Haryana Board Class 10 Science Previous Year Question Paper 2020 PDF Download (Free)
Haryana Board Class 10 Science Previous Year Question Paper 2020 PDF Download (Free)
CLASS : 10th (Secondary)
Code No. 4805
Series : Sec. M/2020
Roll No.
विज्ञान
SCIENCE
(Physics, Chemistry and Life Science)
(Academic/Open)
[ हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम ]
[ Hindi and English Medium ]
(Only for Fresh/Re-appear Candidates)
समय : 3 घण्टे ]
[ पूर्णांक : 60
Time allowed : 3 hours ]
[ Maximum Marks : 60
• कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 16 तथा प्रश्न 27 हैं।
Please make sure that the printed pages in this question paper are 16 in number and it contains 27 questions.
• प्रश्न-पत्र में दाहिने हाथ की ओर दिये गये कोड नम्बर तथा सेट को छात्र उत्तर-पुस्तिका के मुख्य-पृष्ठ पर लिखें।
The Code No. and Set on the right side of the question paper should be written by the candidate on the front page of the answer-book.
• कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।
Before beginning to answer a question, its Serial Number must be written.
• उत्तर-पुस्तिका के बीच में खाली पन्ना / पन्ने न छोड़ें।
Don't leave blank page/pages in your answer-book.
• उत्तर-पुस्तिका के अतिरिक्त कोई अन्य शीट नहीं मिलेगी। अतः आवश्यकतानुसार ही लिखें और लिखा उत्तर न काटें।
Except answer-book, no extra sheet will be given. Write to the point and do not strike the written answer.
• परीक्षार्थी अपना रोल नं० प्रश्न-पत्र पर अवश्य लिखें।
Candidates must write their Roll Number on the question paper.
• कृपया प्रश्नों के उत्तर देने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि प्रश्न-पत्र पूर्ण व सही है, परीक्षा के उपरान्त इस सम्बन्ध में कोई भी दावा स्वीकार नहीं किया जायेगा।
Before answering the question, ensure that you have been supplied the correct and complete question paper, no claim in this regard, will be entertained after examination.
Free PDF Download Link Given In Last of this Question Paper
Quarry Solved:
Haryana Board Previous Year Question Paper, HBSE Previous Year Question Paper, Haryana Board Question Paper PDF, HBSE Question Paper PDF Download, Haryana Board Previous Year Paper PDF, HBSE Previous Year Paper Free Download, Haryana Board Class 10 Questi
Haryana Board Class 10 Science Previous Year Question Paper 2020 PDF Download (Free)
सामान्य निर्देश :
General Instructions :
(i) सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
All questions are compulsory.
(ii) वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के सही विकल्प लिखें।
Write the correct option in objective type questions.
(iii) दीर्घ उत्तर वाले प्रश्नों में आंतरिक विकल्प का प्रावधान है।
Internal choice has been provided in long answer type questions.
(iv) प्रत्येक प्रश्न के अंक उसके सामने दर्शाये गये हैं।
Marks of each question are indicated against it.
खण्ड – अ
SECTION – A
[ Marks : 20 ]
(भौतिक विज्ञान)
(Physics)
1. मानव नेत्र जिस भाग पर किसी वस्तु का प्रतिबिम्ब बनाते हैं, वह है :
1
(A) कॉर्निया
(B) परितारिका
(C) पुतली
(D) दृष्टिपटल
The human eye forms the image of an object at its :
(A) Cornea
(B) Iris
(C) Pupil
(D) Retina
2. निम्न में से कौन जैवमात्रा ऊर्जा स्रोत का उदाहरण नहीं है ?
1
(A) लकड़ी
(B) गोबर गैस
(C) नाभिकीय ऊर्जा
(D) कोयला
Which of the following is not an example of biomass energy ?
(A) Wood
(B) Gobar gas
(C) Nuclear energy
(D) Coal
3. सामान्य मानव दृष्टि के लिए सुस्पष्ट दर्शन की अल्पातम दूरी क्या है ?
1
What is the least distance of distinct vision for a normal human eye ?
4. विद्युत धारा का SI मात्रक क्या है ?
1
Write the SI unit of electric current.
5. नाभिकीय ऊर्जा का क्या महत्त्व है ? नाभिकीय विखण्डन की परिभाषा लिखें।
2
What is the importance of nuclear energy ? Define nuclear fission.
6. किसी विद्युत हीटर के दोनों सिरों के मध्य 60 V विभवांतर है तथा 2 A विद्युत धारा हो, तो प्रतिरोध ज्ञात करें।
2
The potential difference between the terminals of an electric heater is 60 V. Calculate its resistance if it draws a current of 2 A.
7. बड़े बाँधों के निर्माण से पर्यावरणीय समस्याएँ कैसे आती हैं ?
2
How the construction of large dams cause environmental problems ?
8. (a) दर्पण सूत्र लिखें तथा इसके लिए आवर्धन की परिभाषा दें।
2
Write mirror formula and define magnification of a mirror.
(b) एक 50 सेमी० फोकस दूरी के उत्तल लेंस की क्षमता ज्ञात करें।
2
Calculate the power of a convex lens of focal length 50 cm.
9. एक विद्युत मोटर क्या है ? इसके सिद्धांत लिखें तथा कार्यविधि का चित्र बनाकर वर्णन करें।
6
What is an electric motor ? Write its principle and explain the working with a diagram.
अथवा
OR
(a) एक सामान्य घरेलू विद्युत परिपथ का चित्र बनाकर वर्णन करें।
4
Explain a domestic electric circuit with a diagram.
(b) वैद्युत चुंबकीय प्रेरण का वर्णन करें।
2
Explain electromagnetic induction.
खण्ड – ब
SECTION – B
[ Marks : 19 ]
(रसायन विज्ञान)
(Chemistry)
10. Fe₂O₃ + 2Al → 2Fe + Al₂O₃ में अपचायक का नाम दें।
1
Name the reducing agent in Fe₂O₃ + 2Al → 2Fe + Al₂O₃.
11. जब बुझे हुए चूने पर क्लोरीन गैस डाली जाती है, तो क्या होता है ?
1
What happens when chlorine gas is passed through slaked lime ?
12. तत्व A, ACl सूत्र वाला क्लोराइड बनाता है। A आवर्त सारणी में किस समूह में पाया जाएगा, जिसमें होगा ?
1
(A) K
(B) Al
(C) Mg
(D) Si
Element A forms Chloride with formula ACl. A would be present in same group of Periodic table as :
(A) K
(B) Al
(C) Mg
(D) Si
13. तेल एवं वसायुक्त पदार्थों को नाइट्रोजन गैस में क्यों पैक किया जाता है ?
2
Why fat and oil containing foods are packed in nitrogen gas ?
14. CaOCl₂ को कैसे बनाया जाता है ? इसका सामान्य नाम लिखें।
2
How can CaOCl₂ be prepared ? What is its common name ?
15. न्यूलैंड्स के अष्टक सिद्धांत का वर्णन एक उदाहरण सहित कीजिए।
2
Explain Newlands's law of octaves with one example.
16. (a) निम्न अभिक्रिया के लिए समीकरण लिखें :
2 + 2 = 4
Write equation for reaction of :
(i) आयरन की भाप के साथ
Iron with steam
(ii) कैल्सियम की जल के साथ
Calcium with water
(b) एक अधातु का नाम दें :
Name a non-metal that :
(i) जिसमें चमक होती है,
possesses lusture
(ii) जो शुष्क सेल के इलेक्ट्रोड बनाने में प्रयोग होती है।
is used to make electrodes of dry cell.
17. (a) कार्बन विशाल संख्या में यौगिक क्यों बनाता है ?
3 + 3 = 6
Why carbon form huge number of compounds ?
(b) ऐल्कोहल एवं कार्बोक्सिलिक अम्ल में अंतर करने के रासायनिक परीक्षण लिखें।
Write chemical tests to distinguish between an alcohol and carboxylic acid.
अथवा
OR
(a) संतृप्त व असंतृप्त यौगिकों की परिभाषा एक उदाहरण सहित लिखें।
3 + 3 = 6
Define saturated and unsaturated carbon compounds. Give one example of each.
(b) इलेक्ट्रॉन बिंदु संरचना बनाइए :
Write electronic dot structure of :
(i) एथेन
Ethane
(ii) प्रोपेनोन
Propanone
(iii) एथीन
Ethene
खण्ड – स
SECTION – C
[ Marks : 21 ]
(जीव विज्ञान)
(Life Science)
18. हरे पौधों की पत्तियों द्वारा प्राप्त होने वाली ऊर्जा का लगभग कितने प्रतिशत खाद्य ऊर्जा में परिवर्तित होता है ?
1
(A) 1%
(B) 5%
(C) 8%
(D) 10%
Approximately what percentage of energy that falls on leaves of green plants is captured and converted into food energy ?
(A) 1%
(B) 5%
(C) 8%
(D) 10%
19. निम्नलिखित में से प्राथमिक स्तर पर कौन आते हैं ?
1
(A) कीट
(B) घास
(C) चूहा
(D) साँप
Which of the following are at first trophic level ?
(A) Insect
(B) Grass
(C) Rat
(D) Snake
20. दो तंत्रिका के मध्य खाली स्थान को कहते हैं :
1
(A) द्रुमिका
(B) एक्सॉन
(C) सिनेप्स
(D) आवेग
The gap between two neurons is called :
(A) Dendrite
(B) Axon
(C) Synapse
(D) Impulse
21. कौन-से हॉर्मोन के प्रभाव के परिणामस्वरूप पत्तियाँ मुरझाती हैं ?
1
Which hormone's effect leads to wilting of leaves ?
22. अंकुरण क्या हैं ?
1
What is germination ?
23. यदि A रुधिर वर्ग वाले पुरुष का B रुधिर वर्ग वाली महिला से विवाह होता है, तो क्या उनके किसी बच्चे का रुधिर वर्ग O होगा ? कैसे ?
2
If a man with blood group A marries a woman with blood group B, will their child have the blood group O ? How ?
24. लिंग गुणसूत्र क्या होते हैं ? मानव नर एवं मादा में लिंग गुणसूत्र कौन-से हैं ?
2
What are sex chromosomes ? Name the sex chromosomes in human male and female.
25. प्रतिवर्ती क्रिया में मस्तिष्क की क्या भूमिका है ?
2
What is the role of brain in reflex action ?
26. एकल जीवों में प्रजनन की किन्हीं दो विधियों का उदाहरण सहित वर्णन कीजिए।
4
Explain any two methods of reproduction in unicellular organisms with example.
27. (i) दोहरा परिसंचरण क्या है ? मनुष्य में दोहरा परिसंचरण का क्या महत्त्व है ?
3 + 3 = 6
Define double circulation. What is the importance of double circulation in human beings ?
(ii) धमनी तथा शिरा में क्या अंतर है ?
Differentiate between artery and vein.
अथवा
OR
मानव हृदय का नामांकित चित्र बनाकर इसके कार्यप्रणाली का विवरण दें।
6
Draw a well labelled diagram of human heart and describe its working.
Haryana Board Class 10 Science 2020 Free PDF Download Link
Other Question Paper
Haryana Board Class 10 Sanskrit Previous Year Question Paper 2020 PDF Download (Free)
Haryana Board Class 10 Punjabi Previous Year Question Paper 2020 PDF Download (Free)
Haryana Board Class 10 Mathematics Previous Year Question Paper 2020 PDF Download (Free)