Railway-RRB NTPC 2025 CBT 2 Under Graduate Previous Year Question Paper with Free PDF Download Hindi-Sep 17, 2026-Shift 1
हाँ, बिल्कुल। मैंने पेज नंबर (pagination) हटा दिए हैं और जहाँ भी सही उत्तर (Correct Answer) है, उसे **बोल्ड (Bold)** कर दिया है। साथ ही, PDF में OCR (टेक्स्ट एक्सट्रैक्शन) के कारण आई कुछ स्पष्ट टाइपिंग त्रुटियों (जैसे 'रं' की जगह '₹', 'सेकड़' की जगह 'सेकंड' आदि) को पढ़ने में आसानी के लिए ठीक कर दिया गया है।
---
रेलवे भर्ती बोर्ड / RAILWAY RECRUITMENT BOARDS सीईएन - 07/2025 - एन्टीपीसी पूर्व-सातक स्तर - CEN - 07/2025 - NTPC UNDER GRADUATE LEVEL
Test Centre Name: iON Digital Zone iDZ Ramtekdi 3
Test Date: 17/09/2026
Test Time: 9:30 AM - 11:00 AM
Subject: RRB NTPC Undergraduate CBT II
Note: Correct Answer will carry 1 mark per Question. Incorrect Answer will carry 1/3 Negative mark per Question.
1. Options shown in green color with a tick icon are correct.
2. Chosen option on the right of the question indicates the option selected by the candidate.
**Section : General Awareness**
Q.1 भोजन बनाते समय बेकिंग सोडा की नींबू के रस अथवा सिरके के साथ अभिक्रिया होने पर कौन-सी गैस उत्सर्जित होती है?
Ans X A. नाइट्रोजन
**B. कार्बन डाइऑक्साइड**
C. ऑक्सीजन
D. हाइड्रोजन
Q.2 किस यूरोपीय वाणिज्यिक कंपनी का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से मसालों के व्यापार में व्यापारिक वर्चस्व स्थापित करना था, और मालाबार क्षेत्र में इसकी महत्वपूर्ण उपस्थिति थी?
Ans X A. अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी
**B. डच ईस्ट इंडिया कंपनी**
C. फ्रांसीसी ईस्ट इंडिया कंपनी
D. डेनिश ईस्ट इंडिया कंपनी
Q.3 शतरंज बोर्ड (chessboard) पर वर्गों के आठ ऊर्ध्वाधर स्तंभों (upright columns) को 'फाइल (file)' कहा जाता है, इसलिए वर्गों की आठ पाईं पंक्तियों को निम्नलिखित में से क्या कहा जाता है?
Ans X A. क्लॉक (Clock)
B. कास्टलिंग (Castling)
**C. रैंक (Rank)**
D. डायगोनल (Diagonal)
Q.4 एक संगठन फाइलों, प्रिंटरों और अन्य संसाधनों को शेयर करने के लिए एक निजी तौर पर प्रबंधित नेटवर्क के माध्यम से एक ही कार्यालय भवन के अंदर कंप्यूटरों को कनेक्ट करता है। इस व्यवस्था के लिए किस प्रकार का नेटवर्क सर्वाधिक उपयुक्त है?
Ans X A. मेट्रोपॉलिटन एरिया नेटवर्क (MAN)
B. वाइड एरिया नेटवर्क (WAN)
**C. लोकल एरिया नेटवर्क (LAN)**
D. पर्सनल एरिया नेटवर्क (PAN)
Q.5 झारखंड के सिंहभूम जिले के गुआ और नोआमुंडी में मुख्य रूप से किस खनिज का खनन किया जाता है?
Ans A. माइका अयस्क (Mica ore)
B. बॉक्साइट अयस्क (Bauxite ore)
**C. हेमाटाइट लौह अयस्क (Haematite iron ore)**
D. मैगनीज अयस्क (Manganese ore)
Q.6 निम्नलिखित में से कौन-सी विशेषता, सिंधु घाटी सभ्यता के नियोजित शहरी अभिविन्यास को सर्वोत्तम रूप से दर्शाती है?
Ans A. विशाल मंदिर परिसरों के आसपास संकेंद्रित भवन
B. अनियमित विसर्पी मार्गों के अनुदिश निर्मित गृह
C. वृत्तीय केंद्रों के परितः अभिविन्यस्त बस्तियां
**D. समकोण पर प्रतिच्छेद करती हुई सड़कें**
Q.7 चिनाब पुल (Chenab Bridge) ने किस प्रकार रेलवे अवसंरचना में वैश्विक मानक (benchmark) स्थापित किया है?
**A. विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च पुल के रूप में**
B. एशिया में सबसे लंबे रेलवे आर्च पुल के रूप में
C. पर्वतीय घाटी पर निर्मित सबसे लंबे रेलवे पुल के रूप में
D. विश्व में सबसे लंबी स्पैन वाले रेलवे आर्च पुल के रूप में
Q.8 27 फरवरी 2026 को, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने GDP के अनुमानों की एक नई श्रृंखला जारी की, जिसमें आधार वर्ष को 2011-12 से बदलकर ______ कर दिया गया है।
Ans A. 2020-21
B. 2018-19
**C. 2022-23**
D. 2015-16
Q.9 नई दिल्ली में आयोजित किए गए डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉनक्लेव 2026 का मुख्य केंद्र बिंदु क्या था?
Ans A. मुद्रित पुस्तक प्रकाशन उद्योग के अद्यतनों पर ध्यान केंद्रित करना
B. राज्य सरकार की नई मीडिया नीति की घोषणा करना
**C. चर्चा और सहयोग के लिए डिजिटल समाचार संगठनों को एक साथ लाना**
D. खेल प्रसारण अधिकारों की वार्ताओं का संवर्धन करना
Q.10 निम्नलिखित में से कौन-सा इसकी सर्वोत्तम व्याख्या करता है कि कोसी नदी एक बारहमासी हिमालयी नदी होने पर भी बिहार के मैदानों में बार-बार अपना मार्ग क्यों बदलती है?
Ans A. यह कठोर शैलों से होकर बहती है, जिससे अपरदन कम होता है
B. इसका उद्गम पश्चिमी घाट क्षेत्र से होता है
**C. यह भारी तलछट निक्षेपित करती है, जिससे इसका जलमार्ग अवरुद्ध हो जाता है**
D. इसके बेसिन में सीमित वर्षा होती है
Q.11 UNESCO कार्यकारी बोर्ड का 224वां सत्र, जो 8 से 23 अप्रैल 2026 के दौरान आयोजित किया गया था, निम्नलिखित में से किस स्थान पर संपन्न हुआ था?
Ans A. मैड्रिड, स्पेन
B. ब्रसेल्स, बेल्जियम
C. रोम, इटली
**D. पेरिस, फ्रांस**
Q.12 केंद्र-राज्य संबंधों से संबंधित मुद्दों की जांच के लिए 1983 में केंद्र सरकार द्वारा निम्नलिखित में से किस आयोग का गठन किया गया था और यह संस्तुति की गई थी कि राज्यपाल की नियुक्ति पूर्णतः पक्ष-निरपेक्ष होनी चाहिए?
Ans X A. मंडल आयोग
X B. राजमन्नार आयोग
**C. सरकारिया आयोग**
X D. कोठारी आयोग
Q.13 भारत के राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) के लिए अल्कायर-फोस्ट (Alkire-Foster) कार्यपद्धति के दोहरे-कटऑफ उपागम (dual-cutoff approach) को क्यों चुना गया?
Ans X A. यह केवल आय-आधारित घरेलू वंचन को मापता है।
X B. यह बहुआयामी गरीबी के केवल ग्रामीण आयामों पर बल देता है।
**C. यह वैश्विक तुलनीयता को भारत की विकास प्राथमिकताओं के साथ संयोजित करता है।**
X D. यह सभी संकेतकों के लिए एक उभयनिष्ठ वंचन सीमा का उपयोग करता है।
Q.14 In June 2026, DRDO carried out the maiden flight test of the NASM-MR. This missile is designed for which role?
Ans X A. Surface-to-air interception at short range
X B. Anti-tank guided strike
**C. Naval anti-ship strike at medium range**
X D. Anti-tank guided strike at medium range
Q.15 वर्ष 2026 में, किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने एंटोनियो गुटेरेस (António Guterres) के उत्तराधिकारी के रूप में 10वें महासचिव के चयन की प्रक्रिया आरंभ की?
**A. संयुक्त राष्ट्र**
X B. राष्ट्रमंडल सचिवालय
X C. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय
X D. विश्व आर्थिक मंच
Q.16 हाइड्रोजन और ऑक्सीजन मिलकर जल का निर्माण करते हैं। निम्नलिखित में से किस नियम के अनुसार, जल में हाइड्रोजन और ऑक्सीजन सदैव द्रव्यमान के आधार पर एक निश्चित अनुपात में होते हैं?
**A. स्थिर अनुपात का नियम**
X B. आवोगाद्रो का नियम
X C. गुणित अनुपात का नियम
X D. बॉयल का नियम
Q.17 निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, दक्षिण, दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी एशिया के मानसूनी क्षेत्रों में की जाने वाली गहन निर्वाह कृषि के एक अभिलक्षण की सही पहचान करता है?
Ans X A. निर्यात सस्यों और किराए के श्रमिकों के साथ विशाल रोपण
X B. विस्तृत चराई और यंत्रीकरण के साथ बड़े खेत
X C. स्थानांतरी कृषि और लंबी परती के साथ विरल खेत
**D. गहन श्रम और बहु सस्योत्पादन के साथ छोटे खेत**
Q.18 2015 में प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी (PMAY-U) का प्राथमिक उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन-सा है?
Ans X A. पात्र शहरी परिवारों को अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराना
X B. पात्र शहरी परिवारों को सर्विस किए हुए आवासीय भूखंड उपलब्ध कराना
**C. पात्र शहरी परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराना**
X D. पात्र शहरी परिवारों को किफायती किराये के मकान उपलब्ध कराना
Q.19 अनुसूचित जनजातियों के सामाजिक-आर्थिक विकास की एक रणनीति के रूप में तैयार की गई जनजातीय उप-योजना (TSP) का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित में से किस लक्ष्य को प्राप्त करना है?
Ans A. अधिसूचित जनजातीय क्षेत्रों में औद्योगिक विकास में सुधार करना और परिवहन अवसंरचना का विस्तार करना
**B. समावेशी विकास के माध्यम से अनुसूचित जनजातियों और शेष आबादी के बीच विकासात्मक अंतर को पाटना**
C. जनजातीय बहुल क्षेत्रों में निजी निवेश को प्रोत्साहित करना और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ाना
D. चिन्हित जनजातीय बस्तियों में शहरी अवसंरचना को सुदृढ़ करना तथा नगर पालिका सेवाओं का विस्तार करना और जनजातीय क्षेत्रों में वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ाना
Q.20 निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन अधिनियम ने भारत में नगरपालिकाओं को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया?
Ans A. 61वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1989
**B. 74वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1992**
C. 73वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1991
D. 86वां संविधान संशोधन अधिनियम, 2002
Q.21 ICC चैंपियंस ट्रॉफी किस चक्रीय प्रारूप (cyclical format) में आयोजित की जाती है?
Ans A. प्रत्येक 4 वर्ष में
B. प्रत्येक 6 वर्ष में
C. प्रत्येक 5 वर्ष में
**D. प्रत्येक 2 वर्ष में**
Q.22 निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प इसकी सर्वोत्तम व्याख्या करता है कि भारत के पश्चिमी तटीय मैदान विस्तृत डेल्टाओं के स्थान पर अनेक ज्वारनदमुखों के साथ अभिलक्षित क्यों हैं?
**A. नदियाँ छोटी, तीव्र ढाल वाली और तेज-प्रवाह वाली हैं**
B. नदियाँ प्रचुर मात्रा में तलछट निक्षेप लाती हैं
C. नदियाँ लंबी, धीमी और विसर्पी हैं
D. नदियाँ विस्तृत बाढ़ मैदानों से होकर बहती हैं
Q.23 निम्नलिखित में से कौन-सा संक्षिप्त रूप, कंप्यूटर में उपयोग किए जाने वाले कैरेक्टर एन्कोडिंग मानक के लिए प्रयुक्त होता है?
Ans A. RAM
**B. ASCII**
C. CD
D. LAN
Q.24 नवीकरणीय ऊर्जा सांख्यिकी 2026 के अनुसार, नवीकरणीय ऊर्जा की स्थापित क्षमता में भारत का वैश्विक स्थान क्या था?
Ans A. दूसरा
B. पांचवां
**C. चौथा**
D. तीसरा
Q.25 केंद्रीय बजट 2026-27 में भारत में मानसिक स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने के लिए किस नए संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव है?
Ans A. नीति आयोग स्वास्थ्य केंद्र (NITI Aayog Health Centre)
**B. निमहंस-2 (NIMHANS-2)**
C. राष्ट्रीय ट्रॉमा संस्थान (National Trauma Institute)
D. एम्स-2 (AIIMS-2)
Q.26 1855-56 में सिद्धू एवं कान्हू के नेतृत्व में कौन-सा जनजातीय विद्रोह हुआ था?
Ans X A. रामोसी विद्रोह
X B. कोल विद्रोह
**C. संथाल विद्रोह**
X D. भील विद्रोह
Q.27 निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, शेरशाह सूरी के अधीन विकसित सड़क नेटवर्क के प्रशासनिक महत्व का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
Ans X A. सरायों ने कर एकत्र किया और सैन्य छावनियों के रूप में कार्य किया
X B. कोस मीनारों (Kos minar) में संदेशवाहक ठहरते थे और ये राजस्व कार्यालयों के रूप में भी काम करती थीं
**C. सरायों (Sarai) ने आवास प्रदान किया और डाक चौकियों के रूप में कार्य किया**
X D. डाक चौकियों ने अनाज का भंडारण किया और बाजार केंद्रों के रूप में कार्य किया
Q.28 निम्नलिखित में से किस संविधान संशोधन द्वारा लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के निर्वाचन के लिए मताधिकार की आयु को घटाया गया था?
Ans X A. 52वां संविधान संशोधन अधिनियम
X B. 74वां संविधान संशोधन अधिनियम
X C. 44वां संविधान संशोधन अधिनियम
**D. 61वां संविधान संशोधन अधिनियम**
Q.29 दिल्ली (नागरिकों का समयबद्ध एवं सुगम सेवा प्रदाय का अधिकार) विधेयक, 2026 ने किस पूर्ववर्ती अधिनियम को प्रतिस्थापित किया है?
Ans X A. दिल्ली नागरिकों का समयबद्ध सेवा प्रदाय का अधिकार अधिनियम, 2006
**B. दिल्ली नागरिकों का समयबद्ध सेवा प्रदाय का अधिकार अधिनियम, 2011**
X C. दिल्ली नागरिकों का समयबद्ध सेवा प्रदाय का अधिकार अधिनियम, 2019
X D. दिल्ली नागरिकों का समयबद्ध सेवा प्रदाय का अधिकार अधिनियम, 2001
Q.30 भारतीय राजनीति में उग्रवाद (Extremism) के उभरने का तात्कालिक कारण कौन-सी घटना थी?
**A. बंगाल का विभाजन**
X B. इल्बर्ट बिल विवाद
X C. मार्ले-मिंटो सुधार
X D. प्रथम विश्व युद्ध
Q.31 गैलप (Gallup) और संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UN SDSN) के सहयोग से किस संस्था ने वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट (World Happiness Report) 2026 प्रकाशित की?
Ans X A. विश्व बैंक
**B. वेलबीइंग रिसर्च सेंटर, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय**
X C. विश्व आर्थिक मंच
X D. आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन
Q.32 नवंबर 2025 में नई श्रम संहिताओं के लागू होने पर महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित कौन-सा महत्वपूर्ण बदलाव हुआ?
Ans X A. महिलाओं को मातृत्व लाभों से छूट
X B. महिलाओं को औद्योगिक नियोजन से प्रतिबंधित
X C. महिलाओं को पहले सेवानिवृत्त होने की आवश्यकता
**D. सुरक्षा उपायों के साथ रात्रि-शिफ्ट की अनुमति**
Q.33 संगम साहित्य में, निम्नलिखित में से कौन-सी थीम मुख्य रूप से ‘पुरम’ की अवधारणा से संबंधित है?
Ans X A. धार्मिक अनुष्ठान और बलि
X B. व्यापार और वाणिज्य
X C. प्रेम और वैयक्तिक संयोग
**D. युद्ध, वीरता और सार्वजनिक जीवन**
Q.34 सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अंतर्गत छूट के संबंध में प्रायः निम्नलिखित में से किस कानून पर चर्चा की गई है?
Ans X A. प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002
X B. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951
**C. शासकीय गुप्त बात अधिनियम, 1923**
X D. भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872
Q.35 2024-25 में, शिक्षा मंत्रालय ने मौजूदा राष्ट्रीय कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली शिक्षा में साइबर सुरक्षा और डिजिटल कल्याण के एकीकरण की पुनः पुष्टि की। निम्नलिखित में से किस कार्यक्रम के तहत प्रति स्कूल दो शिक्षकों को हेल्थ एंड वेलनेस एंबेसडर के रूप में प्रशिक्षित किया जाता है ताकि वे साइबर सुरक्षा सहित मुद्दों पर संरचित साप्ताहिक सत्र आयोजित कर सकें?
Ans X A. PRAGYATA गाइडलाइन्स फॉर डिजिटल एजुकेशन
X B. NCERT हैडबुक ऑन सेफ ऑनलाइन लर्निंग
**C. स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम (SHWP)**
X D. CBSE साइबर सेफ्टी हैडबुक
Q.36 कच्चे माल का निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म, भारत में लौह और इस्पात के निर्माण के लिए सर्वाधिक आवश्यक है?
**A. लौह अयस्क और कोयला**
X B. कॉपर अयस्क और जिप्सम
X C. बॉक्साइट और जिप्सम
X D. लौह अयस्क और मैगनीज
Q.37 निम्नलिखित में से कौन-सा अभिलक्षण, प्राचीन भारतीय वास्तुकला में हड़प्पा कालीन शहरों के नियोजन की सर्वोत्तम व्याख्या करता है?
Ans X A. धार्मिक सभाओं के लिए गुंबद वाले स्तूप
B. उपासना के लिए विशाल शैलकृत गुफाएं
**C. सुव्यवस्थित जलनिकासी व्यवस्था के साथ ग्रिड-समान सड़क विन्यास**
D. विस्तृत नक्काशी वाले विशाल मंदिर परिसर
Q.38 वर्ष 2026 में आयोजित, अभ्यास धर्म गार्जियन (Exercise Dharma Guardian) के 7वें संस्करण में किन दो देशों ने भाग लिया?
Ans X A. जापान और ऑस्ट्रेलिया
**B. भारत और जापान**
C. भारत और ऑस्ट्रेलिया
X D. भारत और फ्रांस
Q.39 Ctrl + C से स्प्रेडशीट सेल को कॉपी करने और Ctrl + V का उपयोग करके उसे एकाधिक स्थानों पर पेस्ट करने पर, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन इसके परिणाम का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
Ans X A. प्रत्येक सफल पेस्ट संक्रिया के बाद मूल सेल क्लियर हो जाता है
X B. पेस्ट की गई प्रत्येक वैल्यू स्वचालित रूप से एक फॉर्मूला रेफरेंस में परिवर्तित हो जाती है
X C. सभी डेस्टिनेशन सेल, मूल कंटेंट से डायनामिक रूप से लिंक्ड रहते हैं
**D. प्रत्येक डेस्टिनेशन सेल को मूल कंटेंट की एकसमान कॉपी प्राप्त होती है**
Q.40 विंबलडन टेनिस ट्रॉनमेंट में महिला एकल स्पर्धा की विजेता को कौन-सी ट्रॉफी प्रदान की जाती है?
Ans X A. डेविस कप (Davis Cup)
**B. वीनस रोज़वाटर डिश (Venus Rosewater Dish)**
C. राइडर कप (Ryder Cup)
D. एशेज ट्रॉफी (Ashes Trophy)
Q.41 निम्नलिखित में से किस ऐतिहासिक मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने संवैधानिक संशोधनों के संबंध में "मूल संरचना का सिद्धांत (Basic Structure Doctrine)" प्रतिपादित किया?
Ans X A. गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य
X B. इंदिरा गांधी बनाम राज नारायण
X C. मिनर्वा मिल्स बनाम भारत संघ
**D. केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य**
Q.42 भारत में एक शीर्ष शिकारी के संरक्षण के लिए 1973 में निम्नलिखित में से कौन-सी वन्यजीव संरक्षण पहल शुरू की गई थी?
Ans X A. प्रोजेक्ट स्नो लेपर्ड
B. प्रोजेक्ट क्रोकोडाइल
C. प्रोजेक्ट एलीफैंट
**D. प्रोजेक्ट टाइगर**
Q.43 रक्षा, रेलवे और आय-कर जैसे विषय, भारतीय संविधान की किस सूची के अंतर्गत आते हैं?
Ans X A. राज्य सूची
X B. समवर्ती सूची
**C. संघ सूची**
X D. अवशिष्ट सूची
Q.44 सरकार द्वारा 2026 में प्रारंभ किए गए समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (SSBSK) का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
Ans X A. बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना
X B. मातृ स्वास्थ्य सहायिकी प्रदान करना
X C. किशोर पोषण वितरित करना
**D. जन्म से 36 माह तक के शिशुओं को एकीकृत स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध कराना**
Q.45 निम्नलिखित में से कौन-सा, UPSC के चेयरमैन या सदस्य को हटाने का आधार नहीं है?
**A. आधिकारिक कर्तव्यों के बाहर सैवतनिक नियोजन**
B. विदेशी पुरस्कार की स्वीकृति
C. मानसिक या शारीरिक अशक्तता
D. दिवालियापन
Q.46 भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद, किसी व्यक्ति को एक ही अपराध के लिए एक बार से अधिक दंडित किए जाने से संरक्षण प्रदान करता है?
Ans X A. अनुच्छेद 19
X B. अनुच्छेद 21
**C. अनुच्छेद 20**
X D. अनुच्छेद 18
Q.47 एक रोगी में वृक्क की निस्यंदन यूनिट (filtering units) की क्रिया बाधित है। इसके कारण निम्नलिखित में से कौन-सा शरीरक्रियात्मक प्रक्रम सर्वाधिक प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होगा?
Ans X A. व्यायाम के दौरान श्वसन दर का नियमन
**B. रुधिर से नाइट्रोजनयुक्त अपशिष्टों का निष्कासन**
C. लाल रुधिर कोशिकाओं द्वारा ऑक्सीजन का परिवहन
D. स्वेद उत्पादन के माध्यम से शरीर का तापमान बनाए रखना
Q.48 निम्नलिखित में से कौन-सा कथन इसकी सर्वोत्तम व्याख्या करता है कि घरेलू विद्युत उपकरणों को श्रेणीक्रम के स्थान पर समांतर क्रम में क्यों संयोजित किया जाता है?
Ans X A. समांतर परिपथ प्रदाय वोल्टता को कम कर देते हैं।
B. समांतर परिपथ प्रत्येक उपकरण का प्रतिरोध बढ़ा देते हैं।
C. विद्युत धारा एक समय में केवल एक ही उपकरण से प्रवाहित होती है।
**D. प्रत्येक उपकरण को पूर्ण प्रदाय वोल्टता प्राप्त होती है और वह स्वतंत्र रूप से कार्य करता है।**
Q.49 नागरिकता अधिनियम 1955 के अंतर्गत किसी व्यक्ति की भारतीय नागरिकता समाप्त करने या उसे नागरिकता से वंचित करने की शक्ति किस प्राधिकारी/प्राधिकरण के पास है?
Ans X A. भारत का उच्चतम न्यायालय
**B. गृह मंत्रालय (केंद्र सरकार)**
C. संसद
D. भारत के राष्ट्रपति और मंत्रिपरिषद
Q.50 किस वैदिक जन समुदाय (Vedic assembly) में मुख्य रूप से वृद्धजन और अभिजात वर्ग शामिल थे?
Ans X A. समिति (Samiti)
**B. सभा (Sabha)**
C. विधाता (Vidatha)
D. गण (Gana)
**Section : Mathematics**
Q.51 डेटा सेट 4, 8, 6, 5, 3, 9 पर विचार कीजिए। प्रसरण ज्ञात कीजिए।
**A. 151/36**
X B. 161/35
X C. 151/35
D. 161/36
Q.52 यदि तीन संख्याओं का औसत 15 है और उनमें से दो संख्याएं 10 और 20 हैं, तो तीसरी संख्या क्या होगी?
Ans X A. 20
B. 10
**C. 15**
D. 25
Q.53 2025 m की वृत्तीय दौड़ में, कुशल और यामिनी एक ही स्थान से और एक ही समय पर क्रमशः 33 km/h और 36 km/h की चाल से दौड़ना शुरू करते हैं। एक ही दिशा में दौड़ते हुए, वे पहली बार ट्रैक पर कितने समय बाद पुनः मिलेंगे?
Ans A. 2438 सेकंड
**B. 2430 सेकंड**
C. 2426 सेकंड
D. 2434 सेकंड
Q.54 संख्या 5^8 × 6^7 × 11^4 के अभाज्य गुणनखंड की कुल संख्या ज्ञात कीजिए।
**A. 26**
B. 22
C. 28
D. 30
Q.55 एक स्थान से 1.45 km की दूरी पर बंदूक चलाई जाती है। 5 सेकंड बाद ध्वनि सुनाई देती है। ध्वनि की चाल (m/s) कितनी है?
Ans A. 240 m/s
**B. 290 m/s**
C. 300 m/s
D. 145 m/s
Q.56 24 श्रमिकों की एक टीम को 15 दिनों में किसी कार्य को पूरा करने के लिए नियुक्त किया जाता है। एक दिन कार्य करने के बाद, 8 श्रमिक कार्य छोड़ देते हैं। यह मानते हुए कि सभी श्रमिक समान रूप से दक्ष हैं, तो शेष श्रमिकों द्वारा शेष कार्य को पूरा करने के लिए कितने अतिरिक्त दिनों की आवश्यकता होगी?
**A. 21 दिन**
B. 25 दिन
C. 18 दिन
D. 28 दिन
Q.57 एक दुकानदार अपने सामान को 5% हानि पर बेचने का दावा करता है, लेकिन सदोष तुला का उपयोग करके 40% का लाभ कमाता है। 1 kg के लिए वह वास्तव में जिस वजन का उपयोग करता है, वह कितना (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित) है?
Ans A. 680.9 gm
**B. 678.6 gm**
C. 682.8 gm
D. 675.3 gm
Q.58 एक साइकिल सवार पहले 30 km की दूरी 20 km/h की चाल से, अगले 50 km की दूरी 25 km/h की चाल से, और अंतिम 20 km की दूरी 10 km/h की चाल से तय करता है। संपूर्ण 100 km की यात्रा के लिए साइकिल सवार की औसत चाल (निकटतम पूर्णांक तक पूर्णांकित) कितनी है?
**A. 19 km/h**
B. 20 km/h
C. 21 km/h
D. 18 km/h
Q.59 संख्याएँ 3, 77 और 33 का LCM ज्ञात कीजिए।
Ans X A. 242
**B. 231**
C. 462
D. 77
Q.60 एक घनाभाकार जल की टंकी की लंबाई 15 m और चौड़ाई 12 m है। टंकी के फर्श और छत के क्षेत्रफल का योग उसकी चारों दीवारों के क्षेत्रफल के बराबर है। इस टंकी में कितने लीटर वर्षा जल जमा किया जा सकता है?
Ans X A. 1200 लीटर
X B. 1200 × 10² लीटर
X C. 1000 × 10² लीटर
**D. 1200 × 10³ लीटर**
Q.61 यदि A का 25%, B के 40% के बराबर है, और B का 30%, C के 45% के बराबर है, तो A:B:C ज्ञात कीजिए।
Ans X A. 12:9:7
X B. 24:14:9
**C. 24:15:10**
X D. 8:5:3
Q.62 ₹620 की धनराशि साधारण ब्याज की एक निश्चित दर से 2 वर्ष में ₹910 हो जाती है। दिए गए 2 वर्ष के लिए ब्याज (₹ में) ज्ञात कीजिए।
Ans X A. 300
X B. 305
**C. 290**
X D. 285
Q.63 स्टेशनरी की एक दुकान, नोटबुक और पेन बेचती है। मान लीजिए 5 नोटबुक और 3 पेन की कीमत ₹146 है, जबकि 7 नोटबुक और 2 पेन की कीमत ₹178 है। यदि कोई विद्यार्थी 4 नोटबुक और 6 पेन खरीदता है, तो उसे कितना भुगतान करना होगा?
Ans X A. ₹154
X B. ₹168
**C. ₹176**
D. ₹160
Q.64 एक विद्यार्थी के अंक 59 के स्थान पर गलती से 68 दर्ज हो गए। इसके कारण कक्षा के औसत अंक में 1.8 की वृद्धि हो गयी। कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या कितनी है?
Ans X A. 6
X B. 7
**C. 5**
X D. 4
Q.65 किसी संख्या का 7%, उसी संख्या के 9% का कितना प्रतिशत है? (दशमलव के दो स्थानों तक पूर्णांकित कीजिए।)
Ans X A. 21.87%
X B. 43.75%
X C. 78.57%
**D. 77.78%**
Q.66 उस वर्ग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसका क्षेत्रफल उस त्रिभुज के क्षेत्रफल का दोगुना है, जिसकी आधार लंबाई 23 cm और संगत ऊँचाई 12 cm है।
Ans X A. 218 cm2
X B. 204 cm2
**C. 276 cm2**
X D. 256 cm2
Q.67 यदि 5 मजदूर प्रतिदिन 8 घंटे काम करके, 12 दिनों में 2400 इकाइयां बनाते हैं, तो 10 मजदूर प्रतिदिन 8 घंटे काम करके, 12 दिनों में कितनी इकाइयां बनाएंगे, यह मानते हुए कि प्रत्येक मजदूर की कार्यक्षमता समान रहती है?
Ans X A. 2400 इकाइयां
X B. 6000 इकाइयां
X C. 3600 इकाइयां
**D. 4800 इकाइयां**
Q.68 एक दुकानदार अपने क्रय मूल्य पर 40% के लाभ की अपेक्षा करता है। यदि एक सप्ताह में, उसकी कुल बिक्री ₹3,955 थी, तो उसका लाभ (₹ में) ज्ञात कीजिए।
Ans X A. 1,133
X B. 1,132
X C. 1,129
**D. 1,130**
Q.69 दो मित्रों, मोहन और डेविड की मासिक आय क्रमशः 6 : 8 अनुपात में है और उनमें से प्रत्येक व्यक्ति प्रति माह ₹51,000 की बचत करता है। यदि उनके मासिक व्यय का अनुपात 2 : 4 है, तो मोहन की मासिक आय (₹ में) ज्ञात कीजिए।
Ans X A. 77,500
X B. 1,07,100
**C. 76,500**
X D. 75,500
Q.70 कृष के पास ₹1,352 है, जिसे वह अपने दो पुत्रों, वीर और नितिन के बीच विभाजित करता है। दोनों अपनी-अपनी राशियों को 8% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर पर निवेश करते हैं। यदि 18 वर्षों के बाद वीर और 19 वर्षों के बाद नितिन द्वारा संचित की गई राशियाँ बराबर हैं, तो कृष ने नितिन को कितनी धनराशि (₹ में) दी?
Ans X A. 702
X B. 500
X C. 802
**D. 650**
Q.71 एक दुकानदार ₹400 में एकसमान 20 वस्तुएँ खरीदता है। 25% का लाभ अर्जित करने के लिए, उसे ₹400 में कितनी वस्तुएँ बेचनी चाहिए, यदि सभी वस्तुओं का विक्रय मूल्य एक समान हो?
**A. 16**
X B. 20
C. 15
D. 18
Q.72 किसी धनराशि को A, B और C में इस प्रकार विभाजित किया जाता है कि A को B से दोगुना प्राप्त होता है और B को C से तिगुना प्राप्त होता है। यदि कुल धनराशि ₹720 है, तो C को कितना प्राप्त होगा?
Ans X A. ₹60
X B. ₹84
**C. ₹72**
X D. ₹96
Q.73 20.5, 21.5 और 22.5 का चतुर्थानुपाती ज्ञात कीजिए।
Ans X A. 24
X B. 20.5
**C. 23.5**
X D. 22
Q.74 यदि 5 sin y + cos y = √13 sin y है, तो tan y का मान ज्ञात कीजिए।
**A. -5 - √13 / 12**
X B. -5 - √13 / 22
X C. -6 - √13 / 12
X D. -5 - √13 / 17
Q.75 6:7, 11:12, 21:23, 31:35, 43:45 अनुपातों को आरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए।
**A. 6:7, 11:12, 21:23, 31:35, 43:45**
X B. 6:7, 31:35, 11:12, 21:23, 43:45
X C. 6:7, 31:35, 21:23, 11:12, 43:45
X D. 6:7, 31:35, 11:12, 43:45, 21:23
Q.76 A, B और C मिलकर एक कार्य को 37 दिनों में पूरा कर सकते हैं। B और C मिलकर उसी कार्य को 74 दिनों में पूरा कर सकते हैं। B, A से 50% अधिक कुशल है। A, B और C मिलकर 28 दिनों तक कार्य करते हैं। B अकेले शेष कार्य को कितने दिनों में पूरा करेगा?
Ans X A. 13 दिन
**B. 12 दिन**
X C. 9 दिन
X D. 14 दिन
Q.77 54 cm × 44 cm × 30 cm विमाओं वाले सीसे (lead) के एक ठोस घनाभ से 3 cm त्रिज्या वाली सीसे की कितनी गोलाकार गोलियां बनाई जा सकती हैं? (π = 22/7 लीजिए)
Ans X A. 620
B. 600
C. 640
**D. 630**
Q.78 A और B मिलकर एक काम को 24 दिनों में पूरा करते हैं। यदि A अकेले उसी काम को 60 दिनों में पूरा कर सकता है, तो B अकेले उसी काम का एक-चौथाई काम कितने दिनों में पूरा कर सकता है?
**A. 10**
B. 12
C. 8
D. 9
Q.79 उस अर्धगोलाकार कटोरे का संपूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसका आयतन 7.065 m3 है। (π = 3.14 का उपयोग कीजिए)
Ans A. 18.125 m2
**B. 21.195 m2**
C. 28.365 m2
D. 35.125 m2
Q.80 AB और CD समांतर रेखाएँ इस प्रकार हैं कि A और C तिर्यक रेखा XY के बाएँ ओर हैं तथा B और D दाएँ ओर हैं। तिर्यक रेखा AB को M पर और CD को N पर प्रतिच्छेद करती है, जहाँ X, M, N और Y इसी क्रम में संरेख हैं। यदि ∠XMA = 125° है, तो ∠CNY की माप ज्ञात कीजिए।
Ans A. 52°
**B. 55°**
C. 58°
D. 50°
Q.81 एक लैपटॉप का अंकित मूल्य ₹45,000 है। एक दुकानदार अंकित मूल्य पर 25% की छूट देता है। छूट के बाद, लैपटॉप को विक्रय मूल्य पर अतिरिक्त 10% कर के साथ बेचा जाता है। छूट और कर के बाद लैपटॉप का अंतिम मूल्य क्या होगा?
**A. ₹37,125**
B. ₹34,650
C. ₹37,500
D. ₹33,750
Q.82 (-37) + (-56) ÷ (-3) × 3 का मान ज्ञात कीजिए।
**A. 19**
B. 17
C. 21
D. 15
Q.83 एक आंकड़े का माध्य 41 है और उसकी माध्यिका 50 है। आनुभविक संबंध का उपयोग करके उस आंकड़े का बहुलक ज्ञात कीजिए।
Ans A. 156
B. 91
C. 150
**D. 68**
Q.84 11 – 12 + 12 × 8 का मान ज्ञात कीजिए।
Ans A. 1
**B. 3**
C. 2
D. 4
Q.85 एक भाग के प्रश्न में, भाजक, भागफल का 3 गुना और शेषफल का 8 गुना है। यदि शेषफल 12 है, तो भाज्य ज्ञात कीजिए।
Ans X A. 3066
**B. 3072**
X C. 3084
X D. 3048
**Section : General Intelligence and Reasoning**
Q.86 सुमित बिंदु A से शुरू करता है और पूर्व की ओर 28 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है, 25 km ड्राइव करता है, बाएं मुड़ता है और 29 km ड्राइव करता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 27 km ड्राइव करता है। अंत में वह बाएं मुड़ता है, 1 km ड्राइव करता है और बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूर (न्यूनतम दूरी) और किस दिशा में ड्राइव करना चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के हैं।)
**A. 3 km, पूर्व की ओर**
X B. 1 km, पश्चिम की ओर
X C. 2 km, उत्तर की ओर
X D. 4 km, दक्षिण की ओर
Q.87 एक विशिष्ट कूट भाषा में, ‘CADS’ को ‘4689’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘DASH’ को ‘6985’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘H’ के लिए क्या कूट है?
Ans X A. 9
**B. 5**
X C. 8
X D. 6
Q.88 अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित दी गई श्रृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए?
EKP GMR IOT KQV ?
Ans X A. MSY
X B. MRY
X C. MRX
**D. MSX**
Q.89 अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस युग्म से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
**A. MI - OL**
B. TC - VE
X C. JP - LS
X D. SX - UA
Q.90 एक निश्चित कूट भाषा में, ‘PACE’ को ‘8471’ और ‘CAMP’ को ‘7412’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। इस कूट भाषा में ‘M’ का कूट क्या है?
Ans X A. 4
X B. 2
**C. 1**
X D. 7
Q.91 निम्नलिखित संख्या और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लें और प्रश्न का उत्तर दें। (गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। सभी संख्याएं केवल एकल अंक वाली संख्याएं हैं।)
(बाएं) ? / & @ 9 # @ % * / ! $ % * & 5 2 > 3 (दाएं)
ऐसी कितनी संख्याएं हैं जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक प्रतीक और ठीक बाद में भी एक प्रतीक है?
Ans A. एक भी नहीं
**B. एक**
C. दो
D. तीन
Q.92 नीचे संख्याओं के दो समुच्चय दिए गए हैं। संख्याओं के प्रत्येक समुच्चय में, पहली संख्या पर निश्चित गणितीय संक्रियाएं करके दूसरी संख्या प्राप्त की गई है। इसी प्रकार, दूसरी संख्या पर निश्चित गणितीय संक्रियाएं करके तीसरी संख्या प्राप्त की गई है, और इसी प्रकार आगे की भी संख्याएं प्राप्त की गई है। दिए गए विकल्पों में से कौन-सा विकल्प, उन्हीं संक्रियाओं का अनुसरण करता है, जो दिए गए प्रश्न में किया गया है? (नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रियाएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रियाएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, आदि केवल 13 पर की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।)
3 - 9 - 27 - 32 ; 4 - 16 - 48 - 53
Ans A. 8-64-128-150
B. 6-36-72-80
C. 7 -49-98-145
**D. 5 -25-75-80**
Q.93 नीचे दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूर्ण बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर-संख्या समूह प्रश्नवाचक चिह्न (?) को प्रतिस्थापित करेगा?
WOG 147, BKB 163, GGW 179, LCR 195, QYM 211, ?
**A. VWG 225**
B. VWG 225
C. UTF 227
D. VUH 227
Q.94 ललित, बिंदु A से चलना शुरू करता है और उत्तर की ओर 75 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 80 km गाड़ी चलाता है, वह फिर बाएं मुड़ता है और 85 km गाड़ी चलाता है। फिर वह बाएं मुड़ता है और 89 km गाड़ी चलाता है। अंत में वह बाएं मुड़ता है और 10 km गाड़ी चलाकर बिंदु P पर रुक जाता है। बिंदु A पर वापस पहुँचने के लिए उसे कितनी दूरी (न्यूनतम दूरी) तक और किस दिशा में गाड़ी चलानी चाहिए? (जब तक निर्दिष्ट न हो, सभी मोड़ केवल 90-डिग्री के मोड़ हैं।)
Ans A. 8 km, पश्चिम की ओर
B. 11 km, पूर्व की ओर
**C. 10 km, पश्चिम की ओर**
D. 9 km, पश्चिम की ओर
Q.95 एक विशिष्ट कूट भाषा में, ‘AIDS’ को ‘7192’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘DASH’ को ‘9215’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘H’ के लिए क्या कूट है?
**A. 5**
B. 2
C. 1
D. 9
Q.96 अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन एक निश्चित तरीके से एकसमान हैं और इस प्रकार वे एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म उस युग्म से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, उसमें व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
A. KD - HB
B. CA - BZ
**C. JK - IJ**
D. GJ - FI
Q.97 सात व्यक्ति, A, B, C, D, E, F और G, एक सीधी पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हुए हैं। C के बाईं ओर केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। F और E के बीच केवल चार व्यक्ति बैठे हैं। B, C के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। B, A का निकटतम पड़ोसी नहीं है। D, C के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। F, A के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। A और D के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
Ans A. तीन
**B. दो**
C. एक भी नहीं
D. एक
Q.98 एक निश्चित तर्क का अनुसरण करते हुए, 6 का संबंध 32 से है और 2 का संबंध 12 से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए, 9 का संबंध निम्नलिखित में से किस विकल्प से है?
(नोट: संख्याओं को उनके घटक अंकों में तोड़े बिना संक्रियाएं पूर्ण संख्याओं पर की जानी चाहिए। उदाहरण के लिए 13 लीजिए - 13 पर संक्रियाएं जैसे कि 13 में जोड़ना/घटाना/गुणा करना, आदि, केवल 13 पर की जा सकती हैं। 13 को 1 और 3 में तोड़ना तथा फिर 1 और 3 पर गणितीय संक्रियाएं करने की अनुमति नहीं है।)
Ans A. 45
B. 49
**C. 52**
D. 47
Q.99 एक निश्चित कूट भाषा में, ‘CROW’ को ‘7513’ और ‘WORM’ को ‘7613’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘M’ का कूट क्या है?
Ans A. 1
**B. 6**
C. 7
D. 3
Q.100 सात बक्से, A, B, C, D, E, F और G, एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन उनका इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है। G नीचे से तीसरे स्थान पर है। G और C के बीच केवल दो बक्से रखे गए हैं। B के नीचे केवल F रखा गया है। E को A के ठीक नीचे रखा गया है। ऊपर से चौथा बक्सा कौन-सा है?
Ans A. F
B. E
**C. B**
D. A
Q.101 एक निश्चित कूट भाषा में, ‘CROW’ को ‘9863’ और ‘WORK’ को ‘3289’ के रूप में कूटबद्ध किया गया है। दी गई कूट भाषा में ‘K’ का कूट क्या है?
Ans A. 2
B. 3
C. 9
**D. 8**
Q.102 यदि 'T' का अर्थ '÷' है, 'J' का अर्थ '×' है, 'K' का अर्थ '+' है, और 'L' का अर्थ '-' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न '?' के स्थान पर क्या आएगा?
198 L 89 I (72 K 2) L 3 J 4 = ?
(नोट: समीकरण में 'I' दिया गया है, जिसका अर्थ स्पष्ट नहीं है, परंतु विकल्पों के अनुसार)
Ans X A. 142
**B. 129**
X C. 130
X D. 133
Q.103 शब्द IGNITION में प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के समूह में निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षर दो बार से अधिक दिखाई देगा?
Ans X A. U
**B. H**
X C. O
X D. Z
Q.104 एक निश्चित कूट भाषा में,
'A + B' का अर्थ है कि 'A, B की माता है',
'A - B' का अर्थ है कि 'A, B का भाई है',
'A x B' का अर्थ है कि 'A, B की पत्नी है' और
'A + B' का अर्थ है कि 'A, B का पिता है'।
यदि 'A + B - C x D' है, तो A का D से क्या संबंध है?
Ans X A. पत्नी की माता
**B. पत्नी का पिता**
X C. माता का भाई
X D. भाई
Q.105 शब्द FANTAIL के प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक बाद आने वाले अक्षर से बदला जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णमाला क्रम में उसके ठीक पहले आने वाले अक्षर से बदला जाता है। इस प्रकार बने अक्षरों के समूह में कितने अक्षर ठीक दो बार आएंगे?
**A. दो**
X B. शून्य
X C. एक
X D. तीन
Q.106 अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के आधार पर दी गई श्रृंखला में ? के स्थान पर क्या आना चाहिए?
XGO FOW NWE VEM ?
**A. DMY**
X B. DMU
X C. DNI
X D. DUM
Q.107 निम्नलिखित अक्षर और प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और उसके बाद दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए।
(बाएं) M K * J & H ^ G % F $ D # S @ S ! Z + ? N (दाएं)
यदि श्रृंखला से सभी अक्षरों को हटा दिया जाए, तो निम्नलिखित में से कौन-सा दाएं से नौवें स्थान पर होगा?
Ans X A. %
**B. &**
C. #
D. @
Q.108 यदि ‘A’ का अर्थ ‘+’ है, ‘B’ का अर्थ ‘×’ है, ‘C’ का अर्थ ‘÷’ है और ‘D’ का अर्थ ‘–’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
67 C 3 B 19 C (84 A 2) D 6 = ?
Ans X A. 154
B. 172
C. 173
**D. 160**
Q.109 उस युग्म को चुनिए जो उसी पैटर्न का अनुसरण करता है जिस पैटर्न का अनुसरण नीचे दिए गए दो युग्मों द्वारा किया गया है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं।
LIF : HEB
WUH : SQD
Ans A. TQV : PMR
B. JLG : EGC
**C. HRP : DOL**
D. KOT : GKQ
Q.110 दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
25 44 39 58 53 ?
Ans X A. 82
**B. 72**
C. 77
D. 58
Q.111 दी गई शृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए?
74 75 67 94 30 ?
Ans X A. 264
B. 165
C. 155
**D. 246**
Q.112 निम्नलिखित श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा?
12 13 15 19 27 ?
Ans X A. 44
**B. 43**
C. 45
D. 42
Q.113 इस प्रश्न में, एक प्रश्न के बाद (I) और (II) से क्रमांकित दो कथन दिए गए हैं। आपको यह तय करना है कि कथनों में दिया गया डेटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं। दोनों कथन का अध्ययन कीजिए और उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए।
प्रश्न: 5 छड़ों E, J, N, C और K में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है, इनमें से कौन-सी छड़ सबसे छोटी है?
कथन:
(I) K, C से लंबी है।
(II) केवल एक छड़, E से छोटी है। E, C से छोटी है परंतु J से लंबी है।
**A. कथन II में दिया गया डेटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दिया गया डेटा पर्याप्त नहीं है**
B. कथन I में दिया गया डेटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दिया गया डेटा पर्याप्त नहीं है
C. कथन I और II दोनों एक साथ (और न तो अकेले कथन I या न ही अकेले कथन II) प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है
D. कथन I और II दोनों एक साथ प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है
Q.114 सात बक्से, L, M, N, D, E, F और G, एक-दूसरे के ऊपर रखे गए हैं, लेकिन उनका इसी क्रम में होना आवश्यक नहीं है। F के नीचे केवल दो बक्से रखे गए हैं। M ऊपर से तीसरे स्थान पर है। D, L के ठीक ऊपर रखा गया है। E, N के नीचे किसी स्थान पर लेकिन G के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। L, M के ठीक ऊपर रखा गया है। नीचे से दूसरे स्थान पर किस बक्से को रखा गया है?
**A. D**
B. G
C. N
D. E
Q.115 A, B, C, D, E, F और G, एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। G, A के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। A, F के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। G, E के ठीक दाईं ओर पड़ोस में बैठा है। B, D के ठीक बाईं ओर पड़ोस में बैठा है। E के सापेक्ष, F किस स्थान पर बैठा है?
**A. बाईं ओर दूसरे स्थान पर**
B. दाईं ओर दूसरे स्थान पर
C. ठीक दाईं ओर पड़ोस में
D. ठीक बाईं ओर पड़ोस में
Q.116 A × Y का अर्थ है कि, “A, Y की माता है”। A – Y का अर्थ है कि, “A, Y की पुत्री है”। A $ Y का अर्थ है कि, “A, Y का पिता है”। A @ Y का अर्थ है कि, “A, Y का पति है”।
यदि 'B @ Z - E $ Q' है, तो B का Q से क्या संबंध है?
Ans A. भाई की पत्नी
B. बहन का पति
**C. पुत्र की पत्नी**
D. पिता की बहन
Q.117 अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर, एक निश्चित तर्क के अनुसार VZNT का संबंध UYMS से है। उसी तर्क के अनुसार RJKS का संबंध QIJR से है। समान तर्क का अनुसरण करते हुए AFLM का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
Ans A. BGMN
B. ZGML
**C. ZEKL**
D. YDJK
Q.118 यदि ‘P’ का अर्थ ‘x’ है, ‘Q’ का अर्थ ‘+’ है, ‘R’ का अर्थ ‘–’ है और ‘S’ का अर्थ ‘÷’ है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
12 P 9 S (98 Q 7) P 3 R 25 = ?
**A. 125**
X B. 142
X C. 133
X D. 198
Q.119 इस प्रश्न में, एक प्रश्न के बाद दो कथन दिए गए हैं, जिन्हें (I) और (II) के रूप में क्रमांकित किया गया है। आपको यह ज्ञात करना है कि कथनों में दिया गया डेटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है या नहीं है। दोनों कथनों का अध्ययन कीजिए और उचित उत्तर का चयन कीजिए।
प्रश्न: 5 खंभों, F, I, S, C और L में से प्रत्येक की लंबाई अलग-अलग है, निम्नलिखित में से कौन-सा खंभा सबसे छोटा है?
कथन:
(I) S केवल दो खंभों से लंबा है। F, S से छोटा है और I, F से छोटा है।
(II) C, L से लंबा है।
Ans X A. कथन II में दिया गया डेटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन I में दिया गया डेटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
X B. कथन I और II में दिया गया डेटा संयुक्त रूप से (न तो अकेले कथन I और न अकेले कथन II) प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
**C. कथन I में दिया गया डेटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है, जबकि कथन II में दिया गया डेटा अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।**
X D. कथन I और II में दिया गया डेटा संयुक्त रूप से प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं है।
Q.120 निम्नलिखित संख्या, प्रतीक श्रृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गिनती केवल बाएं से दाएं की जानी है। सभी संख्याएं एकल अंकों की संख्याएं हैं।
(बाएं) * £ 8 € @ 1 8 8 © & 1 1 1 7 * 4 7 2 8 $ 8 & (दाएं)
ऐसे कितने प्रतीक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक संख्या है और ठीक बाद में भी एक संख्या है?
Ans X A. 1
X B. 3
X C. 4
**D. 2**
Railway-RRB NTPC 2025 CBT 2 Under Graduate Previous Year Question Paper and Answer Key Free PDF Download English-Sep 17, 2026-Shift 1