Haryana Board Class 10 Social Science Previous Year Question Paper 2025 PDF Download (Free)
सामान्य निर्देश :
General Instructions :
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
All questions are compulsory.
(ii) सभी प्रश्नों के अंक उनके सामने दर्शाए गए हैं।
Marks of all the questions are shown against them.
(iii) किसी प्रश्न के सभी भागों के उत्तर एक स्थान पर साथ-साथ दीजिए।
Attempt all parts of a question together.
(iv) 1 अंक वाले प्रत्येक प्रश्न का उत्तर निर्देशानुसार दीजिए।
Answer to each question as per instructions carrying 1 marks.
(v) 2 अंकों वाले प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 30 शब्दों से अधिक न हो।
Answer to each question carrying 2 marks should not exceed 30 words.
(vi) 3 अंकों वाले प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 40 से 60 शब्दों से अधिक न हो।
Answer to each question carrying 3 marks should not exceed 40 to 60 words.
(vii) 5 अंकों वाले प्रत्येक प्रश्न का उत्तर 100 से 125 शब्दों से अधिक न हो।
Answer to each question carrying 5 marks should not exceed 100 to 125 words.
(viii) प्रश्न संख्या 40(A) के लिए दिए गये विश्व के रेखा मानचित्र एवं प्रश्न संख्या 40(B) के लिए दिए गए भारत के रेखा मानचित्र को अपनी उत्तर-पुस्तिका के साथ अवश्य संलग्न कीजिए।
You must attach the given outline map of the World for Question No. 40(A) and outline map of India for Question No. 40(B) along with your answer book.
(ix) कृपया मानचित्र पर अपनी उत्तर-पुस्तिका का क्रमांक अवश्य लिखिए।
You must write your Answer Book Sr. No. on the map.
बहुविकल्पीय प्रश्न : Multiple Choice Questions :
1. गायत्री मन्त्र किस वेद का मन्त्र है ?
(A) ऋग्वेद (B) यजुर्वेद (C) सामवेद (D) अथर्ववेद
Gayatri Mantra is the Mantra of which Veda ?
(A) Rigveda (B) Yajurveda (C) Samaveda (D) Atharvaveda
2. ‘अभिनव भारत’ नामक गुप्त संस्था की स्थापना किसने की ? 1
(A) कृष्ण वर्मा (B) कर्जन वाहली (C) मदन लाल (D) विनायक दामोदर सावरकर
Who founded the secret organization called 'Abhinav Bharat' ?
(A) Krishna Verma (B) Curzon Wyllie (C) Madan Lal (D) Vinayak Damodar Savarkar
3. साइमन कमीशन भारत कब आया ? 1
(A) 1918 (B) 1928
(C) 1930 (D) इनमें से कोई नहीं
When did Simon Commission came to India ?
(A) 1918 (B) 1928
(C) 1930 (D) None of these
4. कालक्रम की दृष्टि से सरस्वती-सिन्धु सभ्यता को कितने चरणों में विभाजित किया जाता है ? 1
(A) दो (B) तीन
(C) चार (D) पाँच
From the chronological point of view, Saraswati-Sindhu Civilization is divided into how many phases ?
(A) Two (B) Three
(C) Four (D) Five
5. 2019 में लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या कितने प्रतिशत थी ? 1
(A) 20.45% (B) 18.05%
(C) 14.36% (D) 25.07%
What was the percentage of women MPs in Lok Sabha in 2019 ?
(A) 20.45% (B) 18.05%
(C) 14.36% (D) 25.07%
6. बेल्जियम में कितने प्रतिशत लोग ‘डच’ भाषा बोलते हैं ? 1
(A) 40% (B) 59%
(C) 74% (D) 18%
What percentage of people speak Dutch language in Belgium ?
(A) 40% (B) 59%
(C) 74% (D) 18%
7. भारत में औरतों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है : 1
(A) लोकसभा में (B) विधानसभा में (C) मंत्रिमण्डल में (D) पंचायती राज में
Reservation has been made for women in India :
(A) In Lok Sabha (B) In Vidhan Sabha (C) In Cabinet (D) In Panchayati Raj
8. पंजाब और हरियाणा में कितने प्रतिशत भूमि पर खेती होती है ? 1
(A) 50% (B) 80%
(C) 65% (D) 90%
What percentage of land is cultivated in Punjab and Haryana ?
(A) 50% (B) 80%
(C) 65% (D) 90%
9. मध्य प्रदेश की खदानें देश का कितने प्रतिशत तांबा उत्पन्न करती हैं ? 1
(A) 40% (B) 31%
(C) 52% (D) 60%
What percentage of the country's Copper is produced by the mines of Madhya Pradesh ?
(A) 40% (B) 31%
(C) 52% (D) 60%
10. सार्वजनिक और निजी क्षेत्रक किस आधार पर विभाजित हैं ? 1
(A) रोजगार की शर्तों (B) आर्थिक गतिविधि के स्वभाव (C) श्रमिकों की संख्या (D) उद्यमों के स्वामित्व
On what basis is the Public and Private sector divided ?
(A) conditions of employment (B) nature of economic activities (C) number of worker (D) ownership of enterprises
11. ‘विनिमय का माध्यम’ किसे कहा जाता है ?
(A) बैंक (B) साख (C) मुद्रा (D) ऋण
What is called 'medium of exchange' ?
(A) Bank (B) Credit (C) Currency (D) Loan
12. अनौपचारिक उधारदाता में कौन आता है ?
(A) साहूकार (B) व्यापारी (C) दोस्त (D) उपरोक्त सभी
Who is an informal lender ?
(A) Moneylender (B) Businessman (C) Friend (D) All of the above
एक वाक्य में उत्तर दीजिए :
Answer in one sentence :
13. सरस्वती-सिन्धु सभ्यता में अंत्येष्टि संस्कार की कितनी विधियाँ प्रचलित थीं ?
How many methods of funeral rites were prevalent in Saraswati-Sindhu Civilization ?
14. श्रीलंका में किस धर्म को राजकीय धर्म के रूप में अपनाया गया है ? 1
Which religion has been adopted as the state religion in Sri Lanka ?
15. भारत में सड़कों की क्षमता के आधार पर इन्हें कितने वर्गों में वर्गीकृत किया गया है ? 1
In how many categories are the roads classified in India on the basis of capacity ?
रिक्त स्थान भरें :
Fill in the Blanks :
16. महात्मा बुद्ध का जन्म ................. ईंपू0 में हुआ था। 1
Mahatma Buddha was born in ................. B.C.
17. ................. पर आधारित विभाजन सिर्फ भारतीय समाज में ही देखने को मिलता है। 1
Division, based on ................. is seen only in Indian society.
18. तीनों क्षेत्रकों के उत्पादन के योगफल को देश का ................. कहते हैं। 1
The sum of the production of all three sectors is called the ................. of the country.
निम्नलिखित प्रश्नों (प्र० सं० 19 एवं 20) में दो-दो कथन दिए गए हैं, अभिकथन (A) एवं कारण (R) दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए।
The following questions (Q. No. 19 & 20) have two statements each, Assertion (A) and Reason (R). Read both statements carefully and choose the correct option from given options in below.
19. अभिकथन (A) : 1992 में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था के तीसरे-स्तर को ज्यादा शक्तिशाली और प्रभावी बनाया गया। 1
कारण (R) : अब स्थानीय स्वशासी निकायों के चुनाव नियमित रूप से कराना संवैधानिक बाध्यता है।
विकल्प :
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) अभिकथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) असत्य है।
(D) अभिकथन (A) असत्य है, लेकिन कारण (R) सत्य है।
Assertion (A) : In 1992, the third-tier of democratic governance was made more powerful and effective.
Reason (R) : Now it is a constitutional obligation to conduct regular elections of local self governing bodies.
## Options :
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A).
(C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
20. अभिकथन (A) : तृतीयक क्षेत्र को सेवा क्षेत्र के रूप में भी जाना जाता है। 1
कारण (R) : तृतीयक क्षेत्र में वस्तुओं का उत्पादन करने वाली गतिविधियाँ शामिल हैं।
## विकल्प :
(A) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं और कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण है।
(B) अभिकथन (A) और कारण (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन कारण (R) अभिकथन (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) अभिकथन (A) सत्य है, लेकिन कारण (R) असत्य है।
(D) अभिकथन (A) असत्य है, लेकिन कारण (R) सत्य है।
Assertion (A) : Tertiary sector is also known as Service Sector.
Reason (R) : The tertiary sector includes activities that produce goods.
## Options :
(A) Both Assertion (A) and Reason (R) are true and Reason (R) is the correct explanation of Assertion (A).
(B) Both Assertion (A) and Reason (R) are true, but Reason (R) is not the correct explanation of Assertion (A).
(C) Assertion (A) is true, but Reason (R) is false.
(D) Assertion (A) is false, but Reason (R) is true.
खण्ड – ख
SECTION – B
(अति लघु उत्तरीय प्रश्न)
(Very Short Answer Type Questions)
21. मध्यकालीन यूरोपीय समाज कितने व कौन-कौन से वर्गों में बँटा था ? ½ + ½ + ½ + ½ = 2
How many and into which classes was the Medieval European society divided ?
22. चर्च क्या होता है ? ईसाई मत का प्रमुख क्या कहलाता है ? 1 + 1
What is a Church ? What is the head of Christianity called ?
23. बहुमत के शासन का क्या अर्थ है ? 2
What does majority rule mean ?
24. क्षेत्रीय दल किसे कहते हैं ? हरियाणा में सक्रिय दो क्षेत्रीय दल बताइए। 1 + ½ + ½
What are regional parties called ? Name two regional parties in Haryana.
25. भारत में वन और वन्य जीवन संरक्षण क्यों आवश्यक है ? 2
Why is forest and wildlife conservation important in India ?
26. बाँधों को बहु-उद्देशीय परियोजना क्यों कहा जाता है ? 2
Why are dams called multipurpose projects ?
27. विश्व व्यापार संगठन क्या है ? 2
What is World Trade Organization ?
28. बहुराष्ट्रीय कंपनी किसे कहते हैं ? 2
What is a Multinational Company ?
खण्ड – ग
SECTION – C
(केस स्टडी आधारित प्रश्न)
(Case Study Based Questions)
29. दिए गए लेख को ध्यान से पढ़ें और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक समानता, सांस्कृतिक एकरूपता, भौगोलिक निकटता व आर्थिक समरूपता के अवसर मौजूद हैं। लेकिन आज भी भारत-पाकिस्तान सम्बन्ध स्पर्धा, तनाव, संघर्ष और युद्ध के दायरे से बाहर नहीं निकल पाए हैं। पाकिस्तान ने 1947 ई०, 1965 ई०, 1971 ई० और 1999 ई० में भारत पर आक्रमण किया परन्तु भारत की वीर सेनाओं से पराजित हुआ। हताश पाकिस्तान द्वारा भारत में पंजाब और जम्मू-कश्मीर में परोक्ष आतंकवाद को निरन्तर प्रोत्साहित किया जा रहा है।
(i) भारत-पाकिस्तान के सम्बन्ध कैसे हैं ? 1
(ii) पाकिस्तान ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया ? 1
(iii) पंजाब और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को कौन-सा देश प्रोत्साहित कर रहा है ? 1
Read the text carefully and answer the following questions :
There are opportunities for historical similarity, cultural similarity, geographical proximity and economic similarity between India and Pakistan. But even today India-Pakistan relations have not been able to come out of the realm of competition, tension, conflict and war. Pakistan attacked India in 1947 AD, 1965 AD, 1971 AD and 1999 AD but was defeated by the brave armies of India. Desperate Pakistan is continuously encouraging indirect terrorism in Punjab and Jammu-Kashmir in India.
(i) How are India-Pakistan relations ?
(ii) How many times did Pakistan attack on India ?
(iii) Which country is encouraging terrorism in Punjab and Jammu-Kashmir ?
30. दिए गए लेख को ध्यान से पढ़ें और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
सत्ता का बँटवारा लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के लिए ठीक है – इसके पक्ष में एक और बात कही जा सकती है और वह बात कहीं ज्यादा गहरी है। सत्ता की साझेदारी दरअसल लोकतन्त्र की आत्मा है। लोकतन्त्र का मतलब ही होता है कि जो लोग इस शासन व्यवस्था के अन्तर्गत हैं उनके बीच सत्ता को बाँटा जाए और ये लोग इसी ढरें से रहें। इसलिए वैध सरकार वही है जिसमें अपनी भागीदारी के माध्यम से सभी समूह शासन व्यवस्था से जुड़ते हैं। इन दो तर्कों में से हम एक को युक्तिपरक तथा दूसरे को नैतिक तर्क कह सकते हैं। युक्तिपरक या समझदारी का तर्क लाभकर परिणामों पर जोर देता है जबकि नैतिक तर्क सत्ता के बँटवारे के अंतर्भूत महत्त्व को बताता है।
(i) लोकतन्त्र की आत्मा किसे कहा गया है ? 1
(ii) वैध सरकार का क्या तात्पर्य है ? 1
(iii) युक्तिपरक तर्क किसके महत्त्व को बताता है ? 1
Read the text carefully and answer the following questions :
The sharing of power is good for a democratic system, one more thing can be said in its favour and that thing is much deeper. Power sharing is actually the soul of democracy. Democracy means that power should be distributed among the people who are under this governance system and these people should live in this manner. Therefore, a legitimate government is one in which all groups join the governance system through their participation. Of these two arguments, we can call one a logical argument and the other a moral argument. The logic of rationality or prudence emphasizes beneficial outcomes while the logic of morality emphasizes the inherent importance of the distribution of power.
(i) What is called the soul of democracy ?
(ii) What is meant by legitimate government ?
(iii) What does logical argument explain ?
31. दिए गए लेख को ध्यान से पढ़ें और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
लौह अयस्क एक आधारभूत खनिज है तथा औद्योगिक विकास की रीढ़ है। भारत उच्च कोटि के लोहांश युक्त लौह अयस्क में धनी है। मैग्नेटाइट सर्वोत्तम प्रकार का लौह अयस्क है जिसमें 70 प्रतिशत लोहांश पाया जाता है। इसमें सर्वश्रेष्ठ चुंबकीय गुण होते हैं, जो विद्युत उद्योगों में विशेष रूप से उपयोगी हैं। हेमेटाइट सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक लौह अयस्क है जिसका अधिकतम मात्रा में उपभोग हुआ है। किन्तु इसमें लोहांश की मात्रा मैग्नेटाइट की अपेक्षा थोड़ी सी कम होती है। इसमें लोहांश 50 से 60 प्रतिशत तक पाया जाता है। वर्ष 2018-19 में लौह अयस्क का लगभग समस्त उत्पादन (97%) ओडिशा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और झारखण्ड से प्राप्त हुआ था।
(i) किस लौह अयस्क में सर्वश्रेष्ठ चुम्बकीय गुण होते हैं ? 1
(ii) ............. में लोहांश 50 से 60 प्रतिशत तक पाया जाता है। 1
(iii) कौन-सा खनिज औद्योगिक विकास की रीढ़ है ? 1
Read the extract carefully and answer the following questions :
Iron ore is the basic mineral and the backbone of industrial development. India is rich in good quality iron ores. Magnetite is the finest iron ore with a very high content of iron up to 70 percent. It has excellent magnetic qualities, especially valuable in the electrical industry. Hematite ore is the most important industrial iron ore in terms of the quantity used, but has a slightly lower iron content than magnetite (50-60 percent). In 2018-19 almost entire production of iron ore (97%) accrued from Odisha, Chhattisgarh, Karnataka and Jharkhand.
(i) Which iron ore has the best magnetic qualities ?
(ii) ................ has 50-60 percent iron content.
(iii) Which mineral is the backbone of industrial development ?
विश्व बैंक की विश्व विकास रिपोर्ट के अनुसार, देशों का वर्गीकरण करने में प्रतिव्यक्ति आय के मापदण्ड का प्रयोग किया गया है। वे देश जिनकी 2017 में प्रतिव्यक्ति आय US $ 12,056 प्रतिवर्ष या उससे अधिक है, उसे समृद्ध देश और वे देश जिनकी प्रतिव्यक्ति आय US $ 995 प्रतिवर्ष या उससे कम है, उन्हें निम्न आय वाला देश कहा गया है। भारत मध्य आय वर्ग के देशों में आता है। क्योंकि उसकी प्रतिव्यक्ति आय 2017 में केवल US $ 1820 प्रतिवर्ष थी। समृद्ध देशों, जिनमें मध्य पूर्व के देश और कुछ अन्य छोटे देश शामिल नहीं हैं, को आमतौर पर विकसित देश कहा जाता है।
(i) विश्व विकास रिपोर्ट के अनुसार देशों का वर्गीकरण किस मापदण्ड के आधार पर किया गया ? 1
(ii) 2017 के अनुसार किस देश को निम्न आय वाला देश कहा गया है ? 1
(iii) भारत किस आय वर्ग में आता है ? 1
Read the extract carefully and answer the following questions :
In World Development Reports, brought out by the World Bank, per capita Income criterion is used in classifying countries. Countries with per capita income of US $ 12,056 per annum and above in 2017, are called high income or rich countries and those with per capita income of US $ 995 per annum or less are called low-income countries. India comes in the category of middle income countries because its per capita income in 2017 was just US $ 1820 per annum. The rich countries, excluding countries of Middle East and certain other small countries, are generally called developed countries.
(i) Which criterion is used in classifying countries according to World Development Reports ?
(ii) Which countries are called low-income countries according to 2017 ?
(iii) Which income group does India come in ?
33. पश्चिम से भारत में प्रवेश के मुख्य मार्ग कौन से थे ? व्याख्या कीजिए। 3
What were the main routes of entry into India from the West ? Explain it.
34. उपभोक्ता सुरक्षा अधिनियम के अनुसार उपभोक्ता को प्राप्त तीन प्रमुख अधिकार कौन-से हैं ? 3
What are the three main rights the consumer has, according to the Consumer Protection Act ?
35. संघीय शासन व्यवस्था की तीन विशेषताएँ बताइए। 3
Mention three characteristics of federal government system.
36. भारत में चाय की कृषि का संक्षिप्त वर्णन कीजिए। 3
Briefly describe tea cultivation in India.
खण्ड – इ
SECTION – E
(निबन्धात्मक प्रश्न)
(Essay Type Questions)
37. मिस्र की प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रकाश डालिए। 5
Throw light on the administrative system of Egypt.
मेसोपोटामिया सभ्यता के धार्मिक एवं सामाजिक जीवन का वर्णन कीजिए। 2½ + 2½
Describe the religious and social life of Mesopotamian Civilization.
38. राजनीतिक दल किसे कहते हैं ? राजनीतिक दल क्या कार्य करते हैं ? 1 + 4
What is political party called ? What work do political parties ?
विश्व की सबसे बेहतर शासन व्यवस्था किसे बताया गया है ? इसे अन्य व्यवस्थाओं से बेहतर क्यों बताया गया है ? 1 + 4
Which has been described as the best governance system in the World ? Why is it said to be better than other system ?
39. उद्योग किस-किस प्रकार के प्रदूषण के लिए उत्तरदायी हैं ? पर्यावरणीय निम्नीकरण की रोकथाम के लिए उद्योगों में क्या उपाय किए जा सकते हैं ? 2 + 3
What types of pollution are industries responsible for ? What measures can be taken in industries to prevent environmental degradation ?
पाइपलाइन परिवहन की दो विशेषताएँ बताइए। भारत में पाइपलाइन परिवहन के तीन प्रमुख जाल कौन-से हैं ? 2 + 3
Mention two features of pipeline transport. What are the three major network of pipeline transportation in India ?
कैबिनेट मंत्री बुनियादी ढाँचे की योजनाओं पर चर्चा कर रहे थे। एक मंत्री यह समझा रहा था कि सड़कें आमतौर पर रेलवे लाइनों की तुलना में अधिक लाभप्रद क्यों होती हैं। उसके संभावित तर्कों की व्याख्या कीजिए।
## Competency Based Question :
Cabinet Ministers were discussing infrastructure plans. A Minister was explaining why roads are generally more profitable than railway lines.
Explain his possible arguments.
खण्ड – च
SECTION – F
(मानचित्र कौशल आधारित प्रश्न)
(Map Skill Based Questions)
40. (A) दिए गए विश्व के रेखा मानचित्र पर एशिया में इंग्लैंड के कोई दो उपनिवेश दर्शाएँ। 1 + 1
On the given outline map of the World show any two Colonies of England in Asia.
(B) दिए गए भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित बाँध दर्शाएं :
(i) सरदार सरोवर बाँध 1
(ii) हीराकूड बाँध 1
(iii) टिहरी बाँध 1
On the given outline map of India, show the following Dams :
(i) Sardar Sarovar Dam
(ii) Hirakud Dam
(iii) Tehri Dam
(केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए)
(For Blind Candidates Only)
नोट : निम्नलिखित प्रश्न केवल दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए प्रश्न संख्या 40(A) और 40(B) के स्थान पर हैं।
The following questions are only for Blind Candidates in lieu of Question No. 40(A) and 40(B).
40. (A) एशिया महाद्वीप में इंग्लैण्ड के कोई दो उपनिवेशों के नाम लिखिए। 1 + 1 = 2
Write the name of two Colony of England in Asia Continent.
(B) (i) सरदार सरोवर बाँध किस राज्य में है ? 1
Sardar Sarovar Dam is in which State ?
(ii) हीराकूड बाँध किस राज्य में है ? 1
Hirakud Dam is in which State ?
(iii) टिहरी बाँध किस राज्य में है ? 1
Tehri Dam is in which State ?
Haryana Board Class 10 Social Science 2025 , Free PDF download link
Other Question paper:
Haryana Board Class 10 Science Previous Year Question Paper 2025 PDF Download (Free)
Haryana Board Class 10 Mathematics Standard Previous Year Question Paper 2025 PDF Download (Free)
Haryana Board Class 10 Mathematics Basic Previous Year Question Paper 2025 PDF Download (Free)