Class-12 Philosophy-Previous Year Question Paper 2026 (HBSE) PDF Download (Free)
Haryana Board (BSEH) Class-12 Philosophy-Previous Year Question Paper 2026 (HBSE) PDF Download (Free)
CLASS : 12th (Sr. Secondary) Series : SS/Annual Exam.-2026
Roll No.
दर्शनशास्त्र
PHILOSOPHY
[ Hindi and English Medium ]
ACADEMIC/OPEN
(Only for Fresh/Re-appear/Improvement/Additional Candidates)
Time allowed : 2:30 hours ]
[ Maximum Marks : 80
• कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 15 तथा प्रश्न 40 हैं।
Please make sure that the printed pages in this question paper are 15 in number and it contains 40 questions.
• प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिये गये कोड नम्बर को छात्र उत्तर-पुस्तिका के मुख्य-पृष्ठ पर लिखें।
The Code No. on the right side of the question paper should be written by the candidate on the front page of the answer-book.
• कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
Before beginning to answer a question, its Serial Number must be written.
• उत्तर-पुस्तिका के बीच में खाली पन्ना/पन्ने न छोडें।
Don’t leave blank page/pages in your answer-book.
• उत्तर-पुस्तिका के अतिरिक्त कोई अन्य शीट नहीं मिलेगी। अतः आवश्यकतानुसार ही लिखें और लिखा उत्तर न काटें।
Except answer-book, no extra sheet will be given. Write to the point and do not strike the written answer.
• परीक्षार्थी अपना रोल नं० प्रश्न-पत्र पर अवश्य लिखें। रोल नं० के अतिरिक्त प्रश्न-पत्र पर अन्य कुछ भी न लिखें और वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तरों पर किसी प्रकार का निशान न लगाएँ।
Candidates must write their Roll No. on the question paper. Except Roll No. do not write anything on question paper and don't make any mark on answers of objective type questions.
• कृपया प्रश्नों के उत्तर देने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि प्रश्न-पत्र पूर्ण व सही है, परीक्षा के उपरान्त इस सम्बन्ध में कोई भी दावा स्वीकार नहीं किया जायेगा।
Before answering the questions, ensure that you have been supplied the correct and complete question paper, no claim in this regard, will be entertained after examination.
Free PDF Download link given in last of this Post
Quarry Solved:
Class 12 ,BSEH , Haryana Board Previous Year Question Paper, HBSE Previous Year Question Paper, Haryana Board Class 12 Previous Year Question Paper, HBSE Class 12 Previous Year Question Paper, Haryana Board Class 12 Question Paper PDF, HBSE Class 12 Quest
Haryana Board (BSEH) Class-12 Philosophy-Previous Year Question Paper 2026 (HBSE) PDF Download (Free)
सामान्य निर्देश :
## General Instructions :
(i) इस प्रश्न-पत्र में कुल 40 प्रश्न हैं, जो चार खण्डों : ‘अ’, ‘ब’, ‘स’ एवं ‘द’ में विभक्त हैं।
This question paper consists of 40 questions in all, which divided into four Sections : 'A', 'B', 'C' and 'D'.
(ii) निर्देशानुसार सभी खण्डों से उत्तर दीजिए।
Attempt all the Sections as per instructions.
(iii) प्रत्येक खण्ड में उसके अंक दिए गए हैं।
Marks of each section are given in it.
(iv) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
All questions are compulsory.
खण्ड – अ
SECTION – A
(वस्तुनिष्ट प्रश्न)
(Objective Type Questions)
नोट : प्रश्न संख्या 1 से 20 तक वस्तुनिष्ट प्रश्न हैं, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है
20 × 1 = 20
Question Nos. 1 to 20 are objective types questions. Each question carries 1 mark.
प्रश्न संख्या 1 से 12 तक का उत्तर सत्य या असत्य में दीजिए :
Give the answer True or False of Question Nos. 1 to 12.
1. चार्वाक एक आस्तिक दर्शन है।
Charvaka is a Theistic Philosophy.
2. दुःख समुदय द्वितीय आर्यसत्य है। Category of suffering is the second Noble truth.
3. सम्यक चरित्र एक त्रिरत्न है। Right conduct is one of the Triratna.
4. समस्त दुःखों का कारण अज्ञान है। Ignorance is the cause of all suffering.
5. प्रकृति और पुरुष दोनों एक हैं। Nature and Purusha are both one.
6. प्राणायाम दो प्रकार के हैं।
There are two types of Pranayama.
7. स्वधर्म का अर्थ है - निज धर्म।
Swadhar ma means one is own Dharma.
8. भाव व अभाव रूप में पदार्थ दो प्रकार के हैं।
There are two types of category Existence (Bhav) and Non-existence (Abhav).
9. ह्यूम एक अनुभववादी दार्शनिक है।
Hume is an Empiricist Philosopher.
10. डेकार्ट मन और शरीर को दो मानता है।
Descartes considers mind and body as two.
11. अरस्तू के अनुसार कारण तीन हैं।
According to Aristotle there are three causes.
12. भगवान एक है।
God is one.
प्रश्न संख्या 13 से 15 का उत्तर एक शब्द में दीजिए :
Give the answer one word of question numbers 13 to 15 :
13. एक विश्लेषणवादी दार्शनिक का नाम बताइए।
Name an Analytical Philosopher.
14. नीतिशास्त्र को अंग्रेजी में क्या कहते हैं ?
What is called Nitishastra in English ?
15. अरस्तू के अनुसार घड़े का उपादान कारण क्या है ?
According to Aristotle, what is the cause of pot ?
प्रश्न संख्या 16 से 18 में रिक्त स्थान भरें :
Fill in the blanks in question numbers 16 to 18 :
16. योग दर्शन में चित्त की ................. वृत्तियाँ हैं।
There are ................. tendencies of the mind in Yoga Philosophy.
17. बुद्धिवादियों के अनुसार ज्ञान ................. से मिलता है।
According to rationalist knowledge is obtained through ................. .
18. नीतिशास्त्र एक ................. विज्ञान है।
Ethics is a ................. Science.
प्रश्न संख्या (19 एवं 20) में दो कथन दिए गए हैं, जिसमें से एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) द्वारा अंकित किया गया है। इन दोनों कथनों को ध्यान से पढ़िए और नीचे दिए गए विकल्पों (A), (B), (C) एवं (D) में से सही विकल्प चुनिए :
Question Numbers (19 & 20) given are two statements one labelled as Assertion (A) and the other labelled as Reason (R). Read both statements carefully and choose the correct option from the options (A), (B), (C) and (D) given below :
## 19. अभिकथन (A) : ईश्वर परमब्रह्म है।
कारण (R) : ब्रह्म का तटस्थ लक्षण ईश्वर कहलाता है।
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) अभिकथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) असत्य है।
(D) कारण (R) सत्य है, लेकिन अभिकथन (A) असत्य है।
Assertion (A) : God is Higher Absolute.
Reason (R) : Neutral character of absolute is called God.
(A) Assertion (A) and Reason (R) both are true and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
(B) Assertion (A) and Reason (R) both are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A).
(C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) Reason (R) is true, but Assertion (A) is false.
## 20. अभिकथन (A) : कांट के ज्ञान विचार को समीक्षावाद कहते हैं।
कारण (R) : कांट अनुभववादी नहीं है।
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं तथा कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या है।
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R), अभिकथन (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) अभिकथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) असत्य है।
(D) कारण (R) सत्य है, लेकिन अभिकथन (A) असत्य है।
Assertion (A) : Kant's thought are called Criticism.
Reason (R) : Kant is not Empiricist.
(A) Assertion (A) and Reason (R) both are true and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
(B) Assertion (A) and Reason (R) both are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A).
(C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) Reason (R) is true, but Assertion (A) is false.
SECTION – B
(अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न)
(Very Short Answer Type Questions)
नोट : प्रश्न संख्या 21 से 29 तक अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 20 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए। 9 × 2 = 18
Question Nos. 21 to 29 are very short answer type questions. Each question carries 2 marks. Answer to each question should not exceed 20 words.
21. भारतीय दर्शन के नास्तिक सम्प्रदायों का वर्णन कीजिए।
Describe the atheistic schools of Indian Philosophy.
22. क्षत्रिय वर्ण के क्या कार्य हैं ?
What is the action of Kshatriya Varna ?
अथवा
OR
निष्काम कर्म क्या है ?
What is Nishkama Karma ?
23. किन्हीं दो आश्रमों का वर्णन कीजिए।
Describe any two Ashrama.
24. अरस्तू का आकारात्मक कारण क्या है ?
What is formative cause of Aristotle ?
25. बौद्ध दर्शन का प्रथम आर्यसत्य क्या है ?
What is first Noble Truth of Buddhist Philosophy ?
26. योग दर्शन में आसन क्या है ?
What is Asana in Yoga Philosophy ?
अथवा
OR
योग दर्शन में प्रत्याहार क्या है ?
What is Pratyahar in Yoga Philosophy ?
27. किन्हीं दो बुद्धिवादियों के नाम बताइए।
State the names of any two Rationalists.
OR
किन्हीं दो अनुभववादियों के नाम बताइए।
State the names of any two Empiricists.
28. ईश्वर क्या है ?
What is God ?
29. यथार्थवाद और आदर्शवाद में क्या अन्तर है ?
What is difference between Realism and Idealism ?
खण्ड – स
SECTION – C
(लघु उत्तरात्मक प्रश्न)
(Short Answer Type Questions)
नोट : प्रश्न संख्या 30 से 37 तक लघु उत्तरात्मक प्रश्न है। प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए। 8 × 3 = 24
Question Nos. 30 to 37 are short answer type questions. Each question carries 3 marks. Answer to each question should not exceed 30 words.
30. न्यायदर्शन के अनुसार अनुमान क्या है ? वर्णन करें।
What is inference according to Nyaya Philosophy ? Explain.
31. लेटो का विज्ञानवाद क्या है ? व्याख्या करें।
What is Plato's Scientific theory ? Explain.
अथवा
OR
लेटो का प्रत्यय सिद्धान्त क्या है ? व्याख्या करें।
What is Plato's theory of Idealism ? Explain.
32. भारतीय दर्शन की तीन विशेषताएँ बताइए।
What are three characteristics of Indian Philosophy ?
33. वैशेषिक दर्शन के अनुसार द्रव्य क्या है ? व्याख्या कीजिए। What is substance according to Vaisheshika Philosophy ? Explain.
34. धर्म क्या है ? इसके प्रकारों का वर्णन कीजिए। What is Dharma ? Describe its types.
35. सर्वेश्वरवाद क्या है ? व्याख्या कीजिए। What is Pantheism ? Explain.
36. जॉन लॉक का ‘टेवुला रासा’ क्या है ? व्याख्या कीजिए। What is 'Tabula Rasa' of John Locke ? Explain.
अथवा OR
जॉन लॉक का ज्ञान अनुभव से आता है, को स्पष्ट कीजिए। Explain John Locke view that the knowledge comes from experience.
37. जैन दर्शन के अनुसार ‘जीव’ क्या है ? व्याख्या करें। What is 'Java' according to Jain Philosophy ? Explain.
अथवा OR
जैन दर्शन के अनुसार ‘अजीव’ क्या है ? व्याख्या करें। What is 'Ajiva' according to Jain Philosophy ? Explain.
खण्ड – द
SECTION – D
(दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न)
(Long Answer Type Questions)
नोट : प्रश्न संख्या 38 से 40 तक दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न हैं। प्रत्येक प्रश्न 6 अंक का है। प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 150 शब्दों से अधिक नहीं होना चाहिए। 3 × 6 = 18
Question Nos. 38 to 40 are long answer type questions. Each question carries 6 marks. Answer to each question should not exceed 150 words.
38. बौद्ध दर्शन के अष्टांगिक मार्ग की विस्तृत व्याख्या कीजिए।
Explain in detail the Eight-Fold Path of Buddhist Philosophy.
अथवा
OR
बौद्ध दर्शन के क्षणिकवाद सिद्धान्त की विस्तृत व्याख्या कीजिए।
Explain in detail the theory of Kshanikvada of Buddhist Philosophy.
39. दण्ड क्या है ? इसके मुख्य सिद्धान्तों की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए।
What is Punishment ? Briefly explain its main theories.
अथवा
OR
दण्ड के बदला लेने के सिद्धान्त की आलोचनात्मक व्याख्या कीजिए और यह भी बताइए कि यह सिद्धान्त उचित है या नहीं।
Critically explain the theory retribution of punishment and also state wether this theory is justified or not.
40. वेदान्त दर्शन में वर्णित माया की शक्तियों ‘आवरण व विक्षेप’ की व्याख्या कीजिए।
Explain the power of Maya 'covering and distraction' described in Vedanta Philosophy.
अथवा
OR
शंकराचार्य के अनुसार ब्रह्म क्या है ? स्पष्ट कीजिए।
What is Brahman according to Shankaracharya ? Explain.
Haryana Board class 12 Philosophy 2026 Free PDF Download link
Other Important Question Paper:
Haryana Board (BSEH) Class-12 Military Science-Previous Year Question Paper 2026 (HBSE) PDF Download (Free)
Haryana Board (BSEH) Class-12 Media Entertainment-Previous Year Question Paper 2026 (HBSE) PDF Download (Free)
Haryana Board (BSEH) Class-12 Mathematics-Previous Year Question Paper 2026 (HBSE) PDF Download (Free)