CBSE CLASS 12 PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER
Accountancy
Previous Year Question paper Class 12 with Free PDF download Link
Free PDF Download Link Available in last of the question Paper / Post
भाग - क / PART - A
(साझेदारी फ़र्मों तथा कम्पनियों के लिए लेखांकन / Accounting for Partnership Firms and Companies)
प्रश्न 1. मेहुल तथा बरखा की पुस्तकें दर्शा रही हैं कि 31 मार्च, 2025 को उनकी विनियोजित पूँजी ₹ 6,00,000 थी। यदि सामान्य लाभ ₹ 60,000 तथा अधिलाभ ₹ 20,000 हैं, तो प्रतिफल की सामान्य दर है:
The books of Mehul and Barkha showed that their capital employed on 31st March, 2025 was ₹ 6,00,000. If the normal profits are ₹ 60,000 and super profits are ₹ 20,000, then the normal rate of return is:
(A) 6%
(B) 15%
(C) 30%
(D) 10%
प्रश्न 2. अभिकथन (A) तथा कारण (R):
अभिकथन (A): साझेदारी समझौता साझेदारों के बीच संबंधों का आधार बन जाता है।
कारण (R): साझेदारी दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच व्यवसाय करने तथा इसके लाभ-हानि विभाजित करने के समझौते का परिणाम है।
Assertion (A): Partnership Agreement becomes the basis of relationship among the partners.
Reason (R): Partnership is the result of an agreement between two or more persons to do business and share its profits and losses.
(A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
(D) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
प्रश्न 3.
(a) यदि ₹ 10 प्रत्येक के 600 अंशों का हरण कर लिया गया है जिन्हें ₹ 1 प्रति अंश प्रीमियम पर निर्गमित किया गया है तथा जिस पर ₹ 8 प्रति अंश (प्रीमियम सहित) माँगे गए हैं तथा ₹ 6 प्रति अंश (प्रीमियम सहित) का भुगतान किया गया है, तो 'अंश हरण खाते' को ________ किया जाएगा ________ से।
If 600 shares of ₹ 10 each, issued at a premium of ₹ 1 per share are forfeited on which ₹ 8 per share (including premium) have been called and ₹ 6 per share (including premium) have been paid, then 'Share Forfeiture Account' will be ________ by ________.
(A) क्रेडिट, ₹ 3,000 / credited, ₹ 3,000
(B) डेबिट, ₹ 3,000 / debited, ₹ 3,000
(C) डेबिट, ₹ 3,600 / debited, ₹ 3,600
(D) क्रेडिट, ₹ 3,600 / credited, ₹ 3,600
अथवा / OR
(b) टी.डी. लिमिटेड ने ₹ 10,00,000 के 9% ऋणपत्रों का निर्गमन 10% बट्टे पर किया, जिनका शोधन प्रीमियम की एक निश्चित दर पर किया जाना था। इन 9% ऋणपत्रों के निर्गमन पर ऋणपत्र शोधन प्रीमियम खाते को ₹ 1,00,000 से क्रेडिट किया गया। ऋणपत्रों के निर्गमन पर 'ऋणपत्र निर्गमन हानि' की राशि थी:
T.D. Ltd. issued ₹ 10,00,000, 9% debentures at a discount of 10% redeemable at a certain rate of premium. On issue of these 9% debentures, the premium on redemption of debentures account was credited by ₹ 1,00,000. The amount of 'loss on issue of debentures' was:
(A) ₹ 1,00,000
(B) ₹ 2,00,000
(C) ₹ 3,00,000
(D) शून्य / Nil
प्रश्न 4.
(a) तरुण तथा तेज एक फर्म के साझेदार थे तथा 3:2 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे। 1 अप्रैल, 2024 को तेज ने फर्म को ₹ 50,000 का ऋण दिया। ऋण पर ब्याज लगाने से पूर्व फर्म का शुद्ध लाभ ₹ 3,75,000 था। फर्म अपनी पुस्तकें प्रतिवर्ष 31 मार्च को बन्द करती है। लाभ-हानि खाते से लाभ-हानि विनियोजन खाते में हस्तांतरित की गयी लाभ की राशि होगी:
Tarun and Tej were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 3: 2. On 1st April 2024, Tej had given a loan of ₹ 50,000 to the firm. The net profit of the firm before charging interest on loan was ₹ 3,75,000. The firm closes its books on 31st March every year. The amount of profit transferred from Profit and Loss Account to Profit and Loss Appropriation Account will be:
(A) ₹ 3,75,000
(B) ₹ 3,72,000
(C) ₹ 4,25,000
(D) ₹ 3,78,000
अथवा / OR
(b) अशोक तथा वासु एक फर्म के साझेदार थे तथा 4:3 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे। 31 मार्च, 2025 को उनकी पूँजी क्रमशः ₹ 3,00,000 तथा ₹ 3,75,000 थी। 31 मार्च, 2025 को समाप्त हुए वर्ष में वासु ने अपने व्यक्तिगत उपयोग के लिए ₹ 40,000 का आहरण किया तथा ₹ 1,50,000 की अतिरिक्त पूँजी व्यवसाय में लगाई। 31 मार्च, 2025 को समाप्त हुए वर्ष के लिए फर्म का लाभ ₹ 1,40,000 था। वर्ष के आरम्भ में वासु की पूँजी थी:
Ashok and Vasu were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 4: 3. Their capitals on 31st March, 2025 were ₹ 3,00,000 and ₹ 3,75,000 respectively. During the year ended 31st March, 2025 Vasu withdrew ₹ 40,000 for his personal use and introduced ₹ 1,50,000 as additional capital in the business. Profit of the firm for the year ended 31st March, 2025 was ₹ 1,40,000. Vasu's capital in the beginning of the year was:
(A) ₹ 2,75,000
(B) ₹ 4,25,000
(C) ₹ 2,05,000
(D) ₹ 3,45,000
प्रश्न 5. सोनी तथा कुश एक फर्म के साझेदार थे तथा 4:5 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे। हितेश को फर्म के लाभों में 1/5 भाग के लिए एक नए साझेदार के रूप में फर्म में प्रवेश दिया गया। सामान्य संचय, ख्याति तथा परिसम्पत्तियों के पुनर्मूल्यांकन एवं देयताओं के पुनर्निर्धारण पर लाभ सम्बन्धी सभी समायोजनों को करने के पश्चात् सोनी तथा कुश के पूँजी खातों के शेष क्रमशः ₹ 7,00,000 तथा ₹ 13,00,000 थे। हितेश फर्म के लाभों में अपने 1/5 भाग के लिए आनुपातिक पूँजी लाया। हितेश द्वारा लाई गई आनुपातिक पूँजी की राशि थी:
Soni and Kush were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 4: 5. Hitesh was admitted as a new partner for 1/5th share in the profits of the firm. After all adjustments regarding general reserve, goodwill, and gain on revaluation of assets and reassessment of liabilities, the balances in capital accounts of Soni and Kush were ₹ 7,00,000 and ₹ 13,00,000 respectively. Hitesh brought in proportionate capital for his 1/5th share in the profits of the firm. The amount of proportionate capital brought in by Hitesh was:
(A) ₹ 25,00,000
(B) ₹ 20,00,000
(C) ₹ 5,00,000
(D) ₹ 10,00,000
प्रश्न 6.
(a) निम्न में से कौन सा संपार्श्विक प्रतिभूति के विषय में सही नहीं है?
Which of the following is not correct about collateral security?
(A) यह एक प्राथमिक प्रतिभूति होती है / It is a primary security
(B) यह एक अतिरिक्त प्रतिभूति होती है / It is an additional security
(C) यह एक सहायक प्रतिभूति होती है / It is a subsidiary security
(D) यह एक द्वितीयक प्रतिभूति होती है / It is a secondary security
अथवा / OR
(b) 'एक कम्पनी का गठन कम्पनी कानून के प्रावधानों के अनुसार किया जाता है', यह निम्न में से कम्पनी की कौन सी विशेषता की ओर संकेत करता है?
'A company is formed according to the provisions of Company Law' indicates which of the following characteristics of a company?
(A) सामान्य मुहर / Common Seal
(B) सतत उत्तराधिकार / Perpetual Succession
(C) निगमित इकाई / Body Corporate
(D) सीमित देयता / Limited Liability
प्रश्न 7.
(a) चंदन, रवि तथा महेश एक फर्म के साझेदार थे तथा 5:4:1 अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे। 1 अप्रैल, 2025 से उन्होंने भावी लाभों को 3:2:1 के अनुपात में बाँटने का निर्णय लिया। उस तिथि को फर्म की पुस्तकों में ₹ 7,00,000 का सामान्य संचय विद्यमान था, जिसे उन्होंने आपस में बाँटने का निर्णय लिया। साझेदारों के बीच सामान्य संचय किस अनुपात में बाँटा जायेगा?
Chandan, Ravi and Mahesh were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 5:4:1. From 1st April, 2025 they decided to share the future profits in the ratio of 3:2:1. On that date there existed a general reserve of ₹ 7,00,000 in the books of the firm which they decided to distribute among themselves. In which ratio will the general reserve be distributed among the partners?
(A) नये लाभ विभाजन अनुपात में / New profit sharing ratio
(B) पुराने लाभ विभाजन अनुपात में / Old profit sharing ratio
(C) त्याग/अधिलाभ अनुपात में / Sacrificing / Gaining ratio
(D) बराबर-बराबर / Equally
अथवा / OR
(b) सुमन तथा तान्या एक फर्म के साझेदार थे तथा 2:1 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे। 1 अप्रैल, 2025 से उन्होंने लाभों को बराबर-बराबर बाँटने का निर्णय लिया। उस तिथि को फर्म की पुस्तकों में फर्नीचर ₹ 4,50,000 पर दिखाया गया था। लाभ-विभाजन अनुपात में परिवर्तन के समय इसका मूल्य 10% कम पाया गया। नए स्थिति विवरण में फर्नीचर को दिखाया जाएगा:
Suman and Tanya were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 2: 1. With effect from 1st April, 2025, they decided to share the profits equally. On that date furniture was appearing in the books of the firm at ₹ 4,50,000. At the time of change in the profit sharing ratio, it was found to be undervalued by 10%. In the new balance sheet, furniture will be shown at:
(A) ₹ 4,05,000
(B) ₹ 4,50,000
(C) ₹ 4,95,000
(D) ₹ 5,00,000
प्रश्न 8. तुला, राम तथा माधवी एक फर्म के साझेदार थे। साझेदारी संलेख में साझेदारों के आहरण पर 12% प्रतिवर्ष ब्याज का प्रावधान था। फर्म प्रतिवर्ष अपने खाते 31 मार्च को बन्द करती है। 31 दिसम्बर, 2025 से शुरू करके माधवी ने प्रत्येक माह के अन्त में ₹ 40,000 का आहरण अपने व्यक्तिगत उपयोग के लिए किया। माधवी के आहरण पर ब्याज होगा:
Tula, Ram and Madhvi were partners in a firm. The partnership deed provided for interest on partners drawings @ 12% p.a. The firm closes its books on 31st March every year. Starting from 31st December, 2025 Madhvi withdrew ₹ 40,000 at the end of every month for her personal use. Interest on Madhvi's drawings will be:
(A) ₹ 19,200
(B) ₹ 4,800
(C) ₹ 2,400
(D) ₹ 1,600
प्रश्न 9.
(a) धरम, करम तथा रमन एक फर्म के साझेदार थे तथा 7:8:5 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे। 31 मार्च, 2025 को रमन फर्म से सेवानिवृत्त हो गया। धरम तथा करम ने भावी लाभों को 11:9 के अनुपात में बाँटने का निर्णय लिया। उनका अधिलाभ अनुपात होगा:
Dharam, Karam and Raman were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 7: 8: 5. On 31st March, 2025, Raman retired from the firm. Dharam and Karam decided to share profits in future in the ratio of 11: 9. Their gaining ratio will be:
(A) 1:1
(B) 1:2
(C) 4:1
(D) 2:1
अथवा / OR
(b) दीन, राजू तथा हरि एक फर्म के साझेदार थे तथा 7:6:7 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे। 31 मार्च, 2025 को राजू का देहान्त हो गया। दीन तथा हरि ने राजू के भाग को बराबर-बराबर लेने का निर्णय लिया। दीन तथा हरि के बीच नया लाभ-विभाजन अनुपात होगा:
Deen, Raju and Hari were partners in a firm sharing profit and losses in the ratio of 7: 6: 7. On 31st March, 2025 Raju died. Deen and Hari decided to take over Raju's share equally. The new profit sharing ratio between Deen and Hari will be:
(A) 1:1
(B) 7:6
(C) 6:7
(D) 3:2
प्रश्न 10. निधि एवं कुनाल एक फर्म के साझेदार थे तथा 4:1 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे। उनकी पूँजी क्रमशः ₹ 3,00,000 तथा ₹ 2,00,000 थी। वे 6% वार्षिक दर से पूँजी पर ब्याज के अधिकारी थे। वर्ष के दौरान फर्म ने ₹ 15,000 का लाभ अर्जित किया। साझेदारों की पूँजी पर ब्याज होगा:
Nidhi and Kunal were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 4: 1. Their capitals were ₹ 3,00,000 and ₹ 2,00,000 respectively. They were entitled to interest on capital @ 6% p.a. The firm earned a profit of ₹ 15,000 during the year. Interest on partners' capitals will be:
(A) निधि ₹ 18,000; कुनाल ₹ 12,000
(B) निधि ₹ 7,500; कुनाल ₹ 7,500
(C) निधि ₹ 9,000; कुनाल ₹ 6,000
(D) निधि ₹ 12,000; कुनाल ₹ 3,000
प्रश्न 11. 1 अप्रैल, 2024 को दीना लिमिटेड ने ₹ 100 प्रत्येक के 8,000, 9% ऋणपत्रों का 6% बट्टे पर निर्गमन किया। 31 मार्च, 2025 को समाप्त वर्ष के लिए ऋणपत्रों पर देय ब्याज की कुल राशि होगी:
On 1st April, 2024, Dina Ltd. issued 8,000, 9% debentures of ₹ 100 each at a discount of 6%. The total amount of interest due on debentures for the year ended 31st March, 2025 will be:
(A) ₹ 48,000
(B) ₹ 72,000
(C) ₹ 1,20,000
(D) ₹ 80,000
प्रश्न 12. साक्षी लिमिटेड ने ₹ 10 प्रत्येक के 500 समता अंशों का, जिन्हें ₹ 2 प्रति अंश के प्रीमियम पर निर्गमित किया गया था, ₹ 4 प्रति अंश (प्रीमियम सहित) की दूसरी एवं अंतिम याचना का भुगतान न करने पर, हरण कर लिया। इन अंशों को अधिकतम कितनी छूट राशि पर पुनः निर्गमित किया जा सकता है?
Sakshi Ltd. forfeited 500 equity shares of ₹ 10 each, issued at a premium of ₹ 2 per share for non-payment of second and final call of ₹ 4 per share (including premium). The maximum amount of discount at which these shares can be reissued is:
(A) ₹ 1 प्रति अंश / per share
(B) ₹ 6 प्रति अंश / per share
(C) ₹ 8 प्रति अंश / per share
(D) ₹ 5 प्रति अंश / per share
प्रश्न 13. सूर्या लिमिटेड ने ₹ 10 प्रत्येक के 50,000 समता अंशों का निर्गमन किया। राशि निम्न प्रकार से देय थी:
आवेदन पर ₹ 3 प्रति अंश, आबंटन पर ₹ 2 प्रति अंश, प्रथम एवं अंतिम याचना पर - शेष।
ऊषा ने, जिसे 700 अंश आबंटित किए गए थे, सम्पूर्ण अंश राशि का भुगतान आबंटन पर ही कर दिया। राज ने, जिसे 300 अंश आबंटित किए गए थे, प्रथम एवं अंतिम याचना का भुगतान नहीं किया। प्रथम एवं अंतिम याचना के लिए बैंक खाते में डेबिट की जाने वाली राशि उसके देय होने के बाद होगी:
Surya Ltd. issued 50,000 equity shares of ₹ 10 each. The amount was payable as follows: on Application - ₹ 3 per share; on Allotment - ₹ 2 per share; on First and Final Call - the balance. Usha, to whom 700 shares were allotted, paid her entire share money on allotment. Raj, to whom 300 shares were allotted did not pay the first and final call. The amount to be debited to Bank Account for first and final call after it becomes due will be:
(A) ₹ 2,50,000
(B) ₹ 2,48,500
(C) ₹ 2,45,000
(D) ₹ 2,52,000
प्रश्न 14. सिद्धि, ज्ञान तथा गायत्री एक फर्म के साझेदार थे तथा 3:2:2 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे। 31 मार्च, 2025 को उनकी फर्म का विघटन हो गया। विघटन के समय ₹ 25,000 के एक देनदार ने, जिसका ऋण पूर्व में डूबत ऋण के रूप में अपलिखित कर दिया गया था, राशि के 40% का भुगतान कर दिया। उपरोक्त लेनदेन के लिए लेखांकन होगा:
Sidhi, Gyan and Gayatri were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 3:2:2. On 31st March, 2025 their firm was dissolved. At the time of dissolution a debtor amounting to ₹ 25,000 whose debt had been previously written off as bad debt paid 40% of the amount. The accounting treatment for the above transaction will be :
(A) ₹ 10,000 डूबत ऋण वसूली खाते में क्रेडिट किये जायेंगे।
(B) ₹ 10,000 देनदार के व्यक्तिगत खाते में क्रेडिट किये जायेंगे।
(C) ₹ 10,000 वसूली खाते में क्रेडिट किये जायेंगे / credited to realisation account.
(D) ₹ 10,000 डूबत ऋण खाते में क्रेडिट किए जायेंगे।
प्रश्न 15. चमन तथा वाटिका एक फर्म के साझेदार थे तथा 4:5 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे। उन्होंने फर्म के लाभों में 1/5 भाग के लिए मोहन को एक नये साझेदार के रूप में प्रवेश दिया। मोहन ने अपना भाग चमन तथा वाटिका से बराबर-बराबर अधिग्रहित किया। चमन, वाटिका तथा मोहन का नया लाभ विभाजन अनुपात होगा:
Chaman and Vatika were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 4: 5. They admitted Mohan as a new partner for 1/5th share in the profits of the firm. Mohan acquired his share equally from Chaman and Vatika. The new profit sharing ratio of Chaman, Vatika and Mohan will be :
(A) 2:2:1
(B) 31:41:18
(C) 41:31:18
(D) 7:8:5
प्रश्न 16. ललिता, शिवानी तथा माधुरी एक फर्म की साझेदार थी तथा 3:2:1 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटती थी। 31 मार्च, 2025 को माधुरी फर्म से सेवानिवृत्त हो गयी। सेवानिवृत्ति की तिथि को उसके पूँजी खाते में ₹ 1,80,000 का शेष था। ललिता तथा शिवानी उसके दावे के पूर्ण निपटान में उसे ₹ 2,25,000 का भुगतान करने के लिए सहमत हो गईं। माधुरी की सेवानिवृत्ति पर फर्म की ख्याति थी:
Lalita, Shivani and Madhuri were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 3:2:1. Madhuri retired from the firm on 31st March, 2025. The balance in her capital account on the date of her retirement was ₹ 1,80,000. Lalita and Shivani agreed to pay her ₹ 2,25,000 in full settlement of her claim. The goodwill of the firm on Madhuri's retirement was:
(A) ₹ 1,80,000
(B) ₹ 2,25,000
(C) ₹ 45,000
(D) ₹ 2,70,000
प्रश्न 17. पिछले कुछ वर्षों में एक फर्म के औसत लाभ ₹ 8,00,000 हैं। इसी प्रकार के व्यवसाय में विनियोजित पूँजी पर प्रतिफल की सामान्य दर 10% है। व्यवसाय की परिसम्पत्तियाँ ₹ 60,00,000 तथा बाह्य देयताएँ ₹ 20,00,000 थी।
फर्म की ख्याति की गणना कीजिए:
(i) अधिलाभों के पूँजीकरण विधि द्वारा
(ii) अधिलाभ विधि द्वारा यदि ख्याति का मूल्यांकन अधिलाभों के चार वर्षों के क्रय के आधार पर किया जाए।
Average profit of a firm during the last few years is ₹ 8,00,000. In similar business, the normal rate of return is 10% of the capital employed. Assets of the business were ₹ 60,00,000 and its external liabilities were ₹ 20,00,000. Calculate the value of goodwill by: (i) Capitalisation of super profits method (ii) Super profit method if the goodwill is valued at four years' purchase of super profits.
प्रश्न 18.
(a) सुल्तान, सिंह तथा तुलसी एक फर्म के साझेदार थे तथा 9:7:4 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे। उनकी स्थायी पूँजी क्रमशः ₹ 6,00,000; ₹ 5,00,000 तथा ₹ 4,00,000 थी। साझेदारी संलेख में पूँजी पर 10% वार्षिक ब्याज देने का प्रावधान था। वर्ष के अंतिम खाते तैयार करने के पश्चात् यह पाया गया कि पूँजी पर 12% वार्षिक दर से ब्याज लगाया गया है। आवश्यक समायोजन रोज़नामचा प्रविष्टि कीजिए।
Sultan, Singh and Tulsi were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 9:7: 4. Their fixed capitals were ₹ 6,00,000, ₹ 5,00,000 and ₹ 4,00,000. The partnership deed provided that interest on partners capital accounts will be allowed at 10% per annum. After the final accounts for the year were prepared, it was found that interest on capital was allowed @ 12% per annum. Pass the necessary adjusting journal entry.
अथवा / OR
(b) समीर तथा मनवीर एक फर्म के साझेदार थे तथा 5:3 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे। 1 अप्रैल, 2024 को उन्होंने लाभों में 1/5 भाग के लिए संदीप को ₹ 80,000 की न्यूनतम गारंटी राशि के साथ एक नए साझेदार के रूप में प्रवेश दिया। समीर तथा मनवीर ने पहले की तरह ही लाभों को बाँटना जारी रखा परन्तु संदीप को दी गयी गारंटी के कारण हुई किसी भी कमी को 3:5 के अनुपात में वहन करने पर सहमति हुई। 31 मार्च, 2025 को समाप्त हुए वर्ष के लिए फर्म का शुद्ध लाभ ₹ 3,20,000 था। 31 मार्च, 2025 को समाप्त हुए वर्ष के लिए समीर, मनवीर तथा संदीप का लाभ-हानि विनियोजन खाता तैयार कीजिए।
Sameer and Manveer were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 5: 3. On 1st April, 2024, they admitted Sandeep as a new partner for 1/5th share in the profits with a guaranteed minimum amount of ₹ 80,000. Sameer and Manveer continue to share profits as before but agreed to bear any deficiency on account of guarantee to Sandeep in the ratio of 3: 5. The net profit of the firm for the year ended 31st March, 2025 was ₹ 3,20,000. Prepare Profit and Loss Appropriation Account of Sameer, Manveer and Sandeep for the year ended 31st March, 2025.
प्रश्न 19.
(a) रौनक कॉटन लिमिटेड ने हैवी मशीन्स लिमिटेड से ₹ 6,80,000 की मशीनरी क्रय की। हैवी मशीन्स लिमिटेड को ₹ 50 प्रत्येक के 10,500 समता अंशों को 20% प्रीमियम पर निर्गमित करके तथा शेष का एक चैक द्वारा भुगतान किया गया। रौनक कॉटन लिमिटेड की पुस्तकों में उपरोक्त लेनदेनों के लिए आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ कीजिए।
Raunak Cotton Ltd. purchased machinery of ₹ 6,80,000 from Heavy Machines Ltd. The Payment to Heavy Machines Ltd. was made by issuing 10,500 equity shares of ₹ 50 each at a premium of 20% and the balance through a cheque. Pass necessary journal entries for the above transactions in the books of Raunak Cotton Ltd.
अथवा / OR
(b) नीयो लिमिटेड ने मदुरा लिमिटेड से ₹ 25,00,000 की परिसम्पत्तियों तथा ₹ 12,00,000 की देयताओं का अधिग्रहण ₹ 18,00,000 के क्रय प्रतिफल के बदले किया। नीयो लिमिटेड ने क्रय प्रतिफल के सम्पूर्ण भुगतान में ₹ 100 प्रत्येक के 11% ऋणपत्रों को 10% बट्टे पर निर्गमित किया। नीयो लिमिटेड की पुस्तकों में उपरोक्त लेनदेनों के लिए आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ कीजिए।
Neo Ltd. took over assets of ₹ 25,00,000 and liabilities of ₹ 12,00,000 of Madura Ltd. for a purchase consideration of ₹ 18,00,000. Neo Ltd. issued 11% debentures of ₹ 100 each at a discount of 10% in full satisfaction of the purchase consideration. Pass necessary journal entries for the above transactions in the books of Neo Ltd.
प्रश्न 20. श्री तथा हरि एक फर्म के साझेदार थे तथा 2:3 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे। उनकी स्थायी पूँजी क्रमशः ₹ 4,00,000 तथा ₹ 3,00,000 थी। साझेदारी संलेख में हरि को शुद्ध लाभ पर 5% कमीशन देने का प्रावधान था। 31 मार्च, 2025 को समाप्त वर्ष का फर्म का शुद्ध लाभ ₹ 1,00,000 था।
फर्म की पुस्तकों में निम्नलिखित रोज़नामचा प्रविष्टियाँ कीजिए:
(i) हरि के चालू खाते में हरि का कमीशन क्रेडिट करने के लिए।
(ii) कमीशन को लाभ-हानि विनियोजन खाते में हस्तांतरित करने के लिए।
Shree and Hari were partners in a firm sharing profits and losses in the ratio of 2: 3. Their fixed capitals were ₹ 4,00,000 and ₹ 3,00,000 respectively. The partnership deed provided that Hari is to be allowed a commission of 5% of net profit. The net profit of the firm for the year ended 31st March, 2025 was ₹ 1,00,000. Pass the following journal entries in the books of the firm: (i) For crediting Hari's commission to his current account. (ii) For transferring the commission to Profit and Loss Appropriation Account.
प्रश्न 21. 1 अप्रैल, 2024 को भूमिका लिमिटेड ने ₹ 500 प्रत्येक के 500, 9% ऋणपत्रों का निर्गमन 10% बट्टे पर किया, जिनका शोधन पाँच वर्ष पश्चात् 6% प्रीमियम पर करना था। 31 मार्च, 2025 को कम्पनी के प्रतिभूति प्रीमियम खाते में ₹ 30,000 का शेष था।
9% ऋणपत्रों के निर्गमन तथा ऋणपत्र निर्गमन हानि को अपलिखित करने के लिए आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ कीजिए। 'ऋणपत्र निर्गमन हानि-खाता' भी तैयार कीजिए।
On 1st April, 2024 Bhumika Ltd. issued 500, 9% debentures of ₹ 500 each at a discount of 10% redeemable at a premium of 6% after five years. On 31st March, 2025 the company had a balance of ₹ 30,000 in its Securities Premium Account. Pass necessary journal entries for issue of 9% Debentures and writing off Loss on issue of Debentures. Also prepare 'Loss on Issue of Debentures Account'.
प्रश्न 22. किरन, रवीना तथा हिना एक फर्म के साझेदार थे तथा 5:3:2 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे। फर्म प्रतिवर्ष अपनी पुस्तकें 31 मार्च को बन्द करती है। साझेदारी संलेख की शर्तों के अनुसार, किसी भी साझेदार की मृत्यु पर फर्म की ख्याति की गणना पिछले तीन वर्षों के औसत लाभ के चार गुना के आधार पर की जाएगी। 1 जुलाई, 2025 को हिना की मृत्यु हो गयी। पिछले तीन वर्षों के लाभ थे:
-
2022-23: ₹ 4,75,000
-
2023-24: ₹ 4,05,000
-
2024-25: ₹ 3,20,000
मृत्यु की तिथि तक लाभ में हिना के भाग की गणना पिछले वर्ष के लाभ के आधार पर की जाएगी।
(i) फर्म की ख्याति की तथा ख्याति में हिना के भाग की गणना कीजिए।
(ii) मृत्यु की तिथि तक फर्म के लाभों में हिना के भाग की गणना कीजिए।
(iii) ख्याति खाता खोले बिना ख्याति के लेखांकन तथा हिना की मृत्यु के समय लाभ में उसके भाग के लिए आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ कीजिए।
प्रश्न 23. रवनीत तथा मनमीत एक फर्म के साझेदार थे तथा 7:3 के अनुपात में लाभ-हानि बाँटते थे। 31 मार्च, 2025 को उनका स्थिति विवरण निम्न प्रकार से था:
देयताएँ (Liabilities): लेनदार (Creditors): ₹ 4,50,000; पूँजी: रवनीत ₹ 5,00,000, मनमीत ₹ 3,00,000 (कुल पूँजी ₹ 8,00,000)। कुल: ₹ 12,50,000.
परिसम्पत्तियाँ (Assets): बैंक में नगद (Cash at Bank): ₹ 2,50,000; स्टॉक (Stock): ₹ 2,50,000; देनदार (Debtors): ₹ 2,00,000; संयन्त्र तथा मशीनरी (Plant & Machinery): ₹ 5,50,000। कुल: ₹ 12,50,000.
उपरोक्त तिथि पर फर्म का विघटन हो गया। संयन्त्र तथा मशीनरी को ₹ 4,87,000 पर तथा स्टॉक को पुस्तकीय मूल्य से 20% कम पर बेचा गया। देनदारों से ₹ 1,40,000 वसूल हुए। रवनीत सभी वसूली व्ययों को वहन करने पर सहमत हो गया जिसके लिए उसे ₹ 9,000 का कमीशन दिया गया। वास्तविक वसूली व्यय ₹ 7,500 थे।
वसूली खाता तथा साझेदारों के पूँजी खाते तैयार कीजिए।
प्रश्न 24.
(a) जैनरिक फार्मा लिमिटेड ने ₹ 10 प्रत्येक के 3,00,000 समता अंशों को ₹ 6 प्रति अंश प्रीमियम पर निर्गमित करने के लिए आवेदन आमन्त्रित किये। राशि का भुगतान निम्न प्रकार से देय था:
-
आवेदन तथा आबंटन पर ₹ 4 प्रति अंश (₹ 2 प्रति अंश प्रीमियम सहित)
-
प्रथम एवं अन्तिम याचना पर - शेष
4,00,000 अंशों के लिए आवेदन प्राप्त हुए। 40,000 अंशों के लिए आवेदनों को रद्द कर दिया गया तथा आवेदन राशि लौटा दी गयी। शेष आवेदकों को आनुपातिक आधार पर अंशों का आबंटन किया गया। आवेदन पर प्राप्त अतिरिक्त राशि का समायोजन प्रथम एवं अन्तिम याचना पर देय राशि में कर लिया गया। 3,600 अंशों के एक आवेदक, जैन ने प्रथम एवं अन्तिम याचना का भुगतान नहीं किया। उसके अंशों का हरण कर लिया गया।
उपरोक्त लेनदेनों के लिए जैनरिक फार्मा लिमिटेड की पुस्तकों में आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ कीजिए। जहाँ भी आवश्यक हो 'अदत्त-याचना खाता' तथा 'अग्रिम याचना खाता' खोलिए।
अथवा / OR
(b) निम्नलिखित स्थितियों में अंशों के हरण तथा हरण किए गए अंशों के पुनः निर्गमन की आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ कीजिए:
(i) दीक्षा लिमिटेड ने ₹ 10 प्रत्येक के 3,000 अंशों का, ₹ 2 प्रति अंश की अंतिम याचना का भुगतान न करने पर, हरण कर लिया। इनमें से 600 अंशों को पूर्ण प्रदत्त, इस प्रकार पुनः निर्गमित किया गया कि ₹ 4,200 पूँजी संचय में हस्तान्तरित हो जाएँ।
(ii) अशोका लिमिटेड ने ₹ 100 प्रत्येक के, 2,000 समता अंशों को जो 10% प्रीमियम पर निर्गमित किए गए थे ₹ 60 प्रति अंश (प्रीमियम सहित) की आबंटन राशि का भुगतान न करने पर हरण कर लिया। ₹ 20 प्रति अंश की प्रथम एवं अन्तिम याचना अभी तक माँगी नहीं गयी थी। हरण किये गये अंशों को ₹ 70 प्रति अंश पूर्ण प्रदत्त पुनः निर्गमित कर दिया गया।
प्रश्न 25.
(a) संजय तथा विजय एक फर्म के साझेदार थे तथा 4:3 के अनुपात में लाभ-हानि का विभाजन करते थे। 1 अप्रैल, 2025 को उन्होंने फर्म के लाभों में 2/5 भाग के लिए बाबुल को एक नए साझेदार के रूप में फर्म में प्रवेश दिया। नया लाभ विभाजन अनुपात 3:3:4 तय हुआ। ख्याति का मूल्यांकन पिछले 3 वर्षों के औसत लाभ के 4 वर्षों के क्रय के आधार पर किया जाना था (लाभ: 2022-23 = ₹ 16,500; 2023-24 = ₹ 17,500; 2024-25 = ₹ 18,500)। बाबुल ख्याति का हिस्सा नगद लाया, जिसका आधा हिस्सा संजय और विजय ने निकाल लिया। पुनर्मूल्यांकन पर ₹ 70,000 की हानि हुई। फर्म में ₹ 28,000 का सामान्य संचय था। सभी समायोजनों के बाद संजय तथा विजय के पूँजी खाते क्रमशः ₹ 3,50,000 तथा ₹ 2,50,000 दर्शा रहे थे। बाबुल 2/5 भाग के लिए आनुपातिक पूँजी लाया। आवश्यक रोज़नामचा प्रविष्टियाँ कीजिए।
अथवा / OR
(b) अनुज, दिविज़ तथा शिल्पा साझेदार थे (अनुपात 2:1:2)। 31 मार्च, 2023 को उनकी पूँजी क्रमशः ₹ 3,00,000, ₹ 4,00,000, ₹ 5,00,000 थी; देय बिल ₹ 60,000; लेनदार ₹ 1,20,000। परिसम्पत्तियाँ: भूमि एवं भवन ₹ 8,00,000; फर्नीचर ₹ 2,40,000; स्टॉक ₹ 1,20,000; देनदार ₹ 1,70,000; रोकड़ ₹ 50,000। अनुज सेवानिवृत्त हुआ। अनुज के हिस्से की ख्याति ₹ 90,000 थी। पुनर्मूल्यांकन पर ₹ 25,000 का लाभ हुआ। अनुज की देय राशि उसके ऋण खाते में हस्तांतरित की गई जिसे 12% वार्षिक ब्याज के साथ दो बराबर किस्तों में चुकाया जाना था। साझेदारों के पूँजी खाते तथा अनुज का ऋण खाता तैयार कीजिए।
प्रश्न 26. धर्मा लिमिटेड की अधिकृत पूँजी ₹ 30,00,000 थी (₹ 10 वाले 3,00,000 समता अंश)। आवेदन पर ₹ 2, आबंटन पर ₹ 5, प्रथम व अंतिम याचना पर शेष। कम्पनी ने 90,000 अंश निर्गमित किए। अदिति (4,000 अंश) ने आबंटन व याचना राशि नहीं दी और रोहित (3,000 अंश) ने याचना राशि नहीं दी। दोनों के अंश हरण कर लिए गए।
(i) प्राधिकृत पूँजी है: (A) ₹ 30,00,000 (B) ₹ 3,00,000 (C) ₹ 9,00,000 (D) ₹ 33,00,000
(ii) निर्गमित पूँजी है: (A) ₹ 3,00,000 (B) ₹ 30,00,000 (C) ₹ 9,00,000 (D) ₹ 33,00,000
(iii) अभिदत्त एवं पूर्ण प्रदत्त पूँजी होगी: (A) ₹ 9,00,000 (B) ₹ 8,30,000 (C) ₹ 8,56,000 (D) शून्य
(iv) अंशधारक निधि के तहत अंश पूँजी होगी: (A) ₹ 8,30,000 (B) ₹ 8,59,000 (C) ₹ 9,00,000 (D) ₹ 30,00,000
(v) अंशहरण खाते में राशि होगी: (A) ₹ 32,000 (B) ₹ 12,000 (C) ₹ 44,000 (D) ₹ 29,000
(vi) अभिदत्त परन्तु पूर्ण प्रदत्त नहीं पूँजी होगी: (A) ₹ 9,00,000 (B) ₹ 8,30,000 (C) ₹ 8,56,000 (D) शून्य
भाग - ख / PART - B (विकल्प - I: वित्तीय विवरणों का विश्लेषण)
प्रश्न 27.
(a) स्थिति विवरण तथा लाभ-हानि विवरण की विभिन्न मदों में उचित रूप से संबंध स्थापित करके किसी भी फर्म की शक्तियों तथा कमजोरियों को पहचानने की प्रक्रिया कहलाती है:
(A) तुलनात्मक विवरण विश्लेषण (B) रोकड़ प्रवाह विश्लेषण (C) वित्तीय विश्लेषण (D) समान आकार विश्लेषण
अथवा / OR
(b) वे अनुपात जिनकी गणना व्यवसाय द्वारा हितधारकों को देय राशियों की भुगतान क्षमता मापने हेतु की जाती है:
(A) ऋण-शोधन-क्षमता-अनुपात (B) तरलता अनुपात (C) क्रियाशीलता अनुपात (D) लाभ-प्रदता अनुपात
प्रश्न 28. कौन सा लेनदेन 'सकल लाभ अनुपात' को प्रभावित करेगा:
(i) प्रचालनों से ₹ 1,00,000 का आगम (ii) ₹ 70,000 का माल क्रय (iii) ₹ 15,000 का माल निजी उपयोग हेतु आहरण (iv) ₹ 50,000 लागत के माल का ₹ 60,000 में विक्रय
(A) (iv) (B) (i) तथा (ii) (C) (ii) तथा (iii) (D) (i) तथा (iii)
प्रश्न 29.
(a) विपणन योग्य प्रतिभूतियों या लघुकालीन निवेशों के क्रय को रोकड़ प्रवाह विवरण बनाते समय ध्यान में नहीं रखा जाता क्योंकि:
(A) ये चालू परिसम्पत्तियाँ हैं (B) ये रोकड़ तुल्य हैं (C) ये अमूर्त परिसम्पत्तियाँ हैं (D) ये मूर्त परिसम्पत्तियाँ हैं
अथवा / OR
(b) निम्न में से कौन सा प्रचालन गतिविधियों से रोकड़ का बाह्य प्रवाह नहीं होगा?
(A) विपणन योग्य प्रतिभूतियों का क्रय (B) माल के आपूर्तिकर्ताओं को नगद भुगतान (C) कर्मचारी हितलाभ व्ययों का भुगतान (D) बीमा प्रीमियम का भुगतान
प्रश्न 30.
कथन-I: गैर-वित्तीय उद्यमों की स्थिति में ब्याज तथा लाभांश की प्राप्तियों को वित्तीयन गतिविधियों में वर्गीकृत किया जाता है।
कथन-II: वित्तीय उद्यमों की स्थिति में ब्याज तथा लाभांश की प्राप्तियों को निवेश गतिविधियों के रूप में वर्गीकृत किया जाता है।
(A) दोनों सत्य हैं (B) कथन I सत्य, II असत्य (C) कथन I असत्य, II सत्य (D) दोनों असत्य हैं
प्रश्न 31. अनुसूची-III के तहत मुख्य शीर्षकों व उप-शीर्षकों में वर्गीकृत कीजिए:
(i) स्टोर्स तथा स्पेयरपार्ट्स (ii) पशु धन (iii) सार्वजनिक जमा
प्रश्न 32. रॉयल शुगर मिल्स लिमिटेड के 31-3-2024 तथा 31-3-2025 के आँकड़ों से तुलनात्मक स्थिति विवरण तैयार कीजिए (अंश पूँजी: ₹ 20,00,000 से ₹ 24,00,000; दीर्घकालीन उधार: ₹ 10,00,000 से ₹ 12,00,000; व्यापारिक देय: ₹ 5,00,000 से ₹ 6,00,000; अचल परिसम्पत्तियाँ: ₹ 25,00,000 से ₹ 30,00,000; इन्वेन्टरी: ₹ 4,00,000 से ₹ 2,00,000; रोकड़ तुल्य: ₹ 6,00,000 से ₹ 10,00,000)।
प्रश्न 33.
(a) कुल परिसम्पत्तियाँ ₹ 6,00,000; अचल देयताएँ ₹ 1,40,000; अंशधारक निधियाँ ₹ 4,20,000; अचल परिसम्पत्तियाँ ₹ 5,20,000। गणना कीजिए: (i) चालू अनुपात (ii) ऋण पर नियोजित पूँजी अनुपात।
अथवा / OR
(b) गणना कीजिए: (i) ऋण-समता अनुपात (ii) कुल परिसम्पत्तियों पर ऋण अनुपात। (दीर्घकालीन उधार ₹ 8,00,000; अन्य दीर्घकालीन देयताएँ ₹ 80,000; दीर्घकालीन प्रावधान ₹ 1,20,000; अंश पूँजी ₹ 24,00,000; संचय एवं आधिक्य ₹ 6,00,000; अचल परिसम्पत्तियाँ ₹ 36,00,000; चालू परिसम्पत्तियाँ ₹ 14,00,000; चालू देयताएँ ₹ 10,00,000)।
प्रश्न 34. सोना लिमिटेड का लाभ ₹ 4,00,000 (मूल्यह्रास ₹ 75,000 व सामान्य संचय में ₹ 1,50,000 हस्तांतरण के बाद)। ख्याति अपलिखित ₹ 80,000। ₹ 90,000 की मशीनरी ₹ 95,000 में बेची गई। व्यापारिक प्राप्य ₹ 40,000 बढ़े, व्यापारिक देय ₹ 30,000 बढ़े, पूर्वदत्त व्यय ₹ 2,000 बढ़े, अदत्त मजदूरी ₹ 20,000 घटी। प्रचालन गतिविधियों से रोकड़ प्रवाह की गणना कीजिए।
भाग - ख / PART - B (विकल्प - II: अभिकलित्र लेखांकन / Computerised Accounting)
प्रश्न 27.
(a) आँकड़ों का एन्क्रिप्शन सुगम बनाता है: (A) आसान प्रसंस्करण (B) लेखांकन रिपोर्टों को सुरक्षित करने में (C) स्मृति सहायक रिकॉर्ड निर्माण (D) कोडिफिकेशन
अथवा / OR
(b) ऐक्सल 2006 वर्कशीट पर कितने कॉलम मौजूद हैं? (A) 2056 (B) 256 (C) 275 (D) 26
प्रश्न 28. कौन सा ऐक्सल रिबन में फॉर्मूला टैब में शामिल नहीं है?
(A) परिभाषित नाम (B) पृष्ठ विन्यास (C) फंक्शन लाइब्रेरी (D) गणना
प्रश्न 29. जब ऐक्सल टेक्स्ट या फॉर्मूला नहीं पहचानता, तो क्या प्रदर्शित होता है?
(A) #DIV/0! (B) #N/A (C) #NAME? (D) #NULL!
प्रश्न 30.
(a) अंकगणितीय व्यंजक या फ़ंक्शन का परिणाम क्या कहलाता है?
(A) क्षैतिज मूल्य (B) व्युत्पन्न मूल्य (Derived value) (C) आधारभूत मूल्य (D) ऊर्ध्वाधर मूल्य
अथवा / OR
(b) VLOOKUP() तथा HLOOKUP() में सटीक मान लौटाने के लिए range_lookup में क्या दिया जाता है?
(A) False (B) True (C) Blank (D) Zero
प्रश्न 31. अभिकलित्र लेखांकन तंत्र (CAS) के किन्हीं तीन लाभों तथा तीन सीमाओं का उल्लेख कीजिए।
प्रश्न 32. 'रडार चार्ट्स' (Radar Charts) क्या हैं? ये किस उद्देश्य की पूर्ति करते हैं?
प्रश्न 33.
(a) CAS में व्यावसायिक डेटा की गोपनीयता की रक्षा करने वाले किन्हीं दो तरीकों को समझाइए।
अथवा / OR
(b) उस टेबल का नाम बताइए जो बड़ी मात्रा के डेटा को शीघ्र सारांशित करती है (Pivot Table) तथा इसके निर्माण के तीन कारण बताइए।
प्रश्न 34. सेल में टेक्स्ट का संरेखण (Alignment) बदलने के लिए उपलब्ध विभिन्न विकल्पों को समझाइए।
Accountancy Question Paper Free PDF download Link CBSE Class 12
Poltical science Question Paper CBSE class 12
Physics Question Paper CBSE Class 12
Mathematics Question Paper CBSE class 12 free pdf download link