UP Board Class 12 Previous Year Question Paper
UP Board Class 12 Chemistry First & Second Question Paper 2013 – Online Free PDF Download-रसायन विज्ञान-प्रथम & द्वितीय प्रश्नपत्र
UP Board CLASS 12 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
Chemistry First & Second Question Paper II,
रसायन विज्ञान-प्रथम & द्वितीय प्रश्नपत्र 2013
Previous Year Question paper Class 12 with Free PDF download Link
Free PDF Download Link Available in last of the question Paper / Post
इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2013
रसायन विज्ञान-प्रथम & द्वितीय प्रश्नपत्र
समय: 3 घण्टे 15 मिनट
374 (IN)
पूर्णांक : 35
UP Board Class 12 Chemistry Question Paper 2013 , UP Board, UP Board Class 12, UP Board 12th, UP Board Exam, UP Board Exam Paper, Chemistry, Chemistry Question Paper, Chemistry First Paper, Chemistry First Question Paper, Previous Year Question Paper, Pre
इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2013
रसायन विज्ञान-प्रथम प्रश्नपत्र
समय: 3 घण्टे 15 मिनट
374 (IN)
पूर्णांक : 35
इस प्रश्न के प्रत्येक खण्ड में चार विकल्प दिए गए हैं, सही विकल्प चुनकर उसे अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए:
(क) जब दिगंशी क्वाण्टम संख्या l = 0 हो तो कक्षक की आकृति होगी:
(i) डम्बल
(ii) गोलाकार
(iii) जटिल
(iv) द्विडम्बल
(ख) रेडियोएक्टिव तत्त्व की बन्धन ऊर्जा प्रति न्यूक्लिऑन है:
(i) अधिक
(ii) बहुत कम
(iii) शून्य
(iv) इनमें से कोई नहीं
(ग) निम्न गैसों में किसकी विसरण गति सबसे अधिक है:
(i) CO2
(ii) NH3
(iii) N2O
(iv) O2
(क) PCl5 में बन्धों की प्रकृति समझाइए।
(ख) इलेक्ट्रॉन को परमाणु का मौलिक कण क्यों माना गया है? समझाइए।
(क) Cu/Cu++ इलेक्ट्रोड का मानक इलेक्ट्रोड विभव +0.34 वोल्ट है। इस युग्म के मानक अपचयन विभव व मानक ऑक्सीकरण विभव का मान बताइए। कारण भी दीजिए।
(ख) अभिक्रिया:
KIO3 + 2KI + 6HCl -> 3ICl + 2KCl + 3H2O
में ऑक्सीकारक व अपचायक चुनिए। कारण भी दीजिए।
(ग) HCN में C की ऑक्सीकरण संख्या ज्ञात कीजिए।
सोडियम कार्बोनेट विलयन के 25 मिली में 8 मिली 0.75 N HCl को मिलाया गया। पूर्ण उदासीन करने के लिए 0.8 N H2SO4 विलयन के 15 मिली और लगे। सोडियम कार्बोनेट विलयन की सान्द्रता नॉर्मलता तथा ग्राम/लीटर में ज्ञात कीजिए।
(Na = 23, C = 12, O = 16, S = 32, Cl = 35.5 तथा H = 1)
इस प्रश्न के प्रत्येक खण्ड में चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उसे अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए:
(x) कोहरे को वेधने वाले लैम्प में प्रयुक्त गैस है:
(i) Ne
(ii) He
(iii) N2
(iv) Ar
(y) निम्न में आवर्त सारणी के किस समूह में उपधातु उपस्थित है:
(i) IA
(ii) IIA
(iii) VB
(iv) VIB
(ख) फोटोग्राफी में हाइपो के उपयोग को समझाइए।
(ग) फॉस्फेट मूलक का परीक्षण एवं सम्बन्धित अभिक्रियाओं के समीकरण लिखिए।
(क) आवर्त सारणी में किसी आवर्त में बायें से दायें चलने पर तत्त्वों की परमाणु त्रिज्या में क्या परिवर्तन होता है? समझाइए।
(ख) आवर्त सारणी में C तथा Pb की स्थिति की विवेचना इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के आधार पर कीजिए।
(ग) दग्ध फिटकरी (बर्नट एलम) पर ताप का प्रभाव लिखिए।
(क) काँच को अतिशीतित द्रव क्यों कहा जाता है? इसके निर्माण में प्रयुक्त कच्चे पदार्थों के नाम लिखिए। पाइरेक्स ग्लास के मुख्य अवयव क्या हैं? उसका मुख्य उपयोग लिखिए।
(ख) जिंक ऑक्साइड पर ताप का प्रभाव लिखिए।
(क) क्या होता है, जब (केवल रासायनिक समीकरण दीजिए):
(i) ऐलुमिना और कोक के गर्म मिश्रण पर क्लोरीन गैस प्रवाहित की जाती है?
(ii) आयोडीन सान्द्र नाइट्रिक अम्ल से क्रिया करता है?
(ख) आप निम्न को कैसे प्राप्त करेंगे? (केवल रासायनिक समीकरण दीजिए):
(i) बेसिक लेड ऐसीटेट से सफेदा
(ii) जिंक सल्फेट से जिंक क्लोराइड
(क) लेड का निष्कर्षण मुख्यतः किस अयस्क से किया जाता है? वायु उपचयन विधि द्वारा अपने सान्द्रित अयस्क से लेड किस प्रकार प्राप्त किया जाता है? वर्णन कीजिए। सम्बन्धित सभी अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण भी दीजिए।
(ख) मैट से तांबा प्राप्त करने में प्रयुक्त होने वाली भट्टी का नामांकित चित्र बनाइए।
(ग) कॉपर के दो कार्बोनेट अयस्कों के नाम व सूत्र लिखिए।
वैचमैन विधि से विरंजक चूर्ण के निर्माण का सचित्र वर्णन कीजिए। यह किस प्रकार विरंजक का कार्य करता है? समझाइए। सम्बन्धित सभी अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण भी दीजिए।
अथवा
डीकन विधि द्वारा क्लोरीन के निर्माण का सचित्र वर्णन कीजिए तथा समीकरण देते हुए उत्प्रेरक का उपयोग समझाइए। सान्द्र तथा गर्म कॉस्टिक सोडा के साथ इसकी क्या क्रिया होगी? सम्बन्धित सभी अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण भी दीजिए।
इण्टरमीडिएट परीक्षा, 2013
रसायन विज्ञान-द्वितीय प्रश्नपत्र
समय: 3 घण्टे 15 मिनट
375 (IT)
पूर्णांक : 35
इस प्रश्न के प्रत्येक खण्ड में चार विकल्प दिए गए हैं, सही विकल्प चुनकर उसे अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए:
(क) कोलॉइडी कणों का साइज लगभग किस रेन्ज में है:
(i) 1 Å से 200 Å
(ii) 50 Å से 2000 Å
(iii) 500 Å से 2000 Å
(iv) इनमें से कोई नहीं
(ख) साम्य स्थिरांक Kc यूनिट अभिक्रिया N2 (g) + 3H2 (g) <=> 2NH3 (g) के लिए होगी:
(i) लीटर^2 मोल^-2
(ii) लीटर मोल^-2
(iii) लीटर मोल^-1
(iv) मोल लीटर
(ग) एक जलीय विलयन का pH 4 है। विलयन में हाइड्रोजन आयनों की सान्द्रता होगी:
(i) 10^-2 मोल/लीटर
(ii) 10^-4 मोल/लीटर
(iii) 10^-6 मोल/लीटर
(iv) 10^-8 मोल/लीटर
(क) एक बन्द बर्तन में HI के 24 मोलों को वियोजित किया जाता है। साम्यावस्था पर HI के वियोजन की मात्रा 22% है। HI के वियोजन की क्रिया का साम्य स्थिरांक ज्ञात कीजिए।
(ख) ऊष्माक्षेपी और ऊष्माशोषी अभिक्रियाओं से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित समझाइए।
(क) विलेयता गुणनफल क्या है? AgCl का विलेयता गुणनफल 1.56 * 10^-10 है। AgCl के एक विलयन में यदि Ag+ की सान्द्रता 1.0 * 10^-5 मोल/लीटर है तो इस विलयन में Cl- आयनों की सान्द्रता क्या होगी?
(ख) समांगी और विषमांगी उत्प्रेरण को उदाहरण सहित समझाइए।
(क) वैद्युत कण संचलन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
(ख) वितरण गुणांक किसे कहते हैं? स्पष्ट कीजिए।
(ग) 0.29 ग्राम कार्बनिक यौगिक को 5.8 ग्राम बेन्जीन में घोलने पर हिमांक में 1.5°C की कमी पायी गयी। यौगिक का अणुभार ज्ञात कीजिए। (बेन्जीन के लिए Kf = 5°C/molal)
(क) इस प्रश्न के प्रत्येक खण्ड में चार विकल्प दिए गए हैं। सही विकल्प चुनकर उसे अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए:
(x) साधारण आसवन का प्रयोग निम्न में से किसके पृथक्करण में होगा:
(i) बेन्जीन (क्वथनांक 80°C) तथा टॉलूईन (क्वथनांक 110°C)
(ii) ईथर (क्वथनांक 35°C) तथा टॉलूईन (क्वथनांक 110°C)
(iii) एथेनॉल (क्वथनांक 78°C) तथा जल (क्वथनांक 100°C)
(iv) इनमें से कोई नहीं
(y) यौगिक C3H6Cl2 के सम्भावित समावयवियों की संख्या है:
(i) 2
(ii) 4
(iii) 6
(iv) 8
(ख) CH2=CH-CH2-C≡CH तथा (CH3)3C-Br के I.U.P.A.C. पद्धति में नाम लिखिए।
(ग) सन्तुलित भोजन के मुख्य घटक क्या हैं?
(क) ग्लूकोस की पहचान के लिए दो रासायनिक परीक्षण लिखिए। ऐसीटिल क्लोराइड के साथ ग्लूकोस की क्रिया के लिए रासायनिक अभिक्रिया भी लिखिए।
(ख) 0.8 ग्राम कार्बनिक यौगिक का विश्लेषण जेल्डाल विधि द्वारा किया गया। उत्पन्न NH3 को 90 मिली N/10 H2SO4 में शोषित किया गया। बचे हुए अम्ल को उदासीन करने के लिए 51 मिली N/30 NaOH लगा। यौगिक में नाइट्रोजन की प्रतिशत मात्रा ज्ञात कीजिए।
(क) निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए:
(i) श्मिट अभिक्रिया
(ii) संश्लेषित पेट्रोल
(ख) प्रभाजी क्रिस्टलन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
(ग) मुक्त मूलक क्या है? एक उदाहरण दीजिए।
(क) क्या होता है जब (केवल रासायनिक समीकरण दीजिए):
(i) एथिल ऐमीन की NaNO2 तथा HCl से अभिक्रिया होती है?
(ii) निर्जल ऐसीटिक अम्ल को फॉस्फोरस पेंटाक्लोराइड के साथ गर्म करते हैं?
(ख) निम्नलिखित को आप कैसे परिवर्तित करेंगे? (केवल रासायनिक समीकरण दीजिए):
(i) ऐसीटिलीन से एथिल ऐल्कोहॉल
(ii) ऐसीटेमाइड से मेथिल ऐल्कोहॉल
(क) बेन्जीन संरचना में निम्न की पुष्टि कीजिए:
(i) यह एक बन्द श्रृंखला का यौगिक है।
(ii) यह एक संतृप्त यौगिक की भाँति व्यवहार करता है।
(ख) टी०एन०टी० बनाने की विधि का समीकरण एवं इसका उपयोग लिखिए।
ऐसीटोन अथवा ऐसीटैल्डिहाइड बनाने की प्रयोगशाला विधि का सचित्र वर्णन कीजिए। इस पर सान्द्र H2SO4 की क्या अभिक्रिया होती है? आवश्यक समीकरण दीजिए।
UP Board 2013 All Exam Question paper Free PDF download link
UP Board HINDI Question Paper Free PDF
UP board Biology Question paper / All Previous Year Question Paper Free PDF
PHYSICS/ Bhotik Vigyan Question Paper UP Board Class 12