RRB-Railway Ministerial & Isolated Categories 2024 TGT-PGT Previous Year Question Paper and Answer Key Free PDF Download Hindi-Shift 1
रेलवे भर्ती बोर्ड / RAILWAY RECRUITMENT BOARD CEN 07/2024 - मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड कोटियाँ / CEN 07/2024 - Ministerial & Isolated Categories
Test Date10/09/2025
Test Time9:00 AM - 10:30 AM
SubjectALL POST GRADUATE TEACHERS PGTS and TRAINED GRADUATE TEACHERS TGTS
* Note Correct Answer will carry 1 mark per Question. Incorrect Answer will carry 1/3 Negative mark per Question.
1. Options shown in green color with a Indication correct
2. Chosen option on the right of the question indicates the option selected by the candidate.
Section : Professional Ability
Q.1 पाठ्यचर्या विकास की प्रक्रिया को कालानुक्रमिक रूप से व्यवस्थित करें।
1. शैक्षिक आवश्यकताओं का आकलन
2. उद्देश्यों का निर्माण
3. विषय-वस्तु का चयन और संगठन
4. मूल्यांकन
Ans A. 3-1-2-4
B. 1-4-2-3
C. 1-2-3-4 (correct)
D. 2-1-3-4
Q.2 जब संस्कृति के प्रौद्योगिकीय या भौतिक आयाम (material dimensions) तीव्रता से परिवर्तित होते हैं, लेकिन अभौतिक पहलू (मूल्य, प्रतिमानक) पीछे छूट जाते हैं, तो इसे ______ कहते हैं।
Ans A. सांस्कृतिक आत्मसाकरण (Cultural Assimilation)
B. सांस्कृतिक एकीकरण (Cultural Integration)
C. सांस्कृतिक विलंबन (Cultural Lag) (correct)
D. सांस्कृतिक विसरण (Cultural Diffusion)
Q.3 शिक्षा को ______ राष्ट्रीय चेतना को बढ़ावा देना चाहिए।
Ans A. केवल गणित और विज्ञान पर ध्यान केंद्रित करके
B. भारतीय होने पर गर्व और सांस्कृतिक विरासत की सराहना विकसित करके (correct)
C. अंतर्राष्ट्रीय संपर्कन को सीमित करके
D. संकीर्णता और संकीर्णतावाद को बढ़ावा देकर
Q.4 कौन-सा क्रियाकलाप, विद्यालय और समुदाय के बीच संबंधों को सर्वाधिक मजबूत बनाता है?
Ans A. अभिभावक-शिक्षक बैठकें (correct)
B. कक्षा परीक्षाएँ
C. मौन वाचन सत्र
D. गृहकार्य
Q.5 ओपन एजुकेशनल रिसोर्सेज (OERS) को अन्य अधिगम सामग्रियों से क्या अलग करता है?
Ans A. इन्हें साझा या संशोधित नहीं किया जा सकता है।
B. उनके पास निर्बाध लाइसेंस (open license) होता है और उन्हें अनुकूलित, संशोधित और पुनः उपयोग किया जा सकता है। (correct)
C. अभिगम के लिए इनको विशेष सॉफ्टवेयर की आवश्यकता होती है।
D. वे केवल प्रिंट में उपलब्ध होते हैं।
Q.6 शिक्षक-नियंत्रित अनुदेशन (TCI) की एक प्रमुख विशेषता क्या है?
Ans A. अधिगम, असंरचित और नम्य होता है।
B. शिक्षक अधिगम प्रक्रिया को सख्ती से निर्देशित करता है। (correct)
C. विद्यार्थी आत्म-खोज के माध्यम से सीखते हैं।
D. विद्यार्थी अपने स्वयं के अधिगम लक्ष्य निर्धारित करते हैं।
Q.7 समानता क्या है?
Ans A. प्रत्येक व्यक्ति के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने वाला एक नैतिक आदेश (moral command) (correct)
B. केवल बुद्धि और अभिभ्रमता पर आधारित
C. किसी प्रयास के बिना स्तर प्राप्त
D. मनुष्यों के बारे में एक आनुभविक सामान्यीकरण
Q.8 किस प्रकार का अनुशासन, विद्यार्थियों को नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करता है क्योंकि वे उनके मूल्य को समझते हैं?
Ans A. सैन्य अनुशासन (Military discipline)
B. लोकतांत्रिक अनुशासन (Democratic discipline) (correct)
C. स्वेच्छाचारी अनुशासन (Autocratic discipline)
D. दंडात्मक अनुशासन (Punitive discipline)
Q.9 कक्षा में पाठ्यचर्या संचालन की सफलता को कौन-सा कारक सबसे अधिक प्रभावित करता है?
Ans A. शिक्षक की शिक्षण विधियाँ (correct)
B. स्कूल अवसंरचना
C. पाठ्यपुस्तक का डिजाइन
D. सरकारी नीतियां
Q.10 मास्लो के आवश्यकताओं के पदानुक्रम के अनुसार, एक विद्यार्थी को अधिगम अभिप्रेरणा पर ध्यान केन्द्रित करने से पहले किस आवश्यकता को पूरा किया जाना चाहिए?
Ans A. शारीरिक आवश्यकताएँ (correct)
B. आत्मसिद्ध
C. समादर आवश्यकताएँ
D. सुरक्षा और संरक्षा
Q.11 शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों के लिए अनुदेशन की योजना बनाने का प्राथमिक लाभ क्या है?
Ans A. इससे शिक्षक का कार्य कम हो जाता है।
B. इससे पढाई जाने वाली विषय-वस्तु में वृद्धि होती है।
C. इससे दिशा का बोध होता है और लक्ष्यों की स्पष्टता मिलती है। (correct)
D. इससे अधिगम उद्देश्यों की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।
Q.12 कौन-सा कथन संस्कृति और शिक्षा के बीच संबंध का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
Ans A. संस्कृति केवल प्रौद्योगिकी पर निर्भर करती है
B. शिक्षा, संस्कृति का संचार और संरक्षण करती है (correct)
C. शिक्षा रातोरात संस्कृति का निर्माण करती है
D. संस्कृति और शिक्षा असंबंधित हैं
Q.13 ______, एक शैक्षिक उपागम है जो पियाजे (Piaget) के विकासात्मक मनोविज्ञान और वायगोत्स्की (Vygotsky) के समीपस्थ अधिगम सिद्धांतों के क्षेत्र पर आधारित है।
Ans A. मोंटेसरी विधि (Montessori Method)
B. स्टीनर विधि (Steiner Method)
C. रेजियो एमिलिया विधि (Reggio Emilia Method) (correct)
D. वाल्डोर्फ विधि (Waldorf Method)
Q.14 बच्चे ______ स्तर पर संज्ञानात्मक कौशल, तार्किक चिंतन और जटिल संबंधों की समझ विकसित करते हैं।
Ans A. वयस्कता (18 वर्ष से अधिक)
B. मध्य बाल्यावस्था (7-11 वर्ष) (correct)
C. प्रारंभिक बाल्यावस्था (3-6 वर्ष)
D. किशोरावस्था (12-18 वर्ष)
Q.15 भारतीय समाज का कौन-सा लक्ष्य, शिक्षा के माध्यम से सभी नागरिकों के लिए अवसर की समानता पर बल देता है?
Ans A. राष्ट्रीय एकीकरण
B. लोकतंत्र
C. धर्मनिरपेक्षता
D. सामाजिक न्याय (correct)
Q.16 विशिष्ट बच्चों (exceptional children) की किस श्रेणी में सामाजिक अन्तःक्रिया और संप्रेषण में कठिनाइयाँ शामिल हैं?
Ans A. संवेगात्मक और व्यावहारिक विकार
B. स्वलीना (Autism) (correct)
C. अधिगम अशक्तता
D. प्रतिभाशाली बच्चे
Q.17 सामाजिक और राष्ट्रीय एकता की भावना ______ के माध्यम से सर्वोत्तम रूप से विकसित की जा सकती है।
Ans A. सैनिक प्रशिक्षण
B. राजनीतिक वाद-विवाद
C. आर्थिक नीतियों
D. शिक्षा (correct)
Q.18 गेस्टाल्ट मनोविज्ञान (Gestalt psychology), मनोविज्ञान का एक स्कूल, ______ में लगभग 1912 में मैक्स वर्धिमर (Max Wertheimer) द्वारा स्थापित किया गया था।
Ans A. जर्मनी (correct)
B. इटली
C. रूस
D. डेनमार्क
Q.19 निम्नलिखित में से कौन-सा, शिक्षा से संबंधित भारतीय संस्कृति का एक घटक नहीं है?
Ans A. धर्म (correct)
B. (विकल्प उपलब्ध नहीं)
C. (विकल्प उपलब्ध नहीं)
D. (विकल्प उपलब्ध नहीं)
Q.20 भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद, राज्य को कमजोर वर्गों, विशेषकर अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के शैक्षिक और आर्थिक हितों को बढ़ावा देने एवं उन्हें सामाजिक न्याय प्रदान करने का निर्देश देता है?
Ans A. अनुच्छेद 15
B. अनुच्छेद 19
C. अनुच्छेद 21
D. अनुच्छेद 46 (correct)
Q.21 शिक्षा मार्गदर्शन करना सिखाती है, जबकि धर्म हमें क्या सिखाता है?
Ans A. धन कैसे अर्जित करें
B. सरकारी नियमों का पालन कैसे करें
C. हमारा जन्म क्यों हुआ है और शाश्वत शांति कैसे प्राप्त करें (correct)
D. प्रतियोगी परीक्षाओं में कैसे उत्कृष्टता प्राप्त करें
Q.22 शिक्षा में दर्शनशास्त्र की कौन-सी विचार-पद्धति, स्थायी विचारों और साहित्य की महान कृतियों के अध्ययन के माध्यम से मन (mind) के विकास पर जोर देता है?
Ans A. तलबाद (Essentialism)
B. स्थायित्वाद (Perennialism) (correct)
C. प्रगतिवाद (Progressivism)
D. व्यावहारिकतावाद (Pragmatism)
Q.23 निम्नलिखित में से कौन-सा, मनोविज्ञान द्वारा शिक्षा के सहयोग का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
Ans A. शिक्षण विधियों को सूचित करने वाले अधिगम सिद्धांतों की व्याख्या करके (correct)
B. विद्यालय प्रशासनिक कार्यों का पर्यवेक्षण करके
C. अनुशासन नीतियों को लागू करके
D. विद्यालयों के लिए पाठ्यचर्या विषयवस्तु विकसित करके
Q.24 किसी शिक्षक को अन्य विधियों की तुलना में बड़ी कक्षाओं को पढ़ाने और एक निश्चित अवधि के दौरान अधिक विषयवस्तु को पूरा करने के लिए कौन-सी विधि सक्षम करती है?
Ans A. निरूपण विधि
B. टीम शिक्षण
C. व्याख्यान विधि (correct)
D. गतिविधि-आधारित निर्देश
Q.25 निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धांत व्यवहार पर अचेतन मन के प्रभाव पर केंद्रित होता है और विकास के इदम, अहम, पराहम और मनोलैंगिक चरणों जैसी अवधारणाओं का उपयोग करता है?
Ans A. सामाजिक अधिगम सिद्धांत
B. मानवतावादी सिद्धांत
C. संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत
D. मनोविश्लेषणात्मक सिद्धांत (correct)
Q.26 समूह-नियंत्रित अनुदेश (Group-Controlled Instruction) को बड़े पैमाने पर किन दो प्रकारों में विभाजित किया जा सकता है?
Ans A. व्याख्यान-आधारित सत्र और निर्देशन
B. वैयक्तिक दक्ष कार्य और समूह कृत्य
C. शिक्षक-नियंत्रित और अधिगमकर्ता-नियंत्रित सत्र (correct)
D. समूह अन्तःक्रियात्मक सत्र और टीम वर्क से जुड़े क्रियाकलाप
Q.27 में मुख्य व्यक्ति (focal person) के व्यवहार में ऐसा परिवर्तन शामिल होता है जो दूसरे व्यक्ति के व्यवहार से मेल खाता हो या उसकी नकल करता हो।
Ans A. सामाजिक प्रभाव (Social influence)
B. आज्ञाकारिता (Obedience)
C. प्रभाव (Impression)
D. अनुकरण (Imitation) (correct)
Q.28 जॉन लॉक (John Locke) का कहना है कि बच्चे का मन एक 'टेबुला रसा (Tabula Rasa)' है, जो एक ______ शब्द है जिसका अर्थ 'क्लीन स्लेट (clean slate)' होता है।
Ans A. इतालवी
B. फ्रेंच
C. संस्कृत
D. लैटिन (correct)
Q.29 शिक्षण के एक विश्लेषण में संपूर्ण प्रक्रिया को ______ चरणों के रूप में वर्णित किया गया है।
Ans A. पूर्व-सक्रिय, अन्तःक्रियात्मक, पश्च-सक्रिय (Pre-active, Interactive, Post-active) (correct)
B. पूर्व-सक्रिय, अन्तःक्रियात्मक (Pre-active, Interactive)
C. अन्तःक्रियात्मक, पश्च-सक्रिय (Interactive, Post-active)
D. पूर्व-सक्रिय, पश्च-सक्रिय (Pre-active, Post-active)
Q.30 निम्नलिखित में से कौन-सा, बाल अधिकार सम्मेलन, 1989 में शामिल नहीं है?
Ans A. विकास का अधिकार (Right to development)
B. उत्तरजीविता का अधिकार (Right to survival)
C. शिक्षा का अधिकार (Right to education) (correct)
D. संरक्षण का अधिकार (Right to protection)
Q.31 'Psychology (मनोविज्ञान)' शब्द, दो ______ शब्दों 'Psyche' और 'Logos' से व्युत्पन्न किया गया है।
Ans A. ग्रीक (correct)
B. फ्रेंच
C. जर्मन
D. लैटिन
Q.32 1928 में आंध्र प्रदेश में ऋषि घाटी शिक्षा केंद्र की स्थापना किसने की?
Ans A. श्री अरविंदो
B. जिद्दू कृष्णमूर्ति (correct)
C. मोहनदास करमचंद गांधी
D. रवीन्द्रनाथ टैगोर
Q.33 जीववाद (Animism) का सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया और इसे अस्तित्व में मौजूद धर्म का सबसे पुराना रूप माना?
Ans A. एमिल दुर्खीम (Emile Durkheim)
B. टर्नर (Turner)
C. एडवर्ड टेलर (Edward Tylor) (correct)
D. मैक्स मूलर (Max Muller)
Q.34 विकास का प्रथम चरण कौन-सा है?
Ans A. पूर्व संक्रियामक (Pre-operational)
B. संवेदीप्रेरक (Sensori-motor) (correct)
C. औपचारिक संक्रियामक (Formal operational)
D. मूर्त संक्रियामक (Concrete operational)
Q.35 अंतर्भूत अभिप्रेरण का उदाहरण निम्नलिखित में से कौन-सा है?
Ans A. परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अध्ययन करना
B. दंड से बचने के लिए काम पूरा करना
C. कोई खेल खेलना सीखना क्योंकि यह आनंददायक है (correct)
D. पैसा कमाने के लिए काम करना
Q.36 किस पश्चिमी दार्शनिक का मानना था, कि शिक्षा का उद्देश्य शाश्वत सत्य को समझने के लिए तर्क विकसित करना होना चाहिए?
Ans A. हर्बर्ट स्पेंसर (Herbert Spencer)
B. प्लेटो (Plato) (correct)
C. रूसो (Rousseau)
D. जॉन डेवी (John Dewey)
Q.37 किसी दी गई विषय-वस्तु में विभिन्न अवधारणाओं और प्रस्तावों की पहचान करना तथा शिक्षण और अधिगम के उद्देश्य के लिए उन्हें संरचित और क्रमबद्ध करने को क्या कहते हैं?
Ans A. विषय-वस्तु विश्लेषण (correct)
B. मूल्यांकन
C. निदान
D. निगरानी
Q.38 आधुनिक शैक्षिक सिद्धांत में शिक्षक-नियंत्रित अनुदेशन (TCI) की निम्नलिखित में से कौन-सी एक सामान्य आलोचना है?
Ans A. यह असंरचित अधिगम परिवेश को प्रोत्साहित करता है।
B. यह विद्यार्थियों के रचनात्मकता और समीक्षात्मक चिंतन को सीमित करता है। (correct)
C. यह विद्यार्थियों की स्वायत्तता और स्वतंत्रता को अत्यधिक बढ़ावा देता है।
D. यह बुनियादी कौशल सिखाने के लिए अप्रभावी है।
Q.39 किस पश्चिमी विचारक ने यह तर्क दिया, कि शिक्षा अनुभव के माध्यम से अधिगम पर आधारित होनी चाहिए?
Ans A. जीन-जैक्स रूसो (Jean-Jacques Rousseau)
B. हर्बर्ट स्पेंसर (Herbert Spencer)
C. प्लेटो (Plato)
D. जॉन डेवी (John Dewey) (correct)
Q.40 शैक्षिक मनोविज्ञान में, कौन-सा उपागम आंतरिक मानसिक प्रक्रियाओं के बजाय अवलोकनीय व्यवहारों का अध्ययन करके अधिगम को समझने पर केंद्रित है?
Ans A. मानवतावादी उपागम
B. रचनावादी उपागम
C. संज्ञानात्मक उपागम
D. व्यवहारिक उपागम (correct)
Q.41 निम्नलिखित में से कौन-सा, जीन जैक्स रूसो (Jean Jacques Rousseau) का प्रकाशन है?
Ans A. पेडागोजी ऑफ द ऑप्रेस्ड (Pedagogy of the oppressed)
B. माईंडसेट: द न्यू साइकोलॉजी ऑफ सक्सेस (Mindset: The New Psychology of Success)
C. सेवेज इनइक्वलिटीज (Savage inequalities)
D. द सोशल कॉन्ट्रैक्ट (Social Contract) (correct)
Q.42 भारतीय सांस्कृतिक विरासत का कौन-सा पहलू 'गुरु-शिष्य परम्परा' की अवधारणा में सबसे अधिक परिलक्षित होता है?
Ans A. व्यक्तिपरक नैतिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शन (correct)
B. प्रतिस्पर्धी अधिगम परिवेश
C. तकनीकी उन्नति
D. मानकीकृत पाठ्यचर्या
Q.43 निम्नलिखित में से कौन-सा, शिक्षार्थी-केंद्रित अनुदेशन प्रणाली से संबंधित नहीं है?
Ans A. नम्य अध्ययन (Flexi-study)
B. दूरस्थ अधिगम (Distance learning)
C. योजनाबद्ध अधिगम (Programmed learning)
D. निष्क्रिय अधिगम (Passive learning) (correct)
Q.44 शिक्षा और संस्कृति के संदर्भ में, शब्द सांस्कृतिक पश्चाता (cultural lag) ______ को संदर्भित करता है।
Ans A. शिक्षकों के स्कूलों में नई शिक्षण पद्धतियों को लागू करने का विरोध करने
B. समाज के मूल्यों और मानदंडों में परिवर्तन की तुलना में भौतिक संस्कृति के तेजी से आगे बढ़ने (correct)
C. विभिन्न क्षेत्रों में साक्षरता और शिक्षा के स्तर सार्थक रूप से भिन्न होने
D. विद्यार्थियों के स्कूल की कक्षाओं में नए विषयों को समझने में अधिक समय लगने
Q.45 शिक्षा में किस प्रकार की स्वतंत्रता विद्यार्थियों को बिना किसी भय के अपनी राय व्यक्त करने की अनुमति देती है?
Ans A. सामाजिक स्वतंत्रता
B. राजनीतिक स्वतंत्रता
C. आर्थिक स्वतंत्रता
D. शैक्षणिक स्वतंत्रता (correct)
Q.46 लेंस के अनुसार, परीक्षा की दुश्चिता और उपलब्धि की आवश्यकता के बीच क्या संबंध है?
Ans A. L-आकार
B. V-आकार
C. W-आकार
D. व्युत्क्रमित U-आकार (correct)
Q.47 निम्नलिखित में से कौन-सा, शिक्षा में मनोवैज्ञानिक सिद्धांतों का एक अनुपयोग नहीं है?
Ans A. अनुशासन की समस्याओं से निपटना (correct)
B. शिक्षण विधि
C. पाठ्यचर्या तैयार करना
D. विद्यार्थियों को होशियार और कमजोर में विभाजित करना
Q.48 मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा, जिसमें शिक्षा के अधिकार का उल्लेख है, किस वर्ष अपनाया गया?
Ans A. 1966
B. 1960
C. 1951
D. 1948 (correct)
Q.49 निम्नलिखित में से किस पाठ्यचर्या विकास मॉडल को विश्लेषण, डिजाइन, विकास, कार्यान्वयन और मूल्यांकन से जुड़ी एक व्यवस्थित, रेखिक प्रक्रिया के रूप में परिभाषित किया जाता है?
Ans A. टायलर युक्तिसंगत मॉडल (Tyler’s Rational Model) (correct)
B. वॉकर का संदर्भ, इनपुट, प्रक्रिया, उत्पाद मॉडल (Walker’s Context, Input, Process, Product Model)
C. टाबा का ग्रासरूट्स मॉडल (Taba’s Grassroots Model)
D. व्हीलर का सर्कुलर मॉडल (Wheeler’s Circular Model)
Q.50 ‘शिक्षा मनोविज्ञान एक वस्तुपरक विज्ञान है (Educational Psychology is a positive science)’ का क्या अर्थ है?
Ans A. यह केवल नैतिकता और नैतिक आचरण पर केंद्रित है।
B. यह अवलोकनीय तथ्यों की उपेक्षा करता है।
C. यह बच्चों के व्यवहार का अध्ययन उसके वास्तविक रूप में करता है, न कि जैसा उसे होना चाहिए। (correct)
D. यह निर्धारित करना है कि बच्चों को कैसा व्यवहार करना चाहिए।
Section : General Ability
Q.51 सिग्नल-संवाहक ऊतक में क्षति के कारण एक मरीज के शरीर के किसी हिस्से में संवेदना खत्म हो जाती है। निम्नलिखित में से कौन-सा ऊतक प्रभावित होता है?
Ans A. पेशीय (Muscular)
B. तंत्रिका (Nervous) (correct)
C. उपकला (Epithelial)
D. संयोजी (Connective)
Q.52 दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 73 97 115 ? 157 181 199
Ans A. 132
B. 127
C. 139 (correct)
D. 120
Q.53 निम्नलिखित में से किस संशोधन द्वारा भारतीय संविधान में एक नया भाग IXA जोड़ा गया, जो अनुच्छेद 243P से 243ZG तक में नगरपालिकाओं से संबंधित है?
Ans A. 73वें संशोधन, 1992
B. 86वें संशोधन, 2002
C. 74वें संशोधन, 1992 (correct)
D. 91वें संशोधन, 2003
Q.54 प्रियंका 800 मीटर की दूरी 6 मिनट में तय करती है। उसकी चाल (km/hr में) ज्ञात कीजिए।
Ans A. 4 km/hr
B. 8 km/hr (correct)
C. 5 km/hr
D. 6 km/hr
Q.55 एक बैंक से वार्षिक रूप से संयोजित होने वाली 5% चक्रवृद्धि ब्याज दर से कोई धनराशि उधार ली जाती है। यदि तृतीय वर्ष और प्रथम वर्ष के ब्याज के बीच का अंतर ₹28.70 है, तो बैंक से कितनी धनराशि उधार ली गई?
Ans A. ₹5,600 (correct)
B. ₹8,610
C. ₹5,740
D. ₹4,800
Q.56 किसी मेज का अंकित मूल्य ₹850 है और उसका विक्रय मूल्य ₹748 है। उस मेज पर छूट प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
Ans A. 9%
B. 14%
C. 10%
D. 12% (correct)
Q.57 चिरसम्मत अर्थशास्त्र (classical economics) में, निम्नलिखित में से कौन-सा कारक श्रम बाजार में पूर्ण रोजगार सुनिश्चित करता है?
Ans A. सरकारी नौकरी योजनाएँ/कार्यक्रम
B. बेरोजगारी की प्राकृतिक दर
C. मजदूरी और कीमतों का लचीलापन (correct)
D. निश्चित रोजगार अनुबंध
Q.58 निम्नलिखित में से कौन-सा कथन एकसमान गति में किसी वस्तु को सर्वोत्तम रूप से वर्णित करता है?
Ans A. यह समय के समान अंतराल में असमान दूरी तय करता है।
B. यह पूर्णत: विरामावस्था में रहता है।
C. यह बार-बार दिशा परिवर्तित करता है।
D. यह समान समय अंतराल में समान दूरी तय करता है। (correct)
Q.59 अगस्त 2025 में, पोलैंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय विस्टाव मिनियाक मेमोरियल टूर्नामेंट में महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में किस भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता?
Ans A. दीपिका
B. करिश्मा सनील
C. शिल्पा रानी
D. अहू रानी (correct)
Q.60 भारतीय मूल के व्यक्ति (Persons of Indian Origin - PIO) कार्ड योजना पहली बार भारत सरकार द्वारा ______ में शुरू की गई थी।
Ans A. 1997
B. 1988
C. 1996
D. 1999 (correct)
Q.61 निम्नलिखित का मान ज्ञात कीजिए: \[4 \text{ of } 6 \div 3 \times 2 \frac{1}{4} + 5 \times 6 \div 15 - 3 \text{ of } 2 \times 4 \text{ of } 8 \div 32\]
Ans A. 18
B. 14 (correct)
C. 22
D. 25
Q.62 अंग्रेजी वर्णानुक्रम के आधार पर एक निश्चित तरीके से, CLAW का संबंध GOWT से है। उसी प्रकार, KRSQ का संबंध OUON से है। उसी तर्क का अनुसरण करते हुए, SXKK का संबंध दिए गए विकल्पों में से किससे है?
Ans A. VZFG
B. WAGH (correct)
C. VBHG
D. XAFI
Q.63 नाइट्रोजन चक्र में निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रिया, वायुमंडलीय नाइट्रोजन (N2) को अमोनिया (NH3) जैसे उपयोगी रूपों में रूपांतरित करती है?
Ans A. नाइट्रोजन यौगिकीकरण (correct)
B. अमोनीकरण
C. नाइट्रीकरण
D. विनाइट्रीकरण
Q.64 निम्नलिखित बंटन का माध्य ज्ञात कीजिए।
अंक1430446198विद्यार्थियों की संख्या4921753999
Ans A. 49
B. 66
C. 59
D. 65 (correct)
Q.65 यह प्रश्न निम्नलिखित पदों पर आधारित है। (बाएं) NEW OLD FEW MAY (दाएं) यदि प्रत्येक पद से पूर्व 'G' जोड़ दिया जाए, तो इनमें से कौन-सा पद अर्थपूर्ण अंग्रेजी पद बन जाएगा?
Ans A. केवल FEW
B. केवल OLD (correct)
C. FEW और MAY दोनों
D. NEW और OLD दोनों
Q.66 कोशिका कला को कोशिका का 'सक्रिय (active)' भाग क्यों कहा जाता है?
Ans A. यह कोशिका के लिए पोषक तत्वों का भंडारण करती है।
B. यह कोशिका के समुचित कार्य के लिए आवश्यक पदार्थों के प्रवेश और निकास को नियंत्रित करती है। (correct)
C. यह पाचन के लिए एंजाइम उत्पन्न करती है।
D. यह केंद्रक को संरचनात्मक संबल प्रदान करती है।
Q.67 सूर्य को उसके उदय होने से कुछ मिनट पहले और अस्त होने के कुछ मिनट बाद क्यों देख पाते हैं?
Ans A. क्योंकि सूर्य का प्रकाश बादलों से परावर्तित होता है
B. क्योंकि सूर्यादय और सूर्यास्त के समय पृथ्वी का पूर्णन धीमा हो जाता है
C. क्योंकि सूर्य, क्षितिज के नीचे धीरे-धीरे चला जाता है
D. वायुमंडलीय अपवर्तन के कारण (correct)
Q.68 सविनय अवज्ञा आंदोलन (1930) किस महत्वपूर्ण घटना के साथ शुरू हुआ?
Ans A. गांधी और अंबेडकर के बीच पूना समझौता
B. साइमन कमीशन का बहिष्कार
C. नमक कानून तोडने के लिए दांडी मार्च (correct)
D. गांधीजी का भारत छोड़ो आंदोलन का आह्वान
Q.69 भारतीय नौसेना के लिए पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित डाइविंग सपोर्ट वेसल, INS निस्तार (INS Nistar), जुलाई 2025 में किस स्थान पर कमीशन किया गया था?
Ans A. मुंबई
B. विशाखापत्तनम (correct)
C. चेन्नई
D. गोवा
Q.70 निम्नलिखित को सरल कीजिए: \[9^2 + 4^2 + \sqrt{36}\]
Ans A. 107
B. 109
C. 100
D. 103 (correct)
Q.71 भारतीय संविधान, भारत निर्वाचन आयोग को निम्नलिखित में से किन चुनावों के अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण की शक्ति प्रदान नहीं करता है?
Ans A. राज्यों में पंचायतों और नगर पालिकाओं के चुनाव (correct)
B. भारत के राष्ट्रपति पद के चुनाव
C. राज्य विधानसभाओं के चुनाव
D. संसद के चुनाव
Q.72 त्रिभुज का परिमाप 24 cm है तथा यदि त्रिभुज की भुजाओं को अभाज्य संख्याओं द्वारा निरूपित किया जाता है तो त्रिभुज के क्षेत्रफल का आधा (cm² में) ज्ञात कीजिए।
Ans A. 3√30
B. √30 (correct)
C. 4√30
D. 2√30
Q.73 2 पेन और 5 नोटबुक का मूल्य ₹187 है। 8 नोटबुक का मूल्य 4 पेन के मूल्य से ₹40 अधिक है। 8 पेन और 7 नोटबुक का मूल्य कितना है?
Ans A. ₹454
B. ₹446
C. ₹449 (correct)
D. ₹445
Q.74 अभिकथन (A) और कारण (R) से क्रमांकित निम्नलिखित दो कथनों के संबंध में सत्य विकल्प का चयन कीजिए।
अभिकथन (A): रबर बैंड ठोस होता है क्योंकि तनन बल हटा लेने पर यह अपना मूल आकृति पुनः प्राप्त कर लेता है।
कारण (R): ठोस अन्य होते हैं और उनकी संपीड्यता नगण्य होती है।
Ans A. A असत्य है, लेकिन R सत्य है।
B. A सत्य है, लेकिन R असत्य है।
C. A और R दोनों सत्य हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है। (correct)
D. A और R दोनों सत्य हैं, और R, A की सही व्याख्या है।
Q.75 दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वह सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, निर्णय लीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-से निष्कर्ष, कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करते हैं।
कथन: सभी मुर्गियाँ, चालक हैं। सभी फल, चालक हैं।
निष्कर्ष: (I) कुछ मुर्गियाँ, फल हैं। (II) कुछ चालक, फल हैं।
Ans A. केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है। (correct)
B. निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
C. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
D. न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
Q.76 यदि 12 मीटर वस्त्र की लागत ₹480 है, तो उसी वस्त्र के 18 मीटर की लागत कितनी होगी?
Ans A. ₹680
B. ₹760
C. ₹720 (correct)
D. ₹800
Q.77 एक निश्चित कूट भाषा में, ‘SLIT’ को ‘3872’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘LAST’ को ‘7083’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई कूट भाषा में ‘A’ का कूट क्या है?
Ans A. 2
B. 0 (correct)
C. 3
D. 7
Q.78 यह प्रश्न निम्नलिखित शब्दों पर आधारित है। OPE HER KID SKY प्रत्येक शब्द में, प्रत्येक स्वर को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उसके ठीक बाद वाले अक्षर से बदल दिया जाता है और प्रत्येक व्यंजन को अंग्रेजी वर्णानुक्रम में उससे ठीक पहले वाले अक्षर से बदल दिया जाता है। इस प्रकार बने कितने अक्षर-समूहों में कोई स्वर नहीं आएगा?
Ans A. चार
B. एक
C. तीन (correct)
D. दो
Q.79 अंग्रेजी वर्णानुक्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्षर-समूह युग्मों में से तीन अक्षर-समूह युग्म एक निश्चित तरीके से समान हैं और इस प्रकार एक युग्म बनाते हैं। कौन-सा अक्षर-समूह युग्म, उस युग्म से संबंधित नहीं है? (नोट: असंगत अक्षर-समूह युग्म, अक्षर-समूह में व्यंजनों/स्वरों की संख्या या उनकी स्थिति पर आधारित नहीं है।)
Ans A. IE-ZY
B. JF-BX
C. WS-OK
D. AW-SO (correct)
Q.80 सात बॉक्स E, F, G, H, S, T और U एक के ऊपर एक रखे गए हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि इसी क्रम में रखे गए हों। E के ऊपर कोई बॉक्स नहीं रखा गया है। E और U के बीच केवल तीन बॉक्स रखे गए हैं। G और H के बीच केवल एक बॉक्स रखा गया है। H को U के ठीक ऊपर रखा गया है। G और F के बीच केवल चार बॉक्स रखे गए हैं। T को S के ऊपर किसी स्थान पर रखा गया है। (निम्नलिखित में से कौन-सा बॉक्स नीचे से तीसरा है?)
Ans A. H
B. S
C. U (correct)
D. F
Q.81 उस युग्म का चयन कीजिए, जो नीचे दिए गए दो युग्मों के सेटों के समान पैटर्न का अनुसरण करता है। दोनों युग्म समान पैटर्न का अनुसरण करते हैं। TPO-SON, DZY-CYX
Ans A. YTR-XTS
B. YTR-WSR
C. YUT-XTS (correct)
D. YUT-WTR
Q.82 किसी निश्चित कूट भाषा में, ‘angle skill add’ को ‘ep ba zl’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है और ‘snake cow angle’ को ‘ba eu cp’ के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। दी गई भाषा में ‘angle’ को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा? (सभी कूट दो-अक्षर वाले कूट हैं।)
Ans A. zl
B. ba (correct)
C. eu
D. ep
Q.83 निम्नलिखित का मिलान कीजिए:
कॉलम - I (कक्षा या कोश) | कॉलम - II (इलेक्ट्रॉनों की अधिकतम संख्या)
A. L-कोश | I. 18
B. M-कोश | II. 32
C. N-कोश | III. 8
Ans A. A-II, B-I, C-III
B. A-I, B-II, C-III
C. A-III, B-I, C-II (correct)
D. A-III, B-II, C-I
Q.84 अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए? ATH FYM KDR PIW ?
Ans A. UNB (correct)
B. IBU
C. UNB (Duplicate option in PDF)
D. UNH
Q.85 चित्र में दर्शाए गए प्रतीक द्वारा किस इलेक्ट्रॉनिक घटक को निरूपित किया जाता है?
Ans A. संधि
B. प्रतिरोधक (correct)
C. बैटरी
D. धारा नियंत्रक
Q.86 खाद्य जाल के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. खाद्य जाल में कई खाद्य श्रृंखलाएं आपस में जुड़ी होती हैं।
2. प्रत्येक जीव केवल एक अन्य जीव द्वारा खाया जाता है।
3. खाद्य जाल, खाद्य श्रृंखलाओं की तुलना में अधिक यथार्थवादी आहार संबंधों का निरूपित करते हैं।
Ans A. 1, 2 और 3
B. केवल 1 और 3 (correct)
C. केवल 2 और 3
D. केवल 1 और 2
Q.87 अगस्त 2025 में, किस राज्य ने बेरोजगार युवाओं और कुशल पेशेवरों को प्रशिक्षण और नौकरी के अवसरों तक एक्सेस में सहायता करने के लिए नैपुण्यम स्किल कनेक्ट (Naipunyam Skill Connect) पोर्टल लॉन्च किया?
Ans A. तेलंगाना
B. कर्नाटक
C. आंध्र प्रदेश
D. केरल (correct)
Q.88 भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला निम्नलिखित में से कौन-सी है?
Ans A. विंध्य पर्वतमाला
B. हिमालय
C. सतपुड़ा पर्वतमाला
D. अरावली पर्वतमाला (correct)
Q.89 उदारीकरण और वैश्वीकरण के बीच संबंध निम्नलिखित में से क्या है?
Ans A. वैश्वीकरण व्यापार को प्रतिबंधित करता है, जबकि उदारीकरण इसका विस्तार करता है।
B. उदारीकरण आर्थिक खुलेपन (economic openness) को बढ़ावा देता है, जबकि वैश्वीकरण में वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्थाओं का एकीकरण शामिल होता है। (correct)
C. वे असंबद्ध संकल्पनाएँ हैं।
D. उदारीकरण और वैश्वीकरण का तात्पर्य एक ही चीज से है।
Q.90 यीस्ट में अवायवीय श्वसन, पाइरुवेट को ___________ में परिवर्तित करता है।
Ans A. मेथेन और ऑक्सीजन
B. एथेनॉल और कार्बन डाइऑक्साइड (correct)
C. एसिटिक अम्ल और जल
D. ग्लूकोज और नाइट्रोजन
Q.91 यदि ‘+’ और ‘–’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 14 ÷ 2 + 12 × 4 – 5 = ?
Ans A. 28
B. 30 (correct)
C. 25
D. 40
Q.92 निम्नलिखित में से कौन-सी नदी, महान भारतीय मरुस्थल से होकर बहती है?
Ans A. नर्मदा
B. यमुना
C. लूणी (correct)
D. गंगा
Q.93 निम्न में से कौन-सा लवण युग्म, लाल या नीले लिटमस पत्र में कोई परिवर्तन नहीं दिखाएगा?
Ans A. CuSO4 और AlCl3
B. Na2CO3 और NaHCO3
C. NaCl और KNO3 (correct)
D. NaCl और Na2CO3
Q.94 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का कारण निम्नलिखित में से क्या नहीं था?
Ans A. सेवा शर्तों में भेदभाव के कारण सिपाहियों में असंतोष
B. रियासतों को पूर्ण स्वतंत्रता प्रदान करना (correct)
C. हड़प नीति के तहत भारतीय राज्यों का विलय
D. गाय और सूअर की चर्बी से बने एनफील्ड राइफल कारतूसों का उपयोग
Q.95 10 दिन में 12 मशीनें प्रतिदिन 8 घंटे काम करके 960 इकाइयों का उत्पादन कर सकती हैं। 4 दिन के बाद, 3 मशीनें खराब हो जाती हैं, तथा शेष मशीनें 15% कम दक्षता के साथ प्रतिदिन 10 घंटे काम करती हैं। उत्पादन पूरा करने के लिए कितने अतिरिक्त दिनों की आवश्यकता होगी?
Ans A. 7 9/17 (correct)
B. 7 11/17
C. 7 7/17
D. 7 दिन
Q.96 यदि ‘+’ और ‘–’ को परस्पर बदल दिया जाए तथा ‘×’ और ‘÷’ को परस्पर बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा? 21 × 3 + 4 ÷ 2 – 10 = ?
Ans A. 6
B. 15
C. 9 (correct)
D. 21
Q.97 निम्नलिखित अक्षर शृंखला का संदर्भ लीजिए और नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए। गणना केवल बाएं से दाएं की जानी है।
(बाएं) A Z I O J H I S S B M U J A W K M Z N B G (दाएं)
ऐसे कितने स्वर हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक व्यंजन है और ठीक बाद में भी एक व्यंजन है?
Ans A. एक
B. तीन (correct)
C. दो
D. एक भी नहीं
Q.98 A, B, C, D, P, Q और R एक गोल मेज के परितः केंद्र की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं। Q के बायीं ओर से गिनने पर, P और Q के बीच केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। D, A के दायीं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। B, C के बायीं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। D, B के ठीक दायीं ओर पड़ोस में बैठा है। R, B का निकटतम पड़ोसी नहीं है।
R के दायीं ओर से गिनने पर, R और Q के बीच कितने व्यक्ति बैठे हैं?
Ans A. एक
B. दो (correct)
C. तीन
D. चार
Q.99 टेनिस में ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी?
Ans A. अंकिता रैना
B. रुतुजा भोसले
C. सानिया मिर्जा (correct)
D. निरुपमा वैद्यनाथन
Q.100 C-DAC पुणे और CWC द्वारा जुलाई 2025 में लॉन्च किया गया वेब-आधारित प्लेटफॉर्म C-FLOOD, कितने दिन पहले गांव स्तर तक बाढ़ का पूर्वानुमान प्रदान करता है?
Ans A. 02 दिन
B. 07 दिन (correct)
C. 10 दिन
D. 04 दिन
RRB-Railway Ministerial & Isolated Categories 2024 TGT-PGT Previous Year Question Paper and Answer Key Free PDF Download Hindi-Shift 1
Other Important Question Paper:
RRB-Railway- Ministerial & Isolated Categories 2024 TGT-PGT Previous Year Question Paper and Answer Key Free PDF Download English Shift 1
RRB-Railway-Health and Malaria Inspector Grade III Previous Year Question Paper with Answer Key Free PDF Download Hindi -Shift 2
RRB-Railway-Health and Malaria Inspector Grade III Previous Year Question Paper with Answer Key Free PDF Download English Shift 2