Haryana Board Class 10 Science Previous Year Question Paper 2025 PDF Download (Free)
सामान्य निर्देश :
General Instructions :
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
All questions are compulsory.
(ii) वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प लिखें।
Write the correct option in objective type questions.
(iii) कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का प्रावधान है।
Internal choice has been provided in some questions.
(iv) प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दर्शाये गये हैं।
Marks of each question are indicated against it.
खण्ड – अ
SECTION – A
(भौतिक विज्ञान)
(PHYSICS)
1. किसी दर्पण से आप चाहे कितनी ही दूरी पर खड़े हैं, आपका प्रतिबिंब सदैव सीधा ही प्रतीत होता है। संभवतः दर्पण है : 1
(A) केवल समतल (B) केवल अवतल (C) केवल उत्तल (D) या तो समतल अथवा उत्तल
No matter how far you stand from a mirror, your image appears erect. The mirror is likely to be :
(A) only plane (B) only concave (C) only convex (D) either plane or convex
2. किसी विद्युत बल्ब का अनुमतांक 220 V तथा 100 W है। जब इसे 110 V पर प्रचालित करते हैं, तब इसके द्वारा उपयुक्त शक्ति कितनी होती है ? 1
(A) 100 W (B) 75 W (C) 50 W (D) 25 W
An electric bulb is rated 220 V and 100 W. When it is operated on 110 V, the power consumed will be :
(A) 100 W (B) 75 W (C) 50 W (D) 25 W
3. ................. शक्ति का छोटा मात्रक है। 1
............. is the small unit of electric power.
4. बल्बों में कौन-सी गैस भरी जाती है ? 1
Which gas is filled in electric bulbs ?
5. निम्नलिखित प्रश्न में दो कथन हैं : अभिकथन (A) और कारण (R), प्रश्न के नीचे दिये गये उपयुक्त विकल्प का चयन करते हुए उत्तर दीजिए : 1
अभिकथन (A) : नेत्र लेंस में अपनी फोकल लंबाई को समायोजित करके रेटिना पर स्पष्ट रूप से फोकस करने की क्षमता होती है।
कारण (R) : इस घटना को समायोजन की शक्ति के रूप में जाना जाता है।
(A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
(D) (A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।
The question below consists of two statements : Assertion (A) and Reason (R), answer the question by selecting the appropriate option given below :
Assertion (A) : The eyelens has the ability to focus clearly on the retina by adjusting its focal length.
Reason (R) : This phenomenon is known as power of accommodation.
(A) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).
(B) Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A).
(C) (A) is true, but (R) is false.
(D) (A) is false, but (R) is true.
6. किसी अंतरिक्ष-यात्री को आकाश नीले की अपेक्षा काला क्यों प्रतीत होता है ? 2
Why does the sky appear dark instead of blue to an astronaut ?
7. किसी चालक का प्रतिरोध किन कारकों पर निर्भर करता है ? 2
On what factors does the resistance of a conductor depends ?
8. ओम के नियम को परिभाषित कीजिए। प्रतिरोध का SI मात्रक बताइये। ओम के नियम के अनुसार निम्न में से प्रतिरोध का सही समीकरण चुने : 3
(A) R = V/I (B) R = I/V
Define Ohm's law. State SI unit of resistance. Select the correct equation of resistance in accordance to Ohm's law from below options :
(A) R = V/I (B) R = I/V
9. (a) किसी छड़ चुंबक के चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ खींचिए। 3
Draw magnetic field lines around a bar magnet.
(b) चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं के कोई दो गुण लिखिए।
Write any two properties of magnetic field lines.
10. (a) अवतल दर्पण के मुख्य फोकस की परिभाषा लिखिए। 2
Define the principal focus of a concave mirror.
(b) उस दर्पण का नाम बताइये जो बिंब का सीधा तथा आवर्धित प्रतिबिंब बना सके। 1
Name a mirror that can give an erect and enlarged image of an object.
(c) हम वाहनों में उत्तल दर्पण को पश्च-दृश्य दर्पण के रूप में वरीयता क्यों देते हैं ? 2
Why do we prefer a convex mirror as a rear-view mirror in vehicles ?
अथवा
OR
(a) किसी लेंस की 1 डाइआप्टर क्षमता को परिभाषित कीजिए। 2
Define 1 dioptre of power of a Lens.
(b) 2 m फोकस दूरी वाले अवतल लेंस की क्षमता ज्ञात कीजिए। 1
Find the power of a concave lens of focal length 2 m.
(c) निम्न सूत्र लिखें : 2
Write the following formulas :
(i) लेंस सूत्र
Lens formula
(ii) दर्पण सूत्र
Mirror formula
खण्ड – ब
SECTION – B
(रसायन विज्ञान)
(CHEMISTRY)
11. लौह चूर्ण पर तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल डालने से क्या होता है ? सही उत्तर को चुनिए :
(A) हाइड्रोजन गैस एवं आयरन क्लोराइड बनता है। (B) क्लोरीन गैस एवं आयरन हाइड्रॉक्साइड बनता है। (C) कोई अभिक्रिया नहीं होती। (D) आयरन लवण व जल बनता है।
What happens when dilute hydrochloric acid is added to iron filling ? Choose the correct answer :
(A) Hydrogen gas and iron chloride are produced.
(B) Chlorine gas and iron hydroxide are produced.
(C) No reaction takes place.
(D) Iron salt and water are produced.
12. नमकीन को पैकेट से निकालने के उपरांत विकृतगंधिता से बचाने हेतु आप क्या उपाय करेंगे ?
(A) प्रति ऑक्सीकारक मिलायेंगे (B) नाइट्रोजन गैस भरेंगे (C) वायुरोधी बर्तन में रखेंगे (D) उपरोक्त सभी
What measures will you take to prevent the 'Namkeen' from getting rancid after removing it from the packet ?
(A) Add anti-oxidant (B) Fill Nitrogen gas (C) Store in an air-tight container (D) All of the above
13. ........... सबसे अधिक आघातवर्ध्य धातु है। 1
........... is the most malleable metal.
14. आयनिक यौगिकों का गलनांक उच्च क्यों होता है ? 1
Why do ionic compounds have high melting points ?
15. निम्नलिखित प्रश्न में दो कथन हैं : अभिकथन (A) और कारण (R), प्रश्न के नीचे दिये गये उपयुक्त विकल्प का चयन करते हुए उत्तर दीजिए : 1
अभिकथन (A) : हमारा उदर हाइड्रोक्लोरिक अम्ल उत्पन्न करता है।
कारण (R) : हाइड्रोक्लोरिक अम्ल लाल लिटमस को नीला कर देता है।
(A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
(D) (A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।
The question below consists of two statements : Assertion (A) and Reason (R), answer the question by selecting the appropriate option given below :
Assertion (A) : Our stomach produces hydrochloric acid.
Reason (R) : Hydrochloric acid turns red litmus blue.
(A) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).
(B) Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A).
(C) (A) is true, but (R) is false.
(D) (A) is false, but (R) is true.
16. संयोजन अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं ? रासायनिक समीकरण सहित एक उदाहरण दीजिए। 2
What is combination reaction ? Give one example with chemical equation.
17. विरंजक चूर्ण का रासायनिक सूत्र और उसके दो उपयोग लिखें।
Write the chemical formula and two uses of bleaching powder.
अथवा
OR
(a) जल की अनुपस्थिति में अम्ल, अम्लीय व्यवहार क्यों नहीं दिखाते हैं ?
Why do acids not show acidic behaviour in the absence of water ?
(b) उदासीनीकरण अभिक्रिया क्या है ? एक उदाहरण दीजिए।
What is neutralization reaction ? Give an example.
अथवा
OR
योग्यता आधारित प्रश्न :
Competency Based Question :
लोहे की कॉपर सल्फेट विलयन के साथ अभिक्रिया में Fe + CuSO4 → Cu + FeSO4, दी गई टेबल में कौन-सा विकल्प ऑक्सीकृत और अपचायक एजेंट को सही ढंग से दर्शाता है ?
| विकल्प | पदार्थ ऑक्सीकृत | पदार्थ अपचायक |
|---|---|---|
| A | Fe | Fe |
| B | Fe | FeSO4 |
| C | Cu | Fe |
| D | CuSO4 | Fe |
In the reaction of Iron with Copper Sulphate solution (CuSO4) :
Fe + CuSO4 → Cu + FeSO4
Which option in the given table correctly represent the substance oxidized and reducing agent ?
| Option | Substance Oxidized | Substance Reduced |
|---|---|---|
| A | Fe | Fe |
| B | Fe | FeSO4 |
| C | Cu | Fe |
| D | CuSO4 | Fe |
18. निम्न अभिक्रिया के लिये पहले शब्द-समीकरण लिखिए तथा उसके बाद संतुलित समीकरण लिखिए, जब : 3
Write word equations and then balanced equations for the reaction taking place, when :
(a) तनु सल्फ्यूरिक अम्ल दानेदार जिंक के साथ अभिक्रिया करता है।
Dilute sulphuric acid reacts with zinc granules.
(b) तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल मैग्नीशियम पट्टी के साथ अभिक्रिया करता है।
Dilute hydrochloric acid reacts with magnesium ribbon.
(c) तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल लौह के रेतन के साथ अभिक्रिया करता है।
Dilute hydrochloric acid reacts with iron fillings.
19. सोडियम, ऑक्सीजन एवं मैग्नीशियम के लिये इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना लिखिए। 3
Write electron dot structure for sodium, oxygen and magnesium.
अथवा
OR
रासायनिक गुणधर्मों के आधार पर धातुओं एवं अधातुओं में कोई तीन अंतर बताइये। 3
Write any three differences between metals and non-metals on the basis of their chemical properties.
20. (a) कार्बन के दो गुणधर्म कौन-से हैं, जिनके कारण हमारे चारों ओर कार्बन यौगिकों की विशाल संख्या दिखाई देती है ? 2
What are the two properties of carbon which lead to the huge number of carbon compounds we see around us ?
(b) भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्मों के आधार पर एथेनॉल एवं एथेनोइक अम्ल में आप कैसे अंतर करेंगे ? 3
How can ethanol and ethanoic acid be differentiated on the basis of their physical and chemical properties ?
अथवा
OR
(a) हाइड्रोजनीकरण क्या है ? इसका औद्योगिक अनुप्रयोग क्या है ? 2
What is hydrogenation ? What is its industrial application ?
(b) साबुन की सफाई प्रक्रिया की क्रियाविधि समझाइये। 3
Explain the mechanism of the cleaning action of soaps.
योग्यता आधारित प्रश्न :
Competency Based Question :
नीचे दी गई तालिका स्रोत द्वारा दिये गये संकेत दर्शाती है :
| क्रम संख्या | संकेत |
|---|---|
| 1. | यौगिक "A" का व्यापक रूप में अचार में परिरक्षक के रूप में उपयोग किया जाता है। |
| 2. | "A" एथेनॉल के साथ अभिक्रिया करके मीठी गंध वाला यौगिक "B" बनाता है। |
उपरोक्त संकेतों के आधार पर निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
(i) यौगिक "A" तथा यौगिक "B" को पहचानें। 1
(ii) जब यौगिक "A" वाशिंग सोडा के साथ अभिक्रिया करता है, तो कौन-सी गैस उत्पन्न होगी ? रासायनिक समीकरण लिखें। 2
(iii) एथेनॉल के दो उपयोग लिखें। 2
The table given below shows the hints given by source :
| Sr. No. | Hints |
|---|---|
| 1. | Compound "A" is widely used as preservative in pickles. |
| 2. | "A" reacts with Ethanol to form a sweet smelling compound "B". |
Based on the above hints answer the following questions :
(i) Identify the compound "A" and compound "B".
(ii) Which gas is produced when compound "A" reacts with washing soda ? Write chemical equation.
(iii) Write two uses of Ethanol.
खण्ड – स
SECTION – C
(जीव विज्ञान)
(LIFE SCIENCE)
21. निम्न में से कौन मानव में नर जनन तंत्र का भाग है ? 1
(A) अंडाशय (B) गर्भाशय (C) शुक्रवाहिका (D) डिंबवाहिनी
Which of the following is a part of the male reproductive system in human beings ?
(A) Ovary (B) Uterus (C) Vas Deferens (D) Fallopian tube
22. निम्न में से कौन पर्यावरण मित्र नहीं है ? 1
(A) कागज का लिफाफा (B) लकडी की डण्डी (C) गुब्बारा (D) उपरोक्त सभी
Which of the following is not environment friendly ?
(A) Paper bag (B) Wooden stick (C) Balloon (D) All of the above
23. क्लोरोप्लोरोकार्बन (CFC) जैसे रसायन ................. परत को नुकसान पहुँचाते हैं। 1
Chemicals like CFC harms the ................. layer.
24. कौन-सी ग्रंथि को हॉर्मोन बनाने के लिये आयोडीन की आवश्यकता होती है ? 1
Which gland requires iodine to produce hormones ?
25. निम्नलिखित प्रश्न में दो कथन हैं : अभिकथन (A) और कारण (R), प्रश्न के नीचे दिये गये उपयुक्त विकल्प का चयन करते हुए उत्तर दीजिए : 1
अभिकथन (A) : पादप में तने की वृद्धि का कारण हॉर्मोन होते हैं।
कारण (R) : जिब्बरेलिन एक पादप हॉर्मोन है, जो तने की वृद्धि में सहायक है।
(A) (A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) और (R) दोनों सत्य हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सत्य है, लेकिन (R) असत्य है।
(D) (A) असत्य है, लेकिन (R) सत्य है।
The question below consists of two statements : Assertion (A) and Reason (R), answer the question by selecting the appropriate option given below :
Assertion (A) : Hormones are responsible for the growth of stem in plants.
Reason (R) : Gibberelin is a plant hormone which helps in stem growth.
(A) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).
(B) Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A).
(C) (A) is true, but (R) is false.
(D) (A) is false, but (R) is true.
26. प्रतिवर्ती क्रिया में मस्तिष्क की क्या भूमिका है ? 2
What is the role of brain in reflex action ?
अथवा
OR
हम एक अगरबत्ती की गंध का पता कैसे लगाएंगे ? 2
How do we detect the smell of an agarbatti ?
27. शुक्राशय एवं प्रोस्टेट ग्रंथि की क्या भूमिका है ? 2
What is the role of the seminal vesicles and the prostate gland ?
28. पुष्प की अनुदैर्ध्य काट का नामांकित चित्र बनायें। 3
Draw a labelled diagram of the longitudinal section of a flower.
29. मेंडल के प्रयोगों से कैसे पता चलता है कि विभिन्न लक्षण स्वतंत्र रूप से वंशानुगत होते हैं ? 3
How do Mendel's experiments show that traits are inherited independently ?
अथवा
OR
गोल, हरे बीज वाले पौधे का संकरण झुर्रीदार पीले बीज वाले पौधे से कराया गया :
Plant with round, green seeds was crossed with wrinkled, yellow seeds plant :
(a) प्रथम संतति में बीज की आकृति व रंग कैसा होगा ? 2
What will be the shape and colour of seeds in F1 generation ?
(b) संकरण सचित्र दर्शाइये। 1
Show the crossing with diagram.
30. (a) स्वयंपोषी पोषण एवं विषमपोषी पोषण में क्या अंतर है ? 2
What are the differences between autotrophic nutrition and heterotrophic nutrition ?
(b) मानव पाचन तंत्र का चित्र बनाइये। 3
Draw the labelled diagram of human digestive system.
अथवा
OR
(a) हमारे आमाशय में अम्ल की क्या भूमिका होती है ? 2
What is the role of the acid in our stomach ?
(b) नामांकित चित्र की सहायता से वृक्ष में वाष्पोत्सर्जन के समय जल की गति दर्शाइये। 3
Show the movement of water during transpiration in a tree with the help of a labelled diagram.
Haryana Board Class 10 Science Question Paper 2025 , Free PDF Download link
Other Question paper:
Haryana Board Class 10 Mathematics Standard Previous Year Question Paper 2025 PDF Download (Free)
Haryana Board Class 10 Mathematics Basic Previous Year Question Paper 2025 PDF Download (Free)
Haryana Board Class 10 Hindi Previous Year Question Paper 2025 PDF Download (Free)