Haryana Board Class 10 Agricuture Previous Year Question Paper 2026 PDF Download (Free)
Haryana Board Class 10 Agricuture Previous Year Question Paper 2026 PDF Download (Free)
Haryana Board
कृषि (AGRICULTURE)
CLASS : 10th (Secondary)
Code No. 3514
Series : Sec/Annual Exam.-2026
Roll No.
कृषि
(Academic/Open)
[ हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम ]
[ Hindi and English Medium ]
(Only for Fresh/Re-appear/Improvement/Additional Candidates)
समय : 2:30 घण्टे
[ पूर्णांक : 60 ]
Time allowed : 2:30 hours
[ Maximum Marks : 60 ]
• कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 8 तथा प्रश्न 31 हैं।
Please make sure that the printed pages in this question paper are 8 in number and it contains 31 questions.
• प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिये गये कोड नम्बर को छात्र उत्तर-पुस्तिका के मुख्य-पृष्ठ पर लिखें।
The Code No. on the right side of the question paper should be written by the candidate on the front page of the answer-book.
• कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
Before beginning to answer a question, its Serial Number must be written.
• उत्तर-पुस्तिका के बीच में खाली पन्ना/पन्ने न छोड़ें।
Don’t leave blank page/pages in your answer-book.
• उत्तर-पुस्तिका के अतिरिक्त कोई अन्य शीट नहीं मिलेगी। अतः आवश्यकतानुसार ही लिखें और लिखा उत्तर न काटें।
Except answer-book, no extra sheet will be given. Write to the point and do not strike the written answer.
• परीक्षार्थी अपना रोल नं0 प्रश्न-पत्र पर अवश्य लिखें। रोल नं0 के अतिरिक्त प्रश्न-पत्र पर अन्य कुछ भी न लिखें और वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तरों पर किसी प्रकार का निशान न लगाएँ।
Candidates must write their Roll No. on the question paper. Except Roll No. do not write anything on question paper and don’t make any mark on answers of objective type questions.
सामान्य निर्देश :
General Instructions :
(i) इस प्रश्न-पत्र में कुल 31 प्रश्न हैं, जिन्हें चार खण्डों : ‘अ’, ‘ब’, ‘स’ तथा ‘द’ में बाँटा गया है।
This question-paper consists of 31 questions, which are divided into four Sections : ‘A’, ‘B’, ‘C’ & ‘D’.
(ii) निर्देशानुसार सभी खण्डों से प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
Attempt questions from all Sections as per instructions.
(iii) प्रश्न संख्या 7, 9, 12 एवं 16 में आन्तरिक चयन उपलब्ध है। ऐसे प्रश्नों में से आपको केवल एक ही प्रश्न करना है।
Internal choice is available in Question Nos. 7, 9, 12 & 16. You have to attempt only one of the given choice in such questions.
Free PDF Download Link Given in Last of This Post
Quarry Solved:
Haryana Board Previous Year Question Paper, HBSE Previous Year Question Paper, Haryana Board Question Paper PDF, HBSE Question Paper PDF Download, Haryana Board Previous Year Paper PDF, HBSE Previous Year Paper Free Download, Haryana Board Class 10 Questi
Haryana Board Class 10 Agricuture Previous Year Question Paper 2026 PDF Download (Free)
खण्ड – अ
SECTION – A
(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
(Long Answer Type Questions)
नोट : इस खण्ड में चार प्रश्न (1 से 4) दिये गये हैं। इनमें से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए, प्रत्येक के 5 अंक हैं।
3 × 5 = 15
In this Section four questions (1 to 4) are given. Attempt any three questions, each has 5 marks.
1. भारत में उगाई जाने वाली मुख्य रबी और खरीफ की फसलों के नाम लिखिए (कम से कम 8-8)। इनमें से वाणिज्यिक फसलें, तिलहन एवं दालें भी नामित करें। (कम से कम 4-4)
Name the main Rabi and Kharif crops (at least 8 each) which are grown in India. Out of which also name commercial, oilseeds and pulses (at least 4 each).
2. हरियाणा में उगाई जाने वाली जड़ वाली सब्जियों के नाम लिखिए। आलू की खेती के बारे में लिखिए : मुख्य किस्में, बुवाई का तरीका, कटाई और इसका उपयोग किस प्रकार होता है ?
Write the name of root vegetables grown in Haryana. Write about potato cultivation, mention of main varieties, method of sowing, harvesting and how it is used ?
3. ट्रैक्टर के उपयोग के लाभ और हानियों को बताइए। ट्रैक्टर से कौन-कौन-से कार्य किए जा सकते हैं ? पहाड़ी क्षेत्रों और विशेषकर बागानों में प्रयोग होने वाले ट्रैक्टर का नाम बताइए।
What are advantages and disadvantages of using a Tractor ? Name the works which can be done by Tractor. What is name of Tractor which used in hilly areas and mainly for orchards.
4. सिंचाई की विधियों के नाम लिखिए। नहर सिंचाई कैसे कार्य करती है ? समझाइए।
Write the names of Irrigation Methods. How Canal Irrigation works ?
खण्ड – ब
SECTION – B
(लघु उत्तरीय प्रश्न)
(Short Answer Type Questions)
नोट : इस खण्ड में छः प्रश्न (5 से 10) दिये गये हैं। सभी छः प्रश्नों के उत्तर दीजिए, प्रत्येक के 3 अंक हैं।
6 × 3 = 18
In this Section six questions (5 to 10) are given. Attempt all six questions, each has 3 marks.
5. गन्ने का महत्व बताइए। इसे कैसे प्रसंस्कृत किया जाता है ? इसके उत्पाद और उप-उत्पाद क्या हैं ?
Write about the importance of Sugarcane. How it is processed and what are its product and byproduct ?
6. मुख्य चारे वाली फसलों के नाम लिखिए। वे फसलें कौन-सी हैं जो अनाज के साथ चारा भी देती हैं ?
Which are the main fodder crops ? Write the name of crops which provide food grains and also fodder.
7. कल्टीवेटर पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
Write a short note on Cultivator.
अथवा
OR
डिस्क हैरो पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
Write a short note on Disc Harrow.
8. नियंत्रित खेती के क्या लाभ हैं ? इसमें उगाई जाने वाली मुख्य सब्जियों के नाम लिखिए।
What are the advantages of controlled cultivation and name main vegetables which are grown in it ?
9. मुख्य सूखा कृषि फसलों के नाम लिखिए। हरियाणा के किन जिलों में सूखा कृषि क्षेत्र प्रमुखता से पाया जाता है ?
Which are the main dry farming crops ? Name the districts of Haryana where mainly falls dry farming areas.
अथवा
OR
वर्षा जल संचयन क्या है और इसके क्या लाभ हैं ?
What is rain water harvesting and what are its advantages ?
10. नालियों के बारे में लिखिए और यह क्यों बनाई जाती हैं ? हरियाणा की कम से कम दो प्रमुख नालियों के नाम लिखिए।
Write down about drains and why these are made ? Name at least two main drains of Haryana.
खण्ड – स
SECTION – C
(अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)
(Very Short Answer Type Questions)
नोट : इस खण्ड में छः प्रश्न (11 से 16) दिये गये हैं। सभी छः प्रश्नों के उत्तर दीजिए, प्रत्येक के 2 अंक हैं।
6 × 2 = 12
In this Section six questions (11 to 16) are given. Attempt all six questions, each has 2 marks.
11. आत्मनिर्भर खेती (Subsistence Farming) क्या होती है ?
What is Subsistence Farming ?
12. खरपतवारों को क्यों हटाया जाता है ? खरपतवार नियंत्रण की दो विधियाँ लिखिए।
Why weeds are removed ? Name at least two methods of weed control ?
अथवा
OR
फसल चक्र क्या होता है ? क्या यह खरपतवार नियंत्रण में सहायक है ? यदि हाँ, तो कैसे ?
What is Crop Rotation ? Is it helpful in weed control ? If yes, how ?
13. क्यों कई फल और सब्जियाँ वर्ष के अधिकांश महीनों में उपलब्ध रहती हैं ?
Why many fruits and vegetables are available for most of the months in a year ?
14. क्या नालियों का उपयोग सिंचाई के लिए किया जा सकता है ? यदि हाँ, तो कैसे ?
Can drains are used for irrigation ? If yes, how ?
15. जलभराव (Water Logging) के दुष्प्रभाव क्या हैं ?
What are adverse affect of water logging ?
16. ट्रैक्टर के कम से कम दस भागों के नाम लिखिए।
Write at least ten parts of Tractor.
अथवा
OR
ट्रैक्टर के साथ उपयोग होने वाले कम से कम छः यन्त्रों के नाम लिखिए।
Write at least six implements used with Tractor.
खण्ड – द
SECTION – D
(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
(Objective Type Questions)
नोट : इस खण्ड में पन्द्रह प्रश्न (17 से 31) दिये गये हैं। निर्देशानुसार सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए, प्रत्येक 1 अंक का है।
15 × 1 = 15
In this Section fifteen questions (17 to 31) are given. Attempt all questions as per instructions, each has 1 mark.
निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सही उत्तर चुनिए :
Choose the correct answer of the following multiple choice type questions :
17. गुजरात की मुख्य फसल कौन-सी है ?
(A) मूंगफली
(B) चाय
(C) गेहूँ
(D) मक्का
Which is main crop of Gujarat ?
(A) Groundnut
(B) Tea
(C) Wheat
(D) Maize
18. कौन-सी सब्जी मिठाइयों में भी प्रयोग होती है ?
(A) भिंडी
(B) गाजर
(C) मूली
(D) कद्दू
Which vegetable is also used for making sweets ?
(A) Lady’s finger
(B) Carrot
(C) Radish
(D) Pumpkin
19. बीज सह उर्वरक यंत्र का उपयोग किस कार्य में होता है ?
(A) जुताई
(B) कटाई
(C) समतलीकरण
(D) बुवाई
Seed cum fertilizer is used for :
(A) Ploughing
(B) Harvesting
(C) Leveling
(D) Sowing
20. मल्चिंग का उपयोग किसलिए किया जाता है ?
(A) छिड़काव
(B) नमी संरक्षण
(C) बीज बुवाई
(D) कटाई
What is the use of Mulching ?
(A) Spraying
(B) Moisture conservation
(C) Seed sowing
(D) Harvesting
21. उत्तर भारत में जुलाई में गेहूँ के पौधे की ऊँचाई क्या होती है ?
(A) दो फीट
(B) तीन फीट
(C) चार फीट
(D) इनमें से कोई नहीं
What is the height of wheat plant in July in North India ?
(A) Two feet
(B) Three feet
(C) Four feet
(D) None of them
22. खेती में बैलों का उपयोग :
(A) बढ़ रहा है
(B) घट रहा है
(C) स्थिर है
(D) इनमें से कोई नहीं
Use of bullocks for cultivation is :
(A) Increasing
(B) Decreasing
(C) Constant
(D) None of the above
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
Fill in the blanks :
23. रसोई बगीचे में घरेलू उपयोग के लिए ................ उगाई जाती हैं।
Kitchen garden is used for growing ................ for domestic use.
24. भारत दुनिया में खाद्यान्न का एक ................ उत्पादक है।
India is one of the ................ producer of food grains in world.
25. फसल अवशेष जलाना पर्यावरण के लिए ................ नहीं है।
Burning of crop residue is not ................ friendly.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक शब्द में दीजिए :
Answer the following questions in one word :
26. खेत की फसलों के लिए सबसे कुशल सिंचाई विधि कौन-सी है ?
Most efficient method of irrigation to field crops is which method ?
27. प्याज सामान्यतः किस विधि से बोया जाता है ?
Onion is mostly sown by which method ?
28. कौन-सी फसल सब्जी भी है और दाल भी ?
Which crop is vegetable as well pulse ?
निश्चयात्मक प्रकार के प्रश्न :
Assertive type questions :
29. न्यूनतम संसाधनों के प्रयोग से जीवित रहने हेतु की जाने वाली खेती किस प्रकार की होती है ?
Minimum resources used for survival which type of farming is this ?
30. हरी सब्जियों का सेल्फ लाइफ किस क्रिया के कारण कम होता है ?
Self life of green vegetable is less due to which activity ?
31. न्यूनतम जुताई को क्या कहा जाता है ?
What is the name of minimum tillage ?
Hayana Board 2026 AGricuture Free PDF Download link
Other Question paper:
Haryana Board Class 10 Sanskrit Previous Year Question Paper 2025 PDF Download (Free)
Haryana Board Class 10 Punjabi Previous Year Question Paper 2025 PDF Download (Free)
Haryana Board Class 10 Social Science Previous Year Question Paper 2025 PDF Download (Free)